सुजानपुर : परिणय सूत्र में बंधे बीडिओ निशांत शर्मा, प्राे. धूमल से लिया आशीर्वाद
( words)
अनूप। सुजानपुर
सुजानपुर विकास खंड अधिकारी निशांत शर्मा परिणय सूत्र में बंद गए हैं। नवदंपति काे साेलन स्थित निजी हाेटल में गणमान्याें ने बधाई दी। इस मौके पर उनके साथ जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवि धीमान, पंचायती राज ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्र मोहन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने खंड विकास अधिकारी परिवार को अपने हस्ताक्षर किए हुए एक उपहार भेंट स्वरूप प्रदान किया। इससे पहले यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। नवदंपति ने चरण स्पर्श करके पूर्व मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया।