राजकीय महाविद्यालय देहरा के प्रशिक्षण शिक्षण केंद्र और ऐरो फलाई इंटरनेशनल अकादमी चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में देहरा के निकटवर्ती क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के विकास हेतु एविएशन प्रवेश स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित की गई ।इस आयोजन को करवाने का उद्देश्य युवाओं को एविएशन के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से अवगत करवाना तथा इस क्षेत्र में युवाओं के भीतर रुचि उत्पन्न करना है क्योंकि युवा वर्ग अनंत ऊर्जा से भरपूर होता है । इसमें लगभग 70 विद्यार्थियों ने अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित की। टीएलसी समन्वयक व कॉलेज कार्यकारी प्राचार्या प्रो मोनिका शर्मा ने एरो फलाई इंटरनेशनल अकैडमी चंडीगढ़ से आए सीनियर काउंसलर सिमरनदीप संधा तथा वंदना एग्जामिनर का धन्यवाद किया तथा भविष्य में ऐसे आयोजन करवाकर युवाओं के विकास में महाविद्यालय की प्रतिबद्धता जताई साथ ही साथ उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों का समग्र विकास करना है। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता डॉ दिनेश कुमार शर्मा , ढलियारा महाविद्यालय प्रो पिताम्बर तथा डाडासिबा महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र भी उपस्थित रहे।
**हर्ष मल्होत्रा के आश्वासन पर हड़ताल खत्म **नेशनल हाईवे अथॉरिटी करेगी शाहपुर बाजार मुद्दे पर विचार शाहपुर बाजार संघर्ष समिति के द्वारा शाहपुर बाजार को उजड़ने से बचाने के लिए की जा रही भूख हड़ताल को आज 16 वें दिन इंजीनियर श्रेय अवस्थी और कमल कौशल ने जूस पिला करके स्थगित करवा दिया। इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ श्रीकांत लगवाल, महासचिव नवनीत शर्मा ,सुनील वर्मा, विपिन वर्मा ,तनुज महाजन और आवाज़ ए हिमाचल मीडिया चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष पटियाल सहित अन्य व्यक्ति मौजूद थे। इंजीनियर श्रेय अवस्थी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह हड़ताल केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के आग्रह पर स्थगित की गई है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इस विषय पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा गंभीरता से विचार किया जाएगा और शाहपुर बाजार को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। इंजीनियर श्रेय अवस्थी ने बताया कि उनकी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से बात हुई है और उन्होंने कहा है कि इस मसले पर जो भी संभव हो सकेगा वह किया जाएगा और जनता की समस्या को हल करने का हर संभव प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेगा और उन्हें शाहपुर बाजार के उजड़ने से जो नुकसान होगा उससे अवगत करवाया जाएगा। अवस्थी ने कहा कि हिमाचल में सरकारी नौकरियों का वैसे ही अभाव है और जो लोग स्वरोजगार अपना करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं अगर वह भी इस तरह से उजाड़ दिए जाएंगे तो उनके परिवारों में भुखमरी की स्थिति आ जाएगी जो कि हरगिज़ सहन नहीं किया जाएगा। अवस्थी ने कहा कि भूख हड़ताल फिलहाल स्थगित की गई है अगर आवश्यकता पड़ेगी तो इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल गरली में NSS के सात दिवसीय कैंप की शुरुआत की गई, यह कैंप 5 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएगी, कार्यक्रम अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध कुमार शर्मा,अध्यापक और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी मनजीत सिंह व सपना कुमारी ने कार्यक्रम का ब्यौरा प्रधानाचार्य के सम्मुख प्रस्तुत किया l उन्होंने बताया 90 के करीब NSS स्वयंसेवक भाग लेंगे जो स्कूल की सफाई और पंचायत की सफाई स्वच्छता अभियान, जागरूकता अभियान, पर्यावरण संबंधी जानकारीयां पंचायत सदस्यों तथा ग्रामीणों से सांझा करेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी वॉलिंटियर्स को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए और सभी को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी l
सर्व साधारण को सुचित किया जाता है कि दिनांक 09-10-2024 से 28-10-2024 तक 11 के0 वी0 खबली फीडर की पुरानी तारों को बदलने हेतु 11 के0 वी0 खबली, देहरा, गुम्मर फीडरो के अंतरगत आने बाले गांव खबली, पाईसा, मानगढ़, जालंधर लहर, मुहाल, करियारा, मलेटा, वाड़ी, रेहान बसेरा, एचआरटीसी की विद्युत् आपूर्ति सुबह 09 बजे से कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। मौसम ख़राब होने की स्थिति में ये काम अगले दिन किया जाएगा। ये जानकारी सहायक अभियन्ता विधुत उपमंडल देहरा ने दी है तथा स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।
बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडा सीबा में अभिभावक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी सत्र 2024-25 का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रवीण मांड्याल को प्रेसिडेंट, सुरेश कुमार को वाइस प्रेसिडेंट और अजय सपइया को जॉइंट सेक्रेटरी, प्रो दविंदर सिंह को सेक्रेटरी, आशा देवी, अनुराधा, अंजना, अनु बाला, ईशान ठाकुर, अरिता, पूनम, मोहित को सदस्य बनाया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य जतिंदर कुमार ने नव गठित अभिभावक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के सदस्यो को बधाई देते हुए महाविद्यालय के विकासात्मक कार्यों तथा विद्यार्थियों से जुड़े हुए विषयों पर यथासंभव सहयोग देने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रो.राम पाल, शीतल देवी, पलक और महाविद्यालय सहायक पुस्तकल्याधक्ष अंजना उपस्थित रहे।
डीएवी स्कूल भड़ोली के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा के दिशा निर्देश में विद्यालय में कनिष्ठ विद्यार्थियों के लिए अंतरसदनीय अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6वीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में आठ चरण रखे गए। चारों सदनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अपना बेहतरीन प्रदर्शन से पहला स्थान सुभाष सदन ने प्राप्त किया और दूसरा स्थान पटेल सदन ने प्राप्त किया। सुभाष सदन से इशिता ,रूहानी,अगरिया सृष्टि भारद्वाज और पटेल सदन से वंशिका ,मृदांशी ,कृति यशिका इसके साथ नेहरू सदन से सुनीति, तन्वी और गांधी सदन से कंचन,आध्या, श्रेयासी, आरुषि प्रतिभागियों ने अपने -अपने सदनों का प्रतिनिधित्व किया। अंत में विशेष दर्जा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
जसवां:परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव गुराला में बाबा भरथरी दंगल कमेटी द्वारा 6 अक्टूबर यानी अगले कल रविवार को दंगल करवाया जा रहा था। दंगल कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह ने जानकारी देते हैं बताया कि अचानक गांव में मृत्यु हो जाने के कारण यह दंगल स्थगित किया जाता है। अब आने वाले दिनों में यह दंगल करवाया जाएगा, इसके बारे में अति शीघ्र जानकारी दी जाएगी।
** हर गलत जवाब पर कटेंगे अंक हिमाचल में शुरू होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी, ऐसे में हर गलत जवाब पर 0.25 अंक कटेंगे। किसी प्रश्न का उत्तर न देने पर भी निगेटिव मार्किंग होगी। अगर चार उपलब्ध उत्तरों में से कोई भी सही नहीं लगता है तो पांचवें विकल्प पर निशान लगाना होगा। इससे अंक नहीं कटेंगे। 90 अंकों की लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी। फिजिकल ग्राउंड टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों को शारीरिक लंबाई के आधार पर एक से छह और एनसीसी सर्टिफिकेट के आधार पर 4 अंक मिलेंगे। लिखित परीक्षा लोकसेवा आयोग और फिजिकल टेस्ट पुलिस विभाग करवाएगा। चयनित पुलिस कांस्टेबलों को पीटीसी डरोह में 9 माह का विशेष कमांडो कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण और कमांडो कोर्स पास न करने वाले अभ्यर्थी भर्ती से बाहर होंगे। आयाेग की ओर से शुक्रवार को कांस्टेबल भर्ती को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए। दसवीं और बारहवीं कक्षा पास करने वाले या मूल रूप से हिमाचली युवा भर्ती में शामिल हो सकेंंगे। दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थी अपात्र होंगे। सामान्य श्रेणी के पुरुष आवेदकों को 600 और आरक्षित वर्ग के पुरुषों को 150 रुपये फीस चुकानी होगी। वहीं, एनसीसी सी सर्टिफिकेट पर 4, बी पर 2 और ए सर्टिफिकेट पर एक अंक अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। पुरुषों को लंबाई के आधार पर 0 से छह अंक दिए जाएंगे। 