बीबीएमबी के सुकेत सदन में आयोजित एक संक्षिप्त लेकिन भव्य समारोह में बीबीएमबी के सिंचाई एवं बिजली सदस्य हरमिंदर सिंह चुग ने बीएसएल परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया। बीएसएल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विवेक शर्मा (प्रवक्ता भौतिक शास्त्र) को वर्ष 2019-20 के दौरान अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए दिखाए गए असीम उत्साह, दक्षता और निष्ठा के लिए प्रशस्ति पत्र और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के उपरांत विवेक शर्मा ने बीबीएमबी प्रशासन के साथ-साथ स्कूल प्रशासन और अपने सहयोगी वर्ग का आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस सम्मानजनक पुरस्कार से मुझे और अधिक उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली है जिस पर खरा उतरने के लिए मैं लगातार कठिन परिश्रम करता रहूंगा। इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्य डॉ एम आर गौतम ने विवेक शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुरस्कार जहां एक और व्यक्ति के कठिन परिश्रम को प्रमाणित करता है वही उसे भविष्य में और सजगता व कर्मठता से कार्य करने के लिए भी प्रेरित करता है। निश्चित तौर पर विवेक शर्मा की इस उपलब्धि का पाठशाला के अन्य अध्यापकों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
मंडी। क्षेत्रीय अस्ताल मंडी के नजदीक रघुनाथ का पधर में नशा निवारण एवं पुनर्वास केन्द्र स्थापित किया जाएगा । यह प्रदेश का अपनी तरह का पहला मॉडल नशा निवारण एवं पुनर्वास केन्द्र होगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रघुनाथ का पधर में स्थित विभागीय भवन का निरीक्षण कर इसमें केन्द्र स्थापति करने को लेकर हरी झंडी दे दी है। यह जानकारी आज क्षेत्रीय अस्पताल के सभागार में मानसिक रोग अस्पताल टुटीकंडी शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय पाठक ने मंडी में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए दी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहे। डॉ. संजय पाठक ने कहा कि रघुनाथ के पधर में स्थित भवन में अगले 6-8 हफ्ते के भीतर यह केंद्र शुरू कर दिया जाएगा। 25 बिस्तरों की सुविधा से युक्त इस केंद्र को शुरू करने में लगभग 30 लाख रूपये की लागत आएगी। इस केन्द्र में खेल, योगा, कृषि, बागवानी व अन्य गतिविधियां भी शुरू की जाएंगी, ताकि नशे का शिकार हुए व्यक्ति को उपचार के दौरान इन सभी गतिविधियों से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र स्वास्थ्य विभाग के मानकों के आधार पर बनाया जाएगा और इसकी प्रक्रीया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस तरह के दो आदर्श केन्द्र खोलने का निर्णय लिया है, जिसमें मंडी का पहला केन्द्र है। हालांकि प्रदेश में कई जगह गैर सरकारी केन्द्र चलाए जा रहे हैं।युवाओं में नशे की बढ़ती लत चिंताजनक है। नशे की वजह से युवाओं में मानसिक परेशानी के कारण आत्महत्या की प्रवृति बढ़ती जा रही है जो और भी ज्यादा परेशानी की बात है। प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से बचाने और इसकी गिरफ्त में फंसे लोगों को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए गम्भीरता से काम कर रही है। जो युवा नशे का शिकार हैं वे नशा मुक्ति केन्द्र में अपना इलाज करवा सकते हैं। डॉ. पाठक ने कहा कि प्रदेश में कोविड महामारी से प्रभावित लोगों की मनोस्थिति जानने के लिए सर्वे किया जाएगा। इस मोबाइल सर्वे में शिमला, मंडी और चम्बा जिला के दो लाख मोबाइल यूजर्स को शामिल किया जाएगा। उनसे नौ प्रकार की प्रश्न पूछे जाएंगे। इस सर्वे को एक माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ डीएस वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी एनआर ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल, डॉ. पवनेश, डॉ. अरिन्दम रॉय और मनोचिकित्सक डॉ. आयुष उपस्थित रहे।
मंडी। अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने मंडी जिला में बाल मजदूरी, बाल विवाह और बाल भीख के मामलों की रोकथाम के लिए ऐसे मामलों में दोषियों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि वह दोषियों के खिलाफ पुलिस की बाल संरक्षण यूनिट, जिला बाल कल्याण समिति तथा चाईल्ड लाईन में मामले दर्ज करवाएं तथा आगामी बैठक में समिति के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अतिरिक्त उपायुक्त जिला बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में बाल हित व संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने को कहा। नगर परिषद मुख्यालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर में डिसप्ले स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं का प्रसार करें। जिला में 4 शिुशु पालना स्वागत केन्द्र स्थापित बैठक के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला बाल संरक्षण मंडी इकाई ने अस्पताल प्रबन्धन की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी, नागरिक चिकित्सालय सुन्दरनगर, जंजैहली तथा सरकाघाट में शिुशु पालना स्वागत केन्द्र स्थापित किए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य अनचाहे नवजात बच्चों को संरक्षण प्रदान करना है। अभी तक पालना