सोलन: बीते दिन राज्यस्तरीय सायर मेले के सुअवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का अर्की में पधारने पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सोलन के कर्मचारी वर्ग के द्वारा जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय सायर मेले की आखरी संध्या पर जोरदार स्वागत किया गया तथा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थ को शॉल, टोपी व वीरता और शौर्य का प्रतीक खुखरी भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला कर्मचारी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हुए मनदीप ठाकुर के द्वारा शिक्षा मंत्री को मांग पत्र के माध्यम से राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ को मान्यता प्रदान करने के बारे में अपनी बात रखी। इसके अतिरिक्त अन्य मांगो में शिक्षा विभाग में अराजपत्रित कर्मचारी वर्ग की मुख्य मांगो के संदर्भ में मांग पत्र दिया। जिन पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी के माध्यम से राज्य उपाध्यक्ष आई डी शर्मा के द्वारा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष शिक्षा विभाग में कार्यरत श्रेणी IV कर्मचारी वर्ग की पदोन्नति लिपिक पद पर और अराजपत्रित श्रेणी lll लिपिक वर्ग की पदोन्नति वरिष्ठ सहायक पद पर करने की मांग पर अपना पक्ष मजबूती के साथ रखा, जिस पर कार्यवाई करते हुए शिक्षा मंत्री के द्वारा तुरंत प्रभाव से उच्च अधिकारी वर्ग को फोन के माध्यम से अधिकारी वर्ग से जानकारी ली, जिस पर अधिकारी वर्ग के द्वारा लिपिक से वरिष्ठ सहायक की पदोन्नति पर शीघ्र लिस्ट जारी करने हेतु आश्वस्त किया। तो वन्ही अधिकारी वर्ग के द्वारा श्रेणी IV कर्मचारी वर्ग की लंबित पदोन्नति पर जानकारी देते हुए कहा कि पात्र कर्मचारी वर्ग को शीघ्र लिपिक पद पदोन्नति आदेश जारी कर दिए जाएगें, मंत्री के द्वारा अन्य मांगों पर भी आवश्यक कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया। इस मौके पर राज्य संगठन सचिव किशोर कुमार, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सोलन महासचिव हरचरण सिंह, जिला उपाध्यक्ष देशराज ठाकुर, वित सचिव मोहन राठौर, सह सचिव सत्य देव रतुड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष अर्की ओम प्रकाश ठाकुर, ब्लॉक दाडलाघाट उपाध्यक्ष अशोक अवस्थी सह सचिव भुवनेश्वर शर्मा, अनिल कुमार, खेम चंद, सोहन लाल आदि अन्य कर्मचारी साथी मौजूद रहे ।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क, उत्तर पूर्व परिषद्, के निदेशक अजय पराशर द्वारा लिखित दो पुस्तकों ‘जालंधर पीठ का रहस्य’ और ‘मुश्तरका खाता’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इन पुस्तकों के संकलन में लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ‘जालंधर पीठ का रहस्य’ पाठकों का हिमाचल प्रदेश की विभिन्न पीठों के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्त्व के बारे में ज्ञानवर्धन करेगी। ‘मुश्तरका खाता’ रोजमर्रा की जिन्दगी के विभिन्न आयामों को दर्शाती 16 लघु कहानियों का संग्रह है, जो स्थानीय संस्कृति एवं इतिहास की समझ बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण साबित होगी। अजय पराशर ने विमोचन एवं उत्साहवर्धन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
**कलाकार देंगे रूद्र ताल, झपताल और तीन ताल की प्रस्तुतियां शिमला: राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में कला संगम शिमला की ओर से सेलेस्टियल रिदम्स एक शास्त्रीय नृत्य संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचीन कला केंद्र के सचिव सेजल कौशल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। शिमला में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के आयोजक पूनम शर्मा ने बताया की 21 सितंबर को कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से शुरू होगा। इसमें कला संगम डांस एकेडमी के करीब 60 से 70 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें रूद्र ताल, झपताल और तीन ताल प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा विदुषी समीर कौशल और उनके विद्यार्थियों की ओर से चतुर अंग शास्त्री नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कला संगम डांस एकेडमी की अध्यक्ष पूनम शर्मा का कहना है कि वह पिछले 35 वर्षों से विद्यार्थियों को शास्त्रीय नृत्य सिखा रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक मंच प्रदान करना है।
**संजौली में हुए लाठीचार्ज पर जताया विरोध शिमला: संजौली में स्थित कथित अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शनों का दौर अभी भी जारी है। इसके साथ ही संजौली में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। मंडी, कुल्लू, बिलासपुर के बाद जिला शिमला में उपमंडल चौपाल के नेरवा में आज हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। नेरवा बाजार में सुबह हिंदू संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रांत महामंत्री के नेतृत्व में विरोध रैली निकाली। इस प्रदर्शन में करणी सेना और कई हिंदू संगठन शामिल रहे। हिंदू संगठनों ने अवैध प्रवासियों की समस्या को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही अवैध प्रवासियों के साथ किसी तरह का मेलजोल न रखने की बात कही। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष कमल गौतम का कहना है कि, ' उनकी लड़ाई हिमाचल के अल्पसंख्यकों के साथ नहीं है। ये लोग लंबे समय से हमारे साथ रहे हैं, लेकिन प्रदेश में जगह-जगह बाहर से आए अवैध प्रवासी दिन प्रतिदिन हिमाचल के व्यापार, जमीनों पर कब्जा करते जा रहे हैं। ये आने वाले दिनों में हिमाचल के लिए खतरे की घंटी है। 11 सितंबर को संजौली में अवैध मस्जिद के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद पूरे हिमाचल में इसे लेकर प्रदर्शन हुए थे। संजौली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने बिना किसी कारण के लाठियां बरसाई हैं, जिसमें 11 लोगों को चोटें आई थीं। पुलिस शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों को भी रोक रही है और जनता की आवाज को दबाना चाहती है। इसी को लेकर नेरवा में आज लोग इकट्ठे हुए हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई है। वहीं, हिंदू संगठनों ने मांग की है कि सरकार संजौली स्थित अवैध मस्जिदों को जल्द हटाए और बाहर से आने वाले अवैध प्रवासियों पर नजर रखे और उनका रिकॉर्ड पुलिस के पास होना चाहिए। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार समय रहते कार्रवाई नहीं करती है तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन पूरे प्रदेश में तेजी से फैलेगा। इसके लिए सरकार जिम्मेवार होगी।
इंदौरा/मनीष ठाकुर: राजकीय स्नातक महाविद्यालय इंदौरा में" एक भारत श्रेष्ठ भारत" के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सुमीक्षा गुप्ता ने की l इसमें लगभग 40 बच्चों ने भाग लिया l प्रोफेसर नरेश और प्रोफेसर पूनम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्षा ने द्वितीय स्थान रितिका राणा ने तृतीय स्थान महक ने प्राप्त किया l इस अवसर पर डॉक्टर अवस्थी प्रोफेसर कुलवंत परमार, प्रोफेसर अंजना गौतम कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर रेखा, पठानिया, प्रोफेसर आरके गुप्ता, प्रोफेसर पूनम ,प्रोफेसर नरेश उपस्थित रहे।
इंदौरा/ मनीष ठाकुर: डीएसपी इंदौरा संजीव कुमार ने इंदौरा क्षेत्र के तहत आते थाना डमटाल ,इंदौरा तथा पुलिस चौकीं ढांगूपीर के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी को बिगडैल वाहन चालको और अवैध गतिविधियों में संलिप्त अवांछित तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। डीएसपी संजीव कुमार ने डीएसपी इंदौरा का पद संभालते ही अपने कार्यालय में आयोजित अधिकारिक बैठक में संबधित थाना प्रभारियों और अघिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि बिना नंबर प्लेट यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। इस बारे शिकायते मिल रही है कि स्कूली समय में कई विद्यार्थी नाबालिग होते हुए भी दोपहिया वाहन चलाते है।वहीं दूसरी और अक्सर शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है ऐसी मामलो मे ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत भी कार्रवाई करे ऐसे मामलो मे परिजनों को तलब कर चालान करे। निजि वाहनों में प्रैशर हार्न के खिलाफ भी पालूशन एक्ट के तहत मामला दर्ज करे। रात्रि10 बजे के बीच कोई डीजे बजेगा तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा। यह भी सुनिश्चित करे10 बजे तक डीजे की आवाज 70 डेसीबल से उपर ना हो। उन्होने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा, अपने अपने थाना क्षेत्र के तहत अवांछित गतिविधियों के खिलाफ नजर रखे। अवैध खनन, नशा माफिया के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए ।
जिला शिमला के कोटखाई थाना के तहत चिट्टे की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। ऊपरी शिमला के खड़ापत्थर में जम्मू और कश्मीर के जिला कुपवाड़ा निवासी मुद्दासिर अहमद से 460 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। सम्भवत ये हिमाचल में चिट्टे की सबसे बड़ी खेप है। पुलिस थाना कोटखाई के अनुसार मुद्दासिर अहमद नामक व्यक्ति चिट्टे की इस खेप को रोहड़ू में सप्लाई करने जा रहा था। कोटखाई पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शिमला पुलिस ने अपने आधिकारिक पेज पर इस बरामदगी की सूचना साझा की है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है। एसपी शिमला ने बताया, आज सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की एक व्यक्ति नशे की खेप से कहीं जा रहा है। खड़ापत्थर में सीआईडी ने जम्मू कश्मीर के गांव भातपुरा, जिला कुपवाड़ा निवासी मुद्दासिर अहमद से 460 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मुद्दासिर चिट्टे की इस खेप को रोहड़ू में चिट्टा माफिया को देने वाला था। कोटखाई पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायर मेला अर्की में कई खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमे रस्साकस्सी प्रतियोगिता भी खेली गई। इस प्रतियोगिता में हाटकोट कुनिहार की महिला टीम ने भी भाग लिया और एक के बाद एक चम्यावल, हनुमान बड़ोग व घनाघुघाट की टीमों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में सरयांज की टीम को हराकर फाइनल मुकाबला जीतकर विजेता बनी। एस डी एम अर्की यादवेंद्र पॉल ने नगद राशि व ट्रॉफी देकर विजेता टीम को सम्मानित किया। वहीं कुनिहार पहुंचने पर इन महिला खिलाडियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर संभव चेरिटेबल संस्था की संरक्षक कौशल्या कंवर, सीता, अनुराधा, संतोष,कुसुम, मीना, बिता, सीमा व अनिता आदि उपस्थित रहे।
