कांगड़ा : शरण कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय खेलें हुई संपन्न
तिलक राज। कांगड़ा
शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में पहली फरवरी से तीन फरवरी तक चलने वाली खेलों का समापन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया। कार्यक्रम का आगाज परेड की सलामी से हुआ। तदुपरांत लेजियम ड्रिल का सभी ने आनंद लिया। समापन समारोह में शरण कॉलेज की निदेशक शालिनी सैनी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। तीन दिवसीय खेलों के दौरान शरण कॉलेज के प्रांगण में विभिन्न प्रकार की रेसिज, मटका रेस, सैक रेस, 200 मीटर रेस, 400मीटर रेस, 800 मीटर, खो-खो, कबड्डी, बालीबाल, बास्केटबॉल, मंकी जंप, पासिंग दा बाल अंडर दा लेग, फिलिंग दा बोटल तथा अन्य खेलें भी हुईं। जिसमें विपाशा, यमुना, इरावती, चंद्रभागा चारों सदनों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दिखाई। कब्बडी में इरावती की टीम विजेता रही। खो-खो में यमुना सदन की छात्राओं ने बाजी मारी और वालीबॉल में चंद्रभागा सदन प्रथम रहा
खेलों के समापन समारोह में मुख्यातिथि ने विजेता छात्राओं को मैडल और सर्टिफिकेट देकर नवाजा तथा छात्राओं के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही राम चंद्र मिशन यूनाइटेड नेशंस इंफार्मेन्स सेंटर एंड दा हर्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट (एसआरसीएम) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता 2022-23 में शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वोमैन घुरकड़ी कांगड़ा की डीएलएड सेकंड ईयर की छात्रा नितिका कौंडल ने पूरे हिमाचल में तीसरा स्थान हासिल कर कॉलेज व अभिभावकों का खूब नाम रोशन किया। अंत में कॉलेज प्राचार्या डॉ, सुमन शर्मा ने सभी प्रतिभागी तथा विजेता छात्राओं को बधाई दी तथा उनको खेलों के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने निदेशक शालिनी सैनी का स्वागत व धन्यवाद किया।