हमीरपुर : स्वास्थ केंद्र जलाड़ी में मनाया विश्व जनसंख्या दिवस

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड नादौन के सौजन्य से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. के शर्मा के निर्देश अनुसार स्वास्थ केंद्र जलाड़ी में विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें डॉ. केके शर्मा ने शिविर में आए हुए लोगों को इस विश्व जलसंख्या दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत में इस दिन का विशेष महत्व है। भारत में बढ़ती हुई जनसंख्या एक चुनौती है। सरकार के सारे कार्यक्रम जनसंख्या के आधार पर ही चलते हैं। भारत सरकार ने जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए समय-समय पर विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि लोगों को इस दिन का महत्व बताया जा सके।
सरकार ने 11 जुलाई से 24 जुलाई तक एक विशेष अभियान विश्व जनसंख्या पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इससे लोगों को जनसंख्या वृद्धि को रोकने प्रेरित किया गया। प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर परिवार नियोजन की गतिविधियों के बारे में बताया गया। शिविर में लोगों को आईयूडी, सीसी, ओपी, अंतरा के टीके लगाने सहित अन्य जानकारी प्रदान की। लोगों को लड़का, लड़की एक समान के बारे में बताया गया। इस अवसर पर बीएमओ नादौन के अतिरिक्त राजकुमार एमएचएस, शारदा देवी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता व ललिता सीएचओ ने भी भाग लिया।