शिमला : RSS की दलाली का VC को मिला इनाम-छत्तर ठाकुर
विश्वविद्यालय को RSS का अड्डा बनाने का VC को मिला ईनाम : एनएसयूआई
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने हिमाचल प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों मे भगवाकरण का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया। भाजपा द्वारा प्रदेश विवि के VC को राज्यसभा का उमीदवार बनाने पर प्रदेश सरकार व व भाजपा नेतृत्व को आडे़ हाथ लिया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने बताया की एनएसयूआई बीते कई दिनों से प्रदेश विश्व विद्यालय में भगवाकरण को बढ़ावा दिया जाने के खिलाफ मुखर थी। छत्तर ठाकुर ने बताया किया एनएसयूआई ने लगातार बाईस चांसलर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था।
उनकी अपनी (VC) की योग्यता के खिलाफ लगातार प्रश्न चिन्ह उठाए थे, VC के बेटे की फर्जी तरीके से UGC के नियमों के खिलाफ जाकर Phd.में दाखिले। इसके अलावा प्रदेश विश्व विद्यालय मे 160+ प्रोफेसरों, गैर शिक्षक वर्ग व आउटसाेर्स के माध्यम से सैकड़ाें भर्तियां प्रदेश विश्व विद्यालय में की गई, जिनमें UGC के नियमों की धजियां उडा़ई गई, नियमों को ताक पर रख कर गलत तरीके से कई साक्षातकार किए गए, विश्व विद्यालय के बुनियादी ढांचे के विकास मे कई घोटाले बाजी की गई, सैनिटाइज़र मशीनों के नाम पर घोटालेबाजी की गई।
एनएसयूआई ने इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिसके लिए एनएसयूआई के तीन पदाधिकारियों को असवैधांनिक तरीके से विश्व विद्यालय से निष्कासित भी किया गया। एनएसयूआई के लगातार इन सभी मुद्दों को उठाने के बाद चुनावी वर्ष आते ही अब VC को शिक्षा विभाग से हटा दिया गया। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की Vice-Chancellor को राज्यसभा भेजा जाए या लोकसभा लेकिन प्रदेश मे सता परिवर्तन तय है और सरकार बदलते ही प्रदेश सरकार से इन सभी गलत तरीके से हुई भर्तियों की तथा विश्व विद्यालय मे हुई घोटालेबाजी की जांच करा कर, दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करवाई जाएगी।
