डाडासीबा : गुराला के ग्रामीणों ने जानी बैंकिंग योजनाएं
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा डाडा सीबा की ओर से सोमवार को गांव गुराला में नाबार्ड के सौजन्य से वित्तीय साक्षरता व ग्राहक जागरूकता एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक शाखा डाडा सीबा के बैंक अधिकारी विश्वजीत सिंह व सचिन संधू द्वारा ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं, डिजिटल लेनदेन एवं साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना व किसान क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैंक अधिकारी विश्वजीत सिंह ने लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर लग पंचायत के प्रधान देवराज सहित अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
