शानदार फॉर्म में चल रही लखनऊ और राज्यस्थान दोनों ही रविवार प्लेऑफ में जगह पक्की करने आज मैदान में उतरेगी। दोनों टीमें पिछले मैच में मिली करारी हार के बाद वापसी करके प्लेऑफ में जगह बनाने का अपना दावा मजबूत करेगी। इन दोनों टीमों के बिच हुए पिछले मुकाबले में राज्यस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट से जित दर्ज की थी। लोकेश राहुल की कप्तानी वाली सुपर जाइंट्स 16 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है और संजू सैमसन की कप्तानी वाली राज्यस्थान रॉयल्स 14 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है।दोनों ही टीमें प्लेऑफ की शुरुआत से पहले एक और मैच नहीं गवाना चाहेगी। पिछले मैच में सुपर जाइंट्स ने ,गुजरात के खिलाफ मिली हार के कारण अपना नंबर एक स्थान गवा दिया था।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार हादसे में निधन हो चूका है। वॉर्न के बाद दुनिया ने एक और दिग्गज क्रिकेटर खो दिया है। जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का शनिवार रात सड़क हादसे में निधन हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के मुताबिक साइमंड्स कार में अकेले थे, जब शनिवार देर रात टाउन्सविले में उनकी कार सड़क से उतरी, तो हादसे के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी स्थिति काफी नाजुक थी, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने महान स्पिनर शेन वॉर्न को भी खोया था। स्थानीय पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि रात 11 बजे के बाद एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वे रेंज रोड पर साइमंड्स की कार चल रही थी। सड़क से हटने के बाद कार अनबैलेंस हुई और हादसा हुआ। इमरजेंसी सेवाओं ने 46 वर्षीय साइमंड्स को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनको काफी ज्यादा चोट आए थे जिसके कारण उनका निधन हो गया।
IPL 2022 : पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2022 का 42वां मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ इस टूर्नामेंट की नई टीम है और इसने आते ही अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। लखनऊ ने इस सीजन में अब तक खेले 8 में से 5 मैचों में जीत हासिल की है। टीम के कप्तान केएल राहुल ने भी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। राहुल ने इस सीजन से जुड़ा एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। राहुल को आईपीएल 2022 का सफल कप्तान कहा जा सकता है। वे इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान हैं। राहुल ने आईपीएल 2022 में अब तक 368 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका 61.33 का एवरेज रहा। उन्होंने 8 मैचों में एक अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। राहुल का इस सीजन में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 103 रन रहा है। उन्होंने 15 छक्के और 33 चौके जड़े हैं । इस तरह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में वे टॉप पर हैं। गौरतलब है कि लखनऊ को इस सीजन के अपने मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि उसने दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया था। वहीं इसके बाद उसने सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स को भी हराया था। जबकि उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इसके बाद उसने मुंबई को दो मैचों में हराया था।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली लंबे समय से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। इस सीजन भी वो रनों के लिए जूझ रहे हैं। लगातार दो मैचों में जीरो पर आउट होने के बाद अगले मैच में भी कोहली सिर्फ नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कोहली की खराब फॉर्म ने भारत के अलावा विदेशी खिलाड़ियों की चिंता भी बढ़ा दी है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने विराट की वापसी के लिए अलग-अलग सलाह दी है। इस सीजन नौ पारियों में 128 रन बनाने वाले कोहली को टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने खास सलाह दी है। रवि शास्त्री ने कहा है कि कोहली को अपना प्रदर्शन बेहतर करने के लिए आईपीएल छोड़ देना चाहिए और लंबे समय तक क्रिकेट से आराम लेना चाहिए। इससे वो मानसिक रूप से तरोताजा होंगे और पुरानी लय में लौट पाएंगे। शास्त्री पहले भी कोहली को आराम लेने की सलाह दे चुके हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपने प्रदर्शन से सभी फैन्स का दिल जीत लिया। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 25 रन देकर पांच विकेट झटके। उमरान ने जिन खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया, उनमें ऋद्धिमान साहा (68), शुभमन गिल (21), कप्तान हार्दिक पांड्या (10), डेविड मिलर (17) और अभिनव मनोहर (0) शामिल हैं। उमरान के फैन्स सोशल मीडिया पर इस गेंदबाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। फैन्स की लिस्ट में कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर के बाद अब पी चिदंबरम भी शामिल हो गए हैं। चिदंबरम ने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर पोस्ट कर उमरान की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा- उमरान मलिक नाम का तूफान अपने सामने आने वाली हर चीज को तबाह कर रहा है।
खेल जीवन का अहम अंग है, जिस पर सबकी सहभागिता समय की मांग है। बच्चों को खेलों के प्रति और आकर्षित करने के लिए अब हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय सीयू देहरा में अपनी खेल अकादमी खोलेगा। इसके लिए जल्द ही केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय के साथ सीयू एमओयू साइन करेगा। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सेंटर खोलने के लिए भी सीयू प्रशासन पहल कर चुका है, जिसके चलते कई विदेशी छात्र-छात्राएं केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययन करने आ सकते हैं। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में देहरा और धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसरों का काम शुरू होगा और अब जल्द ही सीयू का अपना एक बड़ा स्टेडियम बनेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की बढ़ेगी संभावनाएं : खेल अकादमी में सीयू के विद्यार्थियों के साथ सूबे के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। इस अकादमी के निर्माण से प्रदेश के युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए तैयार किया जा सकेगा। इसके अलावा अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के बाद हिमाचल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली खेलों में पदक जीतने की संभावना भी बढ़ेगी। हाइलाइटेड बॉक्स -- खेल मंत्री राकेश पठानिया का कहना है कि सीयू परिसर में विवि खेल अकादमी का निर्माण करवाया जाएगा। इस अकादमी में विद्यार्थियों और प्रदेश के युवाओं को खेलों के लिए तैयार किया जाएगा। उनका कहना है कि सीयू के धर्मशाला और देहरा परिसरों में अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सेंटर खोला जाएगा। इसमें छात्रावास भी बनाए जाएंगे, ताकि विदेशों से आने वाले छात्रों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। जल्द खुलेगी खेल अकादमी: कुलपति कुलपति प्रो. एसपी बंसल का कहना है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय जल्द ही अपनी खेल अकादमी खोलने जा रहा है। सीयू को शोध, अध्ययन के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी अपनी पहचान मिले, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। उनका कहना है कि केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयास से विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल मंत्रालय की ओर से सीयू के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का फैसला लिया है l
