भारतीय डाक विभाग मुख्य डाकघर देहरा में विश्व डाक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें अधीक्षक डाकघर देहरा बलबीर चंद विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस उपलक्ष पर दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया, जिसमें डाकपाल देहरा राकेश कुमार ने डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसी कड़ी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाया गया। बच्चों को डाक टिकट संग्रह और बचत करने के लिए अवगत कराया गया। बच्चों द्वारा इंडिया पोस्ट मेरा दोस्त और आज की बचत कल की मुस्कान जैसे नारों का उच्चारण कर आज के दिवस को स्मरणीय बना दिया। समारोह के दौरान अधीक्षक द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया और आए हुए बच्चों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। डाकपाल देहरा राकेश कुमार द्वारा स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने हमारे निमंत्रण को स्वीकार कर अपनी सहभागिता दी।
**पुलिस कर रही मामले की जांच तांत्रिक विद्या से इलाज के नाम एक महिला के साथ उसके पति और पति के दोस्त किया रेप.. ये मामला है हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र के तहत पड़ते तहसील खुंडियां का जहा, तांत्रिक विद्या से इलाज के नाम एक महिला के साथ उसके पति और पति के दोस्त ने रेप किया। बता दे कि महिला का पति और आरोपी बिरोजा निकालने का काम करता है। दोनों थिल में किराए के कमरे रहते हैं। पांच अक्तूबर को महिला अपने पति के पास थिल गई थी। बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय से बीमार चल रही थी। खाना खाने के बाद पति ने महिला से कहा कि उसका दोस्त तांत्रिक विद्या से इलाज करता है और तांत्रिक विद्या से तुम्हें ठीक कर देगा। फिर रात को सुरेश चंद ने कुछ मंत्र पढ़े और तीनो सो गए। इस दौरान पहले पति सुरेश कुमार फिर आरोपी सुरेश चंद ने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन पीड़ित महिला अपने ससुराल पहुंची और यह आप बीती अपनी जेठानी को सुनाई, जिसके बाद दोनों ने खुंडियां पुलिस स्टेशन पहुंच कर दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
** 47 चयनित उम्मीदवारों की सूची हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में प्रवक्ता (स्कूल न्यू) वाणिज्य के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने लिखित वस्तुनिष्ठ और विषय योग्यता परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन में उनके प्रदर्शन के आधार पर योग्यता के क्रम में 47 उम्मीदवारों की सूची प्रवक्ता वाणिज्य पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित की है। अनुशंसित उम्मीदवारों की अंतिम नियुक्ति हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से उनके दस्तावेजों/प्रमाणपत्रों के सत्यापन के अधीन है। भर्ती परिणाम आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड़ कर दिया है।
** इस महीने 93 फीसदी कम बरसे बादल हिमाचल प्रदेश में आगामी छह दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज मध्य व उच्च पर्वतीय स्थानों पर कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। 10 से लेकर 15 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आज मंडी, शिमला व सिरमाैर जिले में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी आज हल्के बादल छाए हुए हैं। मानसून सीजन में 1 से 9 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 93 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, किन्नाैर, कुल्लू, लाहाैल-स्पीति, शिमला, सिरमाैर व सोलन में बारिश हुई ही नहीं। कांगड़ा में सामान्य से 92, मंडी 48 व ऊना में 8 फीसदी कम बारिश हुई।
सोलन के यूरो किड्स प्लेस्कूल (कोटलानाला) में नवरात्रों के चलते आज डांडिया डांस का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत स्कूल के सभी बच्चे विभिन्न परिधानों में सजकर आए जो कि बहुत ही सुन्दर और आकर्षक लग रहे थे। स्कूल की प्रिंसियल मिसेज सीमा बहल ने माता के नौ रुपों की जानकारी दी, इस दौरान माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना भी की गई। बच्चों ने नवरात्र के मौके पर किए जाने वाले लोक नृत्य "डांडिया" डांस की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसमें अविराज, पारी, अव्या, वरनिका, सिद्धार्थ, मेतांश, प्रयाग, भशिका, वान्या, दिशा, साक्षी, युवान', भाविन, विरोबी, सारिका, मिक्षिता, अर्थ मैतांश, दिबांशी, वानी उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम स्कूल के डायरेक्टर मि. शोभित बहल की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला स्थित अरनी यूनिवर्सिटी इंदौरा में 6 अक्टूबर को छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान छात्रों के एक गुट ने यूनिवर्सिटी में अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाए। मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 10 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, मामले में अरनी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विवेक सिंह ने कहा कि कॉलेज में सभी धर्मों के छात्र पढ़ते हैं। छात्रों द्वारा भारत विरोधी कोई भी नारे नहीं लगाए गए हैं। छात्रों के बीच हुई लड़ाई को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। मामले को लेकर अरनी यूनिवर्सिटी के कुलपति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कुलपति डॉ. विवेक सिंह ने कहा, "6 अक्टूबर को कॉलेज में दो गुटों में विवाद हुआ, जिसे यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर मामले को सुलझा लिया था। इस दौरान किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक बयानबाजी व नारेबाजी नहीं की गई थी। इस तरह की बात को लेकर कोई वीडियो और अन्य सबूत सामने नहीं आए हैं। दो गुटों में हुई लड़ाई को लेकर जांच कमेटी गठित की गई है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। कुलपति डॉ. विवेक सिंह ने कहा, "मामले के शुरुआती दौर में ही 10 छात्रों सस्पेंड कर दिया गया है। अरनी विश्वविद्यालय में एंटी इंडिया और संप्रदाय को लेकर किसी भी प्रकार की बात नहीं रखी जाती है। सभी छात्र विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं। बावजूद इसके भारत विरोधी कोई भी बात नहीं है। कुछ माह पूर्व एक जनवरी को उन पर हमला भी हुआ था। ऐसे में एक बार फिर से विश्वविद्यालय को बदनाम करने का प्रयास भी हो सकता है। विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा, "बच्चों को भड़काने व संप्रदाय का नाम लेकर लड़ाने का काम किया जा रहा है। सोशल मीडिया में भी दुष्प्रचार किया जा रहा है। बाउंड्री बॉल जमीनी डिमार्केशन न होने से अधुरी है, जिससे बाहरी लोग भी विवि में प्रवेश कर रहे हैं। सरकार और प्रशासन को भी इस विषय को लेकर मदद करनी चाहिए।
बिलासपुर/सुनील: जिला स्तरीय कला उत्सव एवं रंगोत्सव की प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा। पाठशाला की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें रंगोत्सव प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की प्रियंका ने 2डी पेंटिंग में प्रथम स्थान हासिल किया तथा आठवीं कक्षा की ही आकृति ने स्केचिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला उत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में रिशिता कक्षा 11वीं की छात्रा ने स्टोरी टेलिंग में प्रथम स्थान हासिल किया तथा लोक नृत्य में कक्षा 12वीं की ईशा जयसवाल श्रेया कुमारी जानवी तथा कक्षा 11वीं की प्रेरणा ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । पाठशाला के लिए गर्व की बात है कि इनमें से दो छात्राओं प्रियंका और रिश्ता का चयन राज्य स्तरीय रंगोत्सव और कला उत्सव प्रतियोगिताओं के लिए हुआ। विजेता छात्राओं ने प्रधानाचार्य रेखा शर्मा को ट्रॉफी सौंप कर आशीर्वाद लिया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं के कुशल प्रशिक्षण के लिए संगीत प्रवक्ता रीना वर्मा को इसका श्रेय दिया तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
