मंगलवार को पंजाब नैशनल बैंक द्वारा देशभर में बैंक का 128वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर धर्मशाला मण्डल के मण्डल प्रमुख अमरेन्द्र कुमार व सभी स्टाफ सदस्यों ने मण्डल कार्यालय के सभागार में पंजाब नैशनल बैंक के संस्थापक लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय ने जिस स्वदेशी बैंक की स्थापना की थी, वह आज पूरे भारत वर्ष में अपनी शाखाओं का जाल फैला चुका है। उस समय का यह छोटा सा पौधा आज एक विशालकाय वट वृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि हम सभी वरिष्ठ स्टाफ सदस्यों ने बैंक को इस मुकाम पर पहुंचाया है और अब नई पीढ़ी का दायित्व है कि वह इस बैंक की आन-बान-शान को कम न होने दें। आज के समय में पंजाब नैशनल बैंक ग्राहकों को हर प्रकार की बैंकिंग सुविधा प्रदान कर रहा है। अग्रणी जिला प्रबन्धक कुलदीप कुमार कौशल ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक आज देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। इसके लगभग 36407 डीलिवरी चैनल है। इसकी 10264 घरेलू शाखाएं और 2 अंतर्राष्ट्रीय शाखाएं हैं। उन्होंने बताया कि बैंक के लगभग 13400 एटीएम और 12741 ग्राहक सेवा केन्द्र स्थापित हैं। बैंक का कुल व्यवसाय 1882623 करोड़ है। पंजाब नैशनल बैंक ने किसान व बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष ऋण अभियान आरम्भ किया है।
इन्दौरा प्राचीन शीतला माता मंदिर इन्दौरा में 25वां भंडारे का आयोजन किया जा रहा ह। जिसमें इलाके के सभी निवासी सादर आमंत्रित हैं यह बात माता शीतला प्रबंधन कमेटी ने बताई उन्होंने बताया कि भंडारा 13 अप्रैल दोपहर 1 बजे से रात तक चलेगा उसके बाद माता शीतला का जागरण होगा।आप सभी क्षेत्र निवासी सादर आमंत्रित हैं माता शीतला जी का प्रसाद ग्रहण कर व जागरण सुन कर पुण्य के भागीदार बने।
जयसिंहपुर विकास खंड लंबागांव की तलवाड़ पंचायत के लाहड़ गांव के 23 वर्षीय विकास पुत्र जुल्फी राम ने ड्रीम इलेवन एप के माध्यम से एक करोड़ जीते हैं। विकास ने बताया कि 10 अप्रैल को उसने अपनी टीम बनाई थी। जिसमें उसे पहला रैंक हासिल हुआ है। विकास ने बताया कि 19वें ओवर तक वह तीसरे स्थान पर था, लेकिन अंतिम ओवर में वह पहले स्थान पर आ गया। विकास ने जमा दो तक पढ़ाई की है और माता के जागरण करता है। विकास के ड्रीम इलेवन में विजेता बनने की खबर से गांव मे खुशी की लहर है। हर तरफ से उसे और परिवार वालों को बधाई देने का तांता लगा हुआ है । विकास ने अपनी टीम राजस्थान रॉयल और लखनऊ के बीच आईपीएल मैच के दौरान खेले जा रहे मैच में चुनी थी। इस दौरान उसने यजुवेंद्र चहल को अपनी टीम का कैप्टन बनाया था।
राजेश कतनौरिया । जवाली जवाली विधानसभा क्षेत्र में आज आम आदमी पार्टी जवाली के अध्यक्ष निखिल महाजन ने लव में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय का उद्घाटन करने के वाद कार्यकर्ताओं अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यालय के खोलने से जवाली हलके से कोई भी बयकति इस कार्यालय में अपनी समसया बता सकता है, जिसका अभी तक समाधान नहीं हुआ हो, हम पूरी लगन के साथ उस समस्या को हल करवाने की कोशिश करेंगे। यह आप पार्टी की अपनी आप में पहली पहल होगी। इस समय आप पार्टी जवाली क्षेत्र हर पंचायत से लगभग 50 लाेगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है, लेकिन लक्ष्य से भी जयादा लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। महाजन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले चुनावों में पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस अवसर पर भारत भूषण, करनैल सिंह, करण सिंह, अभिषेक चौधरी व निखिल महाजन सहित अन्य पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली विश्व पत्रकार महासंघ के राष्टीय अध्यक्ष संजय शुक्ला व महासचिव गीता शुक्ला के दिशानिर्देश अनुसार विश्व पत्रकार महासंघ हिमाचल प्रदेश ज़िला कांगड़ा के पदाधिकारियों ने हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कौंडल की अगवाई में सोमवार को पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एसपी कांगड़ा डॉ. खुशाल चंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें आए दिन पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार पर संज्ञान लेने के लिए प्रशासन को आगाह किया। हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष राजेश कौंडल ने बताया कि कुछ समय पहले मध्य प्रदेश में हुए पत्रकारों पर एक नेता द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। इसमें उनके कपड़े तक उतार दिए गए। उन्होंने कहा की पत्रकार चौथा स्तंभ है, जो देश-विदेश की जानकारी लोगों तक साझा करते हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार होना अत्यधिक निंदनीय है। जिस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए आज एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश के मीडिया अध्यक्ष रशपाल सिंह सोनू, जिला कांगड़ा अध्यक्ष भूषण शर्मा, जिला महासचिव सचिन शर्मा, मीडिया सलाहकार राजेश कितनोरिया, राजेश नंदपुरी जिला प्रभारी, राकेश कुमार जिला सह सचिव एवं संजीव महाजन,निष्ठा चड्डा आदि उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कौल ने पंचरुखी में युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए स्वेच्छा पूर्वक वॉलीबॉल एवं नैट भेंट किए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी एवं खेलों के जीवन में महत्व को विस्तार पूर्वक समझाया दूसरी ओर 'शिव शक्ति युवा क्लब लमेड' ने सुशील कौल का धन्यवाद किया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर भाजपा युवा मोर्चा जयसिंहपुर का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग जयसिंहपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष हरबंस राणा की अध्यक्षता संपन्न हुआ। इसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार व विधायक रवि धीमान मंडल अध्यक्ष राम रतन, भाजपा जिला महामंत्री अमन राणा व मुनिष सुगा के साथ भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) का प्रतिनिधिमंडल हड़ताल पर बैठे हैं। डॉ. जीसी नेगी वेटरनरी कॉलेज पालमपुर के छात्र व छात्राओं से मिला। DYFI राज्य सह सयोंजक सबीर खान ने बताया कि डॉ. जीसी नेगी वेटरनरी कॉलेज पालमपुर के छात्र-छात्राएं केंद्रीय छात्र संघ (SCA) व जॉइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले बड़े लंबे समय से उनके इंटर्नशिप भत्ते को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका इंटर्नशिप भत्ता मात्र 4500 रुपए प्रति माह है, जो कि अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कई गुना कम है। पिछले 8 वर्षांे से यह भत्ता ज्यों का त्यों है। पहले उनकी इंटर्नशिप 6 माह की होती थी। इस अवधि को बढ़ाकर एक वर्ष कर दिया गया है, लेकिन भत्ते की राशि को नहीं बढ़ाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि वेटेरनरी महाविद्यालय के छात्रों की मांग बिल्कुल जायज है तथा भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) इनकी मांग का पूर्णतः समर्थन करती है तथा सरकार से मांग करती है कि वेटेरनरी छात्रों की मांगों को अनसुना न किया जाए तथा जल्द से जल्द इनकी मांग पूरी की जाए। क्योंकि इनको मिलने वाला इंटर्नशिप भता (150 रुपए प्रतिदिन) किसी दिहाड़ी मजदूरी के बराबर भी नहीं है, जबकि सर्वोच्च न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनकी डिग्री को MBBS चिकित्सक के समान माना है, तो इंटर्नशिप भता देने में भेदभाव क्यों? अतः उन्हें भी 17000 प्रति माहके हिसाब से इंटर्नशिप भत्ता मिलना चाहिए। राज्य सह सचिव सबीर खान नेयह भी बताया कि नौजवान सभा के प्रतिनिधि मंडल को यह भी पता चला है कि छात्रों कि मांगों को मानने के बजाय यूनिवर्सिटी अब छात्रों को डरा धमका रही है और यूनिवर्सिटी सभी के घर नोटिस तक भेज रही है कि अगर वेटरनरी छात्र स्ट्राइक खत्म नहीं करते है, तो इनका पूरा साल ख़ारिज कर दिया जाएगा और कॉलेज बंद कर दिया जाएगा। प्रशासन बार बार बच्चों को डराकर उनकी मांग को दबाने की कोशिश कर रहा है, जो कि बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा। छात्र जो कल का भविष्य हैं, उनको संगठित होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने का पूरा अधिकार है और उनसे उनका यह अधिकार किसी भी कीमत पर नहीं छीना जा सकता। प्रतिनिधिमंडल में DYFI पालमपुर अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी, DYFI बैजनाथ अध्यक्ष अमन अवस्थी व SFI बैजनाथ सचिव हिमांशु परिहार शामिल थे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने सोमवार को एक करोड़ 70 लाख से निर्मित पालमपुर में एपीएमसी द्वारा निर्मित