हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से कम बरसा है, लेकिन बीते सप्ताह जमकर बादल बरसे है। 10 से 16 सितंबर के बीच सामान्य से 48 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस अवधि में किन्नौर जिले में नॉर्मल से 169 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है और अधिक ऊंची चोटियों पर सीजन पर पहला हिमपात भी हुआ। वहीं सोलन जिले में नॉर्मल की तुलना में 160 प्रतिशत अधिक, शिमला में 139 प्रतिशत ज्यादा, बिलासपुर में 142 प्रतिशत, कांगड़ा में 52 प्रतिशत, कुल्लू में 75 प्रतिशत, मंडी में 87 प्रतिशत और सिरमौर में 66 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। पूरे मानसून सीजन में 18 प्रतिशत कम बारिश पूरे मानसून सीजन की बात करें तो इस बार सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 1 जून से 16 सितंबर के बीच 692.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 567.2 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। आज धूप, कल बारिश मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में आज भी बारिश के आसार नहीं है और ज्यादातर भागों में आज भी धूप खिलने का पूर्वानुमान है। बुधवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। परसों से यानी 19 से 22 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा।
** नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं ** भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रेस वक्तव्य में कहा कि नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के सौ दिनों में देश में 15 लाख करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। मात्र सौ दिन में विकास की ऐसी गाथा लिखने की क्षमता सिर्फ़ दुनिया में अकेले नरेन्द्र मोदी के अंदर है। प्रधानमंत्री द्वारा भारत के विकास के लिए किए जा रहे विकासात्मक कार्य विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। परफॉर्मेंस और टाइमली डिलीवर करने की जो राजनीति नरेन्द्र मोदी ने शुरु की उसका परिणाम आज देश के सामने हैं। आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। आज दुनिया के सभी देश भारत की तरफ़ आशा भरी नज़रों से देख रहे हैं। नरेंद्र मोदी के पिछले दो कार्य कालों की तरह तीसरा कार्यकाल भी ऐतिहासिक होगा। नरेन्द्र मोदी ने चुनाव के दौरान स्पष्ट कहा था कि तीसरा कार्यकाल भारत के निर्माण का स्वर्णकाल होगा। दो कार्यकालों में जो सुधार और नीतिगत व्यवस्थाएं की गई है उसका लाभ समूचे देश को मिल रहा है। आने वाला समय हर लिहाज़ से ऐतिहासिक होगा। अपने कहे गए एक-एक शब्द को अक्षरशः लागू करने के लिए नरेन्द्र मोदी बधाई के पात्र हैं। नेता प्रतिपक्ष ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभ कामनाएं दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। 17 सितंबर को प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में युवा मोर्चा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे और प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान करेंगे और साथ ही अपने-अपने पोलिंग बूथ पर सदस्य बनाने का कार्यक्रम करेंगे।
बैजनाथ (आशुतोष): मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, ग्रामीण विकास व पंचायती राज, किशोरी लाल ने गुनेहड में तीन दिवसीय सैर (सायर) मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेले में प्रदेश वासियों को सैर" (सायर) उत्सव की बधाईयां दी। किशोरी लाल ने कहा की हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की धरती है। यहां पर आयोजित होने वाले मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। मेले हमारे जीवन में हर्ष, आनंद, उमंग, उल्लास, प्रेम, शांति, संतुष्टि तथा खुशियों का संचार करते हैं। इन मेलों से सामाजिक सहयोग, समरसता, सौहार्द तथा भाईचारा बढ़ता है। मेले सांस्कृतिक रूप से सभी को समृद्धि प्रदान करते हैं। सीपीएस ने कहा कि मेले, त्यौहार व उत्सव हमारे समाज की पहचान है और इनके आयोजन से क्षेत्र के लोगों को एक दूसरे के साथ मिलने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और सभ्यता को संजोए रखने के लिए मेलों की अहम भूमिका है। मेले व त्योहार हमारी पुरातन व समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के परिचायक हैं। विविधता में एकता के प्रतीक मेले व उत्सवों के आयोजन से हमारी संस्कृति को सहेजने में बल मिलता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए (किसान युवक मण्डल) गुनेहड मेला कमेटी को बधाई दी। मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा शॉल, टोपी भेंट कर सम्मानित किया। सीपीएस किशोरी लाल ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेले के आयोजकों को विधायक निधि से 11000/- रुपए और पैराग्लाइडिंग एसोसेशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने 5100/- रूपये दिए। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगो द्वारा रखी मांगो को चरणबद्ध तरीके पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मेले में आयोजित खेलो में प्रथम और द्वितीय रहे खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान बीड़ सुरेश ठाकुर, प्रधान गुनेहड़ अंजना देवी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, बचित्र कुमार , दुनी चंद , मनोज कुमार , अक्षय कुमार , पिंकू राम, कुशमा देवी , अनिता देवी , निशा देवी , बिट्टू राम , रवि ठाकुर मेला कमेटी के सभी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
** कहा, आम लोगों के छोटे से राजस्व कामों को भी लूट रही जेबें **गरीब वर्ग न्याय से हो जाएगा वंचित हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर रहे एडवोकेट विश्व चक्षु ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर करारा हमला बोला है। विश्व चक्षु ने कहा कि कांग्रेस सरकार अब हाथ-मुंह धोकर लूट-घसोट की नीति पर उतर आई है। अब प्रदेश में जन कल्याणकारी सरकार की बजाय लूटेरों की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि आम-गरीब लोगों के छोटे से राजस्व कार्यों के लिए भी अपने जेबें लूटाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आखिर एक साधारण राजस्व आवेदन करने पर छह रुपए की टिकट के बजाय अब सीधे तीन गुणा से भी अधिक 20 रुपए की वसूली की जा रही है, जबकि एक नकल की फोटोप्रति जो कि बाजार में भी डेढ़ से दो व तीन रुपए में मिलती है, उसके सरकारी दाम 20 रुपए तय कर दिए गए हैं। ऐसे में आम व्यक्ति को अपनी राजस्व जमीनी दस्तावेज में इंतकाल, मुंसाबी व अन्य प्राप्त करने पर प्रति पेज के हिसाब 20 रुपए व एक दर्जन पेज होने पर 300 से 400 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि ततीमा की साधारण कागज पर नकल के ही 50 रुपए वसूले जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से सवाल उठाया है कि आम लोगों से लूटी जा रही राशि को आखिर कांग्रेस सरकार कहां खर्च रही है। राजस्व सहित साधारण कार्यों के आवेदन के शुल्क में ही सीधे पांच से 10 गुणा व इससे भी अधिक बढ़ौतरी कर दी गई है, जबकि दूसरी तरफ सरकार की आर्थिक स्थिति का दूसरे ही दिन रोना रोया जा रहा है। प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी ने भाजपा की ओर से सरकार से श्वेत प्रपत्र जारी करने की मांग को जोर-शोर से उठाया है। जिससे आम लोगों के साथ हो रहे लूट को रोकने का काम किया जा सकें। विश्व चक्षु का कहना है कि ऐसे हालातों को देखते हुए अब गरीब वर्ग न्याय से ही वंचित हो जाएगा। प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एवं पूर्व सीएम के मीडिया कोर्डिनेटर अधिवक्ता विश्व चक्षु ने जिला मुख्यालय धर्मशाला के लोगों व बुद्धिजीवि लोगों ने आम आवेदन व राजस्व दस्तावेजों की फीस में हुई बढ़ौतरी को लेकर मुद्दा उठाया है। जिस पर उन्होंने तुंरत कार्रवाई करते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री को इस संबंध में प्रपत्र लिखकर तीन से छह गुणा बढ़ौतरी किए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। विश्व चक्षु ने कहा कि प्रदेश में अब लोगों को राजस्व कार्यों के लिए जेबें ढीली करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। झूठी गांरटियों व मित्रों को खुश करने के चक्कर में कर्ज़ में डूबी प्रदेश की दुक्खू सरकार स्टांप ड्यूटी बढ़ाकर आम लोगों को लूटने का खेला कर रही है। स्टांप ड्यूटी में 10 गुना की बढ़ोतरी की गई है। एडवोकेट चक्षु ने कहा कि इसके साथ ही लीज, गिफ्ट, सेल, समझौता नामा, गोद-पत्रनामा, तबादला, शपथ-पत्र और पारिवारिक व्यवस्था करवाना महंगा हो गया है। इससे प्रदेश की आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। विश्व चक्षु ने कहा कि शपथ-पत्र और नकल लेने के लिए लगाए जाने वाले आवेदनों पर अब तीन गुना ज्यादा स्टांप शुल्क अदा करना पड़ रहा है। नकल के लिए 7 रुपये की जगह अब 20 रुपए, शपथपत्र के शुल्क को 10 से 20 और एग्रीमेंट के लिए अब 50 की जगह 100 रुपए का शुल्क देना पड़ रहा है। साथ ही टाईपिंग और सत्यापित के लिए अलग से शुल्क लोगों को देना पड़ रहा है, जिससे एक साधारण आवेदन ही आम व्यक्ति की दियाड़ी की राशि निगल रहा है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री से सवाल उठाते हुए कहा कि आम लोगों से लूटपाट किए जाने का कार्य जल्द ही बंद करना होगा, अन्यथा भाजपा अब सड़कों में उतरकर धरना-प्रदर्शन करेगी।