5 फीट 7 इंच शारीरिक लंबाई तक एक, 5 फीट 8 इंच तक दो अंक, 5.9 फीट पर तीन, 5.10 फीट पर चार, 5.11 फीट पर 5 और 6 फीट या इससे अधिक लंबाई पर छह अंक मिलेंगे। महिलाओं की भर्ती में 5 फीट 3 इंच शारीरिक लंबाई पर एक अंक, 5.4 फीट पर दो, 5.5 फीट पर तीन, 5.6 फीट पर चार, 5.7 फीट पर पांच और 5 फीट 8 इंच या इससे अधिक लंबाई पर छह अंक मिलेंगे। फिजिकल टेस्ट के तहत पुरुषों को 5 मिनट 30 सेकेंड में 1500 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, ऊंची कूद 1.35 मीटर की करनी होगी। 100 मीटर रेस 14 सेकेंड में पूरी करनी होगी। ब्राड जंप 4 मीटर तय है। महिलाओं को 800 मीटर रेस 3 मिनट 45 सेकेंड में पूरी करनी होगी। हाई जंप 1.10 मीटर, ब्राड जंप 3 मीटर तय है। 100 मीटर रेस 17 सेकेंड में पूरी करनी होगी। सभी मानकों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे। जो मानक पूरा नहीं करेगा, वह बाहर रहेगा।
जल शक्ति डिवीजन जसवा-प्रागपुर ने कर्मचारी संघर्ष मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अमन शर्मा की मौजूदगी में वीरवार को कार्यकारणी का गठन किया। इस मीटिंग में पैरा वर्कर्स की सहमति से अध्यक्ष सुशील कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन,उपाध्यक्ष दलजीत कुमार, प्रिंस चौधरी, सचिव अभिषेक शर्मा, सह सचिव नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मीडिया प्रभारी सुदर्शन कुमार एवं कार्यकारिणी सदस्य हर्ष कुमार, उमंग, मनोज कुमार, सोनिया,कार्तिक, क्रम और चिराग सहित पचास कर्मचारी मौजूद रहे। उक्त जानकारी अध्यक्ष सुशील कुमार व सुदर्शन कुमार ने दी।
स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रतन राजकीय महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद 2024-25 का गठन किया गया,जिसमें प्रधान बीए तृतीय वर्ष से ईशा कौंडल, उपप्रधान बीकॉम द्वितीय वर्ष से रितिक चौधरी और सचिव बीएससी प्रथम वर्ष से शिवांगी और सह-सचिवबीसीए प्रथम वर्ष से कृतिका को चुना गया। इसके अतिरिक्त नामांकित सदस्यों में वरुण, नेहा चौधरी ,कपिल धीमान, रजत, सिया ,कृतिका ,साहिल धीमान ,प्रियंका ,शिवानी पायल ,मुस्कान कुमारी ,युक्ता, सिमरन ,दिया को नियुक्त किया गया। सह पाठ्यक्रम गतिविधियों के सदस्यों में खेल में अर्पणा, दीपांशु राष्ट्रीय सेवा योजना में नीलाक्षी शर्मा और शामली, रेड रिबन क्लब के सदस्य में सिया वर्मा ,रोड सेफ्टी क्लब में नैंसी ,रोवर में नितिन वालिया, रेंजर में रोनिका ,सांस्कृतिक गतिविधि में पल्लवी और आरती देवी को नियुक्त किया गया। इस कार्यकारी का गठन प्राचार्य डॉक्टर सुशील बस्सी के निर्देशन में किया गया। इसमें वरिष्ठ सह आचार्य डॉ सतेंद्र सिंह रंधावा एवं महाविद्यालय का शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा।
** केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण धर्मशाला: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ततवानी के कोहला में रैत से कोहला सड़क के स्तरौन्नयन कार्य का निरीक्षण कर भूमिपूजन किया। क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए केवल पठानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत होने वाले इस उन्नयन कार्य में 6 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सड़क के उन्न्यन के बाद रैत, ततवानी, नेरटी, सलोल तथा साथ लगती पंचायतों के लगभग 12 हजारों लोगों को अच्छी सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस सड़क की हालत ठीक नहीं थी और आमजन को आवाजाही के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री के सहयोग से इस कार्य को गति मिली है। उन्होंने कहा कि सड़क के स्तरौन्नयन का कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क के उन्नयन कार्य के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए तथा पानी की निकासी हेतु उचित प्रावधान भी सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सड़क निर्माण के दौरान कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखने और समय-समय पर उसे परखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को जहां कहीं भी निर्धारित मापदंडों के अनुसार होता न दिखे, तो वे तुरंत उन्हें इसकी जानकारी दें। कोहला बल्ला पहुँचने पर उपमुख्य सचेतक का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। पूर्व उपप्रधान वकील सिंह ने मुख्यातिथि तथा अन्य आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस महासचिव एवं स्थानीय वासी प्रदीप बलौरिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए केवल पठानिया का आभार व्यक्त किया। केवल पठानिया ने कहा कि ततवानी खड्ड के तटीकरण के कार्य को भी जल्द अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा पाँच करोड़ रूपये की डीपीआर बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त मच्छयाल के सौंदर्यीकरण पर 14 लाख रूपये की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग को भैरों-चूड़था पेयजल योजना के अन्तर्गत स्थापित होने वाले 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को शीघ्र लगाने के निर्देश दिए ताकि योजना को शीघ्र ही लोगों को समर्पित किया जा सके। इससे पूर्व उपमुख्य सचेतक ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके निपटारा करते हुए शेष को त्वरित निदान हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित किया। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण आकंज सूद, जलशक्ति अमित डोगरा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल, विद्युत के विक्रम शर्मा, जेई लोक निर्माण नीरज गर्ग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, सुनील बलौरिया, प्यारे लाल, समाजसेवी श्याम सुंदर, अजय, सुशील गोस्वामी, मनमोहन सिंह, सुरजन सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा इलाके के अन्य लोग उपस्थित रहे।
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चल रहे कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन बुधवार रात को किया गया। कार्निवल की लास्ट स्टार नाइट में सुरों के सरताज गायक सतिंदर सरताज और केरल के प्रसिद्ध थाईक्कुडम ब्रिज बैंड का प्रस्तुति होनी थी। मगर इस दौरान कार्निवल के मंच पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। दरअसल कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या के आयोजन से पहले थाईक्कुडम ब्रिज बैंड के कलाकारों द्वारा रिहर्सल की जा रही थी। इस दौरान रिहर्सल कर रहे केरल के थाईक्कुडम ब्रिज बैंड का एक कलाकार माइक से करंट लगने के कारण बेहोश हो गया, जिसके चलते कार्निवल की लास्ट स्टार नाइट में थाईक्कुडम ब्रिज बैंड अपनी प्रस्तुति नहीं दे पाया। सदर थाना प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि कार्निवल मंच पर परफॉर्मेंस से पहले थाईक्कुडम ब्रिज बैंड के कलाकार अपनी प्रस्तुति की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक माइक में करंट दौड़ गया, जिससे बैंड के मुख्य गायक को जोरदार करंट लगा और वो वहीं पर अचेत हो गया। इस घटना में एक अन्य कलाकार को भी करंट लगा, लेकिन उसकी स्थिति स्थिर थी, जिसके बाद कलाकार को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए साथी कलाकारों ने लातों और कुर्सियों की मदद से माइक को छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान एंबुलेंस के लिए आवाज लगाई गई, लेकिन मौके पर कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिसके चलते बैंड के अचेत कलाकार को अन्य गाड़ी के जरिए अस्पताल भेजा गया, हालांकि कुछ समय बाद एंबुलेंस आई, लेकिन उसे बिना किसी मरीज के ही लौटना पड़ा। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी नारायण सिंह और एडीसी सौरभ जस्सल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्टेज ऑपरेटर से घटना की जानकारी ली और उपकरणों की दोबारा जांच के निर्देश दिए। जिसके बाद कांगड़ा वैली कार्निवल का आयोजन आगे बढ़ा, जिसमें सुरों के सरताज सतिंदर सरताज ने अंतिम सांस्कृतिक संध्या में अपने गीतों का जादू बिखेरा। इसके अलावा ड्रोन शो, कांगड़ा दर्शन समेत कई अन्य कार्यक्रम ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हालांकि थाईक्कुडम ब्रिज बैंड की प्रस्तुति कार्निवल का महत्वपूर्ण हिस्सा थी, जिसे देखने के लिए लोग भी बेताब थे।