विश्राम गृह एवं सब्जी मंडी विस्तार लोकार्पण किया। इंदु गोस्वामी ने सब्जी मंडी पालमपुर में किसानों के लिए विश्राम गृह निर्माण को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे दूर-दराज क्षेत्र के किसानों को रुकने के लिए आश्रय प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के उत्थान और उन्हें आर्थिक रूप में सुदृढ़ करने को बचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से भी किसानों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को घर के नजदीक अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थान मिले और उत्पादों के अच्छे दाम प्राप्त हो इसके लिए प्रदेश में मंडियों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए बेहतर सुविधाएं मिले। इसके लिए जायका चरण-2 परियोजना में मार्केट यार्डों को ओर सुदृढ़ करने के लिए 31 करोड़ व्यय करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर सब्जी मंडी से भी लगभग एक हजार से अधिक किसान जुड़े हैं। इससे पहले एपीएमसी के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने मुख्यतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर सब्जी मंडी के विस्तार विश्राम गृह के निर्माण पर 1 करोड़ 70 लाख व्यय किए गए किया गया है। इससे किसानों को अपने उत्पाद बेचने के साथ-साथ दूर दराज क्षेत्रों से आए किसानों को रात्रि ठहराव के लिए उचित स्थान भी प्राप्त हो सकेगा। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को घर के नजदीक अपने उत्पाद बेचने के लिए मार्केट के साथ-साथ उत्पादों का दाम भी अच्छा मिले प्रदेश में मंडियों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 66 छोटी बड़ी मंडियां कार्यशील हैं। वर्ल्ड बैंक के सहयोग से नई मंडियों के निर्माण और विस्तार के लिए 100 करोड़ व्यय करने का प्रावधान किया गया है तथा मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 155 करोड़ करने का प्रावधान रखा गया है। इससे पहले भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने पालमपुर में किसान विश्राम गृह और सब्जी मंडी के विस्तार कार्य के लिये सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा, पालमपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष अभिमन्यु भट्ट, एसडीम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया, नरेंद्र ठाकुर, राजकुमार, विकास वासुदेवा एपीएमसी के सदस्य महेंद्र राणा, डीएफओ नितिन पाटील सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी माननीय गणमान्य उपस्थित रहे।
काँगड़ा जिला का इंदौरा विधानसभा क्षेत्र पंजाब के साथ सटा है। यहाँ लम्बे समय तक भाजपा का राज़ रहा है । इंदौरा से पूर्व में निर्दलीय विधायक रहे मनोहर धीमान भले ही भाजपा के समर्थक है, लेकिन भाजपा द्वारा उन्हें आज तक टिकट नहीं दिया गया । 2012 में मनहोर धीमान ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की । भाजपा द्वारा इतने लम्बे समय तक टिकट न दिए जाने व अन्य विषयों को लेकर फर्स्ट वर्डिक्ट ने उनसे चर्चा की । पेश है बातचीत के कुछ अंश............ सवाल : आप लंबे समय तक भाजपा के साथ रहे हैं और 2012 में आप निर्दलीय विधायक चुनकर आए, लेकिन उसके बावजूद भी 2017 में पार्टी द्वारा आपको टिकट नहीं दिया गया, क्या कारण मानते हैं? जवाब: ऐसा कुछ भी नहीं है, यदि 2017 चुनाव की बात करे तो उस दौरान पार्टी के द्वारा मुझे आदेश दिया गया कि आप पार्टी के लिए कार्य कीजिये और महिला कोटे में मौजूदा विधायक को टिकट दी गई थी। उस दौरान जब मैंने नॉमिनेशन भरा था तो मेरे साथ भारी संख्या में क्षेत्र के लोग थे। उस समय के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती वहां पहुंचे और उन्होंने सब कुछ अपनी आंखों से देखा। उन्होंने हाईकमान को इसकी रिपोर्ट भी प्रेषित की। पार्टी ने मुझे इसके बावजूद इतना बड़ा सम्मान दिया है उसके लिए मैं पार्टी का धन्यवाद करता हूं। मैं पार्टी के हाईकमान को भी आश्वस्त करता हूं कि जो भी कार्य मुझे दिया जाएगा मैं उसका निर्वहन करुंगा। सवाल : 2012 से 2017 तक आप विधायक थे। क्षेत्र में ऐसे कौन से कार्य है जिन्हें आप के समय में शुरू किया गया था। क्या वह अभी भी सुचारु रूप से चल रहे है या कुछ ऐसे भी है जो बंद हो चुके है ? जवाब:मैंने विधायक रहते यहां की जनता को जो सबसे बड़ी सुविधा दी थी वह था एसडीएम कोर्ट। यहाँ के कुछ क्षेत्रों के लोगो को यदि एसडीएम कार्यालय जाना होता था तो उन्हें रात को नूरपुर में रहना पड़ता था और अगले दिन अपना कार्य करना होता था। मैं मानता हूँ कि यह इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं जनता का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे बतौर निर्दलीय विधायक चुना और मैंने भी पूरा प्रयास किया कि लोगो की उम्मीदों पर खरा उतर सकूँ और जनता ने भी आज तक उस बात को याद रखा है। जब मैं विधायक था तो मैंने कई कार्य किए थे, उसमें छौंज खंड का एक प्रोजेक्ट था जिसकी लम्बाई 26 किलोमीटर है और इसकी लागत 190 करोड की थी। इसके अलावा एक और ऐसा प्रोजेक्ट है जो इस इलाके के लिए वरदान साबित हुआ है। इंडस्ट्रियल एरिया डाक बराड़ा के पास हमने इंडस्ट्री लगाई थी और कई लोगों को उसमे रोज़गार मिला है। सवाल : वर्तमान विधायक द्वारा करवाए गए कार्यों से क्या आप सहमत हैं? जवाब: सरकार की ओर से जो स्कीमें चली है उसको लेकर अच्छा कार्य हो रहा है। जो विधायक की कार्यशैली है उसके मुताबिक वह अच्छा कार्य कर रही है। ये तो जनता बताएगी की कार्य हुआ है या नहीं। सवाल : क्या मनोहर धीमान आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ेंगे या नहीं? जवाब: मैं पिछले चुनाव में सिटिंग एमएलए था। 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने मुझे आश्वस्त किया कि इस बार आप टिकट की दौड़ से बाहर रह गए हैं तो आप मौजूदा विधायक का समर्थन करे और उन्हें विजयी बनाए। हमने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं का सम्मान करते हुए उनको जिताया और जो हाईकमान फैसला करेगा वह सर्पोपरि होगा। सवाल : यदि फिर से आपको टिकट नहीं दी जाती है तो क्या बतौर आज़ाद उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे ? जवाब: आजाद लड़ने की तो नौबत नहीं आएगी, मैं पार्टी के टिकट पर ही चुनाव लडूंगा। सवाल : पंजाब में हाल ही में चुनाव हुए हैं और आम आदमी पार्टी की शानदार जीत हुई है। इसके बाद हिमाचल पर भी इसका असर होता दिख रहा है। इंदौरा की यदि बात की जाए तो इंदौरा बिल्कुल पंजाब के साथ सटा क्षेत्र है। आपको क्या लगता है कि आम आदमी पार्टी का इंदौरा पर क्या असर होगा ? जवाब: हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और सरकार द्वारा बहुत अच्छे कार्य हुए है। संयोग यदि हम देखे तो पंजाब में हमारी दोनों ओर भारतीय जनता पार्टी की सीटें आई है। मुझे नहीं लगता कि यहां पर झाड़ू का कोई असर होगा। मुझे भी पंजाब के मुकेरियां जिला में जिम्मेवारी दी गयी थी जहाँ का परिणाम बहुत अच्छा रहा है। वहां के विधायक जंगी लाल महाजन बहुत अच्छे अंतर से जीते हैं। उन दोनों सीटों का प्रभाव हमारे विधानसभा क्षेत्र में पड़ेगा और मुझे लगता है कि झाड़ू का हिमाचल में कोई रोल नहीं है। लोग जरूर आम आदमी पार्टी में जा रहे हैं, हमें भी हाल ही में पता चला कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के भी कुछ लोग "आप" में शामिल हुए है। कांग्रेस से जो रुष्ट लोग हैं वो ही आम आदमी पार्टी में जा रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी का कोई भी व्यक्ति आम आदमी पार्टी में शामिल नहीं हुआ है और ना ही कोई होगा। सवाल : आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए किस तरह कि तैयारियां की जा रही है ? जवाब: यदि मैं व्यक्तिगत तौर पर अपनी बात करूं तो मैं सुबह घर से निकलता हूं और घर-घर, गांव-गांव जाकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को लोगो तक पहुंचा रहा हूँ। मैं प्रदेश और केंद्र सरकार की सभी नीतियों का लोगो के बीच में प्रचार प्रसार कर रहा हूँ। लोगों के दुख सुख में शामिल हो रहा हूँ। हम लोगों का मन भी पढ़ रहे हैं और लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। यह सब बातें लोगों के मन में है और लोग बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं और अगला चुनाव यहाँ से भाजपा ही जीतेंगे।