शिशु स्वागत केन्द्रों की सहायता से तीन नवजात बच्चों को संरक्षण प्रदान किया जा चुका है। जतिन लाल ने करसोग व जोगिन्दरनगर नागरिक अस्पताल में भी शिशु पालना केन्द्र खोलने के निर्देश दिए। बच्चों के लिए देखभाल व संरक्षण से जुड़ा कार्य प्रभावी ढंग से कर रही जिला बाल संरक्षण इकाई अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा 18 वर्ष तक के बच्चांे के लिए देखभाल व संरक्षण सम्बन्धित कार्य कर रही है। जिला में 8 बाल-बालिका गृह चलाए जा रहे हैं, जोकि किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत पंजीकृत हैं। इन बाल-बालिका गृहांे में 398 बच्चों को संरक्षण दिया जा रहा है। मुक्त आश्रय गृह में लावारिस अवस्था में मिले बच्चे, घर से भागे हुए इत्यादि बच्चों को अल्पावधि तक रहने की सुविधा प्रदान की जाती है। बाल-बालिका गृह में रह रहे बच्चों को जो 10वीं व 12वीं कक्षा उर्त्तीण कर चुके हैं और 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की हुई है, ऐसे बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आफ्टर केयर योजना के तहत 11 बच्चों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। बाल-बालिका सुरक्षा योजना के अन्तर्गत धातृ देख-रेख योजना चल रही है। बाल-बालिका सुरक्षा योजना में 163 बच्चों की मदद जतिन लाल ने कहा कि बाल-बालिका सुरक्षा योजना के अन्तर्गत अनाथ असहाय बाल-बालिकाओं को पारिवारिक वातावरण में पालने हेतु रखा जाता है, ताकि उन्हें बाल-बालिका आश्रमों में प्रवेश हेतु बाध्य न होना पड़े। इस योजना के अन्तर्गत मंडी जिला में 163 बच्चों को प्रत्येक को 2500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। इस योजना के अन्तर्गत छः माह में 26 लाख 13 हजार 199 रूपये व्यय किए जा रहे हैं। पुनर्वास स्कीम के तहत खर्चे जा रहे 10.69 लाख अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि यौन अपराधों से पीड़ित 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बाल-बालिकाओं को विभाग द्वारा पुनर्वास स्कीम के तहत वर्ष 2019 से आजीविका एवं सहायता राशि प्रदान की जा रही है। योजना के अन्तर्गत 19 बालक-बालिकाओं को सहायता राशि दी जा रहा है। इस योजना के तहत पीड़ित को 7500 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है, जिस पर 10 लाख 69 हजार 500 रूपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त अनाथ बच्चों की पैतृक भूमि का सर्वे करके जायदाद सम्बन्धी अधिकारों का भी संरक्षण किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सरला ठाकुर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी डीआर नायक, बाल संरक्षण समिति अध्यक्ष दुनी चन्द ठाकुर, चाईल्ड हैल्पलाईन मंडी की वीना देवी, रैडक्रॉस सोसायटी सचिव ओपी भाटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर को नल से जल’ पहुंचाने के सपने को साकार करने में हिमाचल प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हिमाचल जल जीवन मिशन के जरिए ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ जल पहुंचाने और इसे प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने में अव्वल रहा है। प्रदेश के प्रयासों को सिरे चढ़ाने में मंडी जिला का अहम योगदान है। प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के प्रभावी प्रयासों से जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल से शुद्ध जल प्रदान करने के लक्ष्य के साथ कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने तय किया है कि वर्ष 2024 के राष्ट्रीय लक्ष्य से काफी पहले हिमाचल में जुलाई, 2022 तक ही 100 फीसदी कवरेज का लक्ष्य हासिल कर लिया जाए। प्रदेश सरकार के इस लक्ष्य को हासिल करने में मंडी जिला में जल शक्ति विभाग समर्पित प्रयासों से योगदान देने में जुटा है। लाभार्थियों ने कहा...खत्म हुई दिक्कत, नहीं रही अब पानी की किल्लत ‘पहले नल के एक कनेक्शन के लिए लगाने पड़ते थे दफ्तरों के चक्कर, अब घर पर आकर खुद फॉर्म भर रहे अधिकारी’ मंडी जिला में जल जीवन मिशन के सैंकड़ों लाभार्थियों ने एकस्वर में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का आभार जताया है। द्रंग के लाल सिंह ने कहा कि पहले नल के एक कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब अधिकारी खुद घर पर आकर फॉर्म भर रहे हैं, कनेक्शन दे रहे हैं। बकौल लाल सिंह ‘गरीबों के काम घर पर हो रहे हैं। सदा ऐसी ही सरकार रहे।’ सरकार का आभार जताते हुए चच्योट तहसील के मानसा गांव के मुकेश कुमार, चच्योट के डुगराई के ज्योति प्रकाश और पुरुषोत्तम और दाड़ी के रामेश्वर ने घर में निशुल्क नल कनेक्शन के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को धन्यवाद दिया। वहीं, चैलचौक के मोहित कुमार और इशांत गुप्ता ने बताया कि पहले उन्हें घर पर नल न होने के चलते कोसों दूर से पानी ढोना पड़ता था, मगर जल जीवन मिशन से घर नल लगने से अब ये दिक्कत खत्म हो गई है और पानी की कोई किल्लत नहीं है। बल्ह के बालक राम और लालमन तथा पनारसा के कालू राम ने घर मंे नल से मिल रहे साफ पानी के लिए सरकार का आभ्रर जताया। मंडी जिला में इस साल 54 हजार 388 नल कनेक्शन लगाने का लक्ष्य जलशक्ति विभाग सुंदरनगर सर्किल के अधीक्षण अभियंता उपेंद्र वैद्य बताते हैं कि जिला में 3 लाख 7 हजार 61 ग्रामीण परिवारों में से 1.65 लाख को पहले से ही नल कनेक्शन दिया गया है। शेष 1 लाख 41 हजार 559 को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने का काम तेज गति से चल रहा है। इस साल जिले में 54 हजार 388 कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से अब तक 28031 नल कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। साल 2021-22 के लिए 87 हजार 171 नल कनेक्शन लगाने का लक्ष्य है। इस तरह मंडी जिला के शतप्रतिशत कवरेज के लक्ष्य को मार्च 2022 तक हासिल कर लिया जाएगा। क्या कहते हैं जिलाधीश जिलाधीश ऋग्वेद ठाकुर का कहना है कि मंडी जिला में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। जल शक्ति विभाग कोविड-19 महामारी के दौरान भी प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है, जिससे निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में सहायता मिली है।
जिला मंडी के सुंदरनगर के धनोटू स्थित सब्जी मंडी से बीबीएमबी कालोनी का एक व्यापारी लापता हो गया है। अचानक व्यापारी के लापता होने से परिजनों द्वारा पुलिस थाना में शिकायत दी गई। मामले की सूचना मिलते ही बीबीएमबी कालोनी पुलिस हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी है। सुंदरनगर बीबीएमबी कॉलोनी पुलिस थाना के प्रभारी प्रकाश मिश्रा ने कहा कि बीबीएमबी कॉलोनी के सब्जी की गाड़ी लोड करने के उपरांत कृषि उपज विपणन की सब्जी मंडी धनोटू से उन्हें भेज कर अचानक व्यापारी साथ लगते सड़क की ओर चला गया। उसके उपरांत काफी देर तक जब वह वापिस नहीं आया, तो परिजनों ने उसे तलाश किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस की टीम ने धनोटू में बीबीएमबी नहर के दायरे और बाजार सहित सब जगह तलाश किया। व्यापारी के मोबाइल की लोकेशन बंजार और मणिकर्ण के दायरे की आ रही है, जिसके चलते पुलिस ने सभी संबंधित पुलिस इस दिशा में जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों से भी मामले की पूछताछ की जा रही है।
मंडी करणी सेना जिला अध्यक्ष एवं नगर परिषद नेर चौक के युवा पार्षद रजनीश सोनी ने पत्रकारों से बातचीत में जिला मंडी में नगर निगम बनाने के प्रदेश कैबिनेट के निर्णय का स्वागत किया है और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का ध्यनवाद जताया है। उन्होंने कहा कि वो हमेशा क्षेत्र के विकास के पक्षधर रहें है और किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास हेतु शहरी निकाय का नगर निगम बनना अच्छी बात है परन्तु जिला की बल्ह विधानसभा क्षेत्र से जिन पांच ग्राम पंचायतों के आठ राजस्व मुहालों के ग्रामीणों के भारी विरोध और कई आपत्तियां दर्ज करने के बावजूद मंडी नगर निगम में मिलाया गया, जिस निर्णय को युवा नेता ने बहुत हैरानगी और हास्यपद बताया। उन्होंने तर्क दिया कि बल्ह क्षेत्र के अति ग्रामीण क्षेत्र जिसमे बैहना, भडयाल, चण्डयाल, चलाह, दोहंदी को नगर निगम मंडी में मिलाया गया है। उन क्षेत्रों को मिलाने के जिला और बल्ह प्रशासन द्वारा क्या मापदंड अपनाए गए, यह भी चर्चा का विषय है क्यूंकि दूसरी तरफ बल्ह की जिन पंचायतों को नगर निगम में डाला गया उसके एकदम साथ लगते नप नेर चौक के कुछ वार्डों और क्षेत्रों को बाहर किया जा रहा है। बल्ह में शहरीकरण की परिभाषा क्या तय की गई है इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। बल्ह भाजपा को आड़े हाथो लेते हुए उन्होंने चुटकी ली कि जिन्होंने पिछली सरकार के नगर परिषद नेर चौक के निर्णय के खिलाफ पांच वर्ष पूर्व भारी विरोध और दलगत राजनीती कर निकाय चुनावों का पूर्ण बहिष्कार कर सत्ता में आए थे क्या वो नेतगण अब अपनी ही सरकार के निर्णय पर प्रश्न चिन्ह लगाएंगे। इस बार दुबारा नगर निगम के विरोध में चुनावों का बहिष्कार कर पाएंगे और सड़कों पर उतरेंगे या इसके विपरीत शहरी निकाय के फायदे गिनवाएंगे। इसकी स्थिति स्पष्ट की जाए कि समय और सरकार के बदलते ही बल्ह विधानसभा में नेर चौक क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में उनके दल के शहरीकरण के मापदंड भी बदल चुके हैँ।
मंडी। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कोल डैम प्रबंधन को विस्थापित परिवारों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं। वे जिला स्तरीय कोल डैम विस्थापित पुनर्वास एवं सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कोल डैम विस्थापित परिवारों की समस्याओं से सम्बन्धित सभी मदों पर विस्तार से चर्चा की गई। उनकी स्थिति में और सुधार व उत्थान को लेकर चितंन किया गया। ऋग्वेद ठाकुर ने कोड डैम प्रबन्धन को विस्थापित परिवारों को प्रमुखता पर रोजगार देने को कहा। साथ ही उनकी रास्तों, सड़कों, सिंचाई योजनाओं, बैरिकेट व फैंसिंग इत्यादि से जुड़ी सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोल डैम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर जोर दिया गया है। इसमें ‘वाटर स्पोर्टस’ गतिविधियां चलाने की दिशा में सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। गैर सरकारी सदस्यों ने उठाए मुख्यतः ये मामले समिति के गैर सरकारी सदस्य सदस्य दिला राम, परस राम, मेहर चन्द, बेली राम, हंस राज, ठाकुर दास, हेत राम वर्मा, कमल ठाकुर, बाबू राम व सावित्री वर्मा ने बैठक में कोल