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को बीएड की खाली 1,369 सीटों को भरने के लिए विवि ने भले ही फाइनल मॉप अप राउंड करने का फैसला लिया है, लेकिन शैक्षणिक सत्र 2024-26 में भी विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों की सभी सीटें भर पाएगी ऐसा नहीं लग रहा है। इस बार भी विवि प्रशासन और बीएड एडमिशन एंड काउंसलिंग कमेटी को प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित 53 अंक और आरक्षित वर्ग को 45 फीसदी अंकों की शर्त को समाप्त करनी पड़ सकती है। निजी बीएड कॉलेज प्रबंधकों ने खाली सीटों को भरने के लिए शर्त में छूट देने के लिए प्रशासन को मांग पत्र सौंपा है। इस फाइनल मॉप अप काउंसलिंग राउंड में कितने विद्यार्थी काउंसलिंग के लिए आवेदन करते हैं और इनमें से कितने काउंसलिंग में भाग लेते हैं, इसकी संख्या पर ही पात्रता शर्त में छूट देने का विवि का फैसला होगा। इस बार एचपीयू से संबद्ध सरकारी और निजी बीएड संस्थानों की 5,650 सीटों के लिए परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों में से 10,003 यानी दोगुने विद्यार्थियों ने न्यूनतम अंक अर्जित किए थे। इसके बावजूद चार काउंसलिंग के राउंड के लिए या तो आवेदन ही नहीं किया, या काउंसलिंग में अपीयर नहीं हुए। पांच हजार से अधिक छात्र पात्र होने के बावजूद सीटें नहीं भरीं। विवि को छात्र नहीं मिलते हैं तो सीटें खाली रह जाएंगी। इसके बाद विवि के पास न्यूनतम अंकों की शर्त को हटाकर सिर्फ बीएड में प्रवेश लेने वालों को प्रवेश का मौका देना पड़ सकता है। ऐसा लगातार होता भी रहा है। पात्रता की शर्तों को हटाने के बन चुकी इस रिवायत के जारी रहने से विवि प्रवेश परीक्षा के लिए इतनी कसरत करने, समय से परिणाम घोषित करने काउंसलिंग करवाने की पूरी कसरत का कोई मायने नहीं रह जाता है। विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों की दस फीसदी मैनेजमेंट कोटा की सीटों को आवंटित करने को अभी प्रक्रिया शुरू होनी है। इसका शेड्यूल विवि की एडमिशन काउंसलिंग कमेटी अलग से जारी करेगी। कोटा की 10 फीसदी सीटों में करीब 560 सीटें भरी जानी हैं। इसके लिए एडमिशन और काउंसलिंग कमेटी की डीएस प्रो. बीके शिवराम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में फैसला होना है।शैक्षणिक सत्र 2023-25 में बीएड को लेकर छात्रों का रुझान और रुचि इस बार की तुलना में अधिक रही थी। इसके चलते प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग में 53 और आरक्षित में 45 अंक लेने वाले छात्रों में से ही बीएड की सभी सीटें भर गई थी। इस बार 1300 से अधिक सीटें चार राउंड, स्पॉट काउंसलिंग के राउंड होने के बावजूद खाली हैं।
मानसून की विदाई के साथ अब हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य गति पकड़ेंगे। एक महीने में जिन शहरों में सड़कों की टारिंग नहीं हुई है, उन्हें पूरा करने का लोक निर्माण विभाग ने लक्ष्य रखा है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में रात को भी टारिंग की जाएगी। बरसात के कारण जिन सड़कों के किनारे डंगे ढह गए थे उनका काम भी निर्धारित समय में निपटाया जा सकेगा। लोक निर्माण विभाग ने मानसून के चलते फील्ड में भेजे कर्मचारियों को वापस अपने-अपने कार्यालय बुला लिया है। निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों की टारिंग, भवनों व पार्किंग के निर्माण के दौरान इंजीनियर का मौके पर होना अनिवार्य है ताकि विकास कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे। ठेकेदारों को भी निर्धारित समय में काम निपटाने को कहा गया है। उधर, जलशक्ति विभाग ने भी पानी के स्रोतों को सुधारने के निर्देश जारी किए हैं। मानसून के चलते जिन स्रोतों को नुकसान हुआ है, उन्हें दुरुस्त करने को कहा है। जो स्रोत आपदा से ढह गए हैं उन्हें नए सिरे से बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित करने को कहा है। पेयजल कनेक्शनों पर लगी रोक को भी प्रदेश सरकार जल्द हटा सकती है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में 27 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। इसी बीच शिमला, कुल्लू, मंडी में मानसून ने तबाही मचाई थी। कई भवन व स्कूल बाढ़ में बह गए। विभागों को भारी नुकसान हुआ था। प्रदेश में 4 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 5 से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 8 अक्तूबर तक माैसम खराब बना रह सकता है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगडा में मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में मानसून के चलते राज्य सरकार को 1,360 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बागवानी, जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग को इस सीजन में भारी क्षति हुइ। कुल्लू, मंडी और जिला शिमला में बाढ़ से ज्यादा नुकसान हुआ। बादल फटने, बारिश, बाढ़, वाहन दुर्घटना और गिरने से 342 लोगों की मृत्यु हुई है, 535 घायल हुए और 28 लोगों का पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में 81 पक्के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 122 कच्चे मकान बाढ़ से ढह गए। वहीं 537 पशुशालाएं ध्वस्त हो गईं। कृषि विभाग को 132.64 लाख, बागवानी को 1,39,985.835 लाख, लोक निर्माण विभाग को 63,321.41, जेएसवी - 54,088.04 लाख, बिजली बोर्ड को 98.91 लाख, मत्स्य पालन विभाग को 87 लाख और पशुपालन विभाग को 3.25 लाख का नुकसान हुआ था।
देहरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक होशियार सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष पर बुधवार को देहरा अस्पताल में पूर्व विधायक के भाई कुलवंत चंब्याल और उनके समर्थको ने मरीजों को फल बांटे और मरीजों का हाल-चाल जाना। इस दौरान देहरा अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करने के बाद मरीजो का कुशलक्षेम जाना, वहां मौजूद सभी मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
कांगड़ा: देहरा मुख्य डाकघर के प्रांगण में स्वच्छता दिवस मनाया गया व इस उपलक्ष्य पर अधीक्षक डाकघर देहरा बलबीर चंद विशेष रूप से उपस्थित हुए व उन्होंने सभी आए हुए कर्मचारियों को स्वच्छता के लिए अपने सम्बोधन में जागरूक किया । सभी कर्मचारियों द्वारा डाकघर देहरा के प्रांगण में सफाई की गई। सफाई के उपरान्त अधीक्षक महोदय द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाया गया। डाकपाल देहरा राकेश कुमार द्वारा भी स्वच्छता के लिए संदेश दिया गया। अन्त में अश्वनी कुमार लेखाकार द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।
जयसिंहपुर/ नरेंदर डोगरा: जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने अपना 62 वां जन्मदिन मंगलवार को आलमपुर के जांगल स्थित पैतृक घर में कार्यकर्ताओं के साथ सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया । पूर्व विधायक ने इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को आवाहन किया गया पार्टी के चल रहे सदस्या अभियान में अधिक से अधिक लोगों को सदस्या दिला कर भाजपा परिवार का सदस्य बनाए। यही उनके लिए जन्मदिन का तोहफा होगा। कार्यकर्ता के लिए संगठन से बढ़कर कुछ नहीं होना चाहिए ये बाते उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही । इस मौके पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
जयसिंहपुर/नरेंदर डोगरा: पुलिस थाना लंबागांव के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा की सेवानिवृत पर पुलिस थाना लंबागांव में विधाई समारोह आयोजित हुआ। प्रेमपाल शर्मा ने लंबागांव थाने में बतौर एसएचओ लगातार तीन साल सेवाएं दी। कागड़ा जिले के साथ लगते मंडी जिले से संबंध रखने वाले प्रेमपाल ने पुलिस विभाग में 38 साल अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, डीएसपी अनिल शर्मा, थाना पंचरुखी के एसएचओ नंद लाल शर्मा,लंबागांव थाना के एएसआई कर्मचंद, प्रेम पाल की पत्नी विना शर्मा ,राकेश कुमार, श्रवण सिंह, राकेश शर्मा, जितेंद्र गोपाल के साथ थाने का स्टाफ ने सेवानिवृत समारोह में उपस्थित होकर प्रेमपाल शर्मा को बधाई दी।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में इन दोनों स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत परिसर के इर्द-गिर साफ सफाई का अभियान जोरों पर चल रहा है। सी एस यू वेदव्यास परिसर की एन एस एस यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी अमित वालिया ने बताया कि विगत करीब 12 दिनों से स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत परिसर व परिसर के इर्द-गिर्द विभिन्न स्थानों की एन एस एस स्वयंसेवियों द्वारा साफ सफाई की जा रही है। सोमवार को परिसर के अंदर स्थित "मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर" के इर्द गिर्द स्वयंसेवियों ने साफ सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी अमित वालिया ने बताया कि विगत करीब 12 दिनों से चल रहे स्वच्छता पखवाड़े का समापन आगामी 2 अक्टूबर को किया जाएगा। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रोफेसर सत्यम कुमारी स्थित संयोजक पंकज कुमार व कार्यक्रम अधिकारी अमित वालिया व डॉ मनीष कुमार मौजूद रहे।