पधर: चौहारघाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थलटूखोड़ के खिलाड़ी छात्रों ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन कर स्कूल के साथ-साथ मंडी जिला का नाम रोशन किया। अंडर-19 छात्र वर्ग राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र की पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तरूवाला में आयोजित की गई, जिसमें स्कूल के आठ खिलाड़ियों ने ठोडा (पारंपरिक लोक खेल ) में जिला मंडी का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। स्कूल के प्रधानाचार्य राम लाल ने कहा कि खिलाड़ी तन्मय ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण, सतीश ने 61, सागर ने 52, मनोज ने 64 और साहिल ने 73 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक हासिल किए,जबकि सौरभ ठाकुर ने 46, सागर ने 49 और लक्की ठाकुर ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी छात्रों का प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन रहा, जिसके लिए प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने सभी खिलाड़ी छात्रों और शारीरिक अध्यापक सुनील कुमार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुनिहार के तालाब मंदिर परिसर में सात दिवसीय भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है l इस पावन कथा का श्रवण करवा रहे प्रसिद्ध कथा वाचक एवं बांके बिहारी विश्व मंगल सेवा धाम के प्रमुख संस्थापक हरीजी महाराज अपनी ज्ञान भक्ति मई मधुर वाणी से कथा का रसास्वादन करा रहे हैं l कथा के पांचवे दिवस मे कृष्णा प्रकट उत्सव मनाया गया l कथावाचक ने अपने कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए बताया कि जब-जब इस धरा पर अधर्म का बोलबाला होता है, तो तब-तब इस धरा की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने चौबीस अवतार धारण करके मानव रूप में इस धरा पर अवतरित होकर इस धरा की रक्षा की l इसी के तहत द्वापर युग में भगवान विष्णु ने मां देवकी के गर्भ में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी में रोहिणी नक्षत्र में मथुरा में कंस के कारागार में जन्म लिया और वासुदेव ने उन्हें गोकुल में नंदबाबा और यशोदा के पास पालने के लिए छोड़ दिया lभगवान कृष्ण ने जन्म से ही अपनी दिव्य अलौकिक शक्तियों को दिखाना आरंभ कर दिया था l भगवान कृष्ण ने बाल रूप में गोकुल में बहुत सारी लीलाएं की l कथा के दौरान गोवर्धन पर्वत के महत्व बारे विस्तृत वृतांत सुनाया गया। इसके साथ कथावाचक ने अपने कथा प्रसंग में आधुनिक युग में गंभीर चुनौतियां और समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने युवा शक्ति को संस्कार पूर्ण नैतिक शिक्षा देने का सभी अभिभावकों से आह्वान किया। आज का मानव असीमित इच्छाओं के कारण इस भौतिकता वादी युग में बहुत आत्म केंद्रित हो गया है वह देह से ही मानव प्रतीत होता है परंतु विचार से दानव जैसे कृत्य करता है। आज का मानव शरीर से तो भारतीय प्रतीत होता है परंतु विचारों से पाश्चात्य संस्कृति का गुलाम प्रतीत होता है। उन्होंने कथा प्रसंग में उपस्थित जनसमुदाय से भागवत में लिखी हुई शिक्षाओं को अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। डी डी कश्यप मीडिया प्रभारी विश्व मंगलम सेवा धाम ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अक्तूबर को कथा को विराम दिया जाएगा तथा इस दिन कथा का समय 12 से 2 बजे तक रहेगा। इस अवसर पर गोदावरी आर्या, कृष्णा पंवर,इंदिरा शांडिल,कुमारी अनिता कश्यप,नीलम गर्ग,लता,इंदु शांडिल,कौशल्या शांडिल,कमला देवी, लछमी रघुवंशी,मीरा कश्यप,पुष्पा देवी,अंजना,सुलेखा,शीला,श्यामा नन्द शांडिल आदि मौजूद रहे।
एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सोलन के एम.फार्म (फार्माकोलॉजी/फार्मास्युटिक्स) द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने हमीरपुर तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के छात्रों ने विश्वविद्यालय स्तर पर टॉप 10 में अपना स्थान सुरक्षित किया है। यह उपलब्धि संस्थान के शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति समर्पण को दर्शाती है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान के रूप में स्थापित किया है। संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. अवनीत गुप्ता ने कहा, "हमारे एम.फार्म छात्रों की यह उपलब्धि हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह हमारे शिक्षकों के समर्पण और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस सफलता से निश्चित रूप से संस्थान का नाम रोशन हुआ है। संस्थान के सभी शिक्षकों ने छात्रों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह प्रदर्शन न केवल छात्रों के लिए, बल्कि पूरे संस्थान और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और उनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान आने वाले वर्षों में भी ऐसी ही उत्कृष्ट उपलब्धियों की आशा करता है।
** वन परिक्षेत्र टिक्कन के सौजन्य से दो दिवसीय सेमिनार आयोजित वन परिक्षेत्र टिक्कन के सौजन्य से चौहारघाटी की पशाकोट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों को क्षेत्रीय भृमण करवा कर वन्य प्राणी सह अस्तित्व को बढ़ावा देने और वन प्राणियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता बारे विस्तृत जानकारी दी गई। जागरूकता सेमिनार में कक्षा नवीं से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेमिनार में विभागीय वन खंड अधिकारी राम लाल, वन रक्षक जोगिंदर सिंह, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार और प्यार चंद ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए वनों के साथ वन्यजीवों की उपस्थिति अनिवार्य है। हमें पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उनके लिए पानी और भोजन का ध्यान रखना चाहिए। विद्यार्थियों ने इस दौरान जागरूकता रैली निकाल कर पर्यावरण और वन्य जीवों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पाठशाला प्रधानाचार्य राज कुमार ठाकुर, प्रवक्ता जीव विज्ञान डॉ. संजय कुमार, कृष्ण सिंह ठाकुर और व्यवसायिक प्रशिक्षक अभिषेक वर्मा सहित अन्य स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।
** 21 विद्यालयों के लगभग 529 छात्र- छात्रा प्रतिभागी ले रहे भाग राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन के द्वारा संचालित दो दिवसीय राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) राजेश शर्मा द्वारा किया गया। राजेश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों के राज्य सरकारी शिक्षण संस्थान,पी एम जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, निजी शिक्षण संस्थानों के 21विद्यालयों से लगभग 529 छात्र एवं छात्रा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। छात्र व छात्रा वर्ग में ब्रास बैंड तथा पाईप बैंड की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। दोनो वर्गो में से विजेता टीम राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नेतृत्व करेगी। प्रतियोगिता का समापन बुधवार 9 अक्तूबर को होगा।
** हिमाचल के शिक्षण संस्थान में विरोधी नारों का लगा दुर्भाग्यपूर्ण इंदौरा/मनीष ठाकुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय-समय पर समाज , देश व शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखती आई है। और बड़े दुख के साथ यह कहना पढ रहा है कि हिमाचल मे जहा हर घर से कोई ना कोई मां भारती की सेवा मे तत्पर रहता है उसी प्रदेश के एक विश्वविद्यालय के अन्दर भारत तेरे टुकड़े होंगे इनशाह अल्लाह इनशाह अल्लाह के नारे लगाए जाते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई मंत्री इंदौर लखन कपूर ने बयान जारी करते हुए कहा है कि कल अरनी विश्वविद्यालय में समुदाय विशेष के छात्रों द्वारा गुंडागर्दी का प्रदर्शन किया गया। पहले तो उन्होंने एक छात्र को जमकर पीटा और उसके बाद जब कुलपति उस छात्र को अपनी गाड़ी में बैठाकर बचाकर ले जा रहे थे तो उन्होंने कुलपति की गाड़ी तक पर हमला कर दिया। इसके बाद 60-70 गुंडों ने इकट्ठे होकर भारत विरोधी नारे लगाए। अल्लाह हू अकबर और भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे उन्होंने विश्वविद्यालय कैंपस में लगाए । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रशासन व सरकार से यह मांग करती है कि इस तरह की देश विरोधी गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई करी जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन तुरंत उन छात्रों को विश्वविद्यालय से बाहर निकाले। और प्रशासन उन पर देशद्रोह कानून के तहत कार्यवाही करे। अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक बड़ा आंदोलन प्रदेश भर में करेगी। हिमाचल जैसे शांत राज्य के विश्वविद्यालयों को जेएनयू नहीं बनने दिया जाएगा। इसलिए प्रशासन इन अराजक तत्वों पर जल्द ही कार्यवाही करे ताकि देवभूमि का शांत माहौल ख़राब ना हो।
इंदौरा/मनीष ठाकुर: राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में सीएसीए के चयनित छात्र पदाधिकारीयों को महाविद्यालय की प्राचार्या और अन्य अध्यापकों द्वारा शपथ दिलाई गई। आज का यह कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में सीएसीए के प्रभारी प्रोफेसर आरके गुप्ता द्वारा आयोजित करवाया गया प्रोफेसर गुप्ता ने सभी चयनित छात्रों को महाविद्यालय में उनके कर्तव्यों और छात्र नेताओं के रूप में उनके कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया इस कार्यक्रम में प्रोफेसर योगेश पॉल, प्रोफेसर कुलवंत सिंह, प्रोफेसर अंजना, प्रोफेसर रेखा पठानिया, डॉ. अक्षय, डॉक्टर विवेक, डॉक्टर कमल, डॉक्टर रोहित गांधी, प्रोफेसर सुरेश कुमार, प्रोफेसर रजनी, प्रोफेसर पूनम, डॉ दीपक आदि ने भी चयनित छात्रों को शपथ दिलाई। एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सुनैना को सत्र 2024 - 25 के लिए सीएसीए के अध्यक्ष के रूप में और पूनम ठाकुर को उपाध्यक्ष युविका पठानिया को सचिव तथा अनमोल को संयुक्त सचिव के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके अलावा सीएसीए के अन्य विभिन्न पदों में सी.आर. के लिए चयनित प्रतिनिधियों में कंचन वाला, महक, मालिका, हरप्रीत, दिव्यांशु, नमिता रानी, नवजोत कौर, रेड रिबन क्लब के लिए अनुज और तमन्ना, खेल से जुड़ी गतिविधियों के लिए शिवांगी और रितिक, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए रितिका राणा और श्रेया, रोड सेफ्टी के लिए विकास और नेहा, राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए सचिन और सलोनी, एनसीसी के लिए शिवम और पलक, रेंजर से राजकुमारी तथा रोवर से अतुल को सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ सुमीक्षा गुप्ता ने सभी को संबोधित किया और सत्र 2024 - 25 के लिए चयनित सीएससीए की कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी।