डैम से विस्थापित परिवारों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने का अनुरोध किया। सनीहण, त्याण, ऐहण व रोपा गांव के लिए सिंचाई सुविधा, क्याण गांव के लिए बोट घाट, सोलर लाईट, तत्तापानी से थली तक बैरिकेट व फैंसिंग लगवाने और तत्तापानी में पंचायतघर व विश्राम गृह, रोपा-ऐहण सड़क, जल भराव से डूबे रास्तों को पुनः निर्मित करने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला क्याण व रनौंड तथा मैंहदला गांव में जमीन धसने इत्यादि समस्याएं उपायुक्त के ध्यान में लाईं। उपायुक्त ने कोल डैम प्रबन्धन को समस्याओं के समुचित समाधान के निर्देश दिए। कोल डैम प्रबन्धन ने दिलाया सिलसिलेवार निदान का भरोसा बैठक में उपस्थित कोल डैम प्रबन्धन के उप-महा प्रबन्धक दलीप कुमार वर्मा ने विस्थापति परिवारों के सदस्यों द्वारा उठाई गई मांगों का सिलसिलेवार तरीके से निदान करने का आश्वासन दिया। ये रहे उपस्थित बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रवण मांटा, समिति के सचिव एवं उप-मण्डलाधिकारी (ना.)सुंदरनगर राहुल चौहान, वन मण्डलाधिकारी मण्डी एसएस कश्यप, वन मण्डलाधिकारी सुन्दरनगर सुभाष पराशर, उप-निदेशक बागवानी अशोक धीमान, जिला राजस्व अअिधकरी राजीव सांख्यान सहित समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
मंडी। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला में कोरोना महामारी से बचाव के लिए चलाए गए सघन जागरूकता अभियान के तहत सभी उपमंडलों में लघु जागरूकता शिविर व कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इस अभियान में सिविल सोसाइटी और स्वयं सेवी संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित बनाई गई है। इसके अलावा हर उपमंडल में प्रचार वाहन के जरिए भी कोरोना से बचाव के संदेश का प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान में प्रशासनिक अमले के साथ स्वास्थ्य विभाग, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला एवं युवक मंडलों व पंचायती राज संस्थानों के जनप्रतिनिधयिों, अध्यापकों समेत सभी विभागों का सहयोग लिया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि हर उपमंडल में ग्राम स्तर पर लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन तय बनाने को लेकर शिक्षित किया जा रहा है। उन्हें दो गज की दूरी का पालन करने, बार बार साबुन से हाथ धोने और घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए भी जागरूकता अभियान को अधिक गति दी गई है। बाजार में लोगों की आमद बढ़ने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ा है। इसलिए जरूरी है कि सभी लोग कोरोना से बचाव को सतर्क रहें व सावधानी बरतें।
जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाल्ट में बल्ह विकास मंच द्वारा आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय सर्व सामाजिक धर्म शान्ति सम्मेलन और भागवत कथा के पांचवे दिन बौद्धिक शोध कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंडी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राणा और विशेष अथिति के रूप में राष्ट्वादी संगठन करणी सेना के जिला मंडी अध्यक्ष एवं नेर चौक पार्षद रजनीश सोनी, भूमि विकास बेंक के निदेशक महेंद्र गोस्वामी, आदि ने शिरकत की और सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए बल्ह विकास मंच को बधाई दी। अजय राणा ने गुरू रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला, सनातन धर्म मूल है, महिलाओं की भागीदारी हर जगह बढ़ रही है, संस्कारों को अपनाने की आवश्यकता है, ऐसे कार्यक्रमो के आयोजन होते रहने चाहिए, युवाओं को खेलो की तरफ जाना चाहिए जिससे स्वस्थ भी रहते है और नशे से दूर भी रहा जा सकता है। डाo बाबा साहब अम्बेडकर ने दलित कल्याण हेतु मजबूत सविंधान की नीव रखी, उन्ही के कारण आज हर जाति, वर्ग अपनी बात रखने में स्वंतत्र है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष रजनीश सोनी ने कहा कि कलयुग के समय हर तरह की समस्या का समाधान भगवत गीता में है और योगेस्श्वर भगवान श्री कृष्ण के सम्पूर्ण जीवन और उनके मुखार बिन्द से निकली भावगत गीता में कही गए अध्याय को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। आज के युग में जब आधुनिक तकनीक और गैजेट होने के बावजूद भी एक दूसरे के साथ दूरियां बन रही है। इसके ऊपर चिंतन की जरूरत पड़ती रहेगी, अपने अंदर झाँकने की आवश्यकता है, आने वाले समय में युवाओं को भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवा वर्ग को इस तरह के मंच प्रदान करने की आवश्यकता पड़ने वाली है। युवाओं को बेरोजगारी के विषय पर निराश नहीं होना चाहिए तथा सकरात्मक रवैये से हर समस्या का समाधान सम्भव हो सकता है। बल्ह विकास मंच के अध्यक्ष संजय सुरेहली ने कहा की सर्व समाज के विकास हेतु इस तरह का कार्यक्रम उनके स्वर्गीय पिता की चतुर्थ वार्षिक पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है, विकास के मद्देनज़र सभी वर्गो को एक जुट होने की आवश्यकता है। बेरोजगारी पर नीति बनाने की आवश्यकता है, छोटी छोटी इकाईयां स्थापित करने से और रोजगार कैसे उतपन्न किया जा सके इस पर गंभीर होना पड़ेगा। हर वर्ग को अवसर मिलने चाहिए। योग्य व्यक्ति किसी भी जाति से समन्धित हो उसकी योग्यता