विकेश्वर चौहान बने न्यू देव भूमि टैक्सि यूनियन रोहड़ू के प्रधान
रोहड़ू में टैक्सी आपरेटरों ने बैठक का आयोजन कर नई यूनियन का गठन किया है। न्यू देव भूमि टैक्सि यूनियन रोहड़ू का गठन कर कार्यकारिणी भी बनाई गई है। बैठक के दौरान टैक्सी ओपरेटरों की पेश आ रही दिक्कतों को प्रमुख्ता से उठाया गया।
यूनियन की कार्यकारिणी में विकेश्वर चौहान को प्रधान चुना गया। विरेंद्र ठाकुर को उपप्रधान नियुक्त किया गया। प्रितम सिंह को महासचिव, सुमन को सचिव, दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। अशोक रांटा, रविंद्र शर्मा को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में विरेंद्र कुमार, पृथ्वी राज, निरंजन शर्मा, मोहन लाल, सोहन सिंह, प्रमोद ठाकुर, अकल चंद, सुरेश कुमार, दिपन, नितिन ठाकुर को शामिल किया गया है। नवनियुक्त प्रधान विकेश्वर चौहान ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से टैक्सी ओपरेटरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा