सुजानपुर : इंसाफ पाने के लिए दर-दर भटक रही टिंको देवी

अनूप। सुजानपुर
समाजसेवी रविंदर डोगरा ने प्रदेश सरकार से हमीरपुर डीसी कार्यालय में करीब 20 वर्ष तक अस्थाई रूप से सेवाएं देने वाले स्व. कमलेश कुमार की पत्नी टिंको देवी राहत दिलाने की मांग की है। रविंदर डोगरा ने बताया कि टिंको देवी इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। वहीं, अब थक हार कर टिंको देवी ने राहत की गुहार समाजसेवी रविंद्र सिंह डोगरा से लगाई है। सोमवार को रविंद्र सिंह डोगरा के कार्यालय में उन्होंने मुलाकात करके अपने साथ आपबीती सुनाई है।
जानकारी देते हुए टिंको देवी, निवासी गांव दरोगण तह टौणी देवी जिला ने बताया कि उनके पति स्वर्गीय कमलेश कुमार उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में अस्थाई रूप से लगभग 20 वर्ष से सेवाएं दे रहे थे। वर्ष 2021 में उनका देहांत हो गया। उसके बाद किसी भी तरह की राहत उनके परिवार को नहीं दी गई। न तो उनके पति को अब तक पक्का किया गया था और न ही उनके स्थान पर परिवार के किसी सदस्य को अस्थाई रूप से नौकरी पर रखा गया। गुहार लगाते हुए मृतक की पत्नी ने बताया कि वर्तमान में उनके घर पर अजीविका का कोई साधन नहीं है।