•   Tuesday Nov 24
In Scoop

Reading ⇾
The- government- is- committed- to- the- complete- eradication- of- chitta- (heroin)- and- drug- abuse
In News

चिट्टा और नशे के समूल नाश के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य से चिट्टे सहित सभी प्रकार के मादक पदार्थों का समूल नाश करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सभी संबंधित विभागों एवं केंद्रीय एजेंसियों को आपसी समन्वय और जवाबदेही के साथ नशे के विरुद्ध अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में नशे के विरुद्ध लड़ाई को केवल पुलिस कार्रवाई तक सीमित न रखकर व्यापक जन-आंदोलन बनाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक, महिला मंडल, युवक मंडल तथा आम नागरिक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रदेश में पुलिस एवं स्पेशल टास्क फोर्स को निर्देश दिए गए हैं कि कार्रवाई केवल छोटे स्तर के तस्करों तक सीमित न होे, बल्कि मुख्य सरगनाओं, उनके सहयोगियों, आपूर्ति नेटवर्क, वित्तीय स्रोतों तथा अंतरराज्यीय संबंधों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। पिछले चार वर्षों में प्रदेश में 7,950 एनडीपीएस मामले दर्ज किए गए तथा 12,302 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 1,384 किलोग्राम चरस और 59 किलोग्राम चिट्टा सहित बड़ी मात्रा में अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए। वर्ष 2023 में पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम लागू होने के बाद अब तक 225 कुख्यात तस्करों को निरुद्ध किया गया, जिनमें 159 को वर्ष 2026 में निरुद्ध किया गया है। इस अधिनियम के तहत निरोधात्मक कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में नशे के अवैध कारोबार से अर्जित लगभग 92 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। पहली बार प्रदेश में नशे से अर्जित 48 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति सरकार के नाम स्थानांतरित हुई है। इसके अतिरिक्त एनडीपीएस आरोपियों द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण से संबंधित 86 संपत्तियों की पहचान की गई है, जिनमें से 22 के विरुद्ध ध्वस्तीकरण एवं बेदखली की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। शेष मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए समर्पित राजस्व अधिकारी नामित किया जा रहा है। सरकार नशे के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ प्रभावित व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। मशोबरा में महिलाओं के लिए पुलिस द्वारा संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया है। टांडा तथा बिलासपुर स्थित नशामुक्ति केंद्रों को भी पुलिस के संचालन एवं प्रबंधन के लिए सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही काउंसलिंग नेटवर्क का विस्तार, आउट-पेशेंट उपचार व्यवस्था का मानकीकरण तथा सरकारी सेवाओं में भर्ती के दौरान ड्रग टेस्ट सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश की 246 अत्यधिक नशा प्रभावित पंचायतों को चिन्हित कर विशेष निगरानी में रखा गया है। पंचायत स्तर पर रेड, येलो एवं ग्रीन श्रेणियों के माध्यम से नशे से प्रभावित व्यक्तियों तथा तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। अब तक लगभग 12,000 व्यक्तियों की पहचान की जा चुकी है, ताकि जरूरतमंदों को उपचार एवं पुनर्वास से जोड़ा जा सके और तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। सरकार नशे से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध भी शून्य सहनशीलता की नीति अपना रही है। ऐसे 168 सरकारी कर्मियों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 30 राज्य कर्मचारियों और 21 पुलिस कर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है, जबकि अन्य के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई जारी है। शैक्षणिक संस्थानों में एंटी-ड्रग क्लब, प्रहरी क्लब एवं साथी-शिक्षा कार्यक्रमों को मजबूत किया जा रहा है। जून से अगस्त 2026 के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा 158 स्कूलों को गोद लिया गया तथा 332 शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रदेश के लगभग 9,677 शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश को तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है। नशा तस्करी से संबंधित सूचनाएं साझा करने के लिए प्रदेश सरकार शीघ्र ही विशेष व्हाटसएप चैटबॉट आरम्भ करने जा रही है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए तस्करी से जुड़ी जानकारी दे सकेंगे। साथ ही नशे से प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को उपचार, परामर्श और पुनर्वास संबंधी जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के विरुद्ध यह लड़ाई केवल सरकार या पुलिस के प्रयासों से नहीं जीती जा सकती, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, शिक्षकों, अभिभावकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों से एंटी-चिट्टा अभियान को जन-आंदोलन बनाने तथा नशे के विरुद्ध एकजुट होकर खड़े होने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को नशामुक्त, सुरक्षित एवं समृद्ध राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति, संगठित गिरोह अथवा अवैध नेटवर्क को प्रदेश के युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और सामूहिक प्रयासों से स्वस्थ एवं नशामुक्त हिमाचल का निर्माण किया जाएगा।   

Governor- bows- head- at- Saproon- Gurudwara-, calls- fo-r unity.
In News

सपरून गुरुद्वारे में राज्यपाल ने टेका मत्था, एकता का किया आह्वान

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक प्रकाश एवं राष्ट्रीय एकता की प्रेरणास्रोत: राज्यपाल गुरुद्वारा सिंह सभा, सपरुन में माथा टेककर लिया आशीर्वाद; सिख विरासत के सम्मान एवं संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की पहलों की सराहना की । कहा ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का संदेश समानता, सेवा और विश्व बंधुत्व की भावना को प्रेरित करता है | हिंदू-सिख समुदायों के सदियों पुराने संबंधों को संरक्षित करने तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का किया आह्वान । राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की कालजयी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक प्रकाश हैं। उनकी शिक्षाएं पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोगों को समानता, निःस्वार्थ सेवा, विश्व बंधुत्व और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती रही हैं। राज्यपाल श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जिला सोलन के गुरुद्वारा सिंह सभा, सपरुन में माथा टेकने के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों, विशेषकर सिख संगत को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के तीन मूलभूत सिद्धांत ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ एक संवेदनशील, समतामूलक एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण का सशक्त आधार प्रदान करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि सिख गुरुओं के अद्वितीय बलिदान तथा स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में सिख समुदाय का अतुलनीय योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सिख विरासत एवं गौरवशाली इतिहास के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2019 में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का शुभारंभ सिख समुदाय की दशकों पुरानी आकांक्षा की पूर्ति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम रहा। उन्होंने 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने की पहल का भी उल्लेख किया, जिसके माध्यम से साहिबजादों के सर्वाेच्च बलिदान को स्मरण किया जाता है। कविन्द्र गुप्ता ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व तथा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के राष्ट्रव्यापी आयोजनों का भी उल्लेख किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने हेमकुंड साहिब रोप-वे परियोजना, सेवा भोज योजना तथा वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए किए गए प्रयासों को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ये सभी पहलें सिखों की गौरवशाली विरासत के संरक्षण, धार्मिक भावनाओं के सम्मान तथा समुदाय के कल्याण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। हिंदू और सिख समुदायों के बीच सदियों पुराने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दोनों समुदायों की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने समाज में धार्मिक आधार पर विभाजन पैदा करने वाली शक्तियों के प्रति आगाह करते हुए नागरिकों से ऐसी विभाजनकारी सोच के प्रति सतर्क रहने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवा पीढ़ी से गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण, राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने तथा विकसित भारत /2047 के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी के लिए सुख-शांति, समृद्धि और सर्वकल्याण की कामना की।