के आधार पर मौका देना पड़ेगा तभी समग्र विकास होगा कार्यक्रम में भागवत कथा कर रहे स्वामी राम शंकर जी उर्फ़ डिजिटल बाबा ने मुख्य वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कथा के माध्यम से सभी को संदेश दिया कि मनुष्य के समग्र विकास हेतु सभी को जातिवाद से ऊपर उठकर एक होना चाहिए ताकि हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ मिल सके। श्रीमद भागवत पुराण ने यही संदेश सनातन धर्म के कल्याण हेतु दिया है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के साथ रविकांत, रंजीत पठानिया, अमर सिंह सकलानी, गौरी शर्मा, तुलसी राजपूत, गुलाब सिंह, हरीश कुमार हैरी, नवीन राणा, नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, मान सिंह, बीरबल, चौधरी राम, दयाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिमाचल के मंडी की रहने वाली टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले के बाद मालवी मल्होत्रा का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बीती रात मालवी मल्होत्रा के एक पुराने दोस्त ने ही उनपर जानलेवा हमला करते हुए चाकू से शरीर पर किए तीन वार हैं। आशंका लगाई जा रही है की एक तरफ़ा प्यार में व्यक्ति ने एक्ट्रेस पर हमला किया है, हालांकि असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। इस मामले को लेकर मुबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल इलाज के बाद अब अभिनेत्री की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे सरकार और प्रशासन चिंतित है लेकिन सबसे अहम बात है कि मृतक किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित पाए गए है। ताजा मामले में मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 3 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है जिनमें एक मंडी जिला के 83 वर्षीय व्यक्ति, बिलासपुर के घुमारवीं से 57 वर्षीय व्यक्ति और कुल्लू जिला के ढालपुर 70 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है जिनकी स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया जारी है। जानकारी देते हुए सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 3 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मृतक गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक इनके अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते अभी तक 290 लोगों की मौत हो चुकी है।
आज सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल कैबिनेट की बैठक की जाएगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कैबिनेट स्कूल पूरी तरह खोलने और कॉलेज के फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा अगली कक्षाओं में प्रमोट करने को लेकर भी फैसला कर सकता है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को घर-द्वार पर सस्ता राशन मुहैया कराने के लिए 50 राशनकार्डों पर भी डिपो खोलने और प्याज की आसमान छूतीं कीमतों पर मंथन किया जाएगा। सरकार ने उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे प्याज के भाव पर नजर रखें। प्रतिदिन प्याज के दाम सरकार को भेजने के लिए कहा गया है। सरकार डिपो में भी आलू और प्याज बेचने पर विचार कर रही है। हालांकि, पूर्व में भी प्याज के दाम बढ़ने से सरकार ने डिपो में प्याज भेजा था, लेकिन सप्ताह बाद दाम गिरने से यह प्याज डिपो में ही खराब हो गया था। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड कक्षाओं के लिए नवंबर से नियमित कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। शिक्षा विभाग ने दो विकल्पों सहित इस बारे में सरकार को प्रस्ताव भेजा है। पहले विकल्प के तहत दसवीं और बारहवीं, दूसरे विकल्प के तहत नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं को खोलने की योजना है। पहली से आठवीं तक की कक्षाओं को शुरू करने को लेकर अभी सरकार का कोई विचार नहीं है।
नगर परिषद नेर चौक कार्यालय में फैली अराजकता और भ्रष्टाचार के संदर्भ और हाल ही में नप के स्थानीय दो सफाई ठेकेदारों की वायरल ऑडियो मामले पर नेर चौक के युवा पार्षद और राष्ट्वादी संगठन करणी सेना के जिलाध्यक्ष रजनीश सोनी ने प्रेस वार्ता कर कड़ा संज्ञान लिया है तथा अपने पद का दुरपयोग करने के लिए भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष को निष्कासित करने के मांग ज़िलाधीश मंडी से की है। साथ ही उन्होंने इस प्रकरण की निष्पक्ष जाँच और कार्यालय में फैली अराजकता पर नप अध्यक्षा से भी त्याग पत्र की मांग की है। रजनीश सोनी ने उन सभी को खुली चुनौती दी है कि अगर वे इतने ही सच्चे और ईमानदार है तो नार्को टेस्ट करवाकर इसका प्रमाण देकर दिखाएँ। सत्य सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मंडी विजिलेंस में एफ.आई.आर दर्ज करवाएंगे और मामले की जांच करवाएंगे। उन्होंने पत्रकारों को सम्भोधित करते हुए कहा कि दो ठेकदारों ने जो बातचीत आपस में की है, अब वो सार्वजनिक हो चुकी है, उनके आधार पर इस वायरल ऑडियो मामले की जाँच विजिलेंस को जरूर करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई करनी चाहिए ताकि जनता का भरोसा नगर निकायों और प्रशासन पर बना रहे।