** हिमाचल में उपजे विवाद से करवाया अवगत ** सीएम को फोन कर घटनाओं को रोकने के केसी वेणुगोपाल ने दिए निर्देश हिमाचल प्रदेश के शिमला में मस्जिद विवाद के बाद पूरे प्रदेश में हिंदू संगठनों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन किए जा रहे है। प्रदेश भर में मस्जिदों के बाहर नारेबाजी की जा रही है, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। वही इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इकबाल मुहमद की अगवाई में एक मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली पहुचा, जिसमे कई मस्जिदों के इमाम भी शामिल थे । प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश की स्थिति से अवगत करवाया ओर कहा कि हिमाचल में खास कर एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है आए दिन मस्जिदों के बाहर प्रदर्शन किए जा रहे है, जिससे मुस्लिम समुदाय में डर का माहौल बनाया जा रहा है और माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। वही इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रतिनिधि मंडल को कांग्रेस महासचिव कैसी वेणुगोपाल के पास लेकर पहुचा और हिमाचल में एक समुदाय के खिलाफ हो रही घटनाओं को रोकने की अपील की। वही मौके से ही वेणु गोपाल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से फोन पर बात की और इन घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए। केसी वेणुगोपाल ने आश्वासन दिया कि कॉंग्रेस पार्टी आपसी सौहार्द के लिए प्रतिबद्ध है और राहुल गॉंधी के मुहब्बत के नारे के साथ न्याय करने के लिए पुरज़ोर कोशिश कर रही है।
** प्राइवेट होटलों में दिया जा रहा डिस्काउंट हिमाचल प्रदेश में अब बर्फ से ढकी चोटियां पर्यटकों को आकर्षित करने लगी हैं। लाहौल-स्पीति और मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में अब ऑक्यूपेंसी 30 प्रतिशत के पार पहुंच गई है। इसके अलावा अन्य राज्यों से आने वाले टूरिस्ट व्हीकल का आंकड़ा भी 500 के पार हो गया हैं। इस वीकेंड में पर्यटन कारोबारियों को ऑक्यूपेंसी बढ़ने की उम्मीद है। अन्य राज्यों से मनाली पहुंचने वाली लग्जरी बसें का आंकड़ा 35 के पार हो गया। वहीं, रोहतांग पास में भी पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। बीते दिन भी लगभग 115 टूरिस्ट व्हीकल रोहतांग पहुंचे। इसके अलावा सैलानियों को कुल्लू-मनाली के निजी होटलों में 30 से 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, पर्यटन कारोबारी भी दशहरा सीजन को लेकर आकर्षक पैकेज बनाने में जुट गए हैं। मनाली के पर्यटन कारोबारी दलीय, चुनी लाल, प्रताप व प्रेम ने बताया कि बीते दिन मनाली में पर्यटकों की बाहरी राज्यों से 35 लग्जरी बसें पहुंचीं। बरसात के चलते पर्यटन कारोबार चौपट गया था। सितंबर के पहले सप्ताह में लग्जरी बसों की संख्या 10 तक रह गई थी। इससे पहले अगस्त में मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी 15 प्रतिशत थी, जो कि अब 30 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि इस वीकेंड पर इसमें और ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद है। मनाली में अब पर्यटन कारोबारी नवरात्रि की तैयारी में जुटे है। स्नो वैली रिजॉर्ट के एमडी विम्पी बक्शी, मनाली ग्रैंड के मैनेजर हैप्पी, ग्लेशियर रिजॉर्ट के मैनेजर किशन व माहीन काटेज के मैनेजर राजू ने बताया कि कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान पर्यटन कारोबार में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि निजी होटलों में 30 से 40 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। होटल एसोसिएशन मनाली के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि इस बार दशहरा सीजन बेहतर चलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मनाली के पर्यटन कारोबारी दशहरा व दिवाली सीजन की तैयारी में जुट गए हैं।
** न्यायमूर्ति राजीव शकधर की सिफारिश निरस्त शिमला: पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर मोस्ट जज न्यायमूर्ति जीएस संधवालिया अब हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। इससे पूर्व न्यायमूर्ति राजीव शकधर को हिमाचल हाईकोर्ट का सीजे नियुक्त करने की सिफारिश की गई थी। इस सिफारिश को अब निरस्त किया गया है। अब सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति जीएस संधवालिया के नाम की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति जीएस संधवालिया को वर्ष 2011 में 30 सितंबर को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इस समय हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव हैं। न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव का स्थानांतरण हुआ है। उनके स्थान पर नया सीजे नियुक्त होना है। इसके लिए पहले न्यायमूर्ति राजीव शकधर के नाम की सिफारिश हुई थी। न्यायमूर्ति राजीव शकधर इसी साल 18 अक्टूबर को दिल्ली हाईकोर्ट से सेवानिवृत हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने इसी साल 11 जुलाई को राजीव शकधर के नाम की सिफारिश हिमाचल हाईकोर्ट के सीजे के तौर पर की थी। उस सिफारिश को अब निरस्त किया गया है। अब नई सिफारिश के अनुसार न्यायमूर्ति जीएस संधवालिया को नियुक्त करने की बात कही गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से ये सिफारिश की है कि न्यायमूर्ति जीएस संधवालिया को 18 अक्टूबर को न्यायमूर्ति राजीव शकधर की रिटायरमेंट के बाद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए। यहां बता दें कि हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति एमएस रामचन्द्र राव ने मई 2023 में कार्यभार संभाला था। पिछली सिफारिश के तहत उन्हें झारखंड के मुख्य न्यायाधीश बनाने की बात कही गई थी। तब सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के सात राज्यों में हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की सिफारिश की थी।
आज साई इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को फील्ड ट्रिप के लिए सदर पुलिस थाना कोटलानला ले जाया गया। समय-समय पर स्कूल के बच्चों को ऐसी एजुकेशनल ट्रिप पर ले जाया जाता है और पहली बार बच्चों को पुलिस स्टेशन विजिट पर ले जाया गया। बच्चों ने सभी पुलिस अधिकारियों के लिए थैंक यू कार्ड बनाए और स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से जूस और स्नैक्स दिए गए। ए० एस०आई० ओम शर्मा ने बच्चों को सुरक्षा वा कानून व्यवस्था संबंधी जानकारी दी। एस०एच० ओ० हंस राज रुग्टा ने भी बड़े ही उत्साह से बच्चों का स्वागत किया गया। अधिकारियों ने बच्चों को कंप्लेंट रूम, रिकॉर्ड रूम, जेल आदि विजिट कराई। स्कूल प्रबंधक रमिंदर बाबा ने सभी पुलिस अधिकारियों को उनके अमूल्य समय का योगदान करने के लिए दिया।
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में ताईक्वांडो में ब्रोंज मैडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय आने पर इन सभी खिलाडियों को मिठाई खिलाकर व मैडल देकर सम्मानित किया I विद्यालय अध्यक्ष ने सभी बच्चों और अध्यापकों खास कर ताईक्वांडो कोच समुअल संगमा, शारीरिक शिक्षक अमर देव व अरुणा शर्मा को इस उपलब्धि बहुत बहुत बधाई दी I विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया कि जिला स्तरीय छात्र खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में 15-09-2024 से 17-09-2024 तक किया गया था, जिसमे विद्यालय से बच्चों ने टेबल टेनिस व ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमे ताईक्वांडो में पियूष और आर्यन नेगी ने ब्रोंज मैडल प्राप्त किया। टेबल टेनिस में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर दक्ष ठाकुर का राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है I विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम गुलेरिया , विद्यालय अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा व सभी अध्यापक वर्ग ने इन सभी खिलाडियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की I
** प्रदेशभर में खोले 19 खरीद केंद्र हिमाचल में खरीफ सीजन में तैयार हो रही धान की फसल को बेचने के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। किसानों को घर द्वार पर धान की फसल बेचने की सुविधा मिल सके, इसके लिए सरकार ने 19 खरीद केंद्र खोले हैं। इन केंद्रों में किसान अपनी सुविधा के मुताबिक धान की फसल को बेच सकते हैं। यही नहीं किसान समय पर अपनी फसल को बेच सके, इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने धान की फसल की खरीद करने के लिए बुकिंग का पोर्टल भी खोल दिया हैं। इस तरह से किसान धान की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। धान की खरीद के लिए पोर्टल खुलने के साथ ही किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण करना शुरू कर दिया है। विभाग ने किसानों का पंजीकरण करने के लिए hpappp.nic.in पोर्टल का लिंक तैयार किया हैं। हिमाचल में किसानों से सरकार धान की फसल खरीदेगी। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध है। प्रदेश भर में स्थापित किए गए 19 केंद्रों में 10 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक धान की खरीद की जाएगी। किसानों की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए सरकार ने अबकी बार धान की फसल का खरीद मूल्य 2320 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। हिमाचल प्रदेश में धान खरीद के लिए 19 केंद्र बनाए गए है। इसमें एचपीएससीएससी चिड़गांव जिला शिमला, अनाज मंडी फतेहपुर, पांवटा साहिब धौलाकुंआ जिला सिरमौर, एपीएमसी रामपुर, मलपूर बद्दी जिला सोलन, रियाली, एचपीएससीएससी गोडाऊन कवार, एचपीएससीएससी गोडाऊन सलूणी जिला चंबा, एचपीएससीएससी गोडाऊन शिलाई, एचपीएससी एससी गोडाऊन तीसा, मार्केट यार्ड नालागढ़, एचपीएससीएससी गोडाऊन ददाहू, एचपीएससीएससी गोडाऊन हरिपुरधार जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड टकारला, मीलवां, नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा, रियाली, औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल जिला ऊना में धान खरीद केंद्र बनाए हैं।
मंडी/डिंपल शर्मा: चोलथरा आर्य समाज के संस्थापकों में से एक बंसी लाल आर्य का पिछले कल निधन हो जाने से आर्य समाज तथा उनके अपने क्षेत्र में शोक की लहर है । 88 वर्षीय बंसी लाल आर्य हमेशा आर्य समाज पद्धति के पक्षधर रहे और उन्होंने आर्य समाज के नियमों में रहकर कट्टर आर्य समाजी बनकर अपना जीवन जिया। बंसी लाल आर्य, आर्य समाज चोलथरा के मुख्य संस्थापक गोविंद राम आर्य के सबसे छोटे भाई थे। बंसी लाल आर्य काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कल उन्होंने पंचकुला के सरकारी अस्पताल में अंतिम सांस लेते हुए अपनी संसारिक यात्रा पूरी की। आज उनके पैतृक गांव कोठी में डी ए वी ग्रयोह के शास्त्री कमलेश आर्य ने वैदिक रीति नीति से उनका दाह संस्कार संपन्न करवाया । उनके पार्थिव शरीर को उनके पुत्र विजय कुमार, संजय कुमार तथा दीप कुमार आर्य ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर धर्मपुर के विधायक चंद्र शेखर, भाजपा नेता रजत ठाकुर, बीडीसी सदस्य विजय कुमार, प्रधान मेहर चंद, उप प्रधान विजय बनयाल पूर्व बीडीसी कुसुम वर्मा, पूर्व बीडीसी एवं समस्त गायत्री परिवार, पुरोहित संजीव कुमार, सुरेश ठाकुर, मुंडखर प्रधान गोवर्धन सिंह ठाकुर, मुख्य सलाहकार खूब सिंह पंडवाल, सह मीडिया प्रभारी प्रवीण वर्मा, ग्राम पंचायत सरौन प्रधान पवन ठाकुर, मनसा आर्य, वेद प्रकाश, सत्य प्रकाश, कमलेश, सीता वर्मा, कुसमी आर्य, सरवन सिंह, रमेश राणा, अर्जुन सिंह, महिला मंडल प्रधान शीला ठाकुर, डॉक्टर दिनेश ठाकुर, संजीव आर्य, शांता आर्य, शीला आर्य, कांता आर्य, राजीव, बीरी सिंह, चोलथरा बाजार एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बिहारी लाल ठाकुर ने गहरी संवेदना प्रकट की है।