खेल के क्षेत्र में तेजी से प्रगति को सक्षम करने के लिए अब हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नगर निगम धर्मशाला के तहत तपोवन में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की तर्ज पर फुटबाल मैदान का निर्माण किया जाएगा। धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस पर 4.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तपोवन में फुटबाल मैदान बनाने के लिए कंसट्रक्शन ऑफ फुटबाल ग्राउंड एट जोराबर स्टेडियम सिद्धबाड़ी परियोजना के तहत विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही एक साल के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा। फुटबाल मैदान में मिलेगी ये सुविधाएं: फीफा गाइडलाइन की तर्ज पर मैदान का निर्माण किया जाएगा। खेल को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उच्च गुणवत्ता वाली घास लगाई जाएगी। इसके लिए मैदान में दर्शकों के बैठने के लिए स्टैंड, वीआईपी बॉक्स, ड्रेसिंग रूम के अलावा रात में मैचों के आयोजन के लिए आधुनिक लाइटों की व्यवस्था भी की जाएगी। टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा धर्मशाला : धर्मशाला में एचपीसीए स्टेडियम के होने से यहां सैकड़ों कारोबारियों को फायदा होता है। इसमें टैक्सी चालक, होटल मालिक, रेस्तरां, होम स्टे, रेहड़ी संचालक आदि शामिल हैं। इसमें कोई संशय नहीं है की एचपीसीए स्टेडियम ने धर्मशाला को पर्यटन के मानचित्र पर विशिष्ठ जगह दिलवाने में व्यापक भूमिका निभाई है लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की तर्ज पर फुटबाल मैदान के निर्माण से भी धर्मशाला टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा। पक्ष : स्मार्ट सिटी परियोजना धर्मशाला के सीईओ प्रदीप ठाकुर का कहना है कि स्थानीय लोगों की मांग पर धर्मशाला में इस तरह का स्टेडियम बनाने का प्रावधान किया गया है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी यहां बेहतर प्रशिक्षण पा सकेें और मैदान के निर्माण के बाद यहां फुटबाल मैचों का भी आयोजन किया जाएगा।
खेल को खेल की भावना से खेलें खिलाड़ी: रमेश बराड़ मनोज कुमार। कांगड़ा बाबा अलूणीयां क्लब पुराना कांगड़ा द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का वार्षिक आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 36 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। लगभग दो सप्ताह तक चले इस टूर्नामेंट में सभी टीमों ने अपने कुशल खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच जयंती क्रिकेट क्लब पुराना कांगड़ा और शाहपुर ऐलैवन के बीच खेला गया, जिसमें शाहपुर की टीम में पुराना कांगड़ा की टीम पर विजय हासिल करते हुए इस टूर्नामेंट को जीता। इस अवसर पर मुख्यातिथि जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी महासचिव भाजपा शहरी कांगड़ा, सतीश चौधरी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि रमेश बराड़ ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया और नशे जैसी विकृति से दूर रहने की शपथ दिलाई। बराड़ ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी तथा धनराशि देकर प्रोत्साहित किया। मुख्यातिथि ने बाबा आलूणीयां क्लब के संयोजकों को 5100 रुपए की धनराशि तथा खिलाड़ियों को एक क्रिकेट किट भेंट की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ग्राम पंचायत बारिया के ग्राम सलेहडा में GYM का उद्घाटन किया। विधायक लखविंदर राणा द्वारा GYM के लिए Rs 70,000 दिए गए, जिसके लिए युवाओ ने विधायक लखविंदर राणा जी का धन्यवाद किया। धज भवर सिंह राणा ने बताया कि विधायक लखविंदर राणा जी युवाओं के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं। बडुआ GYM के लिए Rs 70,000, मालोवाल GYM के लिए Rs 70,000, अलयोन GYM के लिए Rs 70,000, बरिया GYM के लिए Rs 70,000 विधायक निधि से दिए गए हैं। जमाला टू इमली दा डोल के लिए विधायक लखविंदर राणा द्वारा Rs 2000000 BBNDA से स्वीकृत करवा दिए हैं, जिसका कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। धज भवर सिंह राणा ने युवाओं को नशे से दूर और खेलों के साथ जुड़ने को कहा। इस माैके पर बारिया के उप प्राधान रविंदर सिंह काडु, चमन, क्लब प्रधान नरेश, भूपिंदर, सोनू फौजी, पवन फौजी, मलकीत क्लब सेक्टरी, कुलविंदर सिंह, रिंकू कुमार, राम सिंह, शिव राम, चौधरी राम, भजन सिंह, बंत सिंह, संजय व शाम लाल सैनी आदि मौजूद रहे।
सुनिल समियाल। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में दूसरे दिन हुए T-20 मैच के दौरान दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। वन-टू-वन हुए दो मैच के दौरान हिमाचल के व्यापारियों से लेकर होटिलियर्स को काफी फायदा मिला है। आपको बता दें कि ये 2019 के बाद पहला ऐसा मौका है, जब HPCA के स्टेडियम में मैच सफल हो सकें हो। 2017 के बाद इस स्टेडियम में दो टीमें भिड़ी है। लोगों का मानना है कि धर्मशाला जैसे खूबसूरत स्टेडियम में मैच देखना उत्साह भरा है। क्योंकि इस छोटे स्टेडियम से मैच देखने में अलग मजा है। साथ ही लोगों में क्रिकेटर को देखने का भी काफी उत्साह रहा। लोगों ने माना कि स्टेडियम में हर तरफ से अच्छी व्यस्था की गई और आने-जाने के लिए जिस तरह के निर्देश थे, उनकी मदद से किसी को भी काेई दिक्कत पेश नहीं आई। यहां कुछ लोगों ने ये भी कहा की हिमाचल के इस स्टेडियम को बार-बार ऐसे मैच मिलने चाहिए। आईपीएल को लेकर लोगों में उत्साह है। उनका कहना है कि यदि इस स्टेडियम को मैच मिलते हैं, तो इससे लोगों के व्यवसाय में काफी तरक्की होगी और हिमाचल आगे बढ़ता जाएगा।
सुनिल समियाल। धर्मशाला भारत बनाम श्रीलंका के मैच से 3 दिन पहले लागातार मौसम खराब रहा, जिसके चलते संशय ये बना था कि मैच के दौरान पिच कैसी रहेगी। अगर मैच से पहले बारिश हो जाती है, तो कैसे मैदान को सुखाया जाएगा। इसके लिए सुनील चौहान, बीसीसीआई क्रयूरेटर ने बताया कि HPCA के पास वर्ल्ड क्लास टेक्नोलोजी है, जिसके चलते HPCA की पिच पर जबरदस्त काम किया गया है। उनका मानना है कि HPCA के कर्मियों ने लगातार काम किया और जिसके कारण ये मैच सफल हो पाया है। पिछले कल हुए मैच में पिच की स्थिति बिल्कुल ठीक रही। 40 ओवर के दौरान पिच की स्थिति सामान्य रही थी। इसके अलावा उनका कहना है कि धर्मशाला में मौसम किसी भी समय खराब होने के कारण मैदान पर काम करना आसान न था। दिन के समय 12 डिग्री और रात के समय 4 डिग्री के आस-पास तापमान रहने से भी पिच पर प्रभाव पड़ रहा था, लेकिन लगातार कर्मियों की मेहनत और वर्ल्ड क्लास टेक्नोलोजी से सब संभव हो पाया है। आपको बता दें कि धर्मशाला क्रिकेट एसोशिएशन ने तीन नए सुपर सोपर मंगवाए हैं, जिसके कारण अगर बारिश होती भी तो ग्राउंड को 30 से 40 मिनट में पूरी तरह से सुखा दिया जाता। पिछले कल टीम भारत और श्रीलंका के खिलाड़ियों ने भी धर्मशाला पिच की तारीफ की थी।
सुनील समियाल। धर्मशाला भारत बनाम श्रीलंका के बीच होने वाला T-20 मैच के लिए बस चंद लम्हें ही बचे है। टीम इंडिया ने हिमाचल की देवभूमि पर टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। शाम सात बजे से मैच शुरू होने जा रहा है। भारत के कप्तान और उनकी टीम HPCA में प्रेक्टिस करते हुए भी नजर आए। प्रशंसक उनकी एक झलक के लिए तरसे। आपको बता दें कि श्रीलंका और भारत टीम इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रशंसक 50 प्रतिशत की कपैस्टी के साथ स्टेडियम में पहुंच चुके हैं और थोड़ी ही देर में इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। आपको बता दें कि 2020 के बाद प्रदेश के ये मैच मिला है जिसको लेकर हिमाचल के लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।
सुनिल समियाल। धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मैदान में पूजा-अर्चना के बाद कन्या पूजन हुआ। 26 फरवरी को भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मैच से पहले कन्या पूजन करवाया गया है। एचपीसीए ने मैच से पहले बारिश के देवता इंद्रुनाग की विशेष पूजा और कन्या पूजन करवाया। आज एचपीसीए प्रबंधन ने मैदान में देवता इंद्रुनाग की पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद अब थोड़ी देर में भारत-श्रीलंका के बीच मैच शुरू होगा। एचपीसीए प्रबंधन ने इस बार पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की है। देवता इंद्रुनाग ने भी आशीर्वाद दिया है। पुजारी के माध्यम से भगवान ने कहा है कि हो सकता है कि मैं देखने आऊं, लेकिन उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।
सुनिल समियाल। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन होने वाली मैच को लेकर एंट्री शुरू हो चुकी है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सभी प्रेमियों को एंट्री मिल रही है। मास्क पहनकर ही भीतर प्रवेश दिया जा रहा है। सोशल डिस्टेसिंग के साथ लोगों को कतारों में खड़े रहने को लेकर पुलिस टीम प्रोत्साहित कर रही है। आपको बता दें कि एचपीसीए में कोई भी इलेक्ट्रोनिक्स सामान, हेलमेट, लाइटर, इयरफोन, कॉयन्स, चार्जर, बैग, गन और पैनी चीजें लाना मना है। साथ ही एंट्री के लिए अलग-अलग गेट्स बनाए गए हैं। टिकट के पीछे इसकी पूरी जानकारी दी गई है। यदि किसी को मैप की जानकारी चाहिए, तो वो HPCA के वेबसाइट या फिर सोशल मीडिया हैंडल में जा कर देख सकते हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग भी पैनी नजरें गाड़े हर जगह पर तैनात है। गलत जगह पर गाड़ी पार्क करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और साथ ही क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटाया जाएगा। आने वाले क्रिकेट प्रेमियों से आग्रह है कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही स्टेडियम में एंट्री करें।
सुनील समियाल। धर्मशाला आज होने जा रहे भारत बनाम श्रीलंका मैच के लिए HPCA तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी धर्मशाला में मौसम खराब है। इसी के चलते BCCI के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल धर्मशाला के विख्यात मंदिर देवता इंद्रूनाग मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने आज होने वाले मैच की सफलता को लेकर दुआएं मांगी। आसमान में बादल छाए हुए हैं। आपको बता दें कि कल रात भर हुई बारिश बर्फबारी के बाद धर्मशाला का HPCA मैदान पानी से भरा है, लेकिन तमाम कर्मी पूरी तरह से काम में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि धर्मशाला क्रिकेट एसोशिएशन ने तीन नए सुपर सोपर मंगवाए हैं। जिसके कारण अगर बारिश होती भी है, तो ग्राउंड को 30 से 40 मिनट में पूरी तरह से सुखा दिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रदेश भर के क्रिकेट प्रेमी मौसम साफ होने की दुआ कर रहे है। बात करें, तो धर्मशाला में मौसम इस समय साफ है। और मौसम विभाग की माने तो मौसम आज रात भर खराब रहने के आसार है, लेकिन इस बीच आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एचपीसीए प्रबंधन ने तीन नए सुपर सोपर मंगवाए हैं। चार सुपर सोपर पहले से एचपीसीए के पास हैं। इससे टी-20 मैच के दौरान बारिश होती है, तो ग्राउंड स्टाफ बारिश के पानी को 30 से 40 मिनट में पूरी तरह से सुखा देगा। वहीं, तैयारियों की बात करें, तो पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। आने जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। हालांकि पार्किंग एरिया को लेकर भी यहां प्रशासन ने दिशा-निर्देश दिए हैं। अगर कोई व्यक्ति गलत तरह से गाड़ी पार्क करेगा, तो उसकी गाड़ी को क्रेन के माध्यम से उठाया जाएगा और उसका खर्च भी उसी व्यक्ति से वसूला जाएगा।
क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बोले बीजेपी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी मनाेज कुमार। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी गोल्डन क्लब कोटक्वाला द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन करते कहा कि युवाओं को सकारात्मक कामों की ओर अपना ध्यान देना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से हर 3 महीने बाद रक्तदान के लिए आवाहन किया तथा उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई भी नुकसान नहीं होता है। अपितु इससे कई बीमारियां दूर होती हैं। उन्होंने अपनी ओर से क्लब को 5100 रुपए भेंट दिए। इस आयोजन में करीब क्षेत्र की 20 टीमाें ने भाग लिया तथा फाइनल में ढुगयारि तथा मंगलोटी के बीच खेला गया, जिसमें की मंगलोटी की टीम विजयी रही। यहां पर आए सुदेश कक्का ने भी क्लब को 4100 भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भारतीय, युवा मोर्चा आईटी अध्यक्ष सौरभ चौधरी, बीजेपी आईटी सचिव मनीष बाड़ी, साहिल चौधरी, अतुल चौधरी, सुदेश सेहोता व सुदेश काका आदि मौजूद रहे। गोल्डन क्लब कोटक्वाला के अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, अभी चौधरी,रि तिक चौधरी, अतुल सैनी, तरुण सैन व मनु आदि ने वीरेंद्र चौधरी का इस कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला 1200 पुलिस जवान व 25 के करीब अधिकारी संभालेंगे धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा। बम निरोधक दस्ते भी निगरानी करेंगे। मैदान के भीतर व बाहर की सुरक्षा हिमाचल पुलिस के जवान संभालेंगे। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन 100 से अधिक निजी सिक्योरिटी गार्ड तैनात करेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 26 व 27 फरवरी को होने वाले टी-20 मैचों के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। यहां आने वाले दर्शकों, खिलाड़ियों व महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हिमाचल पुलिस के कंधों पर है। मैदान के भीतर व बाहर की सुरक्षा हिमाचल पुलिस के जवान संभालेंगे। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन 100 से अधिक निजी सिक्योरिटी गार्ड तैनात करेगी। दर्शकों के वाहनों को पार्क करने के लिए दाड़ी मेला मैदान व पुलिस ग्राउंड में व्यवस्था की गई है। वीआईपी लोगों के वाहन धर्मशाला स्टेडियम के निकट साईं मैदान के पास पार्क हो सकेंगे। कुछ मार्गों को वन-वे भी किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक प्लान पुलिस तैयार कर रही है और जल्द इसे लोगों के साथ शेयर किया जाएगा। दर्शकाें के लिए मास्क जरूरी मैच देखने वाले हर दर्शक को मास्क पहनना होगा और थर्मल स्कै¨नग भी करवानी होगी। टिकट के साथ-साथ स्टैंड तक पहुंचने के लिए मुख्य एंट्री व गेट नंबर भी साथ ही दिए जा रहे हैं। एचपीसीए धर्मशाला के निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस जवानों के साथ-साथ करीब 100 निजी सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किए जाएंगे। मैदान के भीतर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। आयोजन में कोविड-19 नियमों का पालन किया जाएगा। टिकट पेटीएम पर बिकने शुरू हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि मैचों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। 1200 पुलिस जवान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था संभालेंगे। ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। कुछ रोड डायवर्ट करने की योजना है। दर्शक अपने वाहन दाड़ी व पुलिस मैदान में पार्क कर सकेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नई दिल्ली दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय आईपीएल मेगा ऑक्शन का आज पहला दिन है। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। इस बार निलामी में 10 टीमें हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स दो नई फ्रेंचाइजी पहली बार इसका हिस्सा हैं। पहले 590 खिलाड़ियों की निलामी होनी थी, लेकिन अब कुल 600 खिलाड़ियों की होगी। बोर्ड क्रिकेट कंट्रोल आफ इंडिया ने 10 खिलाड़ियों का नाम आक्शन रजिस्टर में जोड़ा है। पहले दिन लगेगी 161 खिलाड़ियों की बोली पहले दिन कुल 161 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। सबसे पहले मार्की खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इस लिस्ट में कुल 10 खिलाड़ी रखे गए हैं। इनमें चार भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। इसके अलावा छह विदेशी खिलाड़ी पैट कमिंस, क्विंटन डिकाक,डेविड वार्नर, कैगिसो रबादा, ट्रेंट बोल्ट, फाफ डुप्लेसिस शामिल हैं। 10 नए खिलाड़ियों का नाम जुड़ा बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 मेगा आक्शन से ठीक पहले नीलामी रजिस्टर में 10 नए नाम जोड़े हैं, जिससे सूची में खिलाड़ियों की संख्या 600 हो गई है। ये खिलाड़ी आरोन हार्डी, लांस मौरिस, निवेथन राधाकृष्णन, अग्निवेश अयाची, हार्दिक तमोरे, नीतीश कुमार रेड्डी, मिहिर हिरवानी, मोनू कुमार, रोहन राणा और साईराज पाटिल हैं। हार्डी, मौरिस और राधाकृष्णन आस्ट्रेलिया से हैं। इनके अलावा बाकी सभी भारत से हैं। दीपक हुड्डा कैप्ड लिस्ट में शामिल दीपक हुड्डा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। उनको आइपीएल मेगा नीलामी की सूची में कैप्ड श्रेणी में अपग्रेड किया गया है। संशोधित नीलामी सूची में हुड्डा सेट नंबर 3 में आलराउंडर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। पहले वह सेट नंबर 8 थे और उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था, जो बढ़ाकर 75 लाख हो गया है। आईपीएल में दो नई टीमों की एंट्री आईपीएल में दो नई टीमों की एंट्री हुई है। ये दो टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स हैं। सीवीसी कैटिपल की स्वामित्व वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को आक्शन से पहले जोड़ा। वहीं आरपी संजीव गोयनका ग्रुप की स्वामित्व वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने केएल राहुल, मार्क्स स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को अपने साथ जोड़ा है। इन खिलाड़ियों पर नजर माना जा रहा है कि इस बार के आक्शन में 10 से ज्यादा खिलाड़ियों की 10 करोड़ रुपए से अधिक की बोली लग सकती है। फ्रेंचाइजियों में होड़ लग गई तो कुछ खिलाड़ी 20 करोड़ के आसपास भी जा सकते हैं। श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन, हर्षल पटेल की अच्छी बोली लगने की उम्मीद है। इसके अलावा दीपक चाहर युजवेंद्रा चहल को 10 करोड़ रुपए से अधिक मिल सकती है। इसके अलावा फाफ डु प्लेसिस, डेविड वार्नर, जेसन होल्डर और कैगिसो रबादा के भी महंगा बिकने का आसार है।