SSR केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही NCB ने टीवी और फिल्म जगत के कई सितारों पर शिकंजा कसा है। इसी कड़ी में NCB ने टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को भी अरेस्ट किया है। NCB ने शनिवार को प्रीतिका को 99 ग्राम गांजे के साथ मुंबई के वर्सोवा इलाके से पकड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्सोवा में रहने वाले दीपक से उन्हें ड्रग्स मिली है। प्रीतिका को कोर्ट ने 8 नवंबर तक जेल भेज दिया है। ड्रग्स केस में एक्ट्रेस का नाम सामने आते ही वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है और हर कोई जानना चाहता है की आखिर वो कौन है। हिमाचल की रहने वाली है प्रतीका प्रीतिका करसोग, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। उनका जन्म 19 मार्च 1990 को महुनाग गांव, कर्सोग में हुआ था। प्रीतिका एक बी. टेक ग्रेजुएट हैं। प्रीतिका चौहान की शादी सिरमौर के राजगढ़ में हुई है। उसके माता-पिता सरकारी नौकरी में हैं। प्रीतिका ने 2016 में फिल्म 'झमेला' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था जो कि सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद प्रीतिका ने टेलीविजन का रुख किया। वह पौराणिक सीरियलों में देवी का किरदार निभाने के लिए फेमस हैं। उन्हें 'संकट मोचन महाबली हनुमान', जग जननी मां वैष्णो देवी, 'संतोषी मां-सुनाएं व्रत कथाएं' व 'देवों के देव महादेव' जैसे मशहूर पौराणिक सीरियल में नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा प्रतीका को टीवी शो 'सीआईडी' और 'सावधान इंडिया' में भी देखा जा चुका है। हालांकि कुछ महीने पहले हिमाचल के कुछ टीवी चैनलों ने प्रितिका को हिमाचल की शान कहा था और करसोग का नाम रोशन करने वाली के रूप में प्रचार किया था। अब लोग बोल रहे हैं कि उसने करसोग का सिर ऊंचा नही नीचा कर दिया है जो कि देवभूमि के लिए शर्म की बात है।
करसोग। चुराग करसोग में एकल विद्यालय अभियान संगठन का 5 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष अमी चन्द ने किया। यह जानकारी एकल विद्यालय अभियान की संच प्रमुख चुराग किरण भारद्वाज व करसोग संच प्रमुख लीला ने दी। इस अवसर पर एकल विद्यालय अंचल आनी की अंचल प्रमुख मोनिका ठाकुर युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, भाजपा कार्यकारिणी सद्स्य रतन राणा, उपाध्यक्ष मनोज वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष अमी चन्द ने एकल विद्यालय अभियान के इस प्रशिक्षण वर्ग के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। अमी चन्द ने कहा कि एकल विद्यालय संगठन गांव-गांव में एकल विद्यालय के आचार्य चलाकर गांव में लोंगो को जागरूक करने का कार्य करता है व छोटे बच्चों को राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा व उनको ट्यूशन पढाने का काम करता है। यह एक सराहनीय कार्य एकल विद्यालय की आचार्य कर रही है। इस मौके पर अंचल प्रमुख मोनिका ने कहा कि यह वर्ग पाँच दिन का रहने वाला है जिसमे करसोग संच व चुराग संच की 60 आचार्य बहने भाग ले रही हैं। उस वर्ग में एकल विद्यालय का कार्य कैसे हर गांव तक पहुँचे व एकल विद्यालय का यह अभियान आगे कैसे बढ़े इस हेतु दोनों सँचों का आचार्य वर्ग किया जा रहा है।
करसोग-शिमला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पिकअप और बुलेट मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई है। इसमें बुलेट सवार दो युवक घायल हो गए है जबकि जीप चालक सवार घटनास्थल से फरार हो गया है जिसे शनिवार सुबह पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। घायल की पहचान मुकेश कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी चौकी महोग व दलीप कुमार पुत्र दयाल सिंह निवासी लोल करसोग के रुप में हुई है। शुक्रवार रात पिकअप चुराग से करसोग की ओर आ रही थी जबकि बुलेट बाइक करसोग से चुराग की ओर जा रहा था। इसी बीच करसोग-शिमला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास दोनों आपस में टकरा गए। इसमें दो बुलेट सवार गंभीर रुप से घायल हो गए हैं जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पतला करसोग पहुंचाया गया। यहां से एक घायल दलीप कुमार को आइजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। जबकि बुलेट मोटरसाइकिल चालक मुकेश कुमार उपचार करसोग अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि पिकअप डोले राम निवासी कुआन रात को मौके से फरार हो गया था। शनिवार सुबह वह अपनी गाड़ी को घटनास्थल से लिए जाने के लिए आया। इस दौरान पुलिस ने चालक को दबोच लिया। उधर, करसोग के डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि फरार चालक को पकड़ कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
