सिविल अस्पताल इंदौरा में क्षयरोग जांच हेतु ट्रूनैट मशीन स्थापित
( words)
स्वास्थ्य खंड इंदौरा के अंतर्गत क्षयरोग से ग्रस्त रोगियों को जांच हेतु अब प्रत्येक सुविधा सिविल अस्पताल इंदौरा में ही उपलब्ध होगी। सोमवार को क्षयरोग जांच हेतु ट्रूनैट मशीन का शुभारंभ सिविल हस्पताल इंदौरा में विधायक मलेंद्र राजन ने किया। सोमवार देर शाम रखे गए कार्यक्रम के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप महाजन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव मास्टर कमल किशोर, प्रधान भोपाल कटोच अनिल कटोच सहित अन्य गणमान्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
