आर्जीमोन सीड मिले सरसों के तेल के सेवन से खुंडियां में एक व्यक्ति की मृत्यु का मामला आया सामने शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने लोगों से खुली सरसों तथा उससे निकलवाए तेल का उपयोग करने से परहेज की अपील की है। उन्होंने कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी के खुंडियां क्षेत्र में आर्जीमोन सीड मिले सरसों के तेल के सेवन से एक व्यक्ति की मृत्यु का मामला सामने आने के दृष्टिगत लोगों से यह अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि पिछले दिनों जिस किसी ने भी खुले बाजार से सरसों खरीदी हो वे उसका या उससे निकलवाए तेल का उपयोग न करें। बता दें, खुंडियां क्षेत्र के मामले में प्रभावित परिवार ने खुले बाजार से सरसों खरीदकर कोल्हू से उसका तेल निकलवाया था, जिसके सेवन से परिवार के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तेल में आर्जीमोन सीड मिला होने के कारण व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ा और उसकी दुखद मृत्यु हो गई। उपायुक्त ने बताया कि यह खुली सरसों खुंडियां बाजार से खरीदी गई थी। पड़ताल के बाद पता चला है कि इस सरसों के बीज का थोक विक्रेता परागपुर में है, जिसके कारण संभव है कि इस बीज का विक्रय अन्य क्षेत्रों में भी हुआ हो। ऐसे में पिछले दिनों जिस किसी ने भी खुले बाजार से सरसों खरीदी हो वे उसका या उससे निकलवाए तेल का इस्तेमाल न करें। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इस विषैले सरसों के बीज या उससे निकले तेल के सेवन से ड्रॉप्सी नामक बीमारी होती है। उन्होंने कहा कि शरीर में विशेषकर पैरों, एड़ियों और टांगों में सूजन आना इसके लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में यदि किसी भी व्यक्ति ने खुली सरसों या उससे निकलवाए तेल का पिछले दिनों सेवन किया है और उनके शरीर में ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो वह तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना उपचार करवाएं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वास्थ विभाग और पूरे जिला में स्वास्थ संस्थानों और अधिकारियों को इसके उपचार संबंधित निर्देश दे दिए गए हैं।
कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के खुंडियां क्षेत्र में आर्जीमोन सीड मिले सरसों के तेल के सेवन से एक व्यक्ति की मृत्यु का मामला सामने आया है। जिसके बाद डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने लोगों से यह अपील की है कि पिछले दिनों जिस किसी ने भी खुले बाजार से सरसों खरीदी हो वे उसका या उससे निकलवाये तेल का उपयोग न करें। खुंडियां क्षेत्र के मामले में प्रभावित परिवार ने खुले बाजार से सरसों खरीदकर कोल्हू से उसका तेल निकलवाया था, जिसके सेवन से परिवार के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तेल में आर्जीमोन सीड मिला होने के कारण व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ा और उसकी दुखद मृत्यु हो गई। उपायुक्त ने बताया कि यह खुली सरसों खुंडियां बाजार से खरीदी गई थी। पड़ताल के बाद पता चला है कि इस सरसों के बीज का विक्रेता परागपुर में है, जिसके कारण संभव है कि इस बीज का विक्रय अन्य क्षेत्रों में भी हुआ हो। ऐसे में पिछले दिनों जिस किसी ने भी खुले बाजार से सरसों खरीदी हो वे उसका या उससे निकलवाये तेल का इस्तेमाल न करें। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इस विषैले सरसों के बीज या उससे निकले तेल के सेवन से ड्रॉप्सी नामक बीमारी होती है शरीर में विशेषकर पैरों, एड़ियों और टांगों में सूजन आना इसके लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में यदि किसी भी व्यक्ति ने खुली सरसों या उससे निकलवाये तेल का पिछले दिनों सेवन किया है और उनके शरीर में ऐसे लक्षण दिख रहे हैं तो वह तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना उपचार करवाएं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वास्थ विभाग और पूरे जिले में स्वास्थ संस्थानों और अधिकारियों को इसके उपचार संबंधित निर्देश दे दिए गए हैं।
ज्वालामुखी पुलिस थाना के अंतर्गत एक मलकीती जमीन से 4 चन्दन के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना ज्वालामुखी में शिकायतकर्ता के तौर पर वन विभाग में बतौर बीओ ज्वालामुखी राजेश कुमार ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने राकेश और त्रिपुरारी मिश्रा की मलकिती जमीन से 16 नवम्बर की रात को 4 चंदन के पेड़ काटे दिए हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) डॉ. निपुण जिंदल ने गुरुवार को धर्मशाला में स्टॉंग रूम के सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और वहां तैनात जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिला में विधानसभा निर्वाचन को लेकर 12 नवंबर को संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बाद ईवीएम मशीनों को संबंधित उपमंडल मुख्यालयों पर स्ट्रॉंग रूम में रखा गया है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईवीएम की सुरक्षा को लेकर अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसके लिए तीन कॉर्डन बनाए गए हैं। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवान 24 घंटे स्ट्रॉंग रूम की कड़ी पहरेदारी पर तैनात हैं। वहीं, सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ एडीसी कांगड़ा गंधर्वा राठौड़ ने आज वीरवार को जिला कांगड़ा के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद जिला में सभी व्यवस्थाओं से लैस स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद ईवीएम को कड़े पहरे में संबंधित उपमंडल मुख्यालय पर बनाए स्ट्रांग रुम में रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवान 24 घंटे ईवीएम की कड़ी पहरेदारी पर तैनात हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त उपायुक्त ने वहां सुरक्षा में लगे जवानों को पूरी मुस्तैदी से काम करने की हिदायत दी। उन्होंने सुरक्षा में लगे सैन्य कर्मचारियों से बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया। गंधर्वा राठौड़ ने निरीक्षण के उपरंात बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार सभी स्ट्रांग रूम की पहरेदारी को अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है और सुरक्षा कर्मचारी पूरी सजगता से इनकी निगरानी कर रहे हैं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त ओम कांत ठाकुर भी उपस्थित रहे।
एडीएम कांगड़ा राेहित राठाेड़ रहे चाैथे दिन के मुख्यातिथि तिलक राज। कांगड़ा कांगड़ा के नगर परिषद मैदान खेले जा रही 47वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियाेगिता में आज चाैथे दिन के मैच खेले गए। चाैथे दिन के मैचाें का शुभारंभ एडीएम राेहित राठाेड़ ने बताैर मुख्यातिथि पहुंचकर कर की। लड़कियों द्वारा खेले मैचाें में राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 37-36 से, छत्तीसगढ़ ने गुजरात को 64-39 से, पांडुचेरीने झारखंड को 34- 18 से, उड़ीसा ने आंध्र प्रदेश को 45-44 से, उत्तराखंड ने जम्मू-कश्मीर को 30-12 से, चंडीगढ़ ने असम को 54-12 से, हरियाणा ने हिमाचल को 45-20 से हराया। तो वहीं पर मध्यप्रदेश ने तेलंगना को 45-25 से व तमिलनाडु ने दिल्ली को 45-25 से हराया। वहीं दूसरी ओर लड़काें के वर्ग में खेले गए मैचाें में कर्नाटक ने तेलंगना 57-53 से, आंध्र प्रदेश ने उत्तराखंड को 46-34 से, हरियाणा ने मिजोरम को 44-41 से, राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 37-31 से, उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ काे 55-08 से, तमिलनाडू ने बिहार काे 71-31 से, उत्तराखंड ने गुजरात को 45-44 से, आंध्र प्रदेश ने गोवा को 67-23 से, केरल ने असम को 51-41 से व झारखंड में उड़ीसा को 42-36 से हराया। यह जानकारी कांगड़ा बास्केटबॉल एसाेसिएशन के सेक्रेटरी संदीप मित्तल ने दी।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्रताप वर्ल्ड स्कूल के अध्यक्ष भरत भूषण महाजन, डायरेक्टर विशाल महाजन, डायरेक्टर सन्नी महाजन, प्रिंसिपल रेणु परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रिंसिपल रेणु परमार को माननीय पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री, जल संसाधन, खान और भूविज्ञान मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा वर्ष 2022 के इनोवेटिव प्रिंसिपल से सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ में एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव (EEC) द्वारा आयोजित किया गया था। डायरेक्टर विशाल महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि ये बड़ा खुशी का अवसर है कि स्कूल को शुरू हुए मात्र 8 वर्षों में ही इतने सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्होंने यह बताया कि बच्चों को भी विभिन्न प्रकार के शिक्षाएं प्रदान की जाती हैं, जो उनके उज्जवल भविष्य में मददगार होगी। स्कूल का मुख्य उद्देश्य ही बच्चों का संपूर्ण विकास करना है।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत दयाल नेहरन पुखर के तहत वार्ड-2 में एक घर में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि इस चोरी में चोरों ने घर से पित्तल धातु के कीमती बर्तनों पर सेंध मारी है।बताया जा रहा है, जिस घर में चोरों ने सेंध मारी है, वो बीते लगभग 6 महीने से बंद था। आज अचानक जब वहां से कोई गुजरा, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है, जिस पर मकान के मालिक को भी सूचना दी गई। घटनास्थल पर चोरी होने की संभावनाएं देख कर लोगो ने स्थानीय ग्राम पंचायत के उप प्रधान अजय कुमार जफ्फा को सूचित किया है।उप प्रधान भी।मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, देहरा पुलिस को भी इस संदर्भ में सूचित किया। माैके पर देहरा थाना से पहुंचे, आईओ प्रेम कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंची थी, बरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विनायक ठाकुर । देहरा परागपुर स्थित राजकीय माध्यमिक पाठशाला बाल में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 76 स्कूलों के 415 छात्र हिस्सा लिया। इस दौरान क्विज, मैथ्स ओलिंपियाड, मॉडल मेकिंग और साइंस एक्टिविटीज करवाई गई। इसमें अलग अलग श्रेणियों के विद्यार्थियों की टीम बनाई गई थी। आपको बता दें इस कम्पीटिशन में सुनहेत स्थित दिल्ली कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित की ओर यही नहीं बहुत से कम्पीटिशन में पहला पायदान हासिल किया। बताते चलें कि साइंस क्विज जूनियर में समृद्धि एवं आकृति ने प्रथम स्थान, सीनियर श्रेणी में वेदांशी एवम कार्तिकेन, साइंस एक्टिविटी कभिनव कालिया, गणित ओलम्पियाड में ईशान, विज्ञान मॉडल में विद्याधर ने पहला स्थान एवं साइंस एक्टिविटी जूनियर में अक्षरा ने तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल का ही नहीं, अपितु अपने क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। दिल्ली कान्वेंट स्कूल प्रबंध निदेशक डॉ प्रवीण राजपूत ने बताया कि स्कूल के छात्रों ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। समस्त छात्रों को इसके लिए हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं। प्रतिभागियों के स्कूल वापसी पहुंचते ही विद्यालय प्रशासन ने छात्रों का भव्य स्वागत किया ।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय वरिष्ठ माधयमिक पाठशाला प्रागपुर में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन किया गया, जिसमें देहरा ब्लॅाक के समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों ने सीनियर व जूनियर श्रेणी में भाग लिया। जिसमें गणित ओलम्पियाड, मॉडल मेकिंग प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माधयमिक पाठशाला बाथू टिप्परी से गणित ओलम्पियाड, विज्ञान क्विज में जूनियर विंग से 6 विद्यार्थी व 3 विद्यार्थी सीनियर विंग से इन प्रतिस्पर्धाओ में शामिल हुए और बेहतर प्रदर्शन किया। सीनियर विंग में अक्षिता शर्मा व सिद्धांत शर्मा ने प्रशनोतरी स्पर्धा में पूरे ब्लॅाक में प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने सभी बच्चों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने बच्चों के अभिभावकों को बधाई दी और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने इस शैक्षणिक सक्ष में कोरोना काल के बाद हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस मौके पर विज्ञान संकाय के अध्यापक जिसमें सुनील कुमार प्रवक्ता सुखविंदर सिंह प्रवक्ता रविंद्र सिंह , रीता कुमारी (प्रवक्ता) रुचि देवी प्रवक्ता दिनेश कुमार प्रवक्ता मीनाक्षी देवी व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य व सभी स्टाफ सदस्यों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विनायक ठाकुर। देहरा बलाहर (परागपुर) स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेद व्यास परिसर में पहली से 15 नवंबर तक आयोजित संस्कृत सम्भाषण शिविर का संपूर्ति समारोह संपन्न हाे गया। इस संस्कृत स्पीकिंग कोर्स के बाद मात्र 10 दिनों के प्रशिक्षण से शास्त्री प्रथम वर्ष के छात्र सहजता से संस्कृत में बोलते दिखाई दिए। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष व परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने नव प्रविष्ट छात्रों को संस्कृत से संस्कारमय जीवन बनाने की प्रेरणा दी। इस शिविर के शिक्षक किशोरी लाल व सहशिक्षक संजीव कुमार रहे। शिविर के संयोजक डॉ. पुरुषोत्तम ने संस्कृतभारती, देहरा के सहयोग से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को संपन्न किया। शिविर में 56 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला मीडिया समाज का आईना है, इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की संज्ञा भी दी गई है। इस नाते सूचनाओं के तेज प्रवाह के इस दौर में मीडिया की विश्वसनीयता बहुत आवश्यक है, जरूरी है कि मीडिया सशक्त रहे और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को पूर्ण करें। यह विचार जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज (बुधवार) राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर धर्मशाला के कैबिनेट हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। ‘राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ और सहायक आयुक्त ओम कांत ठाकुर ने भी सम्मेलन में विशेषतौर पर भाग लिया। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मीडिया में सूचनाओं के प्रवाह का बड़ा महत्व है और शासन-प्रशासन की ओर से इसे अविरल बनाए रखना बहुत जरूरी है। कई बार निहित स्वार्थों के चलते जानबूझ कर गलत सूचनाओं का संप्रेषण होता है। ये प्रवृति लोकतंत्र के लिए घातक है। इसे किसी भी स्तर पर बढ़ने नहीं देना चाहिए। इतिहास, कला-संस्कृति से करवाएं रू-ब-रू जिलाधीश ने कहा कि खबर के त्वरित प्रसारण के दौर में अपनी विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सूचना की सत्यता को परखा जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकारिता ने जनजागरण और विदेशी शासन को चुनौती देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उसी प्रकार आज भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को जीवित रखने के लिए मीडिया अपनी जिम्मेदारियों को जितना बेहतर समझेगा। राष्ट्र निर्माण में उसका उतना सहयोग हो पाएगा। उन्होंने कहा कि देश हित के समाचारों को प्राथमिकता देते हुए मीडिया को हमारे धरोहर, इतिहास और कला-संस्कृति से जुड़े विषयों से भी लोगों को रूबरू करवाना चाहिए। यह भी राष्ट्र निर्माण और उससे जुड़े घटकों को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कार्य होगा। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि समय के साथ सूचनाओं के प्रवाह और प्रसारण की गति में एक जबरदस्त परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि पहले जो खबर घटना घटने के लगभग एक दिन बाद मिलती थी। आज मीडिया के विस्तार के कारण वह सूचना उसी समय लोगों तक पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे दौर में मीडिया की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने सूचना जन संपर्क विभाग को युवा पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाओं के आयोजन को लेकर प्रयास करने को कहा। इन कार्यशालाओं के जरिए विशेषज्ञों द्वारा युवा पत्रकारों को पत्रकारिता के गुर सिखाने की दिशा में काम किया जा सकता है। संवेदनशील प्रशासन की एक और मानवीय पहल, पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि ये देखा गया है कि दिन रात समाज के लिए अपने कार्य में लगे पत्रकार अपने स्वास्थ्य की देखभाल पर ध्यान नहीं देते। व्यस्तता के चलते भी नियमित स्वास्थ्य जांच का पहलू पीछे छूट जाता है। ऐसे में प्रशासन ने तय किया है जिले के सभी पत्रकारों के लिए सालाना निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा। इसमें उनकी सामान्य स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और निदान को लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में बहुत जल्द शुरू इस कार्यक्रम को शुरू कर दिया जाएगा। एक-दूसरे के पूरक हैं मीडिया और प्रशासन-डॉ खुशाल शर्मा इस अवसर पर एसपी कांगड़ा डॉ खुशाल शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि मीडिया और प्रशासन एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि समाज की भलाई के लिए मीडिया और प्रशासन को हमेशा सामंजस्य बनाकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का निर्माण ही नहीं अपितु राष्ट्र की एकात्मता में भी मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की समस्या को आगे लाकर उसके समाधान के लिए प्रयास करने का कार्य मीडिया करती है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से एक पत्रकार को निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में सूचना प्रसारण का एक स्वच्छ उदाहरण पेश करते हुए मीडिया को किसी भी घटना पर अपने विचार देते वक्त पूर्वाग्रहों से पूरी तरह मुक्त रहना चाहिए और निष्पक्ष होकर सच्ची जानकारी समाज के सामने रखनी चाहिए। वहीं, अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि सोशल मीडिया के समय में समाज को जागरूक करने और त्वरित सूचना पहुंचाने के कार्य के साथ मर्यादाओं का बोध भी बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आदर्शों से भरी पत्रकारिता समाज को जागरूक भी कर सकती है और गलत की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान भी आकर्षित कर सकती है। इस परिचर्चा मंे क्षेत्र के पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पत्रकारिता से जुड़े विषयों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। पत्रकारों के वास्तविक अनुभव कथनों और व्यवहारिक सुझावों से कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध हुई। कार्यक्रम में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के उपनिदेशक रवि वर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित कर परिचर्चा को पूर्ण किया।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ते गरली के स्थानीय निवासी अभिषेक कौंडिन्य के घर में चोरी होने की वारदात प्रकाश में आई है। सूचना के मुताबिक गरली में बुधवार सुबह दो आरोपी एक घर में जा घुसे, जहां से उन्होंने 7000 रुपए की नकदी चुराई है। बताया जा रहा है घर के मालिक अभिषेक कौंडिन्य वहां पहुंच गए और उन्होंने चोरों को धर भी लिया साथ ही रक्कड़ पुलिस को भी सूचित कर दिया। जानकारी मिलते ही माैके पर पहुंची रक्कड़ पुलिस ने घरवालों के बयान कलमबद्ध करके उक्त दोनों आरोपितों को पकड़ लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए रक्कड़ थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने उन दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। साथ उनसे 7000 रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस उक्त दोनों को कल देहरा कोर्ट में पेश करेगी।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला इन्फिनिटी सेंट्रिक धर्मशाला होटल द्वारा परिसर में केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इन्फिनिटी सेंट्रिक धर्मशाला होटल के प्रबंध संचालक पूरन सिंह ने बताया कि सेरेमनी मनाने का उद्देश्य अन्य पर्वो की भांति परस्पर मेल-मिलाप को बढ़ावा देना है। केक मिक्सिंग में ड्राई फ्रूट्स (काजू बादाम, अखरोट, किशमिश, अंजीर, मुनक्का), ऑरेंज पिल्स, मेंगो पिल्स, लेमन पिल्स, ट्यूटी- फ्रूटी इत्यादि को शहद, सौंठ, जायफल, दाल-चीनी पाउडर के साथ मिलाकर लगभग 4-6 सप्ताह तक एक जार में रखा जाता है, जिससे एक अलग फ्लेवर और ड्राय-फ्रूट्स में टेस्ट आ जाता है। इससे एक्सीलेंट क़्वालिटी का प्लम केक तैयार किया जाएगा। पूरन सिंह ने बताया कि इस प्लम केक को क्रिसमस व न्यू ईयर सेलिब्रेशन के अवसर पर होटल में स्थित बेकरी से अतिथियों को उपलब्ध कराया जाएगा। केक मिक्सिंग सेरेमनी की अध्यक्षता इनफिनिटा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने की, जिसके अपने जाने-माने एक्जीक्यूटिव शेफ कृष्णा और एफएंडबी हेड अभिषेक अंबिया थे। पिछले कुछ वर्षों में केक मिक्सिंग की लोकप्रियता के परिणामस्वरूप, इनफिनिटा सेंट्रिक धर्मशाला ने इस कार्यक्रम को भव्य पैमाने पर मनाया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में निवासी और अनिवासी अतिथि के साथ-साथ इनफिनिटा परिवार के सदस्य भी शामिल थे। यह एक मजेदार और सर्व-समावेशी उत्सव था। उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह परंपरा केवल यूरोप में हुआ करती थी, पर 17 वीं शताब्दी से यह दुनिया के अन्य देशों में भी लोकप्रिय हो गई है। पिछले एक दो दशक से भारत के भी कई होटल्स, रेस्टॉरेंट्स एवं घरों में भी 'केक मिक्सिंग सेरेमनी' का आयोजन किया जाता है।