कांगड़ा की नंदरूल खड्ड में हरियाणा के दो युवक डूबे
( words)

कांगड़ा के निकटवर्ती नंदरुल पंचायत में दो युवकों के डूबने से मौत हो गयी। ये दोनों युवक हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दोनों नंदरुल पंचायत के एक बैंक में कारपेंटर का काम करने आए थे। इसी बीच दोनों नहाने के लिए नदरूल खड्ड में गए और दोनों डूब गए। लोगों की सूचना पर कांगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची है। स्थानीय लोगों ने खड्ड में से दोनों युवकों के शव निकाल लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे कार्रवाई कर रही है।