इंदौरा/मनीष ठाकुर: पलाखी छिंज मेले में विदेशी पहलवानों सहित उत्तर भारत ,पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, हिमाचल के लगभग 500 से ऊपर पहलवानों ने भाग लिया। पहले से ही तय कुश्ती का मुख्य मुकाबला मेजर और विनिया के बीच हुआ, जिसमे 25 मिनट के कड़े मुकाबले के बाद प्वाइंट सिस्टम को अपनाया गया, जिसमे मेजर ने अपने दांव में विनिया को फंसाकर पहला प्वाइंट लेकर खिताब हासिल किया। कमेटी प्रधान स्वदेश चंबियाल ने कमेटी मेंबर्स संग विजेताओं को नगद राशि उपहार और नोटों का हार पहनाकर समान्नित किया । कमेटी द्वारा छिंज मेले में लगभग लाखों की राशि और स्टील और पीतल के बर्तन, गागरे आदि पहलवानों को इनाम के रूप में दी गई। इस मेले में नरेन्द्र राणा ने रैफरी का रोल सहित छिंज कमेटी के प्रधान स्वदेश चंबियाल, संदीप सिंह लंबरदार, राजेश कुमार, सुमन कुमार सुभाष सिंह, यशपाल सिंह, महिंद्र सिंह कमेटी मेंबर्स का छिंज मेले को सफल बनाने में सरहनीय योगदान रहा।
इंदौरा/मनीष ठाकुर: राजकीय स्नातक महाविद्यालय इंदौरा में "आपदा प्रबंधन "पर सेमिनार करवाया गया lकार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सुमीक्षा गुप्ता ने की । जिसमें डॉक्टर बिट्टू कुमारी ने बताया कि मौसम और वातावरण में क्या अंतर होता है यह भी बताया कि तापमान में वृद्धि हो जाने के कारण मौसम में बदलाव आते हैं। जिस कारण मनुष्य कई तरह की बीमारियों से पीड़ित होते हैं इसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर अंजना गौतम, प्रोफेसर रेखा पठानिया, प्रोफेसर सुरेश कुमार प्रोफेसर विवेक प्रोफेसर आरके गुप्ता प्रोफेसर आरती ,प्रोफेसर रजनी और आशा मैडम उपस्थित रही|
** शिविर में स्कूली बच्चों सहित अन्य लोगों ने लिया भाग चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट सिरमौर द्वारा सीडीपीओ नाहन ब्लॉक के माध्यम से जागरुकता शिविर लगाए जा रहे है। आज यह जागरुकता शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनार और राजकीय उच्च पाठशाला कोटला में लगाया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों को पोषण माह के अंतर्गत बाल पोषण के बारे में और बच्चों के लिए बनी हेल्पलाइन तथा उनके अधिकारों/कानूनों व योजनाओं के बारे में जागरूक करना था।जागरुकता कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ कार्यालय से आई ब्लॉक कोर्डिनेटर (पोषण परियोजना) आरती देवी ने उपास्थित बच्चो व अध्यापकों को पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । उन्होंने बच्चों के न्यूट्रिशन के बारे में जानकारी प्रदान की तथा बताया कि बच्चों को अपने सेहत को लेकर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि शारीरिक रूप से वह मानसिक रूप विकसित हो सके। इसके पश्चात आंगनवाड़ी सुपरवाइजर वीर सिंह द्वारा आंगनबाड़ी के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की । जागरुकता कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर सुरेशपाल ने कार्यक्रम चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम, छेड़छाड़ से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी के साथ साथ बच्चों के अधिकारों व कर्तव्यों के बारे विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन केस वर्कर राजेन्द्र सिंह द्वारा उपस्थित बच्चों को जेजे एक्ट 2015, पोक्सो अधिनियम 2012, बाल श्रम अधिनियम व बाल विवाह कानून के संबंध में भी बच्चों और अध्यापकों को जागरूक किया गया, साथ ही बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बारे में में उदाहरण सहित समझाया गया। बच्चो व अध्यापकों को सुखाश्र्य योजना और स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम मे सभी को बताया गया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिक बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए उसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर अवश्य दी जाए ताकि उसे जरूरतमंद और मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद की जा सके। इस कार्यक्रम में दोनो स्कूल के कुल 117 बच्चों, 11 अध्यापकों, 08 आंगनवाड़ी वर्कर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया ।
जयसिंहपुर: गत दिवस भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी सरकार के 100 दिन के रिपोर्ट कार्ड पर बोलते हुए यह घोषणा की, कि एक देश एक चुनाव का कार्यक्रम सरकार के इसी कार्यकाल में लागू किया जाएगा, जिस पर बोलते हुए एक देश एक चुनाव अभियान मंच हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता मनजीत डोगरा ने भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह की इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि सारे देश में लोकसभा तथा विधानसभाओं के चुनाव एक साथ हों यह आज के समय की जरूरत बन चुका है क्योंकि हर समय देश का चुनावी मोड में रहने से तथा बार-बार आदर्श आचार संहिता लगने के कारण विकासात्मक कार्यों की गति रुक जाती है तथा बार-बार चुनाव करवाने में देश का अपार धन खर्च होता है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष रमेश भाऊ ने कहा कि एक देश एक चुनाव अभियान मंच की स्थापना वर्ष 2014 में की गई थी, तब से ही लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि एक देश एक चुनाव के कार्यक्रम को अभिलंब देश में लागू किया जाए। रमेश भाऊ ने कहा कि भारत के गृहमंत्री की घोषणा के बाद आज से 14 वर्ष पूर्व देखा सपना साकार होता हुआ नजर आ रहा है, जिस पर उन्होंने गृह मंत्री तथा भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्यक्रम को तुरंत लागू करने का आग्रह किया ।
डलहौज़ी/राजेश शर्मा: नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डलहौज़ी में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन बुधवार को एनएसएस प्रभारी जगजीत शर्मा एवं मधु ठाकुर की अगुवाई में स्वयंसियों ने गोद लिए गांव बकरोटा और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई करने के साथ एकत्रित कूड़े कचरे का उचित निपटान भी किया। वहीं स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। इसके उपरांत शिविर के शैक्षणिक सत्र में पीएनबी बैंक शाखा डलहौजी से डिप्टी मैनेजर अंकुश बैरी ने स्वयंसेवियों को बैंकिंग प्रणाली तथा यूपीआई पेमेंट, ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी साझा की। वहीं स्वयंसेवियों से साइबर ठगी से सचेत रहने तथा अपने घरों में भी अपने अभिभावकों व रिश्तेदारों को सचेत रहने की अपील करते हुए डिजिटल लेने देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी और कहा कि अपना एटीएम पिन नंबर ओटीपी पासवर्ड किसी भी व्यक्ति से साझा न करें। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य नरेश चंदेल व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
हिमाचल प्रदेश के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में आयोजित अंडर-14 छात्र एवं छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में चौहारघाटी के देव पशाकोट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए हैंडबॉल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बेहतर प्रदर्शन रहने पर स्कूल की सात खिलाड़ी छात्राओं और एक छात्र का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य राज कुमार ने बताया कि हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्कूल की खिलाड़ी छात्राएं जिला स्तर पर विजेता रही। वही 200 मीटर दौड़ में खिलाड़ी सलोचना ने दूसरा और लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ी दिया ने शॉट पुट में प्रथम और चक्का फेंक में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि खिलाड़ी छात्र नितिन सकलानी ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। पाठशाला प्रधानाचार्य राजकुमार और स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष वंदना ठाकुर ने विजेता खिलाड़ी छात्र-छात्राओं, डीपीई हुक्म चंद और पीईटी राजकुमार सहित अन्य स्टाफ को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में गत दिवस प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ज़िला स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर वित्त वर्ष 2024-25 में स्वीकृत मकान के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किए। उन्होंने 190 लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए प्रथम किश्त भी जारी की। उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 में आवास कार्य पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए चाबियां भी प्रदान की। उन्होंने लाभार्थियों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के समस्त नियमों की अनुपालना करते हुए तय समयसीमा में आवास निर्माण पूर्ण करें। इस अवसर पर कार्यकारी खण्ड विकास अधिकारी सोलन मंजुला कंवर सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा लाभार्थी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश के जो युवा पुलिस कांस्टेबल बनने की इच्छा पाले हुए हैं, उनके लिए एक सुख की खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग जल्द ही कांस्टेबल के करीब 1250 पदों की भर्ती विज्ञापित करने वाला है। इसके लिए प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इस तरह एक साल बाद इंतजार खत्म होने वाला है। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 14 सितंबर 2023 को 1226 पद भरने के कैबिनेट में फैसला लिया था। उसके बाद कई अड़चनों के कारण भर्ती नहीं हो सकी। बाद में पदों की संख्या भी बढ़ाई गई और आयु सीमा में भी छूट दी गई। पहले ये भर्ती पुलिस विभाग अपने स्तर पर करता था, लेकिन पूर्व की जयराम सरकार के समय हुए विवाद के बाद पुलिस मुख्यालय ने भर्ती प्रक्रिया से हाथ खींच लिया था। उसके बाद भर्ती का जिम्मा राज्य लोकसेवा आयोग को दिया गया। आयोग ने इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार करने का फैसला लिया। इसके लिए आयोग ने एनआईसी (नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर) की मदद ली है। ये सॉफ्टवेयर बनकर तैयार हो गया है। आयोग ने इस सॉफ्टवेयर को विभिन्न स्तरों पर परखा है। अब लोकसेवा आयोग इस सॉफ्टवेयर की प्रक्रिया से संतुष्ट है और जल्द ही पदों को विज्ञापित किया जाएगा। विज्ञापन के समय भर्ती संबंधी सभी शर्तों को जारी किया जाएगा। उम्मीद है कि इसी महीने के अंत में पद विज्ञापित हो जाएंगे। हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग पहली बार क्लास थ्री पदों पर भर्ती कर रहा है। पुलिस कांस्टेबल के ये पद क्लास थ्री के तहत आते हैं। आयोग के चेयरमैन कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर खुद आईपीएस रह चुके हैं। वे भारतीय सेना में कैप्टन भी रहे है। अपनी स्वच्छ छवि, भारतीय सेना की बैकग्राउंड और आईपीएस अफसर की सेवा के अनुभवों के कारण कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर फूल प्रूफ सिस्टम तैयार करने में विश्वास रखते हैं। वे तकनीकी मामलों में भी सिद्धहस्त हैं इसलिए किसी भी प्रकार के सॉफ्टवेयर की जानकारी रखते हैं। उनकी अगुवाई में आयोग पहली बार क्लास थ्री पदों की भर्ती कर रहा है। ऐसे में युवाओं में भी आयोग की भर्ती प्रक्रिया में भरोसा है। इस बार सुखविंदर सिंह सरकार ने कांस्टेबल भर्ती में महिलाओं का कोटा बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया है। महिला कांस्टेबल के कुल 292 पद होंगे। इस बार की भर्ती में ग्राउंड टेस्ट में 100 मीटर दौड़ को भी जोड़ा गया है। आयु सीमा में एक साल की छूट दी गई है। इसके अलावा पुरुष कांस्टेबल के पदों की संख्या 870 रहेगी। चालकों सहित अन्य पद भी भरे जाने है। राज्य सरकार ने इस साल जून महीने में हुई कैबिनेट भर्ती में 1226 पदों में 30 पद और जोड़े हैं। पहले ये पद जिलावार विज्ञापित होते थे और जिलावार ही भर्ती भी होती थी, लेकिन इस बार भर्ती स्टेट वाइज होंगीं। इस भर्ती में पूर्व की तरह ही फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स की जांच आदि भी पुलिस ही करेगी।
