जम्मू-कश्मीर में हिमाचल का एक जवान शहीद हो गया है। जानकारी के मुताबिक, जवानों को लेकर सेना का वाहन उधमपुर से श्रीनगर की तरफ जा रहा था, जो उधमपुर से कुछ ही दूरी पर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 2 जवानों की मौत हो गई। इन दो जवानों में से एक हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में नाहन विधानसभा क्षेत्र के कांडों का कथ्याड इलाके से ताल्लुक रखता है। जवान का नाम सुरेश कुमार, उम्र 47 साल बताई जा रही है। शहीद के परिवार में दो बेटे, पत्नी व बूढ़े मां-बाप हैं। शहादत की खबर मिलते ही गांव में मातम का माहौल है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव लाया जाएगा।
राजगढ़। खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय राजगढ़ के सभागार में पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति अध्यक्ष प्रताप ठाकुर द्वारा की गई। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत प्रधानों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान गत बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाई गई व आय-व्यय पर चर्चा के उपरान्त उसे अनुमोदन के लिए सदन के समक्ष रखा गया। बैठक में जल शक्ति विभाग से संबंधित मुद्दों पर सहायक अभियंता से चर्चा की गई जिसपर उन्होंने कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। पंचायत समिति अध्यक्ष व समिति के सदस्यों ने बैठक में उपस्थित नहीं होने वाले विभागों पर खेद प्रकट किया और उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के आदेश दिए। प्रताप ठाकुर ने बैठक में भाग लेने के लिए सभी पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत प्रधानों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों का धन्यावाद किया। खण्ड विकास अधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए उपस्थित सभी पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत प्रधानों तथा अधिकारियों का स्वागत किया। शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत समिति को दिए गए बजट बारे जानकारी दी तथा शीघ्र शैल्फ देने को कहा। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी ने अपने-अपने विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत समिति उपाध्यक्षा तारा ठाकुर, समाज शिक्षा एवं खण्ड योजना अधिकारी कुलदीप ठाकुर, सहायक अभियंता सन्दीप चैहान, पंचायत निरीक्षक नितेश भाटिया तथा पंचायत उप-निरीक्षक राकेश चैहान बैठक में उपस्थि थे।
एक तरफ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश कांग्रेस के 6 बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह की तारीफ करते नहीं थकते, उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को जयराम अभी भी तवज्जो देते है तो वहीं तरफ पच्छाद भाजपा के छुटभैया नेता वीरभद्र सिंह पर लगातार टिपणी करने से बाज नहीं आ रहे है। यह आरोप जिला के महासचिव राजेंदर ठाकुर, मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, विवेक शर्मा, आशा प्रकाश, रंजीत ठाकुर, सतपाल चौहान, मंडल जितेंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा, अनिल पुंडीर, मंडल प्रवक्ता अजय चौहान, सोशल मीडिया संयोजक सुधीर ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष दिनेश आर्य ,रामकिशन , प्रमोद रपटा रघुवीर, रमेशचंद, यशपाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी किया है। उन्होंने कहा की भाजपा द्वारा जो विकास का लेखा जोखा दिया गया है और जो बड़े-बड़े विकास कार्य किए गए दावों का जो बखान किया गया है वह बहुत ही हास्यास्पद है। भाजपा पदाधिकारी मात्र चंद किलोमीटर रोड को पक्का करने को ही विकास समझ बैठे हैं जबकि ऐसा नहीं है अभी पिछले दिनों जो हालात राजगढ़ के नए बस स्टैंड (सब डिपो) की हालत राजगढ़ कांग्रेस ने जनता के सामने रखी है वह हालात किसी से छुपी नहीं है। जहां तक भ्रष्टाचार की बात भाजपा मंडल के पदाधिकारी जो आरोप दूसरो पर लगा रहें वह तो सभी के सामने है की उन्होंने इस महामारी में क्या किया और क्या नहीं।
लोक निर्माण विभाग मण्डल राजगढ़ के अधीन राजगढ़- नौहराधार मार्ग में छिछड़ियाधार से कंडानाला से आगे तक करीब दस किलोमीटर सड़क को विभाग ने लावारिस छोड़ दिया है। यहां से आगे सड़क में इस कदर गड्डे पड़ चुके है की छोटे वाहन ही नहीं बल्कि बड़े वाहनों की आवाजाही भी जोखिम का कार्य हो गया है। नौहराधार लोक निर्माण उप मण्डल के साथ लगती इस सड़क की दशा सुधारने के प्रति विभाग गम्भीर नहीं है। विभागीय कार्य प्रणाली का आलम यह है कि पिछले करीब तीन वर्षों से इस क्षेत्र में पेच तक नहीं लगवाए गए है। विभाग हर वर्ष राजगढ़ से कंडानाला तक पेच लगाने का टेंडर लगाता है, लेकिन सही ढंग के प्राकलन न बनाए जाने और विभागीय लापरवाही के चलते छिछड़ियाधार तक ही पेच लगते है और इससे आगे की सड़क को वैसे ही छोड़ दिया जाता है जिस कारण आगे की सड़क की हालत वर्ष दर वर्ष खराब होती जा रही है। पूर्व प्रधान आशा प्रकाश, रमेश कुमार, वेद प्रकाश व सोमदत्त ने कहा कि विभाग को अनेकों बार सड़क की दशा सुधारने का आग्रह किया गया। लेकिन विभाग कोई ठोस कार्य नहीं कर रहा है। कई बार मिट्टी से गड्डे भरे जाते है, जो कुछ दिनों धूल उड़ने के बाद यथावत रहते है। ग्रामीणों ने विभाग के रवैये पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि वह अब सूचना के अधिकार के तहत विभाग से इस मार्ग में हुए खर्च की जानकारी लेंगे और लाखों रुपए खर्च होने पर भी सड़क की दशा में सुधार न होने के मामले को अदालत में ले जाएंगे। अधिशासी अभियंता द्वारा मोबाईल न उठाए जाने के कारण कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई जबकि सहायक अभियंता डी के कौंडल से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने अधिशासी अभियंता से चर्चा की है और छिछड़ियाधार से आगे भी विभागीय स्तर पर व ठेकेदार के माध्यम से पेच लगाए जाएंगे ताकि सड़क की दशा में सुधार हो सके।
राजगढ़ में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है और शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी 4 लोग पॉजिटिव पाए गए। ये चरों पहले पॉजिटिव पाए गए लोगों के प्राथमिक सम्पर्क से सम्बन्धित मामले है। 17 सितम्बर को राजगढ़ के पनेली का एक 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकला था। इस युवक के परिजनों के टेस्ट शनिवार को किये गये और 50 वर्षीय माता, 74 वर्षीय पिता के साथ 20 वर्षीय भाई भी पॉजिटिव पाया गया। चौथा मामला भी शुक्रवार को ही पोजिटिव आई वार्ड न० 4 की युवती से सम्बन्धित रहा। शनिवार को युवती के परिजनों के टेस्ट किए जिनमे उसकी 50 वर्षीय माता भी पोजिटिव पाई गई। इस सप्ताह में राजगढ़ में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जबकी कूल आंकड़ा 28 पहुंच गया है और कोरोना की बड़ती स्फ्तार से लोगो की चिंता भी बढ़ती जा रही है। प्रभारी सिविल अस्पताल राजगढ़ डा० हितेंद्र ने बताया कि शनिवार को 17 लोगो के टेस्ट किए जिनमे 4 पॉजिटिव पाए गए है।
कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव हेतु तथा लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन व आयुर्वेदिक विभाग द्वारा पुरे जिला के साथ राजगढ़ में भी होम्योपैथिक दवा आर्सेनिकम एल्बम-30 का वितरण आरम्भ हो गया है। यह वितरण बाल विकास परियोजना विभाग के तहत किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ आभा पंवर ने बताया कि नगर पंचायत सहित राजगढ़ की 30 पंचायतो में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर घर जाकर यह दवा वितरित कर रहे है। उन्होने बताया कि राजगढ़ सर्कल में 190 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक इस कार्य में लगी है और पंचायतो में आशा कार्यकर्ताओ के सहयोग से यह वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार व् प्रदेश सरकार ने कोविड 19 महामारी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अन्य विधियों के अलावा होम्योपैथिक दवा आर्सेनिकम एल्बम-30 का सेवन करने की सलाह दी है। यह दवा इम्युनिटी बूस्टर का कार्य करने के साथ साथ खांसी, बुखार, जुकाम व् शवसन सम्बन्धी बीमारियों के इलाज में भी सहायक है। उन्होंने बताया कि व्यस्को के लिए इस दवा की 6 गोलियां सुबह खाली पेट एक बार तीन दिन तक तथा 4 वर्ष से कम बच्चो के लिए 4 गोलियां सुबह खाली पेट एक बार तीन दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने लोगो को दवा लेने के 30 मिनट पहले व 30 मिनट पश्चात् कुछ भी न खाए व पीने के सलाह दी।
शनिवार, हिमाचल कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हो रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे के साथ साथ पर्यटन विकास, कोरोना व ऐसे कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आज की इस बैठक में बाहरी राज्यों के लिए बसें चलाने और डिपुओं में पॉस मशीनों से राशन देने पर भी फैसला हो सकता है। बैठक में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, मंत्री सरवीण चौधरी व अन्य नेतागण शामिल हुए है। हालांकि बैठक से सरकार के दो मंत्री नदारद रहे। उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर और पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर अनुपस्थित रहे। बिक्रम ठाकुर स्टाफ सदस्य के संक्रमित पाए जाने के बाद क्वारंटाइन हैं।