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत चुनावों में मतदान के दिन किसी व्यक्ति द्वारा अपने मत डालने की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जिस पर उक्त वीडियो खूब वायरल हो गई। लिहाजा यह खबर मीडिया में आई थी, जिस पर अब प्रशासन ने उक्त अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक शिकायत नुमा पत्र देहरा डीएसपी को लिखा है, जिस पर कार्यवाई करने की बात भी की गई है। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी एक ऐसा वीडियो, जिसमें कोई व्यक्ति देहरा के किसी प्रत्याशी को वोट कर रहा है। तदोपरांत उसने नियम की अवेहलना करते हुए उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी है। संकल्प गौतम ने बताया की उक्त बूथ पर तैनात कर्मचारियों के बयान भी कलमबद्ध कर लिए हैं। वहीं, एक लिखित शिकायत पुलिस थाना देहरा में दे दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के तहत आशापुरी बूथ में चुनाव ड्यूटी देने आए नगरोटा बगवां के लापता कर्मचारी का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 12 नवंबर को आशापुरी बूथ के प्रजाइडिंग ऑफिसर ने सुबह चार बजे दूरभाष से जयसिंहपुर स्थित कंट्रोल रूम में सूचना दी कि उनकी पार्टी में शामिल एपीआरओ संजीव कुमार निवासी रौंखर की तबीयत बिगड़ गई है। इसलिए उनके स्थान पर अन्य कर्मचारी को ड्यूटी पर भेजा जाए। इस बीच जब उस क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर वहां पहुंचे पर संजीव कुमार पैदल ही कही चला गया। आज पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को संजीव कुमार का काेई सुराग नहीं मिला है। वहीं, डीएसपी बैजनाथ एलएम शर्मा ने बताया कि हम आशापुरी की पहाड़ियों के चप्पे- प्पे की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि जो पुलिस का अपना ड्रोन है, उसकी भी मदद ली है। साथ में धर्मशाला से एसआरएफ की टीम व खोजी कुत्ताें की मदद से भी संजीव कुमार की तलाश की जा रही है। पुलिस थाना की टीम तथा खुद मैं भी मोर्चे पर तलाश कर रहा हूं।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिहड़ी की कक्षा छठी की छात्रा गुंजन का एसजेवीएन द्वारा ऊर्जा सरक्षंण पर राष्ट्रीय जगरुकता अभियान के तहत राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में चयन हुआ तथा गुंजन इस प्रतियोगिता में भाग लेने शिमला गई थी, जहां उसे निगम द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिहड़ी के प्रधानाचार्य विनोद बस्सी, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान विजय सिंह व सदस्यों ने तथा समस्त अध्यापकों ने गुंजन के पधारने पर बधाई दी तथा सम्मानित किया।
विनायक ठाकुर । देहरा जसवां-परागपुर के अंतर्गत गंगोट पंचायत में बीती रात पंजाब के दो युवक करीब रात 2:30 पंकज कुमार जो कि सुनार का काम करता है, उसके उसके घर मे घुस गए प्राप्त सूचना के अनुसार 2:30 बजे के करीब घर में पालतू कुत्ता जोर-जोर से काफी देर तक भौंकता रहा, जब घर वालों ने उठकर देखा, तो दो युवक कच्चे मकान की छत पर बैठे हुए थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए एक युवक मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन दूसरे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को हिरासत में लिया मामला थाना देहरा के अंतर्गत बताया जा रहा है। इसलिए चिंतपूर्णी पुलिस ने युवक जोकि पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। देहरा पुलिस के हवाले पूछताछ के लिए कर दिया है। गौरतलब है कि गत कुछ दिवस पूर्व तुषार गर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिस घर में उक्त युवक देर रात घुसे थे, उनका घर पीड़ित परिवार के घर के बिल्कुल नजदीक मुख्य सड़क पर है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि युवक नशे की हालत में है, अभी तक कुछ बोलने के काबिल नहीं है। युवक पंजाब का रहने वाला है जिससे धारा 7, 51 के तहत पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
प्रो. नविता ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति छात्रों को करवाया अवगत नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में बुधवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा ने किया सड़क सुरक्षा समिति की समन्वयक प्रो. नविता ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति अवगत करवाया तथा सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने का आवाहन किया। इस प्रतियोगिता में सुनैना बीएससी द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान करया बीएससी तृतीय वर्ष द्वितीय स्थान और दिव्या बीकॉम तृतीय वर्ष तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत सिंह राणा, प्रो. ओंकार, प्रो. विजय, रणजीत, गगन दीप व मुकेश ने उपस्थित रहकर प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की।
विनायक ठाकुर। देहरा जसवां-परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ते परागपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर बाल में सात दिवसीय एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का आयोजन बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ आयोजित किया गया है। इस शिविर में स्कूल के 65 एनएसएस स्वयंसेवको ने भाग लिया है। इस एनएसएस शिविर में स्वयंसेवक क्षेत्र में स्वछता अभियान चलाए हुए हैं। शिविर के द्वितीय दिवस स्कूल परिसर में पूरे जोरों-शोरों से साफ सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी सुभाष ठाकुर ने बताया कि इस शिविर में स्वयंसेवको को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद रहती है। साथ ही समाज के प्रति जागरूकता लाने में भी यह अहम भूमिका रखता है। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर, एनएसएस पीओ गीतिका तोमर सहित अन्य स्कूल स्टाफ भी उपस्थित रहा।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला कांगड़ा जिला में विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद ईवीएम को कड़े पहरे में संबंधित उपमंडल मुख्यालय पर बनाए स्ट्रांग रुम में रखा गया है। उपमंडलों में स्ट्रॉंग रूम के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने को एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर मंगलवार को पालमपुर के दौरे पर रहे । वहां उन्होंने सुलह और पालमपुर के स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा में लगे जवानों से भी बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया तथा ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत दी। रोहित राठौर ने निरीक्षण के उपरंात बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार सभी स्ट्रॉंग रूम की पहरेदारी को अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा लेयर है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवान 24 घंटे ईवीएम की कड़ी पहरेदारी पर तैनात हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
कहा, खेलों से संभव व्यक्तित्व का विकास फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा खेलों के माध्यम से युवाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास संभव है। खेल शारीरिक बल देने के साथ साथ व्यक्ति को मानसिक और भावनात्मक रूप से भी स्वस्थ रखते हैं। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज नगर परिषद मैदान कांगड़ा में 47वीं नेशनल सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ करते हुए यह शब्द कहे। प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। बता दें कि कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में आरंभ हुई 47वीं नेशनल बास्केटबॉल सब जूनियर बॉयज और गर्ल्स चैंपियनशिप 14 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगी, जिसमें विभिन्न राज्यों से आई हुई 51 टीमें भाग ले रही हैं। डॉ. निपुण जिंदल ने कर्नाटक और तेलंगाना गर्ल्स टीम के बास्केटबॉल मैच को विधिवत शुरू करवाया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज जितनी भी प्रकार की विसंगतियां युवाओं में उत्पन्न हो रही हैं, उनसे बचने का सबसे बेहतर विकल्प खेल ही हैं। उन्होंने कहा कि आज हर विद्यार्थी और युवा को खेल गतिविधियों, योग और व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों से जुड़े युवा अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी बड़ी कुशलता से करते हैं। खेल हमे सकारात्मक रहते हुए कईं प्रकार की समस्याओं और संकटों ने निपटने का गुर सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से टीम भावना का जो गुण विकसित होता है, उससे व्यक्ति कभी विषाद को उपलब्ध नहीं होता। उपायुक्त ने आए हुए खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने उपायुक्त का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़, तहसीलदार कांगड़ा प्रवीण कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, पार्षद प्रेम सागर, हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल महासचिव अजय, बास्केटबॉल इंडिया फेडरेशन के पदाधिकारियों में करुण शर्मा, हरीश कुमार, पवन कुमार और कुनाल आदि मौके पर मौजूद रहे। स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को जांचा कार्यक्रम उपरांत उपायुक्त ने कांगड़ा उपमंडल मुख्यालय में स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। उन्होंने बताया कि जिला में विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद ईवीएम को कड़े पहरे में संबंधित उपमंडल मुख्यालय पर बनाए स्ट्रांग रुम में रखा गया है। उन्होंने बताया