राजकीय महाविद्यालय देहरा में रोवर एंड रेंजर्स इकाई, युवा पर्यटन क्लब और इको क्लब द्वारा विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया । इस अवसर पर रोवर एंड रेंजर्स इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई तथा क्यारियों व गमलों को संवारा गया। तत्पश्चात युवा पर्यटन क्लब द्वारा साधारण व भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर "हिमाचल में पर्यटन "के अवसर व "हिमाचल की प्रसिद्ध विश्व धरोहर" विषय पर आधारित एक निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर मोनिका शर्मा ने की। उन्होंने "विश्व पर्यटन दिवस 2024" के विषय पर्यटन व शांति विषय पर एक विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय व प्रादेशिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा आर्थिक सांस्कृतिक और सामाजिक परिपेक्ष में पर्यटन की संभावनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रोफेसर निशा कुमारी निर्णायक की भूमिका में रही। यह कार्यक्रम रेंजर्स लीडर, युवा पर्यटन क्लब व इको क्लब की समन्वयक प्रोफेसर शिवानी गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ। निबंध लेखन प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष से हर्षिता, बीकॉम द्वितीय वर्ष से महक राणा और बीकॉम द्वितीय वर्ष से महक चौधरी प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर अशोक, मनीष,रामदयाल, सावित्री, सुदर्शना विशेष रूप से उपस्थित रहे।
** जिस कुएं में डूबकर पति-पत्नी की हुई थी मौत, अब उसे मिट्टी डालकर हमेशा के लिए किया जाएगा बंद मंडी: बीते 2 दिन पहले 25 सितंबर को मंडी जिले के सरकाघाट में एक दंपति की कुएं में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम पंचायत रखोह के कलोट गांव के जिस कुएं में पति-पत्नी की मौत हुई थी, उस कुएं को अब हमेशा-हमेशा के लिए दफन कर दिया जाएगा। उपमंडल प्रशासन ने कुएं को मिट्टी डालकर हमेशा के लिए बंद करने का फरमान जारी किया है। फिलहाल अभी इस कुएं को सील किया गया है और लोगों को हिदायत दी गई है कि वे उसके पास न जाएं। एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने बताया, "तहसीलदार और लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर इस कुएं में मिट्टी डालकर इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। कुएं के धरातल में ऑक्सीजन की कोई मौजूदगी नहीं है और प्रारंभिक जांच में इसका स्पष्ट पता चला है। इसलिए इसके पास जाकर पानी भरना खतरे से खाली नहीं रह गया है। भविष्य में कोई और हादसा न हो, इसके लिए कुएं को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। कुएं में डूबने से मौत का शिकार हुआ 45 वर्षीय संजीव कुमार अपनी ग्राम पंचायत के कलोट-2 वार्ड का सदस्य था। उसकी धर्मपत्नी नीलम कुमारी आशा वर्कर थी। संजीव कुएं में पानी भरने गया था जब कुएं में डूब कर उसकी मौत हो गई। वहीं, जब उसकी पत्नी उसे बचाने गई तो उसकी भी कुएं में डूबकर मौत हो गई। पति-पत्नी अपने पीछे एक 21 वर्षीय बेटे और बूढ़ी मां को छोड़ गए हैं। ग्राम पंचायत रखोह की प्रधान सुनीता देवी ने बताया, "संजीव को इस बात का पता था कि कुएं के धरातल पर ऑक्सीजन की कमी है। इस बात को लेकर संजीव ने 3 लाख की राशि से कुएं के पास कुछ काम भी करवाया था और भविष्य के लिए कुएं के ऊपर से बाल्टी डालकर पानी निकालने की योजना बना रहा था, लेकिन उससे पहले संजीव खुद ही हादसे का शिकार हो गया। संजीव ने बताया था कि कुएं के पास सुबह साढ़े 7 बजे से पहले और शाम को 5 से 7 बजे के बीच जाकर ही पानी भरना पड़ता है। इसके अलावा जब गर्मी ज्यादा होती है तो वहां पर ऑक्सीजन पूरी तरह से खत्म हो जाती है।प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि इस बात को लेकर प्रारंभिक तौर पर जो जांच की गई है, उसमें भी यही बात सामने आई है कि कुएं के धरातल पर ऑक्सीजन की मौजूदगी नहीं है। दोनों के डूबने और मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी ही मानी जा रही है। हालांकि इस बात का भी पता चला है कि दोनों दंपति को तैरना भी आता था।
** मार्च से माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने का दिया गया संदेश **मुस्लिम वर्ग के लोग बोले, बाहरी लोगों की होनी चाहिए वेरिफिकेशन शिमला में अवैध मस्जिद मामले की वजह से उपजे विवाद को लेकर आज विभिन्न संगठनों ने सीटीओ चौक से लोअर बाजार होते हुए रिज पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक संदभावना मार्च निकाला। सद्भावना मार्च में वामपंथी व मुस्लिम संगठनों सहित कई अन्य लोगों ने शामिल होकर शांति का संदेश दिया। इस दौरान सीपीआईएम के पूर्व में मेयर रहे संजय चौहान ने कहा कि शिमला में लंबे समय से सभी धर्मो के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं लेकिन अब विवाद को लेकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। आज शिमला में विभिन्न संगठनों द्वारा सद्भावना मार्च निकाला गया, जिसमें सभी समुदाय और संगठनों के लोग शामिल हुए हैं और लोगों से शांति की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिमला शांतिपूर्ण प्रदेश है 1984 के दंगों के दौरान भी सभी वर्गों के लोगों ने यहां पर एकता का परिचय देते हुए आपसी भाईचारे और एकता का परिचय दिया था। कुतुब मस्जिद के के अध्यक्ष मोहम्मद पीरू ने कहा कि वह पिछले पच्चीस वर्षों से यहां शिमला में रह रहे हैं और यहां पर आज तक कभी इस तरह का माहौल पैदा नही हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन बाहर से आने वाले सभी लोगों की वेरिफिकेशन करें ताकि यहां पर माहौल खराब ना हो। उन्होंने कहा कि शांति मार्च से माहोल को शांतिपूर्ण बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है।
सोलन जिला डीपीई संघ के चुनाव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ के प्रधानाचार्य नरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस चुनाव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) के डीपीई राज कुमार पाल को सर्वसम्मति से संघ का प्रधान चुना गया। अन्य पदों पर जसपाल सिंह को महासचिव, महेंद्र राठौर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामकृष्ण को कोषाध्यक्ष, सुभाष चंद को मुख्य सलाहकार, और विकास सकलानी को संयुक्त सचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त, राकेश ठाकुर, धनीराम, लज्जाराम, और सुनीता ग्रोवर को राज्य कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में जिला की ओर से नामित किया गया। लच्छमन दास, राज कुमार सैनी, विनोद कुमार, और संगत सिंह को जिला कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में चुना गया। साथ ही भोपाल ठाकुर, विनीत कुमार, जोगिंद्र सिंह, बलिराम, अशोक कुमार, धर्मदत्त, राजेंद्र पेज़टा, और नरेश कंवर को पदेन सदस्य नियुक्त किया गया। चुनाव के दौरान कुठाड़ विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य मनोज शर्मा (प्रवक्ता कॉमर्स) की उपस्थिति भी रही। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान राज कुमार पाल ने सभी डीपीई का आभार व्यक्त किया और संघ की प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि संघ की प्रमुख मांग "समान कार्य के लिए समान वेतन" है, जिसे लेकर संघ के सदस्य मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से पहले ही मिल चुके हैं। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि इस मांग को जल्द ही पूरा किया जाएगा।आगे की योजना के अनुसार, सोलन जिला डीपीई संघ अपनी मांगों को प्रदेश कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष फिर से प्रस्तुत करेगा।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में विगत 14 दिनों से चल रहे हिंदी पखवाड़े का शुक्रवार को धूमधाम के साथ समापन कर दिया गया। इस उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्या अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायकाचार्य डॉ प्रीति सिंह शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदव्यास परिसर की निदेशक प्रो सत्यम कुमारी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप निदेशक एवं बी एड विभाग के अध्यक्ष प्रो शीशराम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परिसर के छात्रों द्वारा किया गया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश साहनी ने अतिथि परिचय करवाया व उनको स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने अपने संभाषण के दौरान हिंदी भाषा का महत्त्व बताते हुए कहा कि हिंदी एक इंडो-आर्यन भाषा है, जो लगभग 260 मिलियन लोगों द्वारा बोली जाती है। यह दुनिया में चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। इस भाषा का प्रयोग भारत और प्रवासी भारतीयों की तरफ से सबसे ज्यादा किया जाता है। भारत में एक लोकप्रिय भाषा होने के साथ-साथ यह अंतर्राष्ट्रीय संचार के लिए भी एक महत्वपूर्ण भाषा बन गई है। वहीं परिसर निदेशक प्रो सत्यम कुमारी व उप निदेशक एवं बी. एड. विभागाध्यक्ष प्रो शीश राम ने हिंदी भाषा से संबंधित अपने अपने विचार रखे।विगत 14 दिनों में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। इन सब प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु हिंदी विषय के सहायकाचार्य डॉ पीयूष त्रिपाठी की अहम भूमिका रही। कंप्यूटर विषय के विभागाध्यक्ष अमित वालिया द्वारा प्रस्तुत किए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर परिसर के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।
**दानी सज्जनों से चंदा एकत्र कर चला रखा है आर्थिक मदद का अभियान मंडी: चौहारघाटी की ग्राम पंचायत धमच्याण के पूर्व उप प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर राजबन में हुई त्रासदी दौरान पीड़ितों की मदद को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। ओम प्रकाश ने पीड़ितों की आर्थिक मदद को लेकर अपने स्तर पर चंदा एकत्रित करने का अभियान चला रखा है, जिससे वह अब तक पांच लाख बासठ हजार रुपये की सहयोग राशि सभी पीड़ित परिवारों को वितरित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि साढ़े चार लाख रुपये की राशि उन्होंने अगस्त माह में पीड़ित परिवारों को वितरित की थी, जबकि एक लाख बारह हजार रुपये बीते गरूवार को सभी पीड़ित परिवारों को वितरित किए। ओम प्रकाश द्वारा पेश की गई मानवता की मिसाल की चौहारघाटी में जमकर सराहना हो रही है। पीड़ित परिवारों की मदद के लिए ओम प्रकाश ने अपने गूगल पे नंबर के जरिए ही यह राशि एकत्र की, जिसमें लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर सहयोग दिया। पीड़ित परिवारों की मदद को लेकर ओम प्रकाश का यह अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि लोग इसमें बढ़-चढ़ कर मदद कर रहे हैं। उन्होंने दानी सज्जनों से सामर्थ्य अनुसार मदद की अपील की है। उल्लेखनीय है कि इस भीषण त्रासदी में तीन रिहायशी मकान दब गए थे, जिसमें दस लोग मलबे में जिंदा दफन हो गए थे। नौ शव बरामद हुए थे, 27वर्षीय हरदेव सिंह लापता है। सभी पीड़ित परिवारों की मदद को लेकर ओम प्रकाश ठाकुर ने दिन रात एक कर समाजसेवा का जो जज्बा दिखाया है, वह औरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गया है।