शिमला: विधानसभा मानसून सत्र के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने अतारांकित प्रश्न संख्या 996 में आयुष मंत्री से सवाल पूछा था कि अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सरकार कितनी धनराशि ईनाम के तौर पर प्रदान कर रही है। खिलाड़ियों को दैनिक भत्ते के रुप में कितनी धनराशि और अन्य कौन-कौन सी सुविधाएं सरकार की ओर से प्रदान की जाती हैं। सरकार की ओर से लिखित जानकारी में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए स्वर्ण जयंती खेल नीति-2021 बनाई गई है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकार की ओर से इनाम राशि प्रदान की जा रही है। हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए दैनिक भत्ते एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। खिलाड़ियों को रोजाना डाईट मनी भी दी जाती है। खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को डाईट राशि 250 रुपये प्रतिदिन की दर से निर्धारित की है। खिलाड़ियों को विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 200 किलोमीटर की दूरी की यात्रा के लिए थर्ड एसी के किराये की प्रतिपूर्ति की जाती है। 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी के लिए इकॉनमी क्लास की हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। विभिन्न श्रेणी के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के अर्न्तगत विभिन्न सरकारी विभागों/ बोर्डों/निगमों में 3 प्रतिशत रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। वर्ष 1999 से अब तक कुल 889 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उक्त योजना के अर्न्तगत रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को बीमा चिकित्सा सुविधा एवं खेल किट इत्यादि प्रदान की जा रही है। विभाग में खिलाड़ी कल्याण कोष की स्थापना की गई है, जिसके अर्न्तगत अर्न्तराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करते समय यदि किसी खिलाड़ी को चोट लगती है तो उसे 10 हजार से 25 हजार रूपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
** मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट ** 24 सितंबर के बाद मॉनसून की विदाई की संभावना हिमाचल प्रदेश में अभी मॉनसून की बौछारों से राहत मिलने के आसार नही है। भले ही प्रदेश में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, बावजूद इसके सितंबर माह में जमकर बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 18-19 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया है। 20 सितंबर के बाद बारिश के इस क्रम से राहत मिलने की संभावना है, लेकिन मध्यवर्ती क्षेत्रों में 24 सितंबर तक कुछ क्षेत्रों में मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश से मानसून की विदाई 24 सितंबर के बाद होने की संभावना है।राजधानी में आज दिनभर बादलों की लुक्का छिप्पी जारी रही और रुक रुक कर हल्की वर्षा होती रही मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि गत 24 घण्टों के दौरान सोलन, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर, शिमला व कांगड़ा में हल्की बारिश दर्ज की गई है।
** युवकों के नदी में डूबने से गम में डूब गया हमीरपुर क्षेत्र हमीरपुर: पुलिस थाना नादौन के तहत मंगलवार को गणपति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। दरअसल गणपति विसर्जन के समय ब्यास नदी में दो युवक डूब गए, जिनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चला हुआ है। ग्राम पंचायत चोडू के पास पताजी में दो लोग ब्यास नदी में गणपति विसर्जन के बाद नहाने के लिए नदी में उतरे थे। ये हादसा मंगलवार सुबह हमीरपुर के नाल्टी के लोग भगवान गणपति का विसर्जन करने के लिए लगभग 40 किलोमीटर दूर पंचायत चोडू के पताजी में आए थे। धूमधाम से लोग अनंत चतुर्थी के पर्व को मनाते हुए गणपति का विसर्जन कर रहे थे, लेकिन दो युवकों के डूबने से खुशी का सारा माहौल गमगीन हो गया। नादौन पुलिस थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि गणपति विसर्जन के बाद कुछ लोग ब्यास नदी में स्नान करने लग पड़े। उनमें से नाल्टी निवासी एक लड़का नदी में नहाते हुए अचानक डूब गया। उस लड़के को जब चोडू निवासी सोनी कुमार (उम्र 36 वर्ष) ने निकालने की कोशिश की तो गणेश जी की मूर्ति के साथ लगी लोहे की तार से वह भी फंस गया और डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे नदी से बाहर तो निकाल लिया, लेकिन नादौन अस्पताल में पहुंचने के बाद उसने दम तोड़ दिया। सोनी कुमार अपने पीछे अपनी पत्नी दो बेटियां और मां-बाप को छोड़ गया है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सोनी कुमार की काफी देर पानी में रहने के कारण हालत भी नाजुक हो गई थी। स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस एवं 108 एंबुलेंस को इसके बारे में सूचित किया। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर सोनी कुमार को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल नादौन ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में सोनी कुमार की मौत हो गई।
** 283 करोड़ की लागत बनकर होगा तैयार जिला कुल्लू में विरोध के बावजूद भी बिजली महादेव रोपवे को वन संरक्षण अधिनियम (FCA) के तहत पहले चरण की अनुमति मिल गई है।अनुमति मिलते ही अब रोपवे बनने का रास्ता साफ हो गया है। रोपवे का निर्माण नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड करेगी। निर्माण कंपनी को काम अवार्ड कर दिया गया है। वहीं, अब जिला कुल्लू की खराहल घाटी में स्थित बिजली महादेव मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से दो-चार नहीं होना पड़ेगा और पर्यटक भी आसानी से यहां पहुंच पाएंगे। एफसीए के तहत परमिशन मिलने के बाद अब जल्द यहां पर रोपवे तैयार किया जाएगा. वहीं, रोपवे के बन जाने से घाटी के पर्यटन को भी पंख लगेंगे। इस रोपवे के बनने से 36 हजार पर्यटक एक दिन में बिजली महादेव के दर्शन कर सकते हैं और यहां के पर्यटन को भी इससे काफी लाभ होगा। दशकों से लटके बिजली महादेव प्रोजेक्ट को अब जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। इसके लिए काम किया जा रहा है। ऐसे में कुल्लू जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ये एक अहम कड़ी का काम करेगा। पांच मार्च 2024 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल हमीरपुर से रोपवे का भूमि पूजन किया गया था। रोपवे बन जाने के बाद पर्यटक बिजली महादेव का सफर आसानी से कर सकेंगे। रोपवे ब्यास नदी के किनारे नेचर पार्क मौहल के साथ बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 2.33 किलोमीटर होगी। अभी तक बिजली महादेव के दर्शन करने के लिए 25 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार बिजली महादेव का दौरा तब किया गया था, जब वह प्रदेश भाजपा के प्रभारी थे। उन्होंने चार जून 2000 को बिजली महादेव मंदिर में माथा टेका था। पांच नवंबर 2017 को वह कुल्लू आए थे। इस दौरान एक जनसभा में बिजली महादेव का जिक्र भी किया था। बिजली महादेव मंदिर के लिए रोपवे बनाने का उनका ये सपना जल्द पूरा होने वाला है। स्थानीय लोगों का तर्क है कि बिजली महादेव रोपवे के बन जाने से स्थानीय लोगों का रोजगार खत्म हो जाएगा। कुल्लू से वाया रामशिला होते हुए रास्ते में जिन लोगों की दुकानें, ढाबे, होटल, रेस्तरां आता है, उन सभी को रोजगार चौपट हो जाएगा। इसके अलावा रोपवे के लिए पेड़ों का भी कटान किया जाएगा, जिससे पर्यावरण पर प्रभाव पड़ेगा, जबकि इसका लाभ बड़ी कंपनी को मिलेगा। इसके लिए ग्रामीणों ने कई बार रोपवे के विरोध में प्रदर्शन किया है।
कांगड़ा-घाटी की पहाड़ी ढलानों पर अंग्रेजों के जमाने में बिछाई गई रेल पटरियों पर छुक-छुक की कूक सुनने के लिए बेशक थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन आने वाले दिनों में यह सफर सुहाना होने वाला है। क्योंकि रेलवे विभाग ने इस बात की पूरी तैयारी कर ली है कि बरसात के दिनों में भी रेल को निर्बाध चलाया जा सके। सूत्रों के अनुसार विभाग ने रेल मार्ग की पूर्ण वहाली के लिए मार्च 2025 तक का समय तय किया है। इतना ही नहीं पठानकोट जोगिंदर नगर रेल मार्ग के 165 किमी हिस्से में से कुछ हिस्से में टॉय ट्रेन चलाने की भी कवायद चल रही है। दरअसल बीते दिनों राज्यसभा में सांसद इंदु गोस्वामी ने रेल मार्ग पर बंद पड़ी गाड़ियों का मुद्दा उठाया था, जिसके एवज में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देशों के बाद रेलवे मंडल फिरोजपुर हरकत में आया। नतीजा यह हुआ कि खुद मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जोगिंदरनगर, आहजू, बैजनाथ इत्यादि जगहों पर इस बात की संभावनाओं का पता लगाने की कोशिश की कि टॉय ट्रेन रेलमार्ग के किस-किस हिस्से में चल सकती है, जिससे पर्यटकों को फायदा हो सकता है। पहले से ही बैजनाथ पपरोला और पालमपुर में अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों रुपए के लागत से रेलवे स्टेशनों का जीर्णोंद्वार किया जा रहा है, जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए एयर कंडीशनर वेटिंग हॉल, एप्रोच रोड को चौड़ा करना, दिव्यांगों के लिए विशेष टॉयलेट, मल्टी डिजाइन फर्नीचर, मुफ्त वाई-फाई, एक्सकैवेटर, इंटर कनेक्टिविटी सर्विस, शुद्ध पेयजल इत्यादि सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। इसके लिए बताया रेल बजट में पर्याप्त राशि का भी प्रविधान किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक इस दिशा में अपने अधिकारीयों के साथ कार्य कर रहे हैं कि बरसात में भी पठानकोट जोगिंदर नगर रेल मार्ग पर रेल गाड़ियों की आवाजाही सुनिश्चित रहे। हालांकि 2 वर्ष से बंद पड़ी पठानकोट जोगिंदर नगर रेल चक्की पुल न बन पाने की वजह से यात्रियों को अभी तक परेशान ही होना पड़ा है। बीते दिनों रानीताल के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के निर्माण अधीन मटौर-शिमला फोर लेन का एक बड़ा डंगा गिरने से रेल मार्ग का काफी हिस्सा ध्वस्त हो चुका है और कोपर लाहड़ क्षेत्र में भी पहाड़ी ढलनों से अक्सर मलवा गिरता रहता है। सूत्रों के अनुसार रेल विभाग यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से कोई भी समझौता नहीं करता चाहता इसलिए बरसात के बाद ही रेल बहाली के आसार नजर आ रहे हैं। मंडलीय रेल प्रबंधक फिरोजपुर संजय साहू का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से कटाई समझौता नहीं किया जा सकता इसलिए विभाग जब तक मुकम्मल तौर पर रेल मार्ग को बहाल नहीं करता तब तक रेल गाड़ियां नहीं चलाई जा सकती हैं। टॉय ट्रेन चलाई जाने की संभावनाओं का पता लगाया गया है किसकी रिपोर्ट वे दिल्ली मुख्यालय को भेजेंगे स्वीकृति मिलते ही धरातल पर यह परियोजना उतरेगी। कहा कि विभाग की ओर से पठानकोट जोगिंदर नगर रेल मार्ग की पूर्ण बहाली के लिए मार्च 2025 तक का समय तय किया गया है। रेल मंडल फिरोजपुर की ओर से रेलवे विभाग के खंडहर हो चुके आवासों को ध्वस्त किया जाएगा और इन आवासों को नए सिरे से बनाया जाएगा। पठानकोट जोगिंदर नगर रेल मार्ग के सभी स्टेशनों के खंडहर हो चुके आवासों की सूची संकलित की जा चुकी है। राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी का कहना है कि उन्होंने राज्यसभा में रेल मार्ग का मुद्दा उठाया था जिस पर गंभीरता से विचार करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। पालमपुर और बैजनाथ पपरोला स्टेशनों को पहले से ही अमृत भारतीय योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से सजाया जा रहा है। जल्द ही रेल मार्ग की बहाली की उम्मीद है। अंग्रेजों के जमाने में शानन विद्युत परियोजना के लिए बिछाई गई पठानकोट जोगिंदरनगर रेलवे लाइन का कार्य 1926 में शुरू हुआ था और 1932 में मुकम्मल हुआ। 165 किलोमीटर लंबे स्मारक में कुल 950 छोटे बड़े पुल 37 रेलवे स्टेशन दो सुरंगे हैं। ज्वालाजी, चामुंडाजी, बैजनाथ धाम और कांगड़ा मंदिर सहित धर्मशाला पहुंचने के लिए यह रेल मार्ग बेहतर विकल्प हैं।
