मतदान करना सभी का कर्तव्य : डॉ निपुण जिंदल प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। ज़िला निर्वाचन अधिकारी धर्मशाला के सौजन्य से मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान के लिए प्रेरित करने के लिये भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कुलपति डॉ. एचके चौधरी, कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने की। अतिरिक्त उपायुक्त गंधारवा राठौर, एसडीएम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया, एसडीएम धीरा डॉ आशीष शर्मा, रजिस्ट्रार संदीप सूद, तहसीलदार सार्थक शर्मा सहित विश्विद्यालय और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की नाट्य इकाई धर्मशाला के कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम में आकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज के लोग मतदान में शामिल नहीं ही रहे यह अचंभित करने वाला है। उन्होंने कहा कि हमे किनौर के कल्पा निवासी देश के पहले वोटर 105 वर्षीय श्याम शरण नेगी से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो इस बार 34वीं बार मतदान में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम से हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम भी मतदान करेंगे और दस लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर ज़िलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सशक्त लोकतंत्र और अपने देश के लिए मतदान करना है। उन्होंने कहा कि मताधिकार हम सभी का कर्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपने अधिकारों की बात करते हैं लेकिन कर्तव्यों को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त सरकार के लिये मतदान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कम मतदान प्रतिशत चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से 12 नवंबर को घर से निकल कर सभी से मतदान करने की अपील की। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और सभी की सहभागीता सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को उत्सव के रूप में आयोजित किया जाता है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला के खनियारा स्थित पार्क में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की लगी निर्माण पट्टिका के तोड़े जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए हैं। 12 अक्तूबर को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने निर्माण पट्टिका को तोड़ दिया, जिस पर धर्मशाला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना धर्मशाला में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस थाना प्रभारी धर्मशाला से धर्मशाला कांग्रेस कमेटी के महासचिव चतर सिंह की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल मिला और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस थाना प्रभारी को बताया कि शरारती तत्वों की ऐसी हरकत से कांग्रेस कार्यकर्ता हताश हैं और गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनावी दौर है और ऐसी घटनाएं माहौल उग्र कर सकती हैं। अतः प्रशासन ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करे और दोषियों को पकड़ नियमानुसार कार्रवाई करे। पुलिस थाना प्रभारी से मिले प्रतिनिधि मंडल में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ धर्मशाला के अध्यक्ष सोनू डोगरा, पार्षद वार्ड-15 रजनी व्यास, जावेद भट्ट, प्रदीप कुमार, ओंकार सिंह, दीप राज, नरेश कुमार, राम लाल, श्रीराम, गुलशन, कंचन, संदीप गुप्ता, मदन, संदीप कुमार, नीरज कुमार, सन्नी कुमार, दीप राज, जय कुमार एवं रंचन विनीत कुमार सहित करीब 60 लोग मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राज्य स्तरीय स्कूली अंडर-17 लड़कों की शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी के गणेश बहादुर ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करके अपने स्कूल का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता राबमापा बाल धर्मशाला में आयोजित की गई थी। अब उसका चयन नैशनल के लिए हो गया है। इसी स्कूल की छात्रा केशबी ने हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर वूमेन शतरंज प्रतियोगिता में पूरे राज्य में चौथा स्थान प्राप्त करके नेशनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ये केश्बी का दूसरा नेशनल होगा। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने इस उपलब्धि पर इन बच्चों, उनके टीम कोच अशोक कुमार डीपीई, श्यामा कुमारी, विकास धीमान और उनके अभिभावकों को बधाई दी और नेशनल में इनके अच्छे प्रदर्शन की कामना की। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने बताया कि बाल स्कूल ज्वालामुखी के बच्चे शतरंज में राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। शतरंज खिलाड़ियों को शतरंज खेलने के लिए अलग कमरा दिया गया है, जहां पर उन्हें सुविधाएं उपलव्ध करवाई जा रही है।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय महाविद्यालय ढलियारा पीटीए कमेटी का गठन महाविद्यालय सभागार में दूसरी आम सभा का आयोजन तय हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद ने राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के सभी विद्यार्थियों के अविभावकों से आग्रह किया है कि आम सभा में सभी भाग लें, ताकि समय पर सत्र 2022-23 के लिए पीटीए कमेटी का गठन किया जा सके।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी विद्युत उपमंडल खुंडियां, ज्वालामुखी नं. 01 और ज्वालामुखी नं. 02 के अंतर्गत 33/11/04 केवी सब-स्टेशन ज्वालामुखी (दरंग) की मुरम्मत व उचित रख-रखाव हेतू 14 अक्तूबर 2022 को सुबह 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत खुंडियां, सपड़ी, ज्वालाजी शहर, रैखा, सिहोरपाईं मत्याल, रतयाल खोलियां, गलखडी, बलारडू, लोअर घलौर, सैला, बल्लियां, अधवानी, पंजयारा, धनोट, जिजल, घलौर, रोहाड़ा, गहालियां, खतौंह व बल्ला आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। खराब मौसम के कारण यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने जनता से अनुरोध किया है कि सभी सहयोग करें। यह जानकारी ई. अमर चंद, सहायक अभियंता, विद्युत उप-मण्डल ज्वालामुखी नं-2 ने दी।
104 लाख से बढ़ाई सब स्टेशन की क्षमता विधान सभा अध्यक्ष के किए 1 करोड़ 30 लाख उद्धघाटन और शिलान्यास प्रतिमा राणा। पालमपुर विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने 104 लाख से 33/11 केवी सब स्टेशन की क्षमता को दुगुना कार्य का लोकार्पण किया। परमार ने कहा कि वोल्टेज की आपूर्ति को बढ़ाने के लिए सब स्टेशन क्षमता को 1.6 से बढ़ाकर 3.15 एमवीए किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे सुलाह विधासभा क्षेत्र की 30 पंचायतों मरहूं, देवी, बोदा, खडूल, जैंद, बामियाल, चाह, डरोह, बसकेहड़, भौडा, अटियाला दाई, सिहोल, कुरल, जमूला, धीरा, नौरा, कोहना, ड़ईँ, कहानफट्ट, खोली, भदरोल, रड़ा, ननाओं, ग़रला, ककडें, रैपुर, गगल खास, पनापर, और बल्ला के 15 हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा।उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरत के अनुरूप हर घर में बिजली आपूर्ति के लिए सरकार बचनबद्ध है। युन्होने कहा कि सुलाह में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के वृत कार्यालय भवारना, मंडल कार्यालय नागिनी और उपमंडल कार्यालय धीरा में खोला गया है। इसके उपरांत विधान सभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत गढ़ जमूला में पंचायत घर के प्रथम तल पर 10 लाख से बनने वाले हॉल कार्य का लोकर्पण किया। उन्होंने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र की बहुत सी पंचायतों में मीटिंग हाल का निर्माण किया गया है, ताकि मीटिंग इत्यादि के बेहतर स्थान प्राप्त हो। विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत भवाना में राधा कृष्ण मंदिर में 9 लाख की लागत से निर्मित सराय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सराय क्षेत्र के लोगों की मांग थी और इस भवन का उपयोग आने वाले समय में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में होगा। उन्होंने कहा कि भवारना सुलह हलके का प्रमुख स्थान है और इसके महत्व को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भवारना में जलशक्ति और विद्युत का वृत कार्यालय, लोक निर्माण विभाग का मण्डल कार्यालय दिया गया है। उन्होंने