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में हाल ही में एक साथ 3 तेंदुओं की साइटिंग के बाद अब हिल स्टेशन जमटा में विशालकाय अजगर की साइटिंग हुई है। दरअसल करीब 10 फीट इस लम्बे अजगर को देख मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए, रिहायशी इलाके में इसकी दस्तक ने लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी। सूचना मिलने पर वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर अजगर को क्षेत्र से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन विभाग की मानें तो जिला सिरमौर के मैदानी इलाकों में अक्सर विशालकाय अजगर की साइटिंग के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन इस बार यह हिल स्टेशन जमटा में नजर आया, जहां मौसम भी निचले इलाकों के मुकाबले काफी ठंडा रहता है। यह अजगर नावणी पंचायत के जमटा में ग्रैंड व्यू होटल की ओर जाने वाले रास्ते पर बीएसएनएल की एक्सजेंच के ठीक साथ दिखाई दिया, जिसे देखते ही लोग दहशत में आ गए। जहां इस अजगर की साइटिंग हुई है, वहां रिहायशी इलाका है। इसके साथ ही महामाया बाला सुंदरी का मंदिर भी है। एक निजी स्कूल भी यहां चल रहा है और दो होटल भी यहां पर मौजूद हैं। इस दृष्टि से उक्त मार्ग पर लोगों की आवाजाही काफी ज्यादा रहती है। इस दौरान कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। फॉरेस्ट गार्ड मोसिन खान और हरजीत मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने इस अजगर को एक पिंजरे में डाला और यहां से करीब 8 किलोमीटर दूर बनेठी के समीप जंगल में छोड़ दिया और तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी तरफ वन विभाग के आरओ प्रेम कंवर ने बताया कि अजगर की लम्बाई 10 फीट थी, जिसे वन कर्मियों ने इस रिहायशी क्षेत्र से काफी दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया हैं। जिले के निचले यानी गर्म इलाकों में अकसर अजगर जैसे बड़े जीव देखने को मिलते हैं, लेकिन संभवतः यहां पहली बार ऐसा विशालकाय जीव देखा गया.' बता दें कि हाल ही में 4 अक्तूबर को जिला के हरिपुरधार मार्ग पर सुबह करीब साढ़े 4 बजे तीन तेंदुओं की एक साथ साइटिंग हुई थी, जिसे एक वाहन चालक ने अपने कैमरे में कैद दिया। हालांकि चंद मिनटों की चहलकदमी के बाद यह तीनों तेंदुए सड़क से नीचे खुद ब खुद गायब हो गए थे।
ज्वालाजी से होशियार पुर बंद पड़े रूट को विभाग बहाल करे। प्रधान नाहन नगरोटा,न्याल,बनी,सेहरी, लग बलयाना बी डी सी राजीव, विनोद डोगरा और अजय ने विभाग से आग्रह किया है कि इस बंद पड़े रूट को ज्वालाजी, चंबा पत्तन , सदवा, गरली, बनी, सेहरी,लग बलयाना,अम्ब टीला होकर चलाना उचित होगा। एक तो ये बस तीन विधान सभा क्षेत्र ज्वालाजी, जसवां-परागपुर व चिंतपूर्णी की लगभग पंद्रह पंचायत से होकर गुजरने वाली इकलौती बस होगी वहीं दूरी कम होने के साथ-साथ इन पिछड़े क्षेत्रों के लोगों को होशियार पुर, अमृतसर, जालंधर और देहली जाने के लिए घर द्वार से सुविधा प्राप्त होगी। अत: क्षेत्रीय प्रबंधक देहरा से करवध निवेदन है कि लोगों की सुविधा हेतु इस बस को फिर से चलाने बारे विचार करे। हम सभी पंचायतों के प्रतिनिधि आप के आभारी होंगे।
**भरवाईं स्कूल में वन्य जीव संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित चिंतपूर्णी/मनोज कुमार: राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में पीकॉक इको क्लब , एन सी सी इकाई तथा स्काउट और गाइड इकाई द्वारा वन्य जीव संस्क्षण जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नौणी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एहसास, रक्षा, जंगलों के महत्व और वन्य जीवों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रण लिया कि वे सभी वन्य जीव जंतुओं की सुरक्षा के लिए प्रयासरत रहेंगे। उप प्रधानाचार्य सुरेंदर सिंह ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण मानव जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है । उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण को बचा लो नहीं तो कल को रोना पड़ेगा। आज ही सजग हो जाओ नहीं तो कल को पछताना पड़ेगा। ईको सिस्टम तभी मजबूत होगा जब वन्यजीवों का जीवन सुरक्षित होगा। तभी हम मनुष्यों का जीवन भी सुरक्षित हो पाएगा। इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा प्रार्थना सभा में शिक्षक विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण की जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलाई गई एवं ग्लोबल वार्मिंग को गतिविधि तरीकों से बताया गया। इस मौके पर डिप्टी रेंजर राय सिंह, वन रक्षक राकेश कुमार, साहिल बन्याल और बीएससी वानिकी छात्र सूर्यांश, शिवांश, रशिक, विरेन एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
** मृतक बिहार का रहने वाला था लाहौल-स्पीति: जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। दरअसल जिले की एलियास झील के पास एक युवक पहाड़ी से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक आईआईटी का छात्र था। वहीं, छात्र के गिरने की सूचना मिलते ही लाहौल-स्पीति पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने पहाड़ी से छात्र के शव को बरामद कर लिया है। दुर्गम रास्तों से पैदल चल कर छात्र के शव को केलांग अस्पताल लाया गया। जहां पर छात्र का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसपी लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि ये घटना 6 अक्टूबर को हुई है। मृतक छात्र की पहचान मिहिर कुमार सिन्हा निवासी पटना, बिहार के रूप में हुई है। वर्तमान में छात्र आईआईटी मंडी में पढ़ाई कर रहा था। एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि 6 अक्टूबर को पुलिस स्टेशन केलांग में एक युवक अंशुल का फोन आया, जिसमें बताया गया कि आईआईटी मंडी का छात्र मिहिर कुमार सिन्हा एलियास झील के पास एक पहाड़ी से पैर फिसलने से गिर गया है। अंशुल और उसका समूह उस दौरान सिस्सू में रह रहा था। इसके अलावा छात्र के साथ गए अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किया जा रहे हैं। एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि मिहिर के पिता को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। उसके बाद डीडीएमए और आईटीबीपी अधिकारियों की मदद से जिला पुलिस बचाव दल ने डीएसपी मुख्यालय केलांग के निर्देशन में सर्च अभियान शुरू किया। डीएसपी मुख्यालय केलांग की देखरेख में पुलिस पोस्ट कोकसर से पुलिस बचाव दल ने अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस पोस्ट कोकसर की टीम ने शुरुआती खोज और बचाव प्रयास किए और कठिन इलाके से मिहिर कुमार सिन्हा के शव को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर निरीक्षण और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के बाद, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
**डिजिटल हाउस अरेस्ट का दिखाया डर हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगों द्वारा आए दिन लोगों को ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कुल्लू जिले का है। मामले में शातिरों द्वारा एक व्यक्ति को डिजिटल हाउस अरेस्ट साइबर फ्रॉड का शिकार बनाकर 36 लाख रुपए की राशि ऐंठ ली गई है। 3 दिन बाद जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उसने हिमाचल प्रदेश सीआईडी के साइबर थाना पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।एएसपी साइबर थाना मध्य खंड मंडी मनमोहन सिंह ने बताया कि पीड़िती की शिकायत के आधार पर साइबर थाना मंडी की टीम ने भारतीय न्याय सहिंता की धारा 318 (4), 319(2) व आईटी, एक्ट की 66 (डी) के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे अनजान नंबर से फोन आया और उसे बताया गया कि उसका मोबाइल नंबर पोर्नोग्राफी व गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हैं। इन अपराधों के तहत उसके नाम पर मुंबई में 17 केस दर्ज हैं। इसके बाद साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता को जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से संबंधित कागजात भेजे, जिसमें शिकायतकर्ता के नाम पर केनरा बैंक में संदिग्ध खाता, फर्जी बैंक एंट्री सहित फर्जी एटीएम होने के बारे में बताया गया। इसके बाद साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता को फर्जी सुप्रीम कोर्ट, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नाम पर फर्जी आदेश भी भेजकर एक लिखित इकरारनामा लिख कर भेजने को कहा। इस जांच के पूरा होने तक साइबर ठगों ने उसे किसी से बात न करने, फोन कॉल कट न करने व उनकी फोन कॉल लगातार अटेंड करने के लिए कहा, जिसके बाद साइबर ठगों ने नकली आईपीएस अधिकारी बनकर शिकायतकर्ता को उपरोक्त केस में सारे फंड सरेंडर करने के लिए कहा व बताया कि आपका सारा पैसा जांच करके 3 दिन में लौटा दिया जाएगा, जिस पर शिकायतकर्ता ने ठगों द्वारा बताए गए खातों में तीन ट्रांजेक्टसन के जरिए 36 लाख 50 हजार की राशि जमा करवा दी। 3 दिन बाद जब शिकायतकर्ता को पैसा वापस नहीं मिला तो उसने बार-बार साइबर ठगों के नंबरों पर फोन किया, लेकिन जब साइबर ठगों ने फोन का कोई जबाव नहीं दिया तो व्यक्ति को उसके साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ, जिसके बाद उसने थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
जयसिंहपुर/नरेंदर डोगरा: आलमपुर के साई गांव की बेटी कोमल शर्मा ने एम.एस. सी. मैडिकल सर्जिकल नर्सिंग (क्रिटिकल केयर नर्सिंग) में डिग्री हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कोमल ने यह डिग्री स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान से हासिल की है। कोमल ने जमा दो तक की पढ़ाई धर्मशाला से करने के बाद डेरा बस्सी से बी.एस.सी. नर्सिंग की। उसके बाद एम एस सी नर्सिंग की डिग्री पी जी आई चण्डीगढ़ से हासिल की। कोमल को यह डिग्री भारत सरकार के निति आयोग के सदस्य विनोद कुमार पोल द्वारा पी जी आई की और से आयोजित समारोह के दौरान दी गई। कोमल वर्तमान में पी.जी.आई. चंडीगढ़ में सेवारत है। कोमल के पिता ध्रुव देव शर्मा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड़ धर्मशाला से एस ओ के पद से सेवानिवृति हुए हैं व माता अध्यापिका है। कोमल अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को देती है।
