डाडा सीबा में व्यापारियों ने मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती
( words)

देश भर में आज महाकाव्य रामायण के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई जा रही है। डाडा सीबा में भी व्यापारियों द्वारा महर्षि वाल्मीकि का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर व्यापारियों द्वारा प्रसाद बांटा गया। इस दिन देश भर में कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और महर्षि वाल्मीकि के जीवन से जुड़ी बातों को लोगों तक पहुंचाया जाता है।
इस मौके पर डाडा सीबा व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा, पूर्व प्रधान अशोक मेहरा, पूर्व प्रधान धर्मचंद, गुरबचन सिंह, राकेश कुमार, सनी, बलवीर सिंह, कमल कुमार मेहरा, संजीव कुमार मुन्नू, जसवीर सिंह, मनोहर लाल व रतन चंद आदि उपस्थित रहे।