राजगढ़ नेहरू युवा केंद्र नाहन के सौजन्य से नव युवक मण्डल बडगला द्वारा पोषण आहार पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिशुपाल रोहित राहुल राजेश और विद्या दत्त ने सभी महिलाओं व युवा साथी को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से की सभी मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए व किसी भी महिला को बच्चे की डिलीवरी होने से पहले व बाद में कौन-कौन से आहार जैसे हरी पत्तेदार सब्जी, मूली, गाजर, बैंगन आदि बहुत सारी सब्जियां जो माँ व बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक है। नाटक के माध्यम से यह बताया गया इसके साथ-साथ पंचायत स्तर में आशा वर्कर के कार्य संबंधी व गांव गांव में बच्चों तक पोष्टिक आहार व सरकार की ओर से आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यरत साहिका के माध्यम से पोष्टिक आहार गांव गांव में बच्चों तक पहुंचाने संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर बडगला क्लब की ओर से लोकेश ने नेहरू युवा केंद्र नाहन इस तरह के पोषण आहार जागरूकता के लिए धन्यवाद किया। इस तरह के कार्य से युवा क्लब को सामाजिक कार्य के प्रति आगे आने व सीखने का अवसर मिलता है। इस अभियान में नवयुवक मंडल लहारब, शमलोह, कनेच,टिक्कर,यूथ क्लब बधोरली,के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर यूथ क्लब बडगला के सदस्य दिनेश ठाकुर, नीरज, सुरेश, प्रेमदास, शीतल, सुभाष, अशोक, विपिन, निखिल, प्रेमपाल, भरत सिंह संदीप, राकेश आदि सदस्य उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार ने राजगढ़ उपमण्डल की पझौता (नोहरी) उपतहसील के नायब तहसीलदार को हर सोमवार को रासुमानदर क्षेत्र के कोटी पदोग में बैठने के आदेश दिए है। भाजपा पच्छाद मण्डल अध्यक्ष सुरेंदर नेहरू, प्रताप ठाकुर, बलदेव कश्यप, सतीश ठाकुर, सुनील ठाकुर, सुरेश ठाकुर, राजपाल ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, नवीन शर्मा, सदानंद पुंडीर, अमित शर्मा, सुरेश वर्मा, अरुण चौहान, अनिल चौहान, प्रताप मेहता, ज्ञान नेगी, वीर सिंह, मुनीष ठाकुर, राकेश शर्मा, सुदर्शन सिंह जैलदार, नीरज चौधरी, सोमदत्त, विवेक आदि नेताओ ने प्रदेश सरकार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद, सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप का बहुत आभार प्रकट किया है। उपरोक्त नेताओ ने संयुक्त बयान में कहा कि इस फैसले से क्षेत्र के राजस्व समन्धित मामलों का निपटारा मौके पर ही होगा और लोगों को दूर नहीं आना पड़ेगा। इस आदेश के आने के बाद रासुमांदर क्षेत्र की 10 पंचायतों में खुशी का माहौल है और उन्होंने भाजपा नेताओं का आभार प्रकट किया है। उपरोक्त नेताओं ने कहा कि पच्छाद में जयराम सरकार के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है और हमारे कांग्रेस के नेता काला चश्मा पहन कर अनाप शनाप बयानबाजी करने में लगे है। कांग्रेसी नेता आए दिन अखबार में बयान बाजी करके जनता को गुमराह करने में लगे है जबकि जनता कांग्रेस की कारगुजारियों से भली भांति परिचित है।
पच्छाद विधायक रीना कश्यप इन दिनों विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड पच्छाद की पंचायतो के दौरे पर धन्यवाद कार्यक्रम में भाग ले रही है। 22 सितम्बर को ग्राम पंचायत लाना बांका, धार टिक्करी व् डिंगर किन्नर के बाद गुरुवार को रीना कश्यप ने मानगढ़, जयहर व्म ह्लोग लाल टिक्कर में लोगो का आभार प्रकट किया। इस दौरान लोगो की समस्याओं को भी सुना गया तथा अधिकतर का मौके पर निराकरण किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी व् प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में चहुमुखी विकास हो रहा है और देश व् प्रदेश तरक्की की राह पर है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा विश्व प्रभावित हुआ है और हमारा देश व् प्रदेश भी अछूता नही है। सरकार कोरोना से निपटने के लिए अपना भरसक प्रयास कर रही है। अधिक से अधिक लोगो के टेस्ट करने के लिए राजगढ़ और सराहं दोनों जगह रेपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा मुहैया करवाई गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना से विकास की रफ्तार में अवश्य अंतर पड़ा है लेकिन इसे रुकने नही दिया जाएगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी चहुमुखी विकास के लिए गंभीर है और हिमाचल ऐसा पहला राज्य बना है जहाँ विधायक निधी को फिर से आरम्भ कर दिया गया है। अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए भी बजट की कमी को आड़े नही दिया जा रहा है और पच्छाद के लिए ही करोड़ो रूपए स्वीकृत किए गए है। नेरीपुल कुमारहट्टी सड़क के 45 करोड़ के टेंडर हो चुके है। विधायक 25 सितम्बर को 11 बजे सिरमौरी मंदिर, 1 बजे बैग पशोग व् 3 बजे डिलमन में लोगो से मिलकर उनका आभार प्रकट करेंगी। इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना जाएगा। धन्यवाद कार्यक्रम में कृषी विपणन बोर्ड हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष बलदेव भंडारी व् मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र नेहरु भी सम्मिलित रहे।
दो दिन की राहत के बाद कोरोना ने गुरूवार को फिर से दस्तक दी और इस बार नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नम्बर 4 का 60 वर्षीय एक व्यक्ती कोरोना संक्रमित पाया गया। गुरूवार को सिविल अस्पताल में 21 लोगों के रेपिड एंटीजन टेस्ट किये गये जिनमे से 21 नेगेटिव पाए गए जबकी एक व्यक्ती की रिपोर्ट पोजिटिव पाई गई। पिछले 10 दिनों से राजगढ़ में कोरोना का कहर लगातार बड़ता जा रहा है। सोमवार को ही राजगढ़ में 4 मामले एक ही दिन में पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को भी बंद कर दिया गया था। अस्पताल बंद होने के कारन मंगलवार को कोइ टेस्ट राजगढ़ अस्पताल में नहीं किए गए, जबकी बुधबार को 9 लोगो के टेस्ट किए गए थे और सभी नेगेटिव पाए गए थे। लेकिन दो दिन की राहत के बाद गुरुवार को 21 लोगो के टेस्ट किए गए जिसमे वार्ड न० 4 का एक 60 वर्षीय व्यक्ती पॉजिटिव पाया गया। यह व्यक्ती पिछले 5-6 दिनों से टाईफाईड से पीड़ित था और गुरूवार को किये गये कोरोना टेस्ट में पोजिटिव पाया गया। वार्ड नम्बर 4 में उक्त व्यक्ती को आईसोलेट करके मकान को कन्टेनमेंट जोन बना दिया गया है और साथ ही उनके पुत्र की दवाईयों की दुकान भी अगले कुछ दिनों के लिए बंद कर दी गई है।
राजगढ़ युवा मोर्चा मंडल पच्छाद की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस दौरान पच्छाद विधयाक रीना कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश और सिरमौर जिला मोर्चा प्रभारी जितेंद्र ठाकुर विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। इस बैठक का शुभारंभ मां भारती के चरणों में मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम किया गया। इसके बाद राजगढ़ क्षेत्र में दो युवक का आकस्मिक निधन होने पर दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्य अतिथि विधायक रीना कश्यप ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की युवा संगठन की रीड की हड्डी है कोई भी संगठन तब तक नहीं चल सकता जब तक उसमें ऊर्जावान युवाओं की भागीदारी न हो। उन्होंने युवाओं को कंधे से कंधा मिलाकर चलने व संगठन के लिए सदा समर्पित रहने की बात कही। इसके बाद मंडल महामंत्री सुरेंद्र ने युवाओं को संबोधित किया व संगठन के युवाओं की भागीदारी उनके कार्य कर्तव्य का कैसे निर्वहन करना है। इसके बाद मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौहान ने युवाओं को संबोधित किया। जिला सिरमौर महासचिव सतीश ठाकुर ने युवाओं को संगठित व ऊर्जावान हो कर संगठन केे लिए कार्यरत रहने की बात कही। सिरमौर युवा मोर्चा प्रभारी जितेंद्र ठाकुर ने प्रदेश व देश में चल रही मोर्चा की गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। बैठक के उपरांत में युवा मोर्चा पच्छाद महामंत्री प्रमोद पुंडीर ने मुख्य अतिथि व सभी गणमान्य व्यक्तियों का इस बैठक पर आने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और कहा कि युवा मोर्चा कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात संगठन के लिए कार्य करेगा। इसके उपरांत युवा मोर्चा अध्यक्ष सुदर्शन जैलदार ने मुख्यातिथि व उनके साथ आए सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। इस बैठक में इनके साथ मंडल महामंत्री पच्छाद सुरेश ठाकुर, जिला महासचिव सतीश ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष तारा ठाकुर सभी विशेष अतिथि उपस्थित रहे।
पच्छाद कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार ठाकुर ने आरोप लगते हुए कहा की प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। बड़े तो बड़े छोटे भाजपा कार्यकर्ता भी आकंठ भ्रष्टाचार में संलिप्त है। आलम यह हे कि सरकारी दफ्तरों के अधिकारीयों पर अपनी दबंगई के चलते उनसे भी उलटे कम करवा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मंत्री, विधायक से लेकर भाजपा का कर्यकर्ता तक भ्रष्टाचार फ़ैल रहा है। सरकारी अधिकारीयों, कर्मचारियों पर अपनी दबंगई झाड़ कर उनसे नियमों को ताक पर रख कर कार्य करवा रहे है। एसे ही हालात आजकल पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में देखने को मिल रहे है। यहाँ सरकारी दफ्तरों को भाजपाई ठेकेदारों ने कब्जा ही लिया है। यह ठेकेदार इन अधिकारीयों पर सरकार की धोंस जमा कर ठेके लिए जा रहे है और धड़ाधड़ इन विभागों में भ्रष्टाचार फ़ैल रहा है। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में हालत इतने बदतर है कि सरकारी अफसर खुद तो परेशान है साथ ही अधिनस्त कर्मचारियों को भी प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
सोलन-राजगढ़ मार्ग पर मटनाली के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई जिसमें 2 आदमी चेतन चावला (उर्फ चांद) आयु 34 वर्ष पुत्र स्वर्गीय देवेन्द्र चावला निवासी वार्ड नं0- 3 राजगढ़ तथा सन्दीप आयु 36 वर्ष पुत्र सुमन शर्मा निवासी घील पबियाना की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी को गिरते हुए किसी ने नहीं देखा। बुधवार सुबह करीब 9.00 बजे वेद प्रकाश पुत्र जगतराम ग्राम जोन मयोग डाकघर चुरवाधार जब अपने साथी कमलेश के साथ गाड़ी द्वारा राजगढ़ जा रहा था तो जब वह मटनाली के समीप पहुंचा तो उसने देखा कि सड़क पर गाड़ी के शीशे टूटे हुए हैं तथा सड़क पर टायर की रगड़ के निशान पड़े हुए हैं। गाड़ी से उतरकर जब सड़क से नीचे देखा तो डेड बॉडी खून से लथपथ पड़ी हुई थी जिसपर तुरन्त उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद वह व उसका साथी नीचे नाले में उतरे तो देखा कि वंहा पर पिकअप जीप क्षति ग्रस्त हालत में पड़ी हुई है तथा दो डेड बोडियां पड़ी हुई है। राजगढ़ पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शवों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक लाया तथा पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया जंहा पर शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने थाना राजगढ़ में वेदप्रकाश के ब्यान पर चालक के खिलाफ दिनांक 23-09-2020 धारा 279,304 (A) आइपीसी के तहत लापरवाही का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
