** कहा, जाखू में हनुमान की मूर्ति की तरह अब राम की भी मूर्ति स्थापित की जाएगी अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी यानी कल भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इसको लेकर केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में पूरे दिन के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री राम मंदिर शिमला में अखंड ज्योति पाठ के शुभारंभ पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जाखू में हनुमान की मूर्ति की तरह अब श्री राम की भी मूर्ति स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम किसी एक पार्टी के नहीं हैं, वे पूरे देश के आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि सभी लोग कल अपने घर में दीपक जलाएं, वे स्वयं भी दीपक जलाएंगे।
हमीरपुर जिला के कंजयाण में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि मुख्यंमंत्री सुखविंदर सिह सुक्खू ने शिरकत की। मुख्यमत्री का कार्यक्रम में पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर भोरंज विधायक सुरेश कुमार, केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया, डीसी हेमराज बैरवा, एसपी आकृति शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में कैंसर बीमारी के मामले बढ़ रहे हैं और भारत में हिमाचल कैंसर के मामले में दूसरे स्थान पर आ गया है, जिससे चिंता बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि कभी कैंसर बीमारी पर किसी ने गौर नहीं किया है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने बनते ही हमीरपुर जिला में कैंसर अस्पताल बनाने का फैसला लिया है। यह अस्पताल 150 करोड़ से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़िया कैंसर बीमारी से निजात पाने के लिए अस्पताल बनाकर जल्द सरकार देगी। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा का स्तर निम्न आ गया है और देश भर में हिमाचल 17 वें स्थान पर पहुंच गया है । प्रदेश सरकार ने शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए काम किया जा रहा है और इसी के चलते हिमाचल प्रदेश के पहले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का नींव पत्थर भोरंज उपमंडल के करहा में रखा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि 102 कनाल भूमि पर डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण किया जा रहा है जो कि जल्द बन कर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुरजिला का सौभाग्य है कि हिमचल के लिए दो मुख्यमंत्री मिले है और अब मुझे कांग्रेस सरकार से मुख्यमंत्री बनाया है यह हमीरपुर जिला का भाग्य है।
** बोले, 35 वर्षों से लटका तकसीम का मामला दो महीने में सुलझा, इंतकाल भी कर दिया ** मीना देवी ने कहा, बारिश ने छीन लिया मकान, सरकार बनी सहारा ** राजेश बोले, मुख्यमंत्री जी, आप गरीबों के मसीहा हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत कंज्याण गांव में आयोजित 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के तहत संवाद के दौरान मिलाप चंद ने कहा कि 35 वर्षों से लटकी तकसीम को राजस्व लोक अदालत में दो माह में हल कर दिया गया और अब इंतकाल भी हो गया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। इस पर मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या जगह मिल गई तो मिलाप चंद ने कहा कि हां जी, अब तो मकान बनाने का कार्य भी आरंभ कर दिया है। वहीं, आपदा प्रभावित मीना देवी ने बताया कि भारी बारिश से उनका मकान गिर गया था और छोटे-छोटे बच्चे सड़क पर आ गए। उसे अब राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिल गई है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि कितने पैसे मिले तो मीना ने बताया कि पहली किश्त के रूप में उन्हें तीन लाख रुपये मिले हैं। वहीं, आपदा प्रभावित राजेश कुमार ने बताया कि बरसात में उनका मकान गिर गया था तथा राज्य सरकार की ओर से उन्हें तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिल गई है। राजेश ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप गरीबों के मसीहा हो, सहारा हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द मकान बनाने का काम शुरू करो, चार लाख रुपये और मिलेंगे। प्रदेश सरकार घर पूर्णतया क्षतिग्रस्त होने पर सात लाख रुपये का मुआवजा प्रदान कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थी नवजोत शर्मा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें अब तक 16 हजार रुपये पॉकेट मनी के रूप में मिले हैं। अब घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करने को आवेदन किया है, जिसके लिए तीन लाख रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अब वह उच्च शिक्षा ग्रहण करने जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च और चार हजार रुपये प्रतिमाह पॉकेट मनी राज्य सरकार देगी। इसके साथ ही साल में एक बार टूअर और जब शादी करनी होगी तो दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी मिलेगी। इसी योजना के लाभार्थी अभिषेक शर्मा ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब घर बनाने के लिए आवेदन कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने पूछा कि क्या करते हो, तो अभिषेक ने कहा कुछ नहीं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अपना कुछ काम शुरू करो, राज्य सरकार इसके लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देती है। पढ़ाई करो और पढ़ाई के खर्च के साथ-साथ हॉस्टल का खर्च भी राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के लिए 150 करोड़ रुपए की 12 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने 45.51 करोड़ रुपए की लागत से बनी लगवालती-बमसन पेयजल योजना के सुधारीकरण, 8.34 करोड़ रुपए की लागत से बनी समीरपुर-मतलाणा भुआणा सड़क, 11.49 करोड़ रुपए की लागत से बने भोरंज अस्पताल के नए भवन तथा 2.06 करोड़ रुपए की लागत से भोरंज में बने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 45 करोड़ रुपए लागत की ब्यास नदी पर बनने वाली मलियां सधरयाण उठाऊ पेयजल योजना, जाहू में 16.58 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राजीव गांधी ग्रीन इंडस्ट्री एरिया, 6.09 करोड़ रुपए की लागत से भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण, 3.34 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सम्मू ताल बस अड्डे, 2.58 करोड़ रुपए की लागत से भोरंज में जल शक्ति विभाग की निरीक्षण कुटीर, 2.11 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अधिशाषी अभियन्ता, जल शक्ति विभाग भोरंज के भवन एवं आवास तथा सम्मू ताल में 1.98 करोड़ रुपए की लागत से प्राकृतिक तालाब के सौंदर्यीकरण संबंधी परियोजना की आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त उन्होंने भोरंज के कराह में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला भी रखी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इन परियोजनाओं का क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा और भोरंज के विकास में यह सभी परियोजनाएं मील पत्थर सिद्ध होंगी।
सुजानपुर की सराक्कड़ पंचायत के गांव गारा में दो दिवसीय स्व. जतिन रगड़ा मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट स्व. जतिन रगड़ा की याद में करवाया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा जिला सचिव विनोद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि किया। इस दौरान विनोद ठाकुर ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए, हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। कोई टीम जीत जाती है तो कोई हार जाती है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को कैबनिट मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा चलाए गए खेल महाकुंभ में भी शामिल होना चाहिए और अपना योगदान देना चाहिए। विनोद ठाकुर ने कहा कि जब से देश की बागडोर पीएम मोदी के हाथों में आई है और खेल मंत्रालय अनुराग ठाकुर के पास आया है, तब से खिलाड़ियों में एक नया ही उत्साह देखने को मिल रहा है। 2023 के एशियाई गेम्स में भारत ने 107 मेडल जीतकर एक नया इतिहास रचा है। आने वाले समय में भारत खेलों में ऊंचाइयों को छूएगा और विश्व में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन शिव शक्ति युवक मंडल ब्लांगुनी द्वारा किया गया, जिसमें अभिषेक ठाकुर, अक्षय, अनुज, अंकू, पंकज, गुलशन ने अपना योगदान दिया।