रंजीत सिंह । कुनिहार महाराजा पदम् सिंह मैमोरियल स्टेडियम कुनिहार में एहसास क्लब के सौजन्य चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मुकाबला वाइस एसोसिएशन क्लब अर्की व दुर्गा क्लब मंडप के मध्य खेला जाएगा। शुक्रवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रजा कश्मीर इलेवन व दुर्गा क्लब मंडप के मध्य खेला गया जिसमें दुर्गा क्लब मंडप ने पहले खेलते हुए रजा कश्मीर को 20 ओवरों में 130 रन का लक्ष्य दिया। रजा कश्मीर की पूरी टीम टारगेट का पीछा करते हुए 16.2 ओवरों में दुर्गा क्लब के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे ढेर हो गई। इस तरह दुर्गा क्लब मंडप ने फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच के मेन ऑफ द मैच विक्की रहे जिन्होंने 4 ओवरों में 23 रन देकर 4 विकेट लिए। आज इस अवसर पर समाज सेवी राजेंद्र ठाकुर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे, जिन्होंने आयोजकों को खेल प्रतियोगिता के लिए बधाई दी तथा मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इससे पहले आयोजकों ने मुख्यातिथि का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर कुनिहार पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
रनजीत ठाकुर। कुनिहार एहसास क्लब कुनिहार के सौजन्य से कुनिहार के महाराजा पदमसिंह मेमोरियल स्टेडियम में चल रही हिम एकादश क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को आखिरी दो क्वाटर फाइनल मैच खेले गए, जिसमे पहला क्वाटर फाइनल मैच कमांडो सोलन व दुर्गा क्लब मंडल के मध्य खेला गया, जिसमें दुर्गा क्लब मंडल ने पहले बल्लेबाजी करके कमांडो सोलन के सामने 124 रन का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को कमांडो सोलन ने सधी हुई शुरुवात की पवन और लकी की आखरी ओवरों में सधी हुई गेंदबाजी ने कमांडो को लक्ष्य से दूर कर दिया और दुर्गा क्लब मंडल के पवन ने 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और उन्हें मेंन ऑफ़ दि मैच से सम्मानित किया, सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का आखिरी क्वाटर फाइनल मैच वाइन्स एसोसिएशन व रोयाल स्ट्राइक्र दौंटी के मध्य खेला गया, जिसमें वाइन्स एसोसिएशन ने 144 रन बनाय और दौन्ती के सामने 145 का लक्षय रखा, जिसमें वाइन्स एसोसियेश ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बल्लेबाज अनुज ने 45,रन का योगदान दिया मैच काफी रोमांचकारी रहा, जिसमे अंत में वाइन्स एसोसिएशन ने जित्त दर्ज की और अनुज को मैन ऑफ दि मैच के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य देवेंन्द्र तनवर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजकों ने मुख्यातिथि का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया। मुख्यातिथि ने आयोजको को बधाई दी व इस तरह युवाओं के लिए खेल आयोजनों की सराहना की। इस दौरान दलजीत सिंह कंवर, राहुल कंवर, मनीष, विनीत, हरजिन्दर ठाकुर, सुनील ठाकुर, रिशु व हैपी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार एहसास क्लब कुनिहार के सौजन्य से कुनिहार के महाराजा पदमसिंह मेमोरियल स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो क्वाटर फाइनल मैच खेले गए, जिसमें पहला क्वाटर फाइनल मैच रूद्राक्ष इलैवन कुनिहार व कसौली इलैवन के मध्य खेला गया, जिसमें रुद्राक्ष इलैवन कुनिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 92 रन बनाए। इस लक्ष्य को कसौली की टीम ने 11 ओवर में ही पूरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच में 17 रन देकर 3 विकेट लेने वाले वीरेंद्र भट्टी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा क्वाटर फाइनल जे एंड के सायरी व कश्मीर रजा इलैवन के मध्य हुआ, जिसमें जे एन्ड के सायरी ने कश्मीर रजा इलैवन की टीम को मात्र 70 रन का लक्ष्य दिया, 70 रन के लक्ष्य को कश्मीर रजा की टीम के बल्लेबाजों ने केवल 4.2 ओवरों में हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बल्लेबाज सोनू ने 18 गेंदों में 42 व दीपक ने मात्र 6 गेंदों में 21 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। सोनू को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी कुनिहार अंकुश डोगरा ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर आयोजकों को प्रतियोगिता आयोजित करने की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों में युवा वर्ग को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए खेलों से जंहा हमारा शरीर फिट रहता है, तो वहीं, हमारे अंदर नई ऊर्जा का विस्तार होकर मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने युवाओं से समाज मे फैल रहे नशों से दूर रहने का आह्वाहन किया। इससे पहले आयोजकों ने मुख्यातिथि का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एहसास क्लब के अध्यक्ष हरजिंदर ठाकुर, दलजीत सिंह कंवर, राहुल, विनीत, मनोज, सुनील व मनीष आदि उपस्थित रहे।
चमन शर्मा। आनी आनी विकास खंड निरमंड नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति सभागार निरमंड में आयोजित किया गया। इस मौके पर युवा मंडलों के पदाधिकारियों ने आत्मनिर्भर भारत के विषय में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर और विशेष अतिथि ब्लॉक चेयरमैन दलीप कुमार द्वारा किया गया। विधायक किशोरी लाल सागर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी की वजह से देश को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। वर्तमान मे देश के आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत के बाद ही हमें इसके परिणाम देखने को मिले हैं। देश मे कोरोना से लड़ने के लिए पीपीई किट, मास्क व सैनिटाइजर इत्यादि भारत मे बनने लगे और इतना ही नहीं वैश्विक महामारी को जड़ से मिटाने के लिए कोरोना का टीका भी भारत में ही पहली बार बनाया गया है। देश ने आत्मनिर्भरता की ओर अपना पहला कदम बढ़ा दिया है और हमें भी इसमें अपना योगदान देकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना होगा। हमें ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की आवश्यकता है, जिससे कि हम अपने देश को आत्मनिर्भर और अपने राष्ट्र को आगे बढ़ाने मे अपना योगदान कर सकें। इस कार्यक्रम में उपस्थित 22 युवा मंडल के पदाधिकारियों को युवा गतिविधियों और खेल सामग्री हेतु 2,20,000 की धनराशि स्वीकृत की गई, जो कि हर एक युवा मंडल को 10,000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में डीएसपी आनी रविंद्र नेगी, एसएचओ निरमंड, एलएसईओ, सुरेंद्र कौर, कृषि विभाग से विद्या प्रकाश, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग टीडब्यू देवेंद्र कुमार, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी मुकेश मेहरा और ग्राम पंचायत सराहन प्रधान प्रेम ठाकुर उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने विभाग की विकासात्मक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में युवा मंडल के पदाधिकारियों को विस्तार पूर्वक बताया। और युवा पदाधिकारियों से आग्रह भी किया गया कि विभाग की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंचाने में युवा मंडल अपनी अहम भूमिका निभाएं, ताकि पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी कमलेश ठाकुर, राजेश कायथ, युवा मंडल अरसू, खनोटा, गागनी, गांवबील, जूणि, जझार, जगातखाना, टिकरू, ढलैर, दोहरानाला, धाराबाग, धारा-सरगा, तुनन, निरमंड, परंतला, बाहवा, बगना, बागीपुल, नेहरु युवा मंडल कैलाश नगर, भदराल, शलाट व सुनैर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में तमिलनाडु को 6 विकेट से हराकर हिमाचल प्रदेश ने इतिहास रच दिया है। हिमाचल की टीम पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। तमिलनाडु ने हिमाचल प्रदेश के सामने 315 रन का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में हिमाचल ने 47 ओवर और तीन गेंदों में 299 बनाकर मैच अपने नाम किया। खराब रोशनी के कारण मैच 15 गेंदों पहले की खत्म किया गया और उस वक्त हिमाचल को जीत के लिए 288 रन की जरुरत थी, जबकि टीम का स्कोर 299 रन था जिसके चलते हिमाचल को विजेता घोषित किया गया। ओपनर शुभम अरोरा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 136 रन की पारी खेली। जबकि अमित कुमार ने शानदार 74 और कप्तान ऋषि धवन ने धुआंधार नाबाद 42 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शुभम अरोरा को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ़ दी मैच चुना गया। मैच में तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की। हिमाचल ने 40 रन पर तमिलनाडु के चार विकेट गिरा दिए थे, लेकिन दिनेश कार्तिक और इंद्रजीत ने 202 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। दिनेश कार्तिक ने 116 और बाबा इंद्रजीत ने 80 रन की पारी खेली। इसके बाद शाहरुख खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया और तमिलनाडु ने हिमाचल के सामने 315 रनों का लक्ष्य रखा। हिमाचल प्रदेश के लिए पंकज जयसवाल ने चार विकेट झटके। जबकि कप्तान ऋषि धवन ने तीन, विनय गलेतिया, सिद्धार्थ शर्मा और दिग्विजय रंगी ने एक-एक विकेट लिया।