राजगढ़। बुधवार को न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लाक राजगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान प्रवीण शर्मा की अध्यक्षता में विधायक रीना कश्यप से मिला। प्रतिनिधि मंडल द्वारा न्यू पेंशन स्कीम को पुरानी पेंशन प्रणाली में बदलने के बारे में ज्ञापन सौंपा गया। प्रधान प्रवीण शर्मा ने विधायक रीना कश्यप को न्यू पेंशन स्कीम से कर्मचारियों को होने वाले नुकसान से अवगत करवाया तथा बताया कि रिटायर हो रहे कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम के तहत सिर्फ 3000 से 5000 तक पेंशन मिल रही है। इतनी कम राशि मैं रिटायर हो रहे कर्मचारियों को गुजारा कर पाना बहुत मुश्किल हो रहा है, साथ ही केंद्र सरकार की 2009 की अधिसूचना जिसके तहत कर्मचारी के दिव्यांग और दिवंगत होने पर उनके परिवार को पारिवारिक पेंशन का प्रावधान को लागू करवाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात करने के लिए कहा। विधायक रीना कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह कर्मचारियों की इस मुख्य मांग को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के सामने रखेंगी। इस प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष सुशील शर्मा सचिव दिनेश शर्मा कोषाध्यक्ष विपुल दानी, देवेंद्र चौहान प्रधान एचजीटीयू राजगढ़, सुखदेव, अजय, घनश्याम ठाकुर, नरेंद्र, विरेंद्र, भानु प्रताप, विवेक, दिनेश आदि शामिल थे।
राजगढ़। राजगढ़ में कोरोना की रफ्तार में लगातार इजाफा होता जा रहा है और सोमावर को इस सप्ताह की शुरुआत में ही 4 कोरोना संक्रमण मामले सामने आ गए। स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को पिछले 10 दिन में तीसरी बार सील करना पड़ गया है। सोमवार को रेपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से 12 लोगो के सेम्पल की जाँच की गई जिनमे 4 पॉजिटिव पाए गए। 4 लोगो में नौहराधार क्षेत्र के चोकर भंगाड़ी का एक वेटनरी चिकित्सक भी शामिल है जोकि सोमवार को ही टेस्ट करवाने राजगढ़ आया था। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग राजगढ़ में कोविड ड्यूटी पर कार्यरत स्वास्थ्य पर्यवेक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अन्य दो मामले शनिवार को नगर पंचायत राजगढ़ की पोजिटिव पाई गई महिला कर्मचारी के प्राथमिक सम्पर्क से थे। यह महिला अपने बेटे सहित शनिवार को पॉजिटिव पाई गई थी और सोमावर को उसका पति व् बेटी भी पॉजिटिव पाए गए। पिछले सप्ताह में भी राजगढ़ में 7 मामले पोजिटिव पाए गए थे और आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उपमंडल राजगढ़ के अब तक 22 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके है। डा० नवीन कश्यप ने बताया कि सोमावर को 12 लोगो के टेस्ट राजगढ़ में किए गए जिनमे एक नौहराधार क्षेत्र व् तीन राजगढ़ क्षेत्र के लोग संकर्मित पाए गए। चारो लोगो को होम आईसोलेट कर दिया गया है। अस्पताल को फ़िलहाल मंगलवार तक के लिए बंद कर दिया गया है और इस दौरान आपातकालीन सेवाए जारी रहेगी। डॉ नवीन कश्यप ने राजगढ़ क्षेत्र की जनता से आग्रह किया है की अपना और अपने परिवार का ध्यान रखे कहीं भी आते जाते समय फेस मास्क का प्रयोग जरुर करे अपने हाथो को बार बार साबुन या सेनेटाइजर से साफ़ करे और भीड़ भाड वाले जगहों पर जाने से परेहज करे। हो सके तो बिना काम से अपने घरो से बाहर न निकले।
भाजपा की तेज़तर्रार नेता व पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा ने सोमवार को पंचकूला के एक निजी अस्पताल में आखिरी सासें लीं। उनके आकस्मिक निधन से पुरे हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें श्यामा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। सोमवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें नाहन स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ से उन्हें चंडीगढ़ PGI रेफेर कर दिया गया पर श्यामा ने बीच रस्ते में ही दम तोड़ दिया। पूर्व मंत्री श्यामा ने 16 सितम्बर को ही प्रधानमंत्री मोदी को फेसबुक पर शुभकामनाएं प्रेषित की थीं, पर उस समय कौन जनता था वह चंद रोज़ में दुनिया को अलविदा कह देंगी। श्यामा अपनी आखिरी समय तक राजनीती व समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहीं। उनका राजनितिक करियर 42 सालों का रहा। वह तीन बार विधायक और एक बार मंत्री भी रहीं। उन्होंने भाजपा को जिला सिरमौर में पहचान दिलाई व संगठन के लिए कई बड़े कार्य किए। उन्होंने छात्र राजनीती से अपना करियर शुरू किया। उन्होंने पहली बार 1977 में नाहन विधानसभा से चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की। श्यामा शर्मा नाहन से तीन बार विधायक 1977, 1982 व 1990 में रही। 1977 में वह तात्कालीन सरकार मेें पंचायती राज, खाद्य एवं आपूर्ति तथा विधि मंत्री रही। इसके बाद प्रेम कुमार धूमल की सरकार में राज्य योजना बोर्ड की उपाध्यक्ष भी रही। मुख्यमंत्री ने जताया शोक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा के निधन पर शोक जताया है। सीएम ने कहा श्यामा शर्मा ने पार्टी और जनता की निस्वार्थ एवं समर्पण भाव से सेवा की है। भगवान उनकी दिवंगत आत्मा काे शांति प्रदान करे व परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।
भाजपा किसान मोर्चा की जिला सिरमौर की एक विशेष बैठक का आयोजन 21 सित़बर को नाहन के परिधि गृह मे किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव सुनील ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि कि इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष डाक्टर राकेश बबली द्वारा की जाएगी व् जिला सिरमौर के प्रभारी व प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नरेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेगे। उन्होंने बताया कि बैठक में जिला सिरमौर के पांचो मंडलो के सचिव, महाम़त्री तथा जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य भाग लेगे। इस दौरान प्रदेश व केंद्र व् प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी जाएगी ताकि सभी लोग किसानो के लिए चलाई जा रही योजनाओं को किसानो के खेतो तक पंहुचा सके और किसानो को सभी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
नगर पंचायत राजगढ़ में अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष के खिलाफ गत 9 सितम्बर को अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद नए अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया 21 तारीख को पुरी की जाएगी। चुनावी प्रक्रिया पुरी करने के लिए एस डी एम् राजगढ़ की अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को 11 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा। गौर रहे कि पिछले माह 24 अगस्त को नगर पंचायत राजगढ़ में वार्ड न० 1 की कांग्रेस पार्षद संतोष तोमर भाजपा में शामिल हो गयी थी और बहुमत में आ जाने के बाद भाजपा के सदस्यों ने कांग्रेस के अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था और 9 सितम्बर को पूर्ण बहुमत के साथ पास भी हो गया था। 15 सितम्बर को जिला सिरमौर उपायुक्त ने एस डी एम् राजगढ़ को अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष के चुनाव करवाने के लिए अधिकृत किया और उन्होंने सोमवार 21 तारीख को 11 बजे नगर पंचायत राजगढ़ के सभाग्रह में बैठक का आयोजन रखा है। एस डी एम् राजगढ़ नरेश वर्मा ने कहा कि सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करने के सम्बन्ध में 11 बजे बैठक आयोजित की जाएगी।
राजगढ़ में शनिवार को दो कोरोना के मामले सामने आए है। इससे पहले शुक्रवार देर सांय भी दो मामले सामने आए थे और यहाँ कोरोना का कहर बड़ता जा रहा है। इसी सप्ताह में राजगढ़ में 7 मामले सामने आने से दहशत बढ़ती जा रही है। शनिवार को सिविल अस्पताल में किए गए एंटीगन टेस्ट में दो पोजिटिव मामले पाए गए। इनमे नगर पंचायत राजगढ़ में कार्यरत 53 वर्षीय सामुदायिक कार्यकर्ता और उनका पुत्र जो आई जी एम् सी शिमला में एम् बी बी एस कर रहा है पोजिटिव निकले है जबकी पिछली कल जो दो लोग संक्रमित पाए गए वे बुधवार को पोजिटिव पाई गई महिला के प्राथमिक सम्पर्क में थे। वार्ड न० 1 की 55 वर्षीय महिला व् राणाघाट के 65 वर्षीय व्यक्ती ने सराहं में टेस्ट करवाये थे और दोनों की रिपोर्ट पोजिटिव पाई गई। रिपोर्ट पोजिटिव आने के बाद दोनों लोगो को होम आईसोलेट कर दिया गया। प्रभारी सिविल अस्पताल राजगढ़ डा० हितेंद्र ने बताया कि दोनों दिन पोजिटिव आए 4 लोगों को होम आईसोलेट कर दिया गया है।
शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने को लेकर अगले सप्ताह एसओपी जारी होगी। केंद्र सरकार से जारी अनलॉक-4 की गाइडलाइन के अनुसार 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 21 सितंबर से स्कूलों में बुलाने को हरी झंडी मिल गई है। केंद्र ने अभिभावकों के सहमति पत्र पर बच्चों को स्कूलों भेजने को मंजूरी दी है। केंद्र ने इसका अंतिम फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा है। केंद्र की ओर से बीते दिनों एसओपी भी जारी की गई है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने भी एसओपी तैयार कर अंतिम मंजूरी के लिए फाइल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को भेज दी है। केंद्र से जारी गाइडलाइन में 30 सितंबर तक स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। हालांकि, केंद्र सरकार ने राज्यों को अपने स्तर पर फैसले लेने के लिए कुछ छूट भी दी है। प्रदेश शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन से बाहर वाले स्कूलों में नवीं से जमा दो कक्षा को शुरू करने के लिए एसओपी जारी कर दी है। हिमाचल ने भी अपनी एसओपी तैयार कर ली है। केंद्र सरकार ने 21 सितंबर से 50 फीसदी शिक्षकों और गैर शिक्षकों को भी स्कूल बुलाने को कह दिया है। ऐसे में पहली से आठवीं कक्षा की ऑनलाइन पढ़ाई की मानीटरिंग 21 सितंबर से शिक्षक स्कूल आकर ही करेंगे। एसओपी में शिक्षकों और विद्यार्थियों के आने-जाने को लेकर सभी नियम तय किए जाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने जारी एक प्रैस बयान में कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितम्बर को जन्मदिवस है तथा पार्टी प्रत्येक वर्ष प्रधानमंत्री का जन्मदिवस "सेवा सप्ताह’’ के रूप में मनाती है। प्रत्येक वर्ष पार्टी के सभी कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार के सेवा के कार्यक्रम पूरे सप्ताहभर करके प्रधानमंत्री की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। यह सेवा सप्ताह 14 सितम्बर से 20 सितम्बर, 2020 तक पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा जिसके लिए प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को प्रभारी बनाया गया है। सुरेश कश्यप ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 70वां जन्मदिवस है इसलिए इस सेवा सप्ताह में प्रत्येक मण्डल में कम से कम 70 दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं उपकरण प्रदान करने का पार्टी ने निर्णय लिया है। इसी प्रकार गरीब भाईयों एवं बहनों को आवश्यकतानुसार चश्में प्रदान किए जाएंगे। उन्होनें कहा कि प्रत्येक जिले में गरीब बस्ती एवं अस्पतालों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए फल वितरण के कार्यक्रम किए जाएंगे तथा कोविड-19 से प्रभावित 70 लोगों को स्थानीय आवश्यकतानुसार एवं अस्पताल के माध्यम से प्लाजमा डोनेट किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।
सरकार ने 4 सितंबर को कैबिनेट बैठक में धार्मिक स्थलों को खोलने का निर्णय लिया था जिसके बाद आज प्रदेश में धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। इसे ले कर एसओपी जारी किए गए। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भी आज सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। शिमला स्थित प्रसिद्ध तारादेवी मंदिर , जाखू मंदिर एवं संकटमोचन मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं ने दिशा-निर्देशों के अनुसार ही दरशन किए। एसओपी के तहत मंदिर परिसरों में सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। सराहन स्थित प्रसिद्ध मां भीमाकाली मंदिर में सुबह सात से शाम साढ़े छह बजे तक भक्तों को माता के दर्शन करने की अनुमति रहेगी। शाम सात बजे मंदिर के कपाट बंद होंगे। मां चिंतपूर्णी का दरबार सुबह 9 से शाम 7 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा। श्रद्धालु प्रसाद ले जा सकेंगे, लेकिन इसे चढ़ाने पर मनाही रहेगी। श्री नयना देवी जी मंदिर में रोजाना एक हजार श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। मंदिर में 60 साल से अधिक और 10 साल से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के प्रवेश पर फिलहाल रोक रहेगी। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मां के दर्शन भक्त सुबह सात से शाम सात बजे तक करेंगे। मां चामुंडा के दर्शन भी इसी समय हो सकेंगे। हरियाणा और हिमाचल की सीमा पर त्रिलोकपुर स्थित माता बालासुंदरी मंदिर, पांवटा साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में सुरक्षा के विशेष इंतजाम हैं। दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ई-पास बनवाना होगा। मंदिर प्रतिदिन सुबह छह बजे खुलेगा और शाम 7 बजे बजे बंद होगा। प्रतिदिन लगभग 500 श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
मेष आज के दिन आत्ममथंन कई मुश्किलों से बाहर निकालने में आपकी मदद करेंगे। ऑफिशियल कार्यों में भी जल्दबाजी के चलते गलती होने की प्रबल आशंका बनी हुई है, हो सकता है पिछला कार्य पुनः करना पड़ जाए। कारोबार को बढ़ाने के लिए अपनी क्षमता व योग्यता का पूरा प्रदर्शन करेंगे जिसमें सफलता भी मिलेगी। युवाओं के कुछ सपने अधुरे रहने से मन उदास रहेगा। सेहत में शारीरिक कमजोरी महसूस होगी जो किसी स्वास्थ्य संबंधित बीमारी का कारण बन सकती है, थैरपी लेने के लिए समय उपयुक्त चल रहा है। घर पर रहते हुए सदस्यों के साथ फैमली डिनर की प्लानिंग कर सकते हैं। वृष आज के दिन मन में द्वंद की स्थिति रहेगी जो कार्यों में अनेक अवरोध डाल सकती है। जिस पर आप सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं, वहीं अविश्वास का कारण बन सकता है। कर्मक्षेत्र में सहकर्मियों से संपर्क को कमजोर न होने दें, वर्तमान समय में यह बेहद जरूरी है। व्यावसायिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से चलती रहेंगी, साथ ही छोटे-मोटे निवेश करने के लिए दिन उपयुक्त है। हेल्थ की बात करें तो आंखों में दर्द या इंफेक्शन की समस्या उत्पन्न हो सकती है इसका तुरंत इलाज करना ही सही रहेगा, अन्यथा भविष्य में परेशानियां झेलनी पड़ेगी. संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। मिथुन आपके मूड में बारंबार परिवर्तन आने के कारण मन में अनिश्चितता रहेगी । परिणामस्वरूप मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ बातचीत करके और आवश्यक लगे तो विशेषज्ञों की सलाह लेकर बेचैनी कम कर सकेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। कर्क गणेशजी की कृपा से आज आप जो कुछ भी विचार करेंगे और युक्ति-प्रयुक्तियों को अजमाएँगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तथा अधूरे कार्य पूरे होंगे। आप अपनी कल्पनाशक्ति का अच्छा चमत्कार दर्शा सकेंगे। संक्षेप में आज का दिन आपके लिए खुशी का और विविधतापूर्ण रहेगा सिंह आज के दिन आध्यात्मिकता की तरफ भी थोड़ा रूझान बढ़ाना चाहिए, जिससे आप प्रसन्नता व आत्मिक शांति का अनुभव करेंगे। ऑफिशियल कार्य समय रहते पूर्ण होंगे जिससे अन्य कार्यों के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। व्यापारियों का बैंकिग संबंधित कार्य में रुकावट आने की वजह से मन में झुंझलाहट रहने की आशंका है। युवाओं को मनपसंद विषयों में अच्छे परिणाम मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। मुंह में छालें हो सकते हैं, यह समस्या पेट की गर्मी की वजह से होगी। संतान की हैबिट्स पर ध्यान रखें. अगर आपकी संतान छोटी है तो खेलते समय उसका विशेष ध्यान रखें, गिर कर चोट लग सकती है। कन्या आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की ख़ूबसूरत भावनाओं का इज़हार कर सकेंगे। तुला ससुराल वालों से नाराजगी और किसी बात को लेकर लड़ाई हो सकती है। बात करते समय अपना संयम न खोए किसी पेचीदा बात को रखते समय ना सीमा का उल्लंघन करें, ना होने दें। वरिष्ठ व्यक्ति की जिद के आगे आज आपको झुकना पड़ेगा। अहंकार आपका सबसे बड़ा शत्रु होगा। बहुत कष्ट से किए हुए काम में असफलता मिल सकती है। लेकिन, अपना आत्मविश्वास कम ना होने दें। अगर बात किसी जमीन से जुड़े मुद्दे की है, तो अपनी बात पर कायम रहें। वृश्चिक शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। अपने जीवन-साथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे – बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। धनु आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने विरोधियों से कुछ परेशानी हो सकती है। घर परिवार के लोग किसी बात को लेकर वाद-विवाद कर सकते हैं। आप एक बुद्धिमान व्यक्ति की तरह उन्हें कोई काम की सलाह देंगे जो बहुत काम आएगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में कुछ दिक्कतें महसूस करेंगे। आपका प्रिय गुस्से में आकर आपको उल्टा सीधा बोल सकता है। इनकम सामान्य रहेगी और सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में रहेगा। मकर अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। आप रोमांटिक ख़यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। खेलकूद जीवन का जरुरी हिस्सा है लेकिन खेलकूद में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि आपकी पढ़ाई में कमी आ जाए। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा। कुंभ आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाएंगे और सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं लेकिन परिवार वालों का सहयोग हर काम में आपको मिलेगा जिससे काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके मित्र और आपके साथ काम करने वाले लोग आपको सपोर्ट करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव दिखाई देगा। मीन ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।