** पॉलिसी पर विस्तृत विचार-विमर्श पर दिया जोर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अवधि आधारित अतिथि शिक्षक भर्ती नीति के क्रियान्वयन को अगले आदेशों तक स्थगित करने के निर्देश दिये हैं। सीएम सुक्खू ने भर्ती पर अस्थायी रोक लगाते हुए इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा मंत्री के शिमला लौटने के बाद ही इस मामले पर विस्तृत चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इस नीति को गहन विचार-विमर्श के बाद लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिथि शिक्षक भर्ती अस्थायी है। अतिथि शिक्षकों को अवधि के अनुसार घंटे के आधार पर भुगतान किया जाएगा और मासिक या वार्षिक आधार पर कोई स्थायी भर्ती नहीं होगी।
** पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्कर्स की होगी भर्ती ** कर्मचारियों की पंचायत स्तर पर की जाएगी तैनाती हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी के सपने संजाये बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल शक्ति विभाग में हजारों पद भरे जाएंगे, जिसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है। जानकारी के मुताबिक विभाग में 4500 पद भरे जाएंगे, जिनमें पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्कर्स (एमपीडब्ल्यू) की भर्ती की जाएगी। ये कर्मचारी शिमला, हमीरपुर, मंडी और धर्मशाला जोन में रखे जाएंगे। विभाग ने भर्ती के लिए अधीक्षण, अधिशासी अभियंता और अधीक्षक की कमेटी गठित की है। पंचायत स्तर पर कर्मचारियों की तैनाती की जानी है। विभाग में कर्मचारियों की कमी है। इनकी तैनाती से विभाग को काफी हद तक राहत मिलेगी, वहीं गांवों में पानी की सप्लाई को लेकर आ रही समस्या भी दूर होगी। मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद विभाग भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रहा है। आईटीआई और डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी। आवेदनकर्ता का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वर्कर पॉलिसी के तहत इनकी तैनाती की जानी है। विभाग कर्मचारियों को 5,500 रुपये तक मासिक मानदेय देगा। पानी के पंप स्टेशन, स्टोरेज टैंक की देखरेख समेत सप्लाई देने का काम इनका रहेगा और 6 घंटे काम लिया जाएगा। जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि जल शक्ति विभाग में वर्करों की तैनाती को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जल्द लोगों से आवेदन मांगे जाएंगे और भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस फैसले से जहां युवाओं को रोजगार मिल सकेगा, वहीं जनता को भी राहत मिलेगी।
** विधायक ने जौड़े अंब कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार ** अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को विकास कार्यों के प्राक्कलन तैयार करने के लिए कहा बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने पिछले एक वर्ष के दौरान कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं और आने वाले नए बजट में भी सरकार कई बड़ी परियोजनाओं पर कार्य करेगी। वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में नई परियोजनाओं के प्राक्कलन तैयार किए जा रहे हैं और आगामी बजट में इन परियोजनाओं के लिए धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में व्यापक चर्चा की जाएगी। उन्होंने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के प्राक्कलन तैयार करें, ताकि नए बजट में इन कार्यों के लिए धनराशि का प्रावधान किया जा सके। लखनपाल ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने 'सरकार गांव के द्वारÓ कार्यक्रम आरंभ किया है। इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री बड़सर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।
** भाजपा मंडल किसान मोर्चा की बैठक में बोले मोर्चा के जिला अध्यक्ष ** कहा, 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दिवाली की तरह दीये जलाएं भाजपा मंडल किसान मोर्चा की बैठक बड़सर मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल की अध्यक्षता में कालका माता मंदिर बड़सर में हुई। इस बैठक में बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू, किसान मोर्चा जिला के दोनों महामंत्री संजीवन पटियाल एवं दिनेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू ने किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों से चर्चा की तथा हर गांव से 10-10 किसान प्रहरी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा भगवान श्री राम 500 वर्षों के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर किसान मोर्चा बड़सर ने कालका माता मंदिर में सफाई की तथा सभी से अपील की कि 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दिवाली की तरह दीये और पटाखे जलाकर मनाएं।
** बुजुर्ग ज्ञानी देवी ने कहा, सरकार की मदद से मेरा टूटा मकान अब दोबारा बन सकेगा ** सुख आश्रय योजना के लाभार्थी दीपक ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव गलोड़ में आयोजित 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासी चरण दास ने राज्य सरकार के राजस्व लोक अदालत कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि उनके तकसीम के एक पुराने मामले का निपटारा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उन लोगों की आवाज बने हैं, जिनकी आज तक कोई आवाज नहीं थी। इस पर ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूछा कि उनका काम ठीक से गया, तो चरण दास ने कहा, सीएम साहब, जहां आप वहां गलत कैसे हो सकता है? वहीं, आपदा प्रभावित बुजुर्ग महिला ज्ञानी देवी ने आपदा राहत राशि के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि राज्य सरकार की मदद से अब मेरा टूटा हुआ मकान दोबारा बन जाएगा। बुजुर्ग महिला ने कहा कि भगवान मुख्यमंत्री को लंबी आयु और अच्छा स्वास्थ्य दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से आपदा प्रभावितों को विशेष राहत पैकेज प्रदान किया है, ताकि उनकी पीड़ा को कम किया जा सके। नियमों को बदल कर राज्य सरकार ने यह राहत पैकेज प्रभावित परिवारों को मुआवजा बढ़ाकर प्रदान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थी दीपक शर्मा ने मुख्यमंत्री का इस योजना के लिए धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें हिमाचल प्रशासन सेवाओं (एचएएस) की परीक्षा की कोचिंग के लिए राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिल रही है। साथ ही ४००० रुपए प्रति माह पॉकेट मनी के रूप में अब तक १६ हजार रुपए प्राप्त हुए हैं।
** सपाहल में मंडल अध्यक्ष पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में हुई बैठक ** पीएम के आह्वान पर सपाहल मंदिर में चलाया सफाई अभियान भाजपा मंडल किसान मोर्चा की बैठक सपाहल में मंडल अध्यक्ष पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू तथा सुजानपुर मंडल के अध्यक्ष विक्रम राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अनिल काकू ने कहा कि बैठक में किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की तथा हर गांव से 10-10 किसान प्रहरी बनाने के निर्देश दिए गए। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर किसान मोर्चा सुजानपुर मंडल ने सपाहल मंदिर में सफाई भी की तथा सभी से आह्वान किया कि 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दिवाली की तरह दीपक और पटाखे जलाकर धूमधाम से मनाएं।
स्कूलों और कॉलेजों में गेस्ट टीसर्च पीरियड आधार पर रखे जाएंगे, ये नियुक्तियां स्थायी नहीं होंगी, लोग इस पॉलिसी को समझ नहीं रहे हैं। यह बात आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा हलके के गोईस में पत्रकारों से कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पॉलिसी को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक घंटे के लिए बच्चों को पढ़ाना है तो टीचर बोलते हैं कि एक घंटे का पैसा कौन देगा। अब उन्हें एक घंटा पढ़ाने के पैसे मिलेंगे। यदि स्कूल में टीचर नहीं होगा तो इस पॉलिसी के आधार पर टीचर रखकर बच्चों की पढ़ाई सुचारू रखी जा सकती है। उन्होंने आज यहां प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कड़दोह (पनयाली) में कपाड़ा पुल का शिलान्यास करने के बाद फाहल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की आधारशिला और गांव बुधवीं में उठाऊ पेयजल योजना फाहल-कोटलू का शिलान्यास किया इस मौके मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं पर लगाई गई प्रदर्शन का अवलोकन भी किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के द्वारा कार्यक्रम पर की जा रही बयानबाजी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनमंच कार्यक्रम पर लगभग 36 करोड़ व्यय किए थे, जबकि सरकार इन कार्यक्रमों पर कोई भी पैसा नहीं खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की सेवा करने के लिए सत्तासीन हुई है और यह जनता के लिए सेवा मंच ह। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की है।
** मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने आज से लोगों के घर-द्वार जाकर उनकी समस्याएं सुनने व सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम का शुभारंभ गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के गलोड़ से किया। पूर्व भाजपा सरकार में हिमाचल प्रदेश में जन मंच का आयोजन किया जाता था, जबकि सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम को अब इसका तोड़ माना जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई गईं और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया है। वहीं, पंडाल में सरकारी विभागों के इन स्टॉल पर कांग्रेस पार्टी के झंडे भी नजर आए। इतना ही नहीं पंडाल में भी पार्टी के झंडे लगाए गए।
** राज्य में बेहतरीन स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए मिला सम्मान ** मुख्यमंत्री बोले, ग्रामीण अर्थव्यवस्था आधारित नई स्टार्ट-अप नीति लेकर आएगी राज्य सरकार आज भारत मंडपम नई दिल्ली में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा राज्यों के स्टार्ट-अप रैंकिंग-2022 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश को श्रेणी-बी (एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्य) में सर्वश्रेष्ठ परफोर्मर पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार राज्य में बेहतरीन स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए प्रदान किया गया। प्रदेश का मूल्याकंन 7 सुधार क्षेत्रों और 27 कार्य बिंदुओं पर किया गया। जिनका राज्य में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य को क्षमता निर्माण में अर्ग्रणी, फंडिग लीडर, सस्टेनेबिलिटी प्रमोटर, इनक्यूबेशन हब, मेंटरशिप चौंपियन, इनोवेटिव लीडर और संस्थागत चैंपियन के रूप में मान्यता दी गई। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उद्योग विभाग और स्टार्टअप टीम की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल देश बल्कि दुनिया भर में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में अग्रणी बनने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण की गति बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत सभी हितधारकों के लिए इंटरेक्टिव पोर्टल का निर्माण, उच्च शिक्षा संस्थानों में जागरूकता और पहुंच के लिए प्रभावी तंत्र बनाने तथा स्टार्ट-अप को प्रदर्शन एवं विपणन के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न पहल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार नई स्टार्टअप नीति लेकर आएगी जिसमें ग्रामीण आधारित स्टार्टअप और महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप के लिए विशेष प्रावधान होंगे। राज्य सरकार भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग में नए इन्कुवेशन केंद्र स्थापित करेगी।
** ऑस्ट्रेलिया में ही निजी नौकरी करते हैं माता-पिता ** दादी विमला देवी बोलीं, पोते ने रोशन किया देश और प्रदेश का नाम जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत सौर के मंसूही गांव के सुमित चांगरा ने ऑस्ट्रेलिया सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। सुमित चांगरा के पिता सुनील चांगरा व माता अंजना चांगरा ऑस्ट्रेलिया में ही निजी नौकरी करते हैं। सुमित चांगरा के दादा रोशन लाल ने डिप्टी रेंजर के पद पर हिमाचल में ही नौकरी की तथा दादी विमला देवी गृहणी हैं। सुमित चांगरा की दादी विमला देवी ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनके पोते ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सुमित पढ़ाई में शुरू से ही होशियार था और उसने अपनी पढ़ाई भी स्कॉलरशिप से की है। सुमित के दादा ने बहुत गरीबी देखी और मेहनत कर अपना नाम बनाया और उन्हीं की तरह परिवार के बेटे सुमित ने भी गांव का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। सुमित चांगरा ने अपनी पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई दिव्या आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोटा में पूरी की। सुमित चांगरा ने अपनी हाई सेकेंडरी की परीक्षा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से पास की तथा मेकाट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई मोनास यूनिवर्सिटी मेलबॉर्न से पूरी की। इसके बाद सुमित चांगरा ने ऑस्ट्रेलिया की फौज में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। सुमित की चाची ने कहा कि खुशी के इस घड़ी में सभी घर वाले ही नहीं गांव वाले भी बहुत खुश हैं और खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं उन्होंने कहा की भगवान करे सबके बच्चे ऐसे ही उनका नाम रोशन करें। वहीं, सुमित के नजदीकी रिश्तेदार सुवेदार चतुर सिंह ने कहा कि आर्मी का जवान, जवान होता है चाहे भारतीय आर्मी का हो या ऑस्ट्रेलिया की आर्मी का हो और भारत के संबध ऑस्ट्रेलिया के साथ बहुत अच्छे हैं और हमें बहुत खुशी है कि हमारे बेटे ने देश का नाम रोशन किया है।
** शीघ्र शुरू होगी मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना ** योजना के तहत घर बनाने के लिए दिए जाएंगे 1.50 लाख रुपये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पात्र विधवा एवं एकल नारियों को घर निर्मित करने के लिए 1.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 7 हजार महिलाओं को घर निर्मित करने के लिए सहायता प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना को मंत्रिमंडल की बैठक में मिल चुकी है मंजूरी मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला उत्थान के लिए समर्पित इस योजना को हाल ही में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई है। योजना की अन्तिम रूपरेखा तैयार की जा रही है। आश्रय प्रदान इस योजना के अंतर्गत निर्मित घर में बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं और समाज के कमजोर वर्गों के दुख और परेशानियों से भली-भांति परिचित हैैं। एक वर्ष के दौरान राज्य सरकार ने उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए कई अभिनव पहल की हैं। अनाथ बच्चों को दिया 'चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट' का दर्जा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चार हजार से अधिक अनाथ बच्चों को 'चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट' के रूप में अपनाकर उनके लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश का पहला राज्य है जहां अनाथ बच्चों की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा इन बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक 4 हजार रुपये प्रतिमाह जेब खर्च के रूप में प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल वंचित वर्गों के सामाजिक उत्थान की पहल को दर्शाती है। प्रदेश सरकार राज्य का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करते हुए समाज के वंचित वर्गों को विकास की मुख्य धारा में शामिल कर रही है।
** जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान की अगुवाई में की सफाई ** कहा, 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे देशवासी भगवान राम लला 500 वर्षों बाद 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं, जिसको लेकर पूरे देश में खूब तैयारी चल रही हंै। इसी उपलक्ष्य पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा जिला हमीरपुर की कार्यकर्ताओं ने मंदिरों एवं रास्तों की सफाई करने का कार्य प्रारंभ किया है। रविवार को महिला मोर्चा हमीरपुर जिला की अध्यक्ष अर्चना चौहान की अगुवाई में मोर्चा के सदस्यों द्वारा अपनी-अपनी पंचायत के अंतर्गत आने वाले मंदिरों में सफाई अभियान चलाया गया। अर्चना चौहान ने बताया कि सौभाग्य की बात है कि भगवान राम 22 जनवरी को अपने घर पर विराजमान होंगे और उससे भी सौभाग्यशाली बात यह है कि हम देशवासी उस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।
सीनियर सेकेंडरी स्कूल टौणी देवी में 12 और 13 जनवरी को शहीद अनिल मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी शहीद अनिल मेमोरियल संस्था के अध्यक्ष रितेश चौहान ने दी। इस प्रतियोगिता में हमीरपुर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष व उनकी टीम ने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन हर साल किया जाता है और इसमें प्रदेश भर से टीमें भाग लेती हैं। इस बार खास बात यह है कि आर्मी की दो टीमें भी भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि जीतने वाली टीम को मोमेंटो व 21000 की नकद राशि दी जाएगी, वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15000 रुपये व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता शहीद अनिल चौहान के नाम उनके छोटे भाई रितेश चौहान की ओर से हर साल करवाई जाती है। इलाके का हर एक व्यक्ति इस प्रतियोगिता में अपना सहयोग देता है।