कांगड़ा/मनीष ठाकुर: इंदौरा के राजकीय स्नातक महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर आरके गुप्ता ने बताया कि मेरिट बेस पर सभी बच्चों की नियुक्ति की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुमीक्षा गुप्ता ने की, जिसमें अध्यक्ष के पद पर सुनैना को, उपध्यक्ष के पद पर पूनम ठाकुर को, सचिव के पद पर युविका पठानिया को, सहसचिव अनमोल को नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन पर राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या ने सभी को शुभकामनाएं दी।
जयसिंहपुर/नरेंदर डोगरा: रविवार को मोटिवेशन फिटनेस क्लब लंबागांव ने बाबा कोड़गिर मंदिर में आयोजित नन्हे नन्हे बच्चों रामलीला का समापन हो गया,जिसमें बतौर मुख्याथिति अमित पठानिया नें दीप जलाकर रामलीला का शुभारंभ किया गया व मुख्याथिति को शॉल देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात रामलीला आरंभ की और अंत में राज्याभिषेक के बाद प्रभु राम की आरती व मिष्ठान वितरण किया। सबसे अच्छी बात यह थी कि प्रभु राम की लीला में जो भी बच्चों ने अभिनय किया उनकी उमर 12 साल से नीचे थी। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
जयसिंहपुर/नरेंदर डोगरा: युवा क्लब हार बालकरूपी व धार बालकरूपी के सौजन्य से बाबा बालकरूपी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत प्रधान सुशील चौधरी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में 50 यूनिट ब्लड टांडा मैडिकल कॉलेज को दिया गया । उन्होंने युवा क्लब के सदस्य मुनीश वालिया उनकी टीम व विजय राणा, संदीप राणा जॉली , गोल्डी,भोलू, कुलदीप और टांडा मैडिकल कॉलेज से डॉ. विकास और उनकी टीम का इस शिविर को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया ।
शिमला: इस बार सरकारी कर्मचारियों को वेतन के लिए 5 तारीख का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बार कर्मचारियों के खाते में पहले की तरह ही एक तारीख को ही खाते में सैलरी आएगी। बीते महीने एक तारीख को सरकारी कर्मचारियों को सैलरी न मिलने पर सरकार को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। सरकार ने इस बार निर्णय लिया है कि सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर और पेंशन का भुगतान 9 अक्तूबर, 2024 को किया जाएगा। वित्त विभाग ने सरकारी कोषागार में होने वाले ‘फ्लो ऑफ मनी’ की समीक्षा के बाद निर्णय लिया है कि सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह के वेतन भुगतान 1 अक्तूबर और पेंशन 9 अक्तूबर, 2024 को दी जाएगी। पिछले माह प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन 5 सिंतबर और पेंशनरों को 10 सितम्बर 2024 को पेंशन का भुगतान किया गया था। इसके पीछे सरकार का तर्क था कि वित्तीय संसाधनों का सही तरीकों से उपयोग करने की दिशा में यह निर्णय लिया गया था। इस दिशा में राज्य सरकार को होने वाली प्राप्तियों और खर्चे में बैलेंस को कम करके यह प्रयास किया जा रहा है कि कर्ज राशि सही समय पर ली जाए, इससे ऋण पर दिए जाने वाले ब्याज पर कम से कम खर्च हो। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ये कह चुके हैं कि वेतन और पेंशन की अदायगी के लिए सरकार के पास पर्याप्त पैसा न होने के कारण लोन लेना पड़ता है। महीने के आरंभ में ही लोन लेने पर ब्याज के रूप में महीने में 2.80 करोड़ रुपए का बोझ पड़ता है। इस पैसे को बचाने के लिए वेतन पांच तारीख को दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री ने विधानसभा के मानसून सत्र में साफ किया था कि सितम्बर महीने के वेतन के लिए वित्तीय स्थिति का आकलन करने के बाद 28 या 29 सितम्बर को इस पर फिर से निर्णय लिया जाएगा क्योंकि कई कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने बैंकों से ऋण लिया है तथा मासिक किश्त पहली तारीख को अदा करनी पड़ती है।
कांगड़ा/मनीष ठाकुर: राजकीय डिग्री कॉलेज सुघ-भटोली में "स्वच्छता ही सेवा" थीम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। यह सफाई अभियान एनएसएस समन्वयक प्रो. शिवेंद्र के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें लगभग 40 एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय में आने वाली मुख्य सड़क व नालियों की सफाई की गई। प्राचार्य डॉ. नमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी तथा बच्चों को अपने घरों के साथ-साथ आस-पास की सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
नगर निकायों के रविवार को हुए उपचुनाव में सोलन नगर निगम के वार्ड-5 से अमरदीप पांजा 283 मतों से जीत हासिल कर पार्षद बने। नगर परिषद (नप) सुजानपुर से नीरजा ठाकुर और नगर परिषद नेरचौक से गीता देवी पार्षद बनीं। पंचायती राज संस्थाओं के लिए 51.08% और नगर पालिकाओं के लिए हुए उपचुनाव में 68.75% मतदान हुआ है। सोलन नगर निगम वार्ड 5 के उपचुनाव में अमरदीप को 523 वोट, जबकि पुनीत नारंग को 240 वोट मिले। अमरदीप सोलन भाजपा मंडल के सचिव भी हैं। नगर परिषद सुजानपुर से नीरजा नीरजा को 276 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंदी सुमन को 183 वोटों पड़े। श्रवण को महज एक वोट मिला। नगर परिषद नेरचौक से गीता देवी को 414, भावना को 351 वोट पड़े। पंचायतीराज संस्थाओं के लिए सिरमौर जिला में सबसे अधिक 80.06% और हमीरपुर जिले में सबसे कम 44.63% मतदान हुआ। सुजानपुर में सबसे अधिक 72.68, नगर परिषद नेरचौक में 68.38, जबकि नगर निगम सोलन में 66.93% मतदान हुआ। शिमला जिले में एक उपप्रधान और 13 वार्ड सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया था। जिला परिषद की दो सीटों पर भी रविवार को उपचुनाव हुआ। इनके नतीजे सोमवार यानि आज घोषित होंगे। इनमें लाहौल-स्पीति के वार्ड-6 सिस्सू और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का बगेड़ा वार्ड शामिल है। बिलासपुर की पंजगाईं पंचायत में प्रधान के उपचुनाव के बाद दो बार मतगणना हुई। इसमें दोनों प्रत्याशियों हेमराज और नत्थू राम को 461-461 मत मिले। इसके बाद टॉस के आधार पर हेमराज को प्रधान चुना गया। भोरंज की भकेड़ा पंचायत में प्रधान पद पर कर्णवीर सिंह, बिलासपुर की मलांगण पंचायत में ज्ञान चंद, पलासला में संदेश शर्मा को जीत मिली। मंडी जिले की रियूर पंचायत में दुष्यंत, तुमन में ख्याल चंद और खलवाहन में शिव प्रधान बने। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई है, जो सरकार की झूठी गारंटियों का करारा जवाब है। वहीं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि ज्यादातर प्रत्याशी कांग्रेस से जीते हैं। वहीं, सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सोलन में पार्षद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। कांग्रेस आकलन करेगी कि कहां चूक हुई है। अन्य सीटों पर भाजपा जीत के कोरे दावे कर रही है। विधानसभा चुनाव लड़ चुके सुरेंद्र सिंह दूसरी बार बने वार्ड पंच जोगिंद्रनगर हलके से विधानसभा चुनाव लड़ चुके लांगणा क्षेत्र से एडवोकेट सुरेंद्र सिंह खडियार पंचायत के गदियाड़ा वार्ड से वार्ड पंच चुने गए हैं। वह तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इससे पहले वह दो बार पंचायत प्रधान और एक बार वार्ड पंच रह चुके हैं। अब एक बार फिर जनता ने उन्हें पंचायतीराज संस्था में काम करने का मौका दिया है। 65 वर्षीय अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह धरातल स्तर पर जनता के लिए काम करेंगे। आमजन के कार्यों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली में बीते कल एक दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्कूल परिसर में स्वास्थ्य अभियान चलाया गया। यह पखवाड़ा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पाठशाला में चलाया जाएगा , जिसके तहत पाठशाला में अलग-अलग गतिविधियां जैसे स्वच्छता प्रतिज्ञा, पेंटिंग ,नुक्कड़ नाटक, वेस्ट मटेरियल यूटिलाइजेशन, स्वच्छता रैली इत्यादि। इसी कड़ी के अंतर्गत शनिवार को एनसीसी कैडेरैली ने प्रभारी दीपक धीमन के साथ, NSS स्वयंसेवक ने प्रभारी मनजीत सिंह के साथ, स्काउट एंड गाइड तथा eco club के विद्यार्थी प्रभारी रिचार्ज शर्मा और पूजा धीमान के साथ स्वच्छता रैली में भाग लिया। जो की विद्यालय से गरली बाजार तक हुई । विद्यार्थियों ने रैली के द्वारा अस्पताल और रास्ते की सफाई की साथ ही आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर स्वच्छता पखवाड़े कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रधानाचार्य अनिरुद्ध कुमार शर्मा द्वारा प्रोत्सहित किया गया। स्कूल स्टाफ सदस्य राजीव वर्मा, संजीव कुमार, मनोज कुमार,अनीता, तिलक राज ,मनूज भी शामिल रहे।
