जयसिंहपुर अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब, मरीज परेशान
( words)
उपमंडल जयसिंहपुर में बने सिविल अस्पताल में लगभग दो महीनों से एक्स-रे नहीं हो रहे हैं। अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब पड़ी हुई है। इस कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बाहर प्राइवेट लैब में जाना पड़ रहा है।
इस विषय में सिविल अस्पताल के डॉ. राहुल से बात की तो उन्होंने बताया कि इस बारे में विभाग और विधानसभा विधायक को अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि अप्रैल महीने के अंत तक नई आधुनिक उपकरण वाली एक्स-रे मशीन आ सकती है। जिसे जल्दी ही जयसिंहपुर अस्पताल में लगा दिया जाएगा, ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके।