** न्यू शिमला पुलिस थाना भी पैदल हाल ही में हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सेशन संपन्न हुआ है। इस बार सेशन में 480 तारांकित व 299 अतारांकित सवाल पूछे गए। वहीं, सेशन में सरकार ने कुल 25 बिल पारित किए हैं। कांगड़ा जिले की इंदौरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन ने 10 सितंबर को 999 प्रश्न संख्या (क) के तहत मुख्यमंत्री सीएम सुक्खू से प्रदेश के पुलिस थानों में स्थायी वाहनों को लेकर सवाल किया। विधायक ने सीएम से डिटेल मांगी थी कि प्रदेश में ऐसे कितने पुलिस थाने हैं, जिनके पास स्थायी वाहन नहीं है। अपने एक अन्य सवाल में विधायक ने पूछा था कि क्या यह सत्य है कि पुलिस थाना इन्दौरा में स्थायी वाहन नहीं है, यदि हां तो वाहन कब तक उपलब्ध करवाया जाएगा। सीएम सुक्खू ने इन दोनों प्रश्नों का जवाब देते हुए डिटेल दी और कहा प्रदेश में कुल 23 पुलिस थाने ऐसे हैं जिनके पास स्थाई वाहन नहीं है। दूसरे सवाल के जवाब में सीएम ने कहा जी हां पुलिस थाना इन्दौरा के पास अपना स्थायी वाहन नहीं है। पुलिस थाने को वाहन उपलब्ध करवाने के लिए मामला प्रगति पर है।
** विभिन्न समितियों के गठन को लेकर दिए निर्देश 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर घुमारवीं में आयोजित किए जाने वाले सीर उत्सव के सफल आयोजन के लिए किए जाने वाले आवश्यक प्रबन्धों के बारे में मंगलवार को नगर ग्राम नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक करके विस्तृत रूप से चर्चा की। विकास खंड घुमारवीं के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि गांधी जयंती के दिन इस क्षेत्र को सीर खड्ड के द्वारा वर्षों से किए जा रहे पोषण के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने और आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए सीर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीर उत्सव के दिन लोगों के कल्याणार्थ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगीं। उन्होंने बताया कि इस दिन मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी लोगों के स्वास्थ्य का फ्री चेकअप किया जाएगा तथा विभिन्न प्रकार के टेस्ट भी करवाए जाएंगे इसके साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए और नशे से दूर रखने के लिए इस बार खेलों का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करना हम सबकी नैतिक व सामाजिक जिम्मेवारी है। युवाओं में खेलों के प्रति रुचि उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होगी। इसके साथ ही मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेलों का आयोजन 59 पंचायतों के अलग-अलग क्लस्टर बनाकर किया जाएगा। इन क्लस्टरो में महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों व युवक मंडलों के द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। खेलों में विजेता रही टीमों को 2 अक्टूबर को सीर उत्सव के आयोजन पर पुरुस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत् वर्ष की भांति इस बार भी सुबह 6 बजे रुकमणी कुंड से जल भराव किया जाएगा।उसके बाद नगर परिषद के प्रांगण में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान योग , मेडिटेशन तथा बापू के प्रिय भजनों का श्रवण भी किया जाएगा। उसके बाद 9 बजे शोभा यात्रा व सीर मिलन मुख्य आयोजन होगा, जिसके अंतर्गत 50 पारंपरिक जल स्रोत से जल एकत्र कर सीर खड्ड में विसर्जित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान मेडिटेशन सत्र, शोभा यात्रा, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियां, सामूहिक गिद्दा ,कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रस्सा कशी ,लेमन रेस जैसी प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को इस दिन सम्मानित किया जाएगा। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्टार नाईट का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से सीर उत्सव आयोजन को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम गौरव चौधरी, डीएसपी चंद्रपाल, नगर परिषद के अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेमराज संख्यान तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपमंडल चौपाल के अंतर्गत नेरवा के समीप नेवटी लखावटी सड़क मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में दो लोग सवार थे। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में नेवटी निवासी 29 वर्षीय युवती की दुखद मृत्यु हुई है, जबकि नेवटी निवासी ही 30 वर्षीय युवक घायल है। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायल को सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हादसा सांय करीब 7 बजे के बाद हुआ। प्रशासन की तरफ से मृतक युवती और घायल युवक के परिजनों को फौरी सहायता प्रदान की गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं को प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएँ योजना, 2015 पर एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन बीते कल जिला कल्याण कार्यालय के सहयोग से सामुदायिक भवन, गांव खैरियां (लुहणू) ग्राम पंचायत बामटा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता, मनीषा गोयल, सचिव (सीनियर सिविल जज), जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, बिलासपुर ने की। कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी घुमारवीं कमलकांत, कानूनी सहायता बचाव अधिवक्ता नरेश कुमार एवं मधु शर्मा बिलासपुर ने बतौर वक्ता शिरकत की। तहसील कल्याण अधिकारी कमलकांत ने उपस्थित लोगों को इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा नशा निवारण पर जागरुक किया गया। इसके साथ ही उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति के कल्याण हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा जागरूक किया व पात्र लोगों को इन कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ लेने को कहा। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पैंशन, के बारे भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कानूनी सहायता बचाव अधिवक्ता नरेश कुमार, ने अनुसुचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989, के प्रावधानों के बारे में तथा कानूनी सहायता बचाव अधिवक्ता मधु शर्मा, ने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजना जैसेः नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं को प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएँ) योजना, 2015 के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान की। सचिव (सीनियर सिविल जज), जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों को विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसेः मध्यस्ता, लोक अदालत, इत्यादि के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के मुफ्त कानूनी सहायता नम्बर 15100 के बारे में बताया तथा कहा कि इस हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर के मुफ्त कानूनी सहायता अथवा सलाह प्राप्त कर सकते है।इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवां प्राधिकरण के दुरभाष नम्बर 01978-221452 पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मुफ्त कानूनी अथवा सलाह के लिए संपर्क कर सकते है। इस मौके पर सचिव (सीनियर सिविल जज) जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण मनीषा गोयल ने पोषण अभियान के अन्तर्गत एक बूटा मां के नाम अर्जुन का पौधा लगाया। उन्होंने महिला एंव बाल विकास विभाग (वृत सदर) द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में लगभग 80 लोगों ने भाग लिया।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर बलाहर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि परिसर निदेशक प्रो सत्यम कुमारी ने शिरकत की व विशिष्ट अतिथिके रूप में वेदांत विषय के विभागाध्यक्ष प्रो मंजू नाथ भट्ट शामिल हुए। परिसर की निदेशक प्रो सत्यम कुमारी ने बताया कि वर्ष 1997 में गरली गांव के राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय के मात्र ढाई कमरों में यह विश्वविद्यालय केन्द्रीय संस्कृत विद्यापीठ के नाम से प्रारंभ किया गया था।करीब 14 वर्षों के वनवास के पश्चात वर्ष 2012 में बालहर में इस शिक्षण संस्थान को अपना भवन मिला। वर्तमान समय में एक हजार से अधिक छात्र छात्राएं यहां संस्कृत के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। परिसर निदेशक के अनुसार इस संस्था को इस क्षेत्र में लाने का श्रेय तत्कालीन शिक्षा मंत्री नारायण चंद पाराशर को जाता है। उनके अथक प्रयासों से ही आज यह संस्कृत विद्यापीठ वर्तमान में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर के रूप में हिमाचल में ही नहीं अपितु समूचे भारत में अपने संस्कृत ज्ञान की पताका को पहरा रहा है।संस्कृत के विभिन्न विषयों साहित्य,व्याकरण,ज्योतिष,वेदांत व कर्मकांड के साथ साथ यहां आधुनिक विषय जैसे कंप्यूटर साईंस,अंग्रेजी,हिंदी,इतिहास आदि विषय भी यहां पढ़ाए जाते हैं। परिसर के स्थापना दिवस समारोह के दौरान परिसर के समस्त शिक्षक,कर्मचारी व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
शिलाई: भाषा एवं संस्कृति विभाग शिमला द्वारा ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में 'राजभाषा हिंदी अभियान' के तहत 'राज्य स्तरीय अन्तर महाविद्यालय' समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के अंर्तगत निबंध, कविता वाचन, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गई,जिसमें प्रदेश भर के अंतर महाविद्यलयों के छात्रों ने भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय शिलाई हिन्दी विभागाध्यक्ष आरके ठाकुर ने बताया कि रिज मैदान पर स्थित गेयटी थियेटर में आयोजित "राजभाषा हिंदी" अभियान के तहत हुए समारोह में शिलाई महाविद्यालय की छात्रा विनाक्षी ठाकुर एमए हिंदी तृतीय सेमेस्टर ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है, जिस के लिए महाविद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी तथा सम्मानित किया। राजभाषा हिन्दी कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा हिन्दी के प्रचार-प्रसार और सरकारी कामकाज में हिन्दी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया एक विशेष अभियान है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दी को देश की राजभाषा के रूप में स्थापित करना और इसे विभिन्न सरकारी, प्रशासनिक, और न्यायिक कार्यों में प्राथमिक भाषा के रूप में लागू करना है। हिन्दी को राजभाषा बनाने के लिए राजभाषा अधिनियम 1963 लागू किया गया, जिसमें यह निर्धारित किया गया कि केन्द्र सरकार के कामकाज में हिन्दी का अधिकतम उपयोग होना चाहिए।