ज्वालामुखी समेत तीन विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित क्रैक एकेडमी के सीएसआर प्रोजेक्ट “मेरे शहर के 100 रत्न” के तहत स्कॉलरशिप टेस्ट में 7,800 से ज्यादा छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक सुनहरा मौका दिया। यह स्कॉलरशिप टेस्ट ज्वालामुखी के 29 स्कूलों, हमीरपुर के 11 स्कूलों और कॉलेजों और बिलासपुर के 9 स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित हुई, जिसमें छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। इस कार्यक्रम ने न केवल पढ़ाई के प्रति छात्रों के जुनून को बढ़ाया, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने का एक सुनहरा अवसर भी दिया। क्रैक एकेडमी के सीईओ और संस्थापक नीरज कंसल ने कहा कि इस स्कॉलरशिप पहल का उद्देश्य टियर 3 और 4 शहरों के छात्रों को बेहतर शिक्षा और कोचिंग प्रदान करना है। कार्यक्रम की तैयारी में सभी स्कूलों और शिक्षकों ने मिलकर काम किया, ताकि परीक्षा के लिए एक निष्पक्ष और स्वतंत्र वातावरण बनाया जा सके। उनकी मदद से स्कॉलरशिप टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न हुई और छात्रों ने अपनी क्षमता को साबित करने का मौका पाया।
ज्वालामुखी उपमंडल से चार सीनियर नेशनल आर्बिटर बनने पर ज्वाला चैस क्लब के प्रधान मोहिंद्र कुमार सचिव, बंदना धीमान ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि आल इंडिया चेस फैडरेशन ने हिमाचल प्रदेश चेस एसोसिएशन के सहयोग से दो दिवसीय सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार एवं परीक्षा का आयोजन ठियोग में 14 और 15 सितंबर को हुआ था, जिसमें पूरे देश से 51 प्रतिभागियों ने भाग लिया।उसमें से केवल 34 लोग ही सीनियर नेशनल आर्बिटर का एग्जाम पास कर पाए, जिसमें ज्वालामुखी उपमंडल से सबसे युवा केशवी ने ये कठिन परीक्षा ए ग्रेड में पास करने का गौरव प्राप्त किया। केशवी ने दो स्कूली नेशनल और अंडर 15,17,और 19 और सीनियर विमेन नेशनल में प्रदेश का नेतृत्व किया है। डॉ गुलशन धीमान, दविंदर, संदीप बहल ने भी ये परीक्षा पास करके सीनियर नेशनल आर्बिटर बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का सहयोग पहले की तरह ही ज्वाला चैस क्लब को मिलता रहेगा और अब हम बड़े स्तर का मैच करवाने के लिए भी सक्षम हो गए है। क्लब की सचिव बंदना धीमान ने हिमाचल में सीनियर नेशनल आर्बिटर का सेमिनार का आयोजन करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश चेस एसोसिएशन के प्रधान अरुण कंपोज और सचिव संजीव ठाकुर का धन्यवाद किया और आशा प्रकट की कि भविष्य में भी इस तरह के सेमिनार हिमाचल में आयोजित किए जाए।
जयसिंहपुर/नरेंदर डोगरा: कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों द्वारा महाविद्यालय परिसर में साफ–सफ़ाई व स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयोजक डॉ. विकास कलोत्रा व प्रो. हरजिंदर, प्रो. शिवानी तथा प्रो. ललिता के नेतृत्व में किया गया। इस अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय प्रो.उपेन्द्र शर्मा ने शिरकत की। प्राचार्य महोदय के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी छात्रों को इस योजना की समस्त सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया गया, जिसमें की इकाई के सभी स्वयंसेवियों ने बड़–चढ़ कर हिस्सा लिया। सत्र 2024-25 में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा यह दुसरी गतिविधि करवाई गई, जिसके लिए प्राचार्य प्रो. उपेन्द्र शर्मा ने इकाई के स्वयंसेवियों के स्वच्छता कार्यों की प्रशंसा की व उन्हें भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में और अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा प्राचार्या ने महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक प्रो. विकास कलोत्रा, प्रो. हरजिंदर सिंह, प्रो. ललिता व प्रो. शिवानी को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज बताया कि वित्त विभाग द्वारा सरकारी कोषागार में होने वाले ‘नकदी के प्रवाह’ की समीक्षा करने के पश्चात् निर्णय लिया गया है कि सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9 अक्तूबर, 2024 को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले माह प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन 5 सिंतबर व पेंशनरों को 10 सितम्बर 2024 को पेंशन का भुगतान किया गया था। प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा वित्तीय संसाधनों का विवेकपूर्ण तरीकों से उपयोग करने की दिशा में यह कदम उठाया गया था। इस दिशा में राज्य सरकार को होने वाली प्राप्तियों और खर्चे में असंतुलन को कम करके यह प्रयास किया जा रहा है कि ऋण राशि सही समय पर ली जाए, जिससे ऋण पर दिये जाने वाले ब्याज पर कम से कम खर्च हो। प्रवक्ता ने कहा कि 4 सितम्बर, 2024 को मुख्यमंत्री ने विधानसभा में स्पष्ट किया था कि सितम्बर महीने के वेतन के लिए वित्तीय स्थिति का आकलन करने के बाद 28 या 29 सितम्बर को इस पर फिर से निर्णय लिया जाएगा क्योंकि कई कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने बैंकों से ऋण लिया है तथा मासिक किश्त पहली तारीख को अदा करनी पड़ती है।
इंदौरा/मनीष ठाकुर: राजकीय स्नातक महाविद्यालय इंदौरा में आज " राष्ट्रीय पोषण माह " मनाया गया, जिसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश ने बच्चों को पोषण एवं संतुलित आहार के बारे में बताया। साथ में सुपरवाइजर सुधा रानी और तानिया ने भी अपने विचार प्रकट किए उन्होंने बताया कि हर आदमी का HB, 14 से 17.5 होना चाहिए और महिलाओं का 12 से 15 तक होना चाहिए । कुपोषण के कारण खून की कमी हो जाती है, जिसको हम अनिमिक कहते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला शिकायत निवारण समिति ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर अंजना गौतम, प्रोफेसर रेखा, प्रोफेसर बिट्टू कुमारी और प्रोफेसर पूनम उपस्थित रही।
ज्वालाजी: स्वतंत्रता सेनानी राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में नशा निवारण अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल अधिकारी पूर्व प्रदेश संयोजक एवं सलाहकार ओम प्रकाश शर्मा द्वारा नशा निवारण पर व्याख्यान प्राचार्य डॉ सुशील कुमार बस्सी के निर्देशन में करवाया गया, जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवियों रोवर रेंजर के छात्रों और महाविद्यालय के अन्य छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने देश-विदेश और राज्यों में फैली हुई नशे की गतिविधियों और उनको रोकने के प्रयासों के बारे में छात्रों को अवगत करवाया और नशे के दुष्परिणों के बारे में बताया मुख्य तिथि ने अपने अनुभवों को और नशा रोकने के प्रयासों के बारे में जानकारी विद्यार्थियों को दी और वर्तमान समय में देश में नशे के जो आंकड़े हैं और भारत में नशा कैसे पांव पसार रहा है उनके बारे में बताया। इस पर प्राचार्य डॉक्टर सुशील बस्सी सहित वरिष्ठ आचार्य डॉक्टर सतेंद्र सिंह रंधावा एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर संजय कुमार, प्रोफेसर मीना कुमारी रोवर रेंजर प्रभारी डॉ अनुपम, बाहरी प्रोफेसर रेनू और समस्त व्याख्याता वर्ग उपस्थित रहा।