पहाड़ों की वादियों के बीच बसे चंबा शहर का सौंदर्य और इतिहास बहुत ही निराला है। यहां की वादियां और इमारतें बहुत सी कहानियां सुनाती हैं। ऐसे ही एक कहानी है रानी सुनैना की। रानी सुनैना यानी बलिदान और साहस कि मूर्ति। ये चंबा रियासत की वो रानी है जिन्होंने अपनी प्रजा और राज्य के उत्थान के लिए बिना किसी हिचकिचाहट के अपना बलिदान दे दिया। यूं तो चंबा शहर रावी और साल नदी के मध्य में बसा है पर एक समय ऐसा भी था जब यह शहर पीने के पानी की किल्लत से जूझ रहा था। दो नदियों के बीच बसे होने के बावजूद भी यहां पीने के लिए पानी की एक बूंद नहीं थी। उस समय चम्बा रियासत के राजा साहिल वर्मन हुआ करते थे। राजा भी इस समस्या से पूर्णतः वाकिफ थे पर वो करते भी क्या। एक रात उनकी पत्नी, रानी सुनैना को उनकी कुल देवी ने स्वप्न में दर्शन दिए और कहा कि राज घराने में से किसी को बलिदान देना होगा तभी पानी की कमी पूरी होगी। जब राजा साहिल वर्मन को रानी सुनैना ने पूरी कहानी सुनाई तो राजा वर्मन बलिदान देने के लिए तैयार हो गए। फिर रानी सुनैना ने सोचा यदि राजा बलिदान देंगे तो उनका सुहाग छिन जाएगा और राज्य के सर से भी साया उठ जाएगा, और यदि उनके पुत्र राजकुमार युगाकर बलिदान देते है तो कुल का दीपक बुझ जाएगा और वंश को आगे कौन बढ़ाएगा। ये सब सोचकर रानी सुनैना ने स्वयं बलिदान देने का फैसला लिया। इस निर्णय से पुरी चंबा रियासत में शोक व विस्मय की लहर दौड़ गई। आखिरकार रानी सुनैना बलिदान देने के लिए महल से निकल पड़ीं। आंखों में आंसू लिए उनके इस काफिले में चंबा की जनता भी शामिल थी। रास्ते मे सूही के मढ़ से रानी सुनैना ने आखिरी बार चंबा शहर पर नज़र डाली और फिर आगे बढ़ते हुए ये काफिला मलून नामक स्थान पर रुक गया। ममता और बलिदान की मूरत रानी सुनैना बलिदान देने से पहले कहा 'मेरी इच्छा है कि मेरी याद में हर वर्ष मेला लगे। इस मेले को सिर्फ स्त्रियां मनाएं और पुरुष इस में भाग न लें और न ही राज परिवार की बहुएं इस में भाग लें। इस मेले में पूजा केवल राज परिवार की कुंवारी कन्या के हाथों करवाई जाए।' बस इतना कहकर रानी सुनैना ने जिंदा समाधि ले ली। उसी समय पानी की धार फूट पड़ी और रानी सुनैना का बलिदान चंबा के लोगों के लिए अमृत बन कर बहने लगा। रानी सुनैना के बलिदान को याद करते हुए राजा साहिल वर्मन ने जिस स्थान से रानी सुनैना ने आखिरी बार चंबा को देखा था उसी सूही के मढ़ नामक स्थान पर उनके मंदिर का निर्माण करवाया। हर वर्ष इस जगह सूही के मेले का भी आयोजन किया जाता है। ये मेला 3 दिन तक चलता है और यहां केवल बच्चे और महिलाएं ही उपस्थिति दर्ज करवाते है। महिलाएं रानी की प्रशंसा में लोकगीत गाती हैं और समाधि तथा प्रतिमा पर फूल की वर्षा की जाती है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। वहीं, मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह कोरोना से एक और मौत का मामला सामने आया है। बिलासपुर की 57 वर्षीय महिला ने आईजीएमसी में दम तोड़ दिया है। वहीं, एक सरकाघाट और तीसरा शिमला के व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 60 पहुंच गया हैै। प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 7660 पहुंच गया है। 2234 सक्रिय मामले हैं। 5359 मरीज ठीक हो गए हैं। बता दें सोमवार को 262 कोरोना पॉजिटिव मामले आए थे।
पहाड़ी भाषा एवं संस्कृति को संरक्षित रखने की बेहतरीन सोच के साथ, तेज़ी से आगे बढ़ रहा है दी मॉडर्न फोक नोट। हाल ही में रिलीज़ हुए दी मॉडर्न फोक नोट 6 को दुनिया भर में पसंद किआ जा रहा है । ए सी भरद्वाज द्वारा गाई गई इन सीरीज को प्रदेश और देश के साथ साथ विश्व के भी अन्य 35 देशों की जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है । इस प्यार की ख़ास वजह यह भी है कि मॉडर्न फोक नोट एक नई सोच ले कर सामने आया है जिसमे उन्होंने युवाओं के बीच लोक संगीत का रुझान बढ़ाने के लिए, मॉडर्न बीट्स एवं पहाड़ी गानों का मिश्रण किया है। मॉडर्न फोक नोट की 5 सीरीज पहले ही यू ट्यूब पर आ चुकी हैं जिन्हें दुनिया भर से बहुत प्यार एवं सम्मान मिला है । मॉडर्न नोट 6 इसी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए प्रसारित किया गया , एवं कुछ ही दिनों में 3 लाख से भी ज़्यादा लोगों द्वारा देखा जा चूका है।
हिमाचल के चंबा में दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत तीन कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए गए है। इनमें एक सीआईडी यूनिट चंबा का कर्मचारी भी शामिल है। 4 सितम्बर को जाँच के लिए कुल 239 सैंपल लिए गए थे जिसमे से तीन पोसिटिव पाए गए है, वहीं 176 सैम्पल की रिपोर्ट आना अभी बाकि है। पॉजिटिव पाए गए तीन व्यक्तियों में से एक 26 वर्षीय महिला है जो की JLNMC चम्बा की स्वस्थ्य कर्मी है। DIET सरु का एक 26 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी जो की इंस्टीटूशनल क्वारंटाइन में था, और एक 41 वर्षीय CID यूनिट चम्बा का कर्मचारी भी कोरोना पोसिटिव पाया गया है। चम्बा जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 478 पहुंच गया है। 112 सक्रिय मामले हैं और 361 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा मंडी से 12 नए मामले, काँगड़ा से 9 नए मामले और कुल्लू से 1 नया पॉजिटिव मामला सामने आया है जिनकी पूरी जानकारी आना अभी बाकी है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6855 पहुंच गया है। 1823 सक्रिय मामले हैं। 4932 मरीज ठीक हो गए हैं। 45 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं और 51 की मृत्यु हो चुकी है।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला, हिमाचल प्रदेश के कार्यपालक अध्यक्ष व न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा शुक्रवार को नाहन क्षेत्र की पंचायत सेन-की-सैर के जंगली क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग के सौजन्य से किया गया। इस कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायधीश देवेन्द्र कुमार शर्मा, जो कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर के अध्यक्ष भी है, विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर जंगली फलदार वृक्ष लगाए तथा कार्यक्रम में उपस्थित महिला मंडल, ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम वासियों को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे "जंगली फलदार वृक्ष लगाएं, फसलों को बचाएं" पौधारोपण अभियान के उद्देश्य को समझाया। इस कार्यक्रम में वन वृत नाहन के मुख्य वन संरक्षक बी. एस. राणा भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में प्रताप सिंह ठाकुर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिरमौर, बसन्त या, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण, सिरमौर व गीतिका कपिला न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नाहन ने भी पौधारोपण किया। यह पौधारोपण अभियान सिरमौर जिला के विभिन्न पंचायतों में वन विभाग के साथ मिलकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाया जा रहा है। इसके तहत अमरुद, बेहड, आंवला, फेगड़ा, काफल, कचनार आदि जंगली फलदार वृक्ष लगाए जा रहे है। यह पौधारोपण अभियान ग्राम पंचायत के लोगों के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।
प्रदेश में कोरोना से एक और मौत हो गई है। डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में एक 70 वर्षीय महिला ने वीरवार देर रात दम तोड़ दिया। सिरमौर में कोरोना से यह तीसरी मौत हुई है। मृतक महिला पांवटा साहिब की रहने वाली थी जिसे 1 सितंबर को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल से डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। डायबटीज व हाईपरटेंशन रोग से ग्रसित इस महिला का नाहन मेडिकल कॉलेज में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। 3 सितंबर को देर रात आइसोलेशन वार्ड में भर्ती इस महिला ने दम तोड़ दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ केके पराशर ने बताया कि पांवटा साहिब में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार किया गया है। इसी के साथ प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 48 हो गया है।
जिला सिरमौर व नाहन में कानून एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सिरमौर पुलिस लगातार कार्य कर रही है। शहर में पुलिस ने जंहा एक ओर ड्रोन के जरिए नियमों की उलंघना करने वालों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। वहीं एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा नेे स्वयं नाहन की सड़कों पर पैदल चल कर कानून व्यवस्था समेत यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिरमौर ने नाहन बस स्टैंड समेत अनेक स्थानों का जायजा लिया साथ ही यातायात नियमों का पालन करने बारे जनता से अनुरोध भी किया। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि कानून एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की लिए शहर में अनेक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा अब सिरमौर पुलिस नाहन शहर व पांवटा साहिब में ड्रोन की मदद से यातायात नियमों को दरकिनार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार हो गई है। सिरमौर ने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा नाहन पुलिस द्वारा नम्बर भी जारी किए गए है जिस पर कोई भी सूचना पुलिस के साथ साझा की जा सकती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर किया दुख व्यक्त भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रणव मुखर्जी का आज 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय बीमार थे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रणव मुखर्जी ने हमारे राष्ट्र के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी है। पूर्व राष्ट्रपति और राजनेता प्रणब मुखर्जी के निधन से पूरे राष्ट्र में शोक की लहर है। प्रणब मुखर्जी ने परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ कई भूमिकाओं में देश की सेवा की। वह अपनी बुद्धि और दृढ़ता के लिए सभी पक्षों में व्यापक रूप से प्रशंसित थे। उनके जाने से राजनीति के एक युग का अंत हो गया। उन्होनें कहा कि भारत रत्न मुखर्जी ने परंपरा और आधुनिकता के साथ काम किया। प्रणव मुखर्जी अपने लंबे राजनीतिक जीवन में सात बार संसद सदस्य के रूप में कार्य किया। केन्द्रीय मंत्रीमण्डल में रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री, विदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर उन्होनें देश के विकास में अहम योगदान दिया। 2012 में, मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति चुने गए। भाजपा अध्यक्ष ने प्रणव मुखर्जी के पारिवारिक सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
निदेशक सेना भर्ती कर्नल तनवीर सिंह मान ने बताया कि पड्डल मैदान जिला मण्डी में 6 अक्तूबर से 14 अक्तूबर, 2020 तक सेना भर्ती कार्यालय मण्डी द्वारा जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह भर्ती सैनिक तकनीकी (पुरुष), सैनिक तकनीकी (गोला बारुद परीक्षक) (एटी)(पुरुष), सैनिक तकनीकी (उड्डयन) (एक्स गु्रप)(पुरुष) तथा सैनिक तकनीकी (उपचार सहायक) (एन ए) (पुरुष) पदों के लिए होगी। उन्होंने बताया कि मापदण्ड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय, शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी 06 अगस्त, 2020 की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देखें। उल्लेखनीय है कि जो उम्मीदवार सेना भर्ती रामपुर बुशैहर शिमला में सैनिक तकनीकी वर्ग के लिए सेना भर्ती कार्यालय, शिमला द्वारा 16 फरवरी, 2020 को जारी अधिसूचना के तहत पहले पंजीकृत हो चुके है, उनको भी दोबारा पंजीकरण करना है।