कि ज़िला में स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा के लिए बहु स्तरीय व्यवस्था विकसित की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार ज़िले में ईवीएम मशीनों को कड़ी निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवान 24 घंटे ईवीएम की कड़ी पहरेदारी पर तैनात हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, देश भक्ति गीत का किया किया आयोजन नरेद्र ठाकुर। जयसिंहपुर कवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई, जिसके अतंर्गत भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ व देशभक्ति गीत का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कनिका, तरूण ने भाग लिया। कविता पाठ में अंकिता, शिवानी, तनवी तथा देश भक्ति में आकांक्षा व करवा ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. नविता द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत सिंह राणा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रो. नविता प्रो. विजय, गगन दीप मौजूद रहे। इस अवसर पर अंजलि, अमन, रोहित, रमन, सोनिका, सोनाली, राधिका, अभिषेक, पंकज, रूहानी निर्मल, शगुन, रिया, शिवानी, पल्लवी, पलक, पवन, कंचन, प्रियंका व नरेंद्र आदि विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में एनएसएस व रोवर रेंजर कलब द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में कनिका, पेंटिंग में सुप्रिया व निबंध लेखन में करवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. नविता ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत सिंह राणा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राे. ओंकार, प्रो. नविता, रणजीत सिंह, मुकेश व गगन दीप आदि उपस्थित रहे।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला के फतेहपूर मेें खुली the digital corders academy हिमाचल के युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग वेब डिवेल्पमेंट प्रोसेस कोडिंग लैंग्वेज के लिए अब हिमाचल से बाहरी शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह सारे corses आपको धर्मशाला शहर के फतेहपुर के the digital corders academy मे उपलब्ध होंगे। यह जानकारी आकादमी के एमडी रमन भनाेत्रा ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्हाेंने कहा कि इससे पहले युवक व युवतियों को digital marketing web development process coading language जैसे कोर्सेस के लिए हिमाचल से बाहरी शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब ये सुविधा पर्यटन नगरी धर्मशाला शहर के फतेहपुर में the digital corders academy में उपलब्ध होंगे, जिससे युवा अपना भविष्य सवार सकेंगे। क्योंकि IT sector में युवाओं को रोजगार की अपार संभावनाएं है जिससे युवाओं का रुख भी IT sector की और बढ़ता दिख रहा है ।क्योंकि इस तकनीकी और डिजिटल युग में IT sector में महत्वपूर्ण व अहम भूमिका निभा रहा है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा के चुनाव 12 नंबर को हुए जिसके चलते कई विभागों के कर्मचारी की चुनाव के लिए ड्यूटी लगाई गई। इस तरह बिजली विभाग में कार्यरत कांगड़ा निवासी 38 वर्षीय संजीव कुमार चुनाव ड्यूटी के लिए 11 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के तहत मतदान केंद्र आशापुरी में पहुंचा था, जो कि चुनाव ड्यूटी के बाद घर वापस नहीं लौटा। इस संबंध में परिवारजनों ने संबंधित पुलिस थाना लंबागांव में 13 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एसएचओ प्रेमपाल पुलिस थाना लंबागांव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर। देहरा 132 केवी सब स्टेशन देहरा में 33/11 केवी कंट्राेल रिले चैनल की स्थापना हेतु विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी, जिसके तहत सभी 33 केवी फीडर-प्रागपुर डाडासीबा, हरिपुर नादौन, कोगड़ा व 11 केवी फीडर देहरा, ढलियारा, प्रागपुर, खबली कुंदलीहार गुम्मर बाधित रहेंगे। दिनांक 16-11-2022 को केवल 33 केवी फीडर नादौन बाधित रहेगा। बाकी सभी फीडर आंशिक रूप से जरूरत पड़ने पर अल्पावधि के लिए बाधित रह सकते हैं। दिनांक 17-11-2022 को 11 केवी फीडर खबली व कुन्दलीहार पूर्ण रूप से बाधित रहेंगे(9 बजे से कार्य समाप्ति तक व शेष फीडर आंशिक रूप से जरूरत पड़ने पर बाधित होंगे। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की जाती है।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि विद्यालय की प्राचार्य स्वाति अग्रवाल थी। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की वरिष्ठ प्राथमिक शिक्षिका अनिता के द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरु के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि बाल दिवस उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने आज के दिन विद्यालय में आयोजित होने वाले बाल मेले के बारे में भी बताया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में सर्वप्रथम कक्षा प्रथम के बच्चों के द्वारा बाल नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद प्राथमिक विभाग के बच्चों ने फैंसी ड्रेस का प्रदर्शन किया और कक्षा पांच के बच्चों के द्वारा डांडिया प्रस्तुत किया गया। सातवीं कक्षा के बच्चों के द्वारा हिमाचली नाटी नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विद्यालय में बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा एक से लेकर पांच के बच्चों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए, जिसमें मुख्य अथिति महोदया ने भी समान खरीदे तथा सभी शिक्षकों ,अन्य विद्यार्थियों ने खरीददारी कर खाद्य पदार्थों का लुफ्त उठाया। सभी बच्चों ने बाल मेले का भ्रमण कर मेले का आनंद उठाया। प्राचार्य ने कहा कि सभी बच्चों के चेहरे पर एक उत्सुकता भरी प्रसन्नता देखकर मन प्रसन्नता से भर जाता है। इस बाल मेले के द्वारा बच्चों को कुछ करने का प्लेटफार्म मिलता है और करके सीखने का अवसर मिलता है।
पत्रकारों के लिए उपायुक्त कार्यालय में मीडिया सेंटर स्थापित पंकज सिंगटा। धर्मशाला विधानसभा चुनावों को लेकर 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले में पूरी चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए डीसी ऑफिस धर्मशाला के कमरा नंबर 823 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आज शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना को लेकर आयोजित बैठक में डॉ. निपुण जिंदल ने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौड़ भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बताया कि इस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले में चुनाव संबंधित सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि पोलिंग प्रतिशत, ईवीएम संचालन एवं अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर कंट्रोल रूम पूरी दृष्टि रखेगा तथा प्रत्येक गतिविधि को रिपोर्ट करेगा। उन्होंने कहा कि इस इस दौरान जिले के प्रत्येक पोलिंग बूथ का ब्योरा रखा जाएगा तथा किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत समाधान के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया और गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। पत्रकारों के लिए बना मीडिया सेंटर डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मतदान के दिन पत्रकारों की सुविधा के लिए उपायुक्त कार्यालय में स्थित एनआईसी कक्ष में मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को चुनाव संबंधित पल-पल की खबर, पोलिंग प्रतिशत एवं अन्य जानकारी वहां उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध रहेंगी। पोलिंग बूथों का किया औचक निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल तथा अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़, सहायक आयुक्त ओमकांत ठाकुर ने आज(शुक्रवार) जिले में स्थापित विभिन्न पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने पोलिंग बूथों में मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी मानकों को जांचते हुए मतदान कर्मियों को वोटिंग प्रक्रिया के कुशल संचालन की बात कही। उन्होंने मतदान कर्मियों को सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों के गंभीरता पूर्वक निर्वहन की बात कही।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला मतदान के एक दिन पूर्व बाघणी वार्ड से भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी रहे सुमित कुमार ने भाजपा का दामन छोड़ कर अपने समर्थकों सहित कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। लोगों का भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा और दर्जनों परिवारों ने सुधीर शर्मा के निवास स्थान में भेंटवार्ता कर उन्हें अपना समर्थन दिया। शुक्रवार को धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर प्रचार किया और लोगों को उनके पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के विकास एवं खुशहाली के लिए जारी किए “धर्मशाला जन संकल्प पत्र” के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने लोगों के समक्ष अपील रखी कि मतदान के दिन आप धर्मशाला के विकास एवं भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए मतदान करें और कांग्रेस को वोट करें। उन्होंने कहा कि पुरानी पैंशन योजना को कांग्रेस सत्तासीन होते ही लागू करेगी, यह योजना लाखों परिवारों के जीवन में खुशहाली आएगी। सुधीर शर्मा ने संकल्प पत्र के अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई 10 गारंटियों के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया। डोर टू डोर प्रचार के दौरान लोगों ने सुधीर शर्मा का स्वागत किया और उन्हें भारी बहुमत से जीताने का भरोसा दिलाया। सुधीर शर्मा ने लोगों के भरोसे, स्नेह और प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद किया।