कहा कि भवारना के महत्व को बढ़ाने के लिए आने वाले समय में कुछ बड़ा और अलग किया जाएगा। इसके उपरांत उन्होंने रमेहड़ पंचायत के घोड़नड में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष देश राज शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तनु भारती, बीडीसी अध्यक्ष कुसुम लता चौधरी, प्रधान रीना देवी, प्रधान निर्मला राणा, प्रधान जोबन राम, प्रधान सोनिया बंटा, प्रधान अनिता गुलेरिया, प्रधान मोहिंदर राणा, उपप्रधान अशोक शर्मा, कर्म चंद राणा, कश्मीर सिंह, राज कुमार, राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के सदस्य, अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, बीडीओ ओपी ठाकुर सहित विद्युत और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा देहरा के विधायक होशियार सिंह ने अपने निवास स्थान पर अपने समर्थकों के सामने भाजपा और उनके नेताओं पर खूब बरसे होशियार सिंह ने कहा कि भाजपा उनको ईडी से डरा रही है। होशियार ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी जम कर अपनी भड़ास निकाली। होशियार सिंह के भाजपा पर किए गए हमले का जबाब देते हुए देहरा भाजपा नेता डॉ. सुकृत सागर ने कहा कि जिसने भ्रष्टाचार किया हो, निजी स्वार्थ के लिए जनता को लूटा हो, गलत कार्य किए हो वही व्यक्ति ईडी और सीडी से डरता है. डॉ सुकृत ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों व भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करते हैं, उन्हीं का अनुसरण करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ईमानदारी से जनसेवा में लगे हुए हैं। इसलिए देहरा व हमीरपुर की जनता ने 2019 में होशियार से लाख मना करने पर भी खुल कर अनुराग ठाकुर को वोट दिया था। डॉ. सुकृत ने कहा कि भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। स्वार्थी व जनता विरोधी किसी भी व्यक्ति का यहां कोई काम नही है। डॉ, सुकृत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने किसी का नाम नही लिया था, लेकिन जिसने नाैटंकी की थी, वह खुद ही समझ गए कि यह बात उनके लिए ही कही गई है। डॉ, सुकृत ने कहा कि पाइपें जोड़ने के ड्रामे से लोगों को पानी नहीं मिलता। इसके लिए पानी की परियोजना स्वीकृत करवानी पड़ती है, पैसा उपलव्ध करवाना पड़ता है और अगर कोई अड़चन आती है, तो उसको तकनीकी तौर पर नियमों के दायरे में दूर करबाना पड़ता है।
विनायक ठाकुर । देहरा हिमाचल परिवहन निगम देहरा डिपो की बस मे मिले पर्स को उसके मालिक तक पहुंचाने में चालक परिचालक ने ईमानदारी का परिचय दिया है। बता दें कि चालक हरदीप कुमार परिचालक राकेश कुमार निवासी जंबल ने बुधवार दोपहर देहरा डिपो की बस चिंतपूर्णी ज्वालाजी से चंबापत्ण रूट पर जा रहे थी, तो रोहित कुमार जो कि गांव परागपुर के निवासी है। देहरा डिपो की बस में सफर कर रहे थे, उनका पर्स बस में गिर गया। उनका गुम हुआ पर्स चालक व परिचालक को मिला। चालक हरदीप कुमार ने उक्त पर्स को अपने पास संभाल कर रखा। पर्स में जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व करीब 1500 रुपए नकद राशि थी। पर्स मिलने पर उन्होंने संभाल के रखा। तदोपरांत पर्स के मालिक रोहित कुमार जो कि ग्राम पंचायत प्रागपुर के निवासी हैं, उन्हें फ़ोन द्वारा बताया गया कि आपका जो पर्स गुम हुआ है, वह मेरे पास है और आप अपनी अमानत ले जाएं। चालक हरदीप कुमार व परिचालक ने पर्स मालिक का परिचय जानकर उनका खोया हुआ पर्स उन्हें सुपुर्द कर दिया। रोहित कुमार ने चालक व परिचालक को धन्यवाद देकर उनका आभार व्यक्त किया।
राजेश कतनाेरिया। जवाली विधानसभा के अधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड के चार मेधावी विद्यार्थियाें सूरज कुमार अंशिका, रीमा व दिशा ने +2 कक्षा सत्र 2021-2022 में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित परीक्षा दी थी, जिसके तहत आज विधायक अर्जुन ठाकुर द्वारा बच्चों को स्मार्ट फोन विपरीत किए गए। वहीं, बच्चों ने स्मार्ट फोन मिलने का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया। वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सहित समस्त स्टाफ और गांववासियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
परमार ने 298 लाख की योजनाओं के किये लोकार्पण सुलाह और पालमपुर के मेधावियों को स्मार्टफोन वितरित प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना में श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल पुरस्कार योजना में मेधावी छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किए। उन्होंने सुलाह और पालमपुर के विद्यालयों में 193 छात्रों को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं मेरिट में आने वाले बच्चों स्मार्टफोन वितरित किए। उन्होंने कहा कि श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना में 10,000 स्कूलों और कॉलेजों के मेधावी बच्चों को यह मोबाइल प्रदान किए जा रहे हैं। इसके उरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत दैहण में 2 करोड़ 22 लाख से निर्मित पेयजल दैहण-बंघियार का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा इस योजना में 4 ओवरहेड टैंक का निर्माण कर, 3 ट्यूबवेल का शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने सुलाह में 60 लाख से निर्मित जल शक्ति विभाग के उपमंडलीय कार्यालय एवं आवास परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत घनेटा में मुख्य सड़क से घराणु बस्ती तक साढ़े 9 लाख रुपए से बने संपर्क सड़क का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को पेयजल योजना, उपमंडल कार्यालय, घराणु बस्ती संर्पक सड़क मार्ग और अच्छरू दा भरो में साढ़े 7 लाख से निर्मित सूबेदार गैंडा राम चौधरी प्रवेशद्वार का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सूबेदार गैंडा राम चौधरी ने सेवानिवृत्त होने के पश्चात अपने गांव के उत्थान और मूलभूत सुविधाओं के लिए सराहनीय भूमिका निभाई। उन्होंने अच्छरू दा भरो से लाहड़ ठाकरां सड़क निर्माण का कार्य आरम्भ करवाया और अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इनके इस योगदान को सराहाते हुए इस सड़क का नामांनकरण सूबेदार गैंडा राम चौधरी के नाम पर किया है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष देश राज शर्मा प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य तनु भारती, महामंत्री सुखदेव मसंद, भवारना की प्रधान बन्दना अवस्थी, प्रधान सोनिया बंटा, प्रधान,अनिता गुलेरिया, प्रधान सरिता देवी, प्रधान सीमा देवी, उपप्रधान शिवालिक नरयाल, रिशु कुमार, उपप्रधान चंबी रवि पांजला, रागिनी रुकवाल, बीडीसी सदस्य मोहिंदर चौधरी और पवन कपूर, चन्दरवीर शर्मा, अधीक्षण अभियंता अनिल पूरी, अधिशाषी अभियंता संजय ठाकुर, मनीष सहगल और सरवन ठाकुर, प्रधानचार्य विजय गुलेरिया, बीडीओ ओपी ठाकुर, एसडीओ आनंद कटोच और डीएस परमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एचआरटीसी के एआएम पंकज चड्डा रहे मौजूद नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर हिमाचल पथ परिवहन बस डिपो का आज शुभारंभ किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान रहे। जयसिंहपुर ग्राम पंचायत काथला पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने विधायक रविंद्र धीमान का जोरदार स्वागत किया। वहीं, एचआरटीसी के एआरएम पंकज चड्डा के साथ विधायक ने स्वागत किया और कहा कि आज से ही जयसिंहपुर काथला बस डिपो का कार्यलय खुलने से यहां पर कार्य शुरू हो गया है। पंकज चड्डा ने बताया कि जो भी एचआरटीसी बस में लोगों की सुविधा के लिए ग्रीन कार्ड या यलो कार्ड बनाए जाते हैं, वह भी आज से लोग इसे बना सकते है। पंकज चड्डा ने बताया कि आज दो बसों को विधायक रविंद्र धीमान ने हरी झंडी दी। एक बस माता आशापुरी और दूसरी बस टांडा अस्पताल के लिए यहां से अब सीधी बस चलेंगी। आशापुरी माता मंदिर के लिए बस सुबह 9:30 पर जयसिंहपुर से चलेंगी और 350 पर वापस आएगी। दूसरी बस टांडा अस्पताल के लिए सुबह 5:30 पर काथला और 5:40 पर जयसिंहपुर से वाया लाहट-कोटलू होकर सीधा टांडा अस्पतााल जाएगी और पालमपुर से 5:30 पर जयसिंहपुर काथला बस शाम को वापस होगी। इसके साथ विधायक ने 37 मेधावी छात्रों को हिमाचल सरकार द्वारा दिए जाने वाले स्मार्ट फोन भी वितरित किए। इस अवसर पर जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान के साथ मंडल अध्यक्ष राम रतन, एक्शन लोक निर्माण विभाग आर के धीमान , भाजपा किशान मोर्चा के अध्यक्ष नवीन कटोच के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