** प्रदेश सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश ** छात्राओं के लिए घुटने से नीचे तक स्कर्ट, कमर से नीचे तक शर्ट पहनना जरूरी हिमाचल प्रदेश सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में वर्दी के रंग-रूप और अन्य पहनावों को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अब विद्यार्थी बालों में जेल, हाथों में नेल पॉलिश, शरीर पर टैटू और खुली या तंग मोरी की पैंट-सलवार पहनकर नहीं आ सकेंगे। वहीं, छात्राओं के लिए घुटने से नीचे तक स्कर्ट, कमर से नीचे तक शर्ट पहनना और लंबे बाल होने पर दो चोटी बनाना अनिवार्य होगा। पहली से बारहवीं कक्षा तक पढ़ने वाले करीब साढ़े सात लाख विद्यार्थियों को नए सत्र से पहनावे में बदलाव लाना होगा। अस बाबत शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशकों को तय नियमों का नए सत्र से पालन सुनिश्चित करवाने के लिए पत्र भेज दिए हैं। बालों में जेल लगाने पर भी रोक शिक्षा सचिव की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट है कि छात्राओं के सूट की लंबाई घुटनों से एक इंच नीचे होगी। सलवार की मोरी न तो बहुत अधिक होगी और न अधिक तंग। स्कूल शर्ट-स्कर्ट चुनते हैं तो शर्ट के कॉलर सफारी सूट जैसेे होंगे। सूट और शर्ट पूरे बाजू के बनाने होंगे। लंबी जुराबें पहननी होंगी। टाई को शर्ट के पहले बटन को बंद करते हुए लगाना होगा। लंबे बालों वाली छात्राओं को रिबन बांध कर दो चोटी करनी होगी। छोटे बाल वाली छात्राओं को हेयर बैंड के साथ हेयर पिन लगानी होगी। छात्राओं को दुपट्टा भी पहनना होगा। छात्रों को छोटे बाल रखने होंगे। सिख समुदाय के छात्रों को सफेद पटका पहनना होगा। बालों में जेल लगाने पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा मेकअप कर आने, आभूषण पहनने, ऊंची एड़ी के जूते या बूट पहनने पर रोक लगाई है। स्कूल प्रमुख-एसएमसी करेंगे वर्दी का चयन सरकार ने वर्दी का रंग और रूप तय करने का अधिकार स्कूल प्रमुख और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) को दिया है। इसके लिए वर्दी के रंगों के छह विकल्प हैं। वर्दी का कोई भी विकल्प तय नहीं होने पर स्कूल पुरानी वर्दी चुन सकेंगे। बैग फ्री डे या अन्य किसी विशेष दिवस पर स्कूल ट्रैक सूट भी लगा सकेंगे।
अखिल भारतीय राष्ट्र्रीय कांग्रेस जिला हमीरपुर के प्रवक्ता रोहित शर्मा एडवोकेट ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अमतर क्रिकेट स्टेडियम नादौन में भव्य स्वागत हुआ। रोहित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री व्यवस्थाओं को व्यवस्थित कर सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के नारे को चरित्रार्थ कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने विकास की परिभाषा की नई इबारत लिखते हुए राजकीय महाविद्यालय धनेटा में वीडब्ल्यूएससी भवन की आधारशिला रखी, उसके बाद जनसूह में एलडब्ल्यूएसएस जनसुह का उद्घाटन किया। वहीं, धनेटा में विशाल जनसभा को संबोधित किया व समस्याएं सुनीं। इस जनसभा के मौके पर स्थानीय लोगों ने वी लव यू सुक्खू भाई के नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री सुक्खू इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं कि भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन की वजह से प्रदेश की आर्थिकी को नुकसान पहुंचाया है। गत वर्ष प्रदेश ने भारी बारिश की वजह से आपदा को झेला है। मुख्यमंत्री केंद्र की मोदी सरकार को लगातार प्रदेश की समस्याओं से अवगत करवा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विडंबना यह है कि भाजपा के शीर्ष पद पर विराजमान नेता मोदी सरकार के समक्ष आवाज उठाने में असफल रहे हैं, जिसका खामियाजा हर आम हिमाचली उठा रहा है।
-जेबीटी बैचवाइज भर्ती का रिजल्ट जल्द निकालने की उठाई मांग जेबीटी प्रशिक्षु संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नादौन में मुख्यमंत्री शिष्टाचार भेंट की और उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा, जिसने उन्होंने जेबीटी बैचवाइज भर्ती का रिजल्ट जल्दी निकलवाने की मांग रखी। प्रशिक्षुओं के अनुसार इसकी बैचवाइज भर्ती नवंबर 2023 में हुई थी और रिजल्ट भी तैयार है, परंतु कोर्ट के मामलों के चलते हुए हाई कोर्ट ने इस भर्ती के रिजल्ट पर बिना कोर्ट की अनुमति के निकालने से इनकार किया हुआ है। प्रशिक्षुओं ने सरकार से मांग की कि वो कोर्ट से जल्द रिजल्ट निकलवाने की अनुमति लें। जेबीटी संघ के प्रदेश महासचिव जगदीश परयाल ने बताया किप्रदेश में जेबीटी ओर बीएड के काफी लंबे विवाद के बाद जेबीटी की भर्ती हुई है, जिससे जेबीटी को काफी राहत पहुंची है, परंतु सरकार को जल्द से जल्द जेबीटी भर्ती का रिजल्ट निकालना चाहिए, ताकि प्रदेश के जेबीटी प्रशिक्षुओं के समय की बचत हो और प्रदेश में खाली पड़े स्कूलों में अध्यापकों की कमी को पूरा किया जा सके। परयाल ने बताया कि जेबीटी कमीशन जो कि नवंबर, 2022 में 467 पोस्ट के लिए आवेदन लिए गए थे, उसका कोई पता नहीं है। सरकार को जल्दी कमीशन के माध्यम से भी भर्ती शुरू करनी चाहिए। प्रदेश सरकार को बैचवाइज भर्ती का परिणाम जल्द से जल्द घोषित कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में बीकी चौधरी, तमरी भाटिया, डिमपल, दीपक, सोनल, राजेश, कुलदेव, बकेश आदि जेबीटी प्रशिक्षु शामिल थे।
-44.46 करोड़ की पेयजल परियोजना में होगा अत्याधुनिक यूवी फिल्टर तकनीक का इस्तेमाल 43.06 करोड़ के पर्यटन विकास निगम के होटल का भी किया शिलान्यास मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर की नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए चार विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने नादौन शहर के लिए चौबीस घंटे पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 44.66 करोड़ की लागत से बनने वाली परियोजना का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के निर्माण कार्य इस वर्ष गर्मियों से पहले पूरा कर लिया जाएगा, जिससे नगर पंचायत नादौन के सभी सात वार्डों के निवासियों को चौबीस घंटे पेयजल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में अत्याधुनिक यूवी फिल्टर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। सीएम सुक्खू ने 43.06 करोड़ की लागत से नादौन में बनने वाले हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल का शिलान्यास भी किया, जिसे जुलाई 2025 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह होटल पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने गगाल में 6.54 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह तथा जलाड़ी में 14.02 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मॉडल करियर एवं स्किल सेंटर की आधारशिला भी रखी। स्किल सेंटर जून, 2025 तक बनकर तैयार कर लिया जाएगा। जल्द बनाए जाएंगे इन्फ्रास्ट्रक्चर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग मंत्रियों को विभाग आवंटित करने के सवाल पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नए बनाए गए मंत्रियों को विभाग सौंप दिए गए हैं तथा जिन मंत्रियों से विभाग लिए गए हैं, उन्हें उनके मौजूदा विभागों के अनुसार नए बनाए जा रहे विभाग दिए जाएंगे। कुछ विभाग लेने से मंत्रियों में कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभागों का पुनर्गठन करने जा रही है तथा आने वाले समय में कुछ नए विभाग बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन्फ्रास्ट्रक्चर विभाग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग बनाए जाएंगे ताकि निर्णय लेने में आसानी हो सके और राज्य सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चल सके। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार के उपक्रम वाटर सेस का विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही बीबीएमबी के 4300 करोड़ रुपए केंद्र सरकार के पास फंसे हैं, जिसे केंद्र सरकार जारी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि लुहरी, सुन्नी तथा धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश के हितों का ध्यान नहीं रखा गया और प्रदेश के हितों को पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेचा गया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने सेरा विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।