जयसिंहपुर/नरेंदर डोगरा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअर लंबागांव में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने पुलिस थाना लंबागांव में अपनी सेवाएं दी। स्वयंसेवकों ने पुलिस थाना लंबागांव के परिसर की सफाई की घास उखाड़ी और झाड़ियों को काटा व आसपास की सफाई की । वही शिविर में भाग ले रहे स्वयंसेवकों को विद्यालय के प्रांगण में लंबागांव के विकास राणा ने प्रेरक भाषण देकर स्वयंसेविकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी अशोक चौधरी, मोनिका कटोच, राजेश शर्मा, एसएचओ अशोक कुमार भी मौजूद रहे।
जयसिंहपुर/नरेंदर डोगरा: आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल यादविंदर गोमा 8 अक्तूबर को जयसिंहपुर में एसडीएम आवास एवं पुस्तकालय का लोकार्पण करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आयुष मंत्री प्रातः 11 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत 2:30 बजे एसडीएम आवास और पुस्तकालय का लोकार्पण करेंगे। गोमा 9 अक्तूबर को सांय 4 बजे शाहपुर में जिला स्तरीय दशहरा के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत 5 बजे आयुर्वैदिक डिस्पेंसरी शाहपुर का निरीक्षण करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि यादविंद्र गोमा 10 अक्तूबर को सुबह 11 बजे जयसिंहपुर में लोगों की समस्याएं सुनेंगे और सांय 5 बजे राज्य स्तरीय दशहरा महोत्सव जयसिंहपुर के शुभारंभ करेंगे। मंत्री 11 और 12 अक्तूबर को भी राज्य स्तरीय दशहरा महोत्सव में शामिल रहेंगे।
कुनिहार: पूर्व सैनिक लीग जिला सोलन की एक विशेष बैठक रविवार 13 अक्तूबर को चौधरी कॉम्प्लेक्स (नजदीक सिविल अस्पताल कुनिहार ) में सूबेदार मेजर एम एल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। कुनिहार इकाई अध्यक्ष कैप्टन रणधीर सिंह कंवर ने बैठक बारे जानकारी देते हुए बताया कि बैठक ठीक 11 बजे शुरू हो जाएगी, जिसमे सभी इकाइयों के अध्यक्षों व सचिवों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में जिला सोलन पूर्व सैनिक लीग कार्यकारिणी के चुनाव करवाने बारे में चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में जिला सोलन के अध्यक्ष के दिशा निर्देशों के मुताबिक इकाइयों के अध्यक्ष व सचिव भाग लेंगे।
किसानों ने लहसुन बिजाई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अक्तूबर से नवंबर तक प्रदेश में लहसुन की बिजाई की जाती है। इस बार लहसुन बीज की अधिक मांग से दाम भी दोगुना हो गए हैं। सब्जी मंडी में कश्मीरी लहसुन का बीज 280 से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। पिछले वर्ष इसके बीज की किसानों ने 120 से 160 रुपये तक खरीद की। बढ़ते दाम के चलते एक क्विटंल बीज लगाने वाला किसान सिर्फ 50 किलो की ही खरीद कर रहा है। कई छोटे किसान तो अभी बीज खरीदने के लिए असमंजस में हैं। सब्जी मंडी सोलन में कश्मीर से लहसुन का बीज आया है। इस बार लहसुन के अच्छे दाम मिलने के बाद बीज के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। सोलन, सिरमौर, कुल्लू, सहित अन्य जिलों में नवंबर से अक्तूबर माह के बीच लहसुन की बिजाई का कार्य किया जाता है। सोलन सब्जी मंडी से इन दिनों सिरमौर और सोलन के किसान मजबूरन महंगे दामों में लहसुन बीज की खरीद भी कर रहे हैं। सब्जी मंडी सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश के लहसुन में बहुत से औषधीय गुण हैं, जिस कारण इसकी मांग पूरे वर्ष रहती है। इस वर्ष भी किसानों को लहसुन के अच्छे दाम मिले हैं। इसमें लहसुन 250-350 रुपये प्रति किलो तक भी मंडी में बिका है। किसानों को सब्जी मंडी में ग्रेड के हिसाब से बीज दिया जा रहा है। जिला सोलन में हर वर्ष लहसुन से करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। सोलन, सिरमौर का लहसुन सोलन मंडी से देश सहित विदेश को भी सप्लाई किया जाता हैं। जिला सोलन के करीब 1000 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन की पैदावार की जाती है। कृषि विभाग भी लहसुन का बीज किसानों को वितरित करता है, लेकिन अधिकतर किसान बीज की खरीद बाजार से ही करते हैं।
**चोटियों पर बर्फबारी की संभावना हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 8 से 10 अक्तूबर तक बारिश का पूर्वानुमान है। इस दाैरान चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इसके बाद 11 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, मैदानी भागों में माैसम साफ रहने से पारा और चढ़ने के आसार हैं। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।
** मुख्यमंत्री बोले, राज्य के टैक्सों से उगाही करके ही केंद्र के पास आता है पैसा, खैरात नहीं बांट रहे **कहा, नड्डा कांग्रेस से गए नेता की सलाह लेना बंद करें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर पलटवार किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीते दिनों बयान दिया था कि केंद्र यदि मदद न करे तो एक दिन भी हिमाचल की सरकार नहीं चल सकती। इस पर सीएम सुक्खू ने कहा कि नड्डा को जानकारी होनी चाहिए कि हम संघीय ढांचे में रहते हैं। उस संघीय ढांचे में हिमाचल भी एक राज्य है। राज्य के टैक्सों से उगाही करके ही केंद्र के पास पैसा आता है। वो खैरात नहीं बांट रहे, हिमाचल के लोगों का हक है। रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट, सेंट्रल स्टेट टैक्स का शेयर भी हमारा हक है। इस तरह की बातें उन्हें(नड्डा) शोभा नहीं देतीं। सुक्खू ने कहा कि नड्डा के आजकल जो सलाहकार बने हैं वो कांग्रेस में भी रहे हैं। उनकी सलाह से बचकर रहेंगे तो अच्छा ही रहेगा। जिस प्रकार पूर्व भाजपा सरकार ने हेल्थ सेक्टर को नुकसान पहुंचाया, उसे उभारने में समय लगेगा। हमारी सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से एक वर्ष के भीतर इन संस्थानों को मजबूत करेगी। दो वर्ष में हमीरपुर काॅलेज, चंबा व नाहन व नेरचाैक काॅलेज के लिए पैसा दिया गया। नड्डा जी को ऐसा बयान शोभा नहीं देता, वो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी है। टॉयलेट सीट टैक्स मामले को लेकर सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगाया गया है। अभी तक न तो जनता से पानी का शुल्क लिया गया है, न टॉयलेट सीट शुल्क लिया गया है। किसी की बिजली सब्सिडी बंद नहीं की है। हरियाणा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से ऐसी बातें की जा रही हैं। कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई, इसके चलते इसमें गिरावट आई। हमारी सरकार इन परिस्थितियों से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस दिशा में सरकार आईजीएमसी व टांडा मेडिकल काॅलेज में डाॅक्टर-मरीज व नर्स-मरीज अनुपात विश्वस्तरीय करने जा रही है। इसके लिए 400 पद स्टाफ नर्स के स्वीकृत किए हैं। डाॅक्टरों की भी भर्ती की जा रही है। इस दाैरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल व सीपीएस संजय अवस्थी भी माैजूद रहे।
**किसी और एजेंसी से जांच की उठाई मांग पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू सहित 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप से संबंधित मामले में सीआईडी ने जांच करने से इन्कार कर दिया है। सीआईडी ने इस बारे में पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि यह जांच किसी अन्य जांच एजेंसी से कराई जाए। हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय को लिखे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इस मामले के आरोपितों में एक आरोपी अधिकारी सीआईडी में सेवारत है। लिखे पत्र में इसके अलावा भी सीआईडी ने जांच न करने के कई कारण बताए हैं। सीआईडी की तरफ से लिखा गया है कि निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए इस मामले की जांच किसी अन्य एजेंसी को करनी चाहिए। पुलिस विभाग में पूर्व में तैनात कर्मचारी धर्मसुख नेगी की पत्नी मीना नेगी निवासी रामनी, किन्नौर ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पद का दुरुपयोग करते हुए बदले की भावना से मेरे पति के खिलाफ फर्जी जांच की। विभागीय जांच के बाद आठ वर्षों की सेवा शेष रहते 9 जुलाई 2020 को मेरे पति का पक्ष सुने बिना नौकरी से निकाल दिया गया। पूर्व कर्मचारी की पत्नी ने इसके बारे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह और आईजी को शिकायत भेजी थी।