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालय नलेटी में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। यह दिवस भारत सरकार भारत के पहले शिक्षा मंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की याद में हर 11 नवंबर को मनाया जाता है। वैधानिक रूप से इसका प्रारंभ 11 नवम्बर 2008 से किया गया है। मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवम्बर 1888 को हुआ था। वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या स्वाति अग्रवाल के द्वारा मौलाना अबुल कलाम आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करने के शुरू हुई। इसके बाद हिंदी शिक्षक ने आज के दिन की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की बधाई दी। इसके बाद कक्षा चार के बच्चों द्वारा, जिसमें देवकृत कुमार ओझा, आराध्या कालिया व उनकी टीम ने 'शिक्षा है जरूरी' शीर्षक की सुंदर लघु नाटिका प्रस्तुत की। लघु नाटिका बहुत ही प्रेरणादायी और मनोरंजक थी। इसके बाद कक्षा 11वीं के छात्र आयुष शर्मा ने हिंदी भाषा में मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान की छात्रा अंकिता शर्मा ने आंग्ल भाषा में मौलाना अबुल कलाम आजाद की उपलब्धियों पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। विद्यालय प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन हमें अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने वाला है। मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की दूरदर्शिता के कारण ही आज हमारी शिक्षा ने विश्व में अपनी एक नई पहचान बनाई है, जिसके कारण विदेशों से विद्यार्थी ज्ञानार्जन हेतु बहुत संख्या में भारत आ रहे हैं। इन्होंने स्त्री शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया था। इन्हीं के प्रयासों से आज भारत में विभिन्न शिक्षा आयोग, विभिन्न अकादमियों व तकनीकी संस्थानों की स्थापना संभव हो सकी। प्राचार्य महोदया ने अंत में कहा कि अपने कर्मों द्वारा भारत देश को गौरवान्वित करते रहो और आगे बढ़ते रहो।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा के तहत पड़ते गुम्मर के स्थानीय निवासी एवं सोशल एक्टिविस्ट मुकेश कुमार को वीरवार देर शाम किसी नंबर से कॉल आने के उपरांत जान से मारने की धमकी मिलने की सूचना मिली है, जिस पर उन्होंने ज्वालामुखी थाना में इस संदर्भ में एक शिकायत पत्र सौंपा। साथ ही पुलिस ने इस संदर्भ में मामला भी दर्ज कर लिया है। जब इस बाबत मुकेश कुमार से बात की गई, तो उन्होने बताया कि उन्होंने गत देर सायें किसी व्यक्ति द्वारा फोन किया गया और उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी, उसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके घर के बाहर 15 से युवा मौजूद थे, जो उन्हें क्षति पहुंचा सकते थे।मुकेश कुमार ने कहा इस कृत्य के पीछे किन्ही बड़ी राजनीतिक लोगो का हाथ भी हो सकता है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालाजी चन्द्रपाल ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
12 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 13.34 लाख मतदाता चुनेंगे 15 विधायक पंकज सिंगटा । धर्मशाला जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन को लेकर कांगड़ा जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 12 नंवबर को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। 8 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 13 लाख 34 हजार 542 मतदाता हैं। इनमें 6 लाख 53 हजार 661 महिला मतदाता और 6 लाख 80 हजार 875 पुरुष वोटर हैं। सर्विस वोटर की संख्या 21 हजार 768 हैं। विदेश में रह रहे प्रवासी निर्वाचक 6 हैं। इसके अलावा तीसरे जेंडर के 6 मतदाता हैं। 30 मतदान केंद्रों पर महिला कर्मी करवाएंगी मतदान, 7 दिव्यांग संचालित मतदान केंद्र हर विधानसभा क्षेत्र में 2 आदर्श मतदान केंद्र, लोकतंत्र के उत्सव को मतदान केंद्रों पर खास सजावट डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिले में विधानसभा चुनावों के मतदान के लिए 1627 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1625 मुख्य तथा 2 सहायक मतदान केंद्र हैं। जिले के हर विधानसभा हल्के में दो मतदान केंद्र महिला कर्मियों द्वारा संचालित होंगे। इस प्रकार पूरे जिले में 30 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जिनपर महिला कर्मी ही मतदान करवाएंगी। इसके अतिरिक्त जिले में 7 दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर विधानसभा हल्के में दो आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लोकतंत्र के उत्सव को लेकर इन मतदान केंद्रों को विशेष तौर से सजाया गया है। साथ ही वहां मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। जिले में 50 फीसदी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। ईवीएम के साथ पोलिंग पार्टियों की रवानगी पर डीसी ने खुद रखी नजर बता दें, जिले में आज ईवीएम के साथ पोलिंग पार्टियों की रवानगी की पूरी प्रक्रिया पर डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने खुद नजर बनाए रखी। वेे धर्मशाला, नगरोटा और पालमपुर में स्ट्रॉंग रूम खोलने तथा पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के मौके पर स्वयं उपस्थित रहे, वहीं अन्य विधानसभा क्षेत्रो में रवानगी की पूरी प्रक्रिया को लेकर लगातार डिजिटल मॉनीटरिंग करते रहे। उन्होंने सभी कर्मियों को पूरी गंभीरता से चुनावी ड्यिूटी के निर्वहन को कहा। चुनाव कर्मियों की आवाजाही के समुचित प्रबंध, बसों के अलावा बोट और हेलीकॉप्टर से भी भेजी पोलिंग पार्टियां जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में करीब 8 हजार कर्मियों की सेवाएं ली जा रही हैं। चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास का कार्य किया जा चुका है और 10 नवंबर को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। चुनाव कर्मियों की आवाजाही के लिए एचआरटीसी की 262 बसें लगाई गई हैं, इसके अलावा जीपीएस लैस 43 हल्के वाहन, 1 बोट और 1 हेलीकॉप्टर चुनाव कर्मियों की यातायात व्यवस्था में लगाए गए हैं। फतेहपुर के सथ कुठेड़ के लिए बोट और बड़ा भंगाल के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए पोलिंग पार्टी भेजी गई है।
तिलक राज । कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार पवन काजल ने वीरवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सब्जी मंडी कांगड़ा सहित, ईच्छी और साथ लगते एक दर्जन गांव में नुक्कड़ सभाएं कर जनता से चुनाव में समर्थन मांगा। काजल ने कहा यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रतिष्ठा और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के आत्मसम्मान का चुनाव है। ऐसे में मतदाता किसी के बहकावे में आकर अपने मतदान का गलत उपयोग ना करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने लगातार दो बार उन्हें चुनावों में समर्थन दिया है। और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के पलम, चंगर क्षेत्र और कांगड़ा शहर का एक समान विकास करवाने का प्रयास किया है। काजल ने पार्टी कार्यकर्ताओं अपने समर्थकों को चुनाव दौरान हर पोलिंग बूथ पर घर-घर से मतदाताओं को पहुंचा कर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने की अपील की। काजल ने कहा कार्यकर्ता अपने बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में जुट जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए संदेश को भी घर-घर तक पहुंचाने के आदेश पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए। मंडल भाजपा अध्यक्ष सतप्रकाश सोनी ने कहा कि भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी को कुछ भाजपाई परोक्ष तौर पर समर्थन कर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी पवन काजल को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायत पार्टी हाईकमान से की जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला कांगड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशहाल शर्मा, भ0पु0से0 ने आज प्रैस नोट के माध्यम से बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 के संदर्भ में जिला कांगड़ा में 14 अक्तूबर को आदर्श आचार सहिंता लागू हुई थी। आदर्श चुनाव सहिंता लागू होने के उपरांत जिला भर में विभिन्न पार्टियों ने अपना-अपना चुनाव प्रचार करने के लिए देश भर के स्टार प्रचारकों को नियुक्त किया था। जिसमें Z+, Z व अन्य श्रेणीयों के अति विशिष्ट व्यक्तियों ने जिला कांगड़ा में आकर अपनी-अपनी पार्टियों व प्रत्याक्षियों के लिए चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान जिला पुलिस कांगड़ा ने सभी स्टार प्रचारकों को उनकी सुरक्षा श्रेणीयों के अनुरुप सुरक्षा मुहैया करवाई व इसके अतिरिक्त जनसभाओं में कानून एवं व्यवस्था व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए गए। आदर्श चुनाव संहिता लागू होने से आज तक जिला पुलिस द्वारा विधानसभा चुनाव–2022 को शांतिपूर्ण व भय मुक्त करवाने के लिए स्थानीय निवासियों व अन्य से कुल 20125 लाईसैंस हथियारों को थाना व जिला मालखाना में जमा किया गया है व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध विभिन्न कार्यवाही की गई है, जिनका विवरण निम्न प्रकार से है :- 1. जिला कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न थानाओं के अंतर्गत 91 असमाजिक तत्वों को विधानसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित उप-मंडलाधिकारियों के माध्यम से प्रतिबंधित करवाया गया। 2. जिला कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न थानाओं के अंतर्गत 76 अजमानतीय बंध पत्रों को तामील करवाया गया। 3. जिला कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न थानाओं में ND&PS अधिनियम के अंतर्गत के कुल-08 अभियोग पंजीकृत किए गए। जिनमें 04.49 कि.ग्रा. चरस व 84.28 ग्राम हिरोइन बरामद की गई। 4. जिला कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में जिला पुलिस, FST तथा SST द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल – 71 अभियोग पंजीकृत किए गए। जिनमें 74.15 लीटर अग्रेजी शराब, 824.6 लीटर देसी, 847.75 लीटर अवैध शराब व 31.45 लीटर बीयर बरामद की गई तथा 26,45,00 लीटर लाहन नष्ट की गई। 