Broad- daylight- theft- in- Sansarpur- Terrace;- thieves- decamp- with- jewelry- and- cash- worth- ₹4.20- lakh
In News

संसारपुर टैरेस में दिनदहाड़े चोरी, 4.20 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में चोरी का एक मामला सामने आया है। संसारपुर टैरस में चोरों ने घर में मौजूद सेवानिवृत्त शिक्षिका की व्यस्तता का फायदा उठाकर दूसरे कमरे में रखी अलमारी से सोने के गहने और नकदी चुरा ली। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 4.20 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात के समय महिला घर में कपड़े धो रही थीं, जबकि उनके पति दुकान पर गए हुए थे। महिला की शिकायत पर संसारपुर टैरस पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी और घर में सेंध लगाने का मामला दर्ज किया गया है। सुबह आठ बजे सुनाई दी कमरे में किसी के चलने की आवाज पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 22 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे वह घर में कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान उन्हें सामने वाले कमरे में किसी के चलने की आवाज सुनाई दी। महिला ने शुरुआत में आवाज को अपने पति के घर लौटने का संकेत समझा। उस समय उनके पति दुकान पर गए हुए थे। बाद में जब पति दुकान से वापस आए तो उन्होंने घर में अलमारी खुली देखी और पत्नी से इस बारे में पूछा। अलमारी का लॉकर खुला मिला, लाखों के गहने गायब इसके बाद कमरे में जाकर अलमारी की जांच की गई तो उसका लॉकर खुला मिला। जांच करने पर उसमें रखे सोने के गहने और नकदी गायब पाए गए। चोर पांच सोने की अंगूठियां, एक टीका, एक नथ, गले की एक चेन, सोने के दो टॉप्स और 20 हजार रुपये नकद ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 4.20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू एसपी देहरा संदीप धवल के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस चोरी की वारदात से जुड़े तथ्यों और आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

Political- uproar- in- Shimla- over- minister's- statement- BJYM- protests
In News

मंत्री के बयान पर शिमला में सियासी बवाल, भाजयुमो का प्रदर्शन

धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी की भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद अब राजधानी शिमला तक पहुंच गया है। भाजपा इस मामले को लेकर राज्यपाल के दरबार में पहुंचकर मंत्री के इस्तीफे की मांग उठा चुकी है। वहीं, मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले भाजपा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शिमला में सड़कों पर उतरकर मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने का प्रयास किया, जिसे रोकने के लिए पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। हालात ऐसे बने कि भाजयुमो प्रदेश महासचिव सुशील कडशोली की जैकेट तक फट गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। भाजपा ने जहां मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की है, वहीं मुख्यमंत्री से उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग भी उठाई है। भाजयुमो प्रदेश महासचिव सुशील कडशोली ने कहा कि विधानसभा जैसे संवैधानिक मंच पर भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री जगत सिंह नेगी ने भारतीय सेना की उपलब्धियों और क्षमता पर सवाल उठाकर देश के सैनिकों का अपमान किया है। कडशोली ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश के नेताओं तक सेना और देश से जुड़े मुद्दों पर इस तरह की बयानबाजी देखने को मिल रही है। उन्होंने जगत सिंह नेगी के पूर्व में दिए गए बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि वह पहले भी सेना, महिला सांसद और आपदा प्रभावित क्षेत्रों को लेकर विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं।   कडशोली ने सरकार पर अपनी गारंटियों और विभागीय कामकाज से ध्यान भटकाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि बागवानों को एमआईएस के तहत सी-ग्रेड सेब खरीद के करीब 45 करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। सरकार को दस गारंटियों, पांच लाख नौकरियों, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और स्टार्टअप फंड जैसे वादों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि जगत सिंह नेगी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा भाजयुमो प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्कामुक्की पर भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कांग्रेस सरकार और पुलिस प्रशासन को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के माध्यम से भाजपा के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सैनिकों और युवाओं की धरती है तथा सेना का अपमान प्रदेश और देश की जनता की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुतला जलाने के प्रयास के दौरान पुलिस ने पुतला पकड़ने के साथ कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की की। चौहान ने पुलिस के आला अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस को सरकार के हाथ की कठपुतली बनने के बजाय जनता की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से मांग की कि मंत्री जगत सिंह नेगी को तुरंत पद से हटाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस और मंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस तरह की पुलिस कार्रवाई को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।  

Major- Breakthrough- for- Nurpur- Police- Murder- Accused- Arrested- from- Bihar
In News

नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या का आरोपी बिहार से दबोचा

  आठ माह तक लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा आरोपी नूरपुर पुलिस की मेहनत, सतत प्रयासों एवं प्रभावी रणनीति के चलते बिहार से दबोचा गया   पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस थाना इंदौरा में दर्ज हत्या के एक गंभीर मामले में नूरपुर पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। हत्या के मामले में पिछले करीब आठ माह से गिरफ्तारी से बचने का लगातार प्रयास कर रहे आरोपी को नूरपुर पुलिस की टीम ने बिहार राज्य के जिला पूर्णिया से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले के अनुसार, पुलिस थाना इंदौरा में अभियोग संख्या 41/26 दिनांक 13.03.2026, धारा 103 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था तथा पुलिस की पहुंच से दूर रहने का प्रयास कर रहा था। इसके बावजूद नूरपुर पुलिस ने हार नहीं मानी और लगातार तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर आरोपी की तलाश जारी रखी। नूरपुर पुलिस की टीम ने विशेष मेहनत, सूझबूझ, सतत प्रयासों एवं प्रभावी रणनीति के तहत आरोपी राम प्रसाद महतो पुत्र कार्तिक महतो, निवासी गांव एवं तहसील धमदाहा, जिला पूर्णिया को हिमाचल प्रदेश से बाहर बिहार राज्य के जिला पूर्णिया स्थित धमदाहा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के उपरांत नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।  

The- weathe-r in- Himacha-l Pradesh- will- remain- dry- for- the- next- 7- days,- with- a- yellow- alert- for- dense- fog- until- November 26.
In News

हिमाचल में अगले 7 दिन मौसम रहेगा शुष्क, 26 नवंबर तक घने कोहरे का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है तथा मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने 24 से 26 नवंबर तक कुछ स्थानों पर देर रात, सुबह तड़के और सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।  घने कोहरे का अलर्ट: 26 नवंबर तक कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। मंगलवार सुबह बिलासपुर में विजिबिलिटी 100 मीटर, मंडी में 250 मीटर और सुंदरनगर में 800 मीटर दर्ज की गई।  तापमान की स्थिति: ताबो में न्यूनतम तापमान -5.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शिमला का न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  

The- UGC- NET- 2026- exam- city- intimation- slip- will- now- be- released- on- November- 25
In Education

यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा शहर पर्ची अब 25 नवंबर को होगी जारी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब यह पर्ची 25 नवंबर को उपलब्ध होगी। एजेंसी ने तारीख बदलने का कारण नहीं बताया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध लिंक से अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकेंगे।   मुख्य बातें * नई तारीख: एनटीए ने बिना कारण बताए शहर पर्ची की तारीख बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी है। * परीक्षा की तारीख: परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को होगी। * परीक्षा का समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक दो पालियों में परीक्षा होगी। * परीक्षा पैटर्न: 3 घंटे की परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (कुल 300 अंक) होंगे—भाग-1 में 50 प्रश्न (100 अंक) और भाग-2 में 100 प्रश्न (200 अंक)। * केंद्र पर समय: परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा और साथ में प्रवेश पत्र लाना जरूरी है।  

Featured Videos

Video

Latest

वीरभद्र सिंह की अनदेखी पर फिर उठे सवाल, MLA रोहड़ू से जनता ने जताई नाराजगी

In Politics
Questions raised again over Virbhadra Singh's neglect, public expressed displeasure with MLA Rohru

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अनदेखी का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हालिया रोहड़ू दौरे के दौरान कार्यक्रम के बैनर और पोस्टरों में वीरभद्र सिंह की तस्वीर नहीं होने और भाषणों में उनका नाम नहीं लिए जाने को लेकर कांग्रेस के भीतर नाराजगी सामने आई है। इस मामले ने रोहड़ू में उनकी राजनीतिक विरासत और सम्मान को लेकर नई बहस छेड़ दी है। रोहड़ू दौरे के बाद बढ़ी नाराजगी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 2 और 3 अक्टूबर को रोहड़ू और रामपुर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया था। इस दौरान कार्यक्रमों के बैनर और पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तस्वीर नहीं दिखाई दी। साथ ही, कार्यक्रमों में उनके योगदान का उल्लेख नहीं होने पर भी सवाल उठे। इस मामले पर पूर्व सांसद एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रतिभा सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि वीरभद्र सिंह को गुजरे अभी साढ़े चार साल ही हुए हैं, ऐसे में उन्हें इतनी जल्दी कैसे भुलाया जा सकता है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में उनके योगदान को याद करना और नई पीढ़ी को उनके बारे में बताना पार्टी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कार्यक्रम के आयोजकों ने वीरभद्र सिंह की तस्वीर वाले बैनर और पोस्टर नहीं लगाए थे, तो स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता स्वयं ऐसा कर सकते थे। उनके अनुसार, कम से कम 20 बैनर और पोस्टर लगाकर भी पूर्व मुख्यमंत्री को सम्मान दिया जा सकता था I वीरभद्र सिंह का रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से लंबे समय तक राजनीतिक जुड़ाव रहा। उन्होंने इस क्षेत्र का पांच बार प्रतिनिधित्व किया था। ऐसे में उनके राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले रोहड़ू में उनकी तस्वीर और नाम का उल्लेख नहीं होना समर्थकों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। प्रतिभा सिंह ने हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह प्रदेश में उनके योगदान को याद किया जाता है, उसी तरह वीरभद्र सिंह के योगदान को भी सम्मान मिलना चाहिए। वीरभद्र सिंह की अनदेखी को लेकर उठे सवालों के बाद प्रदेश कांग्रेस के भीतर वरिष्ठ नेतृत्व के सम्मान और पार्टी की राजनीतिक विरासत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर वीरभद्र सिंह परिवार और वर्तमान कांग्रेस नेतृत्व के बीच संबंधों को लेकर राजनीतिक चर्चाओं को हवा दी है

हिमकेयर की जगह आएगी ₹10 लाख की नई स्वास्थ्य बीमा योजना

In Health
₹10- Lakh- Health- Insurance- Scheme- to- Replace- Himcare

हिमाचल प्रदेश सरकार हिमकेयर (Himcare) योजना की जगह एक नई स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत पात्र परिवारों को सालाना ₹10 लाख तक कैशलेस और मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।  कवरेज राशि: मौजूदा हिमकेयर योजना की ₹5 लाख की सीमा को बढ़ाकर ₹10 लाख प्रति परिवार किया जा रहा है। प्रीमियम और बीमा साझेदार: रिपोर्टों के अनुसार, आदित्य बिड़ला ग्रुप के साथ योजना को लेकर चर्चा/प्रस्ताव सामने आया है और ₹4,300 सालाना प्रीमियम प्रस्तावित किया गया है (वहीं पहले ₹4,200 प्रति परिवार भुगतान का प्रस्ताव भी चर्चा में रहा था, तथा श्रेणियों के हिसाब से प्रीमियम स्लैब को लेकर भी बातें सामने आई हैं)। इलाज और दवाओं का दायरा: नई योजना में 280 आवश्यक दवाओं और विभिन्न सर्जरी/ऑपरेशन को शामिल करने का प्रावधान है। AI की एहम भूमिका : फर्जी बिलों और वित्तीय अनियमितताओं को रोकने के लिए मेडिकल बिलों और बीमा दावों की जांच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से की जाएगी। लागू होने की स्थिति: स्वास्थ्य विभाग ने संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार कर ली है और अंतिम समझौते व प्रक्रियाओं के बाद इसे लागू किया जाना है। परिवार की आर्थिक स्थिति, वार्षिक आय और रोजगार के आधार पर लाभार्थियों को 6 श्रेणियों में बांटने का प्रस्ताव है |  नई योजना में शामिल और बाहर रखे जाने वाले वर्गों की स्थिति इस प्रकार        * बीपीएल और अत्यंत गरीब परिवार: कम या बिना प्रीमियम के कवरेज मिलने की उम्मीद है।       * सामान्य परिवार: वार्षिक आय और आर्थिक स्थिति के अनुसार श्रेणी में शामिल होंगे।       * आउटसोर्स और अनुबंध कर्मचारी: इन्हें योजना के दायरे में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।       * कारोबारी व अन्य श्रेणियां: आय और रोजगार के आधार पर तय श्रेणियों में शामिल होंगे, जहां क्षमता के अनुसार प्रीमियम देना होगा।

यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा शहर पर्ची अब 25 नवंबर को होगी जारी

In Education
The- UGC- NET- 2026- exam- city- intimation- slip- will- now- be- released- on- November- 25

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब यह पर्ची 25 नवंबर को उपलब्ध होगी। एजेंसी ने तारीख बदलने का कारण नहीं बताया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध लिंक से अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकेंगे।   मुख्य बातें * नई तारीख: एनटीए ने बिना कारण बताए शहर पर्ची की तारीख बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी है। * परीक्षा की तारीख: परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को होगी। * परीक्षा का समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक दो पालियों में परीक्षा होगी। * परीक्षा पैटर्न: 3 घंटे की परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (कुल 300 अंक) होंगे—भाग-1 में 50 प्रश्न (100 अंक) और भाग-2 में 100 प्रश्न (200 अंक)। * केंद्र पर समय: परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा और साथ में प्रवेश पत्र लाना जरूरी है।  

बीएल स्कूल कुनिहार में 32वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, खेलों के साथ पढ़ाई में भी विद्यार्थी आगे

In Sports
BL School Kunihar organised the 32nd annual sports competition; students excelled in academics and sports.