सोलन: बाहरा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रैगिंग मामले में अब हास्टल वार्डन पर कानून का चाबुक चला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया बाहरा यूनिवर्सिटी के हास्टल नंबर एक के वार्डन ने अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती। वार्डन के खिलाफ हिमाचल शिक्षण संस्थान (रैगिंग निषेध) एक्ट 2009 की धारा 4 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। विदित रहे कि कुछ दिन पूर्व सोलन के वाकनाघाट स्थित बाहरा यूनिवर्सिटी में एक छात्र से रक्गिंग का मामला सामने आया था। इस रैगिंग प्रकरण का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कुछ युवक हास्टल के एक मकरे में युवक की पिटाई करते हुए दिख रहे थे। उसे शराब पीने के लिए भी दवाब में लिया जा रहा था। इसके बाद पीड़ित छात्र पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जंच पड़ताल शुरू की। इस प्रकरण में अब तक पांच आरोपी युवक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब पुलिस ने इस मामले की जांच आगे बढ़ाई तो एक और बढ़ा नाम समाने आया है। दरअसल पुलिस को जांच में पता चला कि यह मारपीटका वीडियो यूनिवर्सिटी के हास्टल नंबर एक में शूट हुआ था। जहां पीड़ित के साथ मारपीट की गई थी। पता चला कि उस दिन इस हास्टल के वार्डन अर्की के धुंधन गांव निवासी 56 वर्षीय पूर्ण चंद की ड्यूटी थी। जांच में पाया गया कि पूर्ण चंद ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरती और इस बात का ध्यान नहीं रखा कि हास्टल में रहने वाले छात्रों के कमरे में हो क्या रहा है। उन्होंने छात्रावास में रहने वाले छात्रों की गतिविधियों पर भी कोई नजर नहीं रखी। नतीजतन हास्टल के एक कमरे में छात्र खुलकर शराब पार्टी व रैगिंग का आनंद लेते रहे। सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में वार्डन पूर्णचंद के खिलाफ हिमाचल शिक्षण संस्थान (रैगिंग निषेध) एक्ट 2009 की धारा 4 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35.3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच आगे भी जारी है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। नोटिस के अनुसार महाजन ने चंबा की अपनी हालिया यात्रा के दौरान कुछ व्यक्तिगत टिप्पणियां की थीं। पठानिया ने कहा है कि महाजन ने उन पर झूठे आरोप और आक्षेप लगाए गए, जो अध्यक्ष और सदन के सदस्य की गरिमा के खिलाफ हैं। पठानिया ने कहा कि वह अपनी सांविधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए उन्हें विशेषाधिकार नोटिस जारी कर रहे हैं। पठानिया ने कहा कि महाजन को सबूतों के साथ आरोपों को साबित करना चाहिए और स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि वह किस पठानिया का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने किस संदर्भ में अपमानजनक टिप्पणी की और वह आरोपों को साबित करें, क्योंकि यह विशेषाधिकार हनन के बराबर है। सांसद को सवालों का जवाब देना चाहिए।
सोलन के यूरो किड्स प्ले स्कूल (कोटलानाला) में " टेबल- मैनर्स " पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसके तहत आज सभी बच्चों को डाइनिंग टेबल में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं के प्रयोग की जानकारी दी जैसे छुरी, कांटा, चम्मच इत्यादि। स्कूल की प्रिंसिपल मिसेज सीमा बहल ने बताया कि इस तरह के महत्वपूर्ण आयोजन से बच्चों को समाज में एक अच्छे व सभ्य नागरिक बनने में सहायता मिलती है और सीखने को मिलता है एवम आत्म विश्वास भी आता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों का अनुशासन और मनोबल भी बढ़ता है, इस आयोजन में सभी बच्चो ने उत्साह से बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्कूल की प्रिंसिपल मिसेज सीमा बहल ने बताया कि यूरो किड्स में इस तरह के आयोजन, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता हैंआगे भी होते रहेंगे।
एनआईटी हमीरपुर में छात्रा को कथित तौर पर वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने पर बुधवार देर रात छात्राओं ने कैलाश हाॅस्टल के बाहर हंगामा किया। मामले का पता चलने के बाद प्रबंधन ने छात्र को एनआईटी से निष्कासित कर दिया है। बीटेक प्रथम वर्ष की एक छात्रा को जान से मारने की धमकी और आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में बुधवार रात उस समय पता चला जब आक्रोशित छात्राएं कैलाश हाॅस्टल के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी करने लगीं। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया। छात्राएं जब नहीं मानीं तो सदर थाना हमीरपुर को सूचित किया। सदर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम और प्रबंधन छात्राओं को समझाने में जुट गया और रात दो बजे मामला सुलझ पाया। वीरवार को छात्रा ने पुलिस को लिखित में शिकायत सौंपी गई है। शिकायत में छात्रा ने कहा कि सहपाठी छात्र कुछ दिनों से परेशान कर रहा है। हाल ही में उसने अभद्र शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने छात्र से पूछताछ की है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि छात्रा की शिकायत पर छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, एनआईटी हमीरपुर की रजिस्ट्रार अर्चना नानोटी ने बताया कि मामले में प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई करते हुए छात्र को संस्थान से निष्कासित कर दिया है।
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंडर 19 लडको और लड़कियों के शतरंज टूर्नामेंट में बाल स्कूल ज्वालामुखी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। लड़कियों के वर्ग में अंडर 19 शतरंज टूर्नामेंट जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल देहरा में 23 से 26 सितम्बर तक आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी की लडकियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्राफी पर लगातार चौथी बार कब्जा किया। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्मरण रहे बाल स्कूल ज्वालामुखी की चैस टीम पिछले तीन वर्षो से शतरंज में चैंपियन रही है। लड़कियों की टीम ने अपने सभी चारों राउंड में प्रतिद्वंद्वी टीमों को 4-0 से हराया और किसी को भी अपने आगे टिकने नहीं दिया।पलक,कशिश,तृष्णा,महक, और नैंसी टीम सदस्य थी। वहीं दूसरी ओर लडको की चैस टीम तीसरे स्थान पर रही। सुजल का चयन राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए हो गया है। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने बताया कि जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों से लड़कियों की 14 और लड़कों की 34 टीमों ने भाग लिया। कड़ी स्पर्धा में हमारे स्कूल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। इसके लिए विकास धीमान, अशोक कुमार डी पी ई, श्यामा कुमारी पी ई टी, दिनेश कुमार दोनो टीमों के खिलाड़ियों और उनके माता पिता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उन्होंने बताया कि बाल स्कूल ज्वालामुखी की लडकियों की टीम लगातार चौथी बार विजेता बनी है।
बिलासपुर/सुनील: जिला मुख्यालय के किसान भवन में भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने शिरकत की। इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र के 150 से अधिक पंजीकृत कामगारों को इंडक्शन हीटर और सोलर लैंप वितरित किए गए। नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र नैना देवी और झंडूता में भी आगामी दो दिनों के अंतर्गत विभाग की ओर से इंडक्शन और सोलर लैंप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर उन्होंने आह्वान किया कि पात्र लोग पंजीकरण अवश्य करवाएं ताकि विभाग द्वारा चलाई जारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बोर्ड श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का सफलतापूर्वक कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभाग सभी शिकायतों के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर जारी करेगा इसके अतिरिक्त विभाग की सभी योजनाओं को हाईटेक माध्यम से सुलझाया जाएगा और विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए सभी योजनाओं को ऑनलाइन किया जाएगा ताकि सभी योजनाओं का लाभ लोगों को समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू निर्देशों पर हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि कामगारों की समस्याओं को समझा जा सके और कामगारों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और श्रमिकों के कल्याण के लिए विभाग के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है ताकि लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ मिल सके। कहा, कि जरूरतमंद और योग्य निर्माण श्रमिकों तक बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं की वित्तीय सहायता प्रदान करना बोर्ड की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को अधिक से अधिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रयासरत है उन्होंने कहा कि हिमाचल में ओपीएस की सुविधा कर्मचारियों को दे दी गई है, जिससे प्रदेश के कर्मचारियों के लाखों परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा इसके अतिरिक्त प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को लाभ मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पात्र कामगारों के बच्चों की शादी के लिए 51 हजार की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त लाभार्थी के आश्रितों को चिकित्सा उपचार के लिए 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है। लाभार्थियों के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रथम कक्षा से एचडी तक के लिए 8400 से लेकर 1 लाख 20 हजार रुपए की वित्तीय सहायता विभाग उपलब्ध करवाई जा रही है इसके अतिरिक्त किसी दुर्घटना या बीमारियों के कारण विकलांगता की स्थिति और मानसिक रूप से दिव्यांग लोगों के लिए भी वित्तीय सहायता का प्रावधान है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान किए गए घोषणाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बेसहारा और अनाथ लोगों को सहारा देने के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना जैसी योजना चलाई है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में कामगार बोर्ड द्वारा विधानसभा क्षेत्र सदर के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार हो सके और मौके पर ही पात्र लोगों का पंजीकरण भी करवाया जाएगा। इस अवसर पर श्रम कल्याण अधिकारी स्वाति शर्मा ने बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया और विभाग द्वारा चलाई जारी विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर इंटक के जिला अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर और बीडीसी वाइस चेयरमैन मस्तराम ठाकुर सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्ति अर्ध सैनिक बल इकाई के अध्यक्ष व समाजसेवी लाजपत राय का जन्मदिन 26 सितंम्बर को नंगल चौंक में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उनके 1973 के सहपाठी व दोस्तों के माध्यम से एक साथ एकत्रित होकर उन्हे जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दी और लम्बी उम्र की कामना की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने फूल गुलदस्ता भेंट कर लाजपतराय को बधाई दी, जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए लाजपतराय ने अपने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जन्मदिन के अवसर पर आप लोगों का असीम प्यार मिला है और हमेशा उनका ऋणी रहेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद गुरदास राम, पूर्व प्रधान धर्मचंद, व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा, डॉक्टर लेखराज , पूर्व प्रधान देशराज, उप प्रधान रवि वीरेंद्र नाथ , पूर्व उपप्रधान मिलखी, पूर्व उप प्रधान दिलबाग सिंह, गुरचरण सिंह, कमल ,अजीत सिंह, रमेश कुमार ,करतार सिंह, उत्तम चंद, रणजीत सिंह, बसंत सिंह जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह सहित कई व्यक्ति मौके पर उपस्थित रहें।
