सुजानपुर : भाजपा जो कहती है, वह डंके की चोट पर करके भी दिखाती-विनोद ठाकुर
अनूप। सुजानपुर
भाजपा ने क्या किया, चुनावी घोषणा पत्र के कितने काम हुए, सब कुछ सबके सामने हैं। भाजपा जो कहती है, वह डंके की चोट पर करके भी दिखाती है, लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्ष तक क्या किया। अब तक भाजपा कहती थी कि कांग्रेस ने 70 वर्षों तक कुछ नहीं किया, लेकिन आज कांग्रेस खुद इस बेरोजगार यात्रा के माध्यम से सबको बता रही है कि 70 वर्षों में भारत में उन्होंने कुछ नहीं किया। सुजानपुर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा कि अगर कांग्रेस ने बीते 70 वर्षों में युवाओं को रोजगार के लिए काम किया होता, तो आज उन्हें यह पदयात्रा न निकालनी पड़ती कोंग्रेस पार्टी को सड़कों पर न घूमना पड़ता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बेरोजगारी यात्रा कांग्रेस की हंसी का पात्र बन रही है। एक तरफ विक्रमादित्य और रघुवीर बाली यह दर्शा रहे हैं की युवा बेरोजगार हैं, लेकिन अगर यह युवा उनसे सवाल पूछे की दिवंगत कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत जीएस बाली कई बार प्रदेश के मंत्री रहे। उन्होंने रोजगार उत्पन्न किए होते तो शायद आज उन्हें धरना न देना पड़ता।