हमीरपुर : मैहरे में भाजपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का किया आयोजन

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
बड़सर के मैहरे में भाजपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत करनी थी, लेकिन दिल्ली में चल रही बैठक के चलते वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र अत्री ने शिरकत की। इस मौके पर बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि और पूर्व विधायक का जनता ने जोरदार स्वागत किया और इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि चुनावों के समय आप सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाकर भाजपा की जीत दिलवाने में सहयोग करना होगा।
उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता नाराज है, तो उसे मनाने का काम भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब सभी का मकसद भाजपा को जीत दिलाकर प्रदेश में एक बार फिर सत्ता में लाना है। उन्होंने कहा कि गलतियां हर किसी से होती हैं, उनको नजरअंदाज करते हुए भाजपा के उम्मीदवार के साथ चलना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है और पार्टी के लिए काम करना हर कार्यकर्ता को मजबूत करता है।