राजेश कतनाेरिया। जवाली नूरपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत आधार का तालाब से एक व्यक्ति के गुम होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार रिंकू चाैधरी गांव आधार का तालाब डाकघर पंजाहड़ा तहसील नुरपूर जिला कांगड़ा ने बताया कि मेरे पिता कृष्ण कुमार (58) सोमवार को दोपहर बाद कहीं चले गए हैं, वो अभी तक घर नहीं लौटे हैं। रिंकू चौधरी ने बताया कि उनकी हाईट 5 फीट 6 इंच है और रंग सांबला, चप्पल, पजामा और टी शर्ट पहने हुए हैं, जिनकी पांच वर्ष पहले एक दुर्घटना हुई थी, जिस कारण वह बोल भी नहीं सकते हैं और वह दिमागी हालत से भी परेशान रहते थे। वाे जयादा समय घर पर ही रहते थे, लेकिन सोमवार दोपहर बाद अचानक कही चले गए। रिंकु चौधरी ने बताया कि किसी को मेरे पिता मिले, तो 70189-68519 पर फोन पर काल करना। रिंकू ने पिता के गुम होने की शिकायत नुरपूर पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है। नुरपूर पुलिस ने गुमशुदी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
भवारना में जलशक्ति और विद्युत बोर्ड के वृत कार्यालय लोगों को समर्पित प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने भवारना में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के परिचालन वृत और जल शक्ति विभाग विभाग के भी वृत कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विकास को गति प्रदान करने के लिए ज़िला मुख्यालय पर स्थापित होने वाले कार्यालयों को कस्बों पंचायतों में पहुंचाया गया है। परमार ने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र के भवारना तथा साथ लगती पंचायतों और थुरल व आसपास की पंचायतों को सीवरेज सुविधा से जोड़ा जाएगा। भवारना में 42 करोड़ तथा थुरल में 32 करोड से बनेगी सीवरेज योजना उन्होंने कहा कि भवारना और साथ लगती पंचायतों के लिए 42 करोड़ तथा थुरल व साथ लगती पंचायतों के लिए 32 करोड़ से मल निकासी योजना स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में मल निकासी सुविधा से जुड़ने वाली ज़िला की पहली योजना होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तरीके से बनाई जा रही इस योजना से आने वाले समय में भूमिगत जल में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि भवारना सीवरेज योजना में भवारना, बारी, मनसिम्बल, भड़गवार, डरोह, बसकेहड़, देवी और मरहूँ पंचायतें लाभान्वित होंगी। उन्होंने बताया कि थुरल सीवरेज योजना से भ्रांता, बटाहण, थुरल, थुरल खास और बलोह पंचायतें लाभान्वित होंगी। भवारना और नौण में 1 करोड़ 78 लाख की पेयजल योजना लोगों को समर्पित विधान सभा अध्यक्ष ने भवारना में जल जीवन मिशन में भवारना, भाटी, भड़गवार, सिहोल के लिये 90 लाख से बने 2 लाख 10 हजार लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक और जल वितरण प्रणाली का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भवारना, भड़गवार और साथ लगते क्षेत्र की पाइपों को भी बदला जाएगा। इसके उपरांत विधान सभा अध्यक्ष ने थुरल के नौण में पेयजल योजना थाना भनाड़ में 78 लाख से ओवरहेड टैंक का लोकार्पण किया। इस टैंक से थुरल खास तथा घुमारनु गांव को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने रझूं और थुरल में 27 महिला मंडलों को गैस भट्ठियाँ और मुख्यमंत्री राहत कोष तथा ऐच्छिक निधि से लाभार्थियों को राहत राशि वितरित की। उन्होंने 7 महिला मंडलों को 74 हजार प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। इसके उपरांत विधान सभा अध्यक्ष ने 25 लाख से बने स्वास्थ्य उप केंद्र चाँदड़ का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तनु भारती, भवारना की प्रधान वंदना अवस्थी, भड़गवार की प्रधान सोनिया बंटा, उपप्रधान शिवालिक नरयाल, ज़िला पार्षद राजेश धीमान, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिव चरण चौधरी, सुभाष धीमान, मेहर चंद , अंकुर कटोच, प्रधान अनीता गुलेरिया, बीडीसी सदस्य मोहिंदर चौधरी, सोनी गुप्ता, सपना कटोच, प्रधान चन्द्रेश कुमारी, प्रधान बन्दना, प्रधान राज धीमान, मनदीप अवस्थी मुख्य अभियंता जल शक्ति सुनील कनोत्रा, अधीक्षण अभियंता अनिल पुरी, अधिशासी अभियंता, सरवण ठाकुर, संजय ठाकुर, संदीप कुमार, अरुण धीमान, अंकुर और सुरिंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा राष्ट्रीय महाविद्यालय सुख भटौली में अभिभावक अध्यापक संघ की सत्र 2022-23 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सीमा देवी को प्रधान राजकुमार को उप प्रधान वह पंकज कौशल को सचिव, पुष्पा देवी को संयुक्त सचिव तथा राज रानी को मुख्य सलाहकार चयनित किया गया। संघ की कार्यकारिणी में नीलम शर्मा, रसपाल सिंह, प्रो. शीखा राणा तथा प्राे. भावना शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया। प्राे. जगन सिंह कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष का कार्यभार देखेंगे। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रो. शशि भूषण ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा महाविद्यालय की विकासात्मक गतिविधियों में सहयोग देने का आह्वान किया। इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक तथा गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहा।
नूरपुर पुलिस थाना के अंतर्गत आती पुलिस चौकी सदवा के प्रभारी सुग्रीव सिंह ने लोगों से अपील की है कि जिनके पास हथियार हैं, वह सभी सदवा चौकी में जमा करवाएं, आने वाले दिनों में चुनावों के चलते आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा की सदवा चौकी के तहत आती लोहारपुरा सिंबली, सूलीयाली, ठेहड, डनी, गुरचाल, खजन इत्यादि पंचायतों मे जिनके पास भी हथियार हैं वह जल्द से जल्द सदवा चौकी में जमा करवाएं।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीहन में एक तेज रफ्तार गाड़ी (एचपी 19E 1085) ने सड़क किनारे चल रहे 14 वर्षीय स्कूली बच्चे को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। उक्त बच्चे को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान आरूष पुत्र पवन कुमार गांव फुलवाड़ा डाकघर कडोआ के रूप में हुई है। गौरतलब है कि जख्मी बच्चे को सीएचसी देहरा में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहीं मामले की पुष्टि एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने की है ।
पुलिस थाना रक्कड में गुरदेव सिंह ने बतौर एसएचओ अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि यहां इलाके भर में क्राइम पर अकुंश लगाना और नशे के सौदागरों पर नकेल कसना उनकी हमेशा प्रथमिकता रहेगी। थानेेदार गुरदेव सिंह ने बताया कि स्थानिय ग्रामीण यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खुल कर सामने आएं और उनकी शिकायत जिला पुलिस की यातायात हेल्प लाइन पर दें ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नकेल कसी जा सके। साथ ही उन्होंने इस दौरान रक्कड वासियों संग आस-पास के क्षेत्रों के लोगों से यह भी अपील की है कि किसी भी अनजान प्रवासियों को बिना पंजीकरण रिहायशी मकान किराए पर न दें और अगर कोई सड़क दुर्घटना का शिकार होता है तो उसकी तुरन्त सहायता करें और घायल को बिना किसी डर के नजदीक के अस्पताल पहुंचाने का काम करे। उन्होंने कहा की घायल को अस्पताल पंहुचाने वाले पर कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर नशे के सौदागरों खिलाफ अगर कोई सूचना लोगों को मिलती है तो इसकी जानकारी भी पुलिस के साथ साझा करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही एसएचओ गुरदेव सिंह ने यह भी कहा कि स्कूल और कॉलेज के नजदीक नशा बेचने वाले सावधान हो जाएं ,अगर कोई शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक नशा बेचते पाया गया तो तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि गुरदेव सिंह ने पहले थाना देहरा में बतौर एएसआई के अपनी सेवाएं दी है।