** एनएचएआइ और कंस्ट्रक्शन कंपनी के समक्ष एसडीएम को सौंपा 16 सूत्रीय मांग पत्र मंडी पठानकोट निर्माणाधीन फोरलेन फेज- 5 समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फोरलेन समन्वय समिति के साथ एनएचएआइ और गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान समन्वय समिति ने अपना 16 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया। समन्वय समिति अध्यक्ष चिंत राम ठाकुर और सचिव महेंद्र गुलेरिया ने कहा कि फोरलेन की जद में आए बहुत से ऐसे प्रभावित परिवार हैं जिनके पास मकान निर्माण के लिए जगह तक नहीं बची है। ऐसे में प्रभावित परिवार मकान निर्माण के लिए अब जमीन खरीद रहे हैं तो वह फोरलेन में गई जमीन के मिले मुआवजे से दो से तीन गुना अधिक दाम पर मिल रही है। जिससे प्रभावित चिंता में हैं। इसके साथ ही समिति ने कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा की जा रही कटिंग की मिट्टी सड़क पर बिछाए जाने का मामला भी उठाया। साथ ही एनएच से जुड़े अन्य राजमार्गों की आवाजाही बाधित न किए जाने की बात रखी। समन्वय समिति अध्यक्ष चिंत राम ने कहा कि कटिंग से निकली मिट्टी सड़क पर बिछाई गई है, जिससे बारिश में दलदल बनने से यहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहा हैं, जबकि धूप खिलने पर यह धूल मिट्टी वातावरण को खराब कर रही है। इस बारे एसडीएम सुरजीत सिंह मौके पर ही कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों को सड़क पर मिट्टी न बिछाए जाने के दिशा निर्देश दिए। वहीं न से जुड़े राजमार्गों की आवाजाही पूरी तरह बहाल रखने के भी आदेश दिए। बैठक दौरान हुई सौहार्दपूर्ण वार्ता को लेकर समन्वय समिति ने उपमंडल प्रशासन, एनएचएआइ और कंस्ट्रक्शन कंपनी का आभार जताया।
बाल विकास परियोजना कुनिहार के तहत ग्राम पंचायत हाटकोट के वार्ड नं तीन के आंगन वाडी में पोषण माह धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पांरपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी सजाई। प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं ने सही और संतुलित पोषण का संदेश दिया। शिविर की अध्यक्षता निशा ठाकुर सुपरवाइजर ने की। कार्यक्रम में कांता जोशी, शांता शर्मा व पंचायत वार्ड सदस्य विमला शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुपरवाइजर निशा ठाकुर ने शिविर में मौजूद महिलाओं को विभिन्न पोषक तत्वों के बारे में जानकारी देकर कहा कि मोटे अनाजों में पोषक तत्वों की भरमार होती हैं इसलिए हमे अधिक से अधिक मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य महिलाओं ने इस उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसको सबने सराहा। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक व्यंजनों को परोसा और मोटे अनाजों के संरक्षण का संदेश भी दिया। इस मौके पर आसपास की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
अब देश-विदेश के यात्री और स्पीति घाटी के बाशिंदे कुंजम दर्रा होकर कुल्लू-काजा के बीच 20 दिन तक ही निगम की बस से सफर कर सकेंगे। 15 अक्तूबर को यह मार्ग अधिकारिक रूप से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो जाएगा। उसके बाद सभी यात्री इस मार्ग से अगले सीजन में ही निगम की बस में कुल्लू-काजा के बीच यात्रा कर सकेंगे। इससे पहले एचआरटीसी केलांग डिपो ने लेह-दिल्ली के बीच बस सेवा को 15 सितंबर से बंद कर दिया है। अभी इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही जारी है लेकिन एचआरटीसी बस सेवा अब अगले साल ही मिल सकेगी। निगम ने इस बार 10 जून को लेह-दिल्ली के बीच बस सेवा शुरू की थी, जो 15 सितंबर को बंद कर दी गई है। एचआरटीसी केलांग डिपो की कुल्लू-काजा के बीच बस सेवा 15 अक्तूबर से अधिकारिक रूप से बंद हो सकती है। केलांग डिपो के कार्यकारी आरएम आयुष उपाध्याय ने कहा कि कुल्लू- काजा के बीच कुंजम दर्रा होकर यह मार्ग 15 अक्तूबर से अधिकारिक बंद हो जाता है। अब इस मार्ग पर बस सेवा 15 अक्तूबर के बाद मौसम और स्थिति पर निर्भर रहेगी। इसको लेकर उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कुल्लू जिले का है। मामले में भुंतर पुलिस की टीम ने पंजाब के 2 युवकों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों से बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया हैं। अब आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वो कहां से हेरोइन लेकर आए थे और आगे किसे बेचने जा रहे थे। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि पुलिस थाना भुंतर की टीम बजौरा के पास फोरलेन में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम ने दो युवकों से 29.46 ग्राम हेरोइन बरामद की. आरोपियों की पहचान सिमोन (उम्र 28 साल) निवासी गुरदासपुर और समरगिल (उम्र 21 साल) निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भुंतर थाने में धारा 21, 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया, पंजाब के दो युवकों से हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि और कौन-कौन लोग कुल्लू में उनके साथ नेटवर्क में जुड़े हुए हैं, ताकि उन सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में नशे और नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष मुहिम छेड़ी हुई है, जिसके चलते आए दिन प्रदेश में विभिन्न जगहों पर नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। राजधानी शिमला में भी पुलिस ने 468 ग्राम चिट्टे की बड़ी खेप के साथ जम्मू-कश्मीर के एक युवक को पकड़ा था, जिसके बाद पुलिस ने उसके जरिए ऊपरी शिमला में नशा तस्करी का कारोबार चलाने वाले सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया था। कुल्लू जिले में भी पुलिस लगातार नशा तस्करों पर नकेल कसने का काम कर रही है।
हमीरपुर जिले में देर रात भारी बारिश के चलते यहां पर सड़क में जलभराव हो गया है, जिसके चलते एनएच-3 पर निर्माण कार्य के चलते अवाहदेवी- दिल्ली एचआरटीसी बस बारी पंचायत के चाहड़ मोड़ के पास मलबे में फंस गई। वहीं, धर्मपुर जम्मू बस भी दल दल में फसी थी, लेकिन उसे निकाल लिया गया है। वही बारीं मंदिर की चढ़ाई पर भी रात भर से हो रही भारी बारिश के कारण सड़क में दरार आ गई है। उधर कोल्हू सिद्ध में पहाड़ी से आ रही कीचड़ और पत्थर की भरमार लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बारी पंचायत के चाहड़ मोड़ के पास सामने से तेज रफ़्तार में गाड़ी आ रही थी, जिसे पास देते समय अवाहदेवी- दिल्ली एचआरटीसी बस मलबे में धंस गई लेकिन अब बस को निकाल लिया गया। वहीं एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक का कहना है कि बस को निकाल लिया गया है। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं लगी है।
प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में भर्ती किए जाने वाले प्रशिक्षकों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये वेतन मिलेगा। साल में दस माह के लिए ही वेतन दिया जाएगा। दो माह की छुट्टियों की अदायगी नहीं की जाएगी। बुधवार को शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने 6297 प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षकों के भर्ती नियम अधिसूचित किए। 21 से 45 वर्ष की आयु के बारहवीं कक्षा में 50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले हिमाचली भर्ती के लिए पात्र होंगे। प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा कार्यक्रम में दो वर्ष का डिप्लोमा या नर्सरी में बीएड होना अनिवार्य रहेगा। एक साल का डिप्लोमा करने वाले भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। आउटसोर्स आधार पर इनकी भर्तियां की जाएंगी। प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षकों (ईसीसीईटी) की नियुक्ति के लिए नियम एवं शर्तें, उनके रोजगार, पारिश्रमिक, योग्यता और जिम्मेदारियों के लिए जारी दिशा-निर्देश में बताया गया कि इन्हें चयनित सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त किया जाएगा। विद्यालयवार रिक्तियां प्रारंभिक शिक्षा निदेशक निर्धारित करेंगे। करों और सेवा प्रदाता शुल्क सहित 10 हजार का मासिक पारिश्रमिक मिलेगा। भुगतान केवल 10 महीनों के लिए किया जाएगा, जिसमें स्कूल की छुट्टियों की अवधि शामिल नहीं है। प्रत्येक जिले में प्राथमिक शिक्षा के उप निदेशक के समग्र नियंत्रण में रहते हुए प्रशिक्षक स्कूल के सबसे वरिष्ठ शिक्षक की देखरेख में काम करेंगे। राज्य सरकार की मंजूरी के बिना किसी भी प्रशिक्षक को वियोजन से मुक्त नहीं किया जा सकेगा। नामांकन भिन्नता या प्रशासनिक कारणों से प्राथमिक शिक्षा निदेशक के परामर्श से स्थानांतरण हो सकेंगे। मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सरी शिक्षक शिक्षा, प्री-स्कूल शिक्षा, प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा कार्यक्रम (कम से कम दो वर्ष का) में डिप्लोमा या बीएड (नर्सरी) होना चाहिए। एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंकों में 5 प्रतिशत की छूट रहेगी। हिमाचल प्रदेश के बाहर के संस्थानों से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को वास्तविक हिमाचली होना आवश्यक रहेगा। धोखाधड़ी को रोकने के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी उम्मीदवारों की उचित स्क्रीनिंग करेगी। डिप्लोमा प्रमाणपत्रों की प्रामाणिकता के लिए सत्यापन किया जाएगा। एनसीटीई-मान्यता प्राप्त संस्थानों से डिप्लोमा वाले उम्मीदवारों पर ही विचार किया जाएगा। किसी प्रशिक्षक के जाने की स्थिति में आउटसोर्स एजेंसी को 14 दिनों के भीतर उपयुक्त प्रतिस्थापन प्रदान करना होगा।
