हमीरपुर : पार्टी को मजबूत बनाने के लिए करें काम : धूमल
हर कार्यकर्ता को मान-सम्मान दिया जाए। हर कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कही। वह झनिकर वार्ड में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा प्रदेश भर में मतदान केंद्रों के तहत आने वाले ग्राम केंद्र अध्यक्ष बूथ पालकों एवं पार्टी के वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं के घर पर उनके नाम की पट्टिका व पार्टी का झंडा लगा रही है।
इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल भी बूथ पालक के पद पर भी अपनी सेवाओं का निर्वहन कर रहे हैं। शनिवार को उनके घर पर भी उनके नाम की पट्टिका एवं पार्टी का झंडा लगाया गया। वहीं इस संबंध में मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि इस दौरान भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, सुजानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर के साथ-सथ दोनों मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
