कांगड़ा : हिमाचल की जनता व मतदाता ने नकारी पूर्व बीजेपी सरकार-अशोक हिमाचली
तिलक राज। कांगड़ा
पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर की पूर्व बीजेपी सरकार को हिमाचल की जनता व मतदाता ने नकार दिया है। हिमाचली ने बताया है की पूर्व बीजेपी की जय राम सरकार ने सीमेंट विवाद और आर्थिक दिवालियापन कांग्रेस सरकार को करोड़ों रुपए का कर्जा छोड़ कर गए हैं यह कहावत चरितार्थ है की खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे। यह वक्तव्य हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं नेता अशोक हिमाचली ने जारी प्रेस बायन में कहे। उन्हाेंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बाेला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पर जिला कांगड़ा की अनदेखी यारों की सरकार और दुःख कि सरकार कहा है, जिस पर प्रदेश प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने ताबड़तोड़ हमला किया है। उन्हाेंने जयराम ठाकुर के उन सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि आपने अपने समय में बिना संविधानिक पद से किन-किन व्यक्तियों को और यारों को खुश किया था। यह पब्लिक है, सब जानती है। रही जिला कांगड़ा की अनदेखी की बात, ताे अगर आपने काम किए होते तो आपके मंत्री सारे हारे नहीं होते। आज भी जिला कांगड़ा में कोई अनदेखी नहीं हुई है।
सीपीएस आशीष बुटेल, किशौरी लाल, चेयरमैन विशाल चम्याल, संजय चौहान केबिनेट रैंक के प्रो. चौधरी चंद्र कुमार, आरस बाली, जिला कांगड़ा से ही आते हैं और स्वयं यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जिला कांगड़ा से ही आते हैं, उसके बावजूद भी इन सभी नेताओं को पूरा मान-सम्मान दिया है और भविष्य में भी, अभी और भी मंत्री बन सकते हैं। यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आता है। प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने चुटकी लेते हुए कहा है कि दु:ख की घड़ी भाजपा पर भारी पड़ी है। क्योंकि बीजेपी जयराम ठाकुर का मिशन रिपीट का सपना डिलीट हो चुका है। यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की यह सुख की सरकार है। पत्रकारों द्वारा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास के बारे में उन्होंने जो प्रश्न किया है कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसका जवाब देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने बताया कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को वर्तमान में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू देख रहे हैं। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता चाहती है की कांगड़ा की बागडोर स्वयं यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू संभाले और कांगड़ा को गोद लें। हिमाचली ने बताया है की कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के काम उसी रफ्तार से होंगे।
इसमें कमी नहीं आने दी जाएगी इसके लिए थोडा समय दिजिए। मुख्यमंत्री कांगड़ा में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देंगे। हम सब मिलकर कांगड़ा को विकास की ओर अग्रसर करेंगे और जो भी विकास कार्य ठप पड़े हैं, मुख्यमंत्री के ध्यान में लाए जाएंगे और उनका निवारण किया जाएगा। यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सुक्खू के अच्छे कामों को हिमाचल प्रदेश की जनता सराहना कर रही है की पहली बार आम परिवार से मुख्यमंत्री मिले हैं, जो मिलनसार, ईमानदार, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेता हैं।