पुलिस ने अवैध शराब से लदी जीप के आगे पायलट का काम कर रही कार भी जब्त की भुंतर पुलिस नशा माफिया के पीछे अब हाथ धो कर पड़ गई है। सायरी साजे के दिन जहां लोग त्योहार मानने में मस्त थे वहीं भुंतर पुलिस अपने काम में व्यस्त थी। बाहमी नाला सड़क भुंतर से गड़सा के बीच सुबह लगभग साढ़े 9 बजे पुलिस ने नाकाबन्दी कर रखी थी । उस समय गड़सा की तरफ से एक कार एचपी 39 ई 2259 से आई जिसे पुलिस ने को रोका । गाड़ी को चालक कृष्ण कुमार उम्र 28वर्ष पुत्र अमर नाथ गावं माहिस डा. वारी थाना व तह. सदर जिला कुल्लू हि0 प्र0 चला रहा था । उसी गाड़ी के साथ ही पिछे से एक जीप एचपी 66 6576 आई जिसके उपर निला तिरपाल बान्ध रखा था जीप के चालक का नाम चन्द लाल उम्र 21पुत्र ओम प्रकाश गांव आरोगी डा0 नेउली त0 व थाना कुल्लू का रहने वाला है चैकिंग के दौरान जीप में ब्लेंडर प्राइड की 30 पेटियां , संतरा की 30 पेटिंया , रॉयल स्टेग की 30 पेटियां ,बियर ट्यूबोर्ग की 45 पेटिंया कुल मिलाकर 1620 बोतले अंग्रेजी, देशी शराब व वीयर की भरी पाई गई । भुंतर पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जानकारी थाना प्रभारी राम लाल ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब की भरी जीप को गाड़ी नंबर एचपी 39 ई 2259 पायलेट का काम कर रही थी यह गाड़ी दुसरी गाड़ी जिसमें अवैध शराब की तस्करी हो रही थी उसे रास्ता साफ होने का इशारा दे रही थी। लेकिन भुंतर पुलिस की स्थिति ने उनके पूरे प्लान पर पानी फेर दिया और इस गाड़ी को चलाने वाले पर भी मुकदमा दर्ज किया गया। जनकारी के अनुसार अवैध शराब की जीप मंडी की तरफ से आ रही थी लेकिन बजौरा में पुलिस ने नाका लगा रखा था तो कार चला रहे ड्राइवर के इसारे पर जीप वाले ने पनारसा से अपना रोड़ बदला और हुरला होकर गड़सा से निकले की फिराक था। लेकिन भुंतर पुलिस ने जीप के साथ अवैध शराब सहित पायलट कार को भी धर दबोचा।
शिलाई(सिरमौर): शिलाई गावँ में पीने के पानी का संकट बरकरार है मंगलवार को युवा संघर्ष समिति के युवा, कस्तूरबा महिला मंडल तथा प्रगति महिला मंडल की महिलाएं पेयजल की किल्लत के चलते एक प्रतिनिधिमंडल जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से मिला तथा ज्ञापनो के माध्यम से पेयजल किल्लत की समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की गई तथा शिलाई गावँ के लिए निर्मित पेयजल उठाऊ योजना डूमोट खाला से शिलाई गावँ को चालू करने की मांग की इन्होंने बताया कि शिलाई के लिए दशकों पूर्व बनी नेडा खड्ड उठाऊ पेयजल योजना से शिलाई बाजार को ही नियमित पेयजल मिलता है शिलाई गावँ को तो सप्ताह बाद ही पानी नसीब होता है सरकारी कार्यालय व सरकारी आवास कुहन्ट-बाली-कोटि प्रवाह पेयजल लाइन से जुड़े है जिसमे 24 घण्टो पानी चलता है इसलिए अधिकारियों व कर्मचारियों को कोई दिक्कत नही है शिलाई गावँ को विभाग ने इस लाइन से नही जोड़ा नेड़ा खड्ड लिफ्ट योजना से शिलाई बाजार व शिलाई गावँ जुड़ा हुआ है बाजार के लोगो को तो इससे पर्याप्त पानी मिल जाता है लेकिन गावँ की हालत यह है कि गर्मियों में तो 20-20 दिन बाद पानी मिलता है लेकिन बरसात में भी 6-7 दिनों के बाद पानी नसीब हो रहा है जिसके कारण लोगो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है बताते चले कि शिलाई गावँ की पापो का खाला से आने वाली प्रवाह पेयजल लाइन विभागीय लापरवाही की शिकार हो गई है जिससे पेयजल की अधिक किल्लत हो गई जल शक्ति विभाग पेयजल की इस लाइन को वर्षों से ठीक नही कर पा रहा है जिसके कारण गावँ के कुछ लोगो ने इसी पेयजल के स्त्रोत से निजी पेयजल लाइनें प्लास्टिक पाइपों में अपने घर तक पानी पहुंचाया है लेकिन विभाग बंद पड़ी इस पेयजल लाइन को चालू नही कर पाया है इस कारण भी गावँ के लोगो को पानी की किल्लत हो रही है और विभाग 6-6 दिन बाद लिफ्ट का पानी छोड़ रहा है इस सम्बंध में ग्राम पंचायत शिलाई ने भी अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग मंडल शिलाई को पारित एक प्रस्ताव में लिखा है कि शिलाई गावँ के ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है तुरंत नई उठाऊ योजना डूमोट से शिलाई को शुरू की जाए पंचायत प्रधान शीला नेगी ने बताया कि गावँ के करीब 400 परिवारो के लिए सरकार द्वारा नई उठाऊ पेयजल योजना डूमोट से बनाई है जिसका ट्रायल भी हो चुका है इस योजना को तुरंत चालू किया जाए उधर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप चौहान ने महिलाओं व ग्रामीण युवाओं की पेयजल समस्या ज्ञापन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन दिनों के भीतर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा डूमोट खड्ड से गावँ शिलाई के लिए पृथक निर्मित उठाऊ योजना को चालू कर दी जाएगी जिससे ग्रामवासियों की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। इस मौके पर कस्तूरबा महिला मंडल,प्रगति महिला मंडल की महिलाओं सीमा देवी,लीला नेगी,सोरतो देवी,बालमा देवी,वबीता देवी,रीता देवी,अतरो देवी,तारा देवी,सुशील तोमर,सन्नी देवी, जग्गो देसाइक,विद्या देवी,कौशल्या,सत्य तोमर,किरण,सुमित्रा,शीलादेवी,सुनीता,विजमा,ललिता,सविता तथा युवा संघर्ष समिति के मोहन नेगी,विक्रम नेगी,कपिल तोमर,रणजीत नेगी,अजय तोमर,मनोज नेगी,मोहन लाल,देवेंद्र सिंह,तनुज तोमर,प्रियांशु,अमित तोमर,शुपा राम केशव तोमर,अमित तोमर,दलीप सिंह,स्वरूप सिंह,,आँशुक,राहुल,तपेश तोमर,किशन सिंह,बलबीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रुके लाभ जारी न होने के विरोध में 23 को सरकाघाट से भेजेंगे मांगपत्र और 10 अक्टूबर को मंडी में होगा विरोध मनरेगा एवं निर्माण मज़दूर यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य श्रम कल्याण उप कार्यालय सरकाघाट में बोर्ड के रुके कार्यों को पुनः बहाल करने के लिए बोर्ड के फैसलों को जल्द लागू करने बारे बोर्ड कर्मचारियों से चर्चा की। जिसका नेतृत्व सीटू के ज़िला प्रधान व श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य भूपेंद्र सिंह ने किया। बोर्ड सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी ज़िला में सबसे ज्यादा मज़दूर धर्मपुर खण्ड के बोर्ड से पंजीकृत हैं जिनकी संख्या 19 हज़ार से अधिक हैलेकिन पिछले दो साल बोर्ड का काम लगभग बन्द रहा और मनरेगा मज़दूरों का पंजीकरण और नवीनीकरण रोक दिया गया था लेकिन अब ये रोक हट गई है इसलिए सीटू से सबंधित यूनियन ने अगले एक महीने में पात्र मजदूरों का नवीनीकरण करवाने के लिए क्षेत्र स्तर पर शिविर आयोजित करने की योजना बनाई है।जिसके चलते 16 सितंबर को कांगो का गहरा 17 को सजाओपीपलु 19 को लखरेहड़ 20 को टिहरा 21 को धर्मपुर 24 को संधोल और 28 को बरोटी में शिविर आयोजित किए जाएंगे,जिनमें नवीनीकरण बारे पूर्ण जानकारी मज़दूरों की दी जायेगी।अगले चरण में अक्टूबर माह में पंचायत स्तर पर भी ऐसे शिविर व बैठकें आयोजित किये जायेंगे ताकि अगले दो महीनों में सभी मजदूरों का नवीनीकरण हो सके।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड से पिछले तीन साल की लम्बित वित्तिय सहायता अभी भी सही तरीके से व समय पर जारी नहीं हो रही है और जो आवेदन बोर्ड राज्य कार्यालय शिमला को भेजे जाते हैं उन्हें बार बार ऑब्जेक्शन लगा कर वापिस लौटाया जा रहा है।मंडी ज़िला श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में 31 हज़ार मज़दूरों के फ़ार्म लंबित पड़े हैं और जो सात हज़ार बोर्ड कार्यालय को स्वीकृति के लिए भेजे थे उन्हें तीसरी चौथी बार वापिस लौटा दिया गया है इसलिए यूनियन बोर्ड की इस कार्यप्रणाली के खिलाफ 23 सितंबर को सभी खण्डों से बोर्ड को ज्ञापन भेजेगी और 15 दिनों में ये लाभ जारी नहीं होते हैं तो 10 अक्टूबर को मंडी ज़िला के साथ साथ प्रदेश के सभी ज़िलों में बोर्ड के ख़िलाफ़ यूनियन प्रदर्शन करेगी। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने इसके विरोध में गत बोर्ड बैठक की प्रोसिडिंग को भी अनुमोदित नहीं किया है और अध्यक्ष को तीन पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज़ करवाया है लेकिन बाबजूद उसके कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है इसलिए अब मज़बूरी में आंदोलन करने के लिए निर्णय लेना पड़ा है लेकिन यूनियन अभी भी बोर्ड की कार्यप्रणाली को चुस्त दुरुस्त करने और लंबित लाभ जल्द जारी करने की मांग करती है।गत 5 अगस्त को हुई बोर्ड की बैठक में अगले तीन महीने में ये सभी लाभ जारी करने का फ़ैसला हुआ है लेकिन अभी तक मंडी ज़िला के एक भी मज़दूर की वित्तिय सहायता जारी नहीं कि गयी।
पधर(मंडी)। द्रंग मंडल भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री सुरेश कटारिया की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल पधर में उपचाराधीन रोगियों को फल बांट शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान मंडल महामंत्री सुरेश कटारिया ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश का नेतृत्व कर पूरे विश्व में लोकप्रिय नेता उभर कर सामने आए हैं। उनके कुशल नेतृत्व में भारत विश्व गुरु उभर कर सामने आया है। देश में आम व्यक्ति के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है। जिससे समूचे देश की जनता लाभान्वित हुई है। इस दौरान जिला परिषद सदस्य शारदा ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सपना ठाकुर, सचिव ममता मितल, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रवक्ता राजकुमार, हुसन ठाकुर और कपिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कुनिहार:-प्रदेश पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन के अध्यक्ष एवं राज्य पेंशनर्ज कल्याण संघ कार्यकारणी के मुख्य सलाहकार के डी शर्मा व जिला महासचिव जगदीश पंवर ने संयुक्त रूप से कहा है कि प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम शर्मा के आवाहन पर सभी जिला मुख्यालयों पर 20 सितम्बर 2024 को पेंशनरों की मांगों को लेकर रोष रैली व धरना।प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कड़ी में के डी शर्मा ने बताया कि हमने सरकार को 15 सितम्बर तक का समय दिया था कि हमारी उचित मांगे मानी जाए। लेकिन सरकार ने।पेंशनरों की मांगों को अनसुना कर दिया। के डी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने कई बार आश्वासन दिया कि शीघ्र ही संयुक्त सलाहकार समिति का गठन कर संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाई जाएगी जो अभी तक झूठा आश्वासन साबित हुआ है। यही नहीं पिछले महीने 15 अगस्त के मौके पर देहरा में 75 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के पेंशनरों को छठे वेतन आयोग का साढ़े 22 प्रतिशत एरियर 1सितम्बर को पेंशन के साथ देने का ऐलान मुख्य मंत्री ने किया था लेकिन इसमें भी सरकार ने धोखा ही किया। के डी शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते की तीन किशते रोक रखी है और केंद्र सरकार ने जुलाई 2024 से एक और किश्त महंगाई भत्ते की देने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मौन बैठी है और पेंशनरों की समस्याओं व मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। बहुत से मैडिकल बिल 5-5 सालों से पैंडिंग पड़े हैं। के डी शर्मा ने जिला के तमाम यूनिटों के पेंशनरों को 20 सितम्बर को अधिक से अधिक संख्या में उपायुक्त कार्यालय के समीप रोष रैली व धरना प्रदर्शन के लिए पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रोष रैली के बाद उपायुक्त महोदय से मिलकर उनके माध्यम से पेंशनरों की मांगों का एक ज्ञापन प्रदेश सरकार को दिया जाएगा। यह जानकारी पेंशनर संघ के जिला मीडिया प्रभारी डी डी कश्यप ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