बी.एल. वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आयोजित 32वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया । इस आयोजन  में विद्यालय के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम का मंच संचालन शिवानी शर्मा ने किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अमर देव एवं शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया था। विद्यार्थियों ने मास पी.टी. की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। शरीक शिक्षिका अरुणा ने बताया की दिनांक 9 अक्तूबर को  नर्सरी से युकेजी कक्षा तक बच्चों  तक के विद्यार्थियों के लिए,  किड्स रेस, रिंग रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दिनांक 10  अक्तूबर को पहली से पांचवीं कक्षा  के विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर दौड़, व् अन्य रेस करवाई गई , सभी बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास तथा दृढ़ संकल्प की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बी.एल. स्कूल कुनिहार के विद्यार्थी खेलकूद के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। मेडल प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था । पी टी ए अध्यक्ष वी समस्त सदस्यों ने वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के लिए बधाई दी । कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य पुरशोत्तम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, समस्त अध्यापक वर्ग तथा विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन विद्यार्थियों में खेल भावना, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करते हुए हुआ।

कल से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और कलश स्थापना की विधि

In First Blessing
Chaitra_Navratri_will begin_tomorrow_know_the_auspicious_time_for_worship_and_the_method_of_Kalash_installation

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि की पूजा का खास महत्व होता है। यह मां दुर्गा की पूजा का बड़ा पर्व माना जाता है। शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा। इस साल नवरात्रि कई ज्योतिषीय संयोगों के कारण विशेष मानी जा रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार करीब 72 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब नवरात्रि की शुरुआत अमावस्या तिथि के प्रभाव में होगी और उसी दिन कलश स्थापना की जाएगी। चूंकि 19 मार्च को सूर्योदय अमावस्या में होगा, इसलिए उसी दिन से नवरात्रि की शुरुआत मानी जाएगी और कलश स्थापना भी उसी दिन की जाएगी। इस दौरान लोग घर में घटस्थापना के अलावा व्रत रखते हैं और मां दुर्गा की पूजा करते हैं। कई लोग इन नौ दिनों को साधना और आत्मशुद्धि का समय भी मानते हैं। चैत्र नवरात्रि 2026 प्रतिपदा तिथि  हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार को कलश स्थापना के साथ नवरात्रि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में 19 मार्च को कलश की स्थापना कर दुर्गा माता की पूजा आरंभ की जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि का आरंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। इस बार प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6:52 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन सुबह 4:52 बजे तक रहेगी। इसी वजह से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से मानी जाएगी। घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त चैत्र नवरात्रि में घटस्थापना का विशेष महत्व होता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा के साथ कलश स्थापना की जाती है। 19 मार्च को सुबह 6:52 बजे से 7:43 बजे के बीच घटस्थापना करना शुभ रहेगा। यदि इस समय में स्थापना संभव न हो, तो अभिजीत मुहूर्त में भी यह कार्य किया जा सकता है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा। लेकिन मंदिरों और पंडालों में कलश स्थापना का सबसे उत्तम मुहूर्त अभिजीत होगा। इन्हीं शुभ मुहूर्त में विधि पूर्वक कलश स्थापना करने के पश्चात विधि-विधान से पूजा करना शुभ फलदायी रहेगा। घटस्थापना की सामग्री  हल्दी, कुंकू, गुलाल, रांगोली, सिंदूर, कपूर, जनेऊ, धूपबत्ती, निरांजन, आम के पत्ते, पूजा के पान, हार-फूल, पंचामृत, गुड़ खोपरा, खारीक, बदाम, सुपारी, सिक्के, नारियल, पांच प्रकार के फल, चौकी पाट, कुश का आसन, नैवेद्य आदि।  कलश स्थापना की विधि पूजा स्थल को साफ करें और चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता दुर्गा की मूर्ति स्थापित करें। मिट्टी के पात्र (मिट्टी की बेदी) में पवित्र मिट्टी भरें और उसमें जौ बोएं। तांबे या मिट्टी के कलश पर कलावा बांधें और स्वास्तिक बनाएं। कलश को जल और गंगाजल से भरें। कलश में सुपारी, सिक्का, अक्षत (चावल), हल्दी की गांठ डालें। कलश के मुंह पर आम के 5-7 पत्ते लगाएं। नारियल को लाल चुनरी में लपेटकर कलावे से बांधें और कलश के ऊपर (अंकुरित भाग ऊपर रखते हुए) रखें। अब कलश को जौ वाले पात्र के बीच में स्थापित करें। दीपक जलाएं, माता दुर्गा का ध्यान करें और 9 दिनों के व्रत का संकल्प लें।  पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है, जिनमें पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व होता है। माता शैलपुत्री का स्वरूप शांत, सरल, करुणामयी और सौम्य माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वे अपने भक्तों को संकटों से बचाती हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। इसलिए चैत्र नवरात्रि के पहले दिन विधि-विधान के साथ मां शैलपुत्री की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है।  

पाताल भुवनेश्वर मंदिर: रहस्य, आस्था और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम

In Entertainment
Patal Bhuvaneshwar Temple: A wonderful confluence of mystery, faith and spirituality

  क्या आपने कभी कल्पना की है कि कहीं ऐसा स्थान भी हो सकता है, जहां सृष्टि के अंत का रहस्य छिपा हो? कोई ऐसा मंदिर, जहां चारों धामों के दर्शन एक ही स्थान पर संभव हों? उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित पाताल भुवनेश्वर मंदिर ऐसा ही एक रहस्यमयी और दिव्य स्थल है, जो हर भक्त को आस्था, रहस्य और आध्यात्मिकता की गहराइयों से जोड़ता है। यह मंदिर एक गुफा के भीतर स्थित है, जिसे प्राचीन काल से चमत्कारी और गूढ़ माना गया है। गुफा में प्रवेश करते ही ऐसा लगता है मानो आप किसी अद्भुत आध्यात्मिक संसार में प्रवेश कर चुके हों। मान्यता है कि यहां भगवान शिव के साथ-साथ 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। यहां स्थित भगवान गणेश का कटा हुआ मस्तक स्वयं में एक रहस्य है, जो इस स्थान की अलौकिकता को और भी गहरा बनाता है। यहां स्थित शिवलिंग के बारे में मान्यता है कि वह निरंतर बढ़ रहा है, और जिस दिन वह गुफा की छत से टकराएगा, उस दिन प्रलय होगा। यह धारणा श्रद्धालुओं को एक अकल्पनीय आध्यात्मिक अनुभव और चेतना की गहराई से जोड़ती है।गुफा के भीतर चार रहस्यमयी द्वार मानव जीवन के चार प्रमुख पड़ावों का प्रतीक माने जाते हैं। कहा जाता है कि रावण की मृत्यु के बाद पाप द्वार और महाभारत युद्ध के बाद रण द्वार बंद हो गए। अब केवल धर्म द्वार और मोक्ष द्वार खुले हैं, जो जीवन के सत्य और मोक्ष के मार्ग की ओर संकेत करते हैं। पौराणिक इतिहास की दृष्टि से इस मंदिर का उल्लेख त्रेता युग में मिलता है। सूर्य वंश के राजा ऋतुपर्ण ने सबसे पहले इस गुफा की खोज की थी। कहा जाता है कि पांडवों ने भी यहां भगवान शिव के साथ चौपड़ खेला था। बाद में 819 ईस्वी में जगत गुरु शंकराचार्य ने इस स्थल की पुनः खोज की और यहां पूजा आरंभ की। कैसे पहुंचे पाताल भुवनेश्वर? यह दिव्य स्थल पिथौरागढ़ से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर है, जबकि सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन टनकपुर है। सड़क मार्ग से यह स्थान सुगम रूप से जुड़ा हुआ है और उत्तराखंड के खूबसूरत पर्वतीय रास्तों से होकर गुज़रता है, जो यात्रा को और भी आनंददायक बना देता है। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि रहस्य और आध्यात्मिकता के अनूठे संगम के कारण भी यह स्थल भक्तों और शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पाताल भुवनेश्वर की इस अद्भुत गुफा में जाकर आप स्वयं उस दिव्यता और रहस्यमय ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं, जो सदियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती आ रही है।