डाडासीबा जलशक्ति विभाग डाडासीबा पंचायत सयुल गांव (टुटिंयाल बस्ती दिदियां) में वार्ड-1 में करीब 15 परिवार विगत करीब 10 दिनों से लगातार पानी की एक-एक बूदं के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। वहीं, इस गंभीर परेशानी से तंग लोगों ने सोमवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ खाली बर्तन लेकर रोष प्रकट किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके क्षेत्र में पानी का सकंट इस कद्र गहरा चुका है। पानी के जुगाड़ हेतु लोग मारे-मारे फिर रहे हैं, तो बेजुबान पशुओं को भी पानी की किल्लत पैदा हो गई है। जिससे हर कोई जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली को कोसता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, इनका कहना है कि माना गर्मियां अब शुरू हाे गईं हैं। उन्होंने बताया पहले जब सुबह तीसरे दिन पानी आता था, तो एक या दो बाल्टी ही पानी आता था, लेकिन पिछले 10 दिनों से पानी नहीं आया। उन्होंने बताया 10 दिनों से पानी की बूंद-बूंद के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों दलजीत सिंह, करनैल सिंह, कांता देवी, माया देवी व शकुंतला देवी ने विभागीय प्रशासन से मांग की है कि तुरंत स्थिति का जायजा लेते हुए समस्या हल की जाए कुछ ग्रामीणों का कहना है। पंचायत द्वारा पानी के टैंक बनाए गए थे, अगर यह टैंक हमने बारिश के पानी से नहीं भरे होते तो, हमें अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता। विभाग को चाहिए शीघ्र ही पेयजल की सप्लाई बहाल की जाए, ताकी पानी के लिए लाेगाें काे भटकना न पड़े। इस संबंध में पंचायत प्रधान सुखविंदर सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया इन परिवारों को पीने के पानी की दिक्कत है। जल शक्ति विभाग को चाहिए शीघ्र ही इन्हें पानी की व्यवस्था की जाए और पानी क्यों नहीं समय पर पहुंच रहा इसे ठीक करवाया जाए , ताकि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना न पड़े। जब इस बारे जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार डाडासीबा से बात की, तो उन्होंने बताया ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी, ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश समग्र शिक्षा द्वारा अपने अधीनस्थ सभी जिलों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षु अध्यापकों की अंतर जिला खेलकूद तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ डाइट धर्मशाला में राकेश पठानिया, खेल, युवा सेवाएं एवं वन मंत्री द्वारा किया गया। सर्वप्रथम सभी डाइट् के प्रतिभागियों ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट सलामी दी गई। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से प्रतियोगीता में भाग लेने का संदेश देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी प्रतिभागियों को धर्मशाला के युवा विधायक विशाल नहरिया ने भी संबाेधित किया। इस अवसर पर राज्य परियोजना निदेशक डॉ वीरेंद्र शर्मा, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी वेकटा, धर्मशाला नगर निगम के मेयर ओंकार नहरिया, जिला उच्च शिक्षा उप निदेशक रेखा कपूर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंदर कुमार, सभी जिलों के जिला परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम मीडिया समन्वयक डॉ जोगिंद्र सिंह, डाइट के प्रवक्ता सहित डीपीई, जो इन खेलों को संपन्न करवाएंगे उपस्थित रहे। तीन दिन चलने वाली ये अंतरजिला प्रतियोगिताएं समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वीरेंद्र शर्मा की अगवाई में पहली बार हो रही है। डाइट कांगड़ा प्रिंसिपल विनोद चौधरी ने मुख्यातिथि सहित सभी वशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। इन खेलों में वॉलीबॉल, कब्बड्डी, बैडमिंटन, टेबल टैनिस, शतरंज तथा 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर दौड़े, गोला फ़ैंक व हाई जंप की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं एकल गीत, समूह गान, भाषण, लोक नृत्य, चित्रकला व प्रश्नोतरी तथा रंगोली आयोजित की जाएंगी। खेल कूद प्रतियोगिता इंडोर स्टेडियम, साई स्टेडियम में प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के ऑडोटेरियम हॉल में शाम 5 बजे से शाम 8 बजे तक आयोजित होगी, जबकि चित्रकला, रंगोली व शतरंज प्रतियोगिता डाइट कांगड़ा में होगी।
विनायक ठाकुर । देहरा भारतीय संस्कृति विश्व में महान है इसका अनुसरण मानव कल्याण के लिए है। इसी भाव के साथ जसवां-प्रागपुर क्षेत्र के अंतर्गत बनूड़ी की गौशाला में सामूहिक श्रीमद्भागवत पुराण कथा का शुभारंभ बिक्रम ठाकुर उद्याेग श्रम एवं परिवहन मंत्री हि.प्र ने किया। बिक्रम ठाकुर ने कार्यक्रम में पधार कर सर्वप्रथम भगवान का पूजन किया। तदोपरांत गौशाला का निरीक्षण करते हुए गायों को पेड़े देकर कहा कि गौशाला में आकर मुझे बहुत प्रसन्नता है कि हिमाचल सरकार के द्वारा गायों की रक्षा के लिए किए गए प्रयास निश्चित रूप से साकार होते हुए दिख रहे हैं। मंत्री ने कहा कि उनके अपने विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की गौशाला की व्यवस्था निश्चित रूप से सराहनीय है तथा मेरा समाज से भी निवेदन है कि वह भी गौरक्षा हेतु सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य करें। इसी के साथ मंत्री ने कथावाचक डॉ.अभिषेक शर्मा जी से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार संस्कृत एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए कटिवद्ध है, जिसके फलस्वरूप संस्कृत को हिमाचल की द्वितीय राजभाषा स्वीकार किया गया है तथा प्रदेश के विद्यालयों में तृतीय कक्षा से संस्कृत का पाठन प्रारंभ किया जा रहा है। कथाव्यास डॉ. अभिषेक शर्मा ने कहा कि हम देश में मजबूत शासन के चलते राम मंदिर जैसे चिरलंबित कार्यों को पूरा होते हुए देख पा रहे हैं। इस अवसर पर रमेश चंद शर्मा, संजीव कुमार (संजू), शेषभूषण शर्मा व स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल जयसिंहपुर के अंतर्गत जन कल्याण संस्था तलवाड़ द्वारा लंबागांव दसलू गांव में निर्धन परिवार से लड़की की शादी को धाम का राशन भेंट किया और लड़की की उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जन कल्याण संस्था के प्रधान कुलदीप ठाकुर ने बताया कि ऐसे परोपकार की भावना के लिए जन कल्याण संस्था का प्रत्येक समाज सेवक कार्य कर रहे हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन नगर परिषद मैदान में किया गया, जिसके समापन अवसर पर हिमाचल करणी सेना व हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए आशुतोष चौधरी ने मुख्यातिथि के रुप में पहुंच कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर किया। बता दें कि यह प्रतियोगिता सैणी आर्ट्स द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कुल आठ टीमों ने भाग लिया, जिसका फाइनल मैच रैत और के बीच खेला गया। आख़िरी मैच धड़म टीम ने जीता लिया, जिसमें तीसरा स्थान कांगड़ा की टीम ने हासिल किया। इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आशुतोष चौधरी ने कहा कि वे स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए खेलों में अपनी सहभागिता बढ़ाएं। खेल से मन और शरीर दोनों का विकास होता है। समापन पर मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर उन्होंने आयोजकों को बधाई व खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान आयोजकों ने मुख्यातिथि को सम्मानित भी किया।
विनायक ठाकुर । देहरा वरिष्ठ नागरिक मंच उपमंडल देहरा का 24वां स्थापना दिवस मंच प्रधान कर्नल जसवंत सिंह सिपहिया की अध्यक्षता में मनाया गया। इसमें मंच संस्थापक कंवर रोशन लाल पूर्व प्रधान जेसी आजाद तथा के अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। वहीं, उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित भी किया गया। मंच संचालक सुखराम शास्त्री ने मंच का संचालन करते हुए तमाम बातों पर प्रकाश डाला गया तथा लगभग दर्जन भर वरिष्ठ नागरिकों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत करने की बात कही और बैठक में हर वर्ष स्थापना दिवस मनाने का फैसला भी लिया गया।
अस्पताल कांगड़ा की ओर से किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयाेजन फर्स्ट वर्डिक्ट। देहरा कांगड़ा जिला के हरिपुर में रविवार को बाबा धूड़ू छिंज मेला हरिपुर का विधिवत आगाज हुआ। मेले के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे मुख्यातिथि श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के निदेशक डॉ राजेश शर्मा ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान श्रीबालाजी हॉस्पिटल की तरफ से फ्री स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। मरीजों को श्रीबालाजी हॉस्पिटल की तरफ से फ्री दवाइयां भी दी गईं। मेले के शुभारंभ अवसर पर डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। वहीं, मेलों के माध्यम से लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और अपने सुख-दुख सांझा करते हैं। इससे पहले मेले स्थल पर पहुंचे डॉ. राजेश शर्मा का मेला कमेटी के प्रधान एवं पूर्व पंचायत प्रधान सहित अन्य सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बता दें कि श्रीबालाजी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ राजेश शर्मा हमेशा से ही सेवा कार्यों में आगे रहते हैं। वह लोगों के हर सुख-दुख में शरीक होते हैं। उनकी इसी सेवा भाव का ही नतीजा है कि श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के मुख्य चिकित्सकों की एक टीम लोगों को घरद्वार पर स्वास्थ्य लाभ देने में जुटी हुई है। यह टीम अब तक 60 के करीब स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन कर चुकी है। जिसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है।