** यह घटना निहरी की सोझा पंचायत के शलाह में हुई घटित तातापानी/रमेश: हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले की तहसील निहरी की ग्राम पंचायत सोझा के शलाह गांव में आज सुबह 5 बजे प्राकृतिक आपदा का कहर देखने को मिला। जहां पर आसमानी बिजली गिरने से दिनेश कुमार झुलसे और घर में भारी भरकम नुकसान हुआ। दिनेश कुमार जो की एक गरीब परिवार से सम्बन्ध रखते हैऔर मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते है। उनके घर में आज सुबह ये घटना घटित हुई। वहा के स्थानीय निवासी ललित ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह जब दिनेश कुमार घर से बाहर निकले तो अचानक से आसमानी बिजली गिरने से दिनेश कुमार झुलसे और घर को भारी नुकसान पहुंचा। दिनेश कुमार को सुन्नी हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि दिनेश कुमार खतरे से बाहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई है की दिनेश कुमार जो की बहुत गरीब परिवार से है उन्हें उपचार व घर की मुरम्मत के लिए उचित मुआवजा दिया जाए।
बिलासपुर/सुनील: जिला मुख्यालय में बुधवार को जिला परिषद की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बिमला देवी ने की। बैठक में लंबे अरसे से त्रिफलघाट से बिलासपुर और जबलु झंडूता से घुमारवीं चलने वाली बस को बिलासपुर तक चलाने पर विभाग द्वारा कार्रवाई न करने पर सदस्यों ने रोष प्रकट किया। इस विषय पर अध्यक्ष बिमला देवी ने विभाग को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सदस्य बलीराम टैगोर ने लैहड जब्लयाणा योजना पर विभाग से जानकारी मांगी और विभागीय अधिकारी ने बताया कि लैहड जब्लयाणा योजना को कोलडैम योजना की पाईप लाईन डाल दी गई है। रोड विस्तारीकरण का कार्य प्रगति पर हैं। उपाध्यक्ष जिला परिषद ने कहा कि फोरलेन के निर्माण होने से गरामोडा से बाया स्वारघाट तनबौल कल्लर से कोठीपुरा सड़क पर लोगों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए चर्चा की गई। उद्योग विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए निदेशक उद्योग की अध्यक्षता में संयुक्त निरीक्षण समिति द्वारा इस क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रारम्भिक सर्वेक्षण किया गया हैं और भूमि उपलब्धता के अनुसार उद्योग स्थापित करने की संभावना को तलाशा जा रहा हैं। जिला में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट में बाहरी राज्यों के लोगो को ज्यादा रोजगार देने के मामले में चर्चा की गई इसके अतिरिक्त बाहरी राज्यों से जिला में काम कर रहे लोगों के संबंधित कंपनी द्वारा पुलिस स्टेशन में रजिस्ट्रेशन करवाई गई है या नहीं इसके बारे में पूरा ब्योरा मांगा गया। सदस्य सत्या देवी ने ब्रह्मपुत्र से दयोथ सड़क पर काली मिट्टी नामक स्थान सड़क बार-बार बंद होने से स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मामले को उठाया, जिसमें लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस जगह का प्राक्कलन कर लगभग 5 लाख रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है और प्रशासन द्वारा धन मुहैया करवाने पर कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा। सदस्य शैलजा शर्मा ने बेहना झट्टा की 13 ग्राम पंचायत में बार-बार बिजली के कट लगने और कुछ ग्राम पंचायत में कम वोल्टेज की समस्या को उठाया और हाउस ने विभाग को जल्द से जल्द इस क्षेत्र में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक ने उपाध्यक्ष मानसिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवंटित मकान का विभाग से ब्यौरा मांगा। संबंधित विभागीय अधिकारी ने बताया कि जिला बिलासपुर के लिए केंद्र सरकार की ओर से 1793 मकान आवंटित हुए हैं जिसमें से 1280 मकान आवंटित कर दिए गए हैं। सदस्य आई०डी० शर्मा, ने विभागीय अधिकारी ने चिकित्सा खण्ड घुमारवीं के अर्न्तगत पीएचसी लैहड़ी सरेल व पीएचसी सुसनाल बरोटा ग्राम पंचायत में कई महीनों से एमओ चिकित्सा अधिकारी का पद खाली होने और जन आरोग्य समिति की बैठक तक नहीं होने के मामले को उठाया। जिस पर विभागीय अधिकारी ने बताया कि पीएचसी लैहड़ी सरेल व पीएचसी सुसनाल के लिए एमओ का अतिरिक्त प्रभार अन्य अधिकारी को दिया गया है और जल्द ही जन अरोग्य समिति का बैठक आयोजन कर लोगों को लाभ दिया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ निधि पटेल ने सभी अधिकारियों को बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों को अमल में लाने और सभी विकास के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के सभी सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे।
देहरा: अधीक्षक डाकघर देहरा मण्डल द्वारा बताया गया कि कार्यालय अधीक्षक डाकघर देहरा मण्डल में पेंशन अदालत 27 सितंबर 2024 को 10.00 बजे आयोजित होनी निश्चित हुई है। इस दिन अदालत डाक पेंशन भोगियों और फैमिली पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतें सुनेगी। यदि ऐसी कोई शिकायत हो तो उसे कार्यालय अधीक्षक डाकघर देहरा मण्डल, देहरा को 26-09-2024 तक अवश्य भेजें ।
जयसिंहपुर/नरेंदर डोगरा: जयसिंहपुर में युवा क्लब हार बालकरूपी व धार बालकरूपी के सौजन्य से 29 सितम्बर को सुबह 10 से 3 बजे तक बाबा बालकरूपी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी युवा क्लब के सदस्य मुनीश वालिया और पंचायत प्रधान सुनील चौधरी ने दी। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस रक्तदान शिविर को सफल बनाएं।
आईटीआई नैहरनपुखर में एक बार फिर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। आगामी 30 सितंबर 2024 को एम्सन गियर,हीरो मोटर लुधियाना ,ओशो प्राइवेट लिमिटेड के लिए टीo डीo एसo ग्रुप द्वारा आई॰टी॰आई॰ नैहरनपुखर में लिखित परीक्षा व कैम्पस इंटरव्यू के माध्यम से स्थाई रोजगार के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। कंपनी के एच॰आर॰ विभाग के अधिकारी ने बताया कि 30 सितंबर 2024 को होने वाली लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के लिए एन॰सी॰वी॰टी॰ और एस॰सी॰वी॰टी॰ से फिटर, वेल्डर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन,इलेक्ट्रॉनिक्स और ड्राफ्टसमैन मेकेनिकल व्यवसाय मे कोर्स पूरा कर चुके सभी अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होने बताया कि कंपनी दुवारा चयनित युवाओं को 16500/- रुपये मासिक वेतन के साथ अन्य लाभ भी दिए जाएगें। कैम्पस इंटरव्यू में पात्र युवा 30 सितंबर 2024 को सुबह नौ बजे अपने मूल प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपियों के साथ आई॰टी॰आई॰ नैहरनपुखर कैम्पस में पहुँच जाने चाहिए। इस विषय बारे संस्थान प्रधानाचार्य जी ने बताया की युवाओं की चयन प्रक्रिया में पहले एक लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होने बताया कि इस कैम्पस इंटरव्यू में प्रदेश भर के सरकारी व निजी आई॰टी॰आई॰ के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी मुकेश कौशल से दूरभाष 01970-292604 व 9418162333 पर संपर्क कर सकते है ।
धरमपुर/डिंपल: सरकाघाट उपमंडल के तहत पंचायत रखोह के कलोह गांव में बुधवार सुबह एक दंपती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र नानक चंद अपने घर के पास वाले कुएं में पानी भरने गया था। इस दौरान उसका अचानक पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। बहुत देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी नीलम कुमारी भी कुएं के पास पहुंची। वहां उसने पति को कूएं में डूबा हुआ देखा। पत्नी ने पति को बचाने की कोशिश की तो उसका भी पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। काफी देर तक जब संजीव और नीलम घर नहीं पहुंचे तो उनकी माता लीला देवी कुएं के पास पहुंची। जैसे ही उसने दोनों को देखा तो होश खो बैठी और चिल्लाने लगी। गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है। कुआं 35 फीट गहरा था। मृतक संजीव कुमार रखोह पंचायत का वार्ड पंच था और उसकी पत्नी नीलम कुमार आशा वर्कर थी। इनका एक 21 वर्षीय बेटा है जो एम फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। इसके अलावा घर पर 72 वर्षीय बुजुर्ग मां है। अब इस परिवार में सिर्फ बुजुर्ग मां और नौजवान बेटा ही शेष रह गए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हर कोई इस घटना के बारे में सुनकर गमगीन है। क्योंकि किसी ने यह कभी नहीं सोचा था कि गांव में घर के पास जो कुआं पानी के रूप में जिंदगी की डोर को आगे बढ़ा रहा है एक दिन वहीं कुआं मौत का कुआं बनकर जीवन की डोर को तोड़ देगा।
डाकघर इंस्पेक्टर राजकुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थिल्ल के उप प्रधानाचार्य सुरजीत चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में डाकघर की विभिन्न योजनाओं और आधार शिविर के आयोजन के बारे में खुलकर चर्चा की। राजकुमार ने स्कूल के उप प्रधानाचार्य को डाकघर की महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे बचत खाता योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, पीपीएफ,बचत बीमा आदि के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह योजनाएं किस तरह विद्यालय के छात्रों, शिक्षक और उनके परिवारों के लिए लाभान्वित हो सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने आधार शिविर के आयोजन बारे भी चर्चा की, जिसमें छात्रों और स्कूल स्टाफ के लिए आधार पंजीकरण, संशोधन और अन्य संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएगी। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके आधार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आसान और सुलभ माध्यम प्रदान करेगा। वहीं, उप प्रधानाचार्य सुरजीत चौधरी ने इस पहल की सराहना की व विद्यालय की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों को लाभान्वित करेंगे बल्कि उनके परिवारों के लिए भी उपयोगी साबित होंगे। इस अवसर पर थिल्ल स्कूल का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
जयसिंहपुर/नरेंदर डोगरा: जयसिंहपुर के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में आयोजित होने वाले मेले में लगने वाली दुकानों के लिए मेला ग्राउंड की बोली 27 सितंबर को एसडीएम कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। दशहरा कमेटी के सचिव व तहसीलदार अभिषेक भास्कर ने बताया कि जयसिंहपुर चौगान के 6000 वर्ग फीट हिस्से के लिए यह बोली लगाई जाएगी। अभिषेक भास्कर ने बताया कि इस बोली में भाग लेने के इच्छुक बोली दाता को धरोहर राशि के रूप में दो लाख रुपये नकद या बैंक ड्राफ्ट के रूप में जमा करवाने होंगे। अभिषेक भास्कर ने बताया कि मेला ग्राउंड के आबंटन के लिए रिजर्व प्राइस 18 लाख रखा गया है और उसी से यह बोली शुरू होगी। मेला ग्राउंड के नीलामी की प्रक्रिया 27 सितंबर को सुबह 11.30 बजे शुरू होगी और सफल बोलीदाता को सारी राशि उसी दिन शाम 5 बजे तक जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाता बोली के मैदान क्षेत्र को देखने के लिए किसी कार्य दिवस में कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
**स्कूल कैंपस में पौधरोपण कर मुख्याध्यापक ने बताया पर्यावरण का महत्व चिंतपूर्णी/मनोज भारद्वाज: राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी में पर्यावरण पखवाड़ा के उपलक्ष में मुख्याध्यापक सुधीर गौतम एवं एसएमसी प्रधान विकास भारद्वाज ने मोरिंगा ( सहजन) का पौधा पाठशाला कैंपस में रोपित किया और पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। पाठशाला में पर्यावरण पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतिदिन पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न गतिविधियां जैसे - पाठशाला एवं उसके आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई , पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता रैली, पेंटिंग कंपीटीशन, प्रार्थना सभा में पर्यावरण संरक्षण हेतु अध्यापकों द्वारा प्रेरक शब्द आदि अनेक गतिविधियां अमल में लाई जा रही हैं। उसी कड़ी में आज एसएमसी प्रधान तथा मुख्य अध्यापक महोदय ने मोरिंगा (सहजन) का पौधा पाठशाला के कैंपस में रोपित करके सभी बच्चों को भी अपने घर में एवं खाली पड़ी जमीन में पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पाठशाला के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
इंदौरा/मनीष ठाकुर: राजकीय स्नातक महाविद्यालय इंदौरा मे सिविल हॉस्पिटल से स्वास्थ्य शिक्षिका निर्मला धीमान ने स्वास्थ्य के बारे में बच्चों को जागरूक किया। इसमें लगभग 70 बच्चों ने हिस्सा लिया,उन्होंने बताया कि मैगी, जंक फूड आदि से परहेज करना चाहिए क्योंकि इस से लीवर प्रभावित होता हैं। खाने में फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए, जिससे आप एनीमिक नहीं हो सकते। नशे से भी सभी को दूर रहना चाहिए । इसके साथ ही सभी बच्चों को पेन बाटें गए। प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान वालों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए । इस अवसर पर डॉक्टर अवस्थी, प्रोफेसर योगेश, प्रोफेसर अंजना गौतम, प्रोफेसर रेखा, प्रोफेसर आरके गुप्ता, प्रोफेसर गांधी, प्रोफेसर बिट्टू कुमारी, प्रोफेसर आरती रानी उपस्थित रही।