विकास को नवीन गति देकर कुछ अलग और कुछ नया कर सुलाह को मॉडल तथा आदर्श निर्वाचन क्षेत्र बनाया गया है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार शनिवार को ग्राम पंचायत पुड़वा में पौने चार लाख से बने टीन शेड, 15 लाख से बने वन रक्षक कुटीर और ग्राम पंचायत क्यारवां में 20 लाख पशु औषधालय भवन का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने पुड़वा और क्यारवां में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनमानस की मांगों और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में करोड़ों रुपये से कार्य से हुआ है। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुड़वा में कॉमर्स संकाय आरम्भ करने की अधिसूचना जारी कर पदों का सृजन किया है। उन्होंने कहा कि परौर से पुड़वा तक डबल लेन सड़क निर्माण पर 21 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। उन्होंने पुड़वा में आने वाले समय में हिमाचल पथ परिवहन निगम का खूबसूरत बस अड्डा बनाया जायेगा। परमार कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारवां के नये भवन के निर्माण पर सवा करोड रुपए खर्च किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल कि उपलब्धता को बढ़ाने के लिए जलजीवन मिशन में 3 करोड़ 5 लाख से चौकी, जोना क्यारवां पेयजल योजना का निर्माण किया किया गया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष और ऐच्छिक निधि से 20 लाभार्थियों को 2 लाख 5 हजार, 16 महिला मण्डलों को एक लाख 70 हजार रुपये प्रोत्साहन और राहत राशि वितरित। उन्होंने क्यारवां और मण्डप में 14 महिला मंडलों को गैस भट्ठियां वितरित की।
भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांत कार्यकारिणी का विस्तार प्रांत अध्यक्ष अजय सिंह ने राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल की अध्यक्षता में किया। इस दौरान अशोक कुमार नैहरिया को प्रांत उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह ठाकुर को प्रांत उपाध्यक्ष, शमशेर नैहरिया को प्रांत युवा प्रभारी, अक्षय कुमार शर्मा को प्रांत मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। अजय सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सबकों मिलकर संगठन की सुदृढ़ता के लिए काम करना है और भारत तिब्बत के परस्पर प्रेम भाव को बनाएं रखना है। उन्होंने कहा कि भारत और तिब्बत एक ही परिवार है, जिनकी संस्कृति व सभ्यता ही उनकी पहचान है।
विक्रम बत्रा महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। सीनियर्स ने जूनियर्स के लिए कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी। वही जूनियर्स ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर माहौल को बहुत संगीतमय बना दिया। इस अवसर पर पार्टी में मिस फ्रेशर स्वीटी रणजीत सिंह और शिवानी को मिस पर्सनालिटी चुना गया। विभाग में कार्यरत प्राध्यापक प्रोफेसर कल्पना ऋषि व प्रोफेसर सुनीता कटोच इस कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी व विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस कार्यक्रम का आयोजन पालमपुर में वाइन एंड डाइन रेस्टोरेंट में किया गया।
विनायक ठाकुर । देहरा टेक्नोलॉजी के दौर में साइबर अपराधियों ने भी ठगी के कई नए तरीके ईजाद कर लिए हैं। वहीं, अगर आप भी फेसबुक चलाते हैं तो यह ख़बर आपके लिए ही है। हैकर्स ने फेसबुक आईडी का सहारा लेना शुरू कर दिया है। आपकी फेसबुक आईडी का इस्तेमाल आपके मित्रों और करीबियों से रुपए ऐंठने के लिए हो रहा है। खास बात यह कि रुपए को गुगल एकाउंट या फोन पे के माध्यम से देने का निवेदन भी किया जा रहा है। ऐसा ही एक वाक्या तहसील डाडासीबा में एक व्यक्ति के साथ पेश आया। जब हैकर्स द्वारा उन्हें, उनके ही निकटवर्ती गांव के निवासी की फ़ेसबुक आईडी से मैसेंजर पर मैसेज के ज़रिये अपने दोस्त की लड़की के बीमार होने तथा दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट होने का हवाला देकर गूगल-पे या फोन-पे एकाउंट में रुपए ट्रांसफर करने की बात कही गई, लेकिन पत्रकार ने सूझबूझ के चलते ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाने की असमर्थता जताई। वहीं, जब इस बारे उक्त व्यक्ति द्वारा पड़ताल की गई, तो पता चला कि सम्बंधित व्यक्ति द्वारा किसी से भी फ़ेसबुक मैसेंजर के जरिए पैसे नहीं मांगे गए हैं। जब स्क्रीनशॉट दिखाया, तो उनके होश ही उड़ गए। उन्हें यह समझ में आ गया कि उनकी फेसबुक आईडी को किसी ने हैक कर लिया है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि यदि आपका कोई फेसबुक दोस्त है, जो आपसे फोन करने के बजाय फेसबुक मैसेज के जरिए पैसे मांगता है, तो रुपए ट्रांसफर करने से पहले संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात जरूर कर लें। अपना यूजर आईडी एवं पासवर्ड किसी से शेयर न करें। इसके अलावा निजी जानकारियां व फोटो पोस्ट करने में सावधानी बरतें और किसी भी अनजान लिंक व मैसेज पर क्लिक करने से बचें।
प्रतिमा राणा। पालमपुर आशीष बुटेल, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा खुली जीप में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। महा तिरंगा यात्रा में समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त हजारों लोग शामिल हुए और पालमपुर से धर्मशाला तक सड़क के किनारे तिरंगे के सम्मान में स्कूलों के बच्चें, युवक मंडल, महिला मंडल, व्यापार मंडल, आम जनमानस तथा जनप्रतिनिधि मानव श्रृंखला के रूप में खड़े रहे। इस अवसर पर शांता कुमार ने चारों समाजसेवी संस्थाओं को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए बधाई दें। उन्होंने कहा की तिरंगा देश देश के आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले लोगों की याद हमें दिलाता है। तिरंगा भारतवर्ष के मान-सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाजिक संस्थाओं द्वारा राष्ट्रहित के इस पुनीत कार्य में सभी दलों को आमंत्रित करना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई ने कहा थी कि पार्टियों और दलों की दीवारें छोटी हैं और राष्ट्र का मंदिर सबसे बड़ा है। उन्होंने कहा कि देश और राष्ट्रहित के कार्यों में सभी को एक साथ मिलकर चलना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं इंसाफ संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त, नगर निगम पालमपुर की महापौर पूनम वाली, उपमहापौर अनीश नाग, पार्षद सुरेंद्र ठाकुर, देवेंद्र राणा, समाजसेवी संस्था भारतीय जन सेवा संस्था के अध्यक्ष अनिल गौड़, श्रीगीता पीठ के अध्यक्ष जितेश गुरु, ओम मंगलम संस्था से गोपेश शर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, मीडिया समन्वयक विश्व चक्षु सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं बॉल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में ताबड़-तोड़ 4 ट्यूबेल पढियारखर के लछूं गांव, दियोग्राम, चंदरोपा, और घाड का उद्घाटन करने के उपरांत चारों क्षेत्रों में रखी अलग-अलग जनसभाओं में जनता को संबोधित करते हुए कहा। चारों ही पंचायतों में प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर का भव्य स्वागत हुआ। कई वर्षाें से चली आ रही मांगों को लेकर चारों ही क्षेत्रों के लोगों ने कहा कि हम आज तक कभी स्थानीय विधायक तो कभी भी विभाग के चक्कर लगाते रहे, पर आज तक हमारी किसी ने नहीं सुनी, जबकि त्रिलोक कपूर के सामने एक बार ही मांग रखने पर पानी की समस्या को खत्म करके इन्होंने जो लोगों की पीड़ा को समझा है, उससे हम लोग भी इनके कर्जदार हो गए हैं और आने वाले चुनावों में इनका कर्ज भारतीय जनता पार्टी को वोट डालकर उतारेंगे। चारों ही क्षेत्रों में हुई अलग-अलग जनसभा को संबोधित करते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम की डबल इंजन की सरकार लोगों की हर समस्या को हल करने के लिए प्रतिबध है। हिमाचल में जल शक्ति विभाग में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा किए गए कार्यों को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने बिलासपुर दौरे के दौरान खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर नेता में काम करने की इच्छा शक्ति हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। आज अगर पालमपुर क्षेत्र की बात की जाए तो यहां पर जो भी विकास हुआ है, वह केवल मात्र भाजपा की ही देन है, जबकि चार पीढ़ियों से राज करने वाले आज तक लोगों को पीने के लिए पानी मिले यह भी सुनिश्चित नहीं कर पाए। और अगर भाजपा की बात की जाए तो पालमपुर में कृषि विश्वविद्यालय, वेटरनरी कॉलेज, सीएसआईआर, गोपालपुर में चिड़ियाघर, पालमपुर का बस अड्डा, पालमपुर का बस डिपो, सौरभ वन विहार जैसा पर्यटन स्थल माननीय शांता कुमार और भाजपा की देन है। उन्होंने कहा कि यही नहीं इन 5 वर्षों में जयराम ठाकुर के विशेष आशीर्वाद से आजादी के 75 सालों बाद खंड विकास कार्यालय, पालमपुर में नगर निगम का तोहफा, पालमपुर अस्पताल में 15 करोड़ रुपए की लागत से 100 बेड के लिए भव्य बिल्डिंग, अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, गोपालपुर उप