डीएवी स्कूल भड़ोली के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा के दिशा निर्देश में विद्यालय में कनिष्ठ विद्यार्थियों के लिए अंतरसदनीय अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6वीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में आठ चरण रखे गए। चारों सदनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अपना बेहतरीन प्रदर्शन से पहला स्थान सुभाष सदन ने प्राप्त किया और दूसरा स्थान पटेल सदन ने प्राप्त किया। सुभाष सदन से इशिता ,रूहानी,अगरिया सृष्टि भारद्वाज और पटेल सदन से वंशिका ,मृदांशी ,कृति यशिका इसके साथ नेहरू सदन से सुनीति, तन्वी और गांधी सदन से कंचन,आध्या, श्रेयासी, आरुषि प्रतिभागियों ने अपने -अपने सदनों का प्रतिनिधित्व किया। अंत में विशेष दर्जा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
जसवां:परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव गुराला में बाबा भरथरी दंगल कमेटी द्वारा 6 अक्टूबर यानी अगले कल रविवार को दंगल करवाया जा रहा था। दंगल कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह ने जानकारी देते हैं बताया कि अचानक गांव में मृत्यु हो जाने के कारण यह दंगल स्थगित किया जाता है। अब आने वाले दिनों में यह दंगल करवाया जाएगा, इसके बारे में अति शीघ्र जानकारी दी जाएगी।
** हर गलत जवाब पर कटेंगे अंक हिमाचल में शुरू होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी, ऐसे में हर गलत जवाब पर 0.25 अंक कटेंगे। किसी प्रश्न का उत्तर न देने पर भी निगेटिव मार्किंग होगी। अगर चार उपलब्ध उत्तरों में से कोई भी सही नहीं लगता है तो पांचवें विकल्प पर निशान लगाना होगा। इससे अंक नहीं कटेंगे। 90 अंकों की लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी। फिजिकल ग्राउंड टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों को शारीरिक लंबाई के आधार पर एक से छह और एनसीसी सर्टिफिकेट के आधार पर 4 अंक मिलेंगे। लिखित परीक्षा लोकसेवा आयोग और फिजिकल टेस्ट पुलिस विभाग करवाएगा। चयनित पुलिस कांस्टेबलों को पीटीसी डरोह में 9 माह का विशेष कमांडो कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण और कमांडो कोर्स पास न करने वाले अभ्यर्थी भर्ती से बाहर होंगे। आयाेग की ओर से शुक्रवार को कांस्टेबल भर्ती को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए। दसवीं और बारहवीं कक्षा पास करने वाले या मूल रूप से हिमाचली युवा भर्ती में शामिल हो सकेंंगे। दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थी अपात्र होंगे। सामान्य श्रेणी के पुरुष आवेदकों को 600 और आरक्षित वर्ग के पुरुषों को 150 रुपये फीस चुकानी होगी। वहीं, एनसीसी सी सर्टिफिकेट पर 4, बी पर 2 और ए सर्टिफिकेट पर एक अंक अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। पुरुषों को लंबाई के आधार पर 0 से छह अंक दिए जाएंगे। 5 फीट 7 इंच शारीरिक लंबाई तक एक, 5 फीट 8 इंच तक दो अंक, 5.9 फीट पर तीन, 5.10 फीट पर चार, 5.11 फीट पर 5 और 6 फीट या इससे अधिक लंबाई पर छह अंक मिलेंगे। महिलाओं की भर्ती में 5 फीट 3 इंच शारीरिक लंबाई पर एक अंक, 5.4 फीट पर दो, 5.5 फीट पर तीन, 5.6 फीट पर चार, 5.7 फीट पर पांच और 5 फीट 8 इंच या इससे अधिक लंबाई पर छह अंक मिलेंगे। फिजिकल टेस्ट के तहत पुरुषों को 5 मिनट 30 सेकेंड में 1500 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, ऊंची कूद 1.35 मीटर की करनी होगी। 100 मीटर रेस 14 सेकेंड में पूरी करनी होगी। ब्राड जंप 4 मीटर तय है। महिलाओं को 800 मीटर रेस 3 मिनट 45 सेकेंड में पूरी करनी होगी। हाई जंप 1.10 मीटर, ब्राड जंप 3 मीटर तय है। 100 मीटर रेस 17 सेकेंड में पूरी करनी होगी। सभी मानकों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे। जो मानक पूरा नहीं करेगा, वह बाहर रहेगा।
सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पुलिस ने चूरा पोस्त और नकदी समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 3 किलो चूरा पोस्त के साथ हजारों रुपए की नकदी समेत एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और मामले की आगामी जांच की जा रही है। मामला पांवटा साहिब थाना से जुड़ा है। एएसपी अदिति सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी की एक ट्रक ड्राइवर नशे की तस्करी कर रहा है, जिसके बाद पांवटा साहिब पुलिस ने ट्रक (नंबर HP 71A 9774) की तलाशी ली और ट्रक ड्राइवर के कब्जे से 3.004 किलोग्राम चूरा पोस्त और 13,020 रुपये की नकदी बरामद की। आरोपी की पहचान जाहिर खान के तौर पर हुई है। आरोपी नाहन के कौलांवालाभूड़ का रहने वाला है। एएसपी अदिति सिंह ने बताया, "चूरा पोस्त और नकदी बरामद होने पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से नशा सामग्री को लेकर पूछताछ की जा रही है और आगामी कार्रवाई जारी है। वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस थाना माजरा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रीतम सिंह, निवासी पांवटा साहिब के घर पर दबिश देकर अवैध रूप से रखी 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध तौर पर शराब बेचने का धंधा करता है। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
**डम्पिंग साइट से कूड़ा न उठाने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का एक्शन सोलन नगर निगम पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 9.90 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। सलोगड़ा डम्पिंग साइट से कूड़े का पहाड़ कम न करने पर निगम पर ये जुर्माना लगाया गया है। देशभर में 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा था, जिसके तहत नगर निगम सोलन भी स्वच्छता पखवाड़े को धूमधाम से मना रही थी लेकिन स्वच्छता पखवाड़े के खत्म होते ही नगर निगम को अस्वच्छता फैलाने के लिए भारी भरकम जुर्माना लग गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निगम को कचरे के पहाड़ को उठाने के लिए कई बार निर्देश दिए गए, लेकिन निगम ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसी लेटलतीफी के कारण अब नगर निगम को 9.90 लाख का भारी भरकम जुर्माना भरना पड़ेगा। बोर्ड की मानें तो बरसात में वहां से हजारों टन कचरा पानी के साथ बह गया है। इसके कारण आस -पास के जल स्रोत भी दूषित हो गए। अब देखना ये होगा कि निगम इस जुर्माने को कैसे भरेगी। जनवरी में जारी हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में भी ठोस कचरा प्रबंधन सयंत्र सलोगड़ा को जीरो नम्बर मिले थे लेकिन शायद निगम ने इससे भी कोई सबक नहीं लिया।
जल शक्ति डिवीजन जसवा-प्रागपुर ने कर्मचारी संघर्ष मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अमन शर्मा की मौजूदगी में वीरवार को कार्यकारणी का गठन किया। इस मीटिंग में पैरा वर्कर्स की सहमति से अध्यक्ष सुशील कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन,उपाध्यक्ष दलजीत कुमार, प्रिंस चौधरी, सचिव अभिषेक शर्मा, सह सचिव नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मीडिया प्रभारी सुदर्शन कुमार एवं कार्यकारिणी सदस्य हर्ष कुमार, उमंग, मनोज कुमार, सोनिया,कार्तिक, क्रम और चिराग सहित पचास कर्मचारी मौजूद रहे। उक्त जानकारी अध्यक्ष सुशील कुमार व सुदर्शन कुमार ने दी।
स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रतन राजकीय महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद 2024-25 का गठन किया गया,जिसमें प्रधान बीए तृतीय वर्ष से ईशा कौंडल, उपप्रधान बीकॉम द्वितीय वर्ष से रितिक चौधरी और सचिव बीएससी प्रथम वर्ष से शिवांगी और सह-सचिवबीसीए प्रथम वर्ष से कृतिका को चुना गया। इसके अतिरिक्त नामांकित सदस्यों में वरुण, नेहा चौधरी ,कपिल धीमान, रजत, सिया ,कृतिका ,साहिल धीमान ,प्रियंका ,शिवानी पायल ,मुस्कान कुमारी ,युक्ता, सिमरन ,दिया को नियुक्त किया गया। सह पाठ्यक्रम गतिविधियों के सदस्यों में खेल में अर्पणा, दीपांशु राष्ट्रीय सेवा योजना में नीलाक्षी शर्मा और शामली, रेड रिबन क्लब के सदस्य में सिया वर्मा ,रोड सेफ्टी क्लब में नैंसी ,रोवर में नितिन वालिया, रेंजर में रोनिका ,सांस्कृतिक गतिविधि में पल्लवी और आरती देवी को नियुक्त किया गया। इस कार्यकारी का गठन प्राचार्य डॉक्टर सुशील बस्सी के निर्देशन में किया गया। इसमें वरिष्ठ सह आचार्य डॉ सतेंद्र सिंह रंधावा एवं महाविद्यालय का शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा।
** केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण धर्मशाला: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ततवानी के कोहला में रैत से कोहला सड़क के स्तरौन्नयन कार्य का निरीक्षण कर भूमिपूजन किया। क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए केवल पठानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत होने वाले इस उन्नयन कार्य में 6 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सड़क के उन्न्यन के बाद रैत, ततवानी, नेरटी, सलोल तथा साथ लगती पंचायतों के लगभग 12 हजारों लोगों को अच्छी सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस सड़क की हालत ठीक नहीं थी और आमजन को आवाजाही के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री के सहयोग से इस कार्य को गति मिली है। उन्होंने कहा कि सड़क के स्तरौन्नयन का कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क के उन्नयन कार्य के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए तथा पानी की निकासी हेतु उचित प्रावधान भी सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सड़क निर्माण के दौरान कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखने और समय-समय पर उसे परखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को जहां कहीं भी निर्धारित मापदंडों के अनुसार होता न दिखे, तो वे तुरंत उन्हें इसकी जानकारी दें। कोहला बल्ला पहुँचने पर उपमुख्य सचेतक का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। पूर्व उपप्रधान वकील सिंह ने मुख्यातिथि तथा अन्य आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस महासचिव एवं स्थानीय वासी प्रदीप बलौरिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए केवल पठानिया का आभार व्यक्त किया। केवल पठानिया ने कहा कि ततवानी खड्ड के तटीकरण के कार्य को भी जल्द अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा पाँच करोड़ रूपये की डीपीआर बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त मच्छयाल के सौंदर्यीकरण पर 14 लाख रूपये की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग को भैरों-चूड़था पेयजल योजना के अन्तर्गत स्थापित होने वाले 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को शीघ्र लगाने के निर्देश दिए ताकि योजना को शीघ्र ही लोगों को समर्पित किया जा सके। इससे पूर्व उपमुख्य सचेतक ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके निपटारा करते हुए शेष को त्वरित निदान हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित किया। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण आकंज सूद, जलशक्ति अमित डोगरा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल, विद्युत के विक्रम शर्मा, जेई लोक निर्माण नीरज गर्ग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, सुनील बलौरिया, प्यारे लाल, समाजसेवी श्याम सुंदर, अजय, सुशील गोस्वामी, मनमोहन सिंह, सुरजन सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा इलाके के अन्य लोग उपस्थित रहे।
** दो खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए हुआ चयन बिलासपुर/सुनील: मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतिस्पर्धा में छह पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने पांच पदक एथलेटिक्स टूर्नामेंट और एक पदक संस्कृति श्लोक में हासिल किया है। बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए राज्य स्तर पर होने वाले एथलेटिक्स टूर्नामेंट के लिए मानवेंद्र ठाकुर व स्वस्तिक शर्मा का चयन हुआ है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी में सम्पन्न हुए जिला स्तर एथलेटिक्स टूर्नामेंट में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं से 18 खिलाड़ी छात्रों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स टूर्नामेंट की विभिन्न प्रतिस्पर्धा में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक झटके हैं। इसमें मानवेंद्र ठाकुर ने भाला फेंक में दूसरा स्थान झटकते हुए पदक हासिल किया, जबकि मयंक सूर्यवंशी ने भी भाला फेंक में तीसरा स्थान प्राप्त कर पदक हासिल किया। इसके अलावा स्वस्तिक शर्मा ने डिस्कस थ्रो में दूसरा व शॉट पुट में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए पदक अपने नाम किया। आदर्श कुमार नड्डा ने ट्रिपल जम्प में तीसरा स्थान हासिल कर पदक पर कब्जा जमाया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में आयोजित संस्कृत श्लोक प्रतिस्पर्धा में स्कूल के कार्तिक चंदेल ने तीसरा स्थान प्राप्त कर पदक अपने नाम किया। एथलेटिक्स टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर दूसरे स्थान पर रहे मानवेंद्र ठाकुर व स्वस्तिक शर्मा का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पाठशाला पहुंचने पर प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाठशाला प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ है बच्चों को अन्य गतिविधियों में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया जाता है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों तथा चयनित सभी बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर राकेश चंदेल मुख्य प्रबंधक मिनर्वा स्टडी सर्कल, विनय शर्मा, मदन लाल, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
नवरात्र महोत्सव पर शिमला शहर से श्रद्धालुओं के लिए तारादेवी मंदिर जाने और आने के लिए वीरवार से एचआरटीसी विशेष बस सेवा शुरू कर रहा है। यह बस सेवा 3 से 12 अक्तूबर तक सुबह 9:00 से शाम 6:00 बजे तक पुराना बस स्टैंड से तारादेवी मंदिर के लिए मिलेंगी। इसके अलावा टेंपो ट्रेवलर भी चलाए जाएंगे। इस बार एचआरटीसी पहली बार टुटू, बालूगंज और चक्कर के लिए भी पुराना बस स्टैंड से वाया टुटू होकर विशेष बसें चलाएगा। बस सेवा हर घंटे के नियमित अंतराल के बाद उपलब्ध करवाई जाएंगी। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए एचआरटीसी ने विशेष रूप से टीमें पुराना बस स्टैंड, शोघी और तारादेवी में तैनात की हैं। मांग पर शोघी और आनंदपुर से भी तारादेवी मंदिर के लिए शटल बस सेवा शुरू की जाएगी। पुराना बस अड्डा से नवरात्र पर सुबह 9:00 बजे से नियमित अंतराल के बाद टेंपो ट्रैवलर चलाए जाएंगे। इसके लिए 25 सीटर तीन टेंपो ट्रेवलर उपलब्ध करवाए हैं। टेंपो ट्रेवलर की सुविधा श्रद्धालुओं को बस किराए की अपेक्षा डेढ़ गुना किराये पर मिलेगी। टेंपो ट्रेवलर भी शाम 6:00 बजे तक चलेंगे। एचआरटीसी पहली बार टुटू, बालूगंज, चक्कर और समरहिल के लोगों की सुविधा के लिए वाया टुटू होकर टेंपो ट्रैवलर सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। यह टेंपो ट्रैवलर सुबह 10:00 और 11:00 बजे तक चलेंगे। एचआरटीसी के मुताबिक यह सुविधा ट्रायल के तौर पर शुरू की जा रही है। रुझान अच्छा रहा तो पूरे नवरात्र पर दो टेंपो ट्रैवलर को इस रूट पर चलाया जाएगा। नवरात्र महोत्सव पर एचआरटीसी श्रद्धालुओं शिमला से तारादेवी के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू करेगा। इसके अलावा टेंपों ट्रैवलर भी चलाए जाएंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसको देखते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती हैं।
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चल रहे कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन बुधवार रात को किया गया। कार्निवल की लास्ट स्टार नाइट में सुरों के सरताज गायक सतिंदर सरताज और केरल के प्रसिद्ध थाईक्कुडम ब्रिज बैंड का प्रस्तुति होनी थी। मगर इस दौरान कार्निवल के मंच पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। दरअसल कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या के आयोजन से पहले थाईक्कुडम ब्रिज बैंड के कलाकारों द्वारा रिहर्सल की जा रही थी। इस दौरान रिहर्सल कर रहे केरल के थाईक्कुडम ब्रिज बैंड का एक कलाकार माइक से करंट लगने के कारण बेहोश हो गया, जिसके चलते कार्निवल की लास्ट स्टार नाइट में थाईक्कुडम ब्रिज बैंड अपनी प्रस्तुति नहीं दे पाया। सदर थाना प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि कार्निवल मंच पर परफॉर्मेंस से पहले थाईक्कुडम ब्रिज बैंड के कलाकार अपनी प्रस्तुति की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक माइक में करंट दौड़ गया, जिससे बैंड के मुख्य गायक को जोरदार करंट लगा और वो वहीं पर अचेत हो गया। इस घटना में एक अन्य कलाकार को भी करंट लगा, लेकिन उसकी स्थिति स्थिर थी, जिसके बाद कलाकार को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए साथी कलाकारों ने लातों और कुर्सियों की मदद से माइक को छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान एंबुलेंस के लिए आवाज लगाई गई, लेकिन मौके पर कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिसके चलते बैंड के अचेत कलाकार को अन्य गाड़ी के जरिए अस्पताल भेजा गया, हालांकि कुछ समय बाद एंबुलेंस आई, लेकिन उसे बिना किसी मरीज के ही लौटना पड़ा। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी नारायण सिंह और एडीसी सौरभ जस्सल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्टेज ऑपरेटर से घटना की जानकारी ली और उपकरणों की दोबारा जांच के निर्देश दिए। जिसके बाद कांगड़ा वैली कार्निवल का आयोजन आगे बढ़ा, जिसमें सुरों के सरताज सतिंदर सरताज ने अंतिम सांस्कृतिक संध्या में अपने गीतों का जादू बिखेरा। इसके अलावा ड्रोन शो, कांगड़ा दर्शन समेत कई अन्य कार्यक्रम ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हालांकि थाईक्कुडम ब्रिज बैंड की प्रस्तुति कार्निवल का महत्वपूर्ण हिस्सा थी, जिसे देखने के लिए लोग भी बेताब थे।
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के रणजीत सिंह ने अपनी उपलब्धि से राज्य का नाम रोशन किया है। मंगलवार, 01 अक्टूबर को रणजीत सिंह को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया है। रणजीत राणा हिमाचल के हमीरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, उनकी इस उपलब्धि से न केवल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है, बल्कि इससे प्रदेश के युवाओं को भी भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा। जिला हमीरपुर के लोगों ने इस उपलब्धि पर रणजीत सिंह को बधाई दी है। 01 अक्टूबर को लेफ्टिनेंट जनरल रणजीत सिंह को नई दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में पदोन्नति का बैज पहनाया गया। इस दौरान उनकी पत्नी योगिता भी उनके साथ खड़ी रही। लेफ्टिनेंट जनरल रणजीत सिंह ने जनवरी 2022 में मेजर जनरल का पदभार संभाला था। रणजीत सिंह हमीरपुर जिले की हीरानगर कॉलोनी के निवासी हैं और उनके दिवंगत पिता कर्नल किशन चंद भी लेफ्टिनेंट रह चुके हैं। बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल रणजीत सिंह के दादा 1932 में ब्रिटिश भारतीय सेना से रिटायर हुए थे, जबकि उनके एक चाचा रामपाल सिंह भारतीय सेना में कर्नल थे और सत्तर के दशक में उन्होंने जेएके राइफल्स की कमान संभाली थी। लेफ्टिनेंट जनरल रणजीत सिंह को दिसंबर 1989 में सेना में कमीशन मिला था। लेफ्टिनेंट जनरल रणजीत सिंह 1986 में एनडीए के 75 वें बैच में शामिल हुए थे। उन्हें सेना में पहला कमीशन 16 दिसंबर 1989 को मिला था।