-पेमेंट नहीं मिलने के कारण कंपनी ने बंद किया काम हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में स्थापित क्रसना लैब ने आज से टेस्ट और एक्स-रे करना बंद कर दिया है, जिससे आज सुबह से ही लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पतालों में पैथोलॉजी टेस्ट और एक्स-रे के लिए अनुबंधित कंपनी क्रसना कंपनी ने पेमेंट नहीं मिलने के कारण काम बंद किया है। दो जिलों लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में मरीज टेस्ट करवाने के लिए भटकने को मजबूर हो गए हैं। दरअसल, सभी अस्पतालों में दोपहर 12 बजे तक सरकारी लैब में टेस्ट होते है। इसके बाद क्रसना लैब टेस्ट करती है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी लैब द्वारा सेेवाएं बंद करने से मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में आए मरीजों ने कहा कि कुछ मरीज तो निजी लैब में टेस्ट करवाने के लिए जा रहे हंै, लेकिन हर मरीज निजी लैब की फीस नहीं दे सकता। सरकारी अस्पताल में जो टेस्ट फ्री में होने थे, अब उन्हें करवाने के लिए उन्हें निजी लैब में 1800-1900 रुपये देने पड़ेंगे।
** अनुबंधित कंपनी क्रसना ने पेमेंट न होने पर काम किया बंद ** 700 अस्पतालों में 12 बजे के बाद पैथोलॉजी टेस्ट ** 115 अस्पतालों में एक्स-रे नहीं होंगे हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में आज से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। अस्पतालों में पैथोलॉजी टेस्ट और एक्स-रे के लिए अनुबंधित कंपनी क्रसना ने पेमेंट नहीं मिलने के कारण काम बंद कर दिया है। इससे 700 अस्पतालों में 12 बजे से पैथोलॉजी टेस्ट और 115 अस्पतालों में दोपहर से एक्स-रे नहीं होंगे। दरअसल, सभी अस्पतालों में दोपहर 12 बजे तक सरकारी लैब में टेस्ट होते है। इसके बाद प्राइवेट क्रसना लैब टेस्ट करती है।
-कहा, एक साल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए कांग्रेस सरकार ने -कानून बदलकर 16 हजार से ज्यादा परिवारों की दी आर्थिकी सहायता -आने वाले दिनों में नादौन में बनाया जाएगा बड़ा इंडोर स्टेडियम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज देर शाम हमीरपुर जिला के धनेटा में उक जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार धनेटा में जनसभा को संबोधित कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा था और कर्ज की तरफ देखना पड़ रहा था। ऐसे हालात में सरकार ने धीरे-धीरे कर्जे पर नियंत्रण किया है और अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटने लगी। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एक साल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए और कानून में बदलाव करके 16 हजार से जयादा परिवारों की आर्थिकी सहायता दी। पहले इंतकाल के लिए पटवारी के पीछे घूमना पड़ता था, लेकिन आज पटवारी लोगों के पीछे घूम रहे हंै कि जल्दी इंतकाल के लिए आएं। उन्होंने कहा कि नादौन में आने वाले दिनों में बड़ा इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा और धनेटा कॉलेज में छह महीने में उच्च शिक्षा के लिए ब्लॉक बन कर तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया, नादौन कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पृथी चंद, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल के अलावा एसपी आकृति शर्मा, डीसी हेमराज बैरवा, एसडीएम अपराजिता चंदेल भी मौजूद रहीं।
-आपदा में केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल की कोई मदद नहीं की -भाजपा नेता क्लेम लेने में अड़ंगे न डालें, क्लेम दिलवाने में मदद करें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर जिला के दो दिवसीय दौरे पर आज नादौन के अमतर मैदान पहुंचे, जहां पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री मीडिया से रू-ब-रू हुए और बताया कि प्रदेश सरकार 17 जनवरी से 'सरकार आपके द्वारÓ कार्यक्रम शुरू कर रही है। वहीं, विधायकों द्वारा यह कार्यक्रम 8 जनवरी से शुरू किया गया है। विधायक गांव-गांव जाकर सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जानता को अवगत करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आपदा के समय केंद्र ने हिमाचल की कोई आर्थिक मदद नहीं की। जो मदद केंद्र ने दी है, वो आपदा में मिलने वाली रूटीन की आर्थिक सहायता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र को 9700 करोड़ का क्लेम भेजा है, जिसमें भाजपा नेता अड़ंगा डाल रहे हैं। विपक्ष के नेता इस क्लेम को लेने में अड़ंगे न डालें, बल्कि क्लेम दिलवाने में मदद करें। इस मौके पर केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठनीया, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार व जिला प्रशासन और कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। -
-केंद्र से मिलने वाली मदद में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर डाल रहे अड़ंगा हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अयोध्या जाने के लिए उन्हें निमंत्रण की जरूरत नहीं है। प्रभु राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद जब भी मौका मिलेगा और जब भगवान राम बुलाएंगे, तब वे वहां जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही। वहीं, हमीपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर आज नादौन विधानसभा क्षेत्र पहुंचे सीएम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर केंद्र से मिलने वाली मदद में अड़ंगा डाल रहे हैं। अनुराग ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बाद केंद्र सरकार की तरफ से कोई विशेष राहत पैकेज नहीं मिला है। पहले से निर्धारित जो बजट हिमाचल को मिलना था उसे एडवांस में दिया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत आपदा के बाद जो क्लेम बनता है उसका 9,900 करोड़ के प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजे गए हैं, लेकिन अभी तक यह क्लेम भी केंद्र सरकार की तरफ से नहीं दिया गया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अरुणाचल प्रदेश में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में तैनात दीपेश परमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनकी एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह हमीरपुर जिला की नादौन तहसील के जजोली गांव के रहने वाले थे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवार को हरसम्भव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिला हमीरपुर के प्रवक्ता एडवोकेट रोहित शर्मा ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री ुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर जिला में पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन होगा। रोहित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अपने गृह जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान 9 जनवरी सुबह 11:45 पर अमतर स्थित क्रिकेट स्टेडियम नादौन में पहुंचेंगे। उसके उपरांत 2 दिन वह अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन एवं गृह जिला हमीरपुर की जनता को करोड़ों रुपये की सौगात देकर विकास के लिए अपने वचनबद्धता को सार्थक करेंगे। प्रदेश में बरसात के मौसम में आई भीषण आपदा से निपटने के लिए प्रदेश को विषम आर्थिक परिस्थितियों में भी सुक्खू सरकार ने 4500 करोड़ रुपये का विशेष आर्थिक पैकेज जारी कर यह दर्शाया है कि वे आम आम हिमाचली के प्रति कितने संजीदा एवं संवेदनशील हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश आर्थिकी रूप से संबल हो रहा है। प्रदेश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में चारों लोकसभा सीटें कांग्रेस पार्टी की झोली में डालकर उनके हाथ को मजबूत करेगी।
-जांच एजेंसियों पर हमला करना तृणमूल कांग्रेस की आदत हमीरपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों पर करारा जबाव दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कई मंत्रियों सहित उप मुख्यमंत्री भी जेल में हैं और मुख्यमंत्री स्वयं ईडी के समक्ष पेश नहीं हो रहे हैं। राजनीति में आने से पहले केजरीवाल ईमानदारी की बड़ी-बड़ी बातें करते थे, लेकिन आज कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं को गले लगा रहे हैं। केंंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। केजरीवाल को ईडी के सम्मन जाते हैं तो कांग्रेस के नेताओं के मुंह में दही और बर्फ जम जाती है। वहीं, पश्चिमी बंगाल में ईडी पर हुए हमले पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्र जांच एजेंसियों पर हमला करना तृष्णमूल कांग्रेस की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री धरने पर बैठ जाएं तो यह अराजकता नहीं तो और क्या है?