हरियाणा का चुनाव पूरे चर्म पर है और सभी पार्टियां अपना दम खम दिखा रही है। आम आदमी पार्टी ने भी हरियाणा में सभी सीट्स पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता विकास धीमान और मनीष सरीन और अजय अट्वाल प्रदेश उपाध्यक्ष अंबेडकर विंग भी हरियाणा मे पार्टी की जीत के लिए प्रचार मे लगे हुए हैं। आम आदमी पार्टी हरियाणा मे भी अपनी शिक्षा स्वस्थ बिजली जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। विकास धीमान ने बताया कि जगाधरी विधानसभा के प्रत्याशी बहुत अच्छे अंत्राल से जीत पक्की करेंगे। हरियाणा की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह से मन बना चुकी है, विकास धीमान ने बताया कि हम चुनाव जीत रहे हैं।
हिमाचल में प्री और पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना के तहत 2022-23 और 2023-24 की राशि रोकी गई है। बैंक खाते से आधार नंबर नहीं जोड़ने पर 11,024 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जारी करने पर रोक लगा दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने राशि जारी करवाने के लिए आधार नंबर को बैंक खातों से जुड़वाने के लिए अंतिम मौका देते हुए तीन माह की माेहलत दी है। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज प्रिंसिपलोंं और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजे गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन बैंक खातों को आधार से नहीं जोड़ा गया है, ऐसे खातों में छात्रवृत्ति की राशि न जोड़ा जाए। छात्रवृत्ति आवंटन में फर्जीवाडा रोकने के लिए केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 और 2023-24 के लिए प्री मैट्रिक और पाेस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना के लंबित मामलों में धनराशि जारी नहीं की है। निदेशक ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में बचत खाते खोलने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कहा है। भारतीय डाक भुगतान बैंक के पास ग्रामीण, दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में विशाल नेटवर्क क्षमता है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा सभी खाते आधार नंबर से जोड़ने के बाद ही खोले जाते हैं। उच्च शिक्षा निदेशक ने स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ उनके अभिभावकों या संरक्षकों से भी संपर्क करने को कहा है। निदेशक ने कहा कि अगर किसी विद्यार्थी ने तीन माह के बाद भी आधार नंबर को बैंक खातों से नहीं जुड़वाया तो ऐसे मामलों में छात्रवृत्ति जारी नहीं होगी।प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना में 6,549 विद्यार्थियों की राशि रुकी है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत 19,813 पात्र पाए गए। 16,408 को राशि दी गई जबकि बैंक खाते से आधार नहीं जुड़वाने पर 3,405 की राशि को रोका गया है। इसी तरह शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 19,523 विद्यार्थी पात्र थे। 16,311 को पैसा दिया गया और 3,144 की राशि रोकी गई। पोस्ट मैट्रिक योजना में 4,475 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 23,450 विद्यार्थी पात्र पाए गए। 20,742 को राशि जारी हुई जबकि 2,708 को पैसा नहीं दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 23,435 पात्र विद्यार्थी थे। 21,668 को राशि दी गई। बैंक खाते से आधार नहीं जुड़वाने पर 1,767 की छात्रवृत्ति रोका है।
शिमला: जस्टिस राजीव शकधर हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। आज सुबह करीब 11 बजे हिमाचल राजभवन में हुए एक कार्यक्रम में जस्टिस राजीव शकधर ने हिमाचल हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजीव प्रताप शुक्ल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में हिमाचल सरकार के मंत्री, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, हाइकोर्ट के जज और आला अधिकारी मौजूद थे। हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में राजीव शकधर का कार्यकाल एक महीने से भी कम का होगा, क्योंकि जस्टिस राजीव शकधर 18 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव को झारखंड हाईकोर्ट का सीजे नियुक्त किया गया है। हिमाचल हाईकोर्ट के सीजे का कार्यभार संभालने वाले न्यायमूर्ति राजीव शकधर फिलहाल दिल्ली हाइकोर्ट के जस्टिस थे। दिल्ली के ही सेंट कोलंबस स्कूल से उन्होंने आरंभिक शिक्षा हासिल की हैं। उन्होंने 1984 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी-कॉम (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की थी। फिर साल 1987 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। वो नवंबर 1987 में वकील के तौर पर नामित हुए। इसी साल उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से CA की पढ़ाई पूरी की थी। साल 1994 में उन्होंने लंदन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज से लॉ का एडवांस कोर्स पूरा किया। 8 दिसंबर 2005 को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित हुए थे। न्यायमूर्ति राजीव शकधर को 11 अप्रैल 2008 को दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश बनाया गया था। फिर 17 अक्टूबर, 2011 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई। उन्हें 11 अप्रैल 2016 को मद्रास हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया, लेकिन फिर 15 जनवरी, 2018 को उन्हें वापस दिल्ली हाईकोर्ट में ही स्थानांतरित किया गया। मद्रास उच्च न्यायालय में सूचना और प्रौद्योगिकी समिति की अध्यक्षता की है और दिल्ली उच्च न्यायालय में भी इसी पद पर हैं। उन्हें सिविल मुकद्दमे, संवैधानिक कानून, वाणिज्यिक मुकद्दमे, कॉर्पोरेट और कराधान कानूनों पर महारात हासिल है। उल्लेखनीय है कि 18 अक्तूबर को इनकी सेवानिवृति के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर मोस्ट जज न्यायमूर्ति जीएस संधवालिया को हिमाचल हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश भी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पहले ही कर दी थी। उनकी नियुक्ति न्यायमूर्ति शकधर की रिटायरमेंट के बाद होगी।
** विद्युत बोर्ड ने ऑपरेटरों को थमाया नोटिस मंडी: जिले में मंडी शहर में बिजली की खंभों पर मक्कड़जाल की तरह लटकी केबल, टेलीकॉम नेटवर्किंग की तारों को हटाने का मुद्दा शहरी निकाय के चुनावों में हर बार गुंजता है, लेकिन शहर की सरकार बनते ही हर बार यह मुद्दा गायब हो जाता है। तारों का यह जंजाल पिछले दो दशकों से विद्युत बोर्ड के लिए सिरदर्द बना हुआ है और यह जंजाल कम होने की बजाय और फैल रहा है। शहर की सरकार द्वारा मक्कड़जालनुमा इन तारों को हटाने के लिए कोई उचित कदम न उठाने के बाद विद्युत बोर्ड ने अब अपने स्तर पर ही कसरत शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले महीने 24 अगस्त को विद्युत बोर्ड के मंडी डिविजन कार्यालय द्वारा बिजली के खंभों से इन तारों को हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। इस नोटिस पर शहर के केबल व इंटरनेट नेटवर्किंग ऑपरेटरों ने कोई संजीदगी नहीं दिखाई, जिसके बाद अब विभाग ने 24 सितंबर को एक और अंतिम नोटिस भेजा, जिसमें 15 दिन के भीतर इन तारों को हटाने का अल्टीमेटम ऑपरेटरों को दिया गया है। विद्युत विभाग का कहना है कि यदि शहर के ऑपरेटरों द्वारा इस नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया जाता है तो आगे विभाग अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। वहीं विभाग का यह भी कहना है कि बिजली के खंभों पर झूल रही इन तारों के जंजाल से ही शहर में शॉर्ट सर्किट की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इन तारों के कारण शॉर्ट सर्किट होने से यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी इन्हीं ऑपरेटर्ज की होगी। इस बारे में विद्युत उपमंडल-1 मंडी सहायक अभियंता नरेश ठाकुर ने बताया, "बिजली के खंभों पर बेतरतीब ढंग से लटकी इन तारों को हटाने के लिए विभाग एक्शन मोड में हैं। शहर में अनाधिकृत तरीके से लटकी इन तारों के कारण जहां विभाग के कर्मचारियों को खंभे पर लगी बिजली की तारों के रखरखाव में कई परेशानियां होती है। वहीं, शॉर्ट सर्किट होने का भी खतरा बना रहता है। बता दें कि मंडी शहर में हर ओर बिजली के खंभों पर तारों का ही जंजाल नजर आता है। तारों के ये मक्कड़जाल जहां शहर की खूबसूरती को बदनुमा दाग लगा रहे है। वहीं, शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं को भी बुलावा दे रहे हैं। वहीं, अब विद्युत विभाग ने शहर वासियों को इन तारों के जाल से मुक्ति दिलाने के कवायत शुरू कर दी, जिसके तहत अनधिकृत तरीके से लटकी इन तारों को हटाने के लिए अंतिम नोटिस भी विभाग की ओर से विभिन्न ऑपरेटरों को भेजे गए हैं।
हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों से मौसम शुष्क बना रहा, जिसके कारण तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग शिमला ने आज बुधवार के लिए शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के 12 में से 6 जिलों में अलग-अलग स्थान पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग शिमला ने बताया कि 1 जून से 24 सितंबर तक चालू मानसून सीजन में बारिश की 21 फीसदी कमी दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश में सामान्य 723.1 मिमी के मुकाबले 573.7 मिमी बारिश हुई है। लाहौल-स्पीति में सबसे ज्यादा 69% बारिश की कमी दर्ज की गई है। इसके बाद ऊना में 35%, चंबा में 34%, हमीरपुर में 31%, सोलन में 21%, किन्नौर में 20%, कांगड़ा और सिरमौर में 9% और मंडी में 4% बारिश की कमी दर्ज की गई, जबकि शिमला प्रदेश में एकमात्र ऐसा जिला रहा, जहां 15% अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं, हिमाचल में अधिकतम तापमान में भी खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क रहने से तापमान सामान्य से 3 से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के केलांग में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.9 डिग्री ज्यादा रहा, जबकि जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा में दिन का तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेश में सबसे गर्म ऊना रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। इसके अलावा सोलन में पारा सामान्य से 5.6 डिग्री ज्यादा, भुंतर में सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा, धर्मशाला में सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा और शिमला में सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा रह। वहीं, प्रदेश में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 से 5 डिग्री अधिक रहा।