शाहपुर उपमंडल में तहत प्राथमिक पाठशाला मनेई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन महाकाल युवा मंडल भरूपलाहड़ व ड्रॉप्स ऑफ लाइफ एनजीओ से सौजन्य से किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ शहीद तिलक की पत्नी सावित्री देवी ने किया। वहीं भरूपलाहड़ पंचायत से हरनाम सिंह प्रधान भीखम सिंह उपप्रधानएपंचायत मनेई की प्रधान निशा देवी एबीडीसी सदस्य कतक चंद, पूर्व प्रधान मनेई रेखा चौधरी सहित क्लब के सदस्यों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस रक्त दान शिविर में 27 यूनिट एकत्रित किए गए। क्लब के सचिव शक्ति सिंह ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक छोटा सा योगदान किसी की जिन्दगी बचा सकता है। उन्होंने मौजूदा सभी रक्त दानियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्त दान का अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी प्रतिभागियों को जूस और फ्रूट बांटा गया एबुद्धा संस्था की ओर से सबको ब्लड डोनेशन प्रमाण पत्र जारी किए गए।
राजेश कतनाेरिया। जवाली क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने आज जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत भरमाड़ के विभिन्न गांव चांग, भगबाल, रोहल और भरमाड़ में बैठक की। इस मौके पर चंद्र कुमार ने कहा कि बढ़ती महंगाई से भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने आ चुका है। भाजपा का अच्छे दिन लाने का चुनावा वायदा जुमला साबित हुआ है। देश में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। लोग महंगाई से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस समय फ्लॉप चेहरा बन चुका है। आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती संप्रदायिकता की है, जिसे भाजपा देश में फैला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विचार धारा विहीन पार्टी है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में उप चुनावों में कांग्रेस की अभूतपूर्व जीत से लोगों ने भाजपा का चेहरा बेनकाव कर दिया है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा सेमीफाइनल हार चुकी है। फाइनल कांग्रेस ही जीतेगी, आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा इंदु वाला, पंचायत प्रधान सुशील कुमार पूर्व प्रधान जीवन कुमार, करतार सिंह, गुरचरण सिंह, गगन सिंह, बुगग रिहालिया, किशोरी लाल, कुलदीप कुमार, सचिन कुमार, राजेश कुमार, करनैल सिंह व पूर्व उपप्रधान बिशंबर सहित बड़ी संख्या में लाेग मौजूद रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस थाना इंदाैरा के अंतर्गत तारा खड्ड में इंदौरा पुलिस ने एक महिला को अवैध शराब की खेप सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम को थाना इंदौरा के पुलिस द्वारा तारा खड्ड में रूटीन गश्त पर थी इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी और मौके पर एक महिला को 5000 मिलिलिटर देशी लान की प्लास्टिक की कैनी के साथ गिरफ्तार कर पकड़ी गई। महिला की पहचान राजकुमारी निवासी टाडा डाकघर काठगढ़ तहसील इन्दौरा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते घियोरी के ही निवासी ने पुलिस थाना में अर्जी देकर कहा उसकी पुत्री 6 अप्रैल को 11:30 बजे घर से निकली थी। वहीं, घरवालों ने शाम 5 बजे तक उसका इंतजार किया। घर न पहुंचने पर परिवारजन ने 1100 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता पिता के अनुसार अप्रैल 7,2022 शाम तक उसका कोई पता नहीं चला न ही उसका कोई फोन आया, जिस पर देहरा थाना में ममला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी थी। अधिक जानकारी देते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस मामले की तफ़्तीष पर जुट गई थी, जिस पर पुलिस ने उस ही दिन कुछ समय के उपरांत लड़की को ज्वालामुखी से ढूंढ लिया। वहीं, मामले की तफ़्तीष जारी है।
कांगड़ा लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू एवं जिला कांगड़ा के जिलाध्यक्ष बबीता ओबरॉय एवं जिला महासचिव संगीता थापा की सहमति से जिला कांगड़ा के धर्मशाला के सिद्धबाड़ी वार्ड-17 की समाज सेविका शीतल बिष्ट को लाडली फाउंडेशन जिला कांगड़ा का जिला सचिव नियुक्त किया। शीतल बिष्ट कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एव लाडली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। लाडली फाउंडेशन जिला कांगड़ा के जिला सचिव शीतल बिष्ट का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा न सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेगी।
आगामी 12 अप्रैल को मेटेनियर लिमिटेड डमटाल करेंगी कैंपस इंटव्यू मनोज कुमार। कांगड़ा आईटीआई से एक वर्षीय व दो वर्षीय कोर्स पास युवाओं को डमटाल में नौकरी करने का अवसर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने बताया कि आगामी 12 अप्रैल को होने वाले कैंपस साक्षात्कार में डमटाल (पंजाब) की मेटेनियर लिमिटेड कंपनी कैंपस साक्षात्कार के लिए आ रही है, जिससे प्रदेश के 18 से 25 वर्षीय बेरोजगार युवकों को कंपनी में काम करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के माध्यम से कंपनी योग्य उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें एक वर्ष के लिए अनुबंध पर रोजगार का अवसर प्रदान करेंगी। 12 अप्रैल को होने वाले इस कैंपस साक्षात्कार में मेटेनियर लिमिटेड कंपनी इलेक्ट्रिशियन, फिटर, शीट मेटल वर्कर, प्लंबर व वैल्डर व्यवसायों से युवाओं का चयन करेगी। कैंपस साक्षात्कार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में सुबह 10:00 बजे शुरू होगा व साक्षात्कार पूर्ण होने तक चलेगा। इसके लिए उन्हें अच्छे मेहनताने के साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। ये रहेगी योग्यता कैंपस इंटरव्यू में 18 से 25 वर्ष की आयु वाले युवा भाग ले सकते हैं। ऐसे आईटीआई होल्डर, जिन्होंने इलेक्ट्रिशियन, फिटर, शीट मेटल वर्कर, प्लंबर व वैल्डर व्यवसायों में एक या दो वर्षीय कोर्स पास कर रखा हो तथा जिन्होंने मैट्रिक की परीक्षा 50 प्रतिशत व आईटीआई की परीक्षा में 60 प्रतिशत अंकों के साथ वर्ष 2015 से 2021 के बीच पास की हो। इस कैंपस साक्षात्कार में प्रदेशभर से सरकारी संस्थानों के साथ-साथ प्राइवेट संस्थानों से पास किए हुए अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं। ये मिलेगी सैलरी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट ऑफिसर श्री मुकेश कौशल ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में कंपनी चयनित युवाओं को 11 हजार रूपए मासिक सीटीसी (10,000 हाथ में) सैलरी के अलावा पीएफ की सुविधा भी देगी। इसके साथ साथ कंपनी की नीति के अनुसार अवकाश का प्रावधान है। ये प्रमाणपत्र लाएं साथ कैंपस इंटरव्यू के समय अभ्यर्थियों को 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास होने के प्रमाण पत्र, रिज्यूम, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज पंजीकरण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र (बोनाफाइड), वैध आईडी प्रूफ, तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लाना होगा। क्या कहते हैं प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा आईटीआई पास युवाओं के लिए यह बेहतरीन अवसर है। वांछित व्यवसायों में पास युवा कैंपस साक्षात्कार में भाग लेकर अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार हासिल कर सकते हैं और हमारा शुरू से ही ये प्रयास रहा है कि प्रदेश के बेरोजगार व जरूरतमंदों को आईटीआई शाहपुर के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर प्राप्त हो और इसमें हम काफी हद तक सफल भी रहें हैं। आगे भी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर इस प्रकार के सफल आयोजन करता रहेगा, ताकि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को उनकी मंजिल तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि कैंपस साक्षात्कार में अभ्यर्थियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों का पूरी तरह से पालन करना