तहसील, लोक निर्माण विभाग का उप मंडल, बनूरी में जल शक्ति विभाग का उप मंडल और कई सालों से चली आ रही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की मांग को भी मुख्यमंत्री ने पूरा करके जनता को समर्पित कर दिया है। इस मौके पर चारों क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याओं को भी त्रिलोक कपूर के समक्ष रखा और जिनमें अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एच के चौधरी डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में कॉलेज लाइब्रेरी-कम-रीडिंग रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने नए रीडिंग रूम की सराहना करते हुए सुविधा और ज्ञान प्राप्त करने में पुस्तकों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभिन्न निरीक्षण टीमों ने भी कॉलेज में ऐसी सुविधाओं के निर्माण पर जोर दिया है। वातानुकूलित पुस्तकालय नवीनतम पुस्तकों, पत्रिकाओं, पत्रिकाओं, कंप्यूटरों, एर्गोनोमिक कुर्सियों आदि से सुसज्जित है। कॉलेज के डीन डॉ. मनदीप शर्मा ने कुलपति का स्वागत किया और नई सुविधा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कॉलेज पुस्तकालय के प्रभारी डॉ. अतुल गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विनायक ठाकुर । देहरा उद्यान विभाग की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत नलेटी विकास खंड प्रागपुर में किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक समिति सदस्य कुलदीप चंद्र व ग्राम पंचायत प्रधान अंकुश शर्मा ने किया। शिविर उद्यान विभाग देहरा के विशेषज्ञ डॉ. जोगेंद्र सिंह व डॉ. गोमरा ने किसानों व बागवानों को सुक्ष्म सिंचाई योजना तथा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रगतिशील किसान विजय कुमार ने भी बागवानों एवं किसानों को एचपी शिवा प्रोजेक्ट की जानकारी दी तथा अपने अनुभव साझा किए। इस शिविर में 90 किसानों एंव बागवानों ने भाग लिया। शिविर के समापन अवसर पर उद्यान विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक डॉ. कमलशील नेगी ने एचपी शिवा प्रोजेक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा किसानों और बागवानों की समस्याओं का निवारण किया। इस शिविर में विकास खंड प्रागपुर व देहरा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा (डमटाल) विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत तोकि मार्केट के नजदीक एनएच रोड पर पानी की निकासी के लिए नाले की खुदाई की जा रही है, जिससे निकलने वाली धूल मिट्टी सुबह से शाम तक स्थानीय लोगों व दुकानदारों के लिए परेशानियां खड़ी कर रही है। स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने बताया कि हमें अपने घरों व दुकानों में सुबह से शाम तक कई बार सफाई करनी पड़ती है। क्योंकि नाले की धूल तथा मिट्टी से हमारे घरों व दुकानों का सारा सामान खराब हो जाता है और सांस लेने में भी बहुत दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को इस ओर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए नाले की खुदाई के बाद सड़क पर पानी का छिड़काव करना चाहिए, ताकि धूल मिट्टी न उड़े और किसी को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के प्रबंधन विभाग (बीबीए) द्वारा साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और पुलिस की भूमिका पर एक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ खुशहाल चंद शर्मा (आई.पी.एस) पुलिस अधीक्षक कांगडा ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाई। विशाल वर्मा पुलिस उपाधीक्षक देहरा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यातिथि महोदय ने साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और पुलिस की भूमिका के बारे में बताते हुए कहा कि साइबर अपराध जिसे कंप्यूटर अपराध के रूप में भी जाना जाता है, अवैध उद्देश्यों के लिए एक उपकरण के रूप में कंप्यूटर का उपयोग है, जैसे: धोखाधड़ी, बौद्धिक संपदा की तस्करी, व्यक्तिगत जानकारी की चोरी या गोपनीयता का आक्रमण, सड़क सुरक्षा उपायों का उपयोग करके सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा के बारे में बताया और कहा कि हमें यातायात नियम जैसे हेलमेट पहनना, धीमी गति में वाहन चलाना इत्यादि का पालन करें एवं समाज में पुलिस की भूमिका के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि द्वारा महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा संघ के छात्रों को सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध से संबंधित पुस्तिकाओं का वितरण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा स्वदीप सूद,बीबीए समन्वयक प्रो० करन सिंह पठानिया,प्रो सुशील भार्दवाज,प्रो बलवित सिंह ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डा स्वदीप सूद, प्रो करन सिंह पठानिया, प्रो सुशील भार्दवाज, प्रो गुलशन धीमान, प्रो संजीव जसवाल, प्रो सुरेश राणा, प्रो ब्रजेशवर, प्रो राजीव, प्रो देवन महाजन, प्रो रोहित, प्रो रुचिका, प्रो प्रियांका, प्रो अंकिता, प्रो अनुज, प्रो अमित, प्रो बलवित सिंह, प्रो दीक्षा तथा महाविद्यालय के सभी छात्र उपस्थित रहे।
रिवाज़ बदले भी हैं और बदलेंगे भी, उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे। कपूर ने कहा कि आज़ादी के अमृतकाल में हिमाचल में सचमुच रिवाज़ बदल रहा है। घोषणा होने के बाद हिमाचल ने कई प्रोजेक्टों को अटकते, झटकते, भटकते देखा है, लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय फलक पर चमकने के साथ और जयराम ठाकुर के संघर्ष पथ पर तपस्या करते हुए हिमाचल ने पिछले 5 वर्षों में कई रिवाज बदले है। पांच साल में परियोजना के पूरे होने का रिवाज़ बदलते हिमाचल ने एम्स को देखा है। हिमालय के सीने को चीर कर अटल टनल के माध्यम से हिमाचल ने लाहौल को देखा है। इन पांच वर्षों में 60 वर्ष के ऊपर के सभी बजुर्गों को पेंशन मिलना भी बड़े रिवाज़ को बदलना जैसा ही था। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि रिवाज़ बदलने की परिपाटी हिमाचल में सामाजिक तौर पर काफी गहरी है। पूरे देश मे घूंघट से मुक्ति हिमाचल में ही हुई थी, दहेजप्रथा, सती आदि कुप्रथाओं को त्याग करने के रिवाज़ बदलने की शुरआत हिमाचल से ही हुई थी।रिवाज़ बदलने को हिमाचल वासी हमेशा ही आतुर दिखते है। उन्होंने कहा कि बार-बार सरकार बदलने, पांच साल बाद सरकार बदलने से हिमाचल के सतत विकास को चोट लगती थी। केंद्र से अलग पार्टी की सरकार बना कर हिमाचल की तरक्की प्रभावित होती रही है। हिमाचल ने 2009 में केंद्र की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के विशेष राज्य के दर्जे को छीनते हुए देखा है। हिमाचल में इस बार इन्ही बिन्दुओ को देखते हुए रिवाज़ बदलने की आहट हर चौक, चौराहे, चौपाल, हाट, घराट और बाज़ार में दिख रही है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि रिवाज़ बदलने को लेकर प्रदेश की सभी राजनीतिक दल चर्चा कर रहे हैं, विपक्ष भी रिवाज़ को लेकर नारे लाया है, लेकिन हिमाचल के हित मे रिवाज़ बदलना ही उपयुक्त है, जिसकी केंद्र सरकार उसकी राज्य सरकार, जिस सरकार ने विकास के आयाम स्थापित किये है उनकी ही फिर से सरकार। निश्चित तौर पर सरकार बदलने का रिवाज़ हिमाचल में बदलने वाला है।
पुलिस थाना लंबागांव के अंतरगर्त पड़ते मक्कड़ गांव के 21 वर्षीय युवक की नाग नगुली के पास बुधवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब झरने में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित कुमार उर्फ अंकू पुत्र राजेश कुमार गांव मक्कड़ डाकघर जयसिंहपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक का मंगलवार को जन्मदिन दिन था। उसका जन्मदिन मनाने उसकी मौसी का लड़का व दोस्त भी आए हुए थे। ये दोनों मंगलवार रात को अंकित के घर ही ठहरे हुए थे। बुधवार को अंकित अपनी मौसी के लड़के व दोस्तों के साथ गांव से करीब चार किलोमीटर दूर नाग नगुली के पास झरने में नहाने चला गया। अंकित और उसके दोस्त जैसे ही झरने में नहाने उतरे। इतने में पानी गहरा होने के कारण अंकित चट्टान में फंस गया। अंकित को तैरना नहीं आता था। दोस्तों ने उसको निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल सके। बाद में शोर मचाने पर आसपास के युवाओं ने अंकित को पानी से बाहर निकाला। तब तक अंकित की मौत हो चुकी थी। अंकित ने पालमपुर में आयोजित अग्निपथ भर्ती में ग्राउंड टेस्ट पास कर लिया था। अब मेडिकल होना बाकी था। उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी भी अभी तक शादी नहीं हुई है। पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। लंबागांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेज दिया है। डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने कहा कि मामले की पूरी बारीकी से छानबीन की जाएगी।