हिमाचल में मस्जिद के अवैध निर्माण से बाहरी लोगों को लेकर उपजे विवाद के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। प्रदेश सरकार ने सबसे पहले नगर निगम शिमला की परिधि के तहत स्ट्रीट वेंडर को रेगुलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम मेयर सुरेंद्र चौहान, शिमला व्यापार मंडल व शहर की स्ट्रीट वेंडर्स एसोसिएशन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें विक्रमादित्य सिंह ने नगर निगम को तहबाजारियों की पहचान करके, शहर में स्ट्रीट वेंडर जोन चिन्हित व स्ट्रीट वेंडर्स के लिए ब्लू लाइन लगाने के निर्देश दिए हैं। जहां पर वेंडिंग होगी, जिसके लिए तहबाजारियों को परमिट जारी किए जाएंगे, जिसका हर तीन साल में कमेटी की ओर से रिव्यू किया जाएगा। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वेंडिंग के लिए जोनिंग और ब्लू लाइन का कार्य पूरा करने के लिए नगर निगम आयुक्त को 30 दिसंबर की डेडलाइन दी गई है, जिसमें विकलांग, विधवा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को प्राथमिकता दी जाएग। इसकी बकायदा नियमित तौर पर मॉनिटरिंग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी स्ट्रीट वेंडर को अपने लाइसेंस फोटो के साथ दुकान के आगे लगाने होंगे। बिना लाइसेंस वालों को शहर में नहीं बैठने दिया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नगर निगम शिमला ने अभी तक शहर में 1060 तक स्ट्रीट वेंडर की पहचान की है, जिनमें से 540 नए तहबाजारी और जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ त्रुटियां भी रह गई हैं। शहर में कई ऐसे वेंडर भी हैं, जिनकी वैरिफिकेशन हो चुकी है, लेकिन ऐसे लोग अब मौके पर नहीं बैठ रहे हैं। इनकी भी पहचान करने के लिए कहा गया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्ट्रीट वेंडरों के लिए विभाग ने नगर निगम को किराया तय करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि लोअर बाजार, लक्कड़ बाहर और मिडल बाजार आदि भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में अधिक रेट और बाकी जगहों पर कम किराया रखने के लिए कहा गया है, ताकि व्यापारी व स्ट्रीट वेंडर को कोई नुकसान नहीं हो। व्यापारियों की शिकायत है कि शिमला में रविवार को संडे मार्केट सजती है, जिसमें बाहरी राज्यों से भी लोग दुकानें सजाते हैं, लेकिन उनकी ना तो कोई पहचान होती है, ना ही नगर निगम को आय होती है। ऐसे में नगर निगम आयुक्त को इन्हें रेगुलेट किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडिंग में हिमाचल के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस)का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीशनल सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस(ए.एस.पी.) ऊना संजीव भाटिया शामिल हुए। मुख्य वक्ता के रूप में संस्कृत कॉलेज जंगला रोहड़ू की हिंदी विषय की सहायकाचार्य डॉ सुनीता भारद्वाज उपस्थित हुईं। मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) के कार्यक्रम अधिकारी एवं कंप्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ अमित वालिया ने आए हुए अतिथियों का परिचय करवाया व स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं एन एस एस संयोजक कवि पंकज ने वेदव्यास परिसर की एनएसएस यूनिट की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उसके पश्चात वेदव्यास परिसर के छात्र-छात्राओं द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अपने संभाषण के दौरान कार्यक्रम की मुख्यातिथि एसडीएम देहरा शिल्पी बेटा ने परिसर के छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए कई टिप्स दिए व कानून की विभिन्न धाराओं की जानकारी भी प्रदान की। वहीं विशिष्ट तिथि ए एस पी ऊना संजीव भाटिया ने अपने भाषण में बताया कि वह कितनी मेहनत से पुलिस विभाग के इस पद पर पहुंचे हैं व वेदव्यास परिसर के छात्र-छात्राओं को भी मेहनत करके जिंदगी में एक अच्छा मुकाम हासिल करने की प्रेरणा दी। वहीं अध्यक्षीय भाषण में परिसर निदेशक प्रोफेसर सत्यम कुमारी ने स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए परिसर की एनएसएस यूनिट को बधाई दी। वहीं एन एस एस सदस्य एवं अंग्रेजी विषय के सहायकाचार्य डॉ मनीष कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर परिसर की एन. एस. एस. ईकाई के समस्त सदस्य एवं शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
राजकीय महाविद्यालय देहरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने स्थापना दिवस मनाया I कार्यकम में कार्यकारी प्राचार्या प्रो. मोनिका शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। अपने सम्बोधन में प्रचार्या ने कहा एन.एस.एस का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है I इसी के साथ उन्होंने राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को राष्ट्रीय सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया I डॉ. परवीन कुमार कार्यक्रम अधिकारी ने भी एन.एस.एस के स्थापना इतिहास, उद्देश्य, समाज सेवा में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एन.एस.एस. दुनिया का सबसे बड़ा सरकारी सेवा संगठन है उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए I प्रत्येक स्वयंसेवक निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र के विकास में भागीदारी निर्धारित करे।इस अवसर पर "स्वच्छता ही सेवा'' थीम पर कार्यकारी प्राचार्या मोनिका शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण करवाई गई । इस कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया I पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान पर दीपक बी ए प्रथम वर्ष से , दूसरे स्थान पर नेहा बी. ए तृतीय वर्ष से तथा तीसरे स्थान महक राणा, महक चौधरी बी कॉम द्वितीय वर्ष से रहे I नारा लेखन में प्रथम स्थान पर नेहा व रीना बी ए तृतीय वर्ष से , दूसरे स्थान पर अंशु बी ए तृतीय वर्ष से, तथा तीसरे स्थान पर नितिका बी ए तृतीय वर्ष से रहे। कार्यक्रम के अंत में रैली निकालकर आस पास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।इस अवसर पर प्रोफेसर निशा,प्रो. शिवानी गुप्ता के अतिरिक्त बृजबाला पुस्तकालय अध्यक्ष,अशोक, मुनीश भलवाल,रामदयाल ,जीवन सिंह, सावित्री, सुदर्शना, कश्मीर उपस्थित रहे I
जयसिंहपुर/ नरेंदर डोगरा: ग्राम रोजगार सेवक जिला कांगड़ा के समस्त विकास खंडों के सदस्य अपनी मांगों को लेकर कैबिनेट रैंक रघुवीर सिंह बाली से मिले। रघुवीर सिंह बाली कैबिनेट रैंक मंत्री से उनके घर मजदूर कुटिया में अपनी प्रमुख मांग ग्रामीण विकास विभाग में विलय और दैनिक भोगी कर्मीयो को चार साल पूरा होने उपरांत रेगुलर वेतनमान का लाभ न मिलना इसके अतिरिक्त करुणामूलक नोकरी का लाभ न मिलना इत्यादि मांगे बाली के समक्ष रखी और बाली ने इन मांगों को पूर्ण करने के लिए आश्वस्त किया गया। इसके साथ नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमे जसविंदर अंगारिया जिलाध्यक्ष विकास खण्ड कांगड़ा, राजेश छत्रालिया वरिष्ठ उप प्रधान विकास खण्ड फतेहपुर, मुकेश कुमार महासचिव विकास खण्ड बडोह, अजय राणा सह सचिव , संदीप कपूर मीडिया प्रभारी, गौरव शर्मा , दीपक कुमार, हरदीप राणा, फतेहपुर, अरविंद कुमार ,सी आर कपूर, गोपाल कपूर, अरुण कुमार, सुमन कुमारी सदस्य, धीरज कुमार सचिन कुमार को सदस्य चुना गया। इस बैठक में जिला कांगड़ा के समस्त विकास खंडों से लगभग 100 से ऊपर ग्राम रोजगार सेवकों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश सर्किल तथा देहरा डिवीज़न दोबारा 10 लाख क्लेम केवल 15 दिनों में सैटल किया गया। शाखा डाकपाल शेर सिंह (धमेर ब्रांच पोस्ट ऑफिस, कांगड़ा सब डिविजन) द्वारा सवर्गीय सुरेंद्र कुमार की दिनाक 14 नवंबर 2023 को 520 रुपए वार्षिक प्रीमियम में टाटा एआईजी गैग इंश्योरेंस पॉलिसी की गई थी। दिनांक 05 अगस्त 2024 को सुरेंद्र कुमार की ट्रक के टिप्पर के नीचे आने से स्मैला खड् में आकस्मिक मृत्यु हो गई। शाखा डाकपाल के माध्यम से जैसे ही इसकी जनकारी आई पी पी बी ब्रांच देहरा को मिली तुरंत ही नॉमिनी को क्लेम फॉर्म दिए गए और सारी फॉर्मेलिटी कंप्लीट करके क्लेम फार्म दिनाक 05 सितंबर 2024 को आई पी पी बी ब्रांच देहरा के माध्यम् से इंश्योरेंस कंपनी को भेज दिए गए।क्लेम सेटलमेंट में नॉमिनी की हर संभव मदद की गई और समय समय पर कंपनी से भी क्लेम का फॉलो अप किया गया। दिनांक 22 सितंबर 2024 को नॉमिनी ललिता देवी के फेवर में इंश्योरेंस कंपनी दोबारा सेटल कर दिया गया। आज 24 सितंबर 2024 को उनके घर द्वार पर रुपए 10 लाख का चैक प्रदान किया गया। इस समय ग्राम पंचयत प्रधान दमेर निरीक्षक डाक, कांगड़ा उप मंडल संदीप कुमार, आई पी पी बी ब्रांच मैनेजर कमल जीत सैनी तथा गाव निवासी भी उपस्थित थे।
बिलासपुर/सुनील: उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने मंगलवार को बचत भवन में जिला बिलासपुर में वन संरक्षण अधिनियम की गठित कमेटी की अध्यक्षता की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने जिला बिलासपुर में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के लंबित 59 मामलों की समीक्षा की। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को वन विभाग के साथ तालमेल बिठाकर एफसीए के लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए।उन्होंने वन विभाग को सभी यूजर एजेंसियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया ताकि लंबित मामलों का जल्दी से जल्दी निपटारा हो सके। उन्होंने कहा कि जिन मामलों की फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए आपत्ति लगाई है, उन मामलों की आपत्तियों का संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क करके प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय अवधि में औपचारिकताओं के सभी कार्य पूर्ण कर लें, ताकि मामलों को क्लीयरेंस के लिए दोबारा से भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि एफसीए की मंजूरी के बाद ही विकास कार्यों के लिए विभागों को वन भूमि हस्तांतरित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि समय पर एफसीए की मंजूरी न मिलने के कारण विकास परियोजनाओं को शुरू करने में देरी होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की एफसीए से संबंधित जो भी मामले लटके हुए हैं उन पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा राजस्व से संबंधित जो भी मामले हैं सीधे तौर पर एसडीम से संपर्क करें। बैठक में समस्त एसडीएम ,वन, लोक निर्माण, जल शक्ति, शिक्षा, उद्योग विभाग, और अन्य मौजूद रहे।
रा ब मा पा परागपुर (बाल) के एनएसएस स्वयं सेवकों के द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। स्वंय सेवकों ने भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग के द्वारा NSS के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर NSS प्रभारी सुभाष ठाकुर ब गीतिका तोमर ने भी इसके महत्व ब स्कूलों में चलाई जा रही गतिविधियों के बारे मे बच्चों को बताया। प्रधानाचार्य सीमा कौशल ने भी स्वंय सेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और इनके द्वारा समय समय पर जागरूकता रैली, पर्यावरण बचाओ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्लास्टिक के दुरुपयोग आदि रैलियों द्वारा समाज में जागरूकता का संदेश जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी,स्टाफ सदस्य और B.ED के प्रशिक्षु अध्यापक उपस्थित रहे।
