रक्कड़ : यूपी एवं रक्कड़ पुलिस ने पकड़ा उतर प्रदेश से भगोड़ा अपराधी
( words)
विनायक ठाकुर । रक्कड़
पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत मनियाला के तहत पड़ते कठियाडा गांव में रक्कड़ एवं उतर प्रदेश पुलिस ने उत्तर प्रदेश राज्य से विभिन्न अपराधों के जुर्म में भागे अपराधी को दबोच लिया है। बताते चलें उक्त आरोपी मनियला-कठियाडा बन रही सड़क निर्माण कार्य में बतौर दिहाड़ीदार के रूप में छिपा था। जिसे दोनो पुलिस ने दल-बल सहित दबोच लिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने बताया की उक्त आरोपी मजदूर के रूप में कार्य कर रहा था, जिसके ऊपर बहुत से क्राइम करने के आरोप थे। उत्तर प्रदेश पुलिस एवम रक्कड़ पुलिस ने उक्त आरोपी को धर दबोचा है। यूपी पुलिस ने उक्त आरोपी को पकड़ कर वापिस उक्त राज्य ले गई है।