5. जिला कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में जिला पुलिस, FST तथा SST द्वारा 2,25,32,200 रुपए के राशी, 66.01 ग्राम सोना व 106.5 ग्राम चांदी जब्त की गई है। इसके अतिरिक्त जिला पुलिस ने केन्द्रीय अर्धसैनिक बल सहित संवेदनशील इलाकों में सयुक्त फलैग मार्च, गश्त, नाकाबंदी इत्यादि की गई है, जो अभी तक जारी है। पिछले कल मतदान केन्द्र बड़ा बंगाल (20-बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र) के लिए हैलिकॉप्टर द्वारा पोलिंग पार्टी, मतदान सामग्री को पुलिस सुरक्षा सहित मतदान केन्द्र में पहुंचाया जा चुका है । तथा आज दिनांक 10.11.22 को जिला कांगड़ा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टियो को मतदान सामग्री सहित सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में रवाना किया गया है । आज पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों, केन्द्रीय अर्धसैनिक बल के अधिकारियों व धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के चुनाव मैजिस्ट्रेट व निर्वाचन अधिकारी के साथ कोतवाली बाजार, खन्यारा, पटोला, कैन्ची मोड़ तक सयुंक्त फलैग मार्च किया ताकि इलाका में मतदाताओं के बीच उत्साह का संचार हो सके व मतदाता शांतिपूर्ण माहौल में भय मुक्त मतदान कर सके । आज दिनांक 10.11.22 को समय 5.00 बजे के उपरान्त दिनांक 12.11.22 समय शाम 5.00 बजे तक जिला भर में DRY DAY रहेगा । पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा द्वारा जिला कागंड़ा के स्थानीय निवासियों से यह अपील की है कि वह दिनांक 12.11.22 को घरों से बाहर निकलकर अपने वोट के अधिकार का उपयोग करे तथा चुनावों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने स्वयं वीरवार को जिला मुख्याल्य धर्मशाला के खनियारा में लोगों को मतदान के लिए जागरुक किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाने की दृष्टि से हर प्रकार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने खनियारा में लोगों और व्यापारियों से बातचीत की तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी उनकी समस्याओं और अन्य संभावित असामाजिक गतिविधियों को लेकर जानकारी हासिल की। उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि वह निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी प्रकार की संदेहास्पद गतिविधि के बारे में तुरंत प्रशासन को बताएं। उन्होंने लोगों से बिना किसी भय और लालच के वोट देने का आह्वान किया। इस मौके पर अर्धसैनिक बल और पुलिस की टुकड़ी ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। डॉ. निपुण जिंदल ने लोगों को मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था चाक चौंबद रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ चुनावी प्रक्रिया का संचालन कर रहा है तथा लोग पूरी प्रक्रिया पर विश्वास जताते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। इस अवसर पर उपायुक्त के साथ एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा भी उपस्थित रहीं।
खड़ाैता गांवा में लगभग 100 लाेगाें ने छाेड़ा भाजपा का दमान, थामा कांग्रेस का हाथ पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा का हाथ प्रतिदिन मजबूत होते जा रहे हैं, पूर्व की भांति वीरवार को भी खडौता गांव से अमित कुमार, त्रिलोक कुमार, सोम बहादुर, मनोज कुमार और सोनू कुमार सहित करीब 100 लोगों ने भाजपा का दाम छोड़ कर सुधीर शर्मा का हाथ थामा। कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का कहना है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से वे परेशान हो चुके थे। इसलिए उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। चुनावी प्रचार को जारी रखते हुए वीरवार को सुधीर शर्मा ने सौकणी दा कोट व सकोह आदि इलाकों में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से चुनावों में सहयोग की अपील की। सुधीर शर्मा की बैठकों में उन्हें लोगों को भरपूर सहयोग मिला है। वीरवार को सोशल मीडिया में भी हजारों लोगों ने पुरानी पैंशन की बहाली और धर्मशाला के विकास के लिए सुधीर शर्मा को वोट डालने की अपील के वीडियो अपलोड किए। लोगों का कहना है कि पुरानी पेंशन का मुद्दा वर्षों से कर्मचारी एवं आम जनता मांग करती आई है, लेकिन इस मुद्दे को गंभीरता से कांग्रेस पार्टी ने लिया है। लोगों का कहना है कि यदि हमें अपना भविष्य सुरक्षित करना है और विकास पथ पर चलना है, तो प्रदेश की सत्ता में बदलाव ला कर ही इस लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। सुधीर शर्मा ने लोगों से मिल रहे अपार सहयोग और प्रेम के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि नई सरकार में धर्मशाला की तस्वीर बदल दी जाएगी और इसे विश्व सर्वश्रेष्ठ शहरों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला 5 वर्ष पिछड़ गया था, लेकिन इसकी पूरी कसर अब निकाल दी जाएगी। सुधीर शर्मा ने लोगों से यह भी निवेदन किया कि सुबह वायदा कर के शाम को भूल जाने वाली भाजपा के जुमलों से वे बच कर रहें, यह जनता को उलझाने के लिए कोई भी हथकंडे अपना सकती है। सुधीर शर्मा ने कहा कि आम जनता अब भाजपा की कड़वी सच्चाई जान चुकी है और वे कांग्रेस के पक्ष में है।
श्वेता शर्मा। इंदाैरा चुनावी अभियान को बढ़ाते हुए इंदौरा से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने बुधवार को टांडा , माण्ड मायानी, माण्ड सनोअर, मलकाना, माण्ड भोगरवां, इंदपुर, दुघ, टप्पा, भटोली, ढियाला, मकरोली, बास्सा, तलोटि, सबो दा लाध, काटल, मनवाल, तरिया सुगाला, नांगरवां, समाल में बैठकों में भाग लिया और जनता से सहयोग की अपील की है। उन्हाेंने ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की सभी मतदान करें, वे कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को विजय बनाएं। कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी की मूलभूत सुविधाएं पूरी की जाएंगी। साथ ही हर क्षेत्र में ईमानदारी से विकास कार्य किए जाएंगे व सभी कि समस्याएं दूर की जाएंगी। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी कमल किशोर ने कहा की सभी अपना कीमती वोट मलेंद्र राजन को दें व कांग्रेस पार्टी को जिताएं। उन्होंने स्थानीय मुद्दों सहित रोजगार व योजना के लाभों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। आज आयोजित बैठकों में करीब दस लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस दौरान मलेंद्र राजन के साथ, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर, पूर्व मे रहें ब्लाॅक कांग्रेस कैमैटी के प्रधान ओम प्रकाश, विजय कुमार, जिला परिषद परवीं कुमार, BDC इंदौरा जस्वीर कटोच व नीरज कटोच सहित विभिन्न लोग शामिल रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते हार नेहरन पुखर के निवासी अविनाश चौहान एवं बिट्टन चौहान के घर जन्मी 15 वर्षीय प्रियांशी चौहान ने टीवी रियालिटी शो किसमें कितना है दम नाच प्रतियोगिता में पूरे देश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। प्रियांशी की इस उपलब्धि से समस्त क्षेत्र गौरवपूर्ण महसूस कर रहा है। आपको बता दें पंजाब में आयोजित इस शो के नाच प्रतियोगिता के ग्रेंड फिनाले में दूसरे पायदान पर रही है। प्रियांशी ढलियारा स्थित ढलियारा पब्लिक स्कूल की छात्रा है। प्रियांशी की माता बिट्टन चौहान ने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से ही नाच का बहुत शोक रहा है। आज उसी शोक ने उसे इस स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्हें अपनी बेटी पर नाज है।
मनीष ठाकुर। नूरपुर चुनाव प्रचार के आखरी दिन हजारों समर्थकों के उमड़े हुजूम के साथ पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने अपना चुनाव प्रचार संपूर्ण किया। चौगान से शुरू हुआ पैदल मार्च निआजपुर बस स्टैंड तक किया गया, जिसके दौरान अजय महाजन ने नूरपुर शहर में सभी से मुलाकात की और उनके हक में वोट डालने की अपील की। अजय महाजन ने पैदल मार्च के दौरान कहा कि नूरपुर की जनता का प्यार और आशीर्वाद सर्वोपरी है और इस आशीर्वाद के वह हमेशा ऋणी रहेंगे। गौरतलब है की हाल ही में आए अनेकों ओपिनियन पोल और सर्वे नूरपुर विधानसभा सीट में कांग्रेस के जीत दर्ज की चुके हैं, जिसका श्रेय भी अजय महाजन ने नूरपुर की जनता के प्यार, विश्वास और समर्थन को दिया। कांग्रेस पार्टी अपने मैनिफेस्टो में 680 करोड़ रूपए का स्टार्ट-अप फंड रखने का वायदा पहले ही कर चुकी है, जिसके तहत प्रदेश के युवाओं को नए कारोबार खोलने के लिए रकम दी जाएगी। बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर अजय महाजन पहले ही 'आइडिया 10 लाख का' अभियान चला चुके हैं, जिसके तहत बेहतरीन कारोबार के आइडिया देने वाले युवाओं को हम 10 लाख रुपए दे भी चुके हैं। इसी तर्ज़ पर कांग्रेस सरकार बनने के बाद युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए 680 करोड़ रुपए भी दिए जाएंगे। इसके साथ महाजन के चुनावी प्रचार में पुरानी पेंशन योजना के समर्थन में OPS मेंहदी एवं लोक नृत्य खूब सराहा गया अथवा हर घर लक्ष्मी के तहत प्रति माह 1500 की राशि के लिए महिलाओं का भी भरपूर समर्थन देखने मिला। अजय महाजन द्वारा फोर लेन प्रभावितों के लिए भी लगातार आवाज़ उठाई गई है, जबकि भाजपा सरकार की चुप्पी प्रभावितों के लिए कभी नही टूटी। अजय महाजन ने कहा के उनका प्रण है के फोर लेन प्रभावितों को उनका पूरा मुआवजा उनके हक के तौर पर मिले। बीते दिनों में भव्य कांग्रेस रैली के दौरान अजय महाजन ने पॉन्ग डैम के कारण विस्थापित परिवारों के लिए राजस्थान सरकार के आगे परिवारों को निर्धारित मुआवजा प्रदान करने की आवाज उठाई थी। इसके अलावा अजय महाजन ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा परिवार नूरपुर विधान सभा क्षेत्र की सेवा में पिछले 55 सालों से लगा है और वह भी नूरपुर की जनता की सेवा के लिए डट कर खड़े रहेंगे। अजय महाजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद हिमाचल प्रदेश और खासतौर पर हमारे नूरपुर के विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।
मतदान कर्मियों के लिए आयोजित अंतिम चुनावी रिहर्सल संपन्न फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला मतदान के दौरान चुनावी प्रक्रिया के प्रति मतदाताओं के विश्वास को सुदृढ़ करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मतदान कर्मियों पर होती है। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि मतदान कर्मी अपने दायित्व को पूरी गंभीरता से निभाएं और निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराएं। धर्मशाला में राजकीय पीजी डिग्री कॉलेज के त्रिगर्त सभागार में मतदान कर्मियों के लिए आयोजित अंतिम चुनावी रिहर्सल में चुनाव अधिकारियों और कर्मियों को संबोधित करने हुए जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात कही। 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग द्वारा आयोजित इस तीसरे और अंतिम पूर्वाभ्यास में धर्मशाला में 400 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। पूर्वाभ्यास के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें चुनावी प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी और व्यवहारिक बारीकियों के बारे में बताते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने चुनाव कर्मियों से कहा कि चुनाव करवाते समय हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र और सर्वाधिक हो। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए फील्ड में तैनात कर्मचारी को स्वयं के विवेक से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करवाना भी चुनाव कर्मियों की जिम्मेदारी है। चुनावी रिहर्सल की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़ भी उपस्थित रहीं। वहीं. जिला में अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदान कर्मियों के लिए अंतिम चुनावी रिहर्सल आयोजित की गई। इसके उपरांत अब 10 नवंबर को पोलिंग पार्टियां अपने अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी, जबकि दूरवर्ती मतदान केंद्र बड़ा भंगाल में पोलिंग पार्टी बुधवार 9 नवंबर को बैजनाथ से चौपर के जरिए पहुंच चुकी है।
