साई इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया गया योग कार्यशाला का आयोजन
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साई इंटरनेशनल स्कूल में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस वर्ष के योगा दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य, "स्वयं और समाज के लिए योग" थीम पर आधारित था| सबसे पहले योगा प्रशिक्षक मिसेज सुमन सिंगला जिन्होंने पतंजली योगा पीठ से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है, का स्वागत किया गया और बच्चों व अभिभावकों से उनका परिचय कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वॉर्म-अप अभ्यास से हुई, जिसमें सभी बच्चों, टीचिंग स्टाफ और बच्चों की माताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने बैठने और खड़े होने के विभिन्न आसनों के बारे में बताया और साथ ही उनके महत्व के बारे में भी बताया। योग प्रशिक्षक ने योग को दैनिक जीवन में शामिल करने और शरीर और मन के बीच सामंजस्य बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में बच्चो की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया जिसमें मिसेज रितु ठाकुर, दीपिका कुमारी, देवींद्रा ठाकुर, करूणा ठाकुर,ममता पंवर, अरुणा चौहान, कुसुमलता आदि शामिल रहे।
बच्चों को ताड़ आसन, पदम आसन, वृक्ष आसन, भुजंग आसन, शीर्ष आसन, अनुलोम विलोम, प्राणायाम, कपालभाति आदि जैसे विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास करवाया गया । स्कूल के अध्यक्ष श्री रमिंदर बावा ने छात्रों को फिट रहने और एकाग्रता में सुधार करने के लिए नियमित योग का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया।
योग का नियमित अभ्यास निश्चित रूप से हमारे छात्रों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी बेहतर जीवन प्राप्त करने में मदद करेगा। यही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
