देहरा : विकास खंड देहरा में युवा शिविर सम्पन्न
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के सौजन्य से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्य शिविर का आज समापन हाे गया। यह शिविर घुरकाल पंचायत में आयाेजित किया गया था। इन तीन दिनों में छह गांवों को भिन्न-भिन्न गतिविधियां की गई। इसमें पौधारोपण, जल स्रोतों की सफाई, खेल मैदान की सफाई सहित प्लास्टिक हटाओ आदि घटाने का कार्य शामिल किया गया। इस कार्यक्रम मे महत्व पूर्ण भूमिका शहीद शंभू राम मेमोरियल क्लब के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने निभाई।