** यूनिवर्सल कार्टन के माध्यम से बागवानों ने 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार से अधिक पेटी सेब मंडियों में भेजा यूनिवर्सल कार्टन की व्यवस्था प्रदेश में सेब बागवानी के क्षेत्र में बहुआयामी प्रयास है, जिससे बागवानों के उत्पाद की गुणवत्ता की सुरक्षा के साथ उन्हें बेहतर दाम प्राप्त करने में मदद मिल रही है। सरकार के इस कदम से बागवानों को नई दिशा व आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है। प्रदेश में बागवानों को पैकिंग समाधान की आवश्यकता और सेब की गुणवत्ता को बनाए रखने व बेहतर दामों की आवश्यकता के तहत यूनिवर्सल कार्टन की उपयोगिता कारगर साबित हो रही है। पारम्परिक कार्टन के उपयोग से फसलों को नुकसान की शंका व कीमतें गिरने की समस्या से भी निजात मिलेगी। यूनिवर्सल कार्टन से बागवानों को मानकीकृत, टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाली पैकिंग सुविधा प्राप्त हुई है जिससे फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई व बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। इससे सेब को होने वाली क्षति से बचाया जा सकता है व गुणवत्ता बनी रहती है। इससे जहां बागवानों को सेब की कीमत तय करने का अधिकार मिला है वहीं बिचौलियों और व्यापारियों की निर्भरता से बागवान का बचाव होगा। यूनिवर्सल कार्टन के माध्यम से बागवान सीधे अपने उत्पाद की पैकिंग बेहतर रूप से करके अधिक मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए विशेष मानक भी निर्धारित किए गए हैं जिसमें आकार, तहों की संख्या, वजन अथवा क्षमता आदि मानकों का पालन कर उच्च गुणवत्ता वाले कार्टनों के माध्यम से फलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा इसे लागू करने के लिए बागवानों का समर्थन, कार्टन की उपलब्धता, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की व्यवस्था के माध्यम से कार्टन का सही उपयोग करने के प्रति जानकारी व जागरूकता प्रदान की गई। स्थानीय स्तर पर कार्टन निर्माण इकाइयों को प्रोत्साहित कर बागवानों को कार्टन उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया। बागवानों की आय में वृद्धि तथा आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए यूनिवर्सल कार्टन महत्त्वपूर्ण कदम है। अन्य फसलों के लिए भी ये पहल एक आदर्श के रूप में देखा जा रही है। इस वर्ष सेब सीजन के दौरान प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार 542 यूनिवर्सल कार्टन से सेब की फसल अभी तक देश की विभिन्न मंडियों में पहुंचाई जा चुकी है। हिमाचल प्रदेश में कृषि उत्पाद विपणन समिति के अन्तर्गत मंडियों द्वारा तथा समितियों के माध्यम से स्थापित नियंत्रण कक्षों एपीएमसी में मंडियों के बाहर से जाने वाले माल के पंजीकरण के तहत अभी तक शिमला एवं किन्नौर समिति में 71 लाख 48 हजार 757, सोलन से 19 लाख 47 हजार 511, कुल्लू एवं लाहौल-स्पिति कृषि उत्पाद विपणन समिति द्वारा 13 लाख 1668 यूनिवर्सल कार्टन के माध्यम से सेब देश की मंडियों में भेजा गया। कांगड़ा विपणन समिति से 5,201, सिरमौर 1312, ऊना समिति द्वारा 918, बिलासपुर 456 तथा हमीरपुर के माध्यम से 1921 व चम्बा कृषि उत्पाद विपणन समिति द्वारा 30 पेटी यूनिवर्सल कार्टन का कारोबार भी किया गया। एचपीएमसी द्वारा भी लगभग 50 हजार यूनिवर्सल कार्टन प्रदेश की विभिन्न मंडियों में भेजे गए हैं।
देवभूमि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर तीज त्यौहार हर्षों-उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। जिनका अपना विशेष महत्व है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन त्यौहारों की अपनी विशिष्ट पहचान है। जहां ग्रामीण बड़े शौक से इन त्यौहारों के आने की तैयारियां करते हैं। इनमें सायर पर्व एक बड़े त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। मंडी जनपद में सायर पर्व का बड़ा महत्व है। यह त्यौहार बरसात खत्म होते ही अश्विन माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। जिसमें सबसे पहले सायर पूजन होता है। परिवार के सभी सदस्य ब्रह्ममुहूर्त में स्नान करने उपरांत सैर की पूजा करते हैं। देवताओं को नई फसलों और फल आदि का भोग लगाया जाता। इनमें धान की बाली, भुट्टा (गुल्लू), खट्टा (बड़ी नीबू), ककड़ी और अखरोट आदि की पूजा की जाती है। उसके बाद परिवार के छोटे सदस्य अपने से बड़ों को दृभ देकर आशीर्वाद लेते हैं। मंडी जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे और बड़े सभी सैर की द्रुभ का खासा आनंद लेते हैं। बच्चे टोलियों में निकल कर गांव गांव जाकर द्रुभ देकर बड़ों से आशीर्वाद लेते हैं। सैर त्यौहार की पूर्व संध्या को सग्रांद पर्व मनाया जाता है। जिसमें तरह तरह के व्यंजन पकाकर ग्रामीण एक दूसरे को मेहमानबाजी की दावत देते हैं।
कांगड़ा: लॉरेट शिक्षण संस्थान में दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का हुआ समापन। इस अवसर पर मुख्या आतिथि के रूप में लॉरेट शिक्षण के प्रबंधक एवं निर्देशक डॉ रण सिंह ने शिरकत की। निर्देशक एवं प्राचार्य डॉ एम् एस आशावत ने मुख्या आतिथि का स्वागत किया। इस कॉन्फ्रेंस में प्रतिभागियों को नैनोटेक्नोलाजी के विषयों के बारे में अवगत करवाया गया। मुख्यवक्ता के रूप में औद्योगिक अनुसंधान परिषद पालमपुर से डॉ अमिताभ आचार्य प्रिंसिपल साइंटिस्ट एंड एसोसिएट प्रोफेसर एवं सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी से डॉ ग़ौरव कपूर तथा डॉ कामाक्षी एम डी मेडिसिन नेफ्रोलॉजी रहे। एंड रीनल ट्रांसप्लांट मेडिसिन डॉ अमिताभ ने कहा नैनोटेक्नोलॉजी उपकरणों में इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सा, ऊर्जा, और बहुत कुछ जैसे अनुप्रयोगों की एक विस्तृत श्रृंखला है। और हम नैनो तकनीक का उपयोग करके अद्वितीय गुणों और कार्यों वाली सामग्री, उपकरण और प्रणालियाँ बना सकते हैं। डॉ कपूर ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए विभिन एन्ज़ाइम्स के बारे में जानकारी साँजा की डॉ कामाक्षी एमडी मेडिसिन ने क्रोनिक किडनी डिजीज के बारे में जानकारी साँजा की उन्होंने कहा की स्वस्थ गुर्दों को बनाए रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना, नमक और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से कम संतुलित आहार लेना, रक्तचाप और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करना, नियमित शारीरिक गतिविधि में शामिल होना, दर्द निवारक दवाओं के अत्यधिक उपयोग से बचना और धूम्रपान से बचना शामिल है। इस कांफ्रेंस में पोस्टर प्रेजेंटेशन एंड ओरल प्रेजेंटेशन में अवल रहे और आए हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।प्राचार्य डॉ एम् एस आशावत ने सभी प्रतिभागियों और विभिन यूनिवर्सिटी से आए प्रोफेसरों का धन्यवाद किया और कहा भविष्य में लॉरेट इंस्टिट्यूट इस तरह के कार्यक्रम को बढ़ावा देगा ताकि छात्र-छात्रों को नए इनोवेशन और रिसर्च के बारे में जानकारी प्रदान करवा सके। कांफ्रेंस के सयोजक डॉ विनय पंडित और डीन स्टूडेंट वेलफेयर सी पी एस वर्मा ने भी सभी प्रतिभागियों का तह दिल से धन्यवाद किया। इस उपलक्ष पर डॉ अमर दीप, डॉ परवीन, डॉ अदिति कौशिक, डॉ प्रतिमा आशावत तथा स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
राजकीय महाविद्यालय ज्वाला ने हिंदी दिवस के अंतर्गत हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया था, जिसके अंतर्गत नारा लेखन निबंध लेखन कहानी लेखन कविता लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के सभी संकायों के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर यशिका बीकॉम द्वितीय वर्ष से और द्वितीय स्थान पर संजना व प्रथम वर्ष से तृतीय स्थान पर शिवानी बीए द्वितीय वर्ष से और निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तमन्ना भी अदिति वर्ष से और द्वितीय स्थान पर रितिका कुमारी बीए द्वितीय वर्ष से और तीसरे स्थान पर सुनैना कटोच बीए प्रथम वर्ष से और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रिमी शर्मा बीए तृतीय वर्ष से और द्वितीय स्थान पर दीक्षा बीए द्वितीय वर्ष से और तृतीय स्थान पर अतुल बीकॉम तृतीय वर्ष से और कहानी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुस्कान और द्वितीय स्थान पर वंशिका और पलक धीमान और तृतीय स्थान पर नाजिया व तृतीय वर्ष से और काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्पण बीए तृतीय वर्ष और द्वितीय स्थान पर निशा द्वितीय वर्ष से और तृतीय स्थान पर रिया बीए तृतीय वर्ष से रही भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रानी का और द्वितीय स्थान पर अपना एवं तृतीय स्थान पर नैंसी रही यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉक्टर सुशील बस्सी के निर्देशन में करवाया गया। इसमें प्राचार्य ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को अपनी दैनिक कार्यशैली में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने का आह्वान किया इस समय पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
राष्ट्रीय पोषण माह अभियान 2024 के अंतर्गत आयुष विभाग कांगडा के अंतर्गत आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर सोलबनेहड़ में शुकवार को आंगनबाड़ी सोलबनेहड़ केंद्र और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक लंबागांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुर्वेदिक द्वारा अनीमिया के बचाव और आयुर्वेदिक आधारित पोषण समाधान और कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए प्रौद्योगिकी उपयोग जैसे पोषण ट्रेकर ऐप का संयोजित उपयोग संबंधित जानकारी दी गई । कार्यक्रम में अश्वगंधा का पौधा आंगनबाड़ी और पंचायत स्तर के लोगों को बांटने के साथ उसके रखरखाव के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला अधिकारी कांगड़ा डा. हरीश भारद्वाज व उपमंडल आयुष चिकित्सा अधिकारी बालकरूपी डा. अनिता शर्मा के मागदर्शन से किया।
जयसिंहपुर: ऐम एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल बागकुलंजा जयसिंहपुर ने इंदौरा स्कूल में आयोजित अंडर-14 लड़कों की कांगड़ा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल में जीत हासिल की है। ऐम एकेडमी स्कूल देहरी के कॉमेट मेन्सा स्कूल को फाइनल में हराकर यह जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जीती। स्कूल के प्रबंधक राकेश सरोच ने बास्केटबॉल में जिला का चैंपियन बनने पर सभी खिलाड़ियों, कोच, स्कूल स्टाफ को गौरवशाली उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि ऐम एकेडमी स्कूल बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया उन्होंने सभी छात्रों से आग्रह किया कि ऐसे ही कड़ी मेहनत करते रहे ताकि भविष्य संवर जाए।
राजकीय महाविद्यालय सुघ-भटोली में हिन्दी दिवस मनाया गया। 14 सितम्बर 1949 को भारत सरकार ने हिन्दी को राष्ट्रभाषा घोषित किया था, जिसके उपलक्ष्य में इस दिन को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रार्चाय डा० नमेश ने बच्चों को हिन्दी दिवस का महत्व समझाया तथा हिन्दी भाषा क्यों हमारे लिए महत्वपूर्ण है, इस पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला l बच्चों ने भी इस अवसर पर कविता पाठ किया , तथा हिन्दी जो कि हमारी मातृ भाषा है, के प्रचार-प्रसार के लिए हमेशा प्रयत्नरत रहने का प्रण भी लिया। समस्त स्टाफ सदस्य भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
