जयसिंहपुर : तिनबड़ की राखी आगरा में करेगी मॉडलिंग
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
आगरा में ताज महोत्सव हो रहा हैं, जहां पूरे भारत से माडल और डिज़ाइनर पंहुचे हुए हैं। ताज महोत्सव में पूरे भारत से मॉडल पहुंचे हुए हैं, हिमाचल की तरफ से लद्दाखी ड्रेस पहन कर राखी हिमाचल को प्रस्तुत कर रही हैं। राखी उपमंडल जयसिंहपुर के तहत गांव तिनबड़ से हैं और मॉडलिंग राखी का शौक है। आपको बता दें कि ताज महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष 18 से 27 फरवरी तक आगरा में किया जाता है। ये 10 दिवसीय कार्यक्रम होता है, जिसमें कई तरह के कार्यक्रम शामिल किए जाते हैं।
ताज महोत्सव की स्थापना 1992 में की गई थी। यह 10 दिवसीय उत्सव है, जो भारतीय संस्कृति, कला और शिल्प, संगीत के साथ-साथ नृत्य रूपों को प्रदर्शित करने के लिए जाना जाता है और देश की जीवंत और प्रेरक परंपराओं और संस्कृतियों को महिमामंडित करने के लिए यहां बहुत कुछ है। यह कार्यक्रम देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है।
