Jaisinghpur:- अंडर -14 खेल प्रतियोगिता हुई आरम्भ
( words)

सरदार शोभा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अंडर -14 की खेल प्रतियोगिता हुई शुरु।
आज दिनांक 08-08-2022 को शिक्षा खंड पंचरुखी की खण्ड स्तरीय अंडर 14 के छात्र एंव छात्राओं का खेल प्रतियोगिता के आयोजन का शुभारम्भ विधायक रविंद्र धीमान, विधान सभा क्षेत्र जयसिंहपुर द्वारा सरदार शोभा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्द्रेटा पंचरुखी में किया गया। इसमें 30 पाठशालाओं के लगभग 300 विद्यार्थी कबड्डी, खो-खो, बैडमिन्टन, वॉलीबाल एंव शतरंज के खेल के मुकाबलों में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य मिलाप चन्द ने मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया एंव धन्यवाद किया।