अनिवार्य होगा। इस कैंपस साक्षात्कार में आने वाले अभ्यर्थी को अपने साथ पीने का पानी, खाना, हैंड सेनेटाइजर व मास्क लाना अनिवार्य होगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर उपमंडल के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी लंबागांव की ओर से खंड में प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं में भरे जाने वाले पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के पदों हेतू आवेदन मांगे गए हैं। प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी लंबागांव मोहिंद्र सिंह राणा ने जानकारी दी कि लंबागांव खंड की प्राथमिक पाठशाला आलमपुर, पपरोला, घार छरोत्रिया, जांगल, बालकरूपी, भेड़ी, छंटी, लाहडू, भलूंदर, कुहन, स्कोह, चरडाम, अप्पर बरड़ाम, बंदाई, पपलाह, लाहट, नडेल, पांट, कोटल, कोहाला, भटवारा, कुरु, केलन, धुपक्यारा, तरिंडा, चंद्रोण, रोपड़ी, उमर, सूंआ, द्रमण, जालग, कर्णघट, उत्तरापुर टिक्करी, हलेड़, संघोल, हारसी, लाहड़, पंडेढ, अपर लंबागांव, झुंग्गा देवी, रायपुर के अतिरिक्त स्कोह स्कूल, रायपुर, जांगल, चंद्रोण, छंटी, भेडी, भलंदर, टिक्करी दावों में पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के पद भरे जाएंगे। आवेदनकर्ता 25 अप्रैल तक किसी भी कार्य दिवस को शाम पांच बजे तक प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी लंबागांव में जमा करवा सकते हैं।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर सुलह विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आज सुलह विधानसभा पधारने पर रविंद्र धीमान ने उनका स्वागत किया तथा साथ में जयसिंहपुर विधानसभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंचरूखी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंद्रेटा में विज्ञान की कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंद्रेता में वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करने के साथ ही इन विद्यालयों में व्याख्याताओं के पांच पद सृजित करने का भी निर्णय लिया है, उसका विधायक रविंद्र धीमान ने आभार व्यक्त किया।
धर्मशाला के अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेडक्रॅास सोसाइटी और एजुकेयर इंडिया के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेहत सेवा अभियान शुरू किया गया। एडीसी ने बताया कि सेहत सेवा अभियान के तहत 3000 वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करेंगे। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर एडीसी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महीने का विशेष सेहत सेवा अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत 30 सेहत सेवा स्वयंसेवक 3000 वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर निःशुल्क निवारण स्वास्थ्य जांच करेंगे। उन्होंने इस उद्देश्य के लिए 30 प्रशिक्षित सेहत सेवा स्वयंसेवकों को किट के साथ-साथ आपातकालीन और गृह देखभाल सहायता के कौशल प्रमाण पत्र वितरित किए। मैडीकल किट में बीपी अप्लायन्सेज, स्टेथोस्कोप, ब्लड गलूकोस मीटर, वजनी मशीन, पल्स आक्सीमीटर आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सेहत सेवा स्वयंसेवक वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर प्रासंगिक बुनियादी निवारण स्वास्थ्य जांच परीक्षण जैसे कि रक्तचाप, ब्लड शूगर, बी एम आई इंडैक्स, आक्सीजन लेवल, हार्ट पल्स रेट, लक्षणातमक इनपुट आदि करेंगे और वह वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिवारों को राज्य में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न सरकारी योजानाओं से भी अवगत कराएंगे। स्वास्थ्य दिवस के लिए इस बर्ष की थीम के अनुरूप, “हमारी पृथ्वी, हमारा स्वास्थ्य, हमारी सामूहिक जिम्मेदारी-हमारे बुजुर्ग, उनका स्वास्थ्य, हमारी सामूहिक जिम्मेदारी” शीर्षक से एक नारा फैलाया जाएगा।यह पहल एजुकेयर इंडिया के सहयोग से जिला रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में काँगड़ा, तियारा, नगरोटा बगवां और शाहपुर रैत ब्लाक के 3 अलग-अलग पंचायत समूहों में की जाएगी।
मनाेज कुमार। कांगड़ा हिमाचल के कांगड़ा जिला में स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। 'डॉक्टर आपके द्वार' मुहिम के चलते श्री बालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सक जगह-जगह नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज शुक्रवार के दिन श्री बालाजी हॉस्पिटल की टीम पहुंची देहरा के धंगड़ गांव। श्री बालाजी हॉस्पिटल अब तक 58 नि:शुल्क मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है। इसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इन कैंप में मरीजों को फ्री दवाइयां भी वितरित की जाती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को श्री बालाजी हॉस्पिटल का कारवां लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्धेश्य से देहरा के धंगड़ गांव पहुंचा। यहां ग्राम पंचायत धंगड़ में श्री बालाजी हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी दीं। इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। ऐसे मरीजों को हॉस्पिटल में कुछ छूट भी दी जाएगी। बता दें कि श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्हीं की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। इसी के चलते जगह जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं और इसी कड़ी को डॉ. राजेश शर्मा आगे भी जारी रखेंगे ऐसा उन्होंने बताया है।
6 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा दिन था। 6 अप्रैल को मंडी में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने रोड शो किया। विकास धीमान अध्यक्ष राज्य पर्यटन विंग और ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र ने बताया कि वह सभी अपने नेताओं को देखकर बहुत उत्साहित थे। ज्वालामुखी के लोगों ने भी अधिक ऊर्जा और उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। विकास धीमान ने बताया कि यह उनके लिए बड़ा दिन है क्योंकि उन्हें अपने नेताओं को सुनने का मौका मिला है। उन्होंने अपने अंदर अधिक ऊर्जा महसूस की है वह बेहतर तरीके के साथ काम करेंगे। हमें यकीन है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लोग हमारी पार्टी को सबसे अच्छे विकल्प के रूप में पसंद करेंगे। विकास धीमान ने बताया कि इस अवसर पर उनकी टीम के सभी सदस्य अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। मनिंदर सिंह, सीता राम, प्रिक्षा सूद, संजीव चौधरी, विपन कुमार, एचएस भारती, संजीव कुमार, मोहिंदर सिंह, अभिषेक राणा और राम सबरूप धनोटिया मौजूद रहे
विद्युत उपमंडल शांतला के सहायक अभियंता होशियार सिंह धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल शांतला के अंतर्गत 11के.वी. फीडर की टहनियों की कटाई एवं आवश्यक मरम्मत हेतु 9 अप्रैल शनिवार को सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चपलाह, चौली, कुहना, कालेश्वर, रक्कड़, भ्रांता, धार खरोटी, बंडा व चमेटी आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत सहायक अभियंता शांतला होशियार सिंह धीमान ने विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
13 से 15 अप्रैल को कालेश्वर मंदिर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला धूम-धाम से मनाया जाएगा। कालेश्वर मंदिर परिसर में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में तहसीलदार अमित कुमार ने यह बताया कि 9 अप्रैल को मेले में दुकानें लगाने के लिए प्लॉटों की नीलामी की जाएगी इच्छुक लोग सरकारी रेट से नीलामी ले सकता है।
जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला के पुलिस मैदान में 15 अप्रैल को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह हर्षोल्लास के मनाया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने आज जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के प्रबंधाें की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध तरीके से सभी इंतजाम पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को मुख्यातिथि द्वारा शहीद स्मारक में माल्यार्पण किया जाएगा तथा इसके उपरांत पुलिस मैदान में ध्वजारोहण तथा परेड का निरीक्षण और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस, महिला पुलिस दल, टैªफिक पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड के अलावा होमगार्ड का बैंड मार्च पास्ट में भाग लेंगे।इस बैठक में जिला के समस्त अधिकारियों ने भाग लिया।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा जिला में स्थित श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। श्री बालाजी अस्पताल के चिकित्सक जगह जगह फ्री मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। श्री बालाजी अस्पताल अब तक 57 फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है, जिसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इन कैंप में मरीजों को फ्री दवाइयां भी वितरित की जाती हैं। इसी कड़ी में वीरवार को श्री बालाजी हॉस्पिटल का कारवां लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्धेश्य से देहरा के झकलेहड़ गांव पहुंचा। यहां ग्राम पंचायत झकलेहड़ में श्री बालाजी अस्पताल के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें फ्री दवाइयां भी दीं। इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्री बालाजी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई। ऐसे मरीजों को अस्पताल में कुछ छूट भी दी जाएगी। बता दें कि श्री बालाजी अस्पताल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्हीं की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर अस्पताल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। इसी के चलते जगह जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं और इसी कड़ी को डॉ राजेश शर्मा आगे भी जारी रखेंगे ऐसा उन्होंने बताया है।
महंगाई और बेरोजगारी पर सत्तारूढ़ दलों द्वारा कोई चर्चा या नीति न बनाना चिंता का विषय मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी मुफ्तखोरी के झांसे देकर देश व जनता के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी पर सत्तारूढ़ दलों द्वारा कोई चर्चा या नीति न बनाना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा बेरोजगारों को रोजगार और महंगाई पर लगाम कांग्रेस की सरकार ही कर सकती है। काजल वीरवार को ग्राम पंचायत भडियाडा में 16 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का शुभारंभ करने उपरांत बोल रहे थे। ग्राम पंचायत भडियाडा में पेयजल समस्या के समाधान के लिए साढ़े 12 लाख लीटर कैपेसिटी का वाटर स्टोरेज टैंक निर्माण कार्य कालका माता मंदिर के पास अंतिम चरण में है। काजल ने कहा कि वह राजनीति में जनसेवा के लिए आए हैं और बेरोजगारों को रोजगार, कांगड़ा को विकास में हक दिलाने के लिए उन्होंने बतौर विधायक पहले दिन से ही संघर्ष किया है। उन्होंने गांव की छह महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी। इस मौके पर पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार, मनोहर लाल उप प्रधान, पंचायत समिति सदस्य कुशला देवी, अनीता कुमारी, परीश कुमार, राहुल पटियाल, अनिल कुमार काका, बिन्दु कुमारी, पुष्पा देवी, संसार सिंह, बर्षा पठानिया, रेखा कुमारी, मोनिका देवी, पुष्पा देवी, चन्द्रकान्ता, निशा शर्मा, पूनम, राज कुमारी, अनुराधा, बिन्दु कुमारी, तृप्त, सुमन लता, संदला देवी, निर्मल सिंह, बलवंत सिंह, सुनीता देवी, हरमिंदर सिंह, रिंपल कुमार, किरण कुमारी, अभय कुमार, विजय कुमार, संदीप मनकोटिया, सौरभ चौधरी, बलदेव सिंह, हरदेव सिंह, हेम राज, त्रिलोक चंद, राम चंद किशोरी लाल, सरूप चंद, कैप्टेन शमशेर सिंह, कैप्टेन सुदर्शन कुमार, गिरधारी लाल, नरेंद्र चौहान, गोपाल सैनी, सतिंद्र प्रकाश, जोहर सिंह, मोहित कुमार, अश्वनी कुमार, विवेक डोगरा, भुवनेश कुमार, परविन्द्र सिंह व संजीव काका भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी प्राथमिक तथा राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला कांगड़ा के शिक्षा खंड देहरा के अंतर्गत आने वाली उक्त पाठशालाओं में इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र संपूर्ण दस्तावेजों सहित खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय देहरा में 08 अप्रैल से 25 अप्रैल सांय 5 बजे तक सादे कागज पर दो फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को घर से स्कूल की दूरी का प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, विध्वा, एकल नारी, अनाथ, दिव्यांग प्रमाण पत्र के अलावा यदि आवेदनकर्ता की ओर से स्कूल के लिए भूमिदान की गई हो, तो उसका प्रमाणपत्र। साथ ही एससी, एसटी, ओबीसी तथा बीपीएल प्रमाण पत्र व बेरोजगार प्रमाण पत्र दस्तावेजों के साथ संलग्न करना होगा। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देहरा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं और माध्यमिक पाठशालाओं में मल्टी टास्क वर्कर का एक-एक पद सृजित है। इन प्राथमिक स्कूलों में भरे जाएंगे पद गुम्मर, उम्मर, देहरियां, बोहन, कथोग, सकरयालू एवं ज्वालामुखी छात्रा। इन माध्यमिक स्कूलों में भरे जाएंगे रिक्त पद दरंग खास, बोहन भट्टी एवं सकड़यालू।
प्राथमिक तथा राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला कांगड़ा के शिक्षा खंड देहरा के अन्तर्गत आने वाली उक्त पाठशालाओं में इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र संपूर्ण दस्तावेजों सहित खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय देहरा में 08 अप्रैल से 25 अप्रैल सायं 5 बजे तक सादे कागज पर दो फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को घर से स्कूल की दूरी का प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, विधवाएं, एकल नारी, अनाथ, दिव्यांग प्रमाण पत्र के अलावा यदि आवेदनकर्ता की ओर से स्कूल के लिए भूमिदान की गई हो तो उसका प्रमाणपत्र होना जरूरी है। साथ ही एससी, एसटी, ओबीसी तथा बीपीएल प्रमाण पत्र व बेरोजगार प्रमाण पत्र दस्तावेजों के साथ संलग्न करना होगा। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देहरा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं और माध्यमिक पाठशालाओं में मल्टी टास्क वर्कर का एक-एक पद सृजित है। त्रिपल, देहरा, सनोटए सेरा बाड़ीए खबलीए पाईसा, ध्वाला, रैंटा, छब्बर, रौर, डोहग, बौंगता, बन्ने दी हट्टी, नौशैरा, बनखंडी-2, बरोता, मदिनी, बगरोट, हरिपुर छात्र, हरिपुर छात्रा, मेहवा, मुहाल, अंदरारी एवं करियाड़ा, बंगोली, मधिनी, लछूं, बरोता, करियाड़ा, सेरा बाड़ी एवं छब्बर में पद भरे जाएंगे।
शिविर में झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले 400 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला प्रशासन द्वारा आज ग्राम पंचायत सराह स्लम एरिया में झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बच्चों सहित 400 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें दवाईयां वितरित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जिला कांगड़ा में गलियों में घूमने-रहने वाले बच्चों की पहचान कर, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा तथा बच्चों के आधार कार्ड बनवाना, हेल्थ स्क्रीनिंग करवाना, स्कूलों में दाखिल करवाना और बच्चों को शोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस स्वास्थ्य शिविर में बाल संरक्षण इकाई ने भी अपना सहयोग दिया तथा इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला नियन्त्रक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले द्वारा 21 परिवारों के राशन कार्ड जो कि श्यामनगर धर्मशाला में पंजीकृत थे, काे मौके पर रछियालू स्थित उचित मूल्य की दुकान में स्थानातंरित किया गया तथा अन्यों को राशन कार्ड बनवाने की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन हेतु जानकारी तथा आवश्यक आवेदन-पत्र वितरित किए गए। जिला कल्याण अधिकारी ने वृद्धावस्था पैंशन और विधवा पैंशन इत्यादि आवश्यक दस्तावेज तैयार करने संबंधी जानकारी दी। जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरषोतम सिंह, जिला कल्याण अधिकारी रमेश, जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश, डॉ. रितिका अरोड़ा व मुकेश इस अवसर पर उपस्थित रहे।