मौजूदा चैम्पियन भारत ने यूरोप की शीर्ष टीम बेल्जियम को 1-0 से हराकर एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही भारत ने खिताब बचाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। लखनऊ में 2016 में पिछले टूर्नामेंट में बेल्जियम को 2-1 सहराकर खिताब जीतने वाले भारत ने जूनियर हॉकी यूरोपीय टीम पर अपना दबदबा बरकरार रखा है। शारदानंद तिवारी ने 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला जो भारत के लिए अंतिम चार में पहुंचने के लिए पर्याप्त था। यह मैच दोनों टीमों के रक्षात्मक कौशल का शानदार उदाहरण रहा और भारत एक गोल दागने से आगे बढ़ने में सफल रहा। भारत शुक्रवार को सेमीफाइनल में पिछली बार के कांस्य पदक विजेता जर्मनी से भिड़ेगा। छह बार के चैम्पियन जर्मनी ने शूटआउट में स्पेन को 3-1 से हराया बेल्जियम ने आक्रामक शुरुआत करके भारत पर दबाव बनाया, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने किसी तरह की हड़बड़ी नहीं दिखाई और सहजता से हमलों को नाकाम किया।
25 दिनों तक चले सांस रोक देने वाले मुकाबलों के बाद टी20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। न्यूजीलैंड लगातार आईसीसी के तीनों प्रारूप के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा है। इस साल की शुरुआत में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब जीता और 2019 क्रिकेट विश्व कप में उपविजेता रहे। वहीं, 2015 में भी उपविजेता रहे। यानी लगातार तीन विश्व कप के फाइनल में खेलने वाली टीम बनी है। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं न्यूजीलैंड ने इंग्लैण्ड को सेमीफाइनल में हराकर जगह बनाई है। आस्ट्रेलिया ने 50 ओवर के क्रिकेट में रिकार्ड पांच विश्व कप खिताब जीते हैं लेकिन दिलचस्प बात है कि वह अभी तक टी20 विश्व कप ट्राफी अपने नाम नहीं कर पाया है। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड हमेशा आईसीसी की प्रतियोगिताओं में निरंतर प्रदर्शन करती रही है और अब लगता है कि केन विलियमसन के कुशल नेतृत्व में उसके पास आगे बढ़ने का आत्मविश्वास मौजूद है। यह उनका पहला टी20 विश्व कप फाइनल होगा और अगर वे इसे जीत जाते हैं तो यह देश के लिये शानदार उपलब्धि होगी जहां से लगातार विश्व स्तरीय खिलाड़ी निकलते रहते हैं। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम का सफर लगभग समाप्त हो गया है। रविवार को भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने टीम पर कड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अहम मुकाबलों में टीम का प्रदर्शन कमजोर दिखा। उन्होंने टीम की मानसिक दृढ़ता पर भी सवाल उठाए है। गौतम गंभीर ने कहा, 'टैलंट एक अलग चीज है और आप द्विपक्षीय सीरीज में अच्छा खेल सकते हैं लेकिन जब बात इस तरह के मैचों और इस तरह के टूर्नमेंट की आती है तो आपको अच्छा प्रदर्शन करना होता है। बात सीधी सी है।' गंभीर ने आगे कहा, 'बात अगर इस तरह के टूर्नमेंट्स की जाए तो मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम के पास कोई मानसिक दृढ़ता थी। हां उनके पास प्रतिभा है। द्विपक्षीय सीरीज में भारत एक बहुत खतरनाक टीम है।' टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन की पारी खेलने वाले गंभीर ने माना कि टीम द्विपक्षीय सीरीज में तो अच्छा खेलती है लेकिन आईसीसी टूर्नमेंट्स में उसके प्रदर्शन पर सवाल उठते हैं। गंभीर ने कहा कि यह मैच काफी अहम था किसी एक खिलाड़ी को आगे बढ़कर टीम के लिए दमदार खेल दिखाना चाहिए था। किसी को तो जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी।
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने इस सीजन में ओस्ट्रावा ओपन महिला डबल्स का फाइनल जीत इस सीजन में अपना खाता खोला। सानिया ने चीन की अपनी जोड़ीदार शुआई झांग के साथ मिलकर ये खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में दूसरी रैकिंग की सानिया और झांग की जोड़ी ने एक घंटे 4 मिनट तक चले इस मैच में अमेरिका की क्रिस्टियन और न्यूजीलैंड की रोटलिफ की तीसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 6-3, 6-2 के अंतर से सीधे सेटों में जीत दर्ज की। सानिया ने इस सीजन में दूसरी बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। इस से पहले पिछले महीने सानिया अमेरिका में अपनी जोड़ीदार क्रिस्टीना के साथ डब्ल्यूटीए 250 क्लीवलैंड टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं। फाइनल में सानिया और उनकी जोड़ीदार को हार का सामना करना पड़ा था। 34 साल की सानिया मिर्जा ने 20 महीने के बाद कोई डब्ल्यूटीए खिताब जीता है। उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2020 में होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट का खिताब जीता था। रविवार को ओस्ट्रावा ओपन में जीत के साथ ही सानिया के डबल्स टाईटल्स का आंकड़ा 43 पर पहुंच गया है। बता दें कि सानिया करियर में कुल छह ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। सानिया ने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में वे 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन जीत चुकी हैं।
भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं भारतिय पैरालिंपिक संघ के चीफ पैट्रन अविनाश राय खन्ना ने दिल्ली में पैरालिंपिक के खिलाड़ियों का स्वागत किया उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक के बाद टोक्यो में हुए पैरालिंपिक खेलों का समापन हो गया है। जिस तरह ओलिंपिक खेलों में भारत ने दमदार प्रदर्शन किया था। उससे कहीं ज्यादा भारत के पैरा एथलीटों ने पैरालिंपिक खेलों में प्रदर्शन किया है, क्योंकि पैरालिंपिक खेलों के इतिहास में भारत ने इन पैरालिपंकि खेलों से पहले इतने पदक नहीं जीते थे, जबकि इस बार के खेलों में पैरालिंपिक के इतिहास में मिले कुल पदकों से भी ज्यादा पदक जीत लिए हैं। उन्होंने कहा की भारत को इस बार पैरालिंपिक खेलों में 19 पदक मिले जिससे देश का नाम विश्व पटल पर रोशन हुआ। भले ही पैरालिंपिक खिलाड़ी किसी न किसी रूप से दिव्यांग थे, लेकिन उनके हौसले के आगे हर चट्टान चकनाचूर हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत टोक्यो पैरालिंपिक में पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक के साथ कुल 19 पदकों जीतने में सफल हुआ है। यह पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। 2016 के रियो पैरालिंपिक खेलों में भारत ने चार पदक जीते थे, लेकिन इसके करीब पांच गुने पदक भारतीय खिलाड़ियों ने जीते हैं। टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत के दो एथलीट ऐसे रहे हैं, जिन्होंने दो-दो पदक अपने नाम किए हैं। इनमें शूटर अवनि लेखरा है, जिन्होंने निशानेबाजी की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में गोल्ड और ब्रांज मेडल जीता है, जबकि पुरुष निशानेबाज सिंघराज अधाना ने भी दो पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें एक सिल्वर मेडल और एक ब्रांज मेडल शामिल है। अवनि के अलावा सुमित अंतिल, मनीष नरवाल, प्रमोद भगत और कृष्णा नगर ने गोल्ड मेडल जीता है। पैरा एथलीट निषाद कुमार जो कि हिमाचल से है उन्होंने पुरुषों के हाई जंप के मुकाबले में रजत पदक जीता।
बीसीसीआई टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रवि शास्त्री से नाराज हैं। पिछले दिनों शास्त्री के बुक लॉन्च कार्यक्रम में कोहलीभी गए थे। इसके लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड से इजाजत नहीं ली गई थी। इस कार्यक्रम में काफी लोग आए थे। मालूम हो कि रवि शास्त्री पहले कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद उनके गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फिल्डिंग कोच आर श्रीधर भी पॉजिटिव आए थे। टीम फिजियो नितिन पटेल आइसोलशन में है। इस कारण कोच शास्त्री टीम के साथ पांचवें टेस्ट में भी साथ में नहीं रहेंगे। मंगलवार को हुए इस कार्यक्रम के दौरान कमरा लाेगों से भरा हुआ था. इस दौरान रवि शास्त्री और विराट कोहली साथ में दिखे थे। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, ‘बोर्ड के साथ इवेंट की तस्वीरें साझा की गई हैं। बोर्ड इस मामले की जांच करेगा। इस कार्यक्रम ने उसे शर्मिंदा कर दिया है। कोच और कप्तान से ओवल टेस्ट के बाद इस बारे में सवाल-जवाब किए जाएंगे। टीम एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर गिरिश डोंगरे भी जांच के दायरे में हैं। ’
