परागपुर को तहसील का दर्जा मिलने पर लोगों ने बांटे लड्डू, पटाखे फोड़े
** ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां-परागपुर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
** महासचिव शिशिर शर्मा बोले, जिंदगी भर नहीं भूलेंगे सीएम का यह उपकार
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की सब तहसील परागपुर को तहसील का दर्जा देने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां-परागपुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व सुरिंदर सिंह मनकोटिया का धन्यवाद किया है। शनिवार को मेन बाजार परागपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिशिर शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए लड्डू बांटे व पटाखे फोड़े।
वहीं, शिशिर शर्मा ने बताया कि परागपुर के लोग लंबे समय से यह मांग कर रहे थे, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा कर दिया है। परागपुर वासी उनका यह उपकार जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। इस दौरान सुशील कुमार, मोनू पटियाल, शशि गोस्वामी, पाली, श्याम, वरुण पटियाल, नीरज शर्मा इत्यादि इस जश्न में शामिल हुए।
