कुनिहार में आज भागवत कथा का था चौथा दिन
**आचार्य हेमन्त गर्ग बोले, संस्कार अच्छे न होने से बिगड़ता हैं व्यक्ति
कुनिहार में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक आचार्य हेमन्त गर्ग ने उपस्थित जन समूह को अपने प्रवचन में कहा कि भगवान श्याम से जिसका संबंध होता है उसके जीवन में घनश्याम की कृपा हमेशा रहती हैं और जहां संस्कार अच्छे नहीं होते वहां मनुष्य बिगड़ जाता है। आचार्य ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति संस्कारित नहीं है उसमे उसके माता का दोष पाया जाता है और यदि कृपणता है तो वह वंश दोष से आती है यदि व्यक्ति के पास धन का अभाव है तो वह मनुष्य का खुद का दोष होता है। इसलिए अगर इन दोषो का नाश करना हो तो सिर्फ और सिर्फ भगवान के नाम का सहारा लेना चाहिए, उन्होंने कहा कि प्रह्लाद ने एक राक्षस कूल में जन्म लेकर भगवान को इसलिए प्राप्त किया क्युकि उसे विश्वास था कि कैसी भी अवस्था हो भगवान हर समय हमारा साथ देंगे। परन्तुं आजकल व्यक्ति हरकिसी व्यक्ति पर भरोसा कर लेता हैं परन्तुं भगवान पर भरोसा नहीं करता। यही उसके पतन का कारण बनता है । उन्होंने कहा कि भक्त के जीवन में हमेशा मीरा की जैसी भक्ति, शबरी की तरह भगवान को पाने की इच्छा और ध्रुव की तरह दृढ़ निश्चय होना चाहिए तब जीवन में सफलता प्राप्त होती हैं। इसके साथ ही उन्होंने आज कि कृष्ण जन्म की कथा का विस्तृत सार सुनाया, जिसे सुनकर सभी लोग खूब आनंदित हुए।
