देहरा : मानगढ़ में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा मनाया गया महिला दिवस
( words)
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते मानगढ़ में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आज महिला दिवस मनाया गया। इसमें ब्रह्माकुमारी सन्ध्या ने मनाली से विशेष रूप से शिरकत की। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला परिषद सदस्य मोनिका, रबीना चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीडीसी चेयरमैन अर्चना धीमान, ठठेहड़ पंचायत प्रधान सोनिका और घेर पंचायत की प्रधान भी उपस्थित रहीं। इसमें महिलाओं के उत्थान के ऊपर ब्रह्माकुमारी कमलेश ने अपने विचार व्यक्त किए।