-एक वर्ष में राज्य में स्थापित किए 102 स्वचालित मिल्क कलेक्शन यूनिट -दूध का खरीद मूल्य 6 रुपये बढ़ाने की मुख्यमंत्री ने की है घोषणा पशु पालन और दुग्ध उत्पादन गतिविधियां प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन का अभिन्न अंग हैं। प्रदेश में ये रोजगार का साधन और महिला सशक्तिकरण की संभावनाओं वाला क्षेत्र है। डेयरी क्षेत्र को विस्तार प्रदान कर प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर हिमाचल को देश का समृद्ध राज्य बनाने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से दूध का खरीद मूल्य 6 रुपये बढ़ाने की घोषणा की है। यह निर्णय दुग्ध उत्पादकों की खुशहाली और समृद्धि की दिशा में सहायक सिद्ध होगा। दुग्ध उत्पादकों की आर्थिकी सुदृढ़ करने और दुग्ध उत्पादन में पारदर्शिता लाने के लिए हिमाचल प्रदेश दुग्ध प्रसंघ ने इस वर्ष राज्य में 102 स्वचालित मिल्क कलेक्शन यूनिट (एएमसीयू) में स्थापित किए हैं। प्रदेश में 455 स्वचालित मिल्क कलेक्शन यूनिट कार्यशील हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं के अन्तर्गत अब तक 106 बल्क मिल्क कूलर लगाए जा चुके हैं। दूध की गुणवत्ता में सुधार के लिए सोसायटी स्तर पर राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम के तहत 35 केन मीटर कूलर प्रदान किए गए हैं। 500 करोड़ की श्वेत क्रांति की शुरुआत प्रदेश सरकार राज्य में सहकार को बढ़ावा प्रदान कर ग्रामीणों की उन्नति के द्वार खोल रही है। डेयरी क्षेत्र के विकास में सहकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर समितियों को संगठित किया जा रहा है। वर्तमान में इन समितियों की संख्या बढ़कर 1,107 हो गई है। प्रदेश में श्वेत क्रांति की शुरुआत कर प्रदेश सरकार ने 500 करोड़ रुपये के बजटीय प्रावधान से महत्वाकांक्षी हिम गंगा योजना आरंभ की है। योजना के तहत प्रथम चरण में लोगों को जागरूक करने के लिए समितियां गठित की गई हैं। जिला हमीरपुर और कांगड़ा में 201 नई दुग्ध सहकारी सोसायटियों का गठन किया गया है। जिला हमीरपुर में 11 महिला सोसायटियां और जिला कांगड़ा में 8 महिला सोसायटियां गठित की गई हैं जो प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों को इंगित करती हैं। हमीरपुर जिला में 4 सोसायटियों को पुनर्गठित किया गया है। इन दुग्ध सहकारी सोसायटियों के माध्यम से 4064 किसानों को जोड़ा गया है। कांगड़ा के डगवार में 250 करोड़ का दूध प्रसंस्करण संयंत्र डेयरी क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए इस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का गठन किया जा रहा है। डेयरी फार्मिंग से जुड़े किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिला कांगड़ा के डगवार में 250 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक पूर्ण रूप से स्वचालित दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के प्रथम चरण में 180 करोड़ रुपये के निवेश से संयंत्र का निर्माण किया जाएगा। इस संयंत्र के स्थापित होने से दही, लस्सी, मक्खन, घी, पनीर, स्वादिष्ट दूध, खोया और मोजेरेला पनीर सहित विभिन्न प्रकार के डेयरी उत्पाद तैयार किए जाएंगे। रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करने के साथ-साथ डेयरी क्षेत्र कुपोषण जैसी समस्याओं के समाधान में भी सहायक सिद्ध हो रहा है। हिमाचल प्रदेश दुग्ध प्रसंघ ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग के लिए पंजीरी तैयार करने की गतिविधियों में विविधता लाई है। दुग्ध प्रसंघ द्वारा फोर्टीफाइड पंजीरी, फोर्टीफाइड बेकरी बिस्कुट, फोर्टीफाइड गेहूं सेवियां और होल मिल्क पाऊडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरकार की यह पहल प्रदेश के नौनिहालों के स्वस्थ्य और खुशहाल भविष्य की नींव रख रही है।
-पत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ के साथ कांगड़ी लोकनृत्य भी किया -पांच शिक्षकों और बच्चों को लैपटॉप और स्कूल बैग किए वितरित उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज हमीरपुर जिले के दोसड़का पुलिस लाइन मैदान में एक से श्रेष्ठ संस्था के 500वें सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान उप राष्ट्रपति और उनकी पत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ ने कलाकारों के साथ कांगड़ी लोकनृत्य भी किया। इस दौरान उप राष्ट्रपति व उनकी पत्नी को हिमाचली टोपी व चंबा का थाल देकर सम्मानित किया गया। उप राष्ट्रपति ने एक से श्रेष्ठ योजना के तहत पांच शिक्षकों और बच्चों को लैपटॉप और स्कूल बैग वितरित किए। इससे पहले एनआईटी हमीरपुर के निकट हेलीपैड पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवा और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने हेलीपैड पर उप राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय विधायक आशीष शर्मा, संभागीय आयुक्त राखी काहलों, उप महानिरीक्षक उत्तरी रेंज अभिषेक धुल्लर, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, एनआईटी, हमीरपुर के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
-भाजपा नेता नवीन शर्मा बोले, फोरलेन कंपनी की लापरवाही से गई बच्चे की जान -अधिकारियों पर हो कड़ी कार्रवाई, दोषियों को मिले सजा हमीरपुर विधानसभा के खगल गांव में दो दिन पूर्व सेप्टिक टैंक में गिरने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा के नेतृत्व में आज परिजनों व ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम व डीसी हमीरपुर से मिला। उन्होंने फोरलेन का काम कर रही कंपनी पर आरोप लगाया कि पहले तो बिना नोटिस के उनके घर व सेप्टिक टैंक के लेंटर को तोड़ दिया, फिर कंपनी ने सेप्टिक टैंक को ऊपर से खुला छोड़ दिया, जिसकी वजह से उनके सात वर्षीय बेटे की टैंक में गिरने से मौत हो गई। नवीन शर्मा ने कहा कि परिजनों ने अधिकारियों से कहा कि उनके बच्चे की जान फोरलेन का काम कर रही कपंनी की लापरवाही से गई है। इसलिए कंपनी के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और दोषियों को सजा दी जाए। प्रतिनिधिमंडल में नेरी पंचायत के प्रधान विपन कुमार, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला, हमीरपुर युवा मोर्चा महामंत्री अजय शुक्ला, नादौन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अक्षय कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
-दौरे को लेकर 11 सेक्टर में बांटा हमीरपुर शहर -सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1000 पुलिस कर्मी उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हमीरपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। हमीरपुर शहर को 11 सेक्टरों में बांटा गया है। शहर में सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1000 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे और 36 पुलिस अधिकारी इन सेक्टरों में सेवाएं देंगे। जिला प्रशासन चौपर से भी निगरानी रखेगा। वहीं, शिमला, ऊना, भोरंज आदि से आने वाले लोग दोसड़का चौक पर उतरेंगे और वाहन बड्डू पार्किंग स्थल में पार्क होंगे। पुलिस लाइन गेट के बाहर और अंदर कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा। उप राष्ट्रपति 6 जनवरी को हमीरपुर आ रहे हैं। वे दोसड़का पुलिस मैदान में एक से श्रेष्ठ संस्था के कार्यक्रम में शामिल होने वाले हजारों विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। आयोजन स्थल पर बैग, पर्स ले जाने की अनुमति नहीं : एसपी पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस लाइन गेट के भीतर किसी भी तरह का बैग, पर्स ले जाने की अनुमति नहीं है। दोसड़का चौक से आगे प्रतिभागी पैदल ही पुलिस लाइन में जाएंगे। उन्होंने सभी जिलावासियों से इस दौरान सहयोग का आग्रह किया है।
-9 जनवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में आगामी 24 घंटों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित मंडी, सोलन, सिरमौर में 5 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इन मैदानी जिलों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा सहित सोलन, सिरमौर और मंडी के कई क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। इन क्षेत्रों में नाममात्र के लिए धूप खिली। हालांकि राजधानी शिमला सहित सूबे के ऊंचाई वाले जिलों में बुधवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रही। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 9 जनवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