जोरावर मैदानी में उमड़ी भारी भीड़ से साफ हुआ जन समर्थन पंकज सिंगटा। धर्मशाला आप सुधीर शर्मा को भारी बहुमत के साथ जीता कर विधानसभा भेजिए, कांग्रेस हाईकमान उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। यह बात कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक रणदीप सिंह सुरजेवाला के धर्मशाला आगमन पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन के दौरान प्रदेश सह-प्रभारी संजय दत्त ने कही। उन्होंने कहा कि धर्मशाला का विकास पुरूष पूरे प्रदेश के लिए वटबृक्ष बनने वाला है। कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए कांग्रेस दिग्गज नेताओं ने धर्मशाला की जनता का धन्यवाद किया। कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय स्टार प्रचारक रणदीप सिंह सुरजेबाला ने बुधवार को धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबाेधित करते हुए कहा कि हिमाचल में अगर विकास का एक नया अध्याय लिखना चाहते हैं, तो आप कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। सुरजेवाला ने कहा कि पांच वर्ष में पूरे हिमाचल के विकास की गति थम सी गई है। पांच वर्ष पहले लुभावने वायदों के साथ आई भाजपा सरकार, जुमलेबाजों की सरकार साबित हुई। आज हिमाचल की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है, लेकिन अब भाजपा को सत्ता से उखाड़ फैंकने का वक्त आ चुका है। यहां तक कि कोरोना जैसे महामारी में भी सरकार मूक दर्शक बनी रही, जबकि कांग्रेस के आपके प्रत्याशी सुधीर शर्मा हमेशा यहां की जनता के लिए खड़े रहे। चाहे यहां के लोगों का इलाज हो या फिर खाना, जानवरों के भोजन तक उन्होंने इंतजाम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई रोड मेप और न ही कोई दूरदर्शिता। मंहगाई से जनता त्रस्त है, चाहे तेल हो या पेट्रोल या गैस या फिर तूरी का दाल हो। 410 रूपए का गैस सिलिंडर आज 1200 रूपए का हो गया है। कौन पैसा देगा? 71 रूपए का पेट्रोल 98 रूपया में मिल रहा है। किसानों के ट्रैक्टर और ट्रक में डालने वाला डीज़ल आज 84 रूपए है। खाने का तेल बढ़कर 190-200 रूपए हो गया, बहनों से पूछिये। चाय की पत्ती आज 450 रूपए है और स्वयं को कहते हैं चायवाला। क़ीमतें आसमान छू रही है।शिक्षा व्यवस्था समाप्त है, बेरोज़गारी चरम पर है, लेकिन सरकार को फ़िक्र नहीं है। यह बेइमानों की सरकार है। उन्होंने नारा दिया, “जयराम का अब नहीं कोई काम”। पांच वर्ष पहले जेब काटनें वालों की सरकार आई और हिमाचल की तरक़्क़ी की जेब काट दी। हिमाचल के नौजवानों के भविष्य की जेब काट दी। हिमाचल में हमारी बहनों के बजट की जेब काट दी। हिमाचल में ईमानदारी की जेब काट कर भ्रष्टाचार का शासन चला रहे। भाजपा सरकार ने पूरी व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। इस तरह से हिमाचल को एक दशक पीछे ला कर खड़ा कर दिया। धर्मशाला में सुधीर जी ने विकास की जो गाथा लिखी, पिछले पांच वर्ष वह जहां का वहां पर खड़ा है। कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है। सुरजेवाला ने कहा कि हिमाचल की सरकार कांगड़ा से ही चलती है और आगे भी चलेगी। आप भारी मतों से सुधीर शर्मा सहित सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाए, अगर सच में हिमाचल को यहां की जनता एक स्वर्णिम हिमाचल को देखना चाहती है तो। कार्यकर्ता सम्मेलन में धर्मशाला के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने जनसभा में लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। साथ ही हिमाचल के लिये एआईसीसी के सचिव प्रभारी श्री संजय दत्त ने भी संबोधित किया। सभा में इसके अतिरिक्त आनंद माधव-एआईसीसी मीडिया एवं कम्यूनिकेशन प्रभारी, एआईसीसी पर्यवेक्षक, मोहन कुमार मंगलम, पूर्व विधायक लखविन्द्र राणा, संजीव गांधी व प्रवक्ता आदि भी उपस्थित रहे।
तिलक राज। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार पवन काजल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश त्रैमला पंचायत वासियों को दिया। काजल ने कहा हिमाचल के विकास, युवा वर्ग के उज्जवल भविष्य के लिए हिमाचल की जनता ने रिवाज बदलने का मन बना लिया है। काजल ने कहा केंद्र में बीजेपी की सरकार है और हिमाचल के विकास को गति देने के लिए यहां पर भी बीजेपी की सरकार बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कांग्रेस हर चुनाव में प्रदेश की जनता के साथ झूठे वायदे कर सरकारी कर्मचारियों, मतदाताओं को प्रभावित करने का असफल प्रयास करती है, लेकिन इस बार प्रदेश की जनता व कर्मचारी उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं। काजल ने कहा केंद्र में बीजेपी की सरकार और हिमाचल में भी सरकार का गठन होने पर विकास को गति मिलेगी। वहीं, बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा महिला व युवा वर्ग के उत्थान के लिए शुरू विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की। काजल ने कहा कांग्रेस पार्टी अपना संतुलन खो चुकी है। हिमाचल में न तो इसका कोई नेता है ना नीति है। झूठे वायदे कर जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रही है। काजल ने कहा कांग्रेस के झूठे वायदों के चलते ही उन्होंने इस पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया है। काजल नें तरसूह के ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बीजेपी सरकार बनने पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवा कर ग्रामीणों को बस सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। काजल ने इसके अलावा लगभग एक दर्जन चुनावी सभाएं कर चुनाव में समर्थन मांग।
मनीष ठाकुर। नूरपुर विधानसभा चुनाव में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय महाजन बिना रुके और बिना थके नुक्कड़ सभाएं, जनसभाएं और डोर-टू-डोर के जरिए प्रचार कर रहे हैं, जिसे देख विरोधी पक्ष चारों खाने चित हो रहा हैं। चुनावी दौरे के चलते नूरपुर विधानसभा सीट में कांग्रेस पार्टी की जीत की भारी उम्मीदें लगाई जा रही है और इसी के चलते क्षेत्र में अजय महाजन की भारी लोकप्रियता को देखते हुए मंत्री पद मिलने की भी चर्चा बढ़ रही है। सुलियली पंचायत में प्रेस के सवालों को संबोधित करते हुए अजय महाजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जीत प्रदेश में निश्चित है और जहां तक उनके मंत्री पद का चर्चा है, वह कांग्रेस पार्टी हाई कमांड की फैसला रहेगा। अजय महाजन ने कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पंचायत में डोर-टू-डोर किया। अजय महाजन को लोहारपुरा और सुलीयाली पंचायत में भी भारी समर्थन मिला, जिसके चलते लोहरपुरा पंचायत से भाजपा का दामन छोड़ अमित परमार, शेर मोहम्मद, पंकज, सिकंदर ठाकुर लोहारपुरा वार्ड मेम्बर ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन प्रदान किया। गौरतलब है की बीते दिन धनेटी पंचायत में भी अनेकों लोगो ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया और इसके पूर्व भी अनेकों पंचायत से परिवारों ने भाजपा छोड़ अजय महाजन को समर्थन प्रदान किया है। अजय महाजन की प्रचार गूंज नूरपुर शहर में भी तेजी पकड़ रही है, जहां वह लोगों के बीच डोर टू डोर के द्वारा पहुंच रहे हैं। अजय महाजन ने कहा कि उनके प्रचार अभियान में उमड़ रही समर्थकों की भीड़ साबित कर रही हैं की नूरपुर के इतिहास में शानदार जीत के साथ इतिहास बनाने जा रहा हैं। उन्हाेंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि 12 नवंबर को सभी लोग अपने-अपने घरों से हर हाल में बाहर निकलकर अपना क़ीमती वोट जरूर डालें और देश एवं राज्य के विकास का हिस्सा बने। नूरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी महाजन ने कहा कि कांग्रेस ने जो वादा किया है, उसे पूरा भी किया हैं। कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र के सभी वादों को प्राथमिकता देते हुए जरूर से जरूर पूरा किया जाएगा। कांग्रेस की 10 गारंटी में चाहे पुरानी पेंशन योजना बहाली की बात हो, पांच लाख से अधिक रोज़गार हो या फिर महिलाओं को हर माह प्रति माह 1500 रूपए देने का वादा हो, सभी को कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते खुंडिया थाना के तहत टिहरी के गांव कनुही में गत देर दोपहर सरताज राणा पुत्र मुरलीधर के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने इनके घर में लाखों रुपए के जेवरात एवं 15000 रुपए नकदी चोरी कर लिए हैं। खुंडिया थाना प्रभारी रवि दत्त ने बताया की पुलिस को सूचना मिली की सरताज राणा के घर में चोरी हुई है, जिस पर वह माैके पर पहुंचे और उन्होंने तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस में बयान देते हुए कहा की वह अपने घर में ताले लगाकर नजदीक के गांव गए हुए थे, जब वह वापिस लौटे, तो उन्होंने पाया कि उनके घर का पीछे का दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर सारा समान बिखरा पड़ा है, जब उन्होंने कमरे के भीतर जाकर देखा, तो घर पर रखा 15000 रुपए केश के साथ लगभग 2,50,000 के गहने भी चोरी हो गए हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है। खुंडिया पुलिस घटनास्थल के नजदीक में लगे सभी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है।
