ज्वालामुखी : समाजसेवी मुकेश कुमार को फिर मिली जान से मार देने की धमकी
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
ज्वालामुखी के तहत पड़ते गुम्मर पंचायत के स्थानीय निवासी समाजसेवी मुकेश कुमार को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले ने मुकेश को तेल से जलाकर मारने की धमकी दी है। मुकेश ने बताया कि उन्हें शनिवार को किसी व्यक्ति का फोन आया और वह कहने लगा कि भूमि से अवैध रूप से खेर कटान को लेकर उन्होंने शिकायत की है, जिसको लेकर धमकी देने वाले ने सीधे मारने की धमकी दे डाली। मुकेश ने बताया की जल्द ही इस संदर्भ में थाना ज्वालामुखी को ऑनलाइन शिकायत दी जाएगी।
वहीं, उनकी जान को भी खतरा है, यही नहीं उन्होंने प्रशासन से मांग भी की है, उनके परिवार जन को पुलिस प्रोटेक्शन दी जाए। बताते चलें कि समाजसेवी मुकेश कुमार भ्रष्टाचार के खिलाफ अकसर आवाज बुलंद करते हुए नजर आते हैं। वहीं, इस बाबत उन्हें कई बार धमकियां मिली है। शनिवार को एक ओर वाकया प्रकाश में आया है, जहां उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। आपको बता दें कि इस बाबत एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है की उक्त व्यक्ति मुकेश कुमार को धमकी दे रहा है।