वो दौर था 1857 का, पूरे देश में क्रांति की ज्वाला भड़क रही थी। ऐसे में पहाड़ों की शांत वादियों में लगी चिंगारी भी कम नहीं थी। धीमें से सुलग रही इस क्रांति की चिंगारी ने जब विकराल रूप लिया तब लगभग पूरा हिमाचल इसकी जद में आ गया। 20 अप्रैल 1857, वो दिन जब पहली बार हिमाचल प्रदेश में अंग्रेज़ों के खिलाफ धधक रही ज्वाला ने विकराल रूप धारण किया। क्रांति का आगाज़ हुआ कसौली से। अंबाला राइफल डिपो के छह भारतीय सैनिकों ने कसौली थाने को आग के हवाले कर दिया। अंग्रेजों के सुरक्षित गढ़ कही जाने वाली कसौली छावनी पर हुए इस हमले से गोरे बौखला उठे और उन्होंने अन्य छावनी क्षेत्रों व कंपनी सरकार के कार्यालयों की सुरक्षा कड़ी कर दी। गोरों ने कई क्रांतिकारियों को जेलों में डाल दिया और कईयों को सूली पर चढ़ा दिया, पर सैनिकों का बलिदान ज़ाया नहीं गया। कसौली से भड़की इस ज्वाला ने पूरे हिमाचल में आज़ादी की अलख जगा दी। इसके बाद डगशाई छावनी, सुबाथू, कालका व जतोग में क्रांति की लहर दौड़ी। उधर कांगड़ा, नूरपुर, धर्मशाला, कुल्लू-लाहुल, सिरमौर व अन्य रियासतों में भी विद्रोह प्रखर हो गया। बुशहर के राजा शमशेर सिंह, कुल्लू-सिराज के युवराज प्रताप सिंह, सुजानपुर के राजा प्रताप चंद गुप्त रूप से क्रांतिकारियों की गतिविधियों में संलिप्त हो गए। 11 मई को अंग्रेजों को मेरठ, दिल्ली और अम्बाला में विद्रोह की सुचना मिली। गोरों ने कसौली, सुबाथू, डगशाई व जतोग की छावनियों को अंबाला कूच का आदेश दिया। भारतीय सैनिकों ने इस आदेश का खुले तौर पर विद्रोह किया और बगावत का ऐलान कर दिया। 13 मई को जतोग में गोरखा रेजिमेंट ने सूबेदार भीम सिंह के नेतृत्व में देशी सैनिकों ने अंग्रेजों पर धावा बोल दिया। सिर्फ 45 क्रांतिकारियों ने 200 अंग्रेजों को धूल चटा दी। सैनिकों ने कसौली ट्रेजरी को लूटा और जतोग की तरफ बढ़ने लगे। इस बारे में अंग्रेज़ों के तत्कालीन कमिश्नर पी. मैक्सवैल ने अपनी डायरी में जिक्र किया है और हैरानी जताई है कि कैसे मुट्ठीभर क्रांतिकारियों ने अपने से चार गुना अधिक अंग्रेजी सेना को हरा दिया था। इसके बाद विद्रोह की डोर स्थानीय पुलिस ने अपने हाथों में ली। स्थानीय पुलिस गार्ड के दरोगा बुद्धि सिंह जतोग पर कब्जे के लिए रवाना हो गए। जतोग पहुँचते पहुँचते रास्ते में अंग्रेजी सेना ने कुछ क्रांतिवीरों को पकड़ लिया तो कुछ मारे गए। जबकि बुद्धि सिंह ने गोरों के हाथों मरने से भला स्वयं को गोली मरना समझा और वो शहीद हो गए। पहाड़ी रियासतों में क्रांति योजनाबद्ध तरीके से हो रही थी, जिसके लिए एक गुप्त संगठन बना हुआ था, जिसके सदस्य सूचनाओं को यहां-वहां पहुंचाया करते थे। पहाड़ों में इस क्रांति के नेता पंडित राम प्रसाद वैरागी थे। वैरागी सुबाथू मंदिर में पुजारी थे। वे संगठन पत्रों के माध्यम से संदेश भेजा करते थे। 12 जून 1857 को इस संगठन का कुछ पत्र अंबाला के कमिश्नर जीसी बार्नस के हाथ लगे, जिसमें दो पत्र राम प्रसाद वैरागी के भी थे। इसके साथ ही संगठन का भेद खुल गया। वैरागी को पकड़ कर अंबाला जेल में फांसी पर चढ़ा दिया गया। क्रांतिकारियों को सहयोग न मिला व अंग्रेज़ों ने 1857 के विद्रोह को दो महीनो में ही दबा दिया और प्रदेश में लगी विद्रोह की ज्वाला कुचल दी गई।
जब जब स्वतंत्रता संग्राम की बात की जाती है तो पहाड़ के जांबाज़ों का ज़िक्र न हो ऐसा हो नहीं सकता। स्वतंत्रता संग्राम में हिमाचल प्रदेश के सपूतों ने महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर जो योगदान दिए वो किसी से कम नहीं। देवभूमि के वीर सपूतों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जो आंदोलन का बिगुल बजाया तो उसकी गूंज पूरे भारत वर्ष को सुनाई दी। चाहे 1857 की महाक्रांति हो या 15 अगस्त 1947 तक का आंदोलन हो, छोटे से पहाड़ी प्रदेश हिमाचल ने भी इनमें अहम भूमिका निभाई। आजादी की लड़ाई के लिए हिमाचल में गुरिल्ला बम बने। सशस्त्र क्रांतियां हुईं। हजारों क्रांतिकारियों ने पूरे दमखम से स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। तो आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर हम उन्हीं कुछ स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानेंगे। पंडित राम प्रसाद वैरागी उस समय पूरे देश में क्रांति के संचालन के लिए एक गुप्त संगठन बनाया गया था। पहाड़ों में इस क्रांति के नेता पंडित राम प्रसाद वैरागी थे। वैरागी सुबाथू मंदिर में पुजारी थे। वे संगठन को पत्रों के माध्यम से संदेश भेजा करते थे। 12 जून 1857 को इस संगठन के कुछ पत्र अंबाला के कमिश्नर जीसी बार्नस के हाथ लगे, जिसमें दो पत्र राम प्रसाद वैरागी के भी थे। इसके साथ ही संगठन का भेद खुल गया। वैरागी को पकड़ कर अंबाला जेल में फांसी पर चढ़ा दिया गया। क्रांतिकारियों को सहयोग नहीं मिला और अंग्रेज़ों ने 1857 के विद्रोह को दो महीनो में ही दबा दिया और प्रदेश में सुलगी विद्रोह की ज्वाला कुछ समय के लिए शांत हो गई। 'हिमाचल निर्माता' डॉ॰ यशवंत सिंह परमार डॉ॰ यशवंत सिंह परमार, हिमाचल निर्माता के नाम से भी जाने जाते हैं। हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. परमार ने हिमाचल में विकास की नींव रखी थी। सिरमौर में जन्मे परमार सिरमौर की रियासत में 11 साल तक सब जज और मजिस्ट्रेट रहे। उसके बाद न्यायाधीश के रूप में 1937-41 तक अपनी सेवाएं दीं। इसी दौरान वह सुकेत सत्याग्रह प्रजामंडल से जुड़े। नौकरी की परवाह न करते हुए उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में अपना पूरा योगदान दिया। उनके ही प्रयासों से यह सत्याग्रह सफल हुआ। 'पहाड़ी गांधी' बाबा कांशी राम पहाड़ी गांधी कहे जाने वाले बाबा कांशीराम ने आज़ादी की लड़ाई में बेहद अहम भूमिका निभाई। उन्होंने जब तक भारत को आजादी नहीं मिल जाती तब तक काले कपड़े पहनने की शपथ ली थी। बाबा कांशी राम ने अपने पहाड़ी गीतों और कविताओं से पहाड़ी राज्य हिमाचल और देश को आजादी के लिए जगाने में सराहनीय प्रयास किए। उन्होंने गांव-गांव घूमकर अपने लिखे लोकगीतों, कविताओं और कहानियों से अलख जगाई। कांशी ने पहली बार पहाड़ी बोली को लिखा और गा-गाकर लोगों को राष्ट्रीय आंदोलन से जोड़ा। सरोजनी नायडू ने उन्हें बुलबुल-ए-पहाड़ के खिताब से नवाजा। 1930 और 1942 के बीच वो 11 बार जेल गए और अपने जीवन के 9 साल सलाखों के पीछे काटे। जेल के दिनों में लिखी हर रचना उस वक्त लोगों में जोश भरने वाली थी। ‘समाज नी रोया’, ‘निक्के निक्के माहणुआं जो दुख बड़ा भारा’, ‘उजड़ी कांगड़े देश जाना’ और ‘कांशी रा सनेहा’ जैसी कई कविताएं मानवीय संवेदनाओं और संदेशों से भरी थीं। दौलतराम सांख्यान आजादी की लड़ाई में बिलासपुर के महान स्वतंत्रता सेनानी दौलतराम सांख्यान के संघर्ष को आखिर कौन भुला सकता है। बिलासपुर में प्रजामंडल का गठन कर दौलतराम सांख्यान ने ब्रिटिश सरकार को सीधी चुनौती देकर कई मुश्किलें खड़ी कर दीं थी। ब्रिटिश सरकार ने उन्हें इस मुहिम के लिए कई यातनाएं दीं। अंग्रेजी सरकार ने उनकी चल-अचल संपत्ति तक जब्त कर ली थी। इतना ही नहीं 11 जून 1946 से 12 अक्तूबर 1948 तक रियासत से निष्कासित कर दिया गया। इसके बावजूद स्वतंत्रता संग्राम के इस सेनानी ने हार नहीं मानी और डट कर अंग्रेजों का सामना किया। कैप्टन राम सिंह ठकुरी वहीं आजाद हिंद फौज के सिपाही और संगीतकार कैप्टन राम सिंह ठकुरी ने भारत के राष्ट्र गान जन गन मन की धुन तैयार की है। उन्होंने अपनी वीरता के लिए किंग जार्ज-पंचम मेडल प्राप्त किया। जब सुभाष चंद्र बोस ने उनसे मुलाकात की तो उन्हें वोइलिन भेंट की, जिसे वह हमेशा अपने पास रखते थे। उन्होंने 'कदम-कदम बढ़ाए जा-खुशी के गीत गाए जा' जैसे सैकड़ों ओजस्वी गीतों की धुनों की रचना की। 15 अगस्त 1947 को राम सिंह के नेतृत्व में आईएनए के आर्केस्ट्रा ने लाल किले पर शुभ-सुख चैन की बरखा बरसे गीत की धुन बजाई। कौमी तराना नाम से यह गीत आजाद हिंद फौज का राष्ट्रीय गीत बना, इस गीत की ही धुन को बाद में जन-गण-मन की धुन के रूप में प्रयोग किया गया। पदम् देव पदमदेव जिला शिमला के गांव भनोल से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने 1930 में असहयोग आंदोलन और सिविल अवज्ञा में(सिविल डिसओबेडिएंस) में भाग लिया। वह हिमालय रियासती प्रजा मंडल के संस्थापक सदस्य थे और गरीबी व अस्पृश्यता(अनटचेबिलिटी) के खिलाफ लड़े थे। 1952 में वह विधानसभा के लिए चुने गए और राज्य के पहले गृह मंत्री बने। 1957 में वह लोकसभा, 1962 में क्षेत्रीय परिषद और फिर 1967 में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। वह कविराज के नाम से मशहूर थे। यश पाल उस समय यश पाल कॉलेज में ही थे जब उनकी मुलाकात भगत सिंह और सुखदेव से हुई। उन्होंने चरमपंथी समूह हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी (एचएसआरए) को ज्वाइन किया। एचएसआरए ने 1929 में लॉर्ड इरविन को ले जाने वाली ट्रेन को उड़ाने की योजना बनाई थी। यशपाल ने उस में बम से विस्फोट किया था। कई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद यशपाल ने चंद्रशेखर आजाद को एचएसआरए को फिर से संगठित करने में मदद की। 1932 में उन्हें गिरफ्तार किया गया और वह 6 साल तक जेल में रहे। वह एक प्रतिभाशाली लेखक थे और प्रसिद्ध किताब ‘सिम्बालोकन’ सहित कई पुस्तकें लिखी थीं। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। शिवानंद रामौल, पूर्णानंद, सत्य देव, सदा राम चंदेल, सत्यानंद स्टोक्स, ठाकुर हजक सिंह इत्यादि ऐसे अन्य प्रमुख स्वतंत्रता सैनानी रहे हैं जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया था। आज भले ही यह हस्तियां हमारे बीच नहीं हैं पर उनके दिए गए बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता।
