शिव शक्ति महिला मंडल बेलाठाकुरां की अनोखी पहल, हर बेटी को मिलेगी सिलाई मशीन
( words)
विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के अंतर्गत पंचायत रियाली कस्बा बेलाठाकुरां में शिव शक्ति महिला मंडल बेलाठाकुरांने एक अनोखी पहल की है। महिला मंडल ने निर्णय लिए है की उनके गाँव में जब भी किसी बेटी का विवाह होगा तो उसे महिला मंडल द्वारा सिलाई मशीन भेंट की जाएगी। यह निर्णय आज हुई शिव शक्ति महिला मंडल बेलाठाकुरां की बैठक के दौरान लिया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यता तौर पर महिला मंडल प्रधान निशा कुमारी, उप प्रधान रजनी वाला, सचिव सीमा, कोशाअध्यक्ष विजय कुमारी व अन्य गणमान्य महिला शक्ति मौजूद रही। महिला मंडल का मानना है की इस तरह की पहल होती रेहनी चाहिए जिससे गरीब परिवारों की बेटियों को भी कुछ सहूलियत पहुंचाई जा सके।