राजकीय स्नातक महाविद्यालय इंदौरा में आज 14 सितंबर को "हिंदी दिवस" मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सुमीक्षा गुप्ता ने की । कार्यक्रम के आयोजक हिंदी के प्राध्यापक कुलवंत परमार ने सभी का स्वागत किया, इस अवसर पर बच्चों ने कविता पाठ और हिंदी विषय पर अपने विचार रखे। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी कविता पाठ व हिंदी पर अपने व्याख्यान दिए महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉक्टर अश्वनी अवस्थी, प्रोफेसर योगेश पाल, प्रोफेसर अंजना गौतम, प्रोफेसर रेखा पठानिया, प्रोफेसर विवेक प्रोफेसर रोहित गांधी, प्रोफेसर आरती देवी, प्रोफेसर रजनी, प्रोफेसर सुरेश, व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं में शिवांगी शर्मा, दीक्षा ,अंजलि, साक्षी, रेवा ,प्रगति व पलक ने कविता पाठ प्रस्तुत किया अंत में प्रोफेसर कुलवंत परमार ने सभी उपस्थित प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं का धन्यवाद किया।
हिमाचल प्रदेश में अब गिफ्ट डीड लैंड पर ही सड़कों का निर्माण नहीं होगा। गिफ्ट डीड का पहले विभाग के नाम पर म्यूटेशन करवाया जाएगा। उसके बाद विभाग आगे की कार्रवाई शुरू करेगा, ताकि कोई भी लैंड होल्डर बाद में कोर्ट में मुआवजे की मांग न कर सके। इस मामले पर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सालों पहले लोग गांव में सड़क निर्माण करते समय गिफ्ट डीड पर लैंड देते थे। सालों से ऐसा ही चलता आ रहा था। हमने भी उसी परंपरा का पालन किया। प्रदेश के अधिकतर गांवों में लोक निर्माण विभाग द्वारा गिफ्ट डीड के आधार पर सड़के निकाली गई हैं, लेकिन कई सालों बाद अब लोग इस गिफ्ट डीड से साफ इंन्कार करते हुए मुआवजे के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे है। कोर्ट के आदेशों के बाद प्रदेश सरकार को यह मुआवजा भी देना पड़ रहा है। इस मुआवजे के कारण प्रदेश सरकार की आर्थिक हालत और खराब होती जा रही हैं। प्रदेश के खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस तरह के मामले आने के बाद सरकार ने सीख ली है और अब गिफ्ट डीड की गई जमीन पर बिना म्यूटेशन के सड़क नहीं बनाई जाएगी। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी आदेश जारी किए गए हैं। मंडी जिला के सराज विधानसभा के जंजैहली में सराज टेलेंट एवं टूरिज्म फेस्टिवल के शुभांरभ के मौके पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सराज के जंजैहली में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस साल लाखों पर्यटक यहां पहुंचे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी भी बढ़ी है। इस क्षेत्र के लिए अलग से पॉलिसी बनाई जाएगी, ताकि कुल्लू मनाली की तरह इस क्षेत्र को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके।
प्रदेशभर में हिंदू संगठनों द्वारा अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर आवाज उठाई जा रही है। विश्व हिंदू परिषद ने आज हिमाचल बंद का ऐलान किया है। दोपहर 1:30 बजे तक सभी दुकानें बंद रखने की अपील की है। वहीं, कुल्लू जिले में भी व्यापार मंडल ने आधे दिन के लिए कुल्लू और भुंतर में बंद का आह्वान किया है। मंडी में अवैध मस्जिद को तोड़ने के लिए नगर निगम ने 30 दिन का अल्टीमेटम दिया है, जबकि सुन्नी में आज हिंदू संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा, जिसे देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है, ताकि कानून व्यवस्था न बिगड़े।
हिमाचल: विश्व सहयोग आर्थिक मंच और ग्रामीण भारत के गैर सरकारी संगठनों के परिसंघ ने पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा को वैश्विक पुरस्कार नेताजी सुभाष चंद्र वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया है। 13-14 सितंबर को तिब्बती इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स मैक्लोडगंज में देश के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से WCo-OPEF की ओर से आयोजित 'सहकारी आर्थिक ढांचे के माध्यम से असमानता को कम करने के लिए वैश्विक सहमति बनाने पर एशिया-प्रशांत सम्मेलन' में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने उन्हें यह सम्मान दिया है। सार्वजनिक नीति में विधायक सुधीर शर्मा के नेतृत्व और सामाजिक कार्य, खेल और हिमालयी बागवानी में विशेष रुचि से ग्रामीण भारत के विकास के लिए उनकी उत्कृष्ट और अदम्य सेवा के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। मूल रूप से एक कृषक होने के नाते वे पहाड़ी कृषि के प्रति किसानों की क्षमता निर्माण में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। उन्होंने शहरी विकास के लिए अपनी गहरी सोच के लिए महत्वपूर्ण और व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त योगदान दिया है। मौजूदा वक्त में सुधीर शर्मा भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। साल 2003 में वे पहली बार विधायक का चुनाव जीते थे। सुधीर शर्मा हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पांचवीं बार के विधायक हैं। राज्य में तत्कालीन वीरभद्र सरकार के दौरान साल 2012 से साल 2017 तक सुधीर शर्मा शहरी विकास मंत्री भी रह चुके हैं। उनके पिता पंडित संत राम राज्य के कद्दावर नेता रहे हैं। विधायक सुधीर शर्मा ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए इसे धर्मशाला की जनता को समर्पित किया है।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में एनएसएस के व इको क्लब के सदस्यों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय परिसर व बाबा टीला में पौधरोपण किया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ अंजू आर चौहान एनएसएस, इको क्लब के प्रभारी प्रो. संजीव जसवाल, डॉ सुरेश, डॉ शर्मिता पठानिया, प्रो सुरेंद्र, प्रो भीष्म दत्त एवं मंदिर कमेटी बाबा टिल्ला के उपप्रधान हंसराज व सेवक ओम प्रकाश, राकेश कुमार आदि भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
राजकीय स्नातक महाविद्यालय इंदौरा में कैरियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा फाइनेंशियल फ्रॉड और अवेयरनेस पर एक दिवसीय सेमिनार करवाया गया। सेमिनार पीएनबी के सौजन्य से करवाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया। इसमें वक्ता संतोष ने साइबर क्राइम तथा साइबर बुलिंग पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अश्वनी अवस्थी ने की l इस अवसर पर डॉक्टर अवस्थी, प्रोफेसर कुलवंत परमार, डॉ अक्षय कुमार, डॉ विवेक कुमार, प्रोफेसर रजनी ,प्रोफेसर आरती, प्रोफ़ेसर दीपक, प्रोफेसर पूनम आदि उपस्थित रही।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को आवारा कुत्तों की नसबंदी और अन्य बिंदुओं से जुड़े मामले में पुनर्विचार के आदेश दिए हैं। केंद्र सरकार ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और उन्हें रोगाणु रहित (जर्म फ्री) करने के बाद उसी स्थान पर वापिस छोड़े जाने के नियम बनाए हैं। एनिमल बर्थ कंट्रोल एक्ट-2023 के तहत बनाए गए नियम में आवारा कुत्तों को नसबंदी और उन्हें रोगाणु रहित करने के बाद वापिस उसी स्थान पर छोड़ा जाता है, जहां से उन्हें नसबंदी के लिए पकड़ा जाता है। हाईकोर्ट ने कहा कि इस नियम पर पुनर्विचार की जरूरत है। अभी जो किया जा रहा है, वैसा करने से छोटे बच्चों व बुजुर्ग लोगों को कुत्तों के आक्रमण का खतरा अधिक है। हाईकोर्ट ने इस बात को संबंधित अथॉरिटी के ध्यान में लाने के आदेश देते हुए कहा कि उपरोक्त प्रावधान में उपरोक्त संशोधन कर शहरी और स्कूलों के आसपास के क्षेत्रों को इस नीति से मुक्त रखा जाए। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव व न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने राज्य सरकार के वन विभाग और नगर निगम शिमला को आदेश दिए कि वह बंदरों और कुत्तों के आतंक को नियंत्रित करने के लिए अपने प्रयास जारी रखे। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने इस संदर्भ में तेलंगाना हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए इसी तर्ज पर राज्य के वन विभाग को स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश जारी किए। इन आदेशों में राज्य सरकार को मानव-वन्यजीव संकट का व्यापक अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञ निकायों को शामिल करने और सभी हितधारकों के साथ-साथ स्थानीय आबादी को इस बारे में जागरूक करने को कहा गया है। राज्य सरकार को बंदरों की व्यापक जनगणना और इनसे समस्या वाले क्षेत्रों/स्थानों की पहचान करने के आदेश भी जारी किए हैं। साथ ही फसल वाले खेतों की सुरक्षा के लिए अवरोध लगाने और सौर बाड़ लगाने पर भी विचार करने को कहा गय। ये ख्याल रखने के लिए भी आदेश दिए कि यह बाड़ जानवरों अथवा इंसानों के लिए घातक न हो। सरकार को पशु परिवहन नियम-1978 का पालन करते हुए पास के वन क्षेत्रों में बंदरों के पुनर्वास के लिए वन क्षेत्रों में फलदार पेड़ उगाने पर विचार करने को कहा गया है। बीमार और घायल बंदरों के बारे में जानकारी के लिए एक हेल्पलाइन नंबर स्थापित करने और इसका व्यापक प्रचार करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश में आईएएस समेत सभी प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अफसरों के कामकाज को अब गुड-वेरी गुड के मानक पर नहीं आंका जाएगा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। अब अधिकारियों के कामकाज को 1 से 10 तक के नंबरों से आंका जाएगा। वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट में 1-2 या 9-10 नंबर देने का तर्क भी देना अनिवार्य कर दिया है। वीरवार को कार्मिक विभाग ने राजपत्र में रिपोर्ट बनाने के नए नियम अधिसूचित कर दिए हैं। अब काम नहीं करने वाले अफसरों की रिपोर्ट में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर ही प्रशासनिक सचिवों, उपायुक्तों और अधिकारियों को कार्यभार मिलेगा। जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अधिकारियों के कार्य परिणामों में बदलाव लाने को सरकार ने नियमों को संशोधित किया है। कार्मिक विभाग की अधिसूचना के अनुसार नई प्रणाली के तहत प्रदर्शन मूल्यांकन सीधे सभी अधिकारियों के कार्य परिणामों से जुड़ा होगा। उत्कृष्ट, बहुत अच्छा, अच्छा और औसत जैसी पारंपरिक वर्णनात्मक श्रेणियों को एक संख्यात्मक ग्रेडिंग स्केल से बदल दिया है। वार्षिक कार्य योजना की उपलब्धियां, अन्य कार्य-संबंधी विशेषताएं और व्यक्तिगत और कार्यात्मक विशेषताएं सुधारों में नकारात्मक अंकन भी शामिल किया गया है। अधिकारियों का मूल्यांकन तीन प्रमुख संकेतकों के आधार पर किया जाएगा। इसके तहत सरकारी आदेशों या परामर्श का पालन न करने पर अधिकारियों के 1-10 के मापदंड पर अपने समग्र ग्रेड से दो अंक कम होने की भी संभावना हो सकती है। वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली प्रक्रिया अब पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इससे संचालन सुव्यवस्थित होगा और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 31 दिसंबर की समय सीमा लागू होगी।