सोलन के शूलिनी मंदिर में घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब
सोलन/सन्नी गौतम: शारदीय नवरात्रि के आज पहले दिन ही मां शूलिनी के दर पर सुबह से ही भक्तो का तांता लगना शुरू हो गया है। शूलिनी मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु मां का आशीष लेने पहुंचे। सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आगमन होने लगा और भजन कीर्तन कर सभी ने मां का आशीष लिया। बता दें कि नवरात्रि का हर दिन माता दुर्गा के एक खास अवतार/ स्वरूप को समर्पित होता है। माता के भक्त हर दिन के हिसाब से विशिष्ट रंग का पोशाक पहनते हैं। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। नवरात्रि उत्सव के दौरान घटस्थापना सबसे प्रमुख व अति महत्वपूर्ण अंग है। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर वैदिक मंत्रोचारण के बीच घटस्थापना कर देवी माता का आवाहन किया जाता है। इसके बाद नवरात्रि का पूजन व व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि शैलपुत्री की पूजा से चंद्र ग्रह से जुड़े नकरात्मक प्रभावों से मां रक्षा करती हैं। चमेली का फूल देवी शैलपुत्री को काफी प्रिय है। देवी माता के शैलपुत्री रूप में उन्हें दो भुजाओं के साथ देखा जा सकता है। उनके एक हाथ (दाहिने) में त्रिशूल होता है। वहीं दूसरे (बायें) हाथ में उन्हें कमल पुष्प के साथ देख सकते हैं। माना जाता है कि सौभाग्य प्रदान करने वाले चंद्रमा, माता शैलपुत्री के द्वारा शासित हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार देवी सती के रूप में आत्मदाह करने के बाद, माता पार्वती ने हिमालय (पर्वतराज) की पुत्री के रूप में जन्म लिया। संस्कृत में शैल का शाब्दिक अर्थ पर्वत होता है। माता के प्रथम स्वरूप यानि पर्वत की पुत्री को शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है। बैल, देवी शैलपुत्री का वाहन है। इस कारण उन्हें वृषारूढ़ा भी कहा जाता है। माता के शैलपुत्री रूप की विशेषता के कारण नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की प्रथा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्व जन्म में देवी सती की तरह माता शैलपुत्री का विवाह भी प्रभु शिव के साथ हुआ था।
मंडी में शिवा बदार सड़क मार्ग में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मार्ग में न्यूल के पास एक मालवाहक जीप गहरी खाई में लुढ़क गई। घटना में जीप चालक ठाकुर दास पुत्र शरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा प्रातः दस बजे हुआ। युवक मंडी सरोआ में सामान छोड़ कर वापिस घर लौट रहा था। घर के समीप ही यह हादसा हो गया। मैहणी पंचायत प्रधान रेशमा ठाकुर ने बताया कि युवक बेहद मिलनसार स्वभाव का था। इस हादसे से परिवार पर दुःखों का पहाड़ गिर गया है। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा गया है। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौपा जाएगा। मामले की पुष्टि एएसपी मंडी सागर चंद्र ने की है।
हिमाचल प्रदेश के लुहणू का क्रिकेट मैदान सिंथेटिक ग्रास (ग्रास स्टिचिंग) पिच वाला देश का दूसरा मैदान बन गया है। मैदान की दो मुख्य पिचों और चार अभ्यास पिचों पर इंग्लैंड और हॉलैंड के विशेषज्ञों ने आधुनिक मशीन से ग्रास स्टिचिंग का काम पूरा कर लिया है। इससे पहले धर्मशाला क्रिकेट मैदान की पिचों पर ग्रास स्टिचिंग की जा चुकी है। यह तकनीक इंग्लैंड से लाई गई है। देश में इस तकनीक को अभी तक हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से ही अपनाया गया है। ग्रास स्टिचिंग की पिचों में विशेषज्ञ फाइबर के रेशों को मशीन की मदद से रोपते हैं। यह रेशे पिच पर मौजूद घास की लंबाई के समान ही रहते हैं। ऐसी पिचों में लाइफ ज्यादा होती है। यानी यह जल्दी खराब नहीं होती है। बीसीसीआई सीनियर टूर्नामेंट सेलेक्शन कमेटी सदस्य एवं बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य में क्रिकेट का सूर्योदय हुआ है। हिमाचल का क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। इसी कड़ी में धर्मशाला के बाद बिलासपुर क्रिकेट मैदान की पिचों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का प्रयास शुरू हो गया है। इस विदेशी मशीन के माध्यम से जमीन के करीब नौ इंच तक की प्राकृतिक घास को आर्टिफिशल घास के साथ बांध दिया जाता है। इससे पिच सदाबहार हरी रहती है। इन पिचों पर 10 दिनों तक लगातार खेल कराया जा सकता है, जबकि सामान्य पिच दूसरे-तीसरे दिन खराब होने लग जाती है। ऐसी पिच को कम मरम्मत की आवश्यकता होती है। फाइबर रेशों के कारण उपयोग के बाद पिचें अधिक तेजी से ठीक हो जाती हैं। इन पिचों पर गेंद का उछाल भी एक बराबर रहता है। यह पिच बल्लेबाज और बॉलर दोनों को बराबर फायदेमंद रहती है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को बीएड की खाली 1,369 सीटों को भरने के लिए विवि ने भले ही फाइनल मॉप अप राउंड करने का फैसला लिया है, लेकिन शैक्षणिक सत्र 2024-26 में भी विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों की सभी सीटें भर पाएगी ऐसा नहीं लग रहा है। इस बार भी विवि प्रशासन और बीएड एडमिशन एंड काउंसलिंग कमेटी को प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित 53 अंक और आरक्षित वर्ग को 45 फीसदी अंकों की शर्त को समाप्त करनी पड़ सकती है। निजी बीएड कॉलेज प्रबंधकों ने खाली सीटों को भरने के लिए शर्त में छूट देने के लिए प्रशासन को मांग पत्र सौंपा है। इस फाइनल मॉप अप काउंसलिंग राउंड में कितने विद्यार्थी काउंसलिंग के लिए आवेदन करते हैं और इनमें से कितने काउंसलिंग में भाग लेते हैं, इसकी संख्या पर ही पात्रता शर्त में छूट देने का विवि का फैसला होगा। इस बार एचपीयू से संबद्ध सरकारी और निजी बीएड संस्थानों की 5,650 सीटों के लिए परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों में से 10,003 यानी दोगुने विद्यार्थियों ने न्यूनतम अंक अर्जित किए थे। इसके बावजूद चार काउंसलिंग के राउंड के लिए या तो आवेदन ही नहीं किया, या काउंसलिंग में अपीयर नहीं हुए। पांच हजार से अधिक छात्र पात्र होने के बावजूद सीटें नहीं भरीं। विवि को छात्र नहीं मिलते हैं तो सीटें खाली रह जाएंगी। इसके बाद विवि के पास न्यूनतम अंकों की शर्त को हटाकर सिर्फ बीएड में प्रवेश लेने वालों को प्रवेश का मौका देना पड़ सकता है। ऐसा लगातार होता भी रहा है। पात्रता की शर्तों को हटाने के बन चुकी इस रिवायत के जारी रहने से विवि प्रवेश परीक्षा के लिए इतनी कसरत करने, समय से परिणाम घोषित करने काउंसलिंग करवाने की पूरी कसरत का कोई मायने नहीं रह जाता है। विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों की दस फीसदी मैनेजमेंट कोटा की सीटों को आवंटित करने को अभी प्रक्रिया शुरू होनी है। इसका शेड्यूल विवि की एडमिशन काउंसलिंग कमेटी अलग से जारी करेगी। कोटा की 10 फीसदी सीटों में करीब 560 सीटें भरी जानी हैं। इसके लिए एडमिशन और काउंसलिंग कमेटी की डीएस प्रो. बीके शिवराम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में फैसला होना है।शैक्षणिक सत्र 2023-25 में बीएड को लेकर छात्रों का रुझान और रुचि इस बार की तुलना में अधिक रही थी। इसके चलते प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग में 53 और आरक्षित में 45 अंक लेने वाले छात्रों में से ही बीएड की सभी सीटें भर गई थी। इस बार 1300 से अधिक सीटें चार राउंड, स्पॉट काउंसलिंग के राउंड होने के बावजूद खाली हैं।
मानसून की विदाई के साथ अब हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य गति पकड़ेंगे। एक महीने में जिन शहरों में सड़कों की टारिंग नहीं हुई है, उन्हें पूरा करने का लोक निर्माण विभाग ने लक्ष्य रखा है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में रात को भी टारिंग की जाएगी। बरसात के कारण जिन सड़कों के किनारे डंगे ढह गए थे उनका काम भी निर्धारित समय में निपटाया जा सकेगा। लोक निर्माण विभाग ने मानसून के चलते फील्ड में भेजे कर्मचारियों को वापस अपने-अपने कार्यालय बुला लिया है। निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों की टारिंग, भवनों व पार्किंग के निर्माण के दौरान इंजीनियर का मौके पर होना अनिवार्य है ताकि विकास कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे। ठेकेदारों को भी निर्धारित समय में काम निपटाने को कहा गया है। उधर, जलशक्ति विभाग ने भी पानी के स्रोतों को सुधारने के निर्देश जारी किए हैं। मानसून के चलते जिन स्रोतों को नुकसान हुआ है, उन्हें दुरुस्त करने को कहा है। जो स्रोत आपदा से ढह गए हैं उन्हें नए सिरे से बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित करने को कहा है। पेयजल कनेक्शनों पर लगी रोक को भी प्रदेश सरकार जल्द हटा सकती है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में 27 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। इसी बीच शिमला, कुल्लू, मंडी में मानसून ने तबाही मचाई थी। कई भवन व स्कूल बाढ़ में बह गए। विभागों को भारी नुकसान हुआ था। प्रदेश में 4 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 5 से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 8 अक्तूबर तक माैसम खराब बना रह सकता है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगडा में मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में मानसून के चलते राज्य सरकार को 1,360 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बागवानी, जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग को इस सीजन में भारी क्षति हुइ। कुल्लू, मंडी और जिला शिमला में बाढ़ से ज्यादा नुकसान हुआ। बादल फटने, बारिश, बाढ़, वाहन दुर्घटना और गिरने से 342 लोगों की मृत्यु हुई है, 535 घायल हुए और 28 लोगों का पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में 81 पक्के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 122 कच्चे मकान बाढ़ से ढह गए। वहीं 537 पशुशालाएं ध्वस्त हो गईं। कृषि विभाग को 132.64 लाख, बागवानी को 1,39,985.835 लाख, लोक निर्माण विभाग को 63,321.41, जेएसवी - 54,088.04 लाख, बिजली बोर्ड को 98.91 लाख, मत्स्य पालन विभाग को 87 लाख और पशुपालन विभाग को 3.25 लाख का नुकसान हुआ था।