श्वेता शर्मा। इंदाैरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं विधानसभा चुनावाें में उतरे आजाद उम्मीदवार मनाेहर धीमान ने लाेगाें से समक्ष रखा अपने पूर्व में करवाए गए कार्याें ब्याेरा। उन्हाेंने कहा कि विधायक रहते हुए उन्हाेंने विधानसभा क्षेत्र इंदाैरा में अथाह विकास किया है। उन्हाेंने अपने पूर्व में किए गए कार्याें का हवाला देकर लाेगाें से इस बार भी उनके पक्ष में वाेट करने की अपील की है। उन्हाेंने लाेगाें से अपील की है कि इस बार लेटर बाक्स पर माेहर लगा उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वह फिर से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर सकें। उन्हाेंने कहा कि उन्हाेंने अपने िपछले कार्यकाल में क्षेत्र में युवाओं काे रोजगार प्रदान करने के लिए 108 करोड़ की लागत से कंदरोरी मलोट इंडस्ट्रियल एरिया का निर्माण करवाया। क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 23 स्कूलों काे अपडेट करवाया गया। विधानसभा में आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकाल में 5 बड़े और तीन छोटे पुलाें का निर्माण किया गया। उन्हाेंने कहा कि भू-संरक्षण के लिए एक आठ 6 करोड रुपए की लागत से छोंछ में तटियकरण करवाया गया। क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए इंदौरा में एसडीएम ऑफिस और गंगथ में में सब तहसील खुलवाई गई। स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने के लिए क्षेत्र में 5 PHC व आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खुलवाई गई, ताकि लाेगाें काे स्वास्थ्य लाभ मिल सके। क्षेत्र के विकास के लिए पीडब्ल्यूडी आईपीएच और 100 करोड़ से ज्यादा की डीपीआर मंजूर करवाई। इसके साथ ही क्षेत्र के युवाओं इंडस्ट्रियल की स्किल डिवेल्पमेंट के लिए दो करोड़ 25 लाख की लागत से गंगथ में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर ITI खुलवाया गया। क्षेत्र में विद्युत इंफ्रेस्ट्रॅक्चर को सुदृढ़ करने के लिए तीन विद्युत सब स्टेशन, अटाडा डमटाल में इंडस्ट्रियल एरिया मलोट में खुलवाया गया, ताकि क्षेत्र के युवाओं काे राेगजार उपलब्ध हाे सके। उन्हाेंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की सहूलियत के लिए 16-12-19 नंबर ट्यूबवेल बनाए गए। क्षेत्र में विश्राम ग्रह धरवाल व विश्राम ग्रह इंदौरा का निर्माण करवाया गया और इंदौरा विधानसभा में लगभग 4280 परिवारों को विवाह समारोह शगुन वे इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करवाई गई।
तिलक राज। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार पवन काजल ने मंगलवार को क्षेत्र की कोहाला, घुरकड़ी, अब्दुल्लापुर, ललेहड़, जमानाबाद पंचायतों में नुक्कड़ सभाएं कर ग्रामीणों से चुनाव में समर्थन मांगा। चुनावी सभाओं में उमड़ी भारी भीड़ से गदगद पवन काजल ने कहा पिछले 10 सालों से निस्वार्थ भाव से क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की पहल की है। उन्होंने कहा मटोर में राजकीय डिग्री कॉलेज शुरू होने से क्षेत्र की लड़कियों और युवा वर्ग को उच्च शिक्षा के लिए अब धर्मशाला नहीं जाना पड़ रहा है। मटाैर से कोहाला तक तीन करोड़ रुपए की लागत से सड़क का विस्तारीकरण किया गया है। और कोहाला को मसरेड से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। काजल नें कहा घुरकड़ी, मटाैर साथ लगती पंचायतों के लिए सीवरेज परियोजना की 30 करोड रुपए की डीपीआर को विधायक प्राथमिकता योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। काजल नें कहा प्रदेश में बीजेपी सरकार बनना तय है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों से ओपीएस के नाम पर विपक्ष के प्रलोभनों में गुमराह न होने की अपील की। बीजेपी मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस की सारी टीम पवन काजल के नेतृत्व में बीजेपी का चुनाव प्रचार करने में जुटी है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी अब झूठी घोषणाएं और वायदे कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा चुनाव मे पवन काजल की जीत और कांग्रेस उम्मीदवार की हार की हैट्रिक बनना तय है।
मनीष ठाकुर। नूरपूर धनेटी पंचायत में मंगलवार को नुक्कड़ सभा के दौरान अनेकों समर्थकों ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा। चुनाव तारीख नज़दीक आने के साथ-साथ अजय महाजन ने बढ़ते समर्थन को कांग्रेस पार्टी के लिए एहम आशीर्वाद बताया। नुक्कड़ सभा के दौरान पंचायत की महिलाओं ने अजय महाजन के की जीत के लिए एक खास पहाड़ी गाना भी प्रस्तुत किया, जिसके द्वारा उन्होंने बेरोजगारी और शिक्षा पे अपने विचार प्रकट किए। अजय महाजन चुनाव प्रचार के चलते लगातार नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने बरंडा और ग्योरा पंचायत में नुक्कड़ सभा में भारी समर्थन बटोरा। गौरतलब है की सभी पंचायत सभाओं में युवा वर्ग बहुत ही गर्मजोशी से अजय महाजन के समर्थन में उतर रहा है। साथ ही अपने जनसंबोधन में महाजन ने पार्टी द्वारा दिए हुए वादों पर कहा कि वह घर और बाहर काम करने वाली महिलाओं के कंधों पर पड़े बोझ को समझते हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए कांग्रेस हर महिला को 1500 रुपए की मासिक वित्तीय सहायता देना चाहती है। यह 'हर घर लक्ष्मी योजना' के तहत होगी। महाजन ने कहा कि इसके अलावा, कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के चार स्कूल बनाना चाहती है और मादक पदार्थ की समस्या से लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र महंगाई जैसे मुद्दों का समाधान करने में विफल रहा है और बदले में लोगों को अधिक कारणों से परेशान किया है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से आजादी मांग रही है और आप कहते हैं, जीएसटी और ज्यादा टैक्स लीजिए। प्रेस के सवालों को संबोधित करते हुए अजय महाजन ने भाजपा की धमकियों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा द्वारा टिप्पणियां और धमकियां उनके रवैय्ये को दर्शाता है, जिसने नूरपुर में राजनीति को एक निचले स्तर पे लाकर रख दिया है और भाजपा की तरफ से धमकियां उनके गुंडागर्दी की पुष्टि भी करती है। अजय महाजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को नूरपुर की जनता के आशीर्वाद और समर्थन पे पूरा भरोसा है, जबकि भाजपा के घमंड का जवाब जनता चुनाव के दिन देगी। उन्होंने नूरपुर में विकास के उद्देश्य को सबसे महत्वपूर्ण बताया और कहा कि विकास के नए पढ़ाव को सफल करने के लिए कांग्रेस पार्टी डट के खड़ी है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला जाप-पात से ऊपर उठ कर एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए हम सबको एक होना होगा, चुनाव आते-जाते रहते हैं। हमें सामाजिक संतुलन को बनाए रखना है और आगे बढ़ना है। धर्मशाला के विकास के लिए जो मैंने लक्ष्य रखे हैं, उन्हें जन सहयोग के बिना पूर्ण कर पाना मुश्किल है। यह बात धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने सोमवार को धर्मशाला में आयोजित एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने आईटी पार्क, केंद्रीय विश्वविद्यालय और संकल्प पत्र में अंकित तमाम लक्ष्यों के दूरगामी परिणामों का भी जिक्र किया। सुधीर शर्मा ने सोमवार को टैक्सी चालक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त सुधीर शर्मा ने ढ़गवार, टंग-नरवाणा, कंड-करडियाणा, गोरखा भवन, थाथरी, बनगोटू, सकोह, पंजलेहड़, गदियाड़ा व जूहल आदि में आयोजित बैठकों में भाग लिया और लोगों को पिछले पांच वर्षों में पेश आई समस्याओं को जाना। इस दौरान लोगों ने सुधीर शर्मा के सत्ता से बाहर रहते हुए भी लोगों की लगातार मदद करने के लिए उनका धन्यवाद किया। सुधीर शर्मा ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ता जनता के बीच वोट तक नहीं मांग पा रहे हैं, क्योंकि उनके पास ऐसा कोई विकास कार्य है ही नहीं, जिसको लेकर वह जनता के बीच जा सकें। सुधीर शर्मा ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है। उन्होंने कहा कि उनका सपना धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र को सवर्णिम बनाना है। इसी सपने को लेकर वह पहली बार धर्मशाला से चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। वर्ष 2012 से 2017 तक विकास कार्यों के लिए करोड़ों रूपए की धनराशि लाई गई। सत्ता परिवर्तन के बाद अगले पांच वर्षों में भाजपा सरकार शेष बची राशि का 10 प्रतिशत भी विकास कार्यों पर खर्च नहीं कर पाई। पैसा लाना फिर भी आसान है, लेकिन पैसा सही तरीके से विकास कार्यों में खर्च करने के लिए दूरदर्शी सोच का होना जरूरी होता है। सुधीर शर्मा को चुनाव प्रचार के दौरान सैकड़ों लोगों का सहयोग मिल रहा है। आज आयोजित बैठकों के दौरान सुधीर शर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस, महिला, युवा कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
नूरपुर : बदूही ग्राउंड रैली के साथ कांग्रेस पार्टी की एक तरफा जीत का भव्य बिगुल बज चुका है-अजय महाजन
मनीष ठाकुर। नूरपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन द्वारा आयोजित की गई भव्य रैली की गूंज नूरपुर के गलियारों में सुनने को मिल रही है और अजय महाजन की नुक्कड़ सभाओं में भी समर्थकों के बीच रैली के बाद का जोश बरकरार दिखा। सोमवार को जाच्छ और नागाबाड़ी पंचायत में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए अजय महाजन ने अपने सभी समर्थकों को कांग्रेस पार्टी की जीत का विश्वास दिलाया और उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी किया। साथ ही साथ अजय महाजन ने पक्का टाल्ला में डोर-टू-डोर भी रैली के पश्चात अजय महाजन ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नूरपुर ने उन्हें अपना समर्थन दिया है और रैली में उमड़े जन सैलाब के साथ कांग्रेस पार्टी की जीत का बिगुल भी बज चुका है। कांग्रेस पार्टी की भव्य रैली नूरपुर ने जनशक्ति का एक अहम प्रदर्शन रहा, जहां पूरे नूरपुर विधान सभा से और हर वर्ग से समर्थन दिखा। कांग्रेस पार्टी के पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने के वादे पर विशेष जोर देते हुए अजय महाजन ने भाजपा पर सवाल उठाए और कहा के जय राम ठाकुर की सरकार में कर्मचारियों की गुहार को सिर्फ लाठियां मिली है और अब वही सरकार दोबारा खोखले वादे और घोषणाएं पेश कर रही है। कांग्रेस पार्टी ओ पी एस योजना को बहाल करने के हक में डट के खड़ी है। बीते दिन कांग्रेस पार्टी की बदूही ग्राउंड रैली में हजारों की तादाद में समर्थक उमड़े और इसी बीच अजय महाजन ने सबका धन्यवाद करते हुए, हर वर्ग के विकास का आश्वासन सभी को दिया। गौरतलब है कि रोजगार के नए अवसर, महिलाओं के लिए प्रति माह 1500 की राशि, ओपीएस योजना, 4 लाने प्रभावितों के हक में आवाज़ उठाने के साथ साथ अजय महाजन ने पॉन्ग डैम विस्थापित परिवारों के हक में भी निर्धारित मुआवज़ा प्रदान करने के लिए आवाज़ उठाई।


















