-प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली रोष रैली -एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा मांग पत्र भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान सुजानपुर में दो मंडल कार्यालय खोले गए थे, जिन्हें कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद बंद कर दिया था। इन डिनोटिफाई किए कार्यालयों को पुन: खुलवाने के लिए सुजानपुर भाजपा आज सड़कों पर उतर आई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक रोष रैली भी निकाली। वहीं, रैली के बाद एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को एक मांग पत्र भेजा गया। भाजपा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार दोनों कार्यालयों को एक महीने के भीतर खोले अन्यथा सुजानपुर भाजपा आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर उग्र प्रदर्शन करेगी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सुजानपुर के तमाम मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय नजदीक पंजाब नेशनल बैंक से होते हुए एक रोश रैली निकाली जो सुजानपुर बस स्टैंड से होते हुए सचिवालय परिसर तक पहुंची। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोनों डिवीजन कार्यालय खोलने की मांग की। महिलाओं ने हाथों में सरकार की 10 गारंटी को पूरा करने की मांग के होर्डिंग उठाकर रोश प्रदर्शन किया। सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 1500 रुपएये प्रति महीना जो देने की बात की गई थी, उसकी मांग की गई। सुजानपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रो. विक्रम राणा और सुजानपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत राणा ने प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि स्थानीय विधायक शहर में विकास करवाने में पूरी तरह से असफल साबित हुए हैं। नया कुछ करवाते नहीं और जो कुछ पुराना भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है, उसे बंद करवाने में उनका पूरा योगदान है। उन्होंने कहा कि विधायक केवल अपने नाम के फट्टेलगाने में मशहूर है लेकिन जो डिवीजन कार्यालय उनकी सरकार ने बंद किए हैं उन्हें खुलवाने के लिए उन्होंने ना तो विधानसभा में इन्हें खुलवाने के लिए हक की लड़ाई लड़ी और ना ही इस बात को वहां पर सरकार के सामने रखा उन्हीने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों का सुख छीनने वाले मुख्यमंत्री हैं व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर उन्होंने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। इस मौके पर महामंत्री जगन कटोच, मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज बाला, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम राणा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष पवन कुमार, पार्षद सविता महाजन, नीता सड़ियाल, शकुंतला देवी, शहरी इकाई महासचिव प्रकाश सड़ियाल, रमन धीमान, मंडल कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद सरवन कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्यार चंद, मुकेश गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- 9 तक मौसम साफ रहने के आसार - ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में आगामी 6 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र्र शिमला के अनुसार सूबे में 9 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। उधर, प्रदेश के मैदानी जिलों में आज सुबह भी घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते इन क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, मंडी और सिरमौर के कई क्षेत्रों में आज सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर ही रही। वहीं, मैदानी जिलों के मुकाबले उच्च और मध्य पर्वतीय जिलों में इन दिनों मौसम साफ है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी पहाड़ी क्षेत्रों में आज धूप खिली है।
-सप्लाई नहीं आई तो मच जाएगा हाहाकार -कई जगह ट्रक और बस ऑपरेटर हड़ताल पर हिमाचल प्रदेश में 80 प्रतिशत पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। शेष पंपों पर भी आज शाम तक का तेल बचा है। इसकी सप्लाई नहीं आई तो तेल के लिए हाहाकार मच जाएगा। प्रदेश में तीन दिन से सप्लाई नहीं आई। शिमला के विकासनगर में पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की लंबी लंबी कतारे लगी हैं। डीजल की कमी की वजह से सुंदनरगर में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम डिपो सभी बस रूट बंद कर चुका है। कई जगह ट्रक और निजी बस ऑपरेटर भी हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेश की सीमेंट कंपनियों एसीसी, अंबुजा और अल्ट्राटेक के 10,800 ट्रक ऑपरेटर हड़ताल पर रहे। ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल से सीमेंट की सप्लाई रुक गई है। उधर, सिरमौर और बिलासपुर के ऑपरेटरों ने भी विरोध में उतरते हुए अपनी 450 से अधिक बसें खड़ी कर दी हैं। बिलासपुर में 305 और सिरमौर में 169 बस रूट प्रभावित हुए हैं। सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में भी 500 ट्रकों के पहिए थम गए हैं। देश भर में तीन दिन से चल रही हड़ताल के कारण हिमाचल में डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस का संकट खड़ा गया है।
हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने तथा ई-वाहनों को प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी सरकारी विभागों को एक जनवरी, 2024 से डीजल या पैट्रोल वाहन न खरीदने के निर्देश दिए हैं। अति-आवश्यक होने पर केवल प्रदेश मंत्रिमण्डल की स्वीकृति के बाद ही विभाग पैट्रोल या डीजल वाहनों की खरीद कर सकेंगे। अपने पहले बजट में ही ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विद्युत चालित वाहन (ई-वाहन) पर राज्य सरकार का विज़न स्पष्ट किया और आगे बढ़कर स्वयं भी इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर मिसाल पेश की। राज्य सरकार के प्रयासों के कारण ही आज सरकारी ई-वाहनों की संख्या 185 हो गई है, जबकि प्रदेश में पंजीकृत निजी इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या 2733 तक पहुंच गई है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा ‘‘राज्य सरकार हिमाचल में ई-व्हीकल को बढ़ावा दे रही है। परिवहन विभाग पहला ऐसा विभाग है, जिसमें ई-वाहन का उपयोग शुरू किया गया तथा चरणबद्ध तरीके से सभी सरकारी महकमों में भी इन वाहनों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। ई-वाहन केवलमात्र एक नई शुरूआत नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें पर्यावरण को सुरक्षित बनाना होगा तथा इसकी शुरूआत आज से ही करनी होगी।’’ सरकारी विभागों में गाड़ियों की आवश्यकता पूरी करने के लिए राज्य सरकार ने ई-टैक्सी अनुबंध पर लेने की अनुमति प्रदान की है। 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत युवाओं को ई-टैक्सी के परमिट प्रदान किए जा रहे हैं। ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जा रही है। इन गाड़ियों को घर पर भी चार्ज किया जा सकता है तथा राज्य सरकार भी चार्जिंग के लिए आधारभूत ढांचा तैयार कर रही है। ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 6 राजमार्गों को ग्रीन कोरिडोर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में ई-वाहन चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए परिवहन विभाग ने 54 स्थानों को अंतिम रूप दिया है, जिनमें से कुछ लगभग बनकर तैयार हैं। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की सभी डीजल गाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से ई-बसों में बदला जा रहा है। हाल ही में ई-बसें बनाने वाली कंपनियों के साथ बैठक में हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप गाड़ियां तैयार करने का अनुरोध किया गया है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा ‘‘राज्य सरकार लंबे रूटों पर भी ई-बसें चलाने जा रही है। एचआरटीसी के बेड़े में टाइप-1, 2 और 3 ई-बसों को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जा रहा है, ताकि 31 मार्च, 2026 तक हिमाचल को स्वच्छ व हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। ’’
-पुलिस ने मामला दर्ज कर हिरासत में लिया आरोपी -एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने की मामले की पुष्टि भोरंज पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गश्त के दौरान जाहू के पास कुल्लू जिला के एक व्यक्ति से 5 किलो 22 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और मादक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि बीती रात पुलिस की टीम जाहू के पास गश्त पर थी। पुलिस ने वहां से गुजर रही एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें 5 किलो 22 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी व्यक्ति कुल्लू जिले का निवासी है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि नशे का व्यापार करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस छानबीन कर यह पता लगाने की कोशिश में है कि आरोपी किसके लिए यह नशे की खेप लेकर चला हुआ था और उसके संपर्क में कौन-कौन नशे के व्यापारी रहे हैं।
-कहा, बहुत अहम है 2024 का लोकसभा चुनाव -वैश्विक अर्थव्यवस्था में है भारत का बड़ा योगदान केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बिलासपुर जिला के लिए रवाना होने से पहले हमीरपुर में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव बहुत ही खास है, क्योंकि देश और दुनिया की नजर इस चुनाव पर टिकी हुई है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने नए आयाम स्थापित किए हैं। आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का बहुत बड़ा योगदान है। वहीं, पौंग झील किनारे बसे गांवों को ईको सेंसेटिव जोन में शामिल करने के मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलकर ईको सेंसेटिव की बैठक को फिलहाल स्थगित करवा दिया गया है। इससे 52 गांवों के बाशिंदों को अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने का मौका मिला है।
-अधिवेशन में नई शाखाएं खोलने का निर्णय भी लिया गया कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का 77वां साधारण अधिवेशन वीरवार को बड़ू में आयोजित हुआ। अधिवेशन में एक साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने की। अधिवेशन में आगामी एक साल के कार्यों को लेकर भी प्रस्तावों को अनुमति प्रदान की गई है। अधिवेशन में कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के पांच जिलों में घाटे में चल रही केसीसी बैंक की शाखाएं बंद होंगी। उन्होंने कहा कि केसीसी बैंक की प्रदेश के पांच जिलों में 217 ब्रांच चल रही हैं। इनमें से 40 के लगभग शाखाएं घाटे में चल रही हैं। सभी का विस्तृत सर्वे किया जाएगा। सर्वे के दौरान घाटे के कारणों का पता लगाया जाएगा। पांच वर्ष से लगातार घाटा पाया जाने पर शाखाओं को बंद करने या अन्य में मिलाने का निर्णय किया जाएगा। पांच जिलों में नई शाखाएं खोलने का निर्णय किया गया। उन्होंने कहा कि सहकारी सभाओं के एक प्रतिशत अधिक ब्याज देने के मुद्दे पर चर्चा हुई है। एनपीए में सुधार होने के बाद जल्द ही भर्तियों पर निर्णय लिया जाएगा। अधिवेशन में दिव्यांगों के चार प्रतिशत आरक्षण के बैकलॉग को पूरा करने के लिए भर्ती का फैसला किया गया।
कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस पर हमीरपुर के धरोग गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा ने शिरकत की और ग्रामीणों के बीच में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटियाल, वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य देवीदास शहंशाह, पुरुषोत्तम कालिया भी मौजूद रहे। अनीता वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को गारंटियों को पूरा करने के नाम पर आज के समय में बीजेपी नेता गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने तीन गारंटियों को एक साल में पूरा कर दिया है और आने वाले समय में बाकी गारंटियों को भी पूरा किया जाएगा।
-बोले, कश्मीरी पंडितों को मोदी सरकार ने ही दिलाया न्याय -14 जनवरी से शुरू होने वाली राहुल गांधी की यात्रा पर कसा तंज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर जिले के दौरे पर हैं। आज उन्होंने बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 14 जनवरी को शुरू होने वाली राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में रही तो कश्मीरी पंडितों को न्याय दिलाने में पूरी तरह से असफल रही। कश्मीरी पंडितों को न्याय दिलाने का काम केंद्र की मोदी सरकार ने किया है। विपक्ष के नेताओं द्वारा राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में निमंत्रण न मिलने के सवालों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निमंत्रण कमेटी द्वारा सभी को निमंत्रण भेजे गए हैं। लेकिन विपक्ष के लोग उन निमंत्रणों को अस्वीकार कर रहे हैं। वहीं, सीएम सुक्खू द्वारा लोकसभा चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दा बनाने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आते ही प्रदेश में डीजल और पेट्रोल पर दो बार टैक्स बढ़ा दिए, जिसके चलते हिमाचल की जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ी।
-मीटिंग में भाजपा प्रत्याशी रहीं माया शर्मा रहीं मुख्यातिथि -बूथ स्तर पर पांच-पांच महिला कार्यकर्ता जोड़ने के दिए निर्देश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला हमीरपुर के बड़सर मंडल की संगठनात्मक बैठक आज मेहरे में हुई। अध्यक्ष किरण बाला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा प्रत्याशी रहीं माया शर्मा मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने महिला मोर्चा बड़सर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नए दायित्व की बधाई दी और बूथ स्तर पर पांच-पांच महिला कार्यकर्ता जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि नई कार्यकर्ता जोड़ते समय जाति विशेष की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाए। वहीं, बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानना होगा, महिला को नेतृत्व करने की क्षमता को और बढ़ाना होगा। भाजपा ने संगठन में महिलाओं को बहुत मान-सम्मान दिया है। जब धूमल सरकार थी तो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण पंचायती राज संस्थाओं में मिला था और अब मोदी सरकार में लोकसभा और राज्यसभा मे 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है, जिसका नाम ही नारी शक्ति बंधन रखा गया है। भाजपा ने हमेशा ही महिला का मान-सम्मान बढ़ाया है। भाजपा ने महिलाओं पर बहुत विश्वास जताया है, इसलिए सभी महिला शक्ति मजबूती के साथ अपने-अपने बूथ पर डट जाएं तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने महिला मोर्चा को लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर काम करने के निर्देश भी दिए।
-कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र राणा रहे मुख्य अतिथि -उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित राजकीय उच्च विद्यालय चमीयाणा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे विधायक का स्कूल की मुख्य अध्यापिका शम्मी शर्मा सहित स्टाफ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने शानदार रंगारंग प्रस्तुतियों से मुख्य अतिथि के साथ दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, विधायक ने शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप 7500 रुपये राशि भी प्रदान की।
-पट्टिका तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की उठाई मांग -पुलिस ने जल्द कार्रवाई करने का दिया आश्वासन हमीरपुर विधानसभा हलके के तारोपका में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर भाजपा नेताओं में भारी आक्रोश है। आज भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को एक शिकायत पत्र दिया है और पट्टिका तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को शरारती तत्वों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। शिकायत पत्र सौंपने वालों में प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्रि, मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ, कार्यालय सचिव होशियार सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज व अन्य शामिल थे।
- दो घर गरीब परिवारों के, अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू -सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक लखनपाल घटना स्थल पर पहुंचे प्रदेश के जिला हमीरपुर के उप मंडल बड़सर के तहत चकमोह गांव में भीषण अग्निकांड सामने आया है। यहां रविवार देर रात आग लगने से दो गरीब परिवारों के घरों सहित तीन घर जलकर राख हो गए हैं। सूचना मिलते ही रविवार देर रात अग्निशमन विभाग हमीरपुर के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तक आग पर काबू पाया गया है। इस घटना में प्रभावित परिवारों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की भेंट चढ़े ये मकान चकमोह निवासी राज कुमार, ज्ञान चंद और ठाकुर दास के हैं। हालांकि आग लगने की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया, लेकिन आज इतनी भयंकर थी कि इस पर काबू पाना मुश्किल था। आग लगने की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी सोमवार सुबह तक आग पर काबू पाने के लिए जुटे रहे। वहीं, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भी देर रात ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर राहत और बचाव कार्यों को भी जांचा व प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
-खाद्य आपूर्ति निगम ने प्रति पैकेट 4 रुपये बढ़ाए दाम हिमाचल प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में चीनी के बाद अब सरसों का तेल भी महंगा हो गया है। सरकार ने प्रति पैकेट चार रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से बढ़ी हुई कीमतें इसी माह से लागू कर दी गई हैं। इससे प्रदेश के करीब 19 लाख उपभोक्ताओं को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। उपभोक्ताओं को बीते माह 110 रुपये सरसों का तेल दिया गया था। लेकिन, अब 114 रुपये प्रति पैकेट दिया जाएगा। सभी कार्ड धारकों के लिए एक ही दाम गौर रहे कि कांग्रेस सरकार ने कुछ माह पहले एपीएल, बीपीएल और एनएफएसए समेत सभी कार्ड धारकों को तेल के एक ही दाम तय कर दिए थे। जिसके बाद अब सभी को एक ही दरों पर तेल उपलब्ध होता है। अधिकारियों के अनुसार तेल के दाम टेंडर पर निर्धारित होते हैं। जो हर माह बढ़ते-घटते हैं। लेकिन बीते कई माह से इसके दाम 110 रुपये पर टिके हुए थे। जो अब सरकार की ओर से फिर बढ़ा दिए गए हैं। वहीं इससे पहले इसी माह सरकार ने चीनी के दाम भी 30 रुपये से बढ़ाकर 33 रुपये प्रतिकिलो कर दिए थे, जो अगले माह से मिलेगी। वहीं मलका की दाल में भी नौ रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। यह दाल पहले एपीएल परिवारों को पहले 64 रुपये प्रति पैकेट दिया जा रहा था, अब 73 रुपये मिल रहा है। साथ ही एनएफएसए व अन्य कार्ड धारकों को 54 रुपये बढाकर 63 रुपये कर दिया है। उधर, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि राशन डिपुओं में आने वाले राशन और तेल के दाम ऑनलाइन अपडेट होते हैं। जिसका पता पीओएस मशीनों में ही लग पाता है।
सुजानपुर शहर में अब आवारा पशु यहां वहां घूमते नजर नहीं आएंगे और उन्हें रखने के लिए नई गौशाला का निर्माण हो गया है। शनिवार को विधायक राजेंद्र राणा ने वार्ड नंबर 7 में 30 लाख रुपये से बनकर तैयार हुई गौशाला का विधिवत्त वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक ने गौ पूजन भी किया गौ माता को गुड़ चारा खिलाकर उसके प्रवेश से गौशाला की शुरुआत की। इससे पहले यहां पहुंचे विधायक का उप मंडल अधिकारी राकेश शर्मा, नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी,पार्षद मनोज ठाकुर, सविता महाजन, बिना धीमान सहित मुनीश गुप्ता विभागीय अधिकारियों गणमान्य लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि सुजानपुर शहर में आवारा पशुओं की समस्या आए दिन विकराल होती जा रही थी यह आवारा पशु लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बने हुए थे। अक्सर उनके द्वारा ग्रामीणों की फसलों को खत्म कर दिया जाता था, जिसके कारण ग्रामीणों की मेहनत और आमदन दोनों व्यर्थ चले जाते थे ऐसे में अब शहर में गौशाला का निर्माण हो गया है और विधिवत उन्होंने इसका शुभारंभ कर दिया है। इसलिए नगर परिषद और संबंधित विभाग आने वाले 15 दिनों के भीतर यहां वहां घूम रहे सभी आवारा पशुओं को यहां पर इक_ा करें जितने यहां पर रखे जा सकते हैं उन्हें यहां रखें अगर ज्यादा है तो उन्हें कोउ सेंचुरी खैरी में भेजें । विधायक ने यहां सुजानपुर मुख्य बाजार बस स्टैंड के पास नगर परिषद के शॉपिंग कंपलेक्स के ऊपर बनाए गए नए हाल का भी उद्घाटन किया करीब 20 लाख से बनकर तैयार हुआ यह हाल आने वाले दिनों में लोगों को बेहतरीन सुविधा देगा।