देवभूमि हिमाचल की पर्यटन नगरी मंडी के लड़-भड़ोल तहसील में सिमस नामक एक खूबसूरत स्थान है जहाँ एक अनोखा मंदिर स्थित है। कहते हैं की सिमसा देवी के इस चमत्कारी मंदिर में देवी निःसंतान महिलाओं की सूनी गोद भर देती है। देवी सिमसा को संतान-दात्री के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है की इस मंदिर फर्श पर सोने से ही महिलाओं को संतान की प्राप्ति होती है। संतान प्राप्ति की इच्छुक महिलाएं दूर दूर से यहां देवी के दर्शनों के लिए आती हैं। नवरात्रों में यहां सलिन्दरा उत्सव मनाया जाता है, जिसका अर्थ है सपने आना। नवरात्रों में हिमाचल के पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से ऐसी सैकड़ों महिलाएं इस मंदिर की ओर रूख करती है जिनके संतान नहीं होती है। मान्यता के अनुसार यदि किसी महिला को अमरुद का फल मिलता है तो वे समझ ले कि लड़का होगा, परंतु अगर किसी को स्वप्न में भिन्डी मिलती है तो बेटी होने का आर्शिवाद मिला बताया जाता है। ये भी कहा गया है कि यदि किसी महिला को धातु, लकड़ी या पत्थर की बनी कोई वस्तु प्राप्त हो तो उसे समझ जाना चाहिए कि उसके संतान नहीं होगी। मात की कहानी एक दंपति जोड़े को संतान नही हो रही थी। कई डॉक्टर्स को दिखाने के बाद वो अपनी उम्मीद गवा बैठे थे। फिर किसी के द्वारा उन्हें सिमसा माता मन्दिर लड-भड़ोल की जानकारी मिली। वो दंपत्ति माता की सेवा में लग गए और सच्चे दिल से भक्ति करने लगे। माता की कृपा से उन्हें आठ साल बाद संतान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संतान का सौभाग्य प्राप्त होने के बाद भे वो सच्चे दिल से माँ की भक्ति करते रहे। जब उनका पुत्र 1 साल का हो गया, तो वो सिमसा माता मंदिर लडभड़ोल में जातर(भेंट) चढ़ाने गए। इसके 1-2 दिन पश्चात सुबह के वक्त उस दंपत्ति के आँगन मे एक छोटी कन्या नंगे पैर भिक्षा मांगने आई। उस लड़की ने सिर्फ चीनी की कटोरी की मांग की और यह भी कहा कि मुझे पैसे नहीं चाहिए। पर रविंदर की माता नहीं मानी और जब उन्होंने पैसे देने के लिए अपना ट्रंक खोला तो पैसे गायब थे। उसकी जगह फ़ूल पड़े थे। पहले तो माता ने सोचा था कि यह कोई झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली लड़की है। पर बाद में उन्हें यह देख के आश्चर्य हुआ और उन्होंने यह बात घर के बाकी सदस्यों को बताई। घर के कुछ सदस्य बाहर निकले लड़की अभी भी आँगन में मौजूद थी। उन्होंने लड़की से पूछा कि आप कौन हो तो उस लड़की ने कहा कि में सिमसा हूं, लडभड़ोल से आई हूं। यह बात सुनकर सारे सदस्य हैरान हो गए। बाद में लड़की ने कहा कि जो आपके घर पुत्र हुआ उसके हाथों से मुझे पानी का एक लोटा दिलाओ। सारे सदस्य उस कन्या के चरणों में झुक गए। रविंदर ने अपने पुत्र के हाथों से जल का एक लोटा दिलाया। देवी ने कहा कि मैं आपकी सच्ची भक्ति से बड़ी प्रसन्न हूं। मैं आपके द्वारा दुखी लोगों और निसंतान दम्पतियों का कल्याण करूँगी इसलिए में आपके घर स्थान लेना चाहती हूँ। मझे अपने घर के किसी कमरे में ले चलो। रविंद्र जी उस कन्या को एक कमरे में ले गए। कन्या ने उन्हें अपने असली रूप में दर्शन दिए और वहाँ धरती पर हाथ रखा, जिससे धरती पर दरारे पड़ गई। बाद में माँ ने अपनी छोटी-2 दो उंगलियों से धरती को छुआ जिससे धरती पर उनके निशान आ गए जो आज भी वहां है और वहां उस धरती से माता की पिंडी उबर कर आई। बाद में माता सिमसा ने बताया कि मेरे इस स्थान में जो भी आएगा वो खाली हाथ नहीं लौटेगा और उसकी हर मनोकामना पूरी होगी। इतना कहकर माता अंतर्ध्यान हो गई और पंडित रविंदर बेहोशी की हालत में चले गए। उसके बाद जैसे-जैसे लोगों को ये बाद पता चली लोग दूर दूर से माँ के दरबार में आने लगे।
मंगलवार को पोखी क्षेत्र के युवाओं ने पोखी पंचायत विकास मंच के बैनर तले अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग करसोग को पोखी बाजार में टायरिंग के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा। गौरतलब रहे की कताण़डा से पोखी सडक PMGSY के तहत बन कर तैयार हुई है, लेकिन पोखी बाज़ार के मुख्य भाग का 800 मीटर दायरा अभी भी टायरिंग से वंचित है जिससे की लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा है। पोखी पंचायत विकास मंच के अध्यक्ष जयप्रकाश (पकंज) ने बताया कि पोखी बाजार में लगभग 30 दुकानें, एक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के साथ लगभग 100 घर धुल फांक रहे हैं और सडक में गढ्ढे-ही गढ्ढे है। अधिशासी अभियन्ता ने युवाओं की बात पर गौर फरमाते हुए इस समबन्ध में आवश्यक कार्रवाई की बात कही। इस मौके भुपेन्द्र सोनी, कृष्ण लाल, महेन्द्र ठाकुर, विनोद राणा भी मौजूद रहे। युवाओं ने कहा कि आने वाले दिनों में इस समबन्ध में विधायक और मुख्यमंत्री को भी पत्र प्रेषित किया जाएगा।
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरा होने के बाद से बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल सोमवार देर रात हो गया। कार्मिक विभाग ने सात जिलों के डीसी समेत कुल 21 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें चंबा जिले के उपायुक्त, राजधानी शिमला, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, लाहौल स्पीति और हमीरपुर जिले के डीसी बदल दिए गए। सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदित्य नेगी को डीसी शिमला लगाया गया है। इसके अलावा विवेक भाटिया को हटाकर विशेष सचिव राजस्व एवं निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीकी दुनी चंद राणा को डीसी चंबा, विशेष सचिव ऊर्जा हेमराज बैरवा को डीसी किन्नौर, एमडी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम राघव शर्मा को डीसी ऊना, एमडी एचपीएमसी देबश्वेता बनिक को डीसी हमीरपुर, निदेशक टीसीपी रोहित जम्वाल को डीसी बिलासपुर और नगर आयुक्त शिमला पंकज राय को डीसी लाहौल-स्पीति लगा दिया है। वहीं, डीसी शिमला रहे अमित कश्यप को श्रम आयुक्त के साथ-साथ एमडी सामान्य उद्योग निगम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी तरह डीसी ऊना रहे संदीप कुुमार को बिजली बोर्ड के निदेशक कार्मिक, डीसी किन्नौर गोपाल चंद को विशेष सचिव ऊर्जा, डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा को निदेशक ऊर्जा, डीसी बिलासपुर राजेश्वर गोयल को एमडी एचपीएमसी के साथ-साथ प्रोजेक्ट डायरेक्टर बागवानी विकास सोसायटी शिमला, प्रबंध निदेशक एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड और एग्रो इंडस्टरीज कॉरपोरेशन का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