** सीएम सुक्खू ने किया था नवनिर्मित मुख्य कार्यालय का लोकार्पण नवरात्रों के पावन पर्व पर जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्य कार्यालय में आज हवन कर यह कार्यालय आम जनता को सेवाएं प्रदान करने हेतु विधिवत रूप से सोलन के बाई पास पर एच आर टी सी वर्कशॉप के नज़दीक शुरू हो गया। ज्ञात रहे की यह वर्ष जोगिंद्रा बैंक के इतिहास में स्वर्णिम रहा है और 20 अगस्त को इस बैंक ने अपनी गौरवशाली यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण किए। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शताब्दी वर्ष समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति में नवनिर्मित मुख्य कार्यालय का लोकार्पण किया और बैंक के नए Logo को लॉन्च किया था। इस भवन के निर्माण में लगभग 8 करोड़ व्यय हुए और इस भवन में सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध है। बैंक के चेयरमैन अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण के उपरातं बैंक के महत्वपूर्ण डाटा को पुराने हेड ऑफिस से नए भवन में स्थानन्तरित करने का कार्य शुरू किया गया, जिसे पूर्ण कर लिया गया था और नवरात्रों के पावन पर्व पर हवन कर यह कार्यालय आम जनता को सेवाएं प्रदान करने के लिए आज से शुरू किया गया। उन्होंने सभी मूल्यवान ग्राहको और आम जन से निवेदन किया है कि अब से सभी प्रकार की सेवाओं के लिए बाई पास पर एच आर टी सी वर्कशॉप के नज़दीक मिलेगी और राजगढ़ रोड स्थित हेड ऑफिस में कोई भी सुविधा नहीं मिलेगी। इस अवसर पर बैंक के प्रबंधक निदेशक पंकज सूद, डायरेक्टर,जितेंद्र ठाकुर , संजीव कौशल, हजूरा सिंह बैंक के सभी वरिष्ठ अधिकारी कुलदीप कुमार, राम पॉल, हरीश शर्मा, भारत भूषण, लीला दत्त शर्मा, गुरमीत सिंह एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
धर्मशाला: एनएसजी की गिनती दुनिया में तेज तर्रार कमांडो के रूप में होती है। इसे ब्लैक कैट भी कहा जाता है। इसका गठन आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए जाता है। 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमले को काउंटर करने के लिए एनएसजी का बड़ा योगदान रहा था। इन दिनों एनएसजी की टीम धर्मशाला पहुंची है। इस दौरान एनएसजी की टीम ने बम और लो एक्सलोसिव को भी विभिन्न टीमों की मदद से डिफ्यूज किया। एनएसजी, पुलिस विभाग के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही, जिन्होंने आतंकी घटना के दौरान कई अहम सुराग जुटाने और जांच पड़ताल करने में भी मदद की। ये सब धर्मशाला हो रही एनएसजी की मॉकड्रिल का हिस्सा था। ये मॉक ड्रिल रविवार के बाद सोमवार को भी होनी है। जिला मुख्यालय धर्मशाला में एनएसजी, पुलिस विभाग, फॉरेंसिक टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित अन्य विभागों ने काउंटर आंतकवाद और काउंटर हाईजैक के भविष्य में खतरे से निपटने के दृष्टिकोण से एक मॉक ड्रिल में भाग लिया। इस अभ्यास के दौरान धर्मशाला के विभिन्न जगहों को एनएसजी की ओर से चिन्हित किया गया था। जहां ये मॉक ड्रिल हुई थी। इस दौरान एनएसजी कमांडो सहित जिला कांगड़ा पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश में हर साल लाखों सैलानी आते है। यहां आने वाले सैलानी कुल्लू, मनाली, शिमला और डलहौजी जैसी हसीन वादियों का दीदार करते हैं और अपने साथ कभी न भूलने वाली यादें सहेज के साथ ले जाते हैं। यही वजह है कि जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में अब पर्यटन कारोबार फिर से गति पकड़ने लगा है। वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला, जिससे पर्यटन कारोबार में वृद्धि देखने को मिल रही है। जिला कुल्लू की अगर बात करे तो पर्यटन नगरी मनाली में बीते सप्ताह 4 दिन में 1800 छोटे वाहन अन्य राज्यों से पहुंचे थे। इसके अलावा लग्जरी बस भी 4 दिनों तक बाहरी राज्यों से 15 से 25 की संख्या में पहुंच रही थी। वहीं, दशहरा उत्सव नजदीक आने के चलते अब इन वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है। इसके अलावा मणिकर्ण घाटी में भी अब सैलानी नजर आ रहे हैं। इससे अब घाटी के मंदे पड़े हुए पर्यटन कारोबार में भी तेजी आएगी और कारोबारियों को भी इसका फायदा होगा। बीते तीन दिनों में ढाई हजार से अधिक पर्यटकों की गाड़ियां अन्य राज्यों से मनाली पहुंची। इसके अलावा लग्जरी बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को भी सात सौ से अधिक पर्यटक वाहनों ने मनाली में दस्तक दी। इसके अलावा प्रदेश के धर्मशाला, शिमला और डलहौजी से भी हर रोज तीन सौ से अधिक हिमाचल के पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। मनाली में अब वीकेंड पर लग्जरी बसों की संख्या भी बढ़कर 30 से 40 हो गई है। दशहरा और दिवाली के नजदीक आते ही पर्यटन कारोबार ने गति पकड़ ली है। हर रोज बाहरी राज्यों से तीन हजार से अधिक पर्यटक मनाली पहुंचने लगे हैं। मनाली माल रोड के पर्यटन कारोबारी रमन, रमेश, रणजीत और सुरेश ने कहा, वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। होटल कारोबारी हैप्पी, दिनेश, बंशी, रवि और किशन ने कहा कि होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत के पार हो गई है।अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक गाड़ियों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अब यहां के होटलों में भी 50 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्यूपेंसी हो गई है।
** रियलिटी शो में ग्रैंड फिनाले की ट्रॉफी की अपने नाम कुल्लू: कहते है कि हौसले बुलंद हों तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। अगर छोटी सी उम्र में ही अपने लक्ष्य को लेकर जुट जाओ तो जीत पक्की होती है। कुछ ऐसा ही जज्बा कुल्लू के रहने वाले सात वर्षीय रियांश मिन्हास ने दिखाया हैं। मिन्हास अपनी अद्वितीय प्रतिभा का परिचय देते हुए छोटी सी उम्र में बड़ा खिताब जीत कर जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया हैं। रियांश मिन्हास ने 2 अक्टूबर को पंजाब के संगरूर में आयोजित टीवी रियलिटी शो 'किसमें कितना है दम' ग्रैंड फिनाले में मॉडलिंग में प्रतिभागियों को पछाड़कर ग्रैंड फिनाले की ट्रॉफी अपने नाम कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गौरतलब है कि ग्रैंड फिनाले फाइनल राउंड का आयोजन 2 अक्टूबर को पंजाब के संगरूर में हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एक निजी चैनल के मशहूर टीवी रियलिटी शो 'किसमे कितना है दम' के ग्रैंड फिनाले को जीतना रियांश मिन्हास के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। "किसमें कितना है दम" के पहले चरण का आयोजन कुल्लू के एक निजी में आयोजित किया गया था, पहले ऑडिशन राउंड में रियांश मिन्हास का चयन हुआ था, जिसमें कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 18 साल तक के बच्चों ने भाग लिया था। इसके बाद मंडी में आयोजित दूसरे राउंड में हिमाचल के विभिन्न जिलों के बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया, जिसमें रियांश ने सिंगिंग और मॉडलिंग दोनों में स्वर्ण पदक जीते। तीसरे राउंड में भी उन्होंने विभिन्न प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में रियांश ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते हुए स्वर्ण पदक के साथ ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाई। ग्रैंड फिनाले में रियांश का मुकाबला 16 साल तक की उम्र के प्रतिभागियों से था और उन्होंने सभी को चकित करते हुए सबसे छोटी उम्र में प्रथम स्थान हासिल किया। रियांश अपनी इस अद्वितीय प्रतिभा के अलावा पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में भी एक प्रतिभाशाली छात्र के रूप में जाने जाते हैं। रियांश की इस शानदार जीत पर उनके परिवार, रिश्तेदार और प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, जीत के बाद रियांश के घर पहुंचने पर अध्यापकों अभिभावकों और परिजनों ने फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, कुल्लू के लोगों का कहना है कि बच्चे की इस उपलब्धि के लिए रियांश का पूरा परिवार बधाई के पात्र है।
हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में दी जा रही पानी की फ्री सुविधा को सरकार ने एक अक्टूबर से बंद कर दिया है, जिसके बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को इस महीने से 100 रुपए प्रति कनेक्शन के हिसाब से पानी के बिलों का भुगतान करना होगा। लेकिन प्रदेश में जिन उपभोक्ताओं ने मई 2022 में फ्री पानी की सुविधा मिलने से पहले के बिलों को जमा नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ताओं से भी जल शक्ति विभाग ने पानी के बिल वसूलने जाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत करसोग जल शक्ति विभाग मंडल ने ऐसे करीब 12 हजार उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है, जिसमें उपभोक्ताओं को निर्धारित समय में पानी के बकाया बिलों के भुगतान का आखिरी मौका दिया गया है। इसके बाद भी अगर पानी के बिल जमा किए गए जाते हैं तो ऐसे लोगों को कनेक्शन बिना किसी अग्रिम सूचना के काट दिया जाएगा, जल शक्ति विभाग ने सभी पंचायतों में संबंधित वाटर गार्ड के माध्यम से पानी के बिलों के साथ ही नोटिस भी जारी कर दिए हैं। वहीं, जल शक्ति विभाग करसोग मंडल ने उपभोक्ताओं से तय समय में बिलों का भुगतान करने की भी अपील की है। करसोग में लोगों पर जल शक्ति विभाग की पानी के बकाया बिलों की करीब 47 लाख की देनदारी है। हिमाचल प्रदेश में पूर्व भाजपा की जयराम सरकार ने 15 अप्रैल 2022 को ग्रामीण क्षेत्रों में फ्री पानी की सुविधा देने की घोषणा की थी, जिसकी अधिसूचना मई 2022 में जारी हुई थी। इस तरह से पिछले 28 महीनों से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को फ्री पानी दिया जा रहा था, लेकिन करसोग उपमंडल में 12 हजार के करीब ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने पानी की फ्री सुविधा मिलने से पहले के बिलों का भुगतान नहीं किया है, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में ऐसे उपभोक्ता भी है, जिनके पानी के बिलों की बकाया राशि 10 हजार से अधिक है। हालांकि जल शक्ति विभाग लोगों से कई बार बिलों के भुगतान किए जाने की अपील कर चुका है, लेकिन इसके बाद भी उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए हैं। ऐसे ने अब विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं को बिलों के भुगतान करने का अंतिम नोटिस जारी कर दिया है।