पधर: कुन्नू-बसाही राजमार्ग में पदवाहन के समीप गवाहन के पास एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से नीचे लुढ़क गई। घटना में चालक समेत एक अन्य युवक को आंशिक चोटें आई हैं। दोनों को सिविल अस्पताल पधर में प्राथमिक उपचार के उपरांत छुट्टी दे दी है। घटना बुधवार दोपहर को हुई। मंडी से बेकरी का सामान लेकर कुफरी जा रही जीप गवाहन के पास अचानक स्टेयरिंग लॉक हो जाने से अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग पचास फुट नीचे उतर गई। गनीमत रही की घटना में किसी प्रकार का जनामल का नुकसान नहीं हुआ। बेकरी जीप मालिक इंद्र देव और कामगार विपन कुमार को आंशिक चोटें आई। दोनों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के उपरांत छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू की है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अशोक कुमार ने की है।
** द्रंग कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव बोले, भारत को आजाद करने में महात्मा गांधी की हैं अहम भूमिका पधर: द्रंग ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पार्टी कार्यलय में आयोजित समारोह दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को एक सूत्र में पिरोने के साथ ही देश की आजादी में अपने प्राणों की चिंता न करते हुए अपना सर्वस्व न्योछाबर कर दिया। ऐसे महापुरुष को श्रद्धांजलि देकर पार्टी का हर कार्यकर्ता स्वयं को फलीभूत महसूस कर रहा है। महात्मा गांधी ने हमेशा देश के उत्थान एवं अखंडता का पाठ पढाया। ग्राम स्वराज, पंचायती-राज, ग्रामोद्योग, महिलाओं की शिक्षा, गांवों में स्वच्छता और विकास का विजन उन्होंने देश को दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि महात्मा गांधी द्वारा दिखाए रास्ते पर चलते हुए समाज एवं राष्ट्रहित को महत्ता दें। इस अवसर पर सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह, पधर मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल भंगालिया, रति राम ठाकुर, कार्यलय सचिव दलीप सिंह, धर्म सिंह, नवीन सकलानी, ज्ञान चंद, चमन सकलानी, सुरेंद्र वर्मा और बुद्धि सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बिलासपुर/सुनील: जिला बिलासपुर के घुमारवीं में मनाया जाने वाला एक दिवसीय सीर उत्सव भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया है। सीर उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री राजेश धर्माणी ने शिरकत की। राजेश धर्मानी ने कहा कि प्रदेश में मनाए जाने वाले मेलों, उत्सवों और त्यौहारों के माध्यम से हमारी समृद्ध संस्कृति और परम्पराएं भावी पीढ़ी तक पहुंचती हैं, मेलों उत्सवों की परंपराओं को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। राजेश धर्मानी घुमारवीं में आयोजित एक दिवसीय सीर उत्सव समारोह में मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और यहां की देव संस्कृति पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखती है। उन्होंने कहा कि मेलो उत्सवों और त्योहारों के माध्यम से यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि अपनी संस्कृति और परम्पराओं को सहेज कर रखा जाए। उन्होंने कहा कि समय के साथ मेलों एवं उत्सवों के आयोजन के स्वरूप में बदलाव हुआ है किंतु प्रदेश में परम्पराओं और संस्कृति को संजोकर रखा जा रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति और परम्परओं को याद रखें और युवा पीढ़ी को इनसे परिचित करवाते रहें। उन्होंने कहा कि इतिहास की जानकारी और सीख बेहतर भविष्य का निर्माण करती है। उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित सीर उत्सव की सभी को बधाई देते हुए आशा जताई कि यह उत्सव भविष्य में पुरातन और आधुनिक संस्कृति का संगम बनेगा। उन्होंने कहा कि सीर उत्सव मनाने का मूल उद्देश्य प्रकृति द्वारा प्रदान किए गए संसाधनों का संरक्षण तथा भावी पीढ़ी को सामाजिक कुरीतियां से बचाकर सामाजिक सरोकारों के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा की सीर उत्सव ग्रामीण पृष्ठ भूमि से जुड़ा है और यह प्रसन्नता का विषय है कि घुमारवीं क्षेत्र में सीर उत्सव के माध्यम से प्राचीन संस्कृति, हस्तशिल्प एवं परम्पराओं का संवर्द्धन सुनिश्चित बनाया जा रहा है। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर पूरा विश्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर रहा है हम सभी को राष्ट्रपिता के के दिखाए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और सरलता से भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने प्रातः कालीन भजन और योग साधना में भी भाग लिया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा रूकमणि कुंड से लाए गए जल को सीर खड में प्रवाहित किया तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया तथा पानी की स्वच्छता के साथ-साथ एक-एक बूंद को बचाने के लिए कहा। सीर उत्सव में लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल तथा विभागों द्वारा विभिन्न विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं। उन्होंने सभी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इस मौके पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं । नशे की रोकथाम के लिए नो टू ड्रग थीम पर मैराथन का भी आयोजन किया गया। उन्होंने मैराथन में भाग लेने वाले विजेताओं को पुरुस्कृत भी किया। सीर उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, स्थानीय रीति रिवाज पर आधारित प्रश्नोत्तरी इत्यादि भी आयोजित किए जा रहे हैं।
** प्रधानाचार्य बोले, सेवा भाव को व्यवहारिक रूप से अमल में लाएं विद्यार्थी ** विशेष शिविर में 52 स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने लिया भाग मंडी/पधर: चौहारघाटी की पशाकोट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर रविवार को संपन हुआ। पाठशाला प्रधानाचार्य राजकुमार ने समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को मेडल वितरित कर सम्मानित भी किया। सात दिवसीय विशेष शिविर में 52 स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुनील कटोच और उपासना शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्कूल परिसर के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरोट और मुल्थान बाजार में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान को अंजाम दिया। वहीं पेयजल स्त्रोतों की साफ सफाई की। इस दौरान प्रधानाचार्य राज कुमार ने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए शिविर के दौरान आयोजित की गई गतिविधियों को व्यवहारिक रूप से जीवन में अमल में लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के क्रियाकलापों से सेवा भाव पैदा होता है। विद्यार्थी समाज में भी इस तरह के कार्यों को अंजाम देते हुए सेवा की भावना का परिचय दें। उन्होंने स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। इस दौरान स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
सोलन/ सन्नी गौतम: ठोडो मैदान की सीढ़ियों के पास अचेतावस्था में पड़े मिले एक व्यक्ति ने चिकित्सालय में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त कोटलानाला के जेबीटी रोड स्थित आफिसर्स कालोनी निवास इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 22 सितंबर के बाद इंद्रजीत अपने घर नहीं गया था तब से ही उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इंद्रजीत शराब का आदी बताया गया है।सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कल पुलिस चौकी शहर सोलन को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से सूचना मिली की एक व्यक्ति को ठोडो ग्राउंड से उसके परिजन उपचार हेतू क्षेत्रिय अस्पताल लाए हैं, जिसे प्राथमिक जांच के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। इस जानकारी पर सिटी चौकी की टीम अस्पताल पहुंची और आपातकालीन कक्ष में रखे गए मृत शरीर को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा करवाया। मृतक के परिजन उसके साथ ही थे, इसलिए उसकी शिनाख्त करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उसकी शिनाख्त सोलन के कोटलानाला में जेबीटी रोड स्थित ऑफिसर्ज कालोनी में रहने वाले 34 वर्षीय इंद्रीजत सिंह के रूप में हुई। उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं पाया गया। उसके परिजनों ने बताया कि इंद्रजीत शराब का आदि हो गया था, जिसके लिए उसे उसके परिवार के लोग भी बहुत समझाते थे, परन्तु इन्द्रजीत सिंह किसी की बात नहीं सुनता था। इन्द्रजीत सिंह कई दिनों तक घर से गायब रहता था। 22 सितंबर से ही वह घर वापस नहीं लौटा था। 2/3 दिनों से इन्द्रजीत सिंह के परिवार के लोग उसे तलाश कर रहे थे, परन्तु इन्द्रजीत सिंह का कोई पता न चल रहा था। कल उसके परिजनों को इंद्रजीत बेहाशी की हालत में ठोडो ग्राउंड के पास सीढियों के समीप मिला, जिस पर वे लोग उसे उपचार हेतू क्षेत्रिय अस्पताल सोलन ले गये थे, परन्तु चिकित्सकों ने उसे जाँच के दौरान मृत घोषित कर दिया । फिलहाल परिजनों ने उसकी मौत को स्वाभाविक ही करार दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देहरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक होशियार सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष पर बुधवार को देहरा अस्पताल में पूर्व विधायक के भाई कुलवंत चंब्याल और उनके समर्थको ने मरीजों को फल बांटे और मरीजों का हाल-चाल जाना। इस दौरान देहरा अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करने के बाद मरीजो का कुशलक्षेम जाना, वहां मौजूद सभी मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