जिला सिरमौर गोबिंदगढ़ मोहल्ला नाहन से सोमवार को 31 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। कल भेजे गए सैंपल में से 137 की रिपोर्ट आनी बाकी थी जिसमें आज 31 की रिपोर्ट पॉजीटीव आई है जबकि 48 सैंम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव तथा 33 की इनकनक्लुसिव आई है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परूथी ने बताया कि अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक 31 नए पॉजिटिव मामलों में से 11 युवक/पुरूष जिनकी उम्र 15 से 68 वर्ष के बीच है तथा 14 युवती/महिलाए है जिनकी उम्र 12 से 60 वर्ष के बीच है और 6 बच्चे शामिल है जिनकी उम्र 2 से 8 वर्ष के बीच है। जिला में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 210 हो गई है।
जिला सिरमौर के गोबिंदगढ़ मौहल्ला नाहन से शनिवार को 15 कोरोना पॉजिटिव मामले और सामने आए है। बेटे कल भेजे गए सैंपल में से 100 की रिपोर्ट आनी बाकी थी जिसमे आज 15 की रिपोर्ट पॉजीटीव जबकि 85 सैंम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव आई है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परूथी ने बताया कि अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक 15 नए पॉजिटिव आए मामलों में 4 युवक/पुरूष जिनकी उम्र 14 से 65 वर्ष के बीच है तथा 11 युवती/महिलाए जिनकी उम्र 11 से 68 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि जिला में अब कुल 169 एक्टिव मामले हैं।
शिमला संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुरेश कश्यप को भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि सिरमौर जिले से संबंध रखने वाले ओर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से लगातार 2 बार विधायक व वर्तमान में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से प्रदेश भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने सुरेश कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , गृह मंत्री अमित शाह जी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का व राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी, प्रदेश भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। उन्होंने सुरेश कश्यप को बधाई देते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी हैं जिसमे एक साधारण परिवार से निकला कार्यकर्ता विधायक से संसद और प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर सम्भाल रहा हैं, यह भाजपा में ही सम्भव हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप के प्रदेशाध्यक्ष बनने से न केवल सिरमोर जिला मजबूत होगा बल्कि प्रदेश भाजपा ओर मजबूत होकर उभरेंगी ओर 2022 में जयराम ठाकुर व सुरेश कश्यप के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।
जिला सिरमौर के गोबिंदगढ़ मोहल्ला से मंगलवार सुबह 10 कोरोना पॉजिटिव मामले और सामने आए हैं। बीते कल भेजे गए सैंम्पल में से 51 की रिपोर्ट आनी बाकी थी जिनमें से 41 की रिपोर्ट आज नेगिटिव तथा 10 की रिपोर्ट पॉजीटीव आई है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परूथी ने बताया कि अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक 10 नए मामले पॉजिटिव आए हैं जिनमें एक 8 वर्षीय बच्ची, एक 11 वर्षीय बच्चा, 5 महिलाएं जिनकी उम्र 29 वर्ष से लेकर 58 वर्ष के बीच है तथा 3 युवक/ पुरुष शामिल हैं जिनकी उम्र 23 वर्ष से लेकर 34 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि जिला में अब कुल 80 एक्टिव मामले हैं।
नाहन शहर के गोविन्दगढ़ मौहल्ला में गत सांय 10 कोरोना पॉजीटीव मामले आने के बाद जिला प्रशासन सिरमौर ने शहर में गहन सैंपलिग करने तथा सामुदायिक संक्रमण की सम्भावना को रोकने के लिए नाहन शहर को तुरंत प्रभाव से लेकर मंगलवार प्रातः 7 बजे तक ऐतियातन बंद करने का निर्णय लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ० आर के परूथी ने बताया कि इस बंद के दौरान नाहन शहर के सभी व्यापारिक गतिविधियाँ जिनमें सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त मरीज़ों की सुविधा के दृृष्टिगत दवाईयों की दुकानों को खुला रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान आपातकालीन (मेडिकल एमरजेन्सी) स्थिति को छोड़कर लोगों की आवाजाही पर भी पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि नाहन शहर के माजरी चौक-गोविन्दगढ़-दिल्ली गेट मार्ग भी तत्काल प्रभाव से आगामी मंगलवार प्रातः 7 बजे तक पूर्णतः बंद रहेगा तथा जो भी आवाजाही होगी वह यशवंत चौक-कच्चा टैंक वाले मार्ग से होगी। उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि वह जिला प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णयों में सहयोग दें ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। अगर कोई व्यक्ति इन आदेशों की अवेहलना करता हुआ पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएंगी।
जिला के ऐसे नाई व सैलून कर्मी जो किसी कारण से पहले प्रशिक्षण नहीं ले पाए है जिस वजह से उनकों अपनी दूकानें व सैलून बन्द रखने पड रहे है। उनकी मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें एक विशेष अवसर देने के उददेश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा आर के परूथी ने देते हुए बताया कि प्रशिक्षण से वंचित रहे जिला के नाई व सैलून कर्मीयों को 07 जुलाई, 2020 को दोपहर 3ः00 बजे उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होने बताया कि इससे पूर्व में दिए गए प्रशिक्षणों में जिला के कुछ नाई व सैलून कर्मी प्रशिक्षण लेने से वंचित रह गए थे जिस कारण वह अपनी दूकानें नहीं खोल पाए थे ऐसे नाई व सैलून कर्मीयों का विशेष ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य मानकों को ध्यान में रखकर काम करने और कोरोना बचाव के तरीकों के बारे में बताया जाएगा ताकि जब उनका काम शुरू हो तो कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होनें प्रशिक्षण प्राप्त न करने वाले सभी नाई व सैलून कर्मीयों से अपील करते हुए कहा कि 07 जुलाई को दिए जाने वाले प्रशिक्षण शिविर में आवश्य भाग ले ताकि प्रशिक्षण उपरान्त वह अपना सैलून खोल कर अपनी आजीविका कमा सके।
जिला प्रशासन सिरमौर की पहल पर आयुर्वेदिक विभाग द्वारा जिले के 6 प्रशासनिक ब्लोक में क्वाथ शाला प्रारम्भ करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है जिनमें से पांच क्वाथ शालाओं का शुभारम्भ व संचालन आयुर्वेद विभाग द्वारा कर दिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में काढ़े का बड़ा महत्त्व है जिसका प्रयोग पुरातन काल से रोगों से बचाव व इलाज के लिए किया जाता था। वर्तमान में कोविड-19 की परिस्थिति को देखते हुए रोग प्रतिरोधि क्षमता बढाने के लिए काढ़े का महत्त्व और अधिक बढ़ गया है। इसी को ध्यान में रख कर आयुष मंत्रालय द्वारा नियमित रूप से काढा सेवन करने की सलाह व दिशा निर्देशों के बाद सामान्य जनता में काढ़े को लेकर जागरूकता उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सालय पौंटा साहिब की क्वाथशाला का शुभारंभ विधायक सुखराम चौधरी, क्वाथशाला राजगढ़ का शुभारम्भ विधायक रीना कश्यप, क्वाथशाला शिलाई का शुभारम्भ बलदेव तोमर उपाध्यक्ष खाद्य आपूर्ति निगम, क्वाथशाला नैना टिक्कर का शुभारम्भ एस डी एम सरांहा सोनाक्षी तोमर तथा क्वाथशाला श्री रेणुकाजी का शुभारम्भ सी ई ओ, रेणुकाजी विकास बोर्ड दीपराम शर्मा ने किया। जिला आयुर्वेद अधिकारी सिरमौर डॉ राजेन्द्र देव ने बताया कि इन सभी क्वाथशालाओं में सामान्य जन की इम्युनिटी बढाने के लिए प्रतिदिन काढा बनाकर पिलाया जाएगा। इनमे आयुष काढा, मधुयष्ठी कषाय सहित समय-समय पर अन्य काढ़े पिलाए जायेंगे। इसके अतिरिक्त आयुष काढ़ा में तुलसी, दालचीनी, सौंठ और कालीमिर्च जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हैं। यह आयुष काढा लोगों में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
जिला सिरमौर के वैली आयरन स्टील कम्पनी धौलाकुंआ में 4 मजदूरों के कोरोना पॉजीटिव पाएं जाने के बाद 13 जून, 2020 को लेबर कॉलोनी के संपूर्ण क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था तथा पॉजिटिव आए व्यक्तियों की कांटेक्ट लिस्ट में सभी लोगों के टेस्ट किये जा चुके हैं। इसलिए अब इस क्षेत्र में थोड़ी छूट दी गई है जिसके तहत जिला प्रशासन ने अब मज़दूरों के लेबर कॉलोनी से फ़ैक्टरी परिसर तक आवागमन का एक निश्चित समय तय कर दिया है। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी। उन्होने बताया कि मज़दूर लेबर कॉलोनी से फ़ैक्टरी परिसर तक प्रातः 5:30 से 6 बजे, दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तथा रात्री 9:30 से 10 बजे तक की समय अवधी के दौरान ही आवाजाही कर सकेगे। आवाजाही के दौरान मज़दूरों को मुंह पर मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि 13 जून, 2020 को जारी आदेशों के तहत कोई भी मजदूर घोषित कन्टेंनमेंट क्षेत्र से बाहर नही जा पाएंगे। फ़ैक्टरी प्रबंधन मज़दूरों की आवाजाही, सोशल डिस्टेंसिंग यानि दो गज की दूरी और मास्क पहनाना सुनिश्चित करेगा और किसी भी प्रकार के उल्लंघन के लिए खुद जिम्मेवार होगा। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय दण्ड सहिंता की धारा 269, 270 और 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51, 54 और 56 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
आगामी 27 जून, 2020 को 132 केवी गिरी पांवटा लाईन पर बिजली की लाईनों की मुरम्मत कार्य के चलते समस्त पांवटा साहिब के क्षेत्र में, जिसमें घरेलु और आद्यौगिक क्षेत्र शािमल है, विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त अधीक्षण अभियन्ता विद्युत गुरमीत सिंह ने देते हुए बताया कि विद्युत आपूर्ति सुबह 9ः00 से सांय 6ः00 बजे तक बाधित रहेगी।