**मेला कसौली न्यू मॉल रोड पर किया गया आयोजित माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट और वेस्ट वॉरियर कसौली द्वारा रविवार को दान उत्सव मेले का अयोजन किया गया। यह मेला कसौली न्यू मॉल रोड पर आयोजित किया गया। इसकी शुरूआत एक मैराथन से की गई। मैराथन का शुभारंभ कसौली कैंप कमांडर रोहित राय और मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक सूरज शानू द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया,जिसमें लगभग 30 लोगों ने हिस्सा लिया। इस दान उत्सव का उद्देश्य दान ही सेवा हैं और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था, जिसमे ट्रस्ट और वेस्ट वॉरियर कसौली द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और 9. सोल कनेक्शन पॉडकास्ट स्टूडियो ने स्टेज शोज सुनियोजित किए, जिसमे गायन प्रतियोगिता, स्टोरी टेलिंग, फूड स्टॉल और कई खेलों का अयोजन भी किया गया। इस मेले में लोगों ने कई तरह की वस्तुएं दान की । पुराने कपड़े, पेन और अन्य वस्तुएं जरूरतमंदों को दान की गई। इस दान उत्सव में चंडीगढ़, सोलन और आस पास के इलाकों से आए लोगों ने भाग लिया और इस दान उत्सव में अपनी सेवाएं प्रदान की।
हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा गुणात्मक शिक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, तथा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से निवेदन किया है कि हाल ही में एस सी ई आर टी तथा डाइट शिक्षकों के पात्रता हेतु निर्धारित सेवा शर्तों पर पुनर्विचार किया जाए। प्रवक्ता संघ जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, महासचिव डॉक्टर आईडी राही, संरक्षक डॉक्टर दीर्घायु कोमोथी, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश नेगी, पूर्व महासचिव संजय शर्मा, राज्य सलाहकार सतीश शर्मा , संध्या चौहान, रमा शर्मा, भावना साथी,फतेह पुंडीर आदि कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि बेशक शिक्षण तथा प्रशिक्षण के इन प्रतिष्ठित संस्थानों में योग्य अनुभवी एवं शोधकर्ताओं की नियुक्ति होना उचित हैं परंतु हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय व अन्य विश्वविद्यालयों तथा स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की वर्ष 2000 से पूर्व की मूल्यांकन पद्धति को देखा जाए तो बहुत कम तत्कालीन विद्यार्थी ऐसे होंगे जो वर्तमान में निर्धारित की गई बारहवीं, स्नातक तथा स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 70 व 75% से अधिक अंकों की शर्त को पूरा करते हो । तत्कालीन पद्वति में 70% से कम अंकों में भी कई विषयों में स्वर्ण पदक मिल जाते थे। अतः अनुभवी शिक्षको से पात्रता की इस शर्त को पूरा कर पाना संभव नहीं। प्रवक्ता संघ जिला अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षण तथा प्रशिक्षण के इन संस्थानों की कार्यप्रणाली विद्यालयों की कार्यप्रणाली से अलग है जहां सदैव किसी न किसी प्रशिक्षण अथवा शिक्षण हेतु संस्थान से बहार जाना होता है एसी परिस्थिति में इन संस्थानों में नियुक्त शिक्षकों में कक्षाओं में प्राप्तांको से अधिक अनुभव, शौधक्षमता तथा नवाचार ग्रहण करने तथा उसे अन्य शिक्षकों में साझा करने की दक्षता का होना अनिवार्य है। प्रवक्ता संघ ने मांग की कि इन संस्थानों हेतु नियुक्ति अथवा प्रतिनियुक्ति के लिए सभी ऐच्छिक शिक्षकों की क्षमता, दक्षता तथा उपयोगिता के लिए साक्षात्कार अथवा लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन किया जा सकता है , जिस से अधिक से अधिक अनुभवी शिक्षकों को चयन प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिले तथा ऐसे प्रतिष्ठित संस्थानों में बेहतर से बेहतर शिक्षक नियुक्त हो सके।
राजकीय महाविद्यालय देहरा के प्रशिक्षण शिक्षण केंद्र और ऐरो फलाई इंटरनेशनल अकादमी चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में देहरा के निकटवर्ती क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के विकास हेतु एविएशन प्रवेश स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित की गई ।इस आयोजन को करवाने का उद्देश्य युवाओं को एविएशन के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से अवगत करवाना तथा इस क्षेत्र में युवाओं के भीतर रुचि उत्पन्न करना है क्योंकि युवा वर्ग अनंत ऊर्जा से भरपूर होता है । इसमें लगभग 70 विद्यार्थियों ने अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित की। टीएलसी समन्वयक व कॉलेज कार्यकारी प्राचार्या प्रो मोनिका शर्मा ने एरो फलाई इंटरनेशनल अकैडमी चंडीगढ़ से आए सीनियर काउंसलर सिमरनदीप संधा तथा वंदना एग्जामिनर का धन्यवाद किया तथा भविष्य में ऐसे आयोजन करवाकर युवाओं के विकास में महाविद्यालय की प्रतिबद्धता जताई साथ ही साथ उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों का समग्र विकास करना है। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता डॉ दिनेश कुमार शर्मा , ढलियारा महाविद्यालय प्रो पिताम्बर तथा डाडासिबा महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र भी उपस्थित रहे।
** सरकार के प्रति पेंशनरों में भारी रोष भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ कुनिहार इकाई की बैठक आज अध्यक्ष आर पी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को इस माह वेतन 1 तारीख़ और पैंशन 9 तारीख़ को देने के आदेश जारी किए हैं, जिससे सभी पैंशनरो में भारी रोष है। पेंशनरों ने कहा कि सरकार बोल रही है वेतन और पैंशन 5 और 10 तारीख़ को देने से 6 करोड़ कि बचत होती है पेंशनरों ने मांग की है कि सरकार प्रति माह 30 तारीख को वेतन और पैंशन को रिलीज कर दे। लेकिन सरकार पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। मुख्यमंत्री के कानों पर जूं तक नहीं रेग रही हैं आज तक हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। सरकारी कर्मचारियों को वेतन और पैंशनरो को पैंशन के लिए सरकार का मुँह देखना पड़ रहा है। सरकार ने हिमाचल प्रदेश में हर चीज के रेट पाँच और छह गुणा कर दिए, जिससे गरीब व्यक्ति की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है। पेंशनरों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश के किसी भी त्तबके से कोई सरोकार नहीं है आज प्रदेश दयनीय स्थिति में आ चुका है। सरकार इस और सज्ञान ले और कर्मचारियों और पैंशनरो को सड़को पर उतरने के लिए मजबूर न करें।सरकारी कर्मचारी प्रदेश की तरकी की रीड की हड्डी होते हैं यदि रीड की हड्डी सूकड गई तो प्रदेश की तरकी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग जाएगा। मुख्यमंत्री इस पर कुछ नहीं बोल रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार पैंशनरो का बकाया महंगाई भत्ते भी जारी करने की कृपा करे। सरकार अभी तक पूर्ण रूप से विफल रही है न ही सरकार द्वारा अभी तक मैडिकल बिलों का भुगतान भी नहीं हुआ हैं ,बहुत से पैंशनर स्वर्ग सिधार गए,बहुत से कई गम्भीर बीमारीयो से ग्रस्त हैं जो आशा लगाए बैठे है कि मैडिकल बिलों का भुगतान होगा, सरकार इसके लिए अभिलंब बजट जारी करे। ताकी समय रहते लोगों को मैडिकल बिल का भुगतान किया जा सके। ताकि बीमार पैंशनर अपना ईलाज समय पर करवा सके। कैशलेस सुविधा को तुरंत लागू करने की कृपा करे। सरकार के पास हिमाचल प्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम के देय भत्ते भी अभी बकाया हैं। सचिवालय द्वारा जो सरकार के प्रति प्रोटेस्ट किया गया है भारतीय राज्य पेंशन महासंघ उसका समर्थन करता है और जो सरकार द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं उन्हें बिना किसी देरी के वापस ले, जिन्होंने समस्त कर्मचारियों को सरकार की नीतियों और कर्मचारियों के हक़ के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। कई बार संसदीय सचिव से कुनिहार अस्पताल में मैडिसन स्पेशलिस्ट को नियुक्त करने बारे अनुरोध किया गया था। यदि एक महीने के अंदर मैडिसन स्पैशलिसट को नियुक्त नहीं किया गया तो नवम्बर माह की 6 तारीख़ को कुनिहार अस्पताल में धरना दिया जाएगा। बैठक में विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम, उद्यान विभाग ,खेतीबाड़ी विभाग,राजस्व विभाग,खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सचिवालय विभाग के पैंशनर हरी दास, विरेंद्र कुमार, जगदीश, चंदेल, कंचन माला ,ओम प्रकाश गर्ग,सत पाल शर्मा, चेत राम तनवर,सोहन लाल,एस पी शर्मा,जे पी शाह ,भगवान सिंह वर्मा,प्रकाश राणा,असोक कुमार, राजेश जोशी, सुशील कुमार और गोपाल कृष्ण शर्मा आदि उपस्थित रहे हैं।