** 13 टीमों के 800 प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम धर्मशाला: प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स (हॉफ) पवनेश शर्मा ने आज यहां कहा कि 29 सिंतबर से 1 अक्तूबर, 2024 तक 25वीं राज्य स्तरीय स्पोर्टस व डयूटी मीट कांगड़ा जिले के धर्मशाला में आयोजित होगी। कृषि मंत्री चंद्र कुमार स्पोर्टस मीट का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मीट में खेल प्रतियोगिता में डायरेक्शन कार्यालय, वन्य प्राणी विंग, प्रांतीय वृत्तों और वन विकास निगम की 13 टीमों के 800 प्रतिभागी अपना हुनर दिखाएंगे, जो खेलभावना को प्रोत्साहित करने और अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वस्थ जीवन जीने का संदेश भी देंगे।उन्होंने कहा कि वॉलीवाल, कबड्डी, बास्केटबॉल के साथ-साथ एथलैटिक्स जैसी व्यक्तिगत स्पर्धाएं भी करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देशानुसार स्पोर्टस मीट में ट्रैकिंग और मिनी मैराथन के दो नए इवेंट भी करवाए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश में बन रहीं कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर शनिवार को देवभूमि संघर्ष समिति शिमला सीटीओ चौक पर प्रदर्शन किया। समिति ने प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में भी प्रदर्शन किए। शिमला में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद शेरे पंजाब तक रैली भी निकाली गई और बाद में जिला प्रशासन को ज्ञापन साैंपा। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए । मंडी में मस्जिद के पास पुलिस बल तैनात किया गया। मंडी शहर के सेरी चानणी परिसर में एकत्रित होकर हिंदू संगठनों ने हिंदू एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद शहर में रैली के माध्यम से हिंदुओं को अपनी संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया । देवभूमि संघर्ष समिति, महामंडलेश्वर और नागा साधुओं के नेतृत्व में शहर में नगर परिक्रमा की गई। शहर व गलियों का भ्रमण कर भजन-कीर्तन किया। देवभूमि संघर्ष समिति की ओर से केंद्र सरकार से वक्फ बोर्ड को समाप्त करने और प्रदेश में अवैध रूप से आने वाले लोगों को रोकने के लिए प्रशासन को ज्ञापन भी साैंपे गए। इसके अलावा संजौली समेत प्रदेशभर में हुए प्रदर्शन के दौरान लोगों पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग की गई। समिति ने 2 अक्तूबर को होने वाले ग्रामसभाओं में पंचायतों में बाहर से आने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच को लेकर प्रस्ताव पास करने की मांग की है। समिति का कहना है कि प्रदेश सरकार संजौली मसले पर टालमटोल कर रही है और मुस्लिम पक्ष को इसे गिराने की अनुमति नहीं दे रही है। कुनिहार में क्षेत्रीय हिंदु संगठन की ओर से प्रवासियों के पंजीकरण को लेकर प्रदर्शन किया। इस दाैरान संगठन ने प्रदेश सरकार समेत प्रशासन से प्रवासियों के पंजीकरण की मांग की इसके तहत कुनिहार का पूरा बाजार भी बंद रखा गया। संगठन ने कुनिहार के नायब तहसीलदार कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक मांग पत्र भी भेजा है। देव संघर्ष समिति हमीरपुर नाम शनिवार को वाटर चौक से लेकर गांधी चौक तक रैली का आयोजन किया। इस दाैरान सदस्यों ने वक्फ बोर्ड को भंग करने की मांग की। देव संघर्ष समिति के जिला संयोजक सुजीत कुमार ने कहा कि वक्फ बोर्ड को भंग किया जाना चाहिए तथा अवैध रूप से हो रहे निर्माण को भी बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
** सर्वश्रेष्ठ पत्रों को दिया जाएगा पुरस्कार भारत सरकार संचार मंत्रालय के भारतीय डाक विभाग द्वारा अखिल भारतीय पत्र लेखन प्रतियोगिता ढाई आखर पत्र लेखन अभियान का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता का विषय 'लेखन का आनंद डिजिटल युग में पत्र लेखन का महत्व' रखा गया है । यह प्रतियोगिता दिनांक 14-09-2024 से 14-12-2024 तक आयोजित की जाएगी । इस प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति भाग ले सकते हैं । यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में विभाजित की गई है अंतर्देशीय पत्र कार्ड, LIC श्रेणी (अधिकतम 500 शब्द) तथा एनवेलप श्रेणी (अधिकतम 1000 शब्द) प्रत्येक श्रेणी से सर्व श्रेष्ठ तीन पत्रों को परिमंडल स्तर पर क्रमशः रु 25000/-, रु 10000/- तथा रु 5000/- के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगें तथा चयनित पत्रों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सम्मेलित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन पत्रों को महानिदेशालय डाक विभाग नई दिल्ली द्वारा क्रमशः रु 50000/- रु 25000/- तथा रु10000/- के पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे। अधीक्षक डाकघर देहरा,डाक मंडल देहरा द्वारा सभी आयु वर्ग के लोगों से इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की जाती है । इस प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डाकपाल देहरा या निकटम डाकघर से सम्पर्क कर सकते हैं या http://www.indiapost.gov.in वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है ।
राजकीय महाविद्यालय देहरा में रोवर एंड रेंजर्स इकाई, युवा पर्यटन क्लब और इको क्लब द्वारा विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया । इस अवसर पर रोवर एंड रेंजर्स इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई तथा क्यारियों व गमलों को संवारा गया। तत्पश्चात युवा पर्यटन क्लब द्वारा साधारण व भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर "हिमाचल में पर्यटन "के अवसर व "हिमाचल की प्रसिद्ध विश्व धरोहर" विषय पर आधारित एक निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर मोनिका शर्मा ने की। उन्होंने "विश्व पर्यटन दिवस 2024" के विषय पर्यटन व शांति विषय पर एक विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय व प्रादेशिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा आर्थिक सांस्कृतिक और सामाजिक परिपेक्ष में पर्यटन की संभावनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रोफेसर निशा कुमारी निर्णायक की भूमिका में रही। यह कार्यक्रम रेंजर्स लीडर, युवा पर्यटन क्लब व इको क्लब की समन्वयक प्रोफेसर शिवानी गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ। निबंध लेखन प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष से हर्षिता, बीकॉम द्वितीय वर्ष से महक राणा और बीकॉम द्वितीय वर्ष से महक चौधरी प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर अशोक, मनीष,रामदयाल, सावित्री, सुदर्शना विशेष रूप से उपस्थित रहे।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में विगत 14 दिनों से चल रहे हिंदी पखवाड़े का शुक्रवार को धूमधाम के साथ समापन कर दिया गया। इस उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्या अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायकाचार्य डॉ प्रीति सिंह शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदव्यास परिसर की निदेशक प्रो सत्यम कुमारी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप निदेशक एवं बी एड विभाग के अध्यक्ष प्रो शीशराम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परिसर के छात्रों द्वारा किया गया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश साहनी ने अतिथि परिचय करवाया व उनको स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने अपने संभाषण के दौरान हिंदी भाषा का महत्त्व बताते हुए कहा कि हिंदी एक इंडो-आर्यन भाषा है, जो लगभग 260 मिलियन लोगों द्वारा बोली जाती है। यह दुनिया में चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। इस भाषा का प्रयोग भारत और प्रवासी भारतीयों की तरफ से सबसे ज्यादा किया जाता है। भारत में एक लोकप्रिय भाषा होने के साथ-साथ यह अंतर्राष्ट्रीय संचार के लिए भी एक महत्वपूर्ण भाषा बन गई है। वहीं परिसर निदेशक प्रो सत्यम कुमारी व उप निदेशक एवं बी. एड. विभागाध्यक्ष प्रो शीश राम ने हिंदी भाषा से संबंधित अपने अपने विचार रखे।विगत 14 दिनों में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। इन सब प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु हिंदी विषय के सहायकाचार्य डॉ पीयूष त्रिपाठी की अहम भूमिका रही। कंप्यूटर विषय के विभागाध्यक्ष अमित वालिया द्वारा प्रस्तुत किए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर परिसर के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। नोटिस के अनुसार महाजन ने चंबा की अपनी हालिया यात्रा के दौरान कुछ व्यक्तिगत टिप्पणियां की थीं। पठानिया ने कहा है कि महाजन ने उन पर झूठे आरोप और आक्षेप लगाए गए, जो अध्यक्ष और सदन के सदस्य की गरिमा के खिलाफ हैं। पठानिया ने कहा कि वह अपनी सांविधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए उन्हें विशेषाधिकार नोटिस जारी कर रहे हैं। पठानिया ने कहा कि महाजन को सबूतों के साथ आरोपों को साबित करना चाहिए और स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि वह किस पठानिया का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने किस संदर्भ में अपमानजनक टिप्पणी की और वह आरोपों को साबित करें, क्योंकि यह विशेषाधिकार हनन के बराबर है। सांसद को सवालों का जवाब देना चाहिए।
