जयसिंहपुर : 7 मार्च को आलमपुर में होगा विशाल दंगल
( words)
नरेंद्र डाेगरा । जयसिंहपुर
विधान सभा के क्षेत्र आलमपुर में 7 मार्च को ख्वाजा पीर मंदिर के साथ पट्रोल पंप के पास विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष की भांति बड़े नामी पहलवान भाग ले रहे हैं, जिसमें विशेष आकर्षण राष्ट्र स्तरीय पहलवान की कुस्ती होगी। इस दंगल समारोह के मुख्यातिथि जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा व पूर्व कांगडा केंद्रीय सरकारी बैंक अध्यक्ष जगदीश सपहिया उपस्थित रहेंगे। विजेता पहलवान को 31000 रूपए और उप विजेता को 21000 रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी विहारी लाल उपा अध्यक्ष व तिलक राज कोषाअध्यक्ष ने दी।