**हर्ष मल्होत्रा के आश्वासन पर हड़ताल खत्म **नेशनल हाईवे अथॉरिटी करेगी शाहपुर बाजार मुद्दे पर विचार शाहपुर बाजार संघर्ष समिति के द्वारा शाहपुर बाजार को उजड़ने से बचाने के लिए की जा रही भूख हड़ताल को आज 16 वें दिन इंजीनियर श्रेय अवस्थी और कमल कौशल ने जूस पिला करके स्थगित करवा दिया। इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ श्रीकांत लगवाल, महासचिव नवनीत शर्मा ,सुनील वर्मा, विपिन वर्मा ,तनुज महाजन और आवाज़ ए हिमाचल मीडिया चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष पटियाल सहित अन्य व्यक्ति मौजूद थे। इंजीनियर श्रेय अवस्थी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह हड़ताल केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के आग्रह पर स्थगित की गई है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इस विषय पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा गंभीरता से विचार किया जाएगा और शाहपुर बाजार को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। इंजीनियर श्रेय अवस्थी ने बताया कि उनकी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से बात हुई है और उन्होंने कहा है कि इस मसले पर जो भी संभव हो सकेगा वह किया जाएगा और जनता की समस्या को हल करने का हर संभव प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेगा और उन्हें शाहपुर बाजार के उजड़ने से जो नुकसान होगा उससे अवगत करवाया जाएगा। अवस्थी ने कहा कि हिमाचल में सरकारी नौकरियों का वैसे ही अभाव है और जो लोग स्वरोजगार अपना करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं अगर वह भी इस तरह से उजाड़ दिए जाएंगे तो उनके परिवारों में भुखमरी की स्थिति आ जाएगी जो कि हरगिज़ सहन नहीं किया जाएगा। अवस्थी ने कहा कि भूख हड़ताल फिलहाल स्थगित की गई है अगर आवश्यकता पड़ेगी तो इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अधिकतर सड़क हादसे चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हो रहे हैं। जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में आलू ग्राउंड में बीते कल एक कार और वोल्वो बस में टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में कार के चालक की मौत हो गई। मनाली पुलिस की टीम ने कार चालक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और अब दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और गाड़ियों के पहियों को सड़क पर ब्रेक लग गया। मनाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वोल्वो बस HP63-9581 मनाली की तरफ से आ रही थी। वहीं, दूसरी तरफ कुल्लू की तरफ से एक अल्टो कार न. HP58-8048 तेज रफ्तार से आ रही थी। अचानक से कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और दूसरी दिशा में जाकर वोल्वो बस से जा टकराई। हादसे के बाद सड़क पर चल रहे अन्य राहागीर लोगों ने कार के पास जाकर देखा तो कार में चालक बेहोशी की हालत में पड़ा था, जिसे अन्य व्यक्तियों की सहायता से गाड़ी से बाहर निकाला गया। हादसे के समय VOLVO बस चालक ने 108 एम्बुलेंस को टेलीफोन से मामले की सूचना दी। एंबुलेस की मदद से चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। कार चालाक की पहचान केशव राम पुत्र झाणु राम निवासी छुछल डाकघर रोपा तहसील पद्धर जिला मंडी उम्र 54 साल के रूप में हुई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना कार चालक की लापरवाही से हुई। ऐसे में पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है। चालक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
बिलासपुर/सुनील: उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर को 2 करोड़ 71 लाख रुपए व्यय कर जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष मंदिर न्यास डॉ निधि पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास के फंड से मुख्य मंदिर में 60 मीटर का आलीशान गुंबद बनाया जाएगा जो की मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके अतिरिक्त मंदिर के 1 बीघा 19 बिस्वा जमीन पर बने पुरानी चार दिवारी को ऊंचा कर बाबा बालक नाथ की कहानियों से जुड़े भींति चित्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर में आधुनिक सोलर लाइटों से सौंदर्य करण किया जाएगा। मंदिर परिसर में दो भव्य गेट बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में मंदिर तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क को संवारा जाएगा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर और अस्पताल के मध्य विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं सहित अस्पताल आने वाले मरीजों को भी विश्राम गृह की सुविधा मिल सके। मंदिर आयुक्त एडीसी निधि पटेल ने कहा कि मंदिर के जीर्णोदर और सौंदर्य करण करते समय मंदिर के मूल स्वरूप और बाबा बालक नाथ से जुड़े पौराणिक चीजों से छेड़छाड़ नहीं होगी।इस अवसर पर मनोनीत सदस्य विवेक कुमार, उपमंडल अधिकारी योगराज धीमान, तहसीलदार कुनिका अरकश, एसडीओ विजय ठाकुर सहित अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
विद्युत उपमंडल कुनिहार के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर अब केवाईसी से लिंक किए जा रहे हैं, जिसके लिए विभाग ने इसकी अंतिम तिथि 31अक्तूबर रखी है। जानकारी देते हुए इंजीनियर मोहिंदर सिंह चौधरी सहायक अभियंता विद्युत उपखंड एचपीएसईबीएल ने बताया कि विद्युत उपमंडल कुनिहार के अंतर्गत आने वाले सभी घरेलू एवं होटल उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि विद्युत विभाग द्वारा विद्युत मीटर खाता संख्या (consumer id) को उनके आधार कार्ड (KYC) से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसकी अंतिम तिथि 31.10.2024 है। उन्होंने बताया कि केवाईसी करवाने के लिए उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड ,कोई भी नया/पुराना विद्युत बिल जैसे आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए तथा केवाईसी करवाने के दौरान उन्हें अपना मोबाइल भी अपने पास रखना होगा, जो मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो। उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता केवाईसी करवाने में सहयोग नहीं करता है या केवाईसी नहीं करवाना चाहता है, तो वह उपभोक्ता भविष्य में विद्युत बिलों में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह सकता है, जिसके लिए वह उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से 31अक्तूबर तक अपने विद्युत मीटर की केवाईसी करवाने में सहयोग की अपील की है।
जिला कुल्लू के मुख्यालय सरवरी के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ अखाड़ा बाजार के रहने वाले व्यक्ति के द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। वहीं, अब पीड़ित व्यक्ति ने कुल्लू पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि सरवरी निवासी कांशी राम ने पुलिस में शिकायत दी है कि इन्नर अखाड़ा बाजार के रहने वाले आरिफ अली जो उसका दोस्त है, उसने पहले उसकी पत्नी के नाम पर 5 लाख रुपए का लोन बैंक में बनाया और फिर अखाड़ा बाजार में एक दुकान 12 लाख रुपए में ली। उसके बाद आरोपी ने बैंक में अपने नाम से 10 लाख रुपए का कर्ज भी ले लिया और उस दुकान को आरोपी ने बाद में किसी और व्यक्ति को बेच डाला। शिकायतकर्ता कांशी राम ने बताया कि आरोपी ने जब बैंक में कर्ज लिया था तो उसी ने कर्ज लेते समय 20 लाख रुपए की गारंटी दी थी। आरोपी आरिफ अली ने गारंटी के लिए उसके 2 बीघा के बगीचे को बैंक में गिरवी रखवाया था। उसके बाद कांशी राम ने एक प्राइवेट फाइनांसर से 7 लाख रुपए 5 प्रतिशत मासिक ब्याज दर पर ऋण के तौर पर लिए और वो भी आरोपी को दिए, लेकिन अब 4 साल बीत जाने के बाद भी आरोपी न तो पैसे दे रहा है और न ही बातचीत करने के लिए आ रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे आरोपी के कारण करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा नुकसान पहुंचा है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया, शिकायतकर्ता कांशी राम की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अब मामले की जांच की जा रही है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल गरली में NSS के सात दिवसीय कैंप की शुरुआत की गई, यह कैंप 5 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएगी, कार्यक्रम अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध कुमार शर्मा,अध्यापक और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी मनजीत सिंह व सपना कुमारी ने कार्यक्रम का ब्यौरा प्रधानाचार्य के सम्मुख प्रस्तुत किया l उन्होंने बताया 90 के करीब NSS स्वयंसेवक भाग लेंगे जो स्कूल की सफाई और पंचायत की सफाई स्वच्छता अभियान, जागरूकता अभियान, पर्यावरण संबंधी जानकारीयां पंचायत सदस्यों तथा ग्रामीणों से सांझा करेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी वॉलिंटियर्स को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए और सभी को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी l
