पर्यावरण के संरक्षण हेतु क्योरटेक प्रांगण से वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

**देश की प्रसिद्ध फार्मा कंपनी जुवेंटस के कमर्शियल हेड ने छायादार वृक्ष लगाकर किया शुभारम्भ
**गर्मी से बचने हेतु पौधा रोपण को एक अभियान की भाँती ले जनता: सुमित सिंगला
बी बी एन : देश भर में बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए क्योरटेक ग्रुप द्वारा आज एक पौधरोपण समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर देश की प्रसिद्ध फार्मा कंपनी जुवेंटस के मुंबई हेड ऑफिस से पहुंचे कमर्शियल हेड चेतन पुजारी ने एक छायादार वृक्ष लगा कर इस अभियान की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला ने भी पौधरोपण किया और उपस्थित कंपनी और स्थानीय लोगों को अपील की कि जिस प्रकार प्रदूषण के बढ़ते स्तर के चलते देश में गर्मी का प्रकोप बढा है उससे राहत लेने के एक मात्र उपाए पौधा रोपण को एक अभियान के रूप में शुरू करना होगा। इस अवसर पर जुवेंटस कंपनी के चेतन पुजारी ने क्योरटेक ग्रुप और अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के समाज, पर्यावरण और जन जीवों के लिए किये जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले ही आसपास के क्षेत्रों में ग्रुप द्वारा लाखों छायादार और फलदार वृक्ष लगाए जा चुके हैं। इस अवसर पर उनके साथ जुवेंटस कंपनी के श्रीभगवती भी उपस्थित थे। क्योरटेक परिवार के सदस्यों में दीपक शर्मा, मोहन सिंह, लकी राणा, अजय मण्डियाल, मान सिंह शैलेंदर, देसराज उपस्थित थे। यहाँ यह बात उल्लेखनीय है कि ग्रुप द्वारा न सिर्फ प्रत्येक वर्ष हज़ारों छायादार वृक्षों का रोपण किया जाता है अपितु उनको पानी देने की भी व्यवस्था की जाती है। ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला के नेतर्तव में अब तक 2 लाख से अधिक पौधा रोपण करवाए जा चुके हैं जिस कारन उन्हें विदेशों और देश भर की 1700 से अधिक सामाजिक संस्थाओं हिमाचल प्रदेश मुख्य मंत्रियो और राजयपाल द्वारा सम्मानित किया जा चूका है। गर्मी के मौसम में पक्षिओं के लिए पानी और दाना इत्यादि की व्यवस्था भी की जाती है।