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंडर 19 लडको और लड़कियों के शतरंज टूर्नामेंट में बाल स्कूल ज्वालामुखी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। लड़कियों के वर्ग में अंडर 19 शतरंज टूर्नामेंट जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल देहरा में 23 से 26 सितम्बर तक आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी की लडकियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्राफी पर लगातार चौथी बार कब्जा किया। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्मरण रहे बाल स्कूल ज्वालामुखी की चैस टीम पिछले तीन वर्षो से शतरंज में चैंपियन रही है। लड़कियों की टीम ने अपने सभी चारों राउंड में प्रतिद्वंद्वी टीमों को 4-0 से हराया और किसी को भी अपने आगे टिकने नहीं दिया।पलक,कशिश,तृष्णा,महक, और नैंसी टीम सदस्य थी। वहीं दूसरी ओर लडको की चैस टीम तीसरे स्थान पर रही। सुजल का चयन राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए हो गया है। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने बताया कि जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों से लड़कियों की 14 और लड़कों की 34 टीमों ने भाग लिया। कड़ी स्पर्धा में हमारे स्कूल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। इसके लिए विकास धीमान, अशोक कुमार डी पी ई, श्यामा कुमारी पी ई टी, दिनेश कुमार दोनो टीमों के खिलाड़ियों और उनके माता पिता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उन्होंने बताया कि बाल स्कूल ज्वालामुखी की लडकियों की टीम लगातार चौथी बार विजेता बनी है।
सेवानिवृत्ति अर्ध सैनिक बल इकाई के अध्यक्ष व समाजसेवी लाजपत राय का जन्मदिन 26 सितंम्बर को नंगल चौंक में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उनके 1973 के सहपाठी व दोस्तों के माध्यम से एक साथ एकत्रित होकर उन्हे जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दी और लम्बी उम्र की कामना की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने फूल गुलदस्ता भेंट कर लाजपतराय को बधाई दी, जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए लाजपतराय ने अपने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जन्मदिन के अवसर पर आप लोगों का असीम प्यार मिला है और हमेशा उनका ऋणी रहेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद गुरदास राम, पूर्व प्रधान धर्मचंद, व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा, डॉक्टर लेखराज , पूर्व प्रधान देशराज, उप प्रधान रवि वीरेंद्र नाथ , पूर्व उपप्रधान मिलखी, पूर्व उप प्रधान दिलबाग सिंह, गुरचरण सिंह, कमल ,अजीत सिंह, रमेश कुमार ,करतार सिंह, उत्तम चंद, रणजीत सिंह, बसंत सिंह जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह सहित कई व्यक्ति मौके पर उपस्थित रहें।
प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में भर्ती किए जाने वाले प्रशिक्षकों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये वेतन मिलेगा। साल में दस माह के लिए ही वेतन दिया जाएगा। दो माह की छुट्टियों की अदायगी नहीं की जाएगी। बुधवार को शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने 6297 प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षकों के भर्ती नियम अधिसूचित किए। 21 से 45 वर्ष की आयु के बारहवीं कक्षा में 50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले हिमाचली भर्ती के लिए पात्र होंगे। प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा कार्यक्रम में दो वर्ष का डिप्लोमा या नर्सरी में बीएड होना अनिवार्य रहेगा। एक साल का डिप्लोमा करने वाले भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। आउटसोर्स आधार पर इनकी भर्तियां की जाएंगी। प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षकों (ईसीसीईटी) की नियुक्ति के लिए नियम एवं शर्तें, उनके रोजगार, पारिश्रमिक, योग्यता और जिम्मेदारियों के लिए जारी दिशा-निर्देश में बताया गया कि इन्हें चयनित सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त किया जाएगा। विद्यालयवार रिक्तियां प्रारंभिक शिक्षा निदेशक निर्धारित करेंगे। करों और सेवा प्रदाता शुल्क सहित 10 हजार का मासिक पारिश्रमिक मिलेगा। भुगतान केवल 10 महीनों के लिए किया जाएगा, जिसमें स्कूल की छुट्टियों की अवधि शामिल नहीं है। प्रत्येक जिले में प्राथमिक शिक्षा के उप निदेशक के समग्र नियंत्रण में रहते हुए प्रशिक्षक स्कूल के सबसे वरिष्ठ शिक्षक की देखरेख में काम करेंगे। राज्य सरकार की मंजूरी के बिना किसी भी प्रशिक्षक को वियोजन से मुक्त नहीं किया जा सकेगा। नामांकन भिन्नता या प्रशासनिक कारणों से प्राथमिक शिक्षा निदेशक के परामर्श से स्थानांतरण हो सकेंगे। मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सरी शिक्षक शिक्षा, प्री-स्कूल शिक्षा, प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा कार्यक्रम (कम से कम दो वर्ष का) में डिप्लोमा या बीएड (नर्सरी) होना चाहिए। एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंकों में 5 प्रतिशत की छूट रहेगी। हिमाचल प्रदेश के बाहर के संस्थानों से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को वास्तविक हिमाचली होना आवश्यक रहेगा। धोखाधड़ी को रोकने के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी उम्मीदवारों की उचित स्क्रीनिंग करेगी। डिप्लोमा प्रमाणपत्रों की प्रामाणिकता के लिए सत्यापन किया जाएगा। एनसीटीई-मान्यता प्राप्त संस्थानों से डिप्लोमा वाले उम्मीदवारों पर ही विचार किया जाएगा। किसी प्रशिक्षक के जाने की स्थिति में आउटसोर्स एजेंसी को 14 दिनों के भीतर उपयुक्त प्रतिस्थापन प्रदान करना होगा।
देहरा: अधीक्षक डाकघर देहरा मण्डल द्वारा बताया गया कि कार्यालय अधीक्षक डाकघर देहरा मण्डल में पेंशन अदालत 27 सितंबर 2024 को 10.00 बजे आयोजित होनी निश्चित हुई है। इस दिन अदालत डाक पेंशन भोगियों और फैमिली पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतें सुनेगी। यदि ऐसी कोई शिकायत हो तो उसे कार्यालय अधीक्षक डाकघर देहरा मण्डल, देहरा को 26-09-2024 तक अवश्य भेजें ।
जयसिंहपुर/नरेंदर डोगरा: जयसिंहपुर में युवा क्लब हार बालकरूपी व धार बालकरूपी के सौजन्य से 29 सितम्बर को सुबह 10 से 3 बजे तक बाबा बालकरूपी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी युवा क्लब के सदस्य मुनीश वालिया और पंचायत प्रधान सुनील चौधरी ने दी। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस रक्तदान शिविर को सफल बनाएं।
आईटीआई नैहरनपुखर में एक बार फिर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। आगामी 30 सितंबर 2024 को एम्सन गियर,हीरो मोटर लुधियाना ,ओशो प्राइवेट लिमिटेड के लिए टीo डीo एसo ग्रुप द्वारा आई॰टी॰आई॰ नैहरनपुखर में लिखित परीक्षा व कैम्पस इंटरव्यू के माध्यम से स्थाई रोजगार के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। कंपनी के एच॰आर॰ विभाग के अधिकारी ने बताया कि 30 सितंबर 2024 को होने वाली लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के लिए एन॰सी॰वी॰टी॰ और एस॰सी॰वी॰टी॰ से फिटर, वेल्डर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन,इलेक्ट्रॉनिक्स और ड्राफ्टसमैन मेकेनिकल व्यवसाय मे कोर्स पूरा कर चुके सभी अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होने बताया कि कंपनी दुवारा चयनित युवाओं को 16500/- रुपये मासिक वेतन के साथ अन्य लाभ भी दिए जाएगें। कैम्पस इंटरव्यू में पात्र युवा 30 सितंबर 2024 को सुबह नौ बजे अपने मूल प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपियों के साथ आई॰टी॰आई॰ नैहरनपुखर कैम्पस में पहुँच जाने चाहिए। इस विषय बारे संस्थान प्रधानाचार्य जी ने बताया की युवाओं की चयन प्रक्रिया में पहले एक लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होने बताया कि इस कैम्पस इंटरव्यू में प्रदेश भर के सरकारी व निजी आई॰टी॰आई॰ के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी मुकेश कौशल से दूरभाष 01970-292604 व 9418162333 पर संपर्क कर सकते है ।
डाकघर इंस्पेक्टर राजकुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थिल्ल के उप प्रधानाचार्य सुरजीत चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में डाकघर की विभिन्न योजनाओं और आधार शिविर के आयोजन के बारे में खुलकर चर्चा की। राजकुमार ने स्कूल के उप प्रधानाचार्य को डाकघर की महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे बचत खाता योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, पीपीएफ,बचत बीमा आदि के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह योजनाएं किस तरह विद्यालय के छात्रों, शिक्षक और उनके परिवारों के लिए लाभान्वित हो सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने आधार शिविर के आयोजन बारे भी चर्चा की, जिसमें छात्रों और स्कूल स्टाफ के लिए आधार पंजीकरण, संशोधन और अन्य संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएगी। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके आधार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आसान और सुलभ माध्यम प्रदान करेगा। वहीं, उप प्रधानाचार्य सुरजीत चौधरी ने इस पहल की सराहना की व विद्यालय की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों को लाभान्वित करेंगे बल्कि उनके परिवारों के लिए भी उपयोगी साबित होंगे। इस अवसर पर थिल्ल स्कूल का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