राजकीय महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला में नवगठित पीटीए एसोसिएशन अध्यक्ष पद की कमान जीवन ठाकुर को सौंपी गई। शनिवार को महाविद्यालय में आयोजित पीटीए की बैठक में अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान सर्वप्रथम पीटीए के पूर्व अध्यक्ष कपूर चंद ठाकुर ने अपने कार्यकाल के दौरान आयोजित गतिविधियों के साथ साथ अनुभव को सांझा किया। तदोपरांत पीटीए की नई एसोसिएशन का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें जीवन ठाकुर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। देश राज उपाध्यक्ष, प्रो. ममता परमार सचिव, रीना देवी सह सचिव और भागी राम को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष जीवन ठाकुर और उपाध्यक्ष देश राज ने समस्त अभिभावकों और कॉलेज प्राध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए परस्पर समन्वय के साथ जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कॉलेज के विकास और अभिभावकों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यवाहक प्राचार्या निशा वैद्य ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए एसोसिएशन के गठन के लिए सहयोग करने वाले सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह एसोसिएशन कॉलेज के विकास और अभिभावकों की भागीदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बता दें कि नवनियुक्त पीटीए अध्यक्ष जीवन ठाकुर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्तमान में ग्राम पंचायत गवाली के उपप्रधान हैं। उन्होंने कॉलेज में बेहतर फैकल्टी उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया।
सर्व साधारण को सुचित किया जाता है कि दिनांक 09-10-2024 से 28-10-2024 तक 11 के0 वी0 खबली फीडर की पुरानी तारों को बदलने हेतु 11 के0 वी0 खबली, देहरा, गुम्मर फीडरो के अंतरगत आने बाले गांव खबली, पाईसा, मानगढ़, जालंधर लहर, मुहाल, करियारा, मलेटा, वाड़ी, रेहान बसेरा, एचआरटीसी की विद्युत् आपूर्ति सुबह 09 बजे से कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। मौसम ख़राब होने की स्थिति में ये काम अगले दिन किया जाएगा। ये जानकारी सहायक अभियन्ता विधुत उपमंडल देहरा ने दी है तथा स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।
** दो महीने में तोड़नी होगी तीनों मंजिलें शिमला नगर निगम के आयुक्त कोर्ट ने संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मस्जिद कमेटी द्वारा दिए गए आवेदन पर सुनवाई करते हुए मस्जिद की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल को गिराने का आदेश दिया है। मस्जिद कमेटी को अब इन तीनों मंजिलों को अगले दो महीनों के अंदर तोड़ना होगा। इस मामले की अगली सुनवाई 21 दिसम्बर को होगी।
बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडा सीबा में अभिभावक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी सत्र 2024-25 का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रवीण मांड्याल को प्रेसिडेंट, सुरेश कुमार को वाइस प्रेसिडेंट और अजय सपइया को जॉइंट सेक्रेटरी, प्रो दविंदर सिंह को सेक्रेटरी, आशा देवी, अनुराधा, अंजना, अनु बाला, ईशान ठाकुर, अरिता, पूनम, मोहित को सदस्य बनाया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य जतिंदर कुमार ने नव गठित अभिभावक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के सदस्यो को बधाई देते हुए महाविद्यालय के विकासात्मक कार्यों तथा विद्यार्थियों से जुड़े हुए विषयों पर यथासंभव सहयोग देने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रो.राम पाल, शीतल देवी, पलक और महाविद्यालय सहायक पुस्तकल्याधक्ष अंजना उपस्थित रहे।
पेंशनर संगठन कुनिहार इकाई की मासिक बैठक जो हर माह 7 तारीख को आयोजित होती थी इस बार यह बैठक 14 अक्तूबर को निश्चित की गई हैं। इकाई के प्रधान विनोद जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी सदस्यों को मीडिया के माध्यम से सूचित किया है कि इकाई की जो मासिक बैठक हर माह की 7 तारीख को प्रस्तावित होती थी व नवरात्रों दशहरा पर्व तथा इस दौरान अधिक शादियों की वजह से 14 अक्तूबर को रखी गई है ,यह निर्णय कार्यकारिणी के ज्यादातर सदस्यों के आग्रह पर लिया गया है। उन्होंने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वह इस माह 14 अक्टूबर 2024 सोमवार को मासिक बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की कृपा करें।
** कुनिहार बाजार में निकाली भव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर तालाब कुनिहार में राधे श्याम परिवार संस्था के सौजन्य से 7 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध आचार्य व कथा वाचक विश्व मंगलम सेवा धाम के प्रमुख संस्थापक हरिजी महाराज तथा भागवत ग्रंथ का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और संस्था तथा क्षेत्र की महिलाओ ने कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा पूरे बाजार से पुराना बस अड्डा होते हुए कथा स्थल तालाब मंदिर पहुंची तथा मंत्रोचारण के साथ विधिवत रूप से कलश स्थापना की गई। उसके उपरांत कथा वाचक हरिजी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने सबसे पहले सभी क्षेत्र वासियों व सनातन प्रेमियों को शरद नवरात्रों की बधाई दी। उसके उपरांत उन्होंने अपने प्रसंग में कहा कि देवी नारी शक्ति को समर्पित है। देवी के नौ रूप है मां के पहले रूप को शैल पुत्री कहा जाता है, जिसे पहाड़ों की पुत्री भी कहा जाता है क्योंकि उनके पिता पर्वत राज हिमालय थे। मां का दूसरा रूप ब्रहम चारणी है। मां पार्वती ने ब्रहम चारणी रूप में भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की और भगवान शिव पार्वती की घोर तपस्या देखकर अति प्रसन्न हुए और पार्वती से विवाह कर लिया। इसके अलावा कथा के अनेक प्रसंग कथा व्यास ने भक्तो को सुनाए। राधे श्याम परिवार की प्रधान कृष्णा पंवर तथा महा सचिव इंदिरा शांडिल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सात दिवसीय कथा 10 अक्तूबर तक चलेगी तथा कथा का समय प्रतिदिन 1 से 4 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन शाम 7 बजे से 9 बजे तक पंडाल में भजन कीर्तन किया जाएगा। इस अवसर पर गोदावरी आर्या, अनिता कश्यप, नीलम गर्ग, लता कश्यप, श्यामा नन्द शांडिल, जगदीश पंवर, कृष्णा पंवर, इंदिरा शांडिल तथा डी डी कश्यप मीडिया प्रभारी विश्व मंगलम सेवा धाम आदि उपस्थित रहे।
19 वर्ष से कम आयु के छात्रों तथा छात्राओं की जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं में बहतर प्रदर्शन करने तथा विभिन्न खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली के सात विद्यार्थियों महक, नव्या, शिव, सृष्टि , वंशिका आशीष तथा महक कुमारी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। शारीरिक शिक्षक राम लाल सूर्या ने बताया कि विद्यालय के तीन छात्र तथा चार छात्राओं ने अपनी अपनी खेल में जिला सतरीय प्रतियोगिता स्वर्ण पदक प्राप्त किए, जबकि अन्य प्रतिभागियों ने भले ही स्वर्ण पदक नहीं जीते परंतु उन्होंने अपेक्षा से उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। इस से पूर्व विद्यालय की 9 छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता की ट्राफी विद्यालय के नाम कर चुकी है। आज राज्य प्रतियोगिता से लोटने के बाद विद्यालय परिवार ने शारीरिक शिक्षक राम लाल सूर्या तथा राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित शिवा सहित अन्य विद्यार्थियों का मालाओं से स्वागत किया । विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर, विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद परीक्षा चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत अंजना ठाकुर, पूर्व प्रधान आशा प्रकाश, रविंद्र चौहान, पूर्व विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष देशराज ठाकुर आदि स्थानीय लोगो ने कहा कि विद्यालय में सीमित संख्या के बावजूद यह प्रदर्शन सराहनीय हैं, जिसका पूर्ण श्रेय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रामलाल सूर्या को जाता। इस उपलब्धि के लिए शारीरिक शिक्षक रामलाल सूर्या ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, रामानंद सागर प्रशिक्षित, स्नातक शिक्षक राजू राम शर्मा, सुरेश ठाकुर, अलका भलेइक, प्रोमिला कुमारी, राम लाल ठाकुर, राम लाल सूर्या, ललिता कुमारी, प्राची पंवार, प्राथमिक पाठशाला मुख्यध्यापिका मीरा वर्मा, राजेंद्र चौहान, गैर शिक्षक सुभाष चंद, कौशल्या तथा सतीश कुमार सभी एक संयुक्त परिवार की तरह विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के सृजन के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सम्पूर्ण निष्ठा से कार्यरत हैं तथा खेलों में भी विद्यालय के सभी शिक्षको तथा गैर शिक्षको का भरपूर सहयोग मिलता है, जिसके फलस्वरूप विद्यार्थी प्रतिवर्ष अच्छे से अच्छा परिणाम देने के लिए प्रोत्साहित होते है।
डीएवी स्कूल भड़ोली के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा के दिशा निर्देश में विद्यालय में कनिष्ठ विद्यार्थियों के लिए अंतरसदनीय अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6वीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में आठ चरण रखे गए। चारों सदनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अपना बेहतरीन प्रदर्शन से पहला स्थान सुभाष सदन ने प्राप्त किया और दूसरा स्थान पटेल सदन ने प्राप्त किया। सुभाष सदन से इशिता ,रूहानी,अगरिया सृष्टि भारद्वाज और पटेल सदन से वंशिका ,मृदांशी ,कृति यशिका इसके साथ नेहरू सदन से सुनीति, तन्वी और गांधी सदन से कंचन,आध्या, श्रेयासी, आरुषि प्रतिभागियों ने अपने -अपने सदनों का प्रतिनिधित्व किया। अंत में विशेष दर्जा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।


















