चिट्टा और नशे के समूल नाश के लिए सरकार प्रतिबद्ध

In News
The- government- is- committed- to- the- complete- eradication- of- chitta- (heroin)- and- drug- abuse

मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य से चिट्टे सहित सभी प्रकार के मादक पदार्थों का समूल नाश करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सभी संबंधित विभागों एवं केंद्रीय एजेंसियों को आपसी समन्वय और जवाबदेही के साथ नशे के विरुद्ध अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में नशे के विरुद्ध लड़ाई को केवल पुलिस कार्रवाई तक सीमित न रखकर व्यापक जन-आंदोलन बनाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक, महिला मंडल, युवक मंडल तथा आम नागरिक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रदेश में पुलिस एवं स्पेशल टास्क फोर्स को निर्देश दिए गए हैं कि कार्रवाई केवल छोटे स्तर के तस्करों तक सीमित न होे, बल्कि मुख्य सरगनाओं, उनके सहयोगियों, आपूर्ति नेटवर्क, वित्तीय स्रोतों तथा अंतरराज्यीय संबंधों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। पिछले चार वर्षों में प्रदेश में 7,950 एनडीपीएस मामले दर्ज किए गए तथा 12,302 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 1,384 किलोग्राम चरस और 59 किलोग्राम चिट्टा सहित बड़ी मात्रा में अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए। वर्ष 2023 में पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम लागू होने के बाद अब तक 225 कुख्यात तस्करों को निरुद्ध किया गया, जिनमें 159 को वर्ष 2026 में निरुद्ध किया गया है। इस अधिनियम के तहत निरोधात्मक कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में नशे के अवैध कारोबार से अर्जित लगभग 92 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। पहली बार प्रदेश में नशे से अर्जित 48 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति सरकार के नाम स्थानांतरित हुई है। इसके अतिरिक्त एनडीपीएस आरोपियों द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण से संबंधित 86 संपत्तियों की पहचान की गई है, जिनमें से 22 के विरुद्ध ध्वस्तीकरण एवं बेदखली की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। शेष मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए समर्पित राजस्व अधिकारी नामित किया जा रहा है। सरकार नशे के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ प्रभावित व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। मशोबरा में महिलाओं के लिए पुलिस द्वारा संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया है। टांडा तथा बिलासपुर स्थित नशामुक्ति केंद्रों को भी पुलिस के संचालन एवं प्रबंधन के लिए सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही काउंसलिंग नेटवर्क का विस्तार, आउट-पेशेंट उपचार व्यवस्था का मानकीकरण तथा सरकारी सेवाओं में भर्ती के दौरान ड्रग टेस्ट सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश की 246 अत्यधिक नशा प्रभावित पंचायतों को चिन्हित कर विशेष निगरानी में रखा गया है। पंचायत स्तर पर रेड, येलो एवं ग्रीन श्रेणियों के माध्यम से नशे से प्रभावित व्यक्तियों तथा तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। अब तक लगभग 12,000 व्यक्तियों की पहचान की जा चुकी है, ताकि जरूरतमंदों को उपचार एवं पुनर्वास से जोड़ा जा सके और तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। सरकार नशे से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध भी शून्य सहनशीलता की नीति अपना रही है। ऐसे 168 सरकारी कर्मियों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 30 राज्य कर्मचारियों और 21 पुलिस कर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है, जबकि अन्य के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई जारी है। शैक्षणिक संस्थानों में एंटी-ड्रग क्लब, प्रहरी क्लब एवं साथी-शिक्षा कार्यक्रमों को मजबूत किया जा रहा है। जून से अगस्त 2026 के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा 158 स्कूलों को गोद लिया गया तथा 332 शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रदेश के लगभग 9,677 शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश को तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है। नशा तस्करी से संबंधित सूचनाएं साझा करने के लिए प्रदेश सरकार शीघ्र ही विशेष व्हाटसएप चैटबॉट आरम्भ करने जा रही है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए तस्करी से जुड़ी जानकारी दे सकेंगे। साथ ही नशे से प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को उपचार, परामर्श और पुनर्वास संबंधी जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के विरुद्ध यह लड़ाई केवल सरकार या पुलिस के प्रयासों से नहीं जीती जा सकती, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, शिक्षकों, अभिभावकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों से एंटी-चिट्टा अभियान को जन-आंदोलन बनाने तथा नशे के विरुद्ध एकजुट होकर खड़े होने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को नशामुक्त, सुरक्षित एवं समृद्ध राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति, संगठित गिरोह अथवा अवैध नेटवर्क को प्रदेश के युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और सामूहिक प्रयासों से स्वस्थ एवं नशामुक्त हिमाचल का निर्माण किया जाएगा।   

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ ₹183.50 सस्ता, विमान ईंधन के दाम भी घटे

In National News
Commercial LPG cylinder becomes cheaper by ₹183.50; aviation fuel prices also reduced.

तेल विपणन कंपनियों ने होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹183.50 की कटौती की है। यह वर्ष 2026 में पहली बार है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम किए गए हैं। नई दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब ₹2,930 में उपलब्ध होगा। इससे पहले पिछले महीने इसकी कीमत बढ़कर ₹3,113 तक पहुंच गई थी, जो अब तक का उच्चतम स्तर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद तेल कंपनियों ने यह राहत दी है, जिससे होटल और खाद्य व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में भी ₹5 प्रति लीटर की कमी की गई है। ईंधन की कीमतों में इस कटौती से विमानन कंपनियों की परिचालन लागत पर सकारात्मक असर पड़ सकता है, जिसका लाभ भविष्य में यात्रियों को भी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति, 19 जून को हो सकते हैं ऐतिहासिक हस्ताक्षर

In International News
Agreement on a peace deal between the US and Iran, historic signing could happen on June 19

