श्रीनैना देवीजी: दाे गाड़ियाें की हुई आमने-सामने टक्कर, काेई हताहत नहीं
( words)
आरती शर्मा। श्रीनैना देवीजी
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनैना देवी में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की गाड़ियां आमने-सामने टकर हाे गई। हालांकि टक्कर काफी जोरदार थी, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी भी श्रद्धालुओं को ज्यादा चोट नहीं आई। पुलिस को सूचित करने की बजाए श्रद्धालुओं ने आपस में ही मामला निपटा लिया।