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में बड़ी जीत हासिल करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे सीजन में पाकिस्तान को पछाड़ दिया है और नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। भारत ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में 157 रन से बड़ी जीत हासिल की है। इस यादगार जीत के दम पर भारत को 26 अंक और 54.17 अंक प्रतिशत मिले जिससे उसने टॉप पर जगह बनाई है।भारत के बाद पॉइंट टेबल में 12-12 अंकों के साथ पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम है। दोनों के 50 प्रतिशत अंक है। चौथे स्थान पर इंग्लैंड 14 अंकों के साथ है। इंग्लैंड का अंक प्रतिशत पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की तुलना में 29.17 ही है। हर टेस्ट मैच में जीत पर 12 अंक मिलते हैं। टाई होने पर 6, ड्रॉ होने पर 4 अंक मिलते हैं। मैच हारने वाली टीम को कोई अंक नहीं मिलता है। वहीं अंकों के प्रतिशत की बात करें तो जीत पर 100 प्रतिशत, टाइ पर 50 प्रतिशत और ड्रॉ होने पर 33.33 प्रतिशत अंक मिलते हैं।
टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। जबकि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे। वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए।
साल 2001 में प्रदेश की खेल नीति बनाई गई थी। बीते कई वर्षों से नई नीति बनाने के प्रयास जारी रहे। अब जयराम सरकार ने 19 साल बाद खेल नीति 2020 तैयार की है। हिमाचल की नई खेल नीति में पहली बार दिव्यांगों की खेलों के साथ साहसिक खेलों को शामिल किया गया है। राज्य अभिमन्यु अवार्ड, राज्य गुरू वशिष्ठ अवार्ड और अवार्ड फार दिव्यांग भी शुरू किए जाना प्रस्तावित है। वंही खेल नीति 2020 में प्रदेश में स्पोर्ट्स म्यूजियम और लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। भाषा एवं संस्कृति और पर्यटन विभाग के साथ मिलकर स्पोर्ट्स म्यूजियम बनाया जाएगा। इसमें खेल गतिविधियों से जुड़े प्रदेश के इतिहास, बेहतरीन खिलाड़ियों की जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। स्पोर्ट्स लाइब्रेरी में खेल से जुड़ी अलग-अलग तरह की लिखित सामग्री और ओलंपिक स्पोर्ट्स की किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। नई खेल नीति में खेल संघों को मजबूत करने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। एक खेल के लिए एक ही संघ बनाने का इसमें सबसे बड़ा प्रावधान है। निष्क्रिय हुए खेल संघों की मान्यता रद्द करने का भी इसमें प्रावधान है। वंही ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों के पदक विजेता को पेंशन दी जाएगी। अर्जुन अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड और राजीव गांधी खेल रत्न प्राप्त अवार्डियों को मासिक वेतन भी दिया जाएगा। गांवों से शहरों तक नए स्टेडियम बनाए जाएंगे। स्पोर्ट्स ट्रेनिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए 58 करोड़ का प्रस्ताव है। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में तीन फीसदी आरक्षण देने और एथलीट को घायल होने पर एक लाख का बीमा कवर देने का प्रावधान भी किया गया है। इस खेल नीति 2020 में कुल्लू को ऐडवेंचर स्पोर्ट्स, सिरमौर और कांगड़ा को एथलेटिक्स और कबड्डी का हब बनाया जाएगा। स्कूलों में फिजिकल एजूकेशन और खेलों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने का प्रावधान भी किया गया है। राष्ट्रीय, राज्य, जिला और उपमंडल स्तर के एथलीटों को स्कूल-कॉलेजों की हाजिरी में भी विशेष छूट दी जाएगी।
आईसीसी ने इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया। टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 17 अक्टूबर को होगा, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। भारत का पहला मैच पाकिस्तान से दुबई में 24 अक्टूबर को होगा। कोरोना महामारी की वजह से भारत में होने वाला यह टूर्नामेंट अब ओमान और यूएई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले दौर में 8 क्वालिफाइंग टीमें भाग लेंगी. इनमें से चार टीमें सुपर 12 दौर में पहुंचेंगी। प्रारंभिक दौर में 8 टीमों में बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पापुआ न्यू गिनी शामिल है। टूर्नामेंट का फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। आगामी टूर्नामेंट 2016 के बाद पहला टी20 विश्व कप होगा। पिछली बार वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। भारत ने सुपर-10 के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी थी। सेमीफाइनल में भारत को विंडीज के हाथों 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में मेजबान टीम 120 रन पर ही सिमट गई। भारत की यह लॉर्ड्स में यह 19 मैचों में तीसरी जीत है। इससे पहले 1986 और 2014 में इस ऐतिहासिक मैदान पर जीत दर्ज की थी। भारत की तरफ से दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने 32 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने तीन, इशांत ने दो जबकि मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया। बता दें कि अजिंक्य रहाणे (61), मोहम्मद शमी (56*) और जसप्रीत बुमराह (34*) के दम पर भारत ने दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए थे। शमी और बुमराह के आगे अंग्रेज बेबस नजर आए। दोनों बल्लेबाजों के बीच नौवें विकेट के लिए 89 रन की नाबाद साझेदारी हुई। इससे पहले रहाणे और पुजारा के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई थी। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में मार्क वुड ने तीन, ओली रॉबिन्सन और मोईन अली ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि सैम करन को एक विकेट मिला। भारत ने पांचवें व आखिरी दिन का खेल 181/6 से आगे खेलना शुरू किया था। इससे पहले भारत ने भारत ने केएल राहुल (129) और रोहित शर्मा (83) के दम पर अपनी पहली पारी में 364 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने जो रूट की नाबाद 180 रन की पारी की बदौलत 391 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी। इस मैच में केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाले सबसे बड़े सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दी है। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों की भावनाओं को देखते हुए इस अवार्ड का नाम अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया जा रहा है। पीएम मोदी ने ट्ववीट में कहा कि, ''देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद।'' इस अवार्ड को 1991-92 में शुरू किया गया था। तब इसका नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया था। इस अवार्ड की स्थापना का मुख्य उद्देश्य खेल के क्षेत्र में सराहना और जागरूकता फैलाना है। साथ ही खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाना है, ताकि वह समाज में और ज्यादा सम्मान प्राप्त कर सकें।
ओलंपिक के खुमार के बीच क्रिकेट के मैदान से बड़ी खबर सामने आई है। इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर होनी है। दोनों टीमें 24 अक्टूबर को आमने-सामने हो सकती हैं। इस दिन रविवार है, ऐसे में लंबे वक्त के बाद किसी आईसीसी इवेंट में दोनों टीमों के बीच सुपर संडे पर कांटे की टक्कर होगी। हालांकि, अभी आईसीसी की ओर से वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला होना पक्का है। ICC की ओर से पिछले महीने ही वर्ल्ड कप के ग्रुप्स का ऐलान कर दिया गया था। भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप 2 का हिस्सा हैं। इस बार का टी-20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक खेला जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 ग्रुप में भारत ग्रुप 2 का हिस्सा है। इस ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान भी है। इनके अलावा क्वालिफायर ग्रुप को पार कर आने वाली दो टीमें भी इनका हिस्सा होंगी।