राजेश कतनाैरिया। जवाली गांव सिद्धपुरघाड़ के सैनिक का कल बुधवार को सुबह 9.30 बजे के करीब निधन हो गया था। इसका आज गांव के पैतृक श्मशानघाट में सीमा सुरक्षा बल की टीम द्वारा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के बड़े भाई रघुवीर सिंह ने बताया कि मेरा छोटा भाई राजिंद्र सिंह 64 बीएसएफ बटालियन में 33 वर्ष से सेवारत था। वह एक माह के लिए घर में छुट्टी पर आया था। मृतक सैनिक के भाई ने बताया कि उसके छोटे भाई की टांग नस फूलती थी और पठानकोट के एक निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन करवाया गया। ऑपरेशन के बाद ब्लड बंद नहीं हुआ। इस पर उसे डीएमसी लुधियाना रैफर कर दिया गया, मगर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक राजिंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी रेखा देवी, पुत्र साहिल धीमान और एक लड़की विशाली को छोड़ गया है। सैनिक की मृत्यु का समाचार सुनकर शोक की लहर व्याप्त हो गई है। उसके संस्सकार पर बीएसएफ सहायक कमांडेंट राज कुमार पाल, सब इंस्पेक्टर राजिंद्र वागड़े, जनक सिंह, संपथ कुमार, प्रदीप कुमार, धमेंद्र मोवाल, शरद पवार, आयूष पवार हर्षल, विपन कुमार और ज्वाली पुलिस की टीम थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार मौजूद रहे। लगभग सुबह के 11 बजे के करीब मृतक घर बीएसएफ की टीम द्वारा सलामी दी और पार्थिव देह को संस्कार के लिए श्मशानघाट ले जाया गया। जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने पार्थिव शरीद पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट । शिमला हिमाचल में चाय के बागान भी आर्थिकी का एक संबल हैं। ज्यादातर कांगड़ा की चाय की काफी मांग है। अब इस चाय को विदेशों में भी काफी पसंद किया जाने लगा है। यही कारण है कि विदेशों में भी अब इस चाच की डिमांड बढ़ने लगी है। कृृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि सभी संबद्ध विभागों के सामूहिक प्रयासों से कांगड़ा चाय की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है और शीघ्र ही कांगड़ा चाय को यूरोपीय संघ के जीआई टैग मिलने की संभावना है। जीआई टैग को भागौलिक संकेत भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि चाय की खेती और विकास का विषय अप्रैल 1999 में उद्योग विभाग से कृषि विभाग को स्थानांतरित किया गया था। इसके बाद प्रदेश में और विशेष तौर पर कांगड़ा चाय की खेती में सुधार लाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। विभाग के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2005 में कांगड़ा चाय को भारत में जीआई टैग मिला था। प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में चार विभागों टी बोर्ड ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय पालमपुर, राज्य के सहकारी और कृषि विभाग, सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर और चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर कांगड़ा चाय की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में चाय उत्पादकों को एक लाख से अधिक पौधे प्रदान किए गए और 5.6 हेक्टेयर नए क्षेत्र में चाय की पौध लगाई गई है। विभाग चाय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सामान्य वर्ग के किसानों को दो रुपए प्रति पौधा तथा अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को एक रुपए प्रति पौधा उनके घरद्वार पर उपलब्ध करवा रहा है। विभाग भारतीय टी बोर्ड और चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय के चाय विभाग के वैज्ञानिकों के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिससे अनुसंधान संस्थानों द्वारा विकसित की जा रही नई तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान कर चाय की खेती को बढ़ावा दिया जा सके। 14 दिसंबर, 2021 को आईएचबीटी पालमपुर द्वारा टी फेयर का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़े चाय बागानों, छोटे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों व चाय उत्पादकों ने भाग लिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा लाडली फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष बबीता ओबरॉय के नेतृत्व में लाडली फाउंडेशन जिला कांगड़ा के पदाधिकारियों ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान को हिमाचली टोपी एवं शाल से सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कांगड़ा के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चर्चा की गई। लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान से मांग की कि जिला कांगडा के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तरीय एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाए। पर्यटन की दृष्टि से धर्मशाला को विकसित एवं पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए गांधी पार्क और नेहरू पार्क धर्मशाला कोतवाली बाजार के बाहर तथा अन्य सभी पर्यटक को आकर्षित करने वाली जगहों पर आई लव धर्मशाला का प्रोमो लोगों लगाया जाए। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान ने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि से उभारने की अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीना पठानिया, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष शैलजा व अन्य पदाधिकारी मौजुद रहे।
विनायक ठाकुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा ईकाई ने डीएसपी देहरा को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें सड़क सुरक्षा का मुद्दा रखा गया। इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा इकाई के इकाई अध्यक्ष चन्दन ठाकुर ने कहा कि देहरा क्षेत्र में अकसर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसमें कई लोगों की जान चली जाती है। इसलिए प्रोटैक्शन बहुत जरूरी है। इस अवसर पर इकाई मंत्री ठाकुर दीक्षित धलारिया, समाजशास्त्र विभाग प्रमुख रजत बरवाल,मीडिया सह-प्रमुख मोहन लाल,प्रैस सचिव नीतिश चौहान आदि मौजूद रहे।
इंदौरा में प्रताप वर्ड स्कूल का प्रबंधन कोरोना के दौरान स्कूल बंद रहने पर अभिभावकों से बिल्डिंग फंड और एनुअल चार्ज ले रहा है। ये आरोप अभिभावकों ने लगाए हैं। इस पर अभिभावकों ने इसकी शिकायत एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम को की है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल बंद होने पर जब हमारे बच्चे ही नहीं गए तो हम पैसे क्यों दें। उन्होंने कहा कि अगर प्रताप वर्ड स्कूल अपना फैसला नहीँ बदलता है तो हम स्कूल के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे और जिसका जिमेदार स्थानीय प्रशासन व स्कूल प्रबंधन कमेटी होगी। एसडीएम इन्दौरा सोमिल गौतम ने बताया कि अभिभावकों ने एक शिकायत पत्र उनको सौंपा है। इसमें निजी स्कूल पर जबरन एनुअल फीस लेने के आरोप लगाए गए हैं। स्कूल प्रबंधन से बात की जाएगी। यदि नियमानुसार स्कूल गलत पाया गया तो कार्रवाई होगी।
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की अर्शिया स्टेट शतरंज चैंपियन बनी है। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने चैंपियन बिटिया को सम्मानित किया। कोच दिनेश ने बताया कि कुनिहार में सोलन चैस एसो. एवं हिमाचल प्रदेश स्टेट चैस एसो. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर 10 वर्ग में अर्शिया विजेता रही। जम्मू में 26 अप्रैल से एक मई तक होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में अर्शिया अपने वर्ग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर जीएवी का नाम रोशन करेंगी। कोच ने बताया कि अर्शिया को पहले मैच में बाई मिली थी व दूसरे मैच में नगरोटा की सानवी को हराकर यह खिताब जीता।
इंदौरा में गांव मलोट के वार्ड नंबर-7 के लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने स्थानीय विधायक रीता धीमान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि काफी अरसे से वे पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इस संबंध स्थानीय विधायक के साथ-साथ वाटर सप्लाई विभाग को भी अवगत करवाया मगर कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। अब लोगों के सब्र का प्याला टूट चुका है। यही कारण है कि लोगों को इस कद्र सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोगों ने चेताया कि उनकी समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। वहीं इस संबंध जल शक्ति विभाग इंदौरा के अधिशाषी अभियंता गुरबख्श धीमान ने कहा कि मुझे इस समस्या की जानकारी अभी मिली है। जल्द ही मैं मुलाजिमों को मौके पर भेजता हूं। इस समस्या का हल जल्द ही कर दिया जाएगा। इस मौके पर सपना मेहरा, ऊषा देवी, प्रेमलता, सुलोचना देवी, प्रीति देवी, शारदा देवी, पूनम देवी, सुषमा देवी, आशा देवी, विमला देवी ,कमलेश देवी, नरेश कुमार, रिंकू, बलदेव सिंह, गोल्डी, लाल सिंह, विनोद शर्मा, बलवान सिंह, प्रेम सिंह, पूरन सिंह आदि गांव वासी मौजूद रहे। इंदौरा में गांव मलोट के वार्ड नंबर-7 के लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने स्थानीय विधायक रीता धीमान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि काफी अरसे से वे पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इस संबंध स्थानीय विधायक के साथ-साथ वाटर सप्लाई विभाग को भी अवगत करवाया मगर कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। अब लोगों के सब्र का प्याला टूट चुका है। यही कारण है कि लोगों को इस कद्र सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोगों ने चेताया कि उनकी समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। वहीं इस संबंध जल शक्ति विभाग इंदौरा के अधिशाषी अभियंता गुरबख्श धीमान ने कहा कि मुझे इस समस्या