डाडासीबा : विभाग के कार्यालय से मात्र 20 मीटर दूर वाटर टैंक हो रहा लीक
( words)
डाडासीबा जल शक्ति विभाग के कार्यालय से मात्र 20 मीटर की दूरी पर एक वाटर टैंक से पिछले काफी दिनों से लीकेज हो रही है, जिससे हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है। लेकिन हैरानी की बात है कि विभाग ने इस लीकेज को ठीक करने की अभी तक जहमत नहीं उठाई है।
लोगों का आरोप है विभाग को इसके बारे में अवगत करवाया परंतु अभी तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। आज फिर जल शक्ति विभाग से अनुरोध किया जाता है शीघ्र ही लीकेज टैंक को ठीक किया जाए। वहीं, इस संदर्भ में जलशक्ति विभाग डाडासीबा के कार्यवाहक सहायक अभियंता संजीव राणा से भी बात की गई तो उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस टैंक की रिपेयर कर दी जाएगी।
