हमीरपुर : गांव भगेटू में आजादी के अमृत महाेत्सव पर निकाली तिरंगा यात्रा

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
गांव भगेटू में आज आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। 75 वर्ष पर आजादी के पर्व पर अमृत महोत्सव मनाया गया। स्थानीय प्रधान अजय चंदेल के द्वारा तिरंगा यात्रा की शुरुआत गांव झिंझकरी से हुई इस तिरंगा यात्रा में झिंझकरी युवा मंडल के प्रधान राकेश कुमार और उनके सदस्य एवं कृष्णा युवा मंडल भगेटू के सचिव राजन कुमार संयोजक रवि कुमार और उनके सदस्यों ने भाग लिया। साथ में महिला मंडल के सभी सदस्य पंचायत के समस्त वार्ड पंच और गांव के सदस्यों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया और उपस्थित सभी सदस्यों ने भारत माता और वंदे मातरम के नारे लगाएं। इस यात्रा में आशीष ठाकुर, राजीव ठाकुर, जगदीश चंद्र, अंजली ठाकुर और राकेश सुमन देवी, राजकुमारी, राजू देवी, सुषमा कुमारी, इंदौर वाला, रिशु ठाकुर, अमन, साहिल, अमृता, रुद्र, सीमा कुमारी, अंशुल, कृतिका व सुमना कुमारी आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।