** एग्री ड्रोन के माध्यम से कृषि की नवीनतम तकनीक की दी जानकारी विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत सियून के डायनापार्क में विदेशी सब्जी उत्पादन बारे किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र मंडी के सौजन्य से किया गया। साथ ही तरयांबली पंचायत के बासाधार में वैज्ञानिक डेयरी फार्मिंग पर एक अन्य जागरूकता शिविर लगाया गया। ये दोनों शिविर कृषि विज्ञान केंद्र मंडी द्वारा कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश के सहयोग से संचालित किए गए। डायनापार्क में आयोजित विदेशी सब्जी उत्पादन के शिविर में मुख्य रूप से किसानों को विदेशी सब्जियों की खेती के आधुनिक तरीकों और उनकी देखभाल व विपणन की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र की सब्जी वैज्ञानिक, डॉ. शकुंतला राही ने किसानों को विदेशी सब्जियों की उन्नत किस्मों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं, बासाधार में आयोजित वैज्ञानिक डेयरी फार्मिंग पर शिविर में डॉ. बृज वनिता, पशु वैज्ञानिक, ने वैज्ञानिक विधियों द्वारा डेयरी फार्मिंग के लाभ, पशुओं की देखभाल, टीकाकरण, और पोषण प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को डेयरी उद्योग से अधिक आय प्राप्त करने के लिए आधुनिक पशुपालन तकनीकों के बारे में बताया। इन दोनों शिविरों में विशेष आकर्षण के रूप में एग्रीड्रोन प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें ड्रोन पायलट पार्थ ने किसानों को खेतों में ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है, इसके व्यावहारिक लाभों और उपयोग के तरीके दिखाए। ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक छिड़काव की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई। शिविरों में कृषि विस्तार अधिकारी पधर प्रकाश ठाकुर और कृषि विज्ञान केंद्र मंडी की वरिष्ठ अनुसंधान सहकारी, रंजना ठाकुर ने भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में किसानों के सवालों का जवाब देते हुए कृषि और डेयरी से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इन जागरूकता शिविरों में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के प्रति उत्साह दिखाया।
मंडी जिला के कनेड में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के विद्यार्थियों हेतु आयोजित राज्य स्तरीय जुड्डो खेल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली के दो छात्रों आदित्य तथा काव्य ठाकुर का चयन राष्ट्रीय जुड्डो खेल के लिए हुआ, जिसका आयोजन अगले माह गुजरात के नायड खेड़ा में होगा। शारीरिक शिक्षक राम लाल सूर्या ने बताया कि विद्यालय के तीन छात्र तथा तीन छात्राओं ने राज्य सतरीय प्रतियोगिता में भाग लिया तथा इनमें से काव्य ठाकुर तथा आदित्य ने स्वर्ण पदक तथा दीक्षित, अंकिता एव मानवी ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दे कर रजत पदक प्राप्त कर जुड्डो की ट्राफी अपने जिले के नाम करवाई। इस से पूर्व विद्यालय की 9 छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता की ट्राफी विद्यालय के नाम कर चुकी है। आज राज्य प्रतियोगिता से लोटने के बाद विद्यालय परिवार ने शारीरिक शिक्षक राम लाल सूर्या तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित दोनो विद्यार्थियों का मालाओं से स्वागत किया । विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर, विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद परीक्षा चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत अंजना ठाकुर,पूर्व प्रधान आशा प्रकाश, रविंद्र चौहान, पूर्व विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष देशराज ठाकुर आदि स्थानीय लोगो ने कहा कि विद्यालय में सीमित संख्या के वावजूद यह प्रदर्शन सराहनीय हैं, जिसका पूर्ण श्रेय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रामलाल सूर्या को जाता। शारीरिक शिक्षक रामलाल सूर्या ने होंसला अफजाई हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, रामानंद सागर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक राजू राम शर्मा, सुरेश ठाकुर, अलका भलेइक, प्रोमिला कुमारी, राम लाल ठाकुर, राम लाल सूर्या, ललिता कुमारी, प्राची पंवार प्राथमिक पाठशाला मुख्याध्यापिका मीरा वर्मा राजेंद्र चौहान गैर शिक्षक सुभाष चंद, कौशल्या तथा सतीश कुमार सभी एक संयुक्त परिवार की तरह विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के सृजन के साथ साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सम्पूर्ण निष्ठा से कार्यरत हैं तथा खेलों में भी विद्यालय के सभी शिक्षको तथा गैर शिक्षको का भरपूर सहयोग मिलता है, जिसके फलस्वरूप विद्यार्थी प्रतिवर्ष अच्छे से अच्छा परिणाम देने के लिए प्रोत्साहित होते है।
**कहा, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रखे पद की गरिमा का ध्यान **गैर जिम्मेदाराना बयान असहनीय, मानहानि के लिए लेंगे कोर्ट का सहारा **धर्मशाला पुलिस थाने में शिकायत पत्र देकर की एफआइआर दर्ज करवाने की मांग भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी व अधिवक्ता विश्व चक्षु ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों व बयानों को लेकर मंगलवार को धर्मशाला पुलिस थाने में पहुंच कर एफआइआर दर्ज करने को लिखित शिकायत पत्र दिया है। विश्व चक्षु ने अपनी शिकायत में कहा है कि नेता प्रतिपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टप्पणियां पूरी तरह से मानहानि है। प्रधानमंत्री की छवि को खराब करने का प्रयास देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी किया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्नुज खरगे को लिखी चिट्ठी को भी शिकायत पत्र में साथ जोड़ा है, जिसके आधार पर यहां पर यह शिकायत पत्र दिया है। विश्व चक्षु ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने पद की गरिमा को भी तारतार कर रहे हैं व देश को विदेशों में भी बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी के बारे में कोई भी कोई भी टिप्पणी हो सकती है, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति यानि कि देश के प्रधानमंत्री पर किसी भी तरह की गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जो शिकायत पत्र उन्होंने पुलिस थाना धर्मशाला में दर्ज करवाया है उसके तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआइआर दर्ज हो अन्यथा वह आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय में कानून के तहत मामला लाएंगे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, जिला कांगड़ा बार एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष एडवोकेट तरुण शर्मा व एडवोकेट सुरेंद्र कोंडल भी साथ रहे।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2025 में होने वाली बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में 32 नंबर के आसान आर 20 नंबर के कठिन प्रश्न विद्यार्थियों से पूछेगा। इसके अलावा सामान्य स्तर के 28 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस दौरान प्रश्नपत्र के 40 फीसदी प्रश्न आसान, 35 फीसदी सामान्य और 25 फीसदी कठिन प्रश्न पूछे जाएंगे। मार्च में नए पैटर्न में आने वाले प्रश्नपत्रों के शिक्षा बोर्ड ने मॉडल पेपर तैयार किए हैं, जिन्हें बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षा बोर्ड से परीक्षा पास करने वाले परीक्षार्थियों को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। एमसीक्यू प्रश्नों को हल करने के लिए ओएमआर सीट भी दी जाएगी। यह बदलाव तीसरी, पांचवीं, आठवीं, नौवीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के प्रश्नपत्रों में देखने को मिलेगा। बोर्ड के नए पैटर्न के अनुसार स्कूल शिक्षा बोर्ड एक नंबर के 16 प्रश्न पूछेगा। इनमें नौ प्रश्न आसान, चार सामान्य और तीन का स्तर कठिन रहेगा। इसके अलावा दो नंबर के नौ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें पांच आसान और दो-दो प्रश्न सामान्य और कठिन श्रेणी से रहेंगे। वहीं, तीन नंबर के छह प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें आसान तीन, सामान्य दो और कठिन स्तर का एक कठिन स्तर का प्रश्न पूछेगा, जबकि चार नंबर के तीन प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें आसान स्तर का एक और सामान्य स्तर के दो प्रश्न रहेंगे। इसके अलावा पांच नंबर के दो प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका स्तर कठिन श्रेणी का रहेगा। वहीं छह नंबर एक ही प्रश्न पूछा जाएगा, जो कि सामान्य श्रेणी से आएगा। शिक्षा बोर्ड आसान स्तर के 18, सामान्य स्तर के 11 और कठिन स्तर के आठ प्रश्न परीक्षा के दौरान पूछेगा। परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के आधुनिक तकनीक के आदर्श प्रश्नपत्र, अंक विभाजन और चरणबद्ध अंक योजना तैयार की गई है। प्रदेश के छात्रों और अध्यापकों की सुविधा के लिए इन आदर्श प्रश्नपत्रों और अंक विभाजन को कक्षावार और विषयवार बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2024 सत्र के लिए सभी पाठ्यक्रमों सेमेस्टर और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों के अतिरिक्त नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि को तीस सितंबर तक बढ़ाया है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र इस बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथि तक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन प्रवेश के लिए इग्नू के सीधे लींक ignou.samarth.ac.in और इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र इग्नू के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र शिमला के दूरभाष नंबर 0177-262412 पर संपर्क कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से यूजी डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बी कॉम और 2021-22 बैच बैच को प्रथम वर्ष की परीक्षा पास करने को दिए परीक्षा के अतिरिक्त गोल्डन चांस के लिए 29 सितंबर तक ऑनलाइन फार्म भरने का मौका दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. श्याम लाल कौशल ने कहा कि परीक्षा अक्तूबर में होगी। इसके लिए विवि के nexams.hpushimla.in के माध्यम से परीक्षा फार्म भर सकते हैं। यूजी डिग्री को तय पांच साल की अविधि में पूरा करने के लिए दिए गए इस मौके में बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री डिग्री के 2021-22 बैच के वो छात्र पात्र होंगे, जिनकी प्रथम वर्ष में कंपार्टमेंट है।