** SDM शिल्पी बेकटा ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज धर्मशाला कांगड़ा चैप्टर द्वारा नेशनल हेरिटेज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता डी ए वी पब्लिक स्कूल देहरा में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम शिल्पी बेकटा ने शिरकत की। कांगड़ा चैप्टर के प्रभारी एलएन अग्ग्रवाल ने स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा को विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। अग्रवाल व इंटैक सदस्य राघव गुलेरिया ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को पौराणिक,ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों को संजोकर रखने के लिए विस्तृत जानकारी दी। देहरा उपमंडल के अंतर्गत स्थित हरिपुर एवं गुलेर के कला एवं साहित्य में योगदान पर प्रतियोगिता में भाग लेने आए विभिन विद्यालयों के बच्चो को अवगत कराया। मुख्य अतिथि उपमंडल अधिकारी शिल्पी बेकटा ने इंटैक द्वारा करवाई जा रही विभिन प्रतियोगितायों,कार्यशालायों व भ्रमण सम्बन्धित गतिबिधियों के लिए प्रभारी अग्ग्रवाल का आभार व्यक्त किया और बच्चों को इनमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रिंसिपल विश्वास शर्मा ने भी अपने संबोधन में बच्चों को अपनी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को संजोकर रखने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में देहरा उपमंडल के शिवालिक इंटरनेशनल कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल नंगल चौंक, लोरियाट ग्लोबल स्कूल कथोग,अल्पाइन पब्लिक स्कूल सुक्का बाग, दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल सुनेहत एवं डी ए वी पब्लिक स्कूल देहरा के लगभग 60 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में देहली कॉन्वेंट स्कूल के विपुल और मान्या प्रथम, लॉरेट स्कूल देहरा के सुभाय और प्राग तथा डी ए वी देहरा के अविनाश और अभिमन्यु भी द्वितीय स्थान पर रहे। प्रिंसिपल विश्वास शर्मा और इंटैक प्रभारी अग्रवाल ने प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहने वाले छात्रों तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इंटैक सदस्य आशा अग्ग्रवाल, डॉ जनमेजय गुलेरिया व राघव गुलेरिया ने प्रतियोगिता सम्पन करवाने में अहम भूमिका निभाई।
मंडी: हिमाचल प्रदेश की चर्चित एचएएस अधिकारी ओशीन शर्मा को नोटिस मिला है। लाइमलाइट में बनी रहने वाली HAS अधिकारी ओशिन शर्मा की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है। सोशल मीडिया पर हीरो की भूमिका निभाने वाली ओशीन शर्मा अपनी ड्यूटी के मामले में जीरो साबित हुई हैं और यही कारण है कि उन्हें एसडीएम धर्मपुर ने नोटिस जारी कर ये पूछा है कि प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों में देरी क्यों की जा रही है। बता दे कि ओशिन शर्मा मंडी जिले के धर्मपुर के संधोल में तहसीलदार के पद पर कार्यरत है। जब उन्होंने तहसीलदार संधोल के पद पर अपनी सेवाएं शुरू की थी तो उन्होंने दिन रात काम किया, जिससे उनकी खूब वाहवाही हुई लेकिन धीरे-धीरे ओशीन शर्मा इन कार्यों से दूर और सोशल मीडिया के करीब आती हुई नजर आई वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह लोगों को सोशल मीडिया पर परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित जानकारी भी देती हैं ओशीन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी करती हैं और सामाजिक कुरितियों के प्रति लोगों को सचेत करने में भी अपना योगदान देती हैं, लेकिन ओशिन शर्मा शायद सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा एक्टिव हो गई कि वे अपने प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों को भूल गई। यही कारण रहा कि जब डीसी मंडी ने उनके कार्यों की समीक्षा की तो वह संतोषजनक नहीं पाए गए और उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
**राज्य में भूस्खलन से 37 सड़कें बाधित हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 17 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 12 व 13 सितंबर के लिए कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, राज्य में बुधवार सुबह 10:00 बजे तक जगह-जगह भूस्खलन से 37 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। वहीं दो पुल भी क्षतिग्रस्त चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त 106 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हैं। माैसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर की देर रात से 14 सितंबर तक वर्षा की गतिविधि की तीव्रता और वितरण में वृद्धि होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान हल्की से मध्यम तीव्रता की व्यापक वर्षा होगी। बारिश की अधिकतम तीव्रता 13 सितंबर को सिरमौर, सोलन, शिमला, बिलासपुर, किन्नौर और आसपास के क्षेत्रों में होगी। इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मंडी, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। 14 सितंबर से वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। साथ ही अपनी यात्रा को माैसम की स्थिति के अनुसार प्लान करने की सलाह दी गई है।
शिमला के संजौली में बनी मस्जिदो को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। आज प्रदर्शन के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है। इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर बनी हुई है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि संजौली मुद्दे की गहराई तक जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह के प्रयास आगे न किए जा सकें। किन कारणों से ये परिस्थितियां बनी हैं, इसके कारण क्या रहे हैं। स्थानीय लोगों में रोष के कई कारण हैं। ऐसी अनेकों घटनाएं पिछले कुछ वर्षों में देखने को मिली हैं। सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश का बंटाधार किया है। कांग्रेस को पता ही नहीं है कि सरकार चलानी कैसे है। कांग्रेस किए गए झूठे वायदे पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं। सरकार की माली हालत इतनी खराब हो गई है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक-एक हफ्ता अपने वेतन और पेंशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही पेट्रोल और डीजल पर दो बार टैक्स बढ़ा दिया। अब दूध और पर्यावरण के नाम पर सेस लगाने वाले हैं, किसी न किसी तरह जनता की जेब से पैसा निकालने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है और जनता पर बोझ डाल रही है। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी सरकार नहीं चला पा रही है तो इन्हें छोड़ देना चाहिए। वायदे पूरे करने के लिए जनता पर टैक्स का बोझ लादा जा रहा है, जिससे स्पष्ट है कि कर्नाटक की तरह हिमाचल में भी कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में खुशहाली आई है। अब वहां पर्यटकों की भरमार है, भारी निवेश आने से नए रिकार्ड बने हैं और आतंकवादी घटनाओं में 70 फीसदी की कमी आई है, जिन तीन परिवारों ने जम्मू-कश्मीर को लूटा और अपने लिए सुख सुविधाएं जुटाई, वर्तमान में उनके उम्मीदवार हारते हुए दिख रहे हैं। उमर अब्दुला पहले कहते थे मैं विधानसभा नहीं लडूंगा, अब दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों जगह हालत खस्ता लग रही है। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस किस दिशा में जा रही हैं? जहां पर पत्थरबाजी, नशा बेचने, अलगाववादी औक आतंकवादी सोच वाले लोगों को जेलों से छोड़ने की बात कही जा रही है। इससे साफ है कि यह लोग जम्मू-कश्मीर में नई आफत खड़ी करना चाहते हैं। आफत खड़ी होने से जम्मू-कश्मीर की शांति भंग होगी। नेशनल कांफ्रेंस औक कांग्रेस धारा 370 को पुन: लागू करने की बात भी जम्मू-कश्मीर में कह रही हैं। ये दर्शाता है कि यह लोग बाबा साहब अंबेडकर और जम्मू-कश्मीर के खिलाफ हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जहां रिजर्वेशन खत्म करना चाहते हैं, वहीं इनकी पार्टी और परिवार ने लोकतंत्र की हत्या इमरजेंसी लगाकर की थी और संविधान में कई संशोधन पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी तक किए, जिससे साफ है कि यह लोग बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ हैं और अब जम्मू-कश्मीर के लोगों से उनके हक भी छीनना चाहते हैं।