कई महीनों तक चली तनावपूर्ण और जटिल वार्ताओं के बाद अमेरिका और ईरान युद्ध विराम (सीजफायर) और शांति समझौते की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति पर पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की कि ईरान के साथ समझौता तय हो गया है। वहीं, ईरान ने भी आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि दोनों देशों ने सीजफायर से जुड़े समझौता ज्ञापन (MoU) को अंतिम रूप दे दिया है। ट्रम्प ने अपने बयान में कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोला जाएगा और ईरानी बंदरगाहों पर लागू अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने की मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति के सामान्य होने का संकेत देते हुए कहा, “दुनिया के जहाज अपने इंजन चालू कर लें, तेल को बहने दें।” यदि यह समझौता औपचारिक रूप से संपन्न होता है, तो तेहरान और वॉशिंगटन के बीच पिछले 47 वर्षों में यह पहली उच्चस्तरीय कूटनीतिक बैठक होगी। हालांकि समझौते का पूरा दस्तावेज अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इसमें सैन्य कार्रवाई रोकने, होर्मुज स्ट्रेट को पुनः खोलने, अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करने, ईरान के कुछ फ्रीज किए गए फंड जारी करने और परमाणु कार्यक्रम व प्रतिबंधों से जुड़े मुद्दों पर अगले 60 दिनों तक बातचीत जारी रखने का ढांचा शामिल है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने स्पष्ट किया है कि अंतिम समझौते के बाद शुरू होने वाली 60 दिवसीय वार्ता अमेरिका द्वारा किए जाने वाले तीन प्रमुख कदमों पर निर्भर करेगी। ईरान ने शर्त रखी है कि अमेरिका पहले नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करे, सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोके और ईरान के फ्रीज किए गए वित्तीय संसाधनों को जारी करे। इन शर्तों के पूरा होने के बाद ही आगे की वार्ताओं और समझौतों की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

अधजली सिगरेट, चाय के झूठे प्याले और अधूरा इश्क़..

In Kavya Rath
Half-burnt cigarettes, empty cups of tea and incomplete love

साहिर लुधियानवी के अल्फाज़ न जाने कितनी अधूरी प्रेम कहानियों का दर्द बयाँ करते है। वह दर्द जो ख़ामोशी के नीचे दबे उस मशहूर मगर अनकहे एहसास की दास्तान है, जिसे हर आशिक़ ने हिज्र के बाद कहीं न कहीं महसूस किया है। अधूरे इश्क़ का अंजाम दिखाती उनके जीवन से जुड़ी एक कहानी जो शुरू तो हुई,  मगर मंज़िल तक कभी पहुँच न सकी। एक ऐसी मोहब्बत जो ज़माने की बनाई लकीरों से अलग थी, और जो आखिर में आधी जली सिगरेटों, चाय के झूठे प्यालों और ढेरों ख़तों में सिमटकर रह गई।  यह कहानी है उर्दू के मशहूर शायर साहिर लुधियानवी और पंजाब की पहली बाग़ी कवयित्री अमृता प्रीतम की। अधूरी मोहब्बत का यह एक ऐसा मुकम्मल फ़साना है, जिसके जैसा दूसरा ढूँढ पाना मुश्किल है; एक फ़साना जो मंज़िल तक पहुँचने से पहले लड़खड़ाया ज़रूर, मगर उसका असर कभी फीका नहीं पड़ा। 16 साल में अमृता की करवा दी गयी शादी   अमृता एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती थी जहां धर्म के धागे इंसान की किस्मत तय किया करते थे। जहां उनकी नानी मां अन्य समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों के बर्तन भी अलग रखती थी, जहां शादी का मतलब जिंदगी भर का साथ होता था। ऐसे परिवार में जन्मी थी वो बेख़ौफ़ कवियत्री जिसने अपनी जिंदगी में दो लोगों से प्यार किया जिनमें से एक मुस्लमान था। ज़ाहिर है की अमृता प्रीतम वो महिला थी जो अपने दौर से बहुत आगे थी। अमृता जब 16 साल की थीं, तो उनकी शादी प्रीतम सिंह से करवा दी गई। शादी के बाद वे अमृता कौर से अमृता प्रीतम बन गई। अमृता ने अपने पति का नाम तो अपनाया लेकिन वो उनकी अभिन्न अंग नहीं बन पाई।  साहिर-अमृता की पहली मुलाकात  ये बात 1944 की है जब साहिर अमृता पहली बार एक दूसरे से मिले थे। जगह थी लाहौर और दिल्ली के बीच स्थित प्रीत नगर जहां एक बड़े मुशायरे का आयोजन किया गया था अमृता यहां पहुंची थी। इसी मुशायरे में आम सा दिखने वाला, लेकिन अच्छी कदकाठी का एक युवक भी आया था जिसका नाम था साहिर लुधियाना। साहिर जुनुनी और आदर्शवादी थे, अमृता बेहद दिलकश अपनी खूबसूरती में भी और अपनी लेखनी में भी। बेहद क्रांतिकारी मिजाज के साहिर अमृता को पहली ही मुलाक़ात में भा गए थे। वहीं अमृता भी पहली ही मुलाकात में साहिर को अपना दिल दे बैठी थी। इस मुलाकात में कोई बात नहीं हुई। दोनों घंटो खामोश बैठे रहें। शायद उस समय की मोहब्बत ख़ामोशी से शुरू हुआ करती होगी, वैसे भी जहां इश्क़ ब्यां करने के लिए लफ़्ज़ों की ज़रूरत पड़े वो मोहब्बत कैसी। अमृता ने लिखा, "मुझे नहीं मालूम की वो साहिर के लफ्जो की जादूगरी थी, या उनकी खामोश नज़र का कमाल था, लेकिन कुछ तो था जिसने मुझे अपनी तरफ खींच लिया, आज जब उस रात को आँखें मूंद कर देखती हूँ तो ऐसा समझ आता है कि तकदीर ने मेरे दिल में इश्क़ का बीज डाला जिसे बारिश की फुहारों ने बढ़ा दिया, उस दिन बारिश हुई थी।"   