राजधानी शिमला के पास समरहिल के जंगलों में 20 साल की युवती का शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक पहली नजर में ये मामला खुदकुशी का लग रहा है और फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। दरअसल सिरमौर जिले की रहने वाली लड़की एक लड़के से प्रेम करती थी। युवक भी सिरमौर जिले का ही रहने वाला था। एक ही गांव के होने के कारण दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को भी थी। बताया जा रहा है कि कुछ वक्त से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी, जिसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने से इनकार कर दिया था। प्रेमिका के शादी से इनकार करने के बाद प्रेमी आहत था। कुछ दिन पहले ही युवक ने सोलन में खुदकुशी कर ली थी, जिससे आहत होकर 20 साल की युवती ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। समरहिल पुलिस चौकी को जंगल में एक युवती का शव मिलने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भिजवाया था। युवती अपने भाई के पास रहने के लिए शिमला आई हुई थी। जो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में पढ़ाई कर रहा है। भाई की शिकायत पर ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है। शिमला एसपी संजीव गांधी ने बताया कि शिमला के समरहिल में एक युवती के सुसाइड का मामला दर्ज हुआ है। पोर्स्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश में एक कांस्टेबल को नौकरी से निकालने के मामले में पूर्व डीजीपी संजय कुंडू, दो रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर, 3 एसपी समेत 10 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। सक्षम अदालत के आदेश पर आईजी साउथ रेंज ने शिमला सदर पुलिस स्टेशन को केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व डीजीपी संजय कुंडू समेत अन्य 10 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति एक्ट की धारा 3(1)(P), एससी-एसटी एक्ट 1989 के तहत मुकदमा रजिस्टर हुआ है। नौकरी से निकाले गए कांस्टेबल धर्म सुख नेगी की पत्नी मीना नेगी की शिकायत के आधार पर ये एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें महिला ने पूर्व डीजीपी संजय कुंडू, पूर्व आईपीएस समेत अन्य पुलिस अधिकारियों पर उसके पति के उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कांस्टेबल और उसकी पत्नी जनजातीय जिला किन्नौर के रहने वाले हैं। ये मामला पूर्व भाजपा के कार्यकाल का हैं। जब संजय कुंडू हिमाचल पुलिस के मुखिया थे। महिला ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज शिकायत में बताया कि पुलिस के उच्च अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसके पति धर्म सुख नेगी को नौकरी से निकाला है। महिला ने बताया है कि पुलिस अधिकारियों ने पहले उसके पति पर झूठे व मनगढ़ंत आरोप लगाए और फिर विभागीय जांच बैठा कर 9 जुलाई 2020 को जबरन बेइज्जत करके नौकरी से निकाल दिया, जबकि कांस्टेबल के तौर पर उसके पति का 8 वर्षों का सेवाकाल बचा हुआ था। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके पति को पुलिस हेडक्वार्टर से आवंटित सरकारी आवास का बिना वर्क आउट के 1 लाख 43 हजार 424 रुपए का रेंट वसूलने के आदेश दिए। इसके अलावा 2020 से अब तक उनकी ग्रेच्युटी, डीसीआरजी और अन्य लाखों रुपयों का रिटायरमेंट बेनिफिट्स को रोक कर रखा गया है। महिला ने बताया कि उसके पति को सरकारी आवास को खाली करने को लेकर कई बार तत्कालीन डीजीपी संजय कुंडू और एसपी वेलफेयर ने उन्हें जलील किया है। इसके लिए तत्कालीन डीजीपी और एसपी वेलफेयर द्वारा पुलिस आवासीय कॉलोनी भराड़ी व उनके पैतृक गांव रामनी, किन्नौर में बार-बार नोटिस भेजकर उनके परिवार को समाज में जलील किया गया। महिला ने शिकायत में बताया कि नवंबर 2023 को उन्होंने कोर्ट, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्य सचिव, गृह सचिव और एसपी शिमला को प्रार्थना पत्र देकर उनके परिवार पर हुए अत्याचार और अमानवीय व्यवहार की जानकारी भी दी गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पूर्व डीजीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसके पति व परिवार को सामाजिक, आर्थिक व मानसिक तौर पर पीड़ा पहुंचाई है, जिससे आज उसका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। महिला द्वारा पूर्व डीजीपी संजय कुंडू, रिटायर आईपीएस हिमांशु मिश्रा और अरविंदर शारदा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, दिवाकर दत्त शर्मा, अंजू आरा खान, भगत सिंह ठाकुर, पंकज शर्मा, मीनाक्षी और डीएसपी बलदेव शर्मा शामिल हैं। मामले में शिमला पुलिस ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति एक्ट की धारा 3(1)(P) के तहत एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शिमला: हिमाचल में जिला शिमला के तहत लोक 16 मील धामी में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की 262 वीं शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान लोगों की मांग पर अब तक 22 ब्रांचों को खोलने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य सहकारी बैंक आम-जनमानस के साथ-साथ किसानों- बागवानों वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है, जिससे सहकारी बैंक की आमदनी में भी बढ़ौतरी हो रही है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सहकारी बैंक की ओर से विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ गरीब परिवारों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई है, जिसके जरिए लोगों को बहुत कम दरों पर ऋण दिया जा रहा है। इस दौरान अगर कोई भी संस्था या व्यक्ति नियमित रूप से ऋण की अदायगी करता है तो उनके ऋण ब्याज में और कमी का प्रावधान भी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सहकारी बैंक के राजस्व में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई है, जिसमें अब तक 26 हाजर करोड़ रुपए का टर्नओवर शामिल है, जिस कारण ये बैंक अच्छे काम के कारण देश के सभी सहकारी बैकों की सूचि में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हर घर को सड़क सुविधा से जोड़ना हमारा दायित्व है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करीब 70 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। सरकार अब चौथे चरण का कार्य शुरू करने जा रही है। जिसमें सभी गावों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि टुटु के पास नई सब्जी मंडी बनकर तैयार है, जिसका जल्द ही शुभारंभ किया जाएगा, जाठिया में हिमालयन काॅलोनी नाम से एक बड़ा शहर बनाने के लिए केन्द्र सरकार से शीघ्र परियोजना स्वीकृत करने का आग्रह किया गया हैं। उन्होंने बताया कि शिमला-कांगड़ा फोरलेन को तारादेवी-बडैहरी-रैहल होते हुए घनाहटी के लिए जोड़ने के लिए एलाइनमेंट का काम जारी है। अगर किसी की मलकीयती जमीन सड़क में आती है तो उसके लिए उचित मुआवजे का प्रावधान किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि हीरानगर के पास करीब 5.50 करोड़ की लागत से खंड विकास अधिकारी कार्यालय का नया भवन बनाया जाएगा, जिसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर राज्य सहकारी बैंक देवेंद्र श्याम ने कहा कि सहाकारी बैंक की इस नई शाखा में 9 करोड़ रुपए का डिपोजिट है, जिसे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक की ओर से 11 हजार किसानों-बागवानों को केसीसी बैंक ऋण प्रदान किए गए हैं।
देश के कई हिस्सों से मानसून विदा होने लगा है लेकिन हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मानसून से राहत नहीं मिलने वाली है। हिमाचल में 25 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान कई हिस्सों में ओलावृष्टि और गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है। सोमवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है पिछले दो-तीन दिनों से बारिश न होने के चलते तापमान में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है खासकर राजधानी शिमला में तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया है जो कि इससे सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रिकार्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी हुई है और राजस्थान, गुजरात में भी 24 घंटे में मानसून विदा हो सकता है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में फिलहाल अभी मानसून जारी रहेगा और 25 सितंबर से फिर से बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 27 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा और इस दौरान ओलावृष्टि गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है और इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते तीन-चार दिनों से मौसम साफ बने रहने से तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है दो दिन पहले शिमला में तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया आज मौसम साफ बना रहेगा तो 28 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच जाएगा जो की सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया जाएगा।
बिलासपुर/सुनील: वर्ष 2024-25 की वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत जून 2024 तक के परिणामों तथा उपलब्धियों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडीसी डॉ. निधि पटेल ने की। बैठक में जिले में कार्यरत सभी बैंकों द्वारा क्रियान्वित की जा रही सरकार की गरीबी उन्मूलन योजनाओं के अन्तर्गत हुई प्रगति तथा वार्षिक ऋण योजना चालू वित्त वर्ष के अंतर्गत जून 2024 तक के लक्ष्यों तथा उपलब्धियों की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर के ऋण वितरण में बैंकों का वार्षिक ऋण योजना चालू वित्त वर्ष में 1 अप्रैल, 2024 से 30 जून 2024 तक का लक्ष्य 345.17 करोड़ रुपये था, जिसे तिमाही के अंत तक बैंकों ने 527.02 करोड़ रुपये के ऋण वितरण करके 152.69 प्रतिशत की दर से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की है। उन्होंने बतया कि प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में बैंकों ने 123.74 प्रतिशत की दर से तथा गैर प्राथमिकता क्षेत्र में 414.92 प्रतिशत की दर से लक्ष्यों की प्राप्ति की है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में 132.19 करोड़ रुपये, सूक्ष्म, मध्यम व लघु उद्यमों में 233.30 करोड़ रुपये तथा अन्य प्राथमिक क्षेत्र में 19.16 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए है। उन्होंने बताया कि बैंको ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत लगातार वृद्धि दर्ज की है तथा चालू वित्तीय वर्ष मे जून 2024 के अंत तक कुल 36296 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं। उन्होने बैंको से आशा जताई कि वे जिले के आर्थिक विकास में अपने दायित्वों को समझते हुए ज्यादा से ज्यादा ऋण प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को उपलब्ध करवाएं व लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने में सहयोग करें। उन्होंने समस्त बैंको को ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने के लिए ऋण की सम्भावना को तलासने के लिए कहा। अग्रणी जिला प्रबंधक यूको बैंक चंद्रशेखर यादव ने बताया कि ऋण जमा अनुपात जनधन से जन सुरक्षा अभियान प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना इत्यादि पर विस्तृत रूप से जानकारी दी ।उन्होेने बताया कि जिले में चालू वितीय वर्ष में 30 जून तक कुल व्यवसाय 11827.56 करोड़ रुपये हो गया है। इस मौके पर एलडीओ, आरबीआई शिमला राहुल जोशी, डीडीएम नाबार्ड नरेश कुमार, वित्तीय साक्षरता सलाहकार बी.डी. सांख्यान, समस्त अधिकारी, तथा समस्त बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।


















