जवाली उपमंडल के अंतरगर्त एकल अभियान द्वारा अंचल नगरोटा सूरियां के हरसर में अभ्युदय यूथ क्लब के बैनर तले अंचल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन अंचल अध्यक्ष दिनेश निखिल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें जीत राम शर्मा व विहिप के विभागअध्यक्ष सुरेश गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसमें 10-14वर्ष के बच्चों ने कबड्डी, कुश्ती, दौड़,लांगजंप, हाई जंप प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में शविंद्र जंबाल, रजनीश और सुनीता ने बतौर रैफरी अपनी सेवाएं प्रदान की। विजेता खिलाड़ियों को समिती द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता में एकल विद्यालय के 11 संच के करीबन 150 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर एकल अभियान से 11संच के संच प्रमुख भाग से भाग अभियान प्रमुख बलविंदर सिंह, भाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख मनोज कुमार, भाग प्रशिक्षण प्रमुख रजनी, अंचल से प्रशिक्षण प्रमुख रमा कुमारी, ग्राम स्वराज योजना प्रमुख अर्पणा शर्मा सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय अनुसंधान और कृषि प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान और एडवांटा सीड्स, यूपीएल लिमिटेड हैदराबाद के साथ सहयोग करेगा। कुलपति प्रो एच.के.चौधरी ने यह खुलासा अपने हैदराबाद में भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान, राजेंद्रनगर का दौरा करने के दौरान किया। उन्होंने बताया कि भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान प्रमुख भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद है। कुलपति प्रो.एच.के.चौधरी ने आईआईआरआर के निदेशक डॉ. आर एम सुंदरम और विभागाध्यक्षों और वैज्ञानिकों के साथ चावल अनुसंधान और संबंधित गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। डॉ. सुंदरम ने कुलपति को अनुसंधान, किस्मों और प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी दी। कुलपति ने डॉ सुंदरम को चावल के क्षेत्र में अनुसंधान सहयोग पर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के साथ हाथ मिलाने का प्रस्ताव दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। कुलपति ने एडवांटा सीड्स, यूपीएल लिमिटेड हैदराबाद का भी दौरा किया और कृषि फसलों पर उनकी प्रयोगशालाओं, पॉलीहाउस, अनुसंधान एवं विकास सुविधाओं का दौरा किया। उन्होंने एडवांटा सीड्स के अधिकारियों और वैज्ञानिकों के साथ विस्तृत बातचीत की।
ज्वालामुखी उपमण्डल के अन्तर्गत पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगड़ू के एनएसएस कैडेट्स को कानून, यातायात प्रबंधन व इसके नियम के बारे में जागरूकता विषय पर जागरूक किया गया। पुलिस चौकी लगड़ू के इंचार्ज एएसआई बलदेव शर्मा द्वारा प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगड़ू के अनुरोध पर बच्चों को जागरूक गया। लगभग 80 कैडेट्स, स्कूल स्टाफ और एसएमसी पर्सनल के लोगों द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया।
व्यापार मंडल डाडा सीबा के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अलावा व्यापारी वर्ग भी मौजूद रहे। इस दौरान व्यापार मंडल के चैयरमैन राजेंद्र सिंह गोगा ने जानकारी देते हुए बताया कि तीसरा रक्तदान शिविर आठ अक्टूबर शनिवार को सिविल हॉस्पिटल डाडा सीबा में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर पिछले दो साल से डाडा सीबा में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने रक्तदान करने के इच्छुक लोगों से आग्रह किया है कि वे आठ अक्टूबर को इस महादान का हिस्सा बनें।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव नीरज शर्मा ने प्रेस में जारी बयान में कहा कि ज्वालामुखी युवा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के 102 बूथों पर पूर्व विधायक संजय रत्न के द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को जनता के घर द्वार पहुंचाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि संजय रत्न ने अपने कार्यकाल में शिक्षा,सड़क, पीने के पानी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में करोड़ों रुपए खर्च किए व प्रशासनिक इकाइयों को खोलने का कार्य जनहित में किया है। नीरज ने कहा कि आज पूरे ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में संजय रत्न द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की लहर चल रही है। गांव-गांव में संजय रत्न को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। इस मौके पर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सादिक , महासचिव सुनील, कबीर, लकी, नीरज, सुशील, कपिल, अजय, प्रदीप, रवि, सक्षम, मनोज, राकेश, रोहित, अंकु, मोहित अमन आदि मौजूद रहे।
समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित, मिलेगी पारपंरिक फसलों की खेती के लिए जागरूकता व वित्तिय मदद प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के हैदराबाद स्थित भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिल्लेट्स रिसर्च) के साथ शोध और शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया है। कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों संस्थानों द्वारा पारंपरिक फसलों के क्षेत्र में जर्मप्लाज्म एक्सचेंज, फसल सुधार और मूल्य संवर्धन सहित शिक्षा व शोध पर तेजी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का एक प्रमुख शोध संस्थान है। प्रो.चौधरी ने बताया कि दोनों संस्थानों के पास उपलब्ध शोध उपकरण और पुस्तकालय की सुविधा एक-दूसरे के संकाय और शोधार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को शोध पत्रों में शोध कार्यों के लिए यह सहायक होगा। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय और आईआईएमआर पारंपरिक खाद्यान्नों के क्षेत्र में मिलकर अनुसंधान करेंगे। दोनों संस्थानों के वैज्ञानिक संयुक्त कार्य के लिए अनुसंधान परियोजनाएं और मानव संसाधन योजनाओं को तैयार करेंगे। इसके अतिरिक्त संयुक्त परियोजना और सलाहकार परियोजनाओं को दीर्घकालिक और अल्पकालिक लक्ष्यों के साथ शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से पारपंरिक फसलों जैसे चौलाई,बाथू, बाजरा और विशेष रूप से रागी, मंडल, कोदरा, कंगणी, चीना व शंख आदि के पारपंरिक बीजों व पौधों के आदान-प्रदान में लाभ होगा और इस संयुक्त प्रयास से इस पहाड़ी राज्य के किसानों को इन फसलों की खेती को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। आईआईएमआर की निदेशक डा.रत्नावली ने कहा कि उनका संस्थान हिमाचल प्रदेश में पारपंरिक फसलों की खेती के लिए जागरूकता अभियान के लिए विश्वविद्यालय को वित्तिय सहायता भी प्रदान करेगा। चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से कुलपति प्रो. एचके चौधरी और आईआईएमआर से निदेशक डॉ. सीवी रत्नावली ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान अनुसंधान निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित, विश्वविद्यालय के बजौरा स्थित अनुसंधान केंद्र के सहनिदेशक विनोद शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र मंडी के कार्यक्रम समन्वयक पंकज सूद व आईआईएमआर के वैज्ञानिक मौजूद रहे।