सोलन /सन्नी गौतम: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन और सिरमौर जिले की सीमा के साथ लगते गांव सनोरा के समीप देर रात एक ट्रक छोटे पुल पर फंस गया, जिसके कारण सिरमौर की सीमा पर कई किलोमीटर का जाम लगा हुआ है। सुबह तीन बजे से यहां भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। दोनों तरफ करीब 10 किलोमीटर तक जाम लगा हुआ है। सुबह तीन बजे से ही सभी वाहन चालक भूखे प्यासे जाम खुलने के इंतजार में लगे है।जानकारी के अनुसार यह ट्रक हिमाचल से उड़ीसा सेब लेकर जा रहा था। लेकिन रात को अचानक ड्राइव ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया और पुल के बीचो बीच फंस गया। गनीमत यह रही कि यह ट्रक सड़क पर पलटने से बच गया। अगर यह पलट जाता तो यह एक बड़ी घटना हो सकती थी। इस क्षेत्र में हायड्रा या बड़ी क्रेन का प्रबंध नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से यह जाम बढ़ता जा रहा है और कब खुल पाएगा यह कहना संभव नहीं है। लोग रात से भूखे प्यासे जाम में फंसे है। जाम में फंसे लोगों से जब बात की उन्होंने बताया की सुबह 3 बजे से ही हम जाम में फंसे हुए है। अभी तक ना तो इस ट्रक को यहां से हटाया गया और ना ही जाम को क्लियर करवाया गया। हम भूखे प्यासे बस इंतजार कर रहे है। हमारा पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि जल्द से जल्द इस ट्रक को यहां से हटा कर जाम क्लियर करवाया जाए। ताकि हम अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सके।
सोलन/सन्नी गौतम: जगदंबा रामलीला मंडल द्वारा हर वर्ष होने वाली रामलीला का बीतीरात शुभारंभ हो गया है। नगर निगम सोलन की मेयर, डिप्टी मेयर और पूर्व मेयर ने पहले दिन की रामलीला का शुभारंभ किया। प्रथम दिन की रामलीला में मनु व देवी सतरूपा का भगवान विष्णु से वरदान मांगना और प्रसन्न होकर विष्णु द्वारा त्रेता युग में उनके ही घर पर अवतरित होने का आशीर्वाद देने की लीला का मंचन किया गया। बाद में अंधे माता पिता के लिए पानी लेने गए श्रवण कुमार पर राजा दशरथ के शब्दभेदी वाण से हमला करना और श्रवण कुमार की मृत्यु के बाद उनके माता पिता द्वारा दशरथ को श्राप देने तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला के निर्देशक हरीश मरवाह ने बताया कि प्रथम दिन की रामलीला में नगर निगम की मेयर ऊषा शर्मा, डिप्टी मेयर मीरा आनंद, और पूर्व मेयर पूनम ग्रोवर बतौर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुई। रामलीला मंडल के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद आरती के साथ प्रथम दिन की रामलीला का मंचन शुरू किया गया। रामलीला मंचन के दौरान पृथ्वी लोक के पहले पुरुष व स्त्री के रूप में पहचाने जाने वाले मनु व देवी सतरूपा ने भगवान विष्णु की आराधना करके उन्हें प्रसन्न किया और फिर उन्हें अपने पुत्र के रूप में जन्म लेने के लिए आशीर्वाद देने के लिए आग्रह किया। तब भगवान विष्णु ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि त्रेत्रा युग में वे उन्हीं की पत्नी देवी सतरूपा के गर्भ से जन्म लेकर पृथ्वी लोक से पाप का विनाश करेंगे। यहीं मनु और सतरूपा बाद में दशरथ और देवी कौशल्या के रूप में जन्मे और भगवान विष्णु ने राम के रूप में कौशल्या माता के पेट से जन्म लिया। रात की रामलीला में मनु और सतरूपा की तपस्या और भगवान विष्णु द्वारा उन्हें दिया गया आशीर्वाद और उसके बाद दशरथ के हाथों अन्जाने में श्रवण कुमार की हत्या तक की लीला का मंचन किया गया। देर रात तक रामलीला जारी रही। मंगलवार की रात के रामलीला मंचन में रामलीला मंडल के अध्यक्ष धमेंद्र ठाकुर, निर्देशक हरीश मरवाह, महासचिव सुमित खन्ना, सह कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता,कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे।आज की रामलीला में इंद्र दरबार, व नारद मोह की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इनमें नीरज को इंद्र, बाबूजी को कामदेव, अमित को नारद और भूपेंद्र चौहान को भगवान विष्णु के रूप में देख सकेंगे। मरवाह ने बताया कि इस बार की राललीला की खासियत है कि रामलीला के तमाम स्त्री पात्रों को महिला कलाकारों द्वारा ही अभिनीत किया जाएगा।
कांगड़ा: देहरा मुख्य डाकघर के प्रांगण में स्वच्छता दिवस मनाया गया व इस उपलक्ष्य पर अधीक्षक डाकघर देहरा बलबीर चंद विशेष रूप से उपस्थित हुए व उन्होंने सभी आए हुए कर्मचारियों को स्वच्छता के लिए अपने सम्बोधन में जागरूक किया । सभी कर्मचारियों द्वारा डाकघर देहरा के प्रांगण में सफाई की गई। सफाई के उपरान्त अधीक्षक महोदय द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाया गया। डाकपाल देहरा राकेश कुमार द्वारा भी स्वच्छता के लिए संदेश दिया गया। अन्त में अश्वनी कुमार लेखाकार द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।
जयसिंहपुर/ नरेंदर डोगरा: जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने अपना 62 वां जन्मदिन मंगलवार को आलमपुर के जांगल स्थित पैतृक घर में कार्यकर्ताओं के साथ सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया । पूर्व विधायक ने इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को आवाहन किया गया पार्टी के चल रहे सदस्या अभियान में अधिक से अधिक लोगों को सदस्या दिला कर भाजपा परिवार का सदस्य बनाए। यही उनके लिए जन्मदिन का तोहफा होगा। कार्यकर्ता के लिए संगठन से बढ़कर कुछ नहीं होना चाहिए ये बाते उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही । इस मौके पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
सिरमौर/ कंवर ठाकुर: नागरिक उपमण्डल कफोटा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कबड्डी एसोसिएशन जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा ने किया है। सबसे पहले मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। उसके बाद क्षेत्रीय विकास समिति अध्यक्ष तपेंद्र ठून्डू ,व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल ठाकुर, चूड़ेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष वीर विक्रम ने मुख्य अतिथि को शॉल व टोपी से समानित किया । वही कफोटा क्षेत्र के सरकारी स्कूल और निजी स्कूलों के बच्चों ने रंगा रंग नाटी की प्रस्तुति दी । ततपश्चात मुख्य अतिथि कुलदीप राणा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि "खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेलों में मेहनत से संवारा जा सकता है भविष्य ,खेल ही वो मध्यम है जिससे डिप्रेशन जैसी समस्या नशे जैसी आदतों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। खेल ही हैं जहां हार को सहज भाव से और जीत को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार किया जाता है। खेलों में अपनी मेहनत के दम पर भविष्य संवारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता से आने वाली पीढ़ी को खेलो में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उनमें देश के लिए कुछ करने का जज्बा भी पैदा होगा। उन्होंने कहा, क्षेत्रीय विकास समिति की पूरी आयोजन समिति बधाई की पात्र है, जिन्होंने ने युवाओं को खेल प्रति उत्साहित कर रहे हैं । वही कुलदीप राणा ने क्षेत्रीय विकास समिति की सदस्यता भी ग्रहण की ,वही कबड्डी का पहला मैच लाणी बोहराड के गांव जीर और शिवम पब्लिक स्कूल कफोटा के बीच खेला गया। इस मौके पर चूड़ेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, क्षेत्रीय विकास समिति उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर, व्यापार मण्डल अध्यक्ष कपिल ठाकुर, क्षेत्रीय विकास समिति महासचिव मुंशी राम पुंडीर,सचिव सुमेर शर्मा, मामराज शर्मा ज़िला परिषद सदस्य , क्षेत्रीय विकास समिति पूर्व अध्यक्ष नरेश षडवाल,पूर्व प्रधान खेउटा राम, अतर सिंह पुंडीर , पांच पंचायत प्रतिनिधि ,ज्ञान चौहान , संजीव ठुन्डू ,कृपाराम , प्रताप चौहान, सुरेंद्र चौहान, फते सिंह, विनोद शर्मा ,रमेश, रघुवीर कपूर,संजीव चौहान आदि उपस्थित रहे ।