कुल्लू: विचारधारा में राष्ट्रवाद, उपासना में भारत माता दृष्टि में दूरदृष्टा और सोच में समरसता का भाव लिए भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए सदी के महानायक के रूप में नरेन्द्र मोदी सशक्त और समृद्ध भारत बनाने वाले प्रधानमंत्री के रूप में आज वैश्विक पटल पर स्थापित हैं। संगठन से लेकर सरकार तक में उन्होंने जो कार्य किए हैं, उससे उन्हें 21वीं सदी का विश्वकर्मा कहा जाता है यह बात भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कुल्लू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा की आज समस्त पार्टी के कार्यकर्ता एवं प्रदेशवासी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई नमो ऐप और सोशल मीडिया के माध्यम से भेज रहे है। आज भाजपा एवं एनडीए सरकार जो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चल रही है उसके 100 दिन पूरे हो चुके है। यह 100 दिन पिछले 10 साल की तरह बेमिसाल रहे है, मोदी है तो मुमकिन है और जो पीएम मोदी कहते है वो करके दिखाते है।
बीजेपी के पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने माता चिंतपूर्णी के नाम पर हो रहे चिंतपूर्णी महोत्सव को श्राद्ध में करवाए जाने को लेकर किए सवाल खड़े, चिंतपूर्णी ट्रस्ट से 50 लाख रुपया चिंतपूर्णी महोत्सव को मंजूर करवाए जाने और विभागों में जबरन पर्ची काटने को भ्रष्टाचार का अहम मुद्दा बताया कांग्रेस से इस पर शवेत पत्र जारी करने की मांग की। प्रदेश सरकार द्वारा चिंतपूर्णी विधानसभा में मां चिंतपूर्णी के नाम पर चिंतपूर्णी महोत्सव करवाई जाने की घोषणा किए जाने के बाद भाजपा द्वारा इस मामले पर लगातार निशान साधा जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने उन्ना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माता चिंतपूर्णी महोत्सव को श्राद्ध में करवाए जाने को लेकर इस पर सवाल खड़े किए हैं उन्होंने कहा है की श्रद्धो में हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं और लोगों को खाना खिलाते हैं इस दौरान कहीं भी कोई भी विवाह शादी जा अन्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं होता है ऐसे में स्राद्धों में मां चिंतपूर्णी महोत्सव का आयोजन करना उचित नहीं है उन्होंने कहा की महोत्सव के नाम पर कांग्रेस सरकार और प्रशासन द्वारा आम लोगों को लूटा जा रहा है सीएम का प्रोग्राम अभी कंफर्म नहीं हो पाया था परंतु आनन फानन में 50 लाख रुपया माता चिंतपूर्णी ट्रस्ट से मंजूर करवा लिया गया₹50 की पर्ची हर विभागों को दी गई है परंतु विभाग के पास अगर कोई व्यक्ति काम करवाने के लिए जाता है तो उसकी पांच सौ जा हजार रुपए तक वसूला जा रहा है गुंडा टैक्स तक इकट्ठा किया गया है कांग्रेस सरकार इस पर अपना स्वेत पत्र जारी करें कि कितना पैसा इस पर खर्च किया जा रहा है वहीं उन्होंने चिंतपूर्णी के विधायक पर चिंतपूर्णी महोत्सव में बिना कार्ड छपवाए बिना निमंत्रण दिए विधायक ने चिंतपूर्णी महोत्सव का आनन फानन में उदघाटन तक कर दिया उन्होंने कहा कि भाजपा चिंतपूर्णी महोत्सव के खिलाफ नहीं है हम भ्रष्टाचार को लेकर आरोप लगा रहे हैं चिंतपूर्णी ट्रस्ट से गरीब के कल्याण के लिए पैसा जारी किया जाता है लेकिन यहां पर चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए ही लाखों रुपया मंजूर करवाया गया है चिंतपूर्णी महोत्सव में बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है जबकि लोकल दुकानदारों का काम इससे प्रभावित होगा।
कुशल जेठी,मुकेश शर्मा, भूपेन्द्र ठाकुर व आशीष पर केस दर्ज बाकी लोगों की पहचान जारी बीते कल सर्व हिन्दु समाज व व्यापार मण्डल सोलन द्वारा, शिमला पुलिस द्वारा हिन्दुओं पर किए लाठीचार्ज व सोलन में बाहरी राज्यों से आने वाले लोग जो बिना पंजीकरण के सोलन शहर में रह रहे हैं, के विरोध में बाजार बंद का एलान किया था। जिस सन्दर्भ में हिन्दु समाज व व्यापार मण्डल सोलन द्वारा आसपास के इलाको से आए लोगों के साथ रैली/प्रदर्शन का आयोजन किया गया। उक्त प्रदर्शन/रैली का नेतृत्व व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कुशल जेठी, हिन्दु समाज के प्रतिनिधियों मुकेश शर्मा, मुपेन्द्र ठाकुर व आशीष अन्य द्वारा किया जा रहा था तथा इनके द्वारा तय किये गये रेली के रास्ता को चिल्ड्रन पार्क से शुरू करके अप्पर बाजार होते हुए पुराने बस स्टैण्ड सोलन में रैली को समाप्त करना था लेकिन उक्त प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा माल रोड पर एक व्यक्ति के साथ हाथापाई की और समुदाय विशेष के प्रति आपतिजनक नारेबाजी की। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनकारियों ने पुराने बस स्टैंड के समीप व अन्य जगहों पर दुकाने चिन्हित करके उन पर क्रॉस के निशान लगाये तथा कुछ दुकानों के बाहर होर्डिंग को भी तोड़ा। प्रदर्शन / रैली का नेतृत्व कर रहे व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कुशल जेठी द्वारा उक्त रैली को तय रूट से हटकर कोटलानाला की तरफ ले जाया गया। उसके उपरान्त ये रैली को जानबूझकर ठोड़ो ग्राउड जहां पर हिमाचल उत्सव चल रहा था उसी तरफ ले गए। जिन्हें वहा पर बतलाया गया कि रैली का तय समय 12.00 बजे है जो समय अधिक हो गया है अब अपने प्रदर्शन को समाप्त करके चले जाए परन्तु वह ठोड़ो ग्राउंड जाने की जिद पर अड़े रहे परन्तु बार-2 समझाने पर भी प्रदर्शनकारी न माने तथा ठोडो ग्राउंड चले गए। जहाँ पर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित किया तथा उसके उपरान्त अपने प्रदर्शन को समाप्त किया। रैली समाप्त होने के बाद कुछ लोग ज्ञापन देने के लिए उपायुक्त कार्यालय तरफ चले गए। प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रशासन द्वारा रैली के लिये तय किये गये रूट के आदेशों की अवहेलना करके उग्र प्रदर्शन किया व कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश की तथा एक समुदाय के प्रति आपतिजनक / गलत नारेबाजी की गई। जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में धारा 189(2),190,191(2), 299,353(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है । मामले की जांच जारी है। जिला पुलिस द्वारा उक्त उग्र प्रदर्शन के दौरान स्थिति को बहुत अच्छे व पेशेवर तरीके से सम्भाला,जिस कारण उक्त प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना घटित न हुई व प्रदर्शन शान्तिपूर्वक तरीका से समाप्त हो गया।प्रदर्शन के दौरान जिन्होंने क़ानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की , उन सभी के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही जारी है।
हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से कम बरसा है, लेकिन बीते सप्ताह जमकर बादल बरसे है। 10 से 16 सितंबर के बीच सामान्य से 48 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस अवधि में किन्नौर जिले में नॉर्मल से 169 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है और अधिक ऊंची चोटियों पर सीजन पर पहला हिमपात भी हुआ। वहीं सोलन जिले में नॉर्मल की तुलना में 160 प्रतिशत अधिक, शिमला में 139 प्रतिशत ज्यादा, बिलासपुर में 142 प्रतिशत, कांगड़ा में 52 प्रतिशत, कुल्लू में 75 प्रतिशत, मंडी में 87 प्रतिशत और सिरमौर में 66 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। पूरे मानसून सीजन में 18 प्रतिशत कम बारिश पूरे मानसून सीजन की बात करें तो इस बार सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 1 जून से 16 सितंबर के बीच 692.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 567.2 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। आज धूप, कल बारिश मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में आज भी बारिश के आसार नहीं है और ज्यादातर भागों में आज भी धूप खिलने का पूर्वानुमान है। बुधवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। परसों से यानी 19 से 22 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा।
वाहनों को पहुँचा नुक्सान चंडीगढ़-शिमला नैशनल हाईवे 5 पर न्यू बस स्टैंड के नजदीक डीएवी स्कूल के पास सोमवार सुबह एक स्कूल वैन समेत तीन गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि तीनों वाहनों को क्षति पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक गाड़ी पहले से ही स्कूल के बच्चों को उतारने के लिए सड़क के किनारे रुकी हुई थी। इस दौरान पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी के चालक ने एहतियातन ब्रेक लगाकर कुछ दूरी पर गाड़ी को रोक लिया, लेकिन इस गाड़ी के पीछे से तेज गति में आ रही स्कूल वैन ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वैन के पीछे से आ रही एक और गाड़ी ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में किसी भी बच्चे या व्यक्ति को चोट नहीं आई, लेकिन वाहनों को नुक्सान हुआ है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने स्कूल वैन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
** नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं ** भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रेस वक्तव्य में कहा कि नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के सौ दिनों में देश में 15 लाख करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। मात्र सौ दिन में विकास की ऐसी गाथा लिखने की क्षमता सिर्फ़ दुनिया में अकेले नरेन्द्र मोदी के अंदर है। प्रधानमंत्री द्वारा भारत के विकास के लिए किए जा रहे विकासात्मक कार्य विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। परफॉर्मेंस और टाइमली डिलीवर करने की जो राजनीति नरेन्द्र मोदी ने शुरु की उसका परिणाम आज देश के सामने हैं। आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। आज दुनिया के सभी देश भारत की तरफ़ आशा भरी नज़रों से देख रहे हैं। नरेंद्र मोदी के पिछले दो कार्य कालों की तरह तीसरा कार्यकाल भी ऐतिहासिक होगा। नरेन्द्र मोदी ने चुनाव के दौरान स्पष्ट कहा था कि तीसरा कार्यकाल भारत के निर्माण का स्वर्णकाल होगा। दो कार्यकालों में जो सुधार और नीतिगत व्यवस्थाएं की गई है उसका लाभ समूचे देश को मिल रहा है। आने वाला समय हर लिहाज़ से ऐतिहासिक होगा। अपने कहे गए एक-एक शब्द को अक्षरशः लागू करने के लिए नरेन्द्र मोदी बधाई के पात्र हैं। नेता प्रतिपक्ष ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभ कामनाएं दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। 17 सितंबर को प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में युवा मोर्चा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे और प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान करेंगे और साथ ही अपने-अपने पोलिंग बूथ पर सदस्य बनाने का कार्यक्रम करेंगे।
गुजरात के गांधीनगर में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया सम्मानित जल विद्युत क्षमता में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए हिमाचल प्रदेश को वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन एवं एक्सपो में समग्र जल विद्युत क्षमता में सर्वोच्च उपलब्धि हासिल करने वाले राज्य से सम्मानित किया गया। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने आज गुजरात के गांधीनगर में आयोजित वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन एवं एक्सपो में हिमाचल प्रदेश को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। राज्य सरकार की ओर से मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और विधायक नीरज नैयर ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि पर बधाई देते कहा कि वर्तमान सरकार हिमाचल प्रदेश को 31 मार्च 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए कारगर कदम उठा रही है और इसके लिए सरकार ने अब तक कई पहल भी की हैं। उन्होंने कहा कि जल विद्युत और नवीनीकरण ऊर्जा का दोहन करने के लिए सरकार विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड छह माह के भीतर पेखूबेला स्थित 32 मेगावाट के सोलर प्लांट का संचालन शुरू कर दिया गया है। वहीं, दो सौर ऊर्जा परियोजनाओं, 10 मेगावाट की कुटलैहड़ और पांच मेगावट की भांजल परियोजना को भी जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा इन परियोजनाओं के शुुरू होने से जहां कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, वहीं जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता भी कम होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित कर रही है। सरकारी विभागों में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार हरित उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने सरकार पर भरोसा जताने के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के दृढ़ सहयोग के कारण राज्य सरकार सफलतापूर्वक विभिन्न नीतियां एवं कार्यक्रम क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप आगामी कुछ वर्षों में हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य के रूप में विकसित होगा।
82,500 लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तरीके से मिलेंगे रोजगार के अवसर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां बागवानी विभाग की एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देश में बागवानी नीति लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा। इसका उद्देश्य राज्य में बागवानी उत्पादन को बढ़ाना और प्रदेश को फल राज्य बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1,292 करोड़ रुपये की यह परियोजना राज्य के सात जिलों में 6 हजार हेक्टेेयर क्षेत्र को कवर करेगी। उन्होंने अंतर-फसलीय खेती पर बल देते हुए कहा कि दो चरणों में अमरूद, नींबू प्रजाति के फलों, अनार, ड्रैगन फ्रूट, जामुन तथा कटहल के पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि परियोजना में छोटे तथा सीमांत किसानों को शामिल किया जाए ताकि उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा बागवानी क्षेत्र किसानों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। श्री सुक्खू ने कहा कि परियोजना के तहत वर्ष 2028 तक छह हजार हेक्टेयर भूमि में 60 लाख फलों के पौधे रोपे जाएंगे। परियोजना के तहत प्रथम चरण में चार हजार हेक्टेयर भूमि तथा दूसरे चरण में शेष दो हजार हेक्टेयर भूमि को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से वर्ष 2032 तक 1.30 लाख मीट्रिक टन उत्पादन होने की उम्मीद जताई, जिसका प्रतिवर्ष लगभग 230 करोड़ रुपये का व्यापार मूल्य होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से राज्य के 82,500 लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तरीके से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि इस परियोजना में सूचना प्रौद्योगिकी और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाए ताकि किसानों को उनकी फसलों के बेहतर दाम मिल सकें। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही 70 प्रतिशत आबादी विभिन्न कृषि गतिविधियों से जुड़ी हैै। उन्होंने विभाग को इस परियोजना को सफल बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी सहायता व सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव बागवानी प्रियंका बसुु, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, निदेशक बागवानी विनय सिंह तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
बैजनाथ (आशुतोष): मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, ग्रामीण विकास व पंचायती राज, किशोरी लाल ने गुनेहड में तीन दिवसीय सैर (सायर) मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेले में प्रदेश वासियों को सैर" (सायर) उत्सव की बधाईयां दी। किशोरी लाल ने कहा की हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की धरती है। यहां पर आयोजित होने वाले मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। मेले हमारे जीवन में हर्ष, आनंद, उमंग, उल्लास, प्रेम, शांति, संतुष्टि तथा खुशियों का संचार करते हैं। इन मेलों से सामाजिक सहयोग, समरसता, सौहार्द तथा भाईचारा बढ़ता है। मेले सांस्कृतिक रूप से सभी को समृद्धि प्रदान करते हैं। सीपीएस ने कहा कि मेले, त्यौहार व उत्सव हमारे समाज की पहचान है और इनके आयोजन से क्षेत्र के लोगों को एक दूसरे के साथ मिलने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और सभ्यता को संजोए रखने के लिए मेलों की अहम भूमिका है। मेले व त्योहार हमारी पुरातन व समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के परिचायक हैं। विविधता में एकता के प्रतीक मेले व उत्सवों के आयोजन से हमारी संस्कृति को सहेजने में बल मिलता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए (किसान युवक मण्डल) गुनेहड मेला कमेटी को बधाई दी। मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा शॉल, टोपी भेंट कर सम्मानित किया। सीपीएस किशोरी लाल ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेले के आयोजकों को विधायक निधि से 11000/- रुपए और पैराग्लाइडिंग एसोसेशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने 5100/- रूपये दिए। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगो द्वारा रखी मांगो को चरणबद्ध तरीके पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मेले में आयोजित खेलो में प्रथम और द्वितीय रहे खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान बीड़ सुरेश ठाकुर, प्रधान गुनेहड़ अंजना देवी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, बचित्र कुमार , दुनी चंद , मनोज कुमार , अक्षय कुमार , पिंकू राम, कुशमा देवी , अनिता देवी , निशा देवी , बिट्टू राम , रवि ठाकुर मेला कमेटी के सभी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
हेमेंद्र कंवर (कसौली) : हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी (परिवीक्षाधीन-2023) बैच के अधिकारी प्रवीण कुमार भारद्वाज ने बतौर सहायक आयुक्त (विकास -सह-खंड विकास अधिकारी धर्मपुर का पदभार संभाल लिया है। वह यहां ज्वाईन करने से पहले कुल्लू जिला में सेवाएं दे रहे थे। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा 2023 बैच के टॉपर रहे प्रवीण कुमार भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत है। वह शिमला जिला के रोहड़ू की रंटाड़ी पंचायत के जाड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनकी स्कूली शिक्षा रोडड़ू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई थी। प्रशासनिक सेवा की तैयारी जोक्टा एकेडमी चंडीगढ़ से की थी। खंड विकास कार्यालय धर्मपुर में उन्होंने कहा कि आमजन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचा कर और उनका समुचित लाभ उनको दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी, जिसके लिए वह काम करेंगे। कार्यालय में पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने कार्यालय में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गरीब लोग योजनाओं के लिए विभागों में नहीं आ पाते, जिससे उनको सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रहना पड़ता है। इसलिए सभी को उसका लाभ मिले इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा की विकास खंड की सभी पंचायतो का दौरा किया जायेगा, तथा लोगों की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा।
***पुन्नरधार स्कूल ने जीता ऑल राउंड का खिताब सिरमौर रेणुका जी (नोहरा धार ) जॉन अंडर-19 बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता में पुनर धार स्कूल का रहा दबदबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉग धार में संपन्न हुई अंडर-19 बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता में ऑलराउंडर बेस्ट, बॉलीबाल, खो खो व बेडमिन मे पुनर धार स्कूल प्रथम स्थान में आकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।नोहरा धार अंडर-19 वर्ग के टूर्नामेंट का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय य बोगधार में समापन हुआ। इस चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में ऑल राउंड बेस्ट का खिताब पुन्नरधार स्कूल के नाम रहा। वालीबॉल प्रतियोगिता में विनर पुन्नरधार स्कूल व नौहराधार स्कूल रनरअप रहा। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में पीवाईपी चाढ़ना स्कूल ने ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि रनरअप नौहराधार के स्कूल रहा।खो खो व बैडमिंटन में पुन्नरधार स्कूल ने बाज़ी मारी, जबकि बेडमिंटन रनरअप बोगधार स्कूल रहा। योगा में नौहराधार स्कूल ने बाजी मारी। इसी तरह सांस्कृतिक की कार्यक्रम में लोक नृत्य प्रतियोगिता में चौरास प्रथम रहा, समूह गान में भी चौरास व एकल गान में भी चौरास प्रथम रहा। आर्केस्ट्रा में बोगधार प्रथम, एकांकी में बोगधार प्रथम रहा। इस मौके पर पीटी आई कमल राज, डीपीई हिमांशु,डीपीई वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, शशिपाल चौहान । आदि सभी स्कूलों के शारीरिक अध्यापक समेत अभिभावक मौजूद रहे। पुनर धार पाठशाला के प्रधानाचार्य हेमराज सिमर ने कमल राज पीटी आई व डीपीई वीरेंद्र व अंडर-19 बॉयस के खिलाड़ियों को बधाई दी। पीटी आई कमल राज व डीपीई वीरेंद्र ने जिला के लिए चयनित खिलाड़ियों को जिले में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।


















































