कांगड़ा : भरवाईं रेनशेल्टर के समीप 8.57 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
( words)
पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम के तहत पुलिस थाना देहरा का पुलिस दल रविवार शाम के समय भरवाईं के समीप गश्त कर रहा था। पुलिस दल ने भरवाईं रेनशेल्टर के पास विशाल उम्र 24 वर्ष, निवासी कांगड़ा की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास कुल 8.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना देहरा में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने की है।