** सरे आम खुल्ले में फेंका जा रहा है इंडस्ट्रियल वेस्टइंजेक्शन की सीरिंज नालागढ़/सन्नी गौतम: बद्दी में इन दिनों नामी कंपनियों द्वारा नियमों की सरे आम धजियाँ उड़ाई जा रही है हाउसिंग बोर्ड को जाने वाली सड़क के किनारे ख़ाली ज़मीन पर कुछ कंपनियों द्वारा खुल्लें में सरे आम इंडस्ट्रियल वेस्ट फेंका जा रहा है कंपनियों द्वारा बड़े बड़े बोरों व खुल्ला वेस्ट सड़क के किनारे फेंका जा रहा है, जिसमे इंजेक्शन की सिरिंजे ख़ाली बॉटल व यहाँ तक भरे हुए इंजेक्शन भारी मात्रा में फेंके हुए है, जबकि नियमानुसार फार्मा कंपनी को इंजेक्शन की सिरींजे व रिजेक्टेड इंजेक्शन व अन्य प्रकार के इंडस्ट्रियल वेस्ट को डिस्पोज करना होता है। कंपनी इंडस्ट्रियल वेस्ट को दूसरे कचरे के साथ नहीं फेंक सकती परंतु कुछ कंपनियाँ थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में खुल्लें में व अन्य कचरे के साथ मिलकर सड़कों के किनारे फेंक कर इंसानों और जानवरों की ज़िंदगियों से खेल रही है। हिमपरिवेश संस्था के सदस्य गुरदयाल ने बताया की वह किसी काम से सन्डोली जा रहा था तो हाउसिंग बोर्ड जाने वाली सड़क के किनारे ख़ाली पड़ी ज़मीन पर ढेर सारा कचरा गिरा देखा ध्यान से देखने पर पता चला की कचरे में इंजेक्शन की सिरिंजे भरे हुए इंजेक्शन व बोतले काफ़ी मात्रा में बोरों में भर कर फेंकी हुई है। गुरदयाल ने कहा की अगर इस कचरे को पशु खा जाते है तो सोच कर देखे की पशुओं की क्या हालत हो जाएगी। पशु इसको खाकर मर भी सकते है और छोटे छोटे बचे कचरा चुनने आते है और इंजेक्शन की वजह से उनको गंभीर बीमारी भी हो सकती है या कोई बड़ा हादसा हो सकता है उन्होंने कहा की मौक़े पर पोल्युशन बोर्ड की टीम को बुलाया है। भरे हुए इंजेक्शनों पर कंपनी के लेवल लगे हुए है जिससे पता चलता है की इंडस्ट्रियल वेस्ट किस कंपनी का है ऐसे उद्योगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए। वहीं ज़मीन के मालिक का कहना है की मेरी ख़ाली पड़ी एग्रीकल्चर ज़मीन पर कंपनियों द्वारा कचरा फेंका जा रहा है मैं चाहता हूँ कि प्रशासन उनपर सख़्त कार्यवाही करे और कंपनियाँ मेरी जगह की सफ़ाई करवाए।
सोलन के राजगढ़ रोड स्थित शूलिनी होमियो क्लीनिक के चिकित्सक डा.अमित डबास को मुंबई के रिद्धी सिद्धी विनायक संस्था द्वारा बेस्ट होमियोपैथिक फिजिशियन इन हिमाचल प्रदेश अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड उन्हें 13 नवंबर को मुंबई में आयोजित इंडिया हेल्थ केयर एक्सीलेंसी अवार्ड 2024 सम्मान समारोह में सिने तारिका माधुरी दीक्षित के हाथों प्रदान किया जाएगा। बता दे कि इससे पहले भी उन्हें इंटरनेशनल अवार्ड— 2020, प्राइड आफ सोलन 2024, राष्ट्रीय समाज सेवा रत्न 2020, जीवन रक्षक अवार्ड 2019 और सोशल हीरो अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। डा. अमित डबास ने इस घोषणा के बाद खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि वे पिछले लगभग 14 साल से हिमाचल के सोलन में मरीजों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को फिल्म स्टार माधुरी दीक्षित के हाथों सम्मानित होने के प्रस्ताव से उन्हें नई ऊर्जा मिली है। वे प्रयास करेंगे कि इस कार्यक्रम में शामिल हों। उन्होंने बताया कि संस्था काफी समय से उनके कामों पर नजर बनाए हुए थी और संस्था ने अवार्ड घोषित करने से पहले उनके कामों को कई मानकों पर तौल कर उनके नाम की घोषणा की हैं ।
शिव मंदिर परिसर तालाब कुनिहार में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 4 से 10 अक्तूबर तक राधे श्याम परिवार कुनिहार की तरफ से किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध कथा वाचक एवं बांके बिहारी विश्व मंगलम सेवाधाम के प्रमुख संस्थापक हरिजी महराज अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं में ज्ञान यज्ञ की गंगा प्रवाहित करेंगे। यह जानकारी राधे श्याम परिवार संस्था की प्रधान कृष्णा पंवर तथा महासचिव इंदिरा शांडिल ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में दी है। उन्होंने बताया 4 अक्तूबर को लगभग तीन बजे शिव मंदिर के मुख्यद्वार पर समस्त राधे श्याम परिवार व संस्था से जुड़ी महिलाएं कथा व्यास हरीजी महाराज व पुराण ग्रंथ का स्वागत करेंगी तथा कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके उपरांत हरिजी महाराज द्वारा पंडाल में विधिवत रूप से कलश की स्थापना की जाएगी। पूजा अर्चना के उपरांत श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। राधे श्याम परिवार संस्था के मुख्य सलाहकार तथा कथा के प्रमुख आयोजक श्यामानंद शांडिल और मुख्य ऑडिट ऑफिसर जगदीश पंवर ने कहा कि मूल पाठ का समय प्रातः 5 बजे से होगा तथा कथा प्रवचन का समय प्रतिदिन 1 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा। रोजाना कथा पंडाल में सायं 7 से 9 बजे तक आरती व भजन कीर्तन होगा। श्यामानंद शांडिल ने बताया कि 10 अक्तूबर, 2024 को प्रातः 11 बजे पूर्णाहुति के समय श्रीमद्भावगत कथा विश्राम की ओर अग्रसर होगी। उन्होंने कहा कि 10 अक्तूबर को कथा प्रवचन का समय 12 बजे दोपहर से 2 बजे तक होगा। इसके बाद क्षेत्रवासियों में भंडारे का भोग वितरित किया जाएगा। राधे श्याम परिवार संस्था की प्रधान कृष्णा पंवर, सलाहकार नीलम कौंडल, हेमलता कश्यप, मीडिया प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष अंजना कश्यप, महासचिव इंदिरा शांडिल, सहसचिव गोदावरी देवी ने इस नवरात्र पर्व पर धार्मिक स्थल शिव मंदिर परिसर तालाब में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित करने का बीड़ा उठाया है। इस संस्था के साथ क्षेत्र की बहुत सी महिलाएं जुड़ी हैं, जिनके प्रयासों से इस कथा का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाएगा। संस्था की उक्त सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि वे श्रीमद्भावगत कथा में बढ़ चढ़कर भाग लें और अपने जीवन को सफल बनाएं। यह जानकारी विश्व मंगलम सेवाधाम के मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने प्रेस को जारी बयान में दी है। कश्यप ने कहा कि कथा के सफल आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर चली हुई है। उन्होंने क्षेत्र के सभी प्रबुद्धजनों से आह्वान किया है कि वे श्रीमद्भागवत कथा में बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी में महात्मा गांधी की 155 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर सभी विद्यार्थियो द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति के भाव प्रकट करते हुए और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए सुन्दर व आकर्षक नारों का निर्माण किया। इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल सागरिका बक्शी ने की। दूसरी ओर 'स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता' विषय के अंतर्गत विद्यालय में स्वच्छता की भागीदारी के लिए स्कूल के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। स्कूल निदेशक लूपिन गर्ग ने सभी कर्मचारियों को सम्मान पत्र व उपहार भेंट किए । कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इन कर्मचारियों के काम की महत्ता बताते हुए धन्यवाद दिया कि विद्यालय को स्वच्छ व सुंदर बनाने में उनकी बहुत बड़ी भागीदारी है। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों से अपील की कि अपने घर व स्कूल में सफाई बनाए रखें और स्वस्थ रहें।
राष्ट्र के विकास के योगदान में युवाओं की भागीदारी पर वाद विवाद प्रोतियोगिता में विभिन्न स्कूल, जिनमे एस.वी.एन कुनिहार, बद्दी इंटरनेशनल स्कूल, चिन्मय विद्यालय, बाल भारती पब्लिक स्कूल और द गुड शैपर्ड स्कूल धर्जा शामिल थे। ये प्रतियोगिता हब ऑफ लर्निंग सीबीएसई सोलन द्वारा अयोजित की गई, जिसके मुख्य अतिथि सचिन - हब ऑफ लर्निंग के मुख्य समन्वयक, सोनिया कंवर नोडल अधिकारी और अंजू वर्मा एनेंट्स कॉर्डिनेटर भी शामिल थे। गुड शैपर्ड स्कूल की प्रिंसिपल लोरेटा एलिस और वाइस प्रिंसिपलपेटुला कोरैया ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागतम नृत्य और प्रतिभागियों के स्वागत में एक गीत के साथ हुई। बच्चों ने दृढ़ विश्वास के साथ प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में "फॉर द मोशन" के विजेताओं में चिन्मय विद्यालय की ओजस्वी प्रथम, गुड शैपर्ड स्कूल धर्जा की समृद्धि ठाकुर, द्वितीय स्थान पर और बाल भारती पब्लिक स्कूल के रुद्रांश तृतीय स्थान पर रहे। विरुद्ध प्रस्ताव' से विजेता - प्रथम बाल भारती पब्लिक स्कूल - आरवी ठाकुर, द्वितीय - चिन्मय विद्यालय तोमर, तृतीय गुड शैपर्ड स्कूल, धर्जा - देव्यांशी ठाकुर। सर्वश्रेष्ठ इंटरजेक्टर का पुरस्कार बद्दी इंटरनेशनल स्कूल को मिला। सर्वश्रेष्ठ टीम चिन्मय स्कूल को मिली। प्रिंसिपल लोरेटा एलिस ने विजेताओं और प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। श्रीम ने भी छात्रों को बधाई दी और कार्यक्रम को बहुत अच्छे से संचालित करने के प्रयासों के लिए गुड शैपर्ड की सराहना की।
चिंतपूर्णी/मनोज कुमार: पिछले चौदह सालो से चल रही चिंतपूर्णी मुद्रिका बस को परिवहन विभाग ने धलवाडी से एक किलोमीटर आगे बड़ा दिया है। अब ये बस चिंतपूर्णी हैलीपैड तक जाया करेगी। उपप्रधान आशीष शर्मा ने इसके लिए काफ़ी पर्यास किया और विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से इस बारे में बात की, जिस पर विधायक ने विभाग को इसके बारे में बताया और हैलीपैड वाली जगह का मुआयना करने को कहा, जिस पर PWD विभाग ने हैलीपैड तक जाने वाली सड़क को साफ़ किया और आज बस हैलीपैड तक गई। इस बस के हैलीपैड तक जाने से चांग बस्ती, कुम्हार बस्ती के लोगो की फ़ायदा होगा क्योंकि ये लोग पहले बस लेने के लिए 4किलोमीटर पैदल चल कर जलोदीबढ़ में बस लेते थे। इस काम के लिए उपप्रधान आशीष शर्मा , डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और विधायक का विभाग के अधिकारी छत्तर सिंह का लोगों ने धन्यवाद किया। बस का ढलवाड़ी पहुँचने पर आशीष शर्मा के साथ लोगो ने चालक और परिचालक को माता की चुनरी देकर और मिठाई खिला कर स्वागत किया। स्थानीय लोगो में विजय रामस्वरूप, अमित, सुमित, आशीष, अक्की विकास, वारिंदर, कैलाश, गणेश, दीपक,राहुल और बाक़ी लोगो ने भी आशीष का और विभाग का धन्यवाद किया।
जयसिंहपुर/नरेंदर डोगरा: पुलिस थाना लंबागांव के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा की सेवानिवृत पर पुलिस थाना लंबागांव में विधाई समारोह आयोजित हुआ। प्रेमपाल शर्मा ने लंबागांव थाने में बतौर एसएचओ लगातार तीन साल सेवाएं दी। कागड़ा जिले के साथ लगते मंडी जिले से संबंध रखने वाले प्रेमपाल ने पुलिस विभाग में 38 साल अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, डीएसपी अनिल शर्मा, थाना पंचरुखी के एसएचओ नंद लाल शर्मा,लंबागांव थाना के एएसआई कर्मचंद, प्रेम पाल की पत्नी विना शर्मा ,राकेश कुमार, श्रवण सिंह, राकेश शर्मा, जितेंद्र गोपाल के साथ थाने का स्टाफ ने सेवानिवृत समारोह में उपस्थित होकर प्रेमपाल शर्मा को बधाई दी।