राजकीय महाविद्यालय सुघ भटोली में सत्र 2024-25 के लिए नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सीमा देवी को प्रधान, पूजा देवी को उप प्रधान, रजनी कुमारी को संयुक्त सचिव, प्रो. शशि भूषण को सचिव तथा डॉ. पंकज कौशल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मंजू शर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया। इसके पश्चात पीटीए कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें महाविद्यालय में नए सत्र में किए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर रूपरेखा भी तैयार की गई। प्राचार्य डॉ. नमेश कुमार ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी तथा उनसे सदैव सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का कार्य जल्द ही क्लाउड पर शिफ्ट होगा। कार्य को क्लाउड पर शिफ्ट करने का 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। क्लाउड सिस्टम पर जाने से जहां बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूलों को राहत मिलेगी, वहीं परीक्षा परिणाम देखने और आवेदन करने वालों को भी साइट के हैंग से पेश आने वाली समस्याओं से भी सदा के लिए निजात मिलेगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड से सरकारी सहित कई निजी स्कूल संबद्धता प्राप्त किए हुए हैं, जिसके चलते बोर्ड प्रबंधन के पास हर वर्ष हजारों विद्यार्थियों का डाटा पहुंचता है। यह अधिकतर ऑनलाइन ही रहता है। साइट पर डाटा अपलोड करने में दिक्कत पेश आती है। दूसरी ओर शिक्षा बोर्ड जब भी रिजल्ट निकालता है, तो अभ्यर्थियों को अपना रिजल्ट देखने में सर्वर स्लो होने के कारण दिक्कतें होती हैं। इसके अलावा शिक्षा बोर्ड की ओर से जब अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाते हैं तो सर्वर के स्लो होने के कारण मुश्किल होती है। शिक्षा बोर्ड को बार-बार अंतिम तिथि में बदलाव करना पड़ता है। अब स्कूल प्रबंधन और अभ्यर्थियों को राहत पहुंचाने सहित बोर्ड के अन्य कार्यों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए क्लाउड पर शिफ्ट किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड में पिछले कुछ दिनों से छात्र हित में काफी बदलाव किए गए हैं। इसी कड़ी में बोर्ड की कार्यप्रणाली को भी क्लाउड बेस्ड बनाया जा रहा है, ताकि रिजल्ट और आवेदन करने के दौरान अभ्यर्थियों को खासी राहत मिलेगी।
**फैसला सरकार पर छोड़ा हिमाचल के काॅलेजों के प्राचार्य प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव करवाने के पक्ष में नहीं हैं। प्राचार्य इस बार भी मेरिट आधार पर एससीए का गठन चाहते हैं। मंगलवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश विवि (एचपीयू) और सरदार पटेल विवि (एसपीयू) की खेल एवं पाठ्येत्तर गतिविधि परिषद की बैठक में विभिन्न काॅलेजों से पहुंचे प्राचार्यों ने प्रत्यक्ष चुनाव को लेकर अपनी राय रखी। एचपीयू के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने प्राचार्यों से चुनाव करवाने के बारे में राय ली। देर तक चली बैठक में प्राचार्यों ने प्रत्यक्ष चुनाव न करवाने की सलाह दी। प्राचार्यों ने कहा कि प्रत्यक्ष चुनाव करवाने से काॅलेजों समेत विवि में अकादमिक सेशन गड़बड़ा जाएगा और कक्षाएं प्रभावित होंगी। अगर चुनाव प्रत्यक्ष करवाए जाते हैं तो चुनावी प्रक्रिया में कम से कम एक माह से अधिक का समय लगेगा, ऐसे में पढ़ाई प्रभावित होगी। लिहाजा, कॉलेजों में अप्रत्यक्ष रूप से मेरिट आधार पर एससीए का गठन होना चाहिए। कुलपति एक दो दिन में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। चुनाव प्रत्यक्ष होंगे या मेरिट पर, अब इसका फैसला सरकार ही लेगी। बता दें कि विवि और कॉलेजों में हिंसा बढ़ने के कारण प्रत्यक्ष चुनाव वर्ष 2013 में बंद हैं। बैठक में कुलपति ने सभी कॉलेज प्राचार्यों को यूजीसी नेक टीम का दौरा करवाकर ग्रेडिंग करवाने के निर्देश दिए। कहा कि कॉलेज चाहे छोटा हो या बड़ा, ग्रेडिंग करवाना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि अब कॉलेजों के पात्र शिक्षक सभी विषयों में भी पीएचडी करवा सकेंगे, इसके लिए वे गाइड बन सकेंगे। यह फैसला हो चुका है, विवि जल्द अधिसूचना जारी करेगा। परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द निकाले जा सकें उसके लिए क्लस्टर प्रणाली अपनाई जाएगी। इसके लिए काॅलेजों को जोन में बांटा जाएगा और एक नोडल महाविद्यालय बनाकर वहां पर ही पेपरों का मूल्यांकन किया जाएगा। इससे करीब डेढ़ महीने का समय बचेगा और परिणाम एक माह के भीतर निकाले जा सकेंगे। प्राचार्यों ने इस प्रयास की सराहना की और सहयोग करने की बात कही। प्राचार्यों ने कॉलेजों की व्यवस्थाओं में और सुधार लाने के सुझाव दिए।
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चन्नौर में लड़कों की अंडर-19 देहरा खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें देहरा जॉन के लगभग 200 छात्रों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया, जिन मे कबड्डी वॉलीबॉल, खो-खो बैडमिंटन, कुश्ती प्रमुख रहे। खो-खो में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा ने जीत हासिल की तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनखंडी द्वितीय स्थान पर रहा। कुश्ती प्रतियोगिता में 61 किलोग्राम भार वर्ग में भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा के पृथ्वी सिंह ने बाजी मारी तथा स्कूल के लिए गोल्ड मेडल जीता। खो-खो में शानदार प्रदर्शन करते हुए देहरा के छात्रों ने अपना दबदबा शुरू से ही बनाया तथा जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। अब देहरा जॉन की ओर से अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं में यह टीम जिला स्तर पर भाग लेगी जो कि जीएसएस एस पपरोला मे 13-09-2024 से शुरू हो रहे है। यह टीम देहरा जोन का प्रतिनिधित्व करेगी। इस मौके पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य, स्टाफ में छात्र-छात्राओं ने खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर बैंड बाजे के साथ स्वागत किया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल वर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया व उनके जिला स्तर पर जीत का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि खो-खो में तथा कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर बच्चों ने स्कूल का तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह हम सब के लिए गर्व की बात है तथा उन्होंने बच्चों का, खिलाड़ियों का तथा अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह, टीम के कोच एवं इतिहास के प्रवक्ता विजय कुमार, प्रवक्ता पवन कुमार, राजेश कुमार, संदीप सकलानी, विकास शर्मा, सुरेंद्र चुरिया, IP अशोक कुमार, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमराज विशेष रूप से उपस्थित हुए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कस्बा कोटला में मंगलवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डाडासीबा द्वारा आयुष्मान आरोग्य शिविर में एकदिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि पूर्व कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ किया । खंड चिकित्सा अधिकारी डाडासीबा डा. पंकज कौंडल के नेतृत्व व स्वास्थ्य मेले के कार्यवाहक डॉक्टर ईशांत वर्मा की देखरेख में मेडिकल विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जिसमें नेत्र विशेषज्ञ डा. कनु प्रिया, बच्चो के डा. कनिका पठानिया, महिलाओं के डाक्टर रोहित डोगरा, सर्जन डाक्टर वरिन्द्र, दांतों के डाक्टर नवतेज, आयुष से डाक्टर निहारिका व फार्मासिस्ट दलजीत कुमार, सीएचओ कामिनी परमार, योग प्रशिक्षक ममता व निखिल सूद सहित अन्य स्टाफ ने शिविर के दौरान उपस्थित क्षेत्र के लगभग 252 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की जिसमें मरीजों के आंख, नाक, कान, हड्डियों के अलावा अन्य शारीरिक बीमारियों की जांच की गई व शिविर के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य मेले में दवाईयां भी निशुल्क दी गईं ।
ज्वालामुखी जोनल खेल प्रतियोगिता अंडर 19 का शुभारंभ बीती 6सितंबर को एसडीएम ज्वालामुखी डॉ संजीव शर्मा की उपस्थिति मे शुरू हुआ था और आज प्रतियोगिता का समापन तहसीलदार खुंडियां हुस्न चंद जी की मौजूदगी मे हुआ। इस प्रतियोगिता मे ज्वालामुखी जोन के 46स्कूलों ने भाग लिया जिसमें 532 प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया सभी टीमों ने अपना जौहर दिखाया। इस प्रतियोगिता मे कबड्डी मे खुंडियां आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया और अध्वानी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि वाली_वॉल मे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बारी कलां ने पहला स्थान एवम राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुंडियां ने दूसरा स्थान हासिल किया,साथ ही बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटियारा ने पहला एवम राजकीय उच्च विद्यालय घरना ने दूसरा स्थान हासिल किया। खोखो प्रतियोगिता मे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिहरी ने पहला एवम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लगडू ने दूसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती प्रतियोगिता मे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घलोर ने पहला स्थान एवम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया इस प्रतियोगिता मे राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुंडियां का पूर्णत्या दबदबा रहा। इस प्रतियोगिता की खास बात ये रही कि ये जोनल अंडर 19 खेल कूद प्रतियोगिता की आज की सब से बड़ी प्रतियोगिता बन गई क्योंकि इक्का दुक्का स्कूलों को छोड़ कर ज्वालामुखी जोन के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों ने हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जहाँ स्कूल प्रबंधन के लिए प्रिंसिपल खुंडियां कमलेश शर्मा जी एवम समस्त स्टाफ मेंबर्स ने बढ़चढ़ कर सहयोग दिया वहीं स्कूल प्रबंधन कमेटी एवम व्यापार मंडल खुंडियां ने भी भरपूर सहयोग दिया,, इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन का श्रेय स्थानीय विधायक संजय रतन जी को भी जाता है क्यों की उन का सपना है की जहाँ ज्वालामुखी मे बच्चों को उच्च गुणबता की शिक्षा मिले वही दूसरी और ज्वालामुखी विधान सभा का हरेक बच्चा खेल कूद मे भी किसी तरह पीछे न रहे विधान सभा सतर् के चलते विधायक संजय रतन जी प्रतियोगिता मे नही पहुँच पाए लेकिन उन्होंने शिमला से ही सभी विजेता टीमो को आगे जिला स्तर की खेलों के लिए शुभकामनाएं दी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोगरवां की कबड्डी टीम ने लड़कों की अंडर 19 प्रतियोगिता में जोन इंदौरा में अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए कबड्डी में लगातार दूसरी बार विजेता बन कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। गंगथ में संपन्न हुए इस टूर्नामेंट में कुश्ती में 65 किलोग्राम वर्ग में विद्यालय के रुस्तम तथा 92 किलोग्राम वर्ग में अंश ने गोल्ड मेडल जीत कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना चयन सुनिश्चित किया। इसके इलावा रुस्तम व अंश का कबड्डी तथा अनिकेत का खो खो में जिला के लिए चयन हुआ है। रुस्तम को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कृष्ण