साहिर से मिलने के बाद अमृता ने उनके लिए एक कविता भी लिखी थी 'अब रात गिरने लगी तो तू मिला है, तू भी उदास, चुप, शांत और अडोल। मैं भी उदास, चुप, शांत और अडोल। सिर्फ- दूर बहते समुद्र में तूफान है…' आत्मकथाओं में लिखे मोहब्बत के किस्से  साहिर और अमृता की प्रेम कहानी के किस्से इन दोनों की आत्मकथाओं में मिलते है, अपनी आत्मकथा रसीदी टिकट में अमृता प्रीतम ने साहिर के साथ हुई मुलाकातों का जिक्र किया है। वो लिखती है कि, "वो खामोशी से सिगरेट जलाता और फिर आधी सिगरेट ही बुझा देता, फिर एक नई सिगरेट जला लेता। जब तक वो विदा लेता, कमरा सिगरेट की महक से भर जाता। मैं इन सिगरेटों को हिफाजत से उठाकर अलमारी में रख देती और जब कमरे में अकेली होती तो उन सिगरेटों को एक-एक करके पीती। मेरी उंगलियों में फंसी सिगरेट, ऐसा लगता कि मैं उसकी उंगलियों को छू रही हूं। मुझे धुएं में उसकी शक्ल दिखाई पड़ती। ऐसे मुझे सिगरेट पीने की लत लग गई।"  अमृता लिखती है-   "यह आग की बात है  तूने यह बात सुनाई है  यही ज़िन्दगी की वहीं सिगरेट है  जो तूने कभी सुलगायी थी  चिंगारी तूने दी थी  ये दिल सदा जलता रहा  वक्त कलम पकड़ कर  कोई हिसाब लिखता रहा  ज़िन्दगी का अब गम नहीं  इस आग को संभाल ले  तेरे हाथ की खेर मांगती हूँ  अब और सिगरेट जला ले "  वैसे साहिर भी कुछ कम नहीं थे। उनकी ज़िंदगी से जुड़ा एक किस्सा अक्सर सुनाया जाता है। जब साहिर और संगीतकार जयदेव किसी गीत पर काम कर रहे थे, तभी जयदेव की नज़र साहिर के घर में रखे एक झूठे कप पर पड़ी। उन्होंने उसे साफ़ करने की बात कही, तो साहिर ने तुरंत रोकते हुए कहा "इसे मत छूना, अमृता ने आख़िरी बार यहीं बैठकर इसी कप में चाय पी थी।" अमृता और साहिर के बीच मोहब्बत तो थी, मगर उनकी राहों में कई रुकावटें थीं। अमृता जब साहिर से मिलीं, तब वे विवाहित थीं हालाँकि वह रिश्ता कभी भी उनके मन को रास नहीं आया। दूसरी ओर साहिर लुधियानवी नए रिश्ते की ज़िम्मेदारी उठाने को तैयार नहीं थे। फिर भी, अमृता ही थीं जिन्होंने उनके दिल में एक ऐसी जगह बनाई जो कोई और कभी नहीं ले सका। साहिर की जीवनी “साहिर: ए पीपुल्स पोइट” के लेखक अक्षय मानवानी लिखते हैं कि अमृता शायद वह अकेली स्त्री थीं जो साहिर को शादी के लिए मना सकती थीं। एक बार अमृता जब दिल्ली में साहिर की माँ से मिलने आई थीं, तो उनके जाने के बाद साहिर ने अपनी माँ से कहा था "वो अमृता प्रीतम थी… जो आपकी बहू बन सकती थी।" लेकिन साहिर ने यह बात कभी अमृता से नहीं कही। शायद वही चुप्पी, वही अनकहा इज़हार, अमृता के दिल में इमरोज़ के लिए जगह बनाता चला गया। अमृता के जीवन में इमरोज़ का आना  अमृता इमरोज़ से 1958 में मिले, मिलते ही इमरोज़ को अमृता से इश्क़ हो गया। इमरोज़ एक चित्रकार थे साहिर और अमृता की मुलाकात तो यूं ही संयोग से हो गई थी, लेकिन इमरोज़ से तो अमृता की मुलाकात करवाई गई थी। एक दोस्त ने दोनों को मिलवाया था। इमरोज़ ने तब अमृता का साथ दिया जब साहिर को कोई और मिल गया था।  इमरोज़ के साथ अमृता ने अपनी जिंदगी के आखिरी 40 साल गुजारे, इमरोज़, अमृता की पेंटिंग भी बनाते और उनकी किताबों के कवर भी डिजाइन करते। इमरोज़ और अमृता एक छत के नीचे ज़रूर रहे मगर एक दूसरे के साथ नहीं। उनकी जिंदगी के ऊपर एक किताब भी है 'अमृता इमरोज़: एक प्रेम कहानी'। एक ही छत के नीचे दो अलग कमरे इन दोनों का बसेरा बनें। अपने एक लेख "मुझे फिर मिलेगी अमृता" में इमरोज़ लिखते है की कोई रिश्ता बांधने से नहीं बंधता न तो मैंने कभी अमृता से कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूँ न कभी अमृता ने मुझसे। मैं तुम्हे फिर मिलूंगी कविता में शायद अमृता ने इमरोज़ के लिए ही लिखा था- "मैं तैनू फ़िर मिलांगी कित्थे ? किस तरह पता नई शायद तेरे ताखियल दी चिंगारी बण के तेरे केनवास ते उतरांगी जा खोरे तेरे केनवास दे उत्ते इक रह्स्म्यी लकीर बण के  खामोश तैनू तक्दी रवांगी जा खोरे सूरज दी लौ बण के तेरे रंगा विच घुलांगी जा रंगा दिया बाहवां विच बैठ के तेरे केनवास नु वलांगी पता नही किस तरह कित्थे        पर तेनु जरुर मिलांगी" इमरोज़ अमृता से बेइन्तिहाँ मोहब्बत करते थे मगर अमृता के दिलों दिमाग पर साहिर का राज था। किस्‍सा तो यह भी है कि इमरोज के पीछे स्‍कूटर पर बैठी अमृता सफर के दौरान ख्यालों में गुम होतीं तो इमरोज की पीठ पर अंगुलियां फेरकर 'साहिर' लिख दिया करती थीं। ये मोहब्बत अधूरी रही और इस मोहब्बत के गवाह बने आधी जली सिगरेट के टुकड़े, चाय का झूठा प्याला और ढेर सारे खुतूत।   