करसोग: ये आंखें ही हैं जिनके कारण हम संसार के रंगों और सुंदरता का आनंद लेते हैं। आंखें इतनी नाजुक होती हैं कि बाल बराबर भी तिनका इनके भीतर चला जाए तो असहनीय पीड़ा और आंखों की लौ जाने की नौबत आ जाती है। करसोग में एक निरक्षर व्यक्ति नंदलाल को परमात्मा ने ऐसा हुनर दिया है कि वो आंख में पड़े किसी भी तिनके को अपनी हस्त विद्या के जरिए फट से बाहर निकाल देते हैं, जिस कारण नंदलाल के पास दूर दूर से लोग आंखों से कचरा निकलवाने के लिए आते हैं. कोई उनके पास से निराश वापस नहीं लौटता है। यहां तक कि जिन मरीजों को आज तक चंडीगढ PGI से भी आराम नहीं मिला उन्हें भी नंदलाल ने अपने हाथों के हुनर से ठीक किया है। वो पिछले करीब 43 सालों से काम जरूरी कामों को छोड़कर लोगों की आंखों से घास, कचरा और किसी भी तरह के कणों को बाहर निकालने के लिए मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में जुटे हैं। इस काम के लिए नंदलाल लोगों से एक भी पैसा नहीं लेते हैं। मूल माहुनाग के रहने वाले नंदलाल ने 18 साल की उम्र में आंखों के अंदर से किसी भी तरह के तिनके सहित अन्य धूल और मिट्टी के कणों को पल भर में बाहर निकालने का हुनर सीखा था। नंदलाल ने बताया कि, वो आंखों के अंदर घुसे पुराने से पुराने तिनके या गहराई तक गए अन्य किसी भी तरह के कण को बाहर निकाल देते हैं। चुराग की रहने वाली एक महिला सरोज ने बताया कि, 'कुछ साल पहले बेटे की आंख में एक तिनका घुस गया था, जिसको इलाज के लिए PGI तक ले जाया गया, लेकिन इलाज पर लाखों रुपए खर्च करने पर भी कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद वो बेटे को नंदलाल के पास लेकर आई। इसके बाद नंदलाल बेटे की आंखों से घास का तिनका निकाल दिया। नंदलाल ने बताया कि, 'बरसात का सीजन खत्म होने के बाद उनके पास आंखों की समस्या लेकर अधिक लोग आते हैं, क्योंकि बरसात खत्म होने के बाद घासनियों में कटाई का दौर शुरू होता है। घास कटाई के दौरान महिलाओं के आंखों में घास के तिनके, दूसरे प्रकार का कचरा चला जाता है। बच्चों की आंखों में खेलते समय भी रेत भी चलता जाता है। इसके अलावा सेब के बगीचों में खरपतवार हटाते समय लोगों की आंखों में भी रेत के कण चले जाते हैं। ये भारी और सफेद होने के कारण आसानी से नजर नहीं आते हैं। इसके चलते इन्हें निकालने में कठिनाई होती है। इन्हें निकालना मुश्किल होता है। बरसात खत्म होने के बाद रोजाना उनके पास 10 से 12 लोग आंखों की इस तरह की समस्या लेकर आते हैं। उनका उपचार करने का वो कोई पैसा नहीं लेते। वो आंखों से घास के तिनके, गुम्मर, रेत के कण और अन्य किसी भी प्रकार का कचरा निकाल देते हैं।
बिलासपुर/सुनील: सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन युवकों से 68.74ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने फोरलेन मंडी भराड़ी में कार नंबर HP34b 2700 जो किरतपुर की तरफ से आ रही थी को चेक करने के लिए रोका तो गाड़ी में तीन व्यक्ति ध्यानचंद पुत्र विलायती राम निवासी वार्ड नंबर 11 शास्त्री नगर तहसील कुल्लू, अभिनव पुत्र सुदर्शन कुमार मकान नंबर 119 वार्ड नंबर 2 अखाड़ा बाजार कुल्लू व विश्वदीप पुत्र चांदेराम गांव बनाला डाकघर पनारसा तहसील ओट जिला मंडी हिमाचल प्रदेश से 68.64 ग्राम हीरोइन/चिट्टा बरामद किया है। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
सिरमौर: नोहरा धार क्षेत्र के देवामानल गांव के दो युवक अग्नि वीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुए सारांश (सनी )पुंडीर और रजनीश रोप्टा सितंबर महीने के शुरु में रामपुर में इस भर्ती का आयोजन किया गया था और अब भर्ती का परिणाम घोषित हुआ है, जिसमे इनका चयन सेना में हुआ। सेना में भर्ती होने की सूचना मिलने पर परिजनों में खुशी का माहौल है दोनों युवक पहले ही प्रयास में सेना में भर्ती हुए। पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है बता दे की सारांश (सनी )पुंडीर पुत्र अभिमन्यु पुंडीर व रजनीश रोप्टा पुत्र विर्धन रोप्टा अग्नि वीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुए है सारांश सनी के पिता अभिमन्यु पुंडीर भी भारतीय सेना मे अपनी सेवा देकर सेवानिवृत हुए है व माता कृषक है रजनीश के माता-पिता कृषक है और साधारण परिवार से संबंध रखते हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बच्चों पर गर्व है और अब वह देश के लिए सेवाएं देंगे उनके लिए एक गौरव क्षण है गांव के दो युवकों का आर्मी में एक साथ - चयन होने से ग्राम पंचायत देवामानल व गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
** मुस्लिम समाज ने किया छात्रों का सम्मान ** मुख्य अतिथि कृष्णा महाजन ने बच्चों को दी बधाई चुराह/आजम डार: मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी चम्बा द्वारा लोक निर्माण विश्राम गृह कलोनी में उपमंडल चुराह से उन होनहार बच्चों को समानित किया जिन्होंने NEET 2024 की परीक्षा उतीर्ण की है और चुराह का नाम रोशन किया है। मुख्य अतिथि कृष्णा महाजन ने इन बच्चो को समानित किया। ये दो बच्चे उप मंडल चुराह से ही सम्बंध रखते है। साक्षी शर्मा गांव डिकरियुण्ड से प्रमोद कुमार की बेटी हैं, प्रमोद कुमार आजकल बतौर पटवारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वंही प्रमोद कुमार का कहना है कि उनको अपनी बेटी पर गर्व है। वंही दूसरी तरफ ग्राम पंचायत ख़ुशनगरी से सम्बंध रखने वाले गांव सकलोगा से पंकज भारद्वाज सपुत्र भागेश कुमार ने भी परीक्षा उतीर्ण करके पूरे चुराह का नाम रोशन किया है उनके पिता एक किसान हैं, जिन्होंने खेतीबाड़ी करके ही अपने बच्चों का सपना पूरा किया। वंही साक्षी शर्मा, और पंकज भारद्वाज ने चुराह के बच्चों को कड़ी मेहनत और लगन से काम करने को कहा और अपना लक्ष्य निर्धारित करने का सन्देश दिया। इस मौके पर मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी चम्बा के अध्यक्ष एडवोकेट लतीफ मुहम्मद, प्रधान भंजराड़ू कृष्णा महाजन, उप प्रधान खुशनगरी जावेद मुहम्मद, उप प्रधान नेरा शरीफ मुहम्मद, युवा अध्यक्ष परवेज खान, सदस्य अयूब खान, याकूब खान इत्यादि मौजूद रहे।
बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल सोलन शामती का वार्षिक सम्मेलन 29/9/24 रविवार को कला केंद्र ऑडिटोरियम कोठो, राजगढ़ रोड सोलन में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य विषय था हम साथ साथ उन्नति करें (राइस टुगेदर)। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला भाषा अधिकारी सोलन की अधिकारी आदरणीय ममता वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया, जिनके साथ MIS डाइट सोलन के इंचार्ज गोविंद ठाकुर, गुड शेफर्ड स्कूल दर्जे की प्रिंसिपल लोरेटा एलिस, बी एल शिक्षा समिति के संस्थापक की धर्मपत्नी, साई बिलाइट इंटरनेशनल स्कूल की अध्यक्षता वीना बक्शी, हेमा शर्मा, सुरेश शर्मा, मोनिका शर्मा इस अवसर पर सब उपस्थित रहें। समारोह की शुरुआत स्वागत गीत से की गई। इसके बाद बच्चों द्वारा की गई सांस्कृतिक गतिविधियां, जिसमें दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही बच्चों ने लघु नाटिका द्वारा नारी के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने व उसके प्रति सम्मान बढ़ाने पर नाटक प्रस्तुत किया। इसके साथ ही क्लासिकल और पंजाबी डांस ने भी अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष अशोक शर्मा, संस्था के प्रबंधक अमित शर्मा, निदेशक जसवीर सिंह मान ने भी बच्चों के अद्भुत कार्यक्रमों को सराहा। इसके साथ शिक्षा के क्षेत्र के मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अंत में प्रधानाचार्य कमलप्रीत कौर ने समारोह को सफल बनाने के लिए छात्रों, अध्यापकों अभिभावकों की उपस्थिति को सराहा व सभी का धन्यवाद किया और छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के छात्रों ने 29 सितंबर, 2024 को भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश (पूर्व) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय 'भारत को जानो' प्रश्नोत्री प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मान्या सिंगला, कक्षा 10 की छात्रा और देवांश मान, कक्षा 9 के छात्र ने सीनियर कैटेगरी में डी ए वी स्कूल, शिमला को 145/108 के स्कोर से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और उत्तर क्षेत्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया, जबकि गीतांश गुलाटी और आरव वर्मा, कक्षा 8 के छात्रों ने जूनियर कैटेगरी में तृतीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद और उप प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने छात्रों को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई दी।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में इन दोनों स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत परिसर के इर्द-गिर साफ सफाई का अभियान जोरों पर चल रहा है। सी एस यू वेदव्यास परिसर की एन एस एस यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी अमित वालिया ने बताया कि विगत करीब 12 दिनों से स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत परिसर व परिसर के इर्द-गिर्द विभिन्न स्थानों की एन एस एस स्वयंसेवियों द्वारा साफ सफाई की जा रही है। सोमवार को परिसर के अंदर स्थित "मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर" के इर्द गिर्द स्वयंसेवियों ने साफ सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी अमित वालिया ने बताया कि विगत करीब 12 दिनों से चल रहे स्वच्छता पखवाड़े का समापन आगामी 2 अक्टूबर को किया जाएगा। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रोफेसर सत्यम कुमारी स्थित संयोजक पंकज कुमार व कार्यक्रम अधिकारी अमित वालिया व डॉ मनीष कुमार मौजूद रहे।