जयसिंहपुर/नरेंदर डोगरा: जयसिंहपुर के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में आयोजित होने वाले मेले में लगने वाली दुकानों के लिए मेला ग्राउंड की बोली 27 सितंबर को एसडीएम कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। दशहरा कमेटी के सचिव व तहसीलदार अभिषेक भास्कर ने बताया कि जयसिंहपुर चौगान के 6000 वर्ग फीट हिस्से के लिए यह बोली लगाई जाएगी। अभिषेक भास्कर ने बताया कि इस बोली में भाग लेने के इच्छुक बोली दाता को धरोहर राशि के रूप में दो लाख रुपये नकद या बैंक ड्राफ्ट के रूप में जमा करवाने होंगे। अभिषेक भास्कर ने बताया कि मेला ग्राउंड के आबंटन के लिए रिजर्व प्राइस 18 लाख रखा गया है और उसी से यह बोली शुरू होगी। मेला ग्राउंड के नीलामी की प्रक्रिया 27 सितंबर को सुबह 11.30 बजे शुरू होगी और सफल बोलीदाता को सारी राशि उसी दिन शाम 5 बजे तक जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाता बोली के मैदान क्षेत्र को देखने के लिए किसी कार्य दिवस में कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
इंदौरा/मनीष ठाकुर: राजकीय स्नातक महाविद्यालय इंदौरा मे सिविल हॉस्पिटल से स्वास्थ्य शिक्षिका निर्मला धीमान ने स्वास्थ्य के बारे में बच्चों को जागरूक किया। इसमें लगभग 70 बच्चों ने हिस्सा लिया,उन्होंने बताया कि मैगी, जंक फूड आदि से परहेज करना चाहिए क्योंकि इस से लीवर प्रभावित होता हैं। खाने में फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए, जिससे आप एनीमिक नहीं हो सकते। नशे से भी सभी को दूर रहना चाहिए । इसके साथ ही सभी बच्चों को पेन बाटें गए। प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान वालों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए । इस अवसर पर डॉक्टर अवस्थी, प्रोफेसर योगेश, प्रोफेसर अंजना गौतम, प्रोफेसर रेखा, प्रोफेसर आरके गुप्ता, प्रोफेसर गांधी, प्रोफेसर बिट्टू कुमारी, प्रोफेसर आरती रानी उपस्थित रही।
हरियाणा का चुनाव पूरे चर्म पर है और सभी पार्टियां अपना दम खम दिखा रही है। आम आदमी पार्टी ने भी हरियाणा में सभी सीट्स पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता विकास धीमान और मनीष सरीन और अजय अट्वाल प्रदेश उपाध्यक्ष अंबेडकर विंग भी हरियाणा मे पार्टी की जीत के लिए प्रचार मे लगे हुए हैं। आम आदमी पार्टी हरियाणा मे भी अपनी शिक्षा स्वस्थ बिजली जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। विकास धीमान ने बताया कि जगाधरी विधानसभा के प्रत्याशी बहुत अच्छे अंत्राल से जीत पक्की करेंगे। हरियाणा की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह से मन बना चुकी है, विकास धीमान ने बताया कि हम चुनाव जीत रहे हैं।
हिमाचल में प्री और पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना के तहत 2022-23 और 2023-24 की राशि रोकी गई है। बैंक खाते से आधार नंबर नहीं जोड़ने पर 11,024 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जारी करने पर रोक लगा दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने राशि जारी करवाने के लिए आधार नंबर को बैंक खातों से जुड़वाने के लिए अंतिम मौका देते हुए तीन माह की माेहलत दी है। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज प्रिंसिपलोंं और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजे गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन बैंक खातों को आधार से नहीं जोड़ा गया है, ऐसे खातों में छात्रवृत्ति की राशि न जोड़ा जाए। छात्रवृत्ति आवंटन में फर्जीवाडा रोकने के लिए केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 और 2023-24 के लिए प्री मैट्रिक और पाेस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना के लंबित मामलों में धनराशि जारी नहीं की है। निदेशक ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में बचत खाते खोलने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कहा है। भारतीय डाक भुगतान बैंक के पास ग्रामीण, दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में विशाल नेटवर्क क्षमता है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा सभी खाते आधार नंबर से जोड़ने के बाद ही खोले जाते हैं। उच्च शिक्षा निदेशक ने स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ उनके अभिभावकों या संरक्षकों से भी संपर्क करने को कहा है। निदेशक ने कहा कि अगर किसी विद्यार्थी ने तीन माह के बाद भी आधार नंबर को बैंक खातों से नहीं जुड़वाया तो ऐसे मामलों में छात्रवृत्ति जारी नहीं होगी।प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना में 6,549 विद्यार्थियों की राशि रुकी है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत 19,813 पात्र पाए गए। 16,408 को राशि दी गई जबकि बैंक खाते से आधार नहीं जुड़वाने पर 3,405 की राशि को रोका गया है। इसी तरह शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 19,523 विद्यार्थी पात्र थे। 16,311 को पैसा दिया गया और 3,144 की राशि रोकी गई। पोस्ट मैट्रिक योजना में 4,475 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 23,450 विद्यार्थी पात्र पाए गए। 20,742 को राशि जारी हुई जबकि 2,708 को पैसा नहीं दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 23,435 पात्र विद्यार्थी थे। 21,668 को राशि दी गई। बैंक खाते से आधार नहीं जुड़वाने पर 1,767 की छात्रवृत्ति रोका है।
शिमला: जस्टिस राजीव शकधर हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। आज सुबह करीब 11 बजे हिमाचल राजभवन में हुए एक कार्यक्रम में जस्टिस राजीव शकधर ने हिमाचल हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजीव प्रताप शुक्ल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में हिमाचल सरकार के मंत्री, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, हाइकोर्ट के जज और आला अधिकारी मौजूद थे। हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में राजीव शकधर का कार्यकाल एक महीने से भी कम का होगा, क्योंकि जस्टिस राजीव शकधर 18 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव को झारखंड हाईकोर्ट का सीजे नियुक्त किया गया है। हिमाचल हाईकोर्ट के सीजे का कार्यभार संभालने वाले न्यायमूर्ति राजीव शकधर फिलहाल दिल्ली हाइकोर्ट के जस्टिस थे। दिल्ली के ही सेंट कोलंबस स्कूल से उन्होंने आरंभिक शिक्षा हासिल की हैं। उन्होंने 1984 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी-कॉम (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की थी। फिर साल 1987 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। वो नवंबर 1987 में वकील के तौर पर नामित हुए। इसी साल उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से CA की पढ़ाई पूरी की थी। साल 1994 में उन्होंने लंदन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज से लॉ का एडवांस कोर्स पूरा किया। 8 दिसंबर 2005 को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित हुए थे। न्यायमूर्ति राजीव शकधर को 11 अप्रैल 2008 को दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश बनाया गया था। फिर 17 अक्टूबर, 2011 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई। उन्हें 11 अप्रैल 2016 को मद्रास हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया, लेकिन फिर 15 जनवरी, 2018 को उन्हें वापस दिल्ली हाईकोर्ट में ही स्थानांतरित किया गया। मद्रास उच्च न्यायालय में सूचना और प्रौद्योगिकी समिति की अध्यक्षता की है और दिल्ली उच्च न्यायालय में भी इसी पद पर हैं। उन्हें सिविल मुकद्दमे, संवैधानिक कानून, वाणिज्यिक मुकद्दमे, कॉर्पोरेट और कराधान कानूनों पर महारात हासिल है। उल्लेखनीय है कि 18 अक्तूबर को इनकी सेवानिवृति के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर मोस्ट जज न्यायमूर्ति जीएस संधवालिया को हिमाचल हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश भी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पहले ही कर दी थी। उनकी नियुक्ति न्यायमूर्ति शकधर की रिटायरमेंट के बाद होगी।


















