टोक्यो में आज से ओलंपिक खेलों का आगाज हो गया है। ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही भारत के तीरंदाज रैंकिंग राउंड के लिए मैदान में उतरे। तीरंदाजी में दुनिया की टॉप खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने ओलंपिक खेलों के पहले दिन अच्छी शुरुआत की है। रैंकिंग राउंड में दीपिका ने 9 नंबर पर है। महिलायों के सिंगल्स मुकाबले में कुल 64 तीरंदाज थे और दीपिका कुमारी ने 9 वे नंबर पर फिनिश करके पहले ही दिन इतना तो साबित कर दी है कि वो फॉर्म में ही चल रहीं है। दीपिका कुमारी को रैंकिंग राउंड में 9वें नंबर पर फिनिश करने से क्वार्टर फाइनल तक के सफर में सिर्फ टॉप 10 खिलाड़ियों में से एक ही तीरंदाज का सामना करना पड़ेगा। पहले दो राउंड्स के मुकाबले आसान होगा। रैंकिंग राउंड में 1 से 3 नंबर पर दक्षिण कोरिया के तीरंदाज ने कब्जा जमाया। रैंकिंग राउंड में ही 680 अंकों के साथ दक्षिण कोरिया की आन सन ने ओलंपिक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। नंबर 4 मेक्सिको की तीरंदाज रहीं। गौरतलब है कि भारत को दीपिका कुमारी से ओलंपिक खेलों में मेडल की उम्मीद है। दीपिका कुमारी तीसरी बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रही है। रैंकिंग राउंड में अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से दीपिका के लिए आगे की राह आसान हो गई है और उनके पास अब भारत के लिए मेडल जीतने का बेहतरीन मौका है।
अभिमन्यु मिश्रा बुधवार को इतिहास के सबसे कम उम्र के शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। न्यू जर्सी के 12 वर्षीय खिलाड़ी ने बुडापेस्ट में अपना तीसरा जीएम मानक हासिल किया, जो पहले ही आवश्यक 2500 एलो रेटिंग चेलेंज को पार कर चुके हैं। Chess.com पर आधिकारिक रिलीज में लिखा गया कि बुधवार को मिश्रा ने अपने करियर का अब तक का सबसे बड़ा मैच जीत लिया। उन्होंने 15 वर्षीय भारतीय जीएम लियोन ल्यूक मेंडोंका को हराया, नौ राउंड में 2600 से अधिक रेटिंग हासिल की। मिश्रा ने जीएम सर्गेई कारजाकिन का 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। 12 अगस्त 2002 को, 2016 में विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर, कारजाकिन ने 12 साल और सात महीने की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया था। 5 फरवरी 2009 को जन्मे मिश्रा को शतरंज में सर्वोच्च खिताब हासिल करने में 12 साल, चार महीने और 25 दिन लगे। मिश्रा ने कई महीने बुडापेस्ट, हंगरी में एक के बाद एक टूर्नामेंट खेलते हुए, खिताब और रिकॉर्ड का पीछा करते हुए समय व्यतीत किया। उन्होंने अप्रैल वेजेरकेपजो टूर्नामेंट और मई के पहले शनिवार टूर्नामेंट में अपने पहले और दूसरे जीएम मानक दोनों को में बेहतरीन प्रदर्शन किया, विशेष रूप से स्कोरिंग मानकों के लिए स्थापित 10 खिलाड़ियों के दोनों राउंड-रॉबिन में अभिमन्यु ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथम्पटन में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का आज पांचवां दिन है। मैच के पांचवें दिन का मौसम अच्छा है और उम्मीद की जा रही है कि पूरे दिन का खेल हो पाएगा। बता दें कि लगातार बारिश के चलते मैच के चौथे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और खेल को रद्द कर दिया गया। वहीं, पांचवें दिन का खेल अपने तय समय के मुताबिक यानी भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। बता दें कि इन चार दिनों में अभी तक केवल 141.1 ओवर का ही खेल हो पाया है। पांचवें दिन न्यूजीलैंड टीम 101/2 रन से आगे खेलना शुरू करेगी। कप्तान केन विलियम्सन 12 रन और रॉस टेलर बगैर खाता खोले नाबाद हैं। टीम इंडिया ने पहली पारी में 217 रन बनाए थे। इस लिहाज वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अब भी 116 रन से आगे है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। इस मैच में अबतक 4 में से दो दिन बारिश से धुल गए हैं। जिसके बाद इस खेल से प्रेम करने वाले लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली है इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग का गुस्सा आईसीसी पर फूटा है। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बैट्समैन को भी टाइमिंग नहीं मिली ढंग की और आईसीसी को भी।' वीरेंद्र सहवाग ने अपने इस ट्वीट के जरिए आईसीसी के प्रति अपना रोष प्रकट किया है। जैसे ही वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया तो सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस एक्टिव हो गए और आईसीसी पर जमकर अपनी भड़ास निकालने लगे। ट्विटर पर फैंस ने काफी सारे ट्वीट किए है। बता दें कि भारतीय टीम पहली पारी में 217 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 49 और कप्तान कोहली ने 44 रन की पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 101 रन बना लिए है। हालांकि इस मैच के पूरा होने की संभावना अब काफी कम हैं, क्योंकि चौथे दिन भी बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी गई।
Mount Everest Climber Amit Kumar Negi called on Chief Minister Jai Ram Thakur here today and shared his experiences with the Chief Minister that he has faced during Everest expedition. Chief Minister appreciated his feat and said that this was an inspiration to the young generations. He said that it was a matter of pride for all of us that youth were coming forward to face the uphill challenges boldly thereby bringing laurels to the State. Amit Kumar Negi, hails from Kinnaur district of the State, has climbed the IMF Mount Everest in May, 2021. Earlier he had also undertaken Pre-Everest Expedition through NCC to Deo-Tibba with effect from 30th May, 2012 to 6th July, 2012. He had also climbed Mount Trishul and attended the Alpine Climbing Camp from 7th to 26th January this year. Secretary Youth Services and Sports S.S. Guleria was also present on the occasion.
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन पर लगा सवालिया निशान हट गया है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों को यूएई में करवाने का फैसला किया है। शनिवार को हुई बीसीसीआई की मीटिंग में आईपीएल को इंडिया के यूएई शिफ्ट करने पर सहमति बनी है। पिछले कई दिनों से ही आईपीएल के 14वें सीजन के इंडिया से यूएई शिफ्ट होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब तक बीसीसीआई इस बात पर कुछ भी बोलने से बच रहा था। शनिवार को आईपीएल 2021 के फ्यूचर को लेकर बीसीसीआई ने एक मीटिंग बुलाई थी और पिछले साल की सफलता को देखते हुए यूएई को आईपीएल 2021 के बाकी बचे 31 मैचों की मेजबानी के लिए चुना गया। बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से मुंबई और चेन्नई में हुआ था। करीब 25 दिन तक बीसीसीआई टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने में कामयाब रहा। लेकिन जैसे ही टीमें अहमदाबाद और दिल्ली पहुंची तभी एक साथ कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद बीसीसीआई ने दो मैचों को टालने के बाद आखिरकार तीन मई को 14वें सीजन को स्थगित करने का फैसला किया था। गौरतलब है कि 14वें सीजन में लीग राउंड और प्लेऑफ के कुल 60 मुकाबले खेले जाने हैं। टूर्नामेंट के स्थगित होने तक 29 मैचों का आयोजन हुआ था। अब बाकी बचे 31 मैच यूएई में खेले जाएंगे।
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइन नेहवाल का आखिरी ओलंपिक खेलने का सपना टूट गया है। साइना नेहवाल इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं। विश्व बैडमिंटन महासंघ ने इस बात की जानकारी दी है। किदांबी श्रीकांत भी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब नहीं हो पाए। विश्व बैडमिंटन महासंघ ने साफ किया कि क्वालीफिकेशन अवधि के अंदर कोई और टूर्नामेंट नहीं होगा और मौजूदा रैंकिंग सूची में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. विश्व के पूर्व नंबर एक पुरूष खिलाड़ी श्रीकांत और लंदन खेलों की कांस्य पदक विजेता साइना की उम्मीदें लगभग उसी वक्त टूट गयी थी जब कोविड-19 महामारी के कारण सिंगापुर में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर के आखिरी टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था। मौजूदा स्वास्थ्य संकट के कारण, विश्व निकाय ने तीन महत्वपूर्ण आयोजनों के स्थगित करने के बाद क्वालीफिकेशन अवधि को लगभग दो महीने बढ़ाकर 15 जून कर दिया था। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण हालांकि इंडिया ओपन, मलेशिया ओपन और सिंगापुर ओपन का आयोजन नहीं हो सका जिससे श्रीकांत और साइना को क्वालीफिकेशन हासिल करने का मौका नहीं मिला। वंही, भारत के लिए महिला एकल में पीवी सिंधू, पुरुष एकल में बी साई प्रणीत और चिराग शेट्टी तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी ने क्वालीफिकेशन हासिल किया है।
