देहरा : ढलियारा कॉलेज में दो दिवसीय एनुअल एथलेटिक संपन्न
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में दो दिवसीय एनुअल एथलेटिक मीट के दूसरे दिन कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. स्वदीप सूद ने विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील शर्मा ने दूसरे दिन की खेलों की रूपरेखा से अवगत करवाया और विभिन्न नियमो के बारे भी छात्रों को बताया। इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ. स्वदीप सूद ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा मोबाइल की खेलों को छोड़ मैदान की खेलों पर फॉक्स करें और खेलों से मानसिक एकाग्रता हासिल होती है। उन्होंने कहा कि छात्र खेलों के प्रारुप से भी जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रो. करण पठानिया, प्रो. सुशील शर्मा, प्रो. संजीव जसवाल, प्रो. अनिता कुमारी, प्रो. ब्रजेश्वर, प्रो. कंचन, प्रो. विनीत, प्रो. विकास, प्रो. राजीव, ओंकार चंद, अमित कौशल, राज मनकोटिया सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। ये रहे विजेता।
लड़कों में राहुल, तो लड़कियों में प्रियंका बनी बेस्ट एथलीट। लड़कियों के लंग जम्प में कृतिका प्रथम, शिवानी द्वितीय व सलोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया, हाई जम्प में कोमल ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय एवम रितिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। शाटपुट में अंशु ने प्रथम, अक्षिता ने द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान हासिल किया, जेवलिन थ्रो में प्रियंका ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय एवम कनिका ने तृतीय स्थान हासिल किया, लड़कों के लांग जम्प में प्रसून ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय और निखिल ने तृतीय स्थान हासिल किया, 5000 मीटर में निखिल धीमान ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय एवम अंश ने तृतीय स्थान हासिल किया, ट्रिपल जम्प में सुजल शर्मा ने प्रथम, अदिक्ष्य ठाकुर ने द्वितीय एवं भास्कर शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