की जानकारी अभी मिली है। जल्द ही मैं मुलाजिमों को मौके पर भेजता हूं। इस समस्या का हल जल्द ही कर दिया जाएगा। इस मौके पर सपना मेहरा, ऊषा देवी, प्रेमलता, सुलोचना देवी, प्रीति देवी, शारदा देवी, पूनम देवी, सुषमा देवी, आशा देवी, विमला देवी ,कमलेश देवी, नरेश कुमार, रिंकू, बलदेव सिंह, गोल्डी, लाल सिंह, विनोद शर्मा, बलवान सिंह, प्रेम सिंह, पूरन सिंह आदि गांव वासी मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा उपमंडल देहरा के तहत अधीक्षक डाकघर देहरा यशपाल सिंह ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में डाक विभाग से जुड़ने वाले ग्राहकों में से किन्हीं 10 ग्रामीण डाक जीवन बीमा और 10 डाक जीवन बीमा ग्राहकों को सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलक्ष्य पर डाक विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और बताया की अब वह पोस्ट इन्फो ऐप से डाकघर की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया की अब ग्रामीण डाक जीवन बीमा और डाक जीवन बीमा के ग्राहक प्रीमियम का भुगतान अपने पोस्ट ऑफिस अकाउंट से एवं ऑनलाइन भी कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया की 18 से 50 वर्ष के लोग भारतीय डाक से डाक जीवन बीमा और डाक जीवन बीमा डायरेक्ट एजेंट के रूप में जुड़कर इंसेंटिव आधार पर कार्य कर सकते हैं।
प्रतिमा राणा। पालमपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने नवरात्रों के शुभ अवसर पर मां चामुंडा के पूजन में शामिल होकर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहां की मां चामुंडा के पूजन में शामिल होना उनके लिए एक स्वर्णिम पल है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवी देवताओं की भूमि है। देश के हर क्षेत्र से हिमाचल में लोग देवियों के दर्शन करने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि हर हिमाचल बासी के लिए बड़े गर्व की बात है कि देवी देवता हिमाचल में बास करते हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ में शतचंडी, रूद्र महायज्ञ, गायत्री जाप, बटुक, गणपति, विष्णु मां चामुंडा, बीज मंत्र जाप सहित देवी भागवत परायण, रामायण, पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जजमान राम कृष्ण, मनु सूद व मुख्य आचार्य बाल कृष्ण, आचार्य सुमिंदर, कृष्ण दिक्षित, हरीश शर्मा, बालमुकंद, शशि भूषण व संस्कृत महाविद्यालय के छात्र व आचार्य भाग ले रहे हैं। देवी कुष्मांडा का विधि-विधान से पूजन किया गया, इसमें 31 पंडित 15 सहायक यज्ञ का संचालन कर रहे हैं। इससे पहले प्रदेश महामंत्री ने 6 अप्रैल को होने वाले भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम को लेकर की जाने वाली तैयारियां का कार्यस्थल पर जाकर जायजा लिया। उसके तुरंत बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में बिजली विभाग के आला अधिकारियों के साथ एक रिव्यू बैठक भी की, जिसमें अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, जूनियर अभियंता तक सभी उपस्थित थे। उन्होंने बिजली विभाग के कार्य पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि लंबित पड़े कार्यों को भी विभाग शीघ्र निपटाने का प्रयास करें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु भट्ट, जॉन प्रभारी साहिल नाग, जिला के महामंत्री नरेंद्र भट्ट, ग्राम केंद्र प्रमुख धर्मपाल, ओबीसी मोर्चा के मंडल के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी, बी एल ए संजय कुमार, बूथ अध्यक्ष राजकुमार, रवि कुमार, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मेहर चंद सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत छन्नी में एक महिला से 8.73 ग्राम चिट्टे संग गिरफ्तार किया गया। वहीं उक्त महिला से 15050 भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई डिस्ट्रिक्ट नारकोटिक्स टीम ने की है। इस संबंध में डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बारे में उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर जब छापा मारा गया तो महिला को नशे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त महिला की पहचान अंजली देवी पत्नी टोनी गोवा डाकघर चिमनी तहसील इंदौरा डिस्ट्रिक्ट कांगड़ा के रूप में हुई है। इसकी उम्र 34 वर्ष है।
जयराम सरकार कर्मचारी हितों के लिए तत्परता से कर रही काम फर्स्ट वर्डिक्ट। ज्वाली भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने ज्वाली मंडल के 11 बूथों की बैठक में विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने बैठक में 90 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता को कैहरिया ग्राम केंद्र में सम्मानित किया। खन्ना ने कहा की भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं का अति महत्व है, पुराने कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से आज भाजपा का इतना विराट स्वरूप निकल कर आया है। सभी कार्यकर्ता को मेरा वंदन। खन्ना ने कहा की जब भी मैं हिमाचल दौरे पर आता हूं, तब कार्यकर्ताओं में सरकार के प्रति उत्साह बढ़ता नजर आता है, जनता और कार्यकर्ता मोदी सरकार एवं जयराम ठाकुर सरकार के कार्यों से संतुष्ठ है। भाजपा के कार्यकर्ता अंतर्मन से चाहते है की हिमाचल में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बने और हिमाचल स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर हो। उन्होंने कहा की जयराम ठाकुर सरकार ने हिमाचल में अच्छा काम किया है और आने वाले समय में और ज्यादा ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करेगी। उन्होंने कहा जयराम सरकार कर्मचारी हितों के लिए तत्परता से काम कर रही हैं। हमारी सरकार ने हिमाचल में कोरोना संकट के बावजूद कर्मचारियों को पूरा वेतन एवं सभी देय लाभ दिए है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को भी पूर्ण करने का काम किया है। उन्होंने कहा की प्रदेश भाजपा सरकार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गरीब-पिछड़े वर्गों की कल्याण हेतु न्यूनतम दिहाड़ी 300 रुपए से बढ़ाकर 350 रुपए किया। अंत्योदय के उत्थान हेतु डबल इंजन की प्रदेश भाजपा सरकार पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा हिमाचल के कांगड़ा जिला में स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। श्री बालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सक जगह जगह फ्री मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। श्री बालाजी हॉस्पिटल अब तक 56 फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इस कैंप में मरीजों को फ्री दवाइयां भी वितरित की जाती है।इसी कड़ी में मंगलवार को श्री बालाजी हॉस्पिटल का कारवां लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्धेश्य से देहरा के पाइसा गांव पहुंचा। ग्राम पंचायत पाइसा में श्रीबालाजी हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें फ्री दवाइयां भी दीं। इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। ऐसे मरीजों को हॉस्पिटल में कुछ छूट भी दी जाएगी। श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। इसी के चलते जगह-जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब तक सैंकड़ों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।
मनोज कुमार चलो गांव की ओर जन संपर्क अभियान के तीसरे चरण में गांव हार-जलाड़ी में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू जनता से रू-ब-रू हुए। इस मौके पर उन्होंने जनहित योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम जयराम ठाकुर की ओर जारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने जरूरतमंदों को छह माह तक फ्री राशन देने और साठ वर्ष से ऊपर की आयु में दी जाने वाली पैंशन स्कीम के बारे में भी बताया। वहीं उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से हिम केयर कार्ड की अवधि बढ़ाकर तीन वर्ष कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जनता का रुख इस बार भी भाजपा की ओर ही है। चुनाव आ रहे हैं तो जनता भाजपा को ही जिताना चाहती है।
थाना इंदौरा के तहत आने वाली पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम ने दस हजार मिली लीटर लाइन सहित आरोपी को हिरासत में लिया है। इस संबंध में डीएसपी नुरपुर सुरेन्द्र शर्मा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस को गुप्त सूचना थी कि इस इलाके में उक्त आरोपी शराब बेचता है। सूचना के आधार पर पुलिस चौकी के एसआई व उनकी टीम ने रेड मार कर उक्त लाहन बरामद की। आरोपी की पहचान विजय कुमार पुत्र जीत गांव उलैहडिय़ां व तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।


















