हिमाचल सरकार द्वारा चलाई जा रही हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अतंर्गत जिला सिरमौर में बिना गैस कनैक्शन के परिवारों को गैस कनैक्शन आबंटित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला नियन्त्रक खाद्य नागरिक आपूर्तिं एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर अभिनव बिद्रा ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्व से अस्तिव में आए हिमाचली परिवार व वित्तिय वर्ष 2020-21 में बने नए परिवार, जिनके पास गैस कनैक्शन नहीं है, ऐसे पात्र परिवार सम्बन्धित ब्लॉक निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सम्बन्धित गैस एजैन्सी में समस्त दस्तावेजो सहित आवेदन कर सकते है।
सरकार जिला सिरमौर में विकास कार्यों को गति देने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। यह जानकारी मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आयोजित जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए किए गए प्रबन्धों, आर्थिक गतिविधियों को बहाल करने, विभिन्न विकासात्मक योजनाओं व मुख्यमंत्री के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के कार्यान्वयन समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में वित वर्ष 2001 से मार्च 2020 तक विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए सरकार द्वारा 4514.39 करोड़ की मंजूरी दी गई थी जिसमें अब 4206 करोड रूपये खर्च किए गए है और 308.39 करोड़ शेष राशि को शीघ्र ही विकासात्मक कार्यों में व्यय करने के निर्देश जारी कर दिए है ताकि सिरमौर का विकास न रूक सके। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में लॉकडाउन के दौरान मनरेगा के तहत 7 हजार 927 परिवारों को रोज़गार उपलब्ध करवाया गया है जिसके तहत 15 करोड़ रूपये से अधिक की राशि व्यय की गई है। जिला में मनरेगा के तहत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के तहत सभी विकास खण्डों में 2017 से लेकर अब तक 3243 कार्य वितरित किए गए जिसमें नाहन विकास खण्ड में पानी व मृद्वा सरक्षण, सिंचाई संबंधी कार्य, जमीन संबंधी व पोन्ड निर्माण में 632 कार्य पच्छाद विकास खण्ड में 689 कार्य पांवटा साहिब विकास खण्ड में 383 कार्य राजगढ़ में 556 कार्य, संगडाह में 314, शिलाई विकास खण्ड में 669 कार्य में 131 कार्य सिंचाई संबंधी कार्य किए गए। बैठक में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में अब सीमेन्ट की कमी होने के कारण मनरेगा के कार्य नहीं रूकेगे, इसकेे लिए सीसीआई राजबन से सीमेन्ट की उपलब्धता के लिए अनुबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18 से अब तक जिला सिरमौर में 1324 आवास स्वीकृत करने थे जिसमें अब तक 645 आवास स्वीकृत किए गए है जिसमें लगभग 19 करोड़ रूपये से अधिक की राशि व्यय कि गई है। बैठक में उन्होंने सरकार द्वारा 2022 तक जिला सिरमौर को प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत दिए गए लक्ष्यों को तेजी से पूरा करने और उपायुक्त को इन कार्यों का विश्लेषण करने तथा कार्योे में तेजी लाने के लिए अलग से बैठकों का आयोजन करने और उन बैठकों में सभी विधायकों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अब तक 95 प्रतिशत कोविड-19 के पॉजिटीव केसों का पता लगाया गया है और प्रशासन के प्रयास से जिला सिरमौर में कोरोना से एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है इसके अतिरिक्त जिला में कोरोना टेस्टीग लैब की स्थापना की गई और जिला में हिमाचल का पहला आयुष समर्पित कोविड केयर अस्पताल का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सिरमौर हिमाचल का पहला ऐसा जिला है जहां कोविड 19 से लडने के लिए लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आयुष किट व चमनप्राश को लॉन्च किया। इसके अतिरिक्त जिला में लॉकडाउन के दौरान लोगों को आवश्यक वस्तुओं की सुविधा प्रदान करने के लिए फुड हेल्पलाइन नम्बर, मेडिसन हेल्पलाइन नम्बर, प्रवासी मजदूरों के लिए हेल्पलाईन नम्बर, पशु पालकों को सुविधा के लिए हेल्पलाइन नम्बर, किसान हेल्पलाईन नम्बर जारी किए है। जिला सिरमौर में सेल्यून, बार्बर, ब्यूटी पार्लर और जीम संचालकों को प्रशिक्षण देकर एसओपीज जारी किए गए। बैठक के बाद आयोजित प्रैस वार्ता में उन्होंने कोरोना महामारी में कोरोना वारियर्स को उनके योगदान के लिए सराहा और मीडिया को लॉकडाउन के दौरान लोगों को कोरोना से बचने और सावधानी बरतने के बारे में जागरूक करने के लिए आभार व्यक्त किया।
जिला सिरमौर में कोरोना योद्वाओं की शारीरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आयुर्वेद विभाग होम्योपैथिक एम्यूनिटी बूस्टर दवा आसेनिकम एल्बम 30 वितरित करेगा। इस अभियान की शुरुआत करते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परूथी ने बताया कि यह दवा जिला सिरमौर में कार्यरत कोरोना योद्वाओं जैसे सफाई कर्मचारी, पुलिस विभाग, मेडिकल स्टाफ इत्यादि को वितरित की जाएगी इसके अतिरिक्त आम लोगों के लिए यह दवा आयुर्वेदिक अस्पतालय की ओपीडी में उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 जैसे संक्रमणों से लडने के लिए शारीरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हम अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर इस संक्रमण से अपने जीवन को बचा सकते है। डॉ० परूथी ने बताया कि यह दवा कोविड-19 संक्रमण का ईलाज नहीं है। यह केवल शरीर में शारीरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है इसलिए कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए अन्य सावधानियों जैसे सामाजिक दूरी बनाएं रखना, बार-बार हाथ धोना व मास्क पहनना भी अत्यन्त आवश्यक है। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी राजेन्द्र देव शर्मा ने बताया कि इस दवा की 6 गोलियां सुबह खालीपेट एक बार तीन दिन तक वयस्कों के लिए, 3 गोलियां सुबह खालीपेट एक बार तीन दिन तक 4 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त एक महीने के बाद चिकित्सक केे परामर्श कर इसे दोबारा ले सकते है। यह दवा अन्य किसी भी दवा के साथ ली जा सकती है, यह बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं दूध पिलानेवाली माताओं के लिए भी सुरक्षित है। इस दवा के कोई साईड इफेक्ट नहीं है। इस अवसर पर वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजकुमार शर्मा के अतिरिक्त अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
डॉ वाई एस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन में स्थापित कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारम्भ उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी की मौजूदगी में हुआ। शुभारम्भ के बाद 22 सैम्पल्स का प्रथम बैच प्रयोगशाला में लिया गया। डॉ परुथी ने कॉलेज प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रयोगशाला के शुरू होने से अब कोविड-19 के सैम्पल्स की जाँच में तेजी आएगी जिससे संक्रमित व्यक्ति की पहचान करने में आसानी होगी और इस सक्रंमण को फैलने से रोका जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला के महत्व और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, सिरमौर ने इस प्रयोगशाला के लिए 1.18 करोड़ की राशि मुहैया करवाई थी। कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला आयुर्वेदिक अस्पताल के भूतल में स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि वक्त के साथ इस प्रयोगशाला में टेस्टिंग की क्षमता को बढ़ाया जायेगा और जल्द ही पूरे जिले के सैंपल की जांच इस प्रयोगशाला में संभव होगी। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन ने उपायुक्त सिरमौर को इस प्रयोगशाला के लिए किये गए उनके व्यक्तिगत प्रयासों के लिए धन्यवाद किया।
जिला सिरमौर में दूसरे राज्यों के रेड जोन से आने वाले व्यक्ति को 7 दिनों के लिए संस्थागत क्वारन्टाइन रहना होगा जिसके बाद उसका कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा। यदि उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो उसे होम क्वारन्टाइन के लिए भेज दिया जाएगा। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर के परूथी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 33 व 34 तथा हिमाचल प्रदेश महामारी रोग नियम-2020 2(जी) व हिमाचल प्रदेश पुलिस एक्ट-2007 की धारा में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिए। उन्होंने बताया कि ग्रीन जोन व ओरेन्ज जोन से आने वाले लोगों को 14 दिनों के लिए होम क्वारन्टाइन रहना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि असाधारण परिस्थितियों में वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं, नवजात बच्चों और उनकी माताओं व अन्य गंभीर बिमारियों से ग्रस्ति लोगों को अस्पताल से डिसचार्ज होने के बाद ऐतिहात के दृष्टिगत 14 दिनों के लिए होम क्वारन्टाइन रहना होगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति इन आदेशों की आवेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के लिए जिला प्रशासन सिरमौर ने कालाआम्ब के होटल अश्विन में क्वारंटाइन रहने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अनुमति प्रदान की है। यह जानकारी उपायुक्तसिरमौर डॉ०आर के परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि इस होटल में भुगतान के आधार पर इच्छुक व्यक्तियों को क्वारंटाइन उद्देश्य के लिए कमरे उपलब्ध कराने की मंजूरी प्रशासन ने दी है। इस होटल में एक व्यक्ति के लिए एक कमरा, सोशल डिस्टेन्स का पालन करना तथा समय-समय पर सेनेटाइजेशन करने से सम्बंधित निर्देश दिए गए है। उन्हाने बताया कि जिला में बाहरी राज्यों से आने वाले कई व्यक्तियो ने प्रशासन से संस्थागत क्वारंटाइन जाने के बजाय होटल में क्वारंटाइन की सुविधा प्रदान करने का निवेदन किया है, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा पहले भी पांवटा साहिब में तीन अन्य होटलों को क्वारंटाइन सेंटर बनाने की अनुमति दी थी। सहायक पर्यटन विकास अधिकारी सिरमौर राजीव मिश्रा ने बताया कि इस होटल में 18 कमरों की सुविधा है जिसमे एसी कमरे के लिए 990 रूपये व नॉन एसी कमरे के लिए 800 रूपये तथा लंच व डिनर के लिए 180 रूपये तथा ब्रेकफास्ट के लिए 100 रूपये एक व्यक्ति के लिए निर्धारित किया गया है।