शर्मा ने छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यापकों, टीम के कोच अनुज कुमार तथा विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 92364 घरों की मंज़ूरी देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का आभार प्रकट किया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हिमाचल व हिमाचल वासियों का कल्याण सदा ही मोदी की प्राथमिकताओं में रहा है। चाहे प्रदेश में भाजपा की सरकार हो या कांग्रेस की मोदी सरकार ने हिमाचल के हितों से कभी कोई समझौता नहीं किया साथ ही विकास कार्यों में कभी किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी। यह हर्ष का विषय है कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 92364 घरों की मंज़ूरी दी है। इस मंज़ूरी से प्रदेश के लाखों लोगों के सर पर पक्की छत का सपना पूरा होगा व मौसम की मार से बचने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने हर परिवार को पक्का मकान देने की नीति के अंतर्गत देश के अन्य छोटे राज्यों में हिमाचल को प्राथमिकता देते हुए देवभूमि के लिए सबसे ज़्यादा घर मंज़ूर किए हैं। देवभूमि हिमाचल के हितों का विशेष ध्यान रखने के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ” आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “ प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत देश के विभिन्न राज्यों के पात्रों को तीन किश्त में 1 लाख 50 हज़ार रुपये केंद्र सरकार द्वारा दिए जाते हैं। यह ग़रीबों के प्रति मोदी की चिंता व उनके उन्नति के लिए प्रधानमंत्री की कर्तव्यपरायणता का प्रमाण है। इस वर्ष के केंद्रीय बजट में प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत, देश में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में तीन करोड़ अतिरिक्त मकानों की घोषणा की गई है, जिसके लिए आवश्यक आवंटन किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जो 4 करोड़ से ज़्यादा घर दिये गए हैं उसमे 70% घर की मालकिन या संयुक्त मालकिन महिलाएं हैं। आवास योजना के अंतर्गत लगभग 54 से 55% लाभ हमारे एससी और एसटी भाइयों बहनों को मिला है” श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, "पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा में जब राज्य की कांग्रेस सरकार हाथ पर हाथ धर कर बैठी थी, तब मोदी जी ने हिमाचलवासियों के बचाव और राहत से लेकर पुनर्वास तक के लिए सभी उपाय किए लेकिन कांग्रेस की सरकार केंद्र से मिले पैसों को भी सही से उपयोग नहीं कर सकी और अपने लोगों को फायदा पहुंचाने में लगी रही। कांग्रेसी नेता अपनी उपलब्धि क्यों नहीं बताते? आज कांग्रेस के नेता सिर्फ़ बयानवीर बने हैं लेकिन आपदा के दौरान इन्होंने प्रदेश के लिए क्या किया यह बताएँ। कांग्रेसी नेता यदि भूल गए हों तो उन्हें फिर से याद दिलाना चाहूँगा कि कि हिमाचल में आपदा के दौरान मैं 3 बार तत्कालीन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी ने मिलकर प्रदेश के लिए 16,206 हज़ार घर आवास योजना के अन्तर्गत व 2373 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 2700 किमी. की सड़कें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत मंज़ूर करवाईं। जहां तक पैसों की बात है तो आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने पहले दो किस्तों में ₹180 - 180 करोड़ दिए, फिर केवल सड़कों की मरम्मती के लिए लगभग ₹400 करोड़ दिए। इसके बाद फिर अलग से ₹189 करोड़ भेजे। 20 अगस्त को फिर ₹200 करोड़ और 12 दिसंबर को लगभग ₹633 करोड़ भेजे, यानी कुल मिलाकर ₹1782 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल के लिये भेजी गई। केंद्र की ओर से महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार को जुलाई से अब तक लगभग 434 करोड़ रुपये दिये गये हैं”
"ब्रह्म स्थिर,जगत अस्थिर:प्रो सुब्बरायुडु" सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी के परागपुर के निकटवर्ती बलाहर गांव में स्थित वेद व्यास परिसर में अद्वैत वेदांत विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। "उपनिषद में निहित आख्यायिकाओ में दार्शनिक चिंतन का व्यवहारिक उपादेयता" विषय पर हुए सेमिनार में बतौर मुख्यातिथि सी एस यू के पूर्व कुलपति प्रो के बी सुब्बरायुडू ने शिरकत की।वहीं इस सेमिनार में सारस्वत अतिथि के रूप में लाल बहादुर शास्त्री विश्वविद्यालय दिल्ली के न्याय विभाग के आचार्य प्रोफेसर महानंद झा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली के वेदांत विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर के. अनंत उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रोफेसर सत्यम कुमारी ने की। इस प्रकार इस प्रकार विभिन्न विश्वविद्यालयों से शोध पत्र वाचन भी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए प्रोफ़ेसर के.बी . सुब्बारायूडू ने अस्थिरता और स्थिरता के विषय में बताते हुए कहा कि एक के स्थिर रहे बिना दूसरे में अस्थिरता नहीं आ सकती।अतः ब्रह्म स्थिर है और जगत अस्थिर है। इसी क्रम में बतौर सारस्वत अतिथि के रूप में आए प्रोफेसर महानंद झा ने बताया कि उपनिषदों में जो संवाद हैं, उन संवादों में व्यवहारिक पक्ष पर ही जोर दिया गया है, जैसे "सत्यम वद, धर्मम चर" आदि । वहीं लाल बहादुर शास्त्री विश्वविद्यालय दिल्ली के वेदान्त विभाग के अध्यक्ष प्रो के.अनंत ने कहा कि उपनिषद में निहित संवादों का उपयोग अच्छे समाज के निर्माण में बहुत जरूरी है । इसी क्रम में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर के शिक्षा शास्त्र विभाग के सहायकाचार्य डॉ सत्यदेव व योग विभाग की सहायकाचार्य डॉ दर्शाना राय ने अपने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। उक्त एक दिवसीय सेमिनार वेदांत विषय के विभागाध्यक्ष प्रो मंजू नाथ एस जी भट्ट व वेदांत विभाग की सहायकाचार्य डॉ के. मनोज्ञा के समन्वयन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में डॉ राजन मिश्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई । इस अवसर पर वेदान्त विभाग के समस्त शिक्षकों सहित परिसर के समस्त शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
गांव अप्पर परागपुर के 49 वर्षीय बुजुर्ग अशोक कुमार गत 2 सितम्बर से अचानक रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता है । आठ दिन बाद भी उसका कोई अहम सुराग न मिलने पर अब पीडित परिवार ने पुलिस थाना देहरा मे अशोक कुमार की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई है । पीडित परिवार ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा कि अशोक कुमार विगत कुछ समय से मानसिक रूप से बिमार चल रहे थे और यह गत 2 सितम्बर को बिना बताए अचानक घर से लापता हो गये थे जिन्हे हमने हर जगह ढूँढ़ा लेकिन कही भी उनका कोई अहम सुराग नही लग पाया है अगर किसी सज्जन को इनका पता चले तो बह पीडित परिवार को 8894559983 या पुलिस थाना देहरा मे 01970 33110 पर सम्पर्क कर सकता है।
हिमाचल प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने 20 दिन में दूसरी बार सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी की है। रविवार रात को सीमेंट कंपनियों ने प्रति बैग पर 15 रुपये बढ़ाए हैं। इससे पहले 24 अगस्त को 10 रुपये की वृद्धि की गई थी। अब एसीसी सीमेंट का प्रति बैग 450 रुपये में मिलेगा। एसीसी गोल्ड का रेट भी 490 रुपये हो गया है। यही भाव अंबुजा और अल्ट्राटेक सीमेंट के भी हो गए हैं। सीमेंट कंपनियों ने 20 दिनों में प्रति बैग पर 25 रुपये की बढ़ोतरी कर लोगों को महंगाई का झटका दिया है। सोलन के सीमेंट विक्रेता हनी साहनी ने बताया कि सीमेंट के दामों 15 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी हुई है। अब लोगों को सीमेंट का प्रति बैग 450 रुपये में मिलेगा। यह रेट सोमवार सुबह से ही लागू हो गए हैं।
आज जसवां:प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न स्थान पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रमन शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत 8800002024 पर मिस्ड कॉल करवा कर और फार्म भर कर लोगो को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गयी। रमन ने कहा कि लोग भाजपा सदस्यता को लेकर बहुत उत्साहित है भारतीय जनता पार्टी में सभी का स्वागत है । इस मौके पर बीडीसी सदस्य परवीन कुमार ,पूर्व प्रधान सुभाष चंद , तिलक राज ,युवा मोर्चा जिला आईटी सयोंजक शशांक मेहता , युवा मोर्चा से आदित्य बंसल आदि मौजूद रहे।
मंडी: हिमाचल में भांग की खेती को लीगल करने के लिए बनाई जा रही पॉलिसी पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में चल रहे आर्थिक संकट दौर के बीच आय के नए-नए विकल्पों को तलाशा जा रहा है. प्रदेश की मौजूदा सरकार भी हिमाचल की इनकम बढ़ाने के लिए आय के स्त्रोंतों को खोज रही है. भांग की खेती भी उसी का ही एक हिस्सा है और इसे लीगल करने के लिए पहले से ही कवायत शुरू हो गई थी. इस खेती को वैध बनाने के लिए गठित कमेटी ने सदन में अपनी रिपोर्ट पेश की है, जिसे विपक्ष ने भी स्वीकारा है. वहीं, जयराम ठाकुर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ते नेश के प्रचलन के बीच भांग की खेती को व्यवहारिक तौर पर लागू कर पाना चुनौतीपूर्ण कार्य है. उन्होंने प्रदेश सरकार को सलाह दी है कि सरकार पहले भांग की खेती के नफे-नुकसान सही ढंग से जान ले और फिर उसके बाद ही इसे लागू करने की दिशा में प्रयास करें. जयराम ने साफ किया कि विपक्ष इस पॉलिसी के विरोध में नहीं है, लेकिन आने वाले समय में सरकार का इस पर क्या रुख रहता है, उस हिसाब से इसपर विचार किया जाएगा.इसके अलावा जयराम ठाकुर ने प्रदेश में सरकार द्वारा बंद किए जा रहे और बदले जा रहे संस्थानों को लेकर भी कड़ी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मंडी जिले के साथ प्रदेश सरकार शुरू से ही भेदभाव कर रही है. पहले यहां पूर्व की सरकार द्वारा खोले गए सैंकड़ों संस्थान बंद कर दिए गए और अब संस्थानों को बदला जा रहा है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सदन में भी इस बात को प्रमुखता से रखा गया है. संस्थान जनहित के लिए खोले जाते हैं और सरकार को इस बात को सोचना चाहिए. अगर किसी दूसरे स्थान पर संस्थान की जरूरत है तो वहां नया संस्थान खोला जाए.
