घुमारवीं : नीट 2022 की परीक्षा में मिनर्वा संस्थान का जबरदस्त प्रदर्शन
बुधवार रात को राष्ट्रिय परिक्षण एजेंसी (एन॰ टी॰ ए) द्वारा घोषित इस वर्ष के नीट॰(यू॰ जी॰) परीक्षा परिणाम में घुमारवीं स्थित मिनर्वा शिक्षण व कोचिंग संस्थान के बच्चों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मिनर्वा संस्थान के विद्यार्थियों निलाक्ष रतवान 680, अक्षित
शामा 655, अनुभव धीमान 650, स्वाति मिश्रा 641, सोफिया ठाकुर 628, ईशिता ठाकुर 624, तेजस्वनी 603, आर्यन 598, आयुष पटियाल 584, पार्थ 577, दिशा चंदेल 572, उमंग शर्मा 570, दिव्या 568 , इशिता 565, चक्षिता सिंह 559, श्रेया 559, कार्तिकेय सिंह चन्देल 550, आकृति वर्मा 541, अभय संख्यान 540, पलक 539, संचित ठाकुर 539,स्वाति 537, अखिलेश ठाकुर 535, सुनिधि शर्मा 535, स्वास्तिका राणा 534, मधुबाला 533, आर्यन धीमान 530, सात्विक 521, अभय सिंह कंवर 516, शिवांगी 514, रितेश वर्मा 511, प्रथित अरोड़ा 506, परिणय शर्मा 499, और इसके साथ दस से अधिक बच्चों ने विभिन्न आरक्षित श्रेणियों में अच्छे अंक प्राप्त कर एम॰ बी॰ बी॰ एस॰ में दाखिले की सम्पूर्ण सम्भावना जगाई हैं। इस मौके पर मिनर्वा संस्थान के संस्थापक व संयोजक प्रवेश चन्देल व मिनर्वा स्टडी सर्कल के मुख्य प्रबंधक राकेश चन्देल ने इन सभी विद्यार्थियों व इनके अभिभावकों तथा मिनर्वा संस्थान के सभी अध्यापकों व कर्मचारियों को इस उपलब्धि की ढेरों बधाइयाँ प्रेषित कर संस्थान के सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके साथ ही प्रवेश चन्देल ने बताया कि अगले वर्ष (2023) की जे॰ ई॰ ई॰, नीट॰ व अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिनर्वा स्टडी सर्कल में वाॅरियर(ड्रॉपर) बैच चल रहे हैं, जो भी अभ्यार्थी इन परिक्षाओं की तैयारी करना चाहता हैं वो अपना पंजीकरण संस्थान में करवाकर पढ़ाई सुचारू रूप से करके अपने सुनहरे भविष्य की इबारत लिख सकता है। इस उपलब्धि से जहाँ एक ओर मिनर्वा संस्थान में खुशी का माहौल है वहीं दूसरी ओर इन बच्चों और इनके अभिवावकों को भी लोग ढेरों बधाइयाँ दे रहे है।
