अर्की : केंद्रीय बजट खोखला, किसानों और बेराेजगार युवाओं की की अनदेखी-अशोक भारद्वाज
मनोज शर्मा। अर्की
अर्की मंडल के जयनगर में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस, प्रदेश सचिव शशिकांत व अर्की मंडल युवा कांग्रेस अध्यक्ष, अशोक भारद्वाज ने युवाओं के साथ मिलकर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2023-24 बजट में किसानों और युवाओं की अनदेखी के लिए विरोध प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस, प्रदेश सचिव शशिकांत ने कहा कि मौजूदा बजट में किसानों के लिए एमएसपी की कोई घोषणा नहीं की गई है, जिससे प्रदेश के किसानों को बहुत निराशा हुई है। देश के युवाओं के लिए नए रोजगार की कोई घोषणा न होने से युवाओं के हितों का दरकिनार कर दिया गया है।
अर्की मंडल युवा कांग्रेस, अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कि इस बजट में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां एक बार फिर से उजागर हो गई हैं। जयनगर में युवा कांग्रेस सदस्यों ने इकट्ठे होकर केंद्र सरकार के बजट में आम आदमी की अनदेखी के लिए पोस्टर दिखाकर इस बजट का विरोध किया है। युवा कांग्रेस अर्की, मंडल से वेद प्रकाश, मोहित ठाकुर, अनिल चौधरी, सुभाष, प्रेम, हेमराज, गुरूदेव, पम्मी, कमल जोगता, प्रवीण जगोता, विक्की, गोले, अखिल व किशोरी लाल आदि युवाओं ने केंद्र सरकार द्वारा इस जनविरोधी बजट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।