कांगड़ा/मनीष ठाकुर: इंदौरा के राजकीय स्नातक महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर आरके गुप्ता ने बताया कि मेरिट बेस पर सभी बच्चों की नियुक्ति की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुमीक्षा गुप्ता ने की, जिसमें अध्यक्ष के पद पर सुनैना को, उपध्यक्ष के पद पर पूनम ठाकुर को, सचिव के पद पर युविका पठानिया को, सहसचिव अनमोल को नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन पर राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या ने सभी को शुभकामनाएं दी।
जयसिंहपुर/नरेंदर डोगरा: रविवार को मोटिवेशन फिटनेस क्लब लंबागांव ने बाबा कोड़गिर मंदिर में आयोजित नन्हे नन्हे बच्चों रामलीला का समापन हो गया,जिसमें बतौर मुख्याथिति अमित पठानिया नें दीप जलाकर रामलीला का शुभारंभ किया गया व मुख्याथिति को शॉल देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात रामलीला आरंभ की और अंत में राज्याभिषेक के बाद प्रभु राम की आरती व मिष्ठान वितरण किया। सबसे अच्छी बात यह थी कि प्रभु राम की लीला में जो भी बच्चों ने अभिनय किया उनकी उमर 12 साल से नीचे थी। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
जयसिंहपुर/नरेंदर डोगरा: युवा क्लब हार बालकरूपी व धार बालकरूपी के सौजन्य से बाबा बालकरूपी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत प्रधान सुशील चौधरी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में 50 यूनिट ब्लड टांडा मैडिकल कॉलेज को दिया गया । उन्होंने युवा क्लब के सदस्य मुनीश वालिया उनकी टीम व विजय राणा, संदीप राणा जॉली , गोल्डी,भोलू, कुलदीप और टांडा मैडिकल कॉलेज से डॉ. विकास और उनकी टीम का इस शिविर को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया ।
शिमला: इस बार सरकारी कर्मचारियों को वेतन के लिए 5 तारीख का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बार कर्मचारियों के खाते में पहले की तरह ही एक तारीख को ही खाते में सैलरी आएगी। बीते महीने एक तारीख को सरकारी कर्मचारियों को सैलरी न मिलने पर सरकार को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। सरकार ने इस बार निर्णय लिया है कि सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर और पेंशन का भुगतान 9 अक्तूबर, 2024 को किया जाएगा। वित्त विभाग ने सरकारी कोषागार में होने वाले ‘फ्लो ऑफ मनी’ की समीक्षा के बाद निर्णय लिया है कि सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह के वेतन भुगतान 1 अक्तूबर और पेंशन 9 अक्तूबर, 2024 को दी जाएगी। पिछले माह प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन 5 सिंतबर और पेंशनरों को 10 सितम्बर 2024 को पेंशन का भुगतान किया गया था। इसके पीछे सरकार का तर्क था कि वित्तीय संसाधनों का सही तरीकों से उपयोग करने की दिशा में यह निर्णय लिया गया था। इस दिशा में राज्य सरकार को होने वाली प्राप्तियों और खर्चे में बैलेंस को कम करके यह प्रयास किया जा रहा है कि कर्ज राशि सही समय पर ली जाए, इससे ऋण पर दिए जाने वाले ब्याज पर कम से कम खर्च हो। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ये कह चुके हैं कि वेतन और पेंशन की अदायगी के लिए सरकार के पास पर्याप्त पैसा न होने के कारण लोन लेना पड़ता है। महीने के आरंभ में ही लोन लेने पर ब्याज के रूप में महीने में 2.80 करोड़ रुपए का बोझ पड़ता है। इस पैसे को बचाने के लिए वेतन पांच तारीख को दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री ने विधानसभा के मानसून सत्र में साफ किया था कि सितम्बर महीने के वेतन के लिए वित्तीय स्थिति का आकलन करने के बाद 28 या 29 सितम्बर को इस पर फिर से निर्णय लिया जाएगा क्योंकि कई कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने बैंकों से ऋण लिया है तथा मासिक किश्त पहली तारीख को अदा करनी पड़ती है।
सोलन: राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के एनएसएस स्वयंसेवकों ने एनएसएस प्रभारी मोनिका व लीला शंकर की अगुवाई में विद्यालय परिसर के आसपास बिखरा पड़ा कूड़ा-कचरा एक जगह इकट्ठा किया तथा एक स्वच्छता रैली निकालकर बैनर व नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। प्रभारी लीला शंकर ने बताया कि समय-समय पर स्वयं सेवकों द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण, नशे के दुष्प्रभाव आदि पर रैली व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता रहता है, जिसमे सभी स्वयं सेवक बढ़चढ़ भाग लेते है। आज स्वयंसेवकों ने स्वच्छता को लेकर लोगो को जागरूक किया।
बिलासपुर/सुनील: जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के दौरान मंडी भराड़ी के समीप दो युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नाके पर मंडी भराड़ी के समीप मौजूद थी। इसी दौरान एक ऑटो कार चंडीगढ़ की तरफ से बिलासपुर की तरफ आ रही थी। जब पुलिस ने गाड़ी को तलाशी के लिए रोका तो कार चालक पुलिस को देखकर घबरा गया। तलाशी लेने पर कार से पॉलिथीन का लिफाफा मिला, जिसमें से 14.45 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान कुलदीप, अमर देव तहसील अर्की जिला सोलन और मेहर चंद, काशीराम तहसील अर्की जिला सोलन के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कांगड़ा/मनीष ठाकुर: राजकीय डिग्री कॉलेज सुघ-भटोली में "स्वच्छता ही सेवा" थीम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। यह सफाई अभियान एनएसएस समन्वयक प्रो. शिवेंद्र के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें लगभग 40 एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय में आने वाली मुख्य सड़क व नालियों की सफाई की गई। प्राचार्य डॉ. नमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी तथा बच्चों को अपने घरों के साथ-साथ आस-पास की सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
हिमाचल प्रदेश करूणामूलक संघ द्वारा जिला स्तरीय बैठकों मे संघ की दूसरी बैठक जिला ऊना के लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाऊस में की गई। बैठक प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमे राज्य मीडिया प्रभारी गगन कुमार, जिला प्रधान निखिल शर्मा उप प्रधान साहिल व आईटी सेल शादी लाल, नरेंद्र ,सुनील सैकड़ो की संख्या में करूणामूलक आश्रितों ने भाग लिया। बता दें कि करुणामूलक संगठन ब समस्त परिवारों ने काफी लंबा संघर्ष पूर्व में किया और इस संघर्ष को यह निरंतर इसी प्रकार चलाए हुए हैं। विधानसभा चुनावों के समय जब कांग्रेस सरकार विपक्ष में थी तो करुणामूलक परिवारों एक साथ सभी को वन टाइम सेटलमेंट देने के बात हर एक मंच से की गई थी।अब जाकर प्रदेश सरकार करुणामूलक परिवारों के मुद्दे को लेकर गंभीर हुई है, जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु द्वारा करुणामूलक सब कमेटी गठित कर दी गई। कमेटी का अध्यक्ष शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और कमेटी मेबर राजेश धर्मानी , यजुबिदर गोमा को बनाया गया। मुख्यमंत्री द्वारा कमेटी को आदेश दिया गया की जल्द से जल्द इस मुद्दे को कैबिनेट में लाया जाए, जिस पे हाल ही में पिछली कैबिनेट में करुणामूलक पॉलिसी पर भी कैबिनेट में चर्चा हुई। कैबिनेट में चर्चा होने के पश्चात अब इन सभी परिवारों के दिलो मे न्याय की उम्मीद जगी है। सभी परिवारों का कहना है कि सरकार बिना पेंशन छेड़छाड़ से सभी करुणा मूलक परिवारों को नौकरियां प्रदान करें पेंशन एक विधवा हक है वो हक एक विधवा से ना छिना जाए। यह परिवार काफी लम्बे समय से नौकरियों का इन्तजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में जल्द करूणामूलक नौकरियाँ बहाली हेतू आश्वासन इन सभी परिवारों को दिया है। संगठन द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी गई थी कि जो भी पॉलिसी में खामियां है उनको दूर किया जाए व संगठन के दो से तीन पदाधिकारी को सुझाबिय तौर पर सब कमेटी में बुलाए जगह दी जाए, ताकि जो भी पॉलिसी में खामिया है उस पर पदाधिकारी अपने सुझाव सब कमेटी को दे सकें। संघ के पदाधिकारियो का कहना है कि रिजेक्ट केसो की नोटिफ़िकेशन को भी सरकार द्वारा वापिस लिया जाए ओर जिन विभागों ,बोडो, निगमो और यूनिवर्सिटी मे खाली पोस्टे नही है बहा पर पोस्टे क्रिएट की जाए या फिर अन्य किसी विभाग में किसी को शिफ्ट करके नौकरियां दी जाए ताकि सब परिवारोंको न्याय मिल सके। मुख्य मांगें:- कैबिनेट में पॉलिसी संशोधन किया जाए, जिसमें 62500 एक व्यक्ति सालाना आय शर्त को खत्म किया जाए। और आय सीमा को 2.50 लाख से ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया है। इसके साथ वित विभाग के द्वारा रेजेक्टेड केसों को कंसिडेर न करने की नोटिफिकेशन को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाए और रेजेक्टेड केसों को दोवारा कंसिडेर करने की नोटिफिकेशन जल्द की जाए और 5% कोटे की शर्त को हमेशा के लिए हटा दिया जाए और जिन विभागों बोडो निगमो और यूनिवर्सिटी में खाली पोस्टें नही है उन केसों को अन्य विभाग में शिफ्ट करके नोकरियाँ दी जाए। और साथ ही योग्यता के अनुसार सभी श्रेणियों (Technical+ non Techanical) के सभी पदों में नोकरियां दी जाए ताकि एक पद पर बोझ न पड़े। मांगों के संदर्भ में कैबिनेट में मोहर लगाई जाए।


















































