जयसिंहपुर विधानसभा हलके में बनेंगे दो इंडोर स्टेडियम : यादविंदर गोमा
** खेल मंत्री ने बच्चों के लिये क्रिकेट खेल अकादमी का किया शुभारंभ
** कहा, झूंगा देवी खड्ड के पास बने मैदान में तैयार करेंगे सिंथेटिक ट्रैक
आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि आर्थिक विकास, सामाजिक न्याय को मजबूत करने तथा राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। वे आज विकास खंड लंबागांव द्वारा उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झूंगा देवी खड्ड के पास बने मैदान में सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जाएगा। इसके अलावा लंबागांव और सलियाणा में इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर मैदान के सौंदर्यीकरण के लिये 30 लाख रुपये जारी किये गये हैं। मैदान के कला मंच के लिये भी 25 लाख जारी किये गये हैं। मंत्री ने जयसिंहपुर में बच्चों के लिये क्रिकेट खेल अकादमी का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि इससे जहां बच्चों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं प्रशिक्षण प्राप्त होने से बच्चों की खेल में भी निखार आएगा।
मंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 65 पंचायतें शामिल हैं और उन्होंने एक वर्ष के कार्यकाल में 50 पंचायतों का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों के लिये 1 करोड़ 86 लाख जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को लोगों की जनभावनाओं के अनुरूप पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।
मंत्री ने जयसिंहपुर में बच्चों के लिये क्रिकेट खेल अकादमी का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि इससे जहां बच्चों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं प्रशिक्षण प्राप्त होने से बच्चों की खेल में भी निखार आयेगा। उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों के पास जमीन उपलब्ध होगी ऐसी पंचायतों को खेल मैदान बनाने के लिये धनराशि उपलब्ध करवाई जायेगी।
उन्होंने कहा कि हर्ष की बात है कि एसडीएम स्वयं बच्चों को प्रशिक्षित करने के आगे आये हैं। उन्होंने कहा कि इस अकादमी को आगे बढ़ने के लिये हरसंभव सहयोग देने का प्रयास करेंगे ताकि यहां के बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे आ सकें। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर मैदान के सौंदर्यीकरण के लिये 30 लाख रुपये जारी किये गये हैं। मैदान के कला मंच के लिये भी 25 लाख जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि मैदान की स्टैर्स पर कोटा स्टोन डालने का कार्य किया जायेगा।
गोमा ने कहा कि झूँगा देवी खड्ड के पास बने मैदान में सिंथेटिक ट्रैक स्थापित किया जायेगा। इसके अलावा लंबागांव और सलियाणा में इंडोर स्टेडियम बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि हलेड मैदान को युवा सेवा एवं खेल विभाग के नाम स्थानांतरित कर 20 लाख से सवारा जायेगा।
उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर मैदान में दो सोलर हाई मास्ट लाइट लगवाई हैं और दो और लगाने की घोषणा की। इससे पहले यादविंदर गोमा ने पूर्व प्रधान और कांग्रेस कार्यकर्ता रसीला राम के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया तथा दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन रखा। गोमा दिवंगत रसीला राम की अंतिम यात्रा में भी शामिल रहे।
