घुमारवीं : ग्राम पंचायत धार- टटोह के प्रधान ने शिव शक्ति युवक मंडल के कार्यों की सरहाना
मनीष। घुमारवीं
शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह, नेहरू युवा केंद्र संगठन बिलासपुर के अंतर्गत एक पंजीकृत संस्था है, जिसकी पंजीकरण संख्या 61/04 है। शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह पिछले 3 वर्षों से विभिन्न समाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। युवा कल्याण, रक्तदान शिविर आयोजित करना, महिला सशक्तिकरण, नशा निवारण अभियान, खेल गतिविधियों का आयोजन, पौधारोपण, सफाई अभियान, पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक विकास, राष्ट्रीय दिवसों का आयोजन करना एवं उनको मनाना, सरकारी योजनाओं का प्रचार- प्रसार करना, जल सरंक्षण, बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ, कोरोना महामारी में नागरिकों को जागरूक करना और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को गुणवत्ता पूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहा है। शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह ऐसा युवक मंडल है, जो न केवल पंचायत स्तर पर बल्कि जिला स्तर पर अन्य युवक मंडलों के लिए एक आदर्श युवक मंडल बनकर उभरा है।
इसी वर्ष सितंबर माह में नेहरू युवा केंद्र संगठन इंडिया के फेसबुक पेज, ट्वीटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह के सामाजिक कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई है। अन्य युवक मंडल भी इस युवक मंडल की सक्रियता से प्रभावित होकर सामाजिक विकास के कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी बढ़ा रहे हैं। युवक मंडल द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न आयोजनों में बतौर मुख्यतिथि ग्राम-पंचायत प्रधान, धार- टटोह जाने का अवसर मिला है। मैं शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को मान्यता प्रदान करता हूं और इनके सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें बधाई एवं शुभ कामनाएं देता हूं।