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। पिछले कुछ दिनों से आईपीएल की कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आए थे। टीम के खिलाड़ियों ओर सदस्यों के लगातार पॉजिटिव होने के बाद BCCI ने ये फैसला लिया है। आखिरकार मंगलवार को विश्व की सबसे ज्यादा लुभावनी टी20 लीग को अनिश्चितकाल काल के लिए निलंबित कर दिया गया।
सचिन तेंदुलकर का आज 48वां जन्मदिन है। मास्टर-ब्लास्टर हर साल इस दिन को खास बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में कोरोना से उभरे इस महान क्रिकेटर ने एक सराहनीय घोषणा की है। बीते माह कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती होेने वाले सचिन ने प्लाजमा थैरेपी के लिए रक्त दान की घोषणा की है। साथ हीउन्होंने कोविड महामारी से जंग जीतने वाले तमाम लोगों से आगे आने की अपील की है। फैंस के बीच 'क्रिकेट के भगवान' नाम से मशहूर तेंदुलकर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले इस क्रिकेटर ने कहा, 'मैं डॉक्टर्स का एक संदेश आगे बढ़ाना चाहता हूं। पिछले साल, मैंने एक प्लाज्मा दान केंद्र का उद्घाटन किया। डॉक्टरों ने मुझे संदेश दिया है कि अगर सही समय पर प्लाज़्मा दिया जाए तो मरीज़ तेजी से ठीक हो सकते हैं। मैं खुद, यह करने जा रहा हूं। मैंने अपने डॉक्टरों से बात की है। आप में से जो कोविड-19 से उबर चुके हैं, कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श करें, और जब अनुमति हो, तो कृपया अपना रक्त दान करें। इससे बहुत सारी समस्याओं का समाधान होगा। मेरा आपसे आग्रह है कि कृपया रक्त दान करें और अपने साथी भारतीयों की मदद करें। आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए एक धन्यवाद।
हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू में देश के सबसे ऊँचे क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की पहली बाधा पार कर ली गई है। स्टेडियम के लिए स्थानीय पंचायत और राजस्व विभाग ने 38 बीघा ज़मीन की निशानदेही के बाद फाइल वन विभाग को भेज दी है। वन विभाग अब हिमाचल प्रदेश सरकार से लेटर ऑफ इंटेंट मिलने के इंतजार में है। स्टेडियम के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। लाहौल-स्पीति जिला क्रिकेट संघ ने सात साल पहले सिस्सू में स्टेडियम निर्माण की कवायद शुरू की। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से महज आठ किमी दूर 11000 हजार फीट की ऊंचाई पर बनने वाला 10 हजार दर्शक क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम देश में सबसे ऊंचा होगा। अभी सोलन के चायल में 7500 फीट की ऊंचाई पर देश का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसे 1891 में पटियाला के महाराजा भूपेंद्र सिंह ने बनवाया था। लाहौल-स्पीति क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर का दावा है कि स्टेडियम चंदे के पैसे से तैयार होगा। वहीं, जिला खेल अधिकारी एवं एसडीएम केलांग राजेश भंडारी ने बताया कि सिस्सू झील के समीप क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के लिए 38 बीघा जमीन लाहौल-स्पीति जिला क्रिकेट संघ के लिए दी गई है। यह स्टेडियम मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा की प्राथमिकता में है। मारकंडा ने कहा कि सरकार से स्टेडियम निर्माण के लिए जल्द लेटर ऑफ इंटेंट जारी करवाकर भूमि अधिग्रहण की फाइल को देहरादून भेजा जाएगा। बारिश और प्रचंड गर्मी के कारण अप्रैल से सितंबर तक देश में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों नहीं हो पाते। इस दौरान लाहौल घाटी में तापमान 20 से 25 डिग्री रहता है और बारिश न के बराबर होती है। लिहाजा, सिस्सू में यूरोपियन देशों की तर्ज पर यहां क्रिकेट खेला जा सकता है।
सीजन के छठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 रनों से मात दी। इस जीत में ग्लेन मैक्सवेल और शाहबाज की मुख्य भूमिका रही। आरसीबी ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। वहीं, मैक्सवेल ने 41 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शाहबाज अहमद ने गेंद से कमाल कर मैच का रुख आरसीबी की ओर पलट दिया। 26 साल के शाहबाज ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट झटके, ये तीनों विकेट उन्होंने एक ही ओवर में अपने नाम किए। उनका ये ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। शाहबाज ने इस ओवर में जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे और अब्दुल समद को आउट किया। वहीं, सनराइजर्स के लिए कप्तान डेविड वार्नर और पांडे ने दूसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े। वार्नर ने 37 गेंद में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। हालांकि, बाकी बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया। इससे पहले वेस्टइंडीज के हरफनमौला जैसन होल्डर की अगुवाई में सनराइजर्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। होल्डर ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि स्टार स्पिनर राशिद खान ने 18 रन देकर दो विकेट चटकाए। सनराइजर्स की यह दूसरी हार और आरसीबी की दूसरी जीत रही।
सीजन 14 के अपने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ हुए मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने 152 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और 10 रन से इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की। इस मैच में कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। शुरुआत में कोलकाता के स्पिनर्स द्वारा बनाए गए दबाव का फायदा आखिरी के ओवरों में आंद्रे रसेल को मिला। अपने दो ओवर में 15 रन देकर रसेल ने मुंबई के पांच बल्लेबाजों को आउट किया और मुंबई को 152 रन के स्कोर पर ही रोक दिया। लक्ष्य पाने उतरे नाइट राइडर्स ने जबरदस्त शुरुआत की जहां नितीश राणा और शुभमन गिल की जोड़ी ने 9 ओवर में 72 रन बनाए। वहीं, मुंबई के गेंदबाज़ राहुल चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कोलकाता के शुरू के चारों बल्लेबाजों का विकेट अपने नाम किया। राणा और गिल के आउट होने के बाद कोलकाता का कोई भी अन्य बल्लेबाज दो अंकों के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाया। वहीं, मुंबई की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने आखिरी ओवरों में केकेआर के बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर चार ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया और बोल्ट ने रसेल और कमिंस को बोल्ड कर जीत मुंबई इंडियंस के नाम करदी।
आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे संजू सैमसन ने इस आईपीएल सीजन का पहला शतक जड़ा। लेकिन उनका यह शतक पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को हार से बचा न सका। पंजाब किंग्स अंतिम गेंद पर चार रन से जीतने में सफल रही। पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर पंजाब ने छह विकेट पर 221 रन बनाए। वहीं ,राजस्थान की टीम 7 विकेट पर 217 रन ही बना पाई। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के ओपनर बेन स्टोक्स और मनन वोहरा जल्द लौट गए। कप्तान संजू सैमसन ने बटलर के साथ तीसरे विकेट पर 45 रन जोड़े और साथ ही 33 गेंदों पर अर्द्धशतक पूरा कर लिया। शिवम दुबे ने 23 रन का योगदान दिया लेकिन रियान पराग ने सैमसन के साथ 22 गेंदों पर 52 रन जोड़कर राजस्थान की उम्मीदें कायम रखीं। क्रिस गेल ने पारी में दो छक्के मारे जिसमें एक स्टोक्स और एक तेवतिया के ओवर में था। स्टोक्स पर लगाया उनका छक्का आईपीएल में ओवरऑल उनका 350वां छक्का था। उनके अब कुल 351 छक्के हो गए हैं। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज का विकेट स्टोक्स के कैच पकड़ने के बाद पराग के खाते में गया।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को आईपीएल 2021 की शुरुआत जीत के साथ की। कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को मुकाबले में 10 रन से मात दी। नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी की शानदार पारियों के दम पर कोलकाता ने 187 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 7 विकेट खोकर 177 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ कोलकाता की टीम ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है।आईपीएल 2021 के अपने पहले मैच में अनोखा 'शतक' जमाकर कोलकाता ने आईपीएल में जीत का सैकड़ा पूरा कर लिया है जिसके साथ कोलकाता आईपीएल में 100 मुकाबले जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। केकेआर से पहले सिर्फ मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ही इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं। इनके अलावा 5 फ्रेंचाइजी अभी यह आंकड़ा छून में नाकाम रही हैं।


















