उपायुक्त कांगडा डॉ. निपुण जिंदल होंगे मुख्यातिथि नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर राज्य स्तरीय दशहरा जयसिंहपुर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या ठाकुर दास राठी करेगे जयसिंहपुर बासियों का आज मनोरंजन करेंगे। 4 अक्तूबर को दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर मुख्यातिथि डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल होंगे। जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान विशेष रूप से इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस संध्या में कुमार साहिल व नाटी किंग ठाकुर दास राठी लोगों का मनोरंजन करेंगे। यह जानकारी जयसिंहपुर दशहरा कमेटी के अध्यक्ष व एसडीएम अपराजिता चंदेल ने दी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर क्षेत्र के कंदहारल गांव में ढींगरी उत्पादन पर आत्मा परियोजना जिला कांगड़ा के तहत किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। यह गांव ब्लॉक द्वारा SCA to SCSP स्कीम के तहत एडॉप्ट किया गया है, जिसमें किसानों को अपनी आर्थिकी सुधारने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में आज किसानों को ढींगरी उत्पादन की विस्तृत ट्रेनिंग यूनिवर्सिटी से आए विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप डोगरा द्वारा प्रैक्टिकली दी गई। इस ट्रैनिंग में परियोजना निर्देशक आत्मा डॉ. शशि पाल अत्रि तथा आत्मा परियोजना के अधिकारियों ने भाग लिया। डॉ. शशि पाल अत्रि ने किसानों को आत्मा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों जैसे SPNF विधि द्वारा प्रदर्शन प्लॉट तथा महिला समूह सशक्तिकरण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा लोगों को इन स्कीम को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
राजेश कतनाेरिया। जवाली उपमंडल के अंतर्गत सरकार व प्रशासन ने ज्वाली के लोगों को सौगात के रूप में बच्चों को एकांत में पढ़ने के लिए लाइब्रेरी प्रदान की है। यह लाइब्रेरी महाराणा प्रताप की राजपूत सभा में स्थित है। इस पब्लिक लाइब्रेरी का शुभारंभ उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल व विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल का जवाली पहुंचने पर एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार जवाली संत राम नागर सहित अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। डॉ. निपुण जिंदल ने एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों की सराहना की, जिसमें ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने भी विधायक निधि से पब्लिक लाइब्रेरी के लिए 5 लाख दिया था। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि इस लाइब्रेरी में कोई भी बच्चा आकर पढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि इसके खुलने से बच्चों को टेस्ट की तैयारी करने में लाभ मिलेगा। अब बच्चों को भटकना नहीं पड़ेगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर आलमपुर जगरूप नगर में बॉलीवाल प्रतियोगिता का हुआ समापन, जिसमें जयसिंहपुर विधानसभा की 10 टीमों ने भाग लिया> फाइनल मुकाबला जंगलवैरी एवं लंबागांव के बीच हुआ। इसमें अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करते हुए जंगल वैरी ने प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता के मुख्यातिथि कांग्रेस के सचिव सुशील कौल मौजूद रहे। सुशील कौल ने कहा कि भारतवर्ष की प्रथम इकाई 'गांव' की टीमों को खेलकूद प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर सुशील कौल ने सभी युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत एक 68 वर्षीय व्यक्ति हरि चंद पुत्र सूवा राम निवासी पेडला, डाकघर टिहरी है,उसके परिजन उक्त व्यक्ति को लेंटर से गिरने के बाद आगामी इलाज हेतु सिविल अस्पताल ज्वालामुखी लाए थे, जिसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों अनुसार कोई शक सुभा जाहिर नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी पोस्टमार्टम हेतू सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विनायक ठाकुर । जसवां प्रागपुर ब्लॉक खंड परागपुर के अंतर्गत गांव चमेटी (कूहना ) के 60 वर्षीय बुजुर्ग रणजीत सिंह पुत्र परसराम को जहरीले फनियर ने काट डाला, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के बडे़ भाई शमशेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रणजीत सिह गांव जटोली मे अपने किसी रिश्तेदार के घर गया हुआ था, वहां खेतो मे उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया। वहीं, अचानक रणजीत की सेहत बिगड़ते देख उसे परिजन उपचार हेतु नादौन अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हमीरपुर अस्पताल रैफर किया गया, परंतु वहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहां डाक्टरों ने भी सांप दर्श से मौत होने की पुष्टि है। उधर, खबर की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी रक्कड चिरंजी लाल शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच करने पर मृतक की मौत सांप के काटने से होना पाई जा रही है। मामला धारा 174 सीआरपीसी के तहत दर्ज करके आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। अभी तक की जांच व व्य से मृतक रणजीत सिंह की मौत सांप के काटने से होना पाई गई है।
राज्य सभा एवं सांसद इंदु गोस्वामी होंगी मुख्यातिथि नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर तीन दिवसीय दशहरा जयसिंहपुर में 3 अक्तूबर से 5 अक्तूबर 2022 तक मनाया जाएगा। यह जानकारी जयसिंहपुर के एसडीएम व दशहरा कमेटी के अध्यक्ष अपराजिता चंदेल ने दी। उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को 4 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 5:30 पर प्रदर्शनी उद्घाटन, सांस्कृतिक संध्या शाम छह बजे शुरू होगी, जिसमें मुख्य कलाकार राखी गौतम, मीना गीता भरद्वाज। 3 अक्तूबर को महिला सम्मान समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इसमें खेल प्रतियोगिताएं इस प्रकार रहेगी वॉलीबॉल, कबड्डी, मटका फोड़ व रसा क्ससी जो कि महिलाओं के लिए ही होंगी।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीहन में एक तेज रफ्तार गाड़ी (एचपी 19E 1085) ने एक सड़क किनारे चल रहे 14 वर्षीय स्कूली बच्चे को अपने कंडक्टर साइड के रीयर व्यू मीरियर से टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया, जिसमें उक्त बच्चा घायल हुआ है। घायल की पहचान आरूष पुत्र पवन कुमार गांव फुलवाड़ा डाकघर कडोआ के रूप में हुई है, जिसको के इलाज के लिए सीएचसी देहरा लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां पर उसकी हालत स्थिर है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने नगर निगम पालमपुर के अंतर्गत बिंद्राबन वार्ड के क्लयाडखर वूथ में जनता को संबोधित करते हुए कहे। क्लयाडखर वूथ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में रहे पंचायत के प्रधान एवं नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशी संजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इस क्षेत्र के कई लोगों ने भारी संख्या में आकर त्रिलोक कपूर का स्वागत किया। कपूर ने बैठक को संबोधित करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी और जयराम की डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों द्वारा नशे की आ रही बहुत बड़ी समस्या को जब कपूर के सामने रखा, तो त्रिलोक कपूर ने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा। जयराम सरकार नशे को बिल्कुल भी नहीं पनपने देगी और जो भी लोग इसमें संलिप्त होंगे वह बच नहीं पाएंगे। इस मौके पर गांव के लगभग 15 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया और कहा कि हिमाचल ही नहीं पूरे देश से कांग्रेस लगभग अपने अंतिम पड़ाव पर है। एक दो प्रदेशों को छोड़कर पूरा देश आज कांग्रेस मुक्त हो गया है। इस अवसर पर लोगों ने अपनी कई समस्याएं त्रिलोक कपूर के समक्ष रखीं, जिनमें अधिकतर का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। इसके बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री ने बनूरी में रखी गई एक बैठक में भी भाग लिया, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को बिलासपुर में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की रैली में जाने का निमंत्रण दिया और कहा कि हमारे प्रदेश को आज तक की सबसे बड़ी सौगात एम्स का मोदी उद्घाटन करेंगे और हमारे कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव की बात होगी कि हम उस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। कपूर ने चुनाव की दृष्टि से आगामी कार्यक्रमों और नीतियों के बारे में भी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। इस मौके पर पूर्व पंचायत प्रधान अजय शर्मा सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने सलोह में नवाजे विजेता 90 लाख से बनेगा बटारल-मछलैना सड़क पर पुल प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने ग्राम पंचायत सुलह के मछलैना में बटारल-मछलैना सड़क पर रैन खड्ड पर 90 लाख से बनने वाले लगभग 20 मीटर स्पैन पुल कार्य का भूमि पूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सुलाह हलके का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और सुलाह निर्वाचन क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, बिजली, स्वास्थ्य और परिवहन में अभूतपूर्व कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र में सड़कों पुलों भवनों के निर्माण पर लगभग 300 करोड़ रुपए की राशि खर्च हो रही है। उन्होंने कहा कि पंचायतों के बाद अब गांव-गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने गांव वासियों को गांव वासियों को पुल कार्य की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 12 पटवार सर्किल को शामिल कर सुलाह में सब-तहसील का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि न्यूगल खड्ड में झज्जर में 4 करोड़ से अधिक राशि से पुल निर्माण से सुलाह और खरौठ, परौर, नगरोटा, धर्मशाला की दूरी कम होने से लोगों को सुविधा दी गयी है। इसके उपरांत विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने युवा स्पोर्ट्स क्लब सलोह के सौजन्य से वॉलीबॉल, कब्बडी और रस्साकशी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने युवा स्पोर्ट्स क्लब सलोह को गांव में प्रतिवर्ष खेल प्रतियोगिता आयोजन की बधाई दी।