जयसिंहपुर: लोअर लंबागांव की बेटी अलीशा बनी ऑडिट इंस्पेक्टर

In Job
Jaisinghpur: Lower Lambagaon's daughter Alisha becomes audit inspector

जयसिंहपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले लोअर लंबागांव की अलीशा ने हिमाचल प्रदेश एलाइड सर्विसेज की परीक्षा पास कर प्रदेश का नाम रोशन किया है । अलीशा का चयन ऑडिट इंस्पेक्टर के पद हुआ है। अलीशा ने बाहरवीं ऐम अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयसिंहपुर से की है। उसके बाद अलीशा ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज धर्मशाला से ग्रेजुएशन की । अलीशा के पिता सुमन कुमार हिमाचल पुलिस में कार्यरत हैं और माता स्नेहलता गृहिणी हैं। अलीशा के पिता सुमन कुमार ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिवार के लिए गौरव का क्षण है। वही अलीशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है।

ममलेश्वर महादेव मंदिर: करसोग की धरती पर इतिहास, आस्था और महाभारत की अमर विरासत

In Banka Himachal
Mamleshwar Mahadev Temple: History, Faith, and the Immortal Legacy of the Mahabharata on the Soil of Karsog

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की करसोग घाटी को देवभूमि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। यहां स्थित ममलेश्वर महादेव मंदिर न केवल करसोग की पहचान है, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में से एक माना जाता है। सदियों पुराना यह मंदिर अपनी ऐतिहासिक विरासत, पौराणिक मान्यताओं और अनूठी विशेषताओं के कारण श्रद्धालुओं तथा शोधकर्ताओं के लिए समान रूप से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करसोग नगर के मध्य स्थित ममलेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास हजारों वर्षों पुराना माना जाता है। स्थानीय मान्यताओं और लोककथाओं के अनुसार इसका संबंध सीधे महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि पांडव अपने अज्ञातवास के दौरान कुछ समय के लिए करसोग घाटी में रुके थे। इसी अवधि में उन्होंने यहां भगवान शिव की आराधना की और मंदिर की स्थापना की। यद्यपि इस संबंध में ऐतिहासिक प्रमाण सीमित हैं, लेकिन स्थानीय समाज में यह विश्वास पीढ़ियों से चला आ रहा है। मंदिर का नाम "ममलेश्वर" भी अपने आप में विशेष महत्व रखता है। स्थानीय परंपराओं के अनुसार भगवान शिव यहां "ममलेश्वर महादेव" के रूप में विराजमान हैं और क्षेत्र के लोगों की रक्षा करते हैं। सदियों से यह मंदिर करसोग क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन का केंद्र रहा है। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है यहां स्थित अखंड ज्योति और अखंड धूना। मान्यता है कि यह पवित्र अग्नि सदियों से निरंतर जल रही है। श्रद्धालु इसे भगवान शिव की दिव्य उपस्थिति का प्रतीक मानते हैं। मंदिर में आने वाले भक्त इस धूने के दर्शन को अत्यंत शुभ मानते हैं। ममलेश्वर मंदिर की एक और अनूठी पहचान यहां सुरक्षित रखा गया विशाल गेहूं का दाना है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह दाना महाभारत काल का है और सामान्य गेहूं के दाने से कई गुना बड़ा है। इसे प्राचीन काल की समृद्धि और उस युग की विशिष्टता का प्रतीक माना जाता है। यह धरोहर वर्षों से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंदिर परिसर में रखा गया विशाल ढोल भी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का विषय है। लोकमान्यताओं के अनुसार इसका संबंध भीमसेन से जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि पांडवों के करसोग प्रवास के दौरान इसका उपयोग किया जाता था। यद्यपि इसकी ऐतिहासिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है, लेकिन स्थानीय संस्कृति में इसका विशेष स्थान है। ममलेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी सबसे प्रसिद्ध कथा राक्षस वध की है। लोककथाओं के अनुसार प्राचीन काल में करसोग क्षेत्र में एक भयानक राक्षस का आतंक था, जो प्रतिदिन गांव से एक व्यक्ति की बलि मांगता था। जब एक निर्धन परिवार के इकलौते पुत्र की बारी आई, तब भीमसेन ने स्वयं उसकी रक्षा का निर्णय लिया। कहा जाता है कि भीम ने राक्षस का वध कर क्षेत्र को उसके आतंक से मुक्त कराया। इस घटना के बाद लोगों की भगवान शिव और पांडवों के प्रति श्रद्धा और अधिक बढ़ गई। मंदिर की स्थापत्य कला भी इसकी विशेष पहचान है। पारंपरिक पहाड़ी शैली में निर्मित यह मंदिर पत्थर और लकड़ी की उत्कृष्ट कारीगरी का उदाहरण प्रस्तुत करता है। मंदिर की नक्काशी, प्राचीन शिखर और पारंपरिक निर्माण शैली हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। समय-समय पर मंदिर का संरक्षण और जीर्णोद्धार किया गया, लेकिन इसकी मूल संरचना आज भी प्राचीन परंपराओं की झलक देती है। मंदिर परिसर में स्थापित पंचमुखी शिवलिंग और अन्य प्राचीन मूर्तियां भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखती हैं। यहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना होती है और वर्षभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। विशेष रूप से महाशिवरात्रि, सावन मास और अन्य शिव पर्वों पर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ममलेश्वर महादेव मंदिर केवल धार्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह करसोग की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का भी केंद्र है। स्थानीय लोग किसी भी शुभ कार्य, विवाह, गृह प्रवेश या नए व्यवसाय की शुरुआत से पहले भगवान ममलेश्वर का आशीर्वाद लेना शुभ मानते हैं। मंदिर आज भी क्षेत्र के लोगों की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बना हुआ है। करसोग की शांत वादियों के बीच स्थित ममलेश्वर महादेव मंदिर इतिहास, पौराणिक कथाओं और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। महाभारत काल से जुड़ी लोकमान्यताएं, अखंड धूना, विशाल गेहूं का दाना, भीम का ढोल और भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा इस मंदिर को हिमाचल प्रदेश के सबसे विशिष्ट धार्मिक स्थलों में शामिल करती हैं। यही कारण है कि सदियों बाद भी ममलेश्वर महादेव मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है और आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ रहा है।

11 साल बाद हरियाणा कांग्रेस को मिले जिला अध्यक्ष, हिमाचल में भी 9 महीने से इन्तजार

In Siyasatnama
CONGRESS-APPOINTED-32-DISTRICT-HEADS-IN-HARYANA

बगैर संगठन के ही हरियाणा में कई चुनाव लड़ने और हारने के  बाद  आखिरकार 11 साल बाद मंगलवार देर रात कांग्रेस ने हरियाणा में 32 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। पानीपत शहरी के अलावा सभी अन्य 32 संगठनत्मक ज़िलों में अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है। माना जा रहा है की संगठन की शेष नियुक्तियां भी जल्द होगी। इन नियुक्तियों में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दबदबा रहा है। 32 में से 22 जिला अध्यक्ष हुड्डा गुट के बताए जा रहे हैं, जबकि सात सांसद कुमारी सैलजा, एक रणदीप सुरजेवाला और दो कैप्टन अजय यादव के समर्थक हैं।  इस सूचि में सिर्फ दो महिलाएं है। संतोष बेनीवाल को सिरसा और मेवात के शाहिदा खान, जो कि एकमात्र मुस्लिम नेता को कमान दी गई है। जबकि विधानसभा चुनाव लड़ चुके चार नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाया है।  हरियाणा में हुई इन नियुक्तियों के बाद अब निगाहें हिमाचल पर टिकी है, जहँ नौ महीने से भी ज्यादा वक्त से राज्य, जिला और ब्लॉक इकाइयां भंग है। इस बीच  मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभग सिंह  का कार्यकाल भी पूरा हो चूका है और नए अध्यक्ष के एलान का इन्तजार भी जारी है।   ये 32 नेता बने, जिला अध्यक्ष  कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से सूची के अनुसार, अंबाला कैंट से परविंदर परी,  अंबाला सिटी से पवन अग्रवाल, अंबाला ग्रामीण से दुष्यंत चौहान, भिवानी ग्रामीण से अनिरुद्ध चौधरी, भिवानी शहरी से प्रदीप गुलिया, चरखी दादरी से सुशील धनक, फरीदाबाद से बलजीत कौशिक, फतेहाबाद से अरविंद शर्मा, गुरुग्राम ग्रामीण से वर्धन यादव, गुरुग्राम शहरी से पंकज दावर को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह, हिसार ग्रामीण से बृज लाल खोवाल, हिसार शहरी से बजरंग दास गर्ग, झज्जर से संजय यादव, जींद से ऋषि पाल, कैथल से रामचंदर गुज्जर, करनाल ग्रामीण से राजेश वैद, करनाल शहरी से पराग गाबा, कुरुक्षेत्र से मेवा सिंह, महेंद्रगढ़ से सत्यवीर यादव, मेवात (नूंह) से शाहिदा खान, पलवल से नेत्रपाल अधाना, पंचकूला से संजय चौहान, पानीपत ग्रामीण से रमेश मलिक, रेवाड़ी ग्रामीण से सुभाष चंद चौवरी, रेवाड़ी शहरी से प्रवीण चौधरी, रोहतक ग्रामीण से बलवान सिंह रंगा, रोहतक शहरी से कुलदीप सिंह, सिरसा से संतोष बेनिवाल, सोनीपत ग्रामीण से संजीव कुमार दहिया, सोनीपत शहरी से कमल देवान, यमुनानगर ग्रामीण से नरपाल सिंह और यमुनानगर शहरी से देवेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

Sign up for the latest of First Verdict

Get the latest news, articles, exclusive insights and much more right in your inbox!