कल से प्रदेश में स्कूलों की तस्वीर बदली हुई दिखाई देगी। यहां बहुत सारे स्कूलों में पहले से ज्यादा बच्चों की चहल-पहल दिखाई देगी जबकि कई स्कूलों पर ताला लटका हुआ दिखाई देगा। दरअसल प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले शिक्षा निदेशालय को आदेश दिए थे कि प्रदेश में जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या बहुत कम है उन्हें मर्ज कर दिया जाए।हिमाचल प्रदेश में मर्ज किए गए 419 स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सोमवार से कक्षाएं नजदीकी स्कूलों में लगेंगी। शिक्षा विभाग ने मर्ज स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आसपास के स्कूलों में पंजीकृत करवा दिया है। प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों को दो किलोमीटर और मिडल स्कूल के विद्यार्थियों को तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले अन्य स्कूलों में दाखिले दिए हैं। 9 सितंबर से इन विद्यार्थियों की कक्षाएं नए स्कूलों में ही लगेंगी। सरकार ने पांच विद्यार्थियों की संख्या वाले 419 प्राइमरी और मिडल स्कूलों को मर्ज किया है। मर्ज किए गए 65 मिडल स्कूलों में कार्यरत 80 टीजीटी के अन्य स्कूलों में तबादले कर दिए गए हैं। अब जेबीटी और सीएंडवी वर्ग के करीब 500 शिक्षक अगले सप्ताह नए स्कूलों में शिफ्ट किए जाएंगे। इनके तबादले करने की प्रक्रिया इन दिनों प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में जारी है। विद्यार्थियों की स्कूलों में कम संख्या होने के चलते पड़ रहे वित्तीय बोझ को कम करने और बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के उद्देश्य से सरकार ने स्कूलों को मर्ज करने का फैसला लिया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि टीजीटी वर्ग के तबादले कर दिए गए हैं। जेबीटी और सीएंडवी को बदलने की प्रक्रिया जारी है। सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि मर्ज किए स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को नजदीकी स्कूलों में दाखिले दिलाए जाएं। कोई भी विद्यार्थी दाखिले लेने से छूटना नहीं चाहिए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा देने और संस्थानों की मजबूती के लिए कई कड़े फैसले लेने की जरूरत है। शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात के आंकड़ों ने हैरान किया है। प्रति विद्यार्थी सरकार 37 हजार रुपये प्रतिमाह खर्च कर रही है। कई स्कूल ऐसे हैं, जहां शिक्षक आवश्यकता से अधिक नियुक्त हैं। कई जगह शिक्षकों की संख्या बहुत कम है। इस सब कमियों को भी जल्द सुधारा जाएगा।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि मेपल इनोवेटिव सॉल्यूशंस, सुक्कड़ धर्मशाला द्वारा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के 15, फील्ड मोबिलाइजर के 8 व एजुकेशनल काउंसलर के 8 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास रखी गई है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 24 से 45 वर्ष के बीच रखी गई है। कंपनी द्वारा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को 12500 रूपये, फील्ड मोबिलाइजर को 10500 रूपये व एजुकेशनल काउंसलर को 14300 रूपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 10 सितम्बर को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में सुबह 10ः30 बजे पहुंचकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कापी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं। रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उक्त वेबसाइट पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही मेपल इनोवेटिव सॉल्यूशंस की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9882530745 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
** 13 अक्तूबर को आयोजित होगा अंतराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डा हरीश गज्जू ने कहा कि कांगड़ा जिला में अंतराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस 13 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि आपदा प्रबंधन को लेकर सभी नागरिक सजग और सतर्क रहें। शनिवार को एनआईसी सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डा हरीश गज्जू ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण दिवस पर स्कूलों में आपदा प्रबंधन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा सभी पंचायतों में सुरक्षित भवन निर्माण के लिए संदेश पहुंचाया जाएगा इसमें सभी पंचायत प्रधान, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, पंचायत स्तर पर सरकारी अधिकारी, प्रशिक्षित मिस्त्री, स्वयंसेवी संस्थाएं हर घर तक सुरक्षित निर्माण के बारे में जानकारी पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि आपदाओं से बचाव के लिए पूर्व तैयारियां अत्यंत जरूरी हैं इससे ताकि आपदा से होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला में आपदा प्रबंधन को लेकर स्कूल स्तर तथा पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान आरंभ किए गए हैं। एडीएम ने कहा कि आपदाओं से बचने के लिए सुरक्षित भवन निर्माण भी अत्यंत जरूरी है तथा इस के लिए कांगड़ा जिला में पंचायत स्तर के मिस्त्रियों को भूंकपरोधी निर्माण के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि भूकंप की दृष्टि से कांगड़ा जिला अति संवेदनशील है इसी के दृष्टिगत सुरक्षित भवन निर्माण पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर आपदा प्रबंधन में आम जनमानस की सहभागिता अत्यंत जरूरी है इसी के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कार्य योजना तैयार की गई है।
** विकासात्मक प्रदर्शनी लगाने के भी विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि श्री दुर्वेश्वर महादेव मंदिर डल लेक में राधाष्टमी पर्व पर 11 सितंबर को एक दिवसीय मेले का इस बार भव्य आयोजन किया जाएगा इसमें पहली बार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। मिनी सचिवालय में डल लेक में राधाष्टमी मेले की तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि डल लेक में राधाष्टमी पर्व पर स्नान करना धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा है। इस स्थान पर मणिमहेश के समतुल्य ही स्नान के महत्व का धार्मिक ग्रंथों में भी उल्लेख मिलता है। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है इसी दृष्टि से डल लेक में आयोजित किए जाने वाले राधाअष्टमी पर्व को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा इस के लिए पहली बार सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विकासात्मक प्रर्दशनियां आयोजित करने का निर्णय भी लिया है तथा भविष्य में तीर्थाटन की दृष्टि से भी यह पर्व कारगर साबित हो सके और डल लेक और प्राचीन दुर्वेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्वालुओं तथा पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी हो सके। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए मंदिर न्यास के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य योजना तैयार करें तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी तैनात करें ताकि मेले का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सभी विभाग अपने अपने विभागों से संबंधित विकासात्मक प्रदर्शनी भी लगाएं ताकि आम जनमानस को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग तथा नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए पेयजल की बेहतर व्यवस्था तथा साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े इसी के साथ पुलिस प्रशासन को यातायात तथा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले एसडीएम संजीव भोट ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए डल मेले की तैयारियों को लेकर आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी ने विगत 2 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इसमें पार्टी का लक्ष्य नए के साथ पुराने कार्यकर्ताओं का नवीनीकरण करना है। इस विषय में कल यानी रविवार को सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक रखी गई है, जो रक्कड़ के जामला इन होटल में आयोजित की जायेगी और समय सुबह ठीक 10 बजे रखा गया है। जानकारी देते हुए भाजपा के वरिष्ठ सदस्य व जसवां परागपुर के पूर्व मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि इस बैठक में विशेष रूप से आई. टी. सैल से सुमित वालिया बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को इस विषय पर जानकारी देंगे। विनोद शर्मा ने मीडिया के माध्यम से रक्कड़ 1, रक्कड़ 2, चौली व चमेटी गांव के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से समय पर होटल जामला इन में पहुँचने का आग्रह किया है।
-विभिन्न योजनाओं के सफल कार्यान्वयन और उनके व्यापक लाभ पर हुई चर्चा डाक विभाग देहरा डाक मण्डल में बलबीर चंद अधीक्षक डाकघर और राज कुमार निरीक्षक डाक, देहरा उप मण्डल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं की समीक्षा की गई। इस बैठक में अंकुश कुमार डाक जीवन बीमा डेवलपमेंट ऑफिसर व अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में इन योजनाओं के सफल कार्यान्वयन और उनके व्यापक लाभ पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान, अधिकारियों व कर्मचारियों ने योजना के विभिन्न पहलुओं और उसके लाभकारी प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की। इन योजनाओं के अंतर्गत डायरेक्ट एजेंटों (अभिकर्ताओं) की भूमिका और उनकी भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया गया। इस चर्चा के परिणामस्वरूप, डायरेक्ट एजेंट (अभिकर्ता) नियोजन के लिए एक नई अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना के तहत, डायरेक्ट एजेंटों को योजनाओं की जानकारी प्रसारित करने, ग्राहकों से सीधा संपर्क स्थापित करने और उनकी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिक अधिकार और संसाधन प्रदान किए जाएंगे। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी नियुक्त डायरेक्ट एजेंटों (अभिकर्ताओं) को आवश्यक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, ताकि वे योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर सकें और ग्राहकों को उचित सहायता प्रदान कर सकें। इस पहल से न केवल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बीमा कवरेज में वृद्धि होगी बल्कि आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। यह देहरा डाक मण्डल के अंतर्गत सभी नागरिकों के लिए फायदेमंद साबित होगा और बीमा योजनाओं की पहुँच को बेहतर बनाएगा। डायरेक्ट एजेंट (अभिकर्ता) के आवेदन हेतु आप अधीक्षक डाकघर के कार्यालय या दूरभाष न. 01970-233148 पर संपर्क कर सकते है आवेदन के लिए अंतिम तिथि 17.09.2024 निर्धारित की है।
-विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने मेडल, डायरी-पेन से नवाजे विजेता मझीण। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझीण ने छात्रा वर्ग की अंडर-19 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इस जीत इस गदगद छात्राएं जब विद्यालय पहुंची तो यहां स्कूल के विद्यार्थियों ने तालियों की गडगडाहट व स्कूल बैंड के द्वारा खिलाड़ियों का स्वागत किया। विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने पूरी टीम की खूब हौसला अफजाई की। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल, डायरी पेन देकर सम्मानित भी किया। छात्राओं द्वारा जीत कर लाई गई कबडडी ट्राफी के साथ विद्यालय स्टाफ ने जीत के जश्न को सेलिब्रेट किया। प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने इस जीत के लिए सभी खिलाड़ियों, डीपीई, पीटीई व विद्यालय स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से पहले खूब मेहनत की थी, जिसका परिणाम उन्हें जीत के रूप में मिला। इस जीत को आगे भी बरकार रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब विद्यालय के नाम ऐसी उपलब्धि जुड़ती है तो अन्य छात्रों को इससे प्रेरणा मिलती है। डीपीई सुदर्शन मोहन ने बताया कि पूरी टीम ने ग्रांउड पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह उनकी मेहनत का फल है, जो उन्हें जीत के रूप में मिला है। उन्होंने बताया कि आगे चलकर जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भी इस खेल प्रदर्शन का बरकार रखा जाएगा। इस मौके पर विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
तलवाडा से वाया डाडा सीबा देहरा रुट पर जा रही एचआरटीसी की बस गुरुवार साये करीब तीन बजे अचानक बडे़ हादसे का शिकार होने से बच गई | कहा जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी के कारण उपरोक्त बस डाडा सीबा के निकट गांव बनूरी मे सड़क किनारे पैरापिट से टक्करा कर सामने पेड़ से जा टकराई हादसे मे जहां उपरोक्त बस मे यात्रा कर रही सबारियों को जानमाल का नुकसान नही पहुंचा लेकिन बस का अगला शीशा टूटने के साथ साथ और भी सरकारी मसीनरी को काफी नुकसान पहुंचा है । वही इस हादसे के बाद उपरोक्त सम्पर्क सड़क बडी़ गाडियों की आवाजाही के लिए करीब चार से पांच घण्टे तक बन्द रही।मिली जानकारी के अनुसार उक्त बस तलवाड़ा से बाया डाडा सीबा देहरा जा रही थी गांव बनूडी़ के पास बस में तकनीकी खराबी आने के कारण पैरापिट से टकराने के बाद पेड़ से टकराई जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया उक्त बस में 10 से 15 सवारियां बैठी हुई थी बस टकराने बाद सवारीयो में चीख पुकार मच गई बस में बैठी सवारी को मामूली चोटे आई हैं अगर यह उपरोक्त बस हादसा साथ लगते आगे मोड़ पर होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी खबर लिखे जाने तक यह रास्ता बड़े वाहनों के लिए बंद था।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की नाहंलिया पंचायत के अंतर्गत आने वाले शहीद लक्खा सिंह राजकीय उच्च विद्यालय बलाहरा की स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव मुख्य अध्यापक दुनीचंद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें सीमा देवी को निर्विरोध प्रधान चुना गया इसके अलावा अभिभावकों में शांता देवी सुषमा देवी सरोज कुमारी शांता देवी ममता देवी को सदस्य चुना गया इसके अलावा स्कूल अध्यापकों को भी स्कूल प्रबंधन समिति का सदस्य बनाया गया नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती सीमा देवी ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं छात्रहित में सभी की आकांक्षाओं पर खरा उतरूगी स्कूल में जो भी समस्या होगी उसको स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर हल करवाया जाएगा मुख्य अध्यापक दुनी चंद ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव निष्पक्ष रूप से तथा अभिभावकों की सहमति से शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी इस मौके पर अभिभावकों के अलावा गाँव के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे!