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से जहां ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर प्राप्त होता है वहीं उनकी प्रतिभा में निखार भी आता है। उन्होंने इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर के आयोजन की भी बधाई दी और कहा कि किसानों को निःशुल्क बीज इत्यादि उपलब्ध होने से लाभ होगा। उन्होंने इस अवसर 10 महिला मंडलो गैस भठियाँ भी वितरित की। उन्होंने कब्बडी, वॉलीबाल और रस्साकशी प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को नकद राशि और शील्ड देकर पुरस्कृत किया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश वालिया, बूथ अध्यक्ष कुलवंत मेहता, बीडीसी अध्यक्ष अनिता चौधरी, सलोह की प्रधान अनिता देवी, बीडीसी पूजा खुराना, मोनिका राणा, रीता चौधरी, क्लब के प्रधान अमित पंचकरन, सुरिंदर गुलेरिया , चंद्रवीर शर्मा, कश्मीर सिंह, कर्म चंद, पुजारी वेद प्रकाश, मदन चौधरी, बलदेव, वार्ड सदस्य माया देवी और ज्ञान चन्द, अजय चड्डा, मेहर सिंह, एसएमएस कृषि रविंदर कुमार, एसडीओ लोक निर्माण आनंद कटोच, एसडीओ जल शक्ति डीएस परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अवंतिका प्रतिभावान बेटी : परमार विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने जिमनास्टिक और योग में कांगड़ा के दरकाटा निवासी 9 वर्षीय अवन्तिका ठाकुर के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांगड़ा यह बेटी बहुत प्रतिभावान है और वे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने अवन्तिका को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये भी तैयारी करने को कहा। उन्होंने अवन्तिका के प्रोत्साहन के लिए अपनी ओर 21 हजार देने की घोषणा की।
प्रतिमा राणा। पालमपुर स्वीप योजना के तहत (उत्सव मनाने वाला लोकतंत्र) कार्यक्रम के अधीन एक अभियान आरंभ किया गय, जिसमें उपमंडल अधिकारी पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने जिया, डाढ और बड़सर पंचायत तथा तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा ने ननहार सपेड़ू और नेहन पंचायत की ग्राम सभाओ में जाकर जनता को वोट देने के बारे में जागरूक किया और फॉर्म नंबर-6,7 और फॉर्म नंबर-8 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपमंडल अधिकारी ने बताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। इसके बाद उपमंडल अधिकारी ने खारती पोलिंग स्टेशन के कुंड़न गांव में घर जाकर एक 80 प्लस बुजुर्ग दंपति को मतदाता पत्र और टोपी देकर सम्मानित किया। इस माैके पर उनके साथ निर्वाचन कानूनगो पालमपुर अनीष कुमार, राजस्व कानूनगो गुरमुख, सुपरवाइजर अजय कुमार, बीएलओ विजय पूरी, ओम प्रकाश और अशोक कुमार उपस्थित रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन ग्राम पंचायत पलौहड़ा में आम ग्राम इजलास का कोरम पूरा हुआ। पंचायत में भारी संख्या में जनता ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई तथा अपने-अपने कामों को सेल्फ में डलवाया। इसमें तहसीलदार जवाली संत राम नागर ने विशेषतौर पर शिरकत की। पंचायत में पहुंचने पर पंचायत प्रधान रघुवीर सिंह भाटिया सहित पंचायत सदस्यों द्वारा उनका वेलकम किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। पंचायत प्रधान रघुवीर सिंह भाटिया ने कहा कि सभा में मनरेगा का सेल्फ तैयार किया गया, स्वच्छता बारे जागरूक किया गया। इसके अलावा गत वर्ष मनरेगा के तहत किए गए कार्यों बारे भी जनता को बताया गया। इस ग्राम सभा में लोगों ने जल शक्ति विभाग जवाली के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। प्रधान ने बताया कि कब्रिस्तान कुठेड़ा में सार्वजनिक नल लगाने के लिए 24 मार्च 2021, 13 अप्रैल 2021, पहली जनवरी 2022 तथा 8 अप्रैल 2022 को एसडीओ को अवगत करवाया गया, लेकिन आजतक नलका नहीं लग पाया। अधिशाषी अभियंता के पास भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन अधिशाषी अभियंता ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा वार्ड नं-चार में पंजाब सिंह, बलदेव सिंह व मावा निवासी करतार सिंह के घरों में पानी की समस्या को दूर किया जाए। तहसीलदार संत राम नागर ने जनता को वोट बनवाने व वोट का सही प्रयोग करने बारे बताया। उन्होंने कहा कि जिनका वोट नहीं बना है, वो अपना वोट बनवा सकता है। इस मौके पर सचिव इच्छा स्वरूप, वार्ड सदस्य राकेश कुमार, अमित कुमार, किश्नो देवी, अंजू बाला, रीना देवी, रीता देवी व बीडीसी शिंपू जरियाल इत्यादि मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण में कौशल विकास भत्ता के लिए मान्यता प्राप्त रजनी ग्रामीण विकास संस्था जवाली, जरोट व सुखार की प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा रजनी ग्रामीण विकास संस्था जवाली में संस्था के अध्यक्ष अनूप कल्हान की देखरेख में आयोजित हुई, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों का तीन घंटे की लिखित परीक्षा ली गई। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षा दी गई। संस्था के अध्यक्ष अनूप कल्हान ने बताया कि हमारी संस्था कौशल विकास भत्ता के लिए मान्यता प्राप्त है, जिसमें 16 से 35 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों व महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए एक हजार रुपए प्रतिमाह कौशल भत्ता भी प्रदेश सरकार की तरफ से दिया जाता है। इसमें दाखिला लेने वाली लड़की के परिवार की वार्षिक आय दो लाख या इससे कम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दाखिला शुरू हो गया है तथा इच्छुक लड़कियां सेंटरों में संपर्क कर सकती हैं। इस मौके पर तीनों केंद्रों की सिलाई अध्यापिकाएं भी मौजूद रहीं।
ग्राम पंचायत आलमपुर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में विशेष रूप से प्रधान शकुंतला देवी मौजूद रही। सभा के दौरान उन्होंने आलमपुर के तैराक जिन्होंने बरसात में आई हुई आपदा के समय थुरल और लंबागांव में ब्यास नदी में फंसे लोगो की जान बचाई थी, उन यवाओं को सम्मानित किया। वही प्रधान शंकुतला देवी ने अपनी तरफ से इन युवाओं को 5000 रुपए की विशेष राशि प्रदान की। इस दौरान ग्राम सभा में लोगों की समस्याओं को भी सुना गया और अधिकतर समस्यायों का मौके पर समाधान किया गया। इस सभा में प्रधान शकुंतला देवी, उप प्रधान संतोष कुमार के साथ समस्त पंचायत के प्रतिनिधि भी मौजुद रहे।
2 अक्तूबर महत्मा गांधी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष पर जयसिंहपुर के पूर्व विधायक एवं पूर्व अनुसूचित जाति के अध्यक्ष यादविंदर गोमा ने कहा कि यह हम भारत वासियों का सौभाग्य है की एक महात्मा ने भारत वर्ष का नेतृत्व किया और हमे जिंदगी में जरूरी सत्य और अहिंसा का महत्व बताया। गोमा ने बताया की युवाओं को महत्मा गांधी व महान स्वतंत्रता सेनानी व देश के दुसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। साफ सफाई को समाज का जरूरी हिस्सा बताने वाले महत्मा गांधी दूरदर्शी थे। भारत वर्ष को एक सूत्र में बांध कर रखने वाले महत्मा गांधी ने युवाओं को शिक्षित होने की अनिवार्यता पर बल दिया। उन्होंने ने कहा कि आज समस्त विश्व को अहिंसा के मार्ग को अपनाना होगा क्योंकि परमाणु शक्तियां सुरक्षा का एहसास कम और खतरे का एहसास ज्यादा करवाती है। गोमा ने कहा कि विश्व अशांति के माहौल में हमे सिर्फ अहिंसा की शिक्षा ही मार्ग दिखा सकती है।


















