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौरा महाविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश के शिक्षा संस्थानों के अंदर प्रदेश की वर्तमान शिक्षा विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ इंदौरा महाविद्यालय में प्रधानाचार्या महोदय के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सोपा। लखन कपूर ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक परिदृश्य और प्रदेश की वर्तमान परिदृश्य की आज हालत प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने खराब कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौरा इकाई के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया। 1 छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाए| 2 विश्वविद्यालयों मे प्रवेश परीक्षा व परिणाम की गड़बड़ियों को शीघ्र ठीक किया जाए | 3 प्रदेश के विद्यालय, महाविद्यालय ,विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ कर के शिक्षक व गैर शिक्षकों को की नियमित भर्ती की जाए | 4 कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की 112 हेक्टेयर जमीन को वापस दिया जाए व सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाया जाए | 5 प्रदेश में बढ़ते नशा माफिया के ऊपर सख्त कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को सुधारा जाए। अगर विद्यार्थियों के इन मुद्दों के ऊपर गौर नहीं किया जाता तो वह आने वाले समय में उग्र से उग्र आंदोलन करेंगे।
मझीण: राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझीण में गुरूवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शिक्षा सत्र 2024-25 का पहला शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समस्त अभिभावको ने अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नामांकित करवाने की शपथ ली। साथ ही साक्षरता दर को बढ़ाने का संकल्प भी लिया। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों की अलग-अलग कमेटियां गठित की गई थी। शिक्षा संवाद में भाग लेने वाले अभिभावकों का पंजीकरण किया गया। शिक्षकों नेे फर्स्ट टर्म एग्जाम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को रिपोर्ट कार्ड भी प्रदान किए। साथ ही इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों की ओवरऑल डवेलपमेंट कैसे करनी है, वे किन-किन विषयों में कमजोर है, भविष्य में उन्हें कैसे बेहतर पायदान पर लाया जा सकता है, इन तमाम विषयों पर भी शिक्षकों व अभिभावकों ने सार्थक चर्चा की। इसके साथ ही हॉल में सभी अभिभावक, अध्यापक व स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एकत्रित हुए। यहां अभिभावकों को संबोधित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने बताया आज के युग प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों व अभिभावकों को मिलकर एक सकारात्मक माहौल में विद्यार्थियों का विकास करना है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में संस्कार भी होने बेहद जरूरी है। विद्यार्थी अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने गुरूजनों का भी सम्मान करें। शिक्षा संवाद के दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यालय में प्रदान की जा रही गुणात्मक शिक्षा के बारे में भी अभिभावकों को अवगत करवाया। इसके अलावा लेक्चरर फिजिक्स नीरज कुमार ने अभिभावकों को विद्यालय के माध्यम से प्रदान की जा रही विभिन्न प्रकार की छात्रवृतियों से सबंधित तमाम औपचारिकताओं से भी अवगत करवाया। नई शिक्षा नीति मूल्यांकन प्रणाली, ग्रेडिंग, बच्चों के उपलब्धि स्तर को भी शिक्षा संवाद के माध्यम से अभिभावकों के साथ साझा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर पर विभिन्न प्रकार के मॉडल, चार्ट की प्रदर्शनी भी लगाई। विद्यालय प्रधानाचार्य की अगुवाई में जिला परिषद सदस्य कुलदीप धीमान, एसएमसी प्रधान नरेश कुमार ने निरीक्षण किया। साथ ही बच्चों की इन उपलब्धियों को खूब सराहा। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान मझीण प्रेमलता, बीडीसी सदस्य रवि धीमान, विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्य भी मौजूद रहे।
आज डीएवी भड़ोली स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य ने अध्यापकों सहित डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। वहीं छात्रों ने शिक्षक दिवस पर स्वयं शिक्षक बनकर कक्षाओं की जिम्मेदारी संभाली। छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बच्चों ने शिक्षकों को विभिन्न टाइटलों से नवाजा और उन्हें उपहार भेंट किए। बच्चों द्वारा मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।जिनमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता म्यूजिकल चेयर, नृत्य और गायन प्रस्तुत किए गए।प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने अध्यापको व बच्चों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही गुरुओं का हमारे जीवन में बड़ा योगदान रहा है गुरु से ही प्राप्त ज्ञान और मार्गदर्शन से ही हम सफलता के शिखर तक पहुंच सकते हैं ।इसअवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री प्रबोध महाजन ,वाइस चेयरमैन ओपी सोंधी ,एआरओ श्री वी के यादव जी व प्रबन्धक श्री नमित शर्मा ने सबको शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में एस एम ओ धर्मशाला और रेड रिबन क्लब के स्युंक्त तत्वधान के अंतर्गत नेत्रदान और आंखों की सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अधक्षता महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य ने की ओर मुख्य वक्ता के रूप में शैलेंद्र शर्मा मुख्य नेत्र रोग विशेषज्ञ और सर्जन जज तथा डाक्टर अनुराधा कार्यक्रम अधिकारी ने नेत्र दान से जुडे महत्वपूर्ण तथ्यो और आंखों की देखभाल से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। इस अवसर पर नेत्र सुरक्षा विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें पहला दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश बीए प्रथम वर्ष की मुस्कान दूसरा स्थान तृतीय वर्ष की समृद्धि और तृतीय स्थान द्वितीय वर्ष की निरक्षी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से प्रो रामपाल दविंदर खेम चंद शीतल देवी उपसिथत रहे।
पीएम श्री बाबा काशीराम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा में प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस एवं शिक्षा संवाद कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम में रककड़ थाना प्रभारी किशोर चंद ने मुख्य अतिथि शिरकत की इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा भी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों व अध्यापकों ने कार्यक्रम में भाग लिया बहुत से बच्चों ने इस कार्यक्रम में संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस मौके पर मुख्य अतिथि रक्कड़ थाना प्रभारी किशोर चंद ने बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में बताया जहां टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हम नई-नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहे हैं, वहीं आए दिन ऑनलाइन ठगी के कई मामले देखने-सुनने को मिलते हैं। साइबर ठग अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर अपना जाल बिछाते हैं। इसलिए जागरूकता से ही साइबर ठगों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फ़्रॉड ऐसी क्रिमिनल एक्टिविटी है जिसमें कंप्यूटर, नेटवर्क डिवाइस या नेटवर्क के जरिए ठगी की जाती है, साइबर अपराधी इसके जरिए प्राइवेसी से लेकर पैसे तक उड़ा ले जाते हैं, डेटा हैकिंग, ओटीपी फ्रॉड और मोबाइल फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन जैसे तमाम अपराध हैं, जिन्हें साइबर अपराधी अंजाम देते हैं। दरअसल आज के समय कई ऐसे फर्जी कॉल, मैसेज और ईमेल आते हैं, जिनमें हैकर सरकार की स्कीम के नाम पर लॉटरी और कई अन्य तरीकों से पैसे कमाने का झांसा देते हैं। इसके लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि यदि आपका कोई सोशल साइट्स पर दोस्त है, जो आपसे फोन करने के बजाय फेसबुक इत्यादि सोशल साइट्स पर मैसेज के जरिए पैसे मांगता है तो रुपये ट्रांसफर करने से पहले सम्बंधित व्यक्ति से फोन पर बात जरूर कर लें। किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि से संबंधित जानकारी साझा ना करें। इसके अलावा सोशल साइट्स पर निजी जानकारियां व फोटो पोस्ट करने में सावधानी बरतें और किसी भी अनजान लिंक व मैसेज पर क्लिक करने से बचें। थाना प्रभारी किशोर चंद ने बताया कि ऑनलाइन ठगी से आमजन के लिए तो बड़ी परेशानी बन ही रही है, पुलिस के लिए भी चुनौती है। इसे रोकने के लिए आमजन का सतर्क रहना बहुत जरूरी है।


















