सात महीनों के लम्बे इंतज़ार के बाद सोमवार को प्रदेश भर में 10 वीं और 12 वीं के बच्चे स्कूल पहुंचे। शिक्षा विभाग द्वारा जारी एसओपी के मुताबिक स्कूल आ रहे बच्चों के लिए तमाम सावधानियां बरती जा रही हैं। छात्रों को थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज करने के बाद ही स्कूलों में एंट्री मिल रही है। अभिभावकों के सहमति पत्र के साथ स्कूल आने वाले छात्रों को शिक्षक कक्षाओं में नियमित रूप से पढ़ाएंगे। कोरोना वायरस के चलते बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार ने शिक्षकों से गाइडेंस लेने स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को कक्षाओं में बिठाकर पढ़ाने का फैसला लिया है। वहीं जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक शिक्षक छात्रों पर स्कूल आने का दबाव नहीं डाल सकते। विद्यार्थियों की अटेंडेंस नहीं लगेगी। केंद्र की एसओपी का सख्ती से पालन किया जाएगा। अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं तो उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।
सुकेत रियासत की राजधानी रही ऐतिहासिक नगरी पांगणा के होनहार छात्र विपुल शर्मा ने भारत के सबसे ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित वानिकी संस्थान एफ आर आई देहरादून के लिए आयोजित की गई अखिल भारतीय परीक्षा पास करके पी एच डी में अपना स्थान पक्का कर लिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले विपुल शर्मा करसोग क्षेत्र के पहले छात्र बने हैं। इससे पहले विपुल शर्मा ने अपनी बीएससी और एमएससी नौणी विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। विपुल शर्मा नौणी विश्वविद्यालय एवं अपने महाविद्यालय के उत्कृष्ट छात्र अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। विपुल शर्मा समाज सेवा की विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में हमेशा आगे रहे हैं। जानकारी देते हुए विपुल शर्मा ने बताया कि उनका चयन अखिल भारतीय परीक्षा के द्वारा हुआ है, जिसमें उन्होंने फॉरेस्ट जेनेटिक्स डिपार्टमेंट में अप्लाई किया था। इसमें पूरे भारत के छात्रों ने अप्लाई किया था परंतु डिपार्टमेंट में केवल 2 छात्रों का चयन हुआ है जिनमें से विपुल शर्मा भी एक हैं। विपुल शर्मा की इस सफलता को लेकर पूरे क्षेत्र खुशी की लहर दौड़ चुकी है। विपुल शर्मा ने अपनी सफलता श्रेय अपने मां-बाप गुरुजनों दादी ताया ताई बुआ भाई बहन मित्रों फूफा पंडित शशीपाल डोगरा, सहित सुकेत अधिष्ठातात्री राज-राजेश्वरी महामाया पांगणा और कुल देव कमरुदेव जी को दिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमित गुप्ता, डॉक्टर जगदीश शर्मा, ग्राम पंचायत पांगणा के उप-प्रधान बसंत लाल, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्म प्रकाश शर्मा, प्रथम श्रेणी सरकारी ठेकेदार सुरेश शर्मा पतंजलि योग पीठ के जिलाधिकारी जितेन्द्र महाजन, तहसील प्रभारी चेतन शर्मा, युवा वैज्ञानिक शरद गुप्ता, युवा प्रेरक पुनीत गुप्ता, सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती की जिला सलाहकार लीना शर्मा सहित युवा मंडल और महिला मंडल सहित समस्त पांगणा उप-तहसील वासियों ने विपुल शर्मा की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
हिमाचल ट्रांसपोर्ट वर्करज यूनियन (एटक) द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मशाला करसोग में एक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें करसोग क्षेत्र के चालकों/परिचालकों तथा कर्मशाला के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस आम सभा की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एवं एटक उपाध्यक्ष कॉमरेड नानक शाण्डिल व महासचिव कॉमरेड संजय कुमार बड़वाल ने की। आम सभा को सम्बोधित करते हुए यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कॉमरेड नानक शाण्डिल ने करसोग क्षेत्र की कर्मशाला की दयनीय हालत को देखते हुए कहा कि सरकार ने डिपू तो बना दिया लेकिन इस कर्मशाला में अभी तक कर्मचारियों को कार्य करने के लिए शेड का निर्माण व अन्य सुविधाओं का प्रावधान तक नहीं किया गया। कर्मचारियों को इस खुले आसमान के नीचे काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। जो कि कर्मचारियों के साथ बहुत बड़े अन्याय से कम नहीं है। यहाँ तक कि शौचालय तक नहीं बनाए गए हैं। ऐसी परिस्थितियों में कार्य करते हुए कर्मचारियों की मानसिकता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। यूनियन के महासचिव कॉमरेड संजय कुमार ने अपने सम्बोधन में निगम प्रबंधन व सरकार से माँग करते हुए कहा जब तक कर्मशाला का निर्माण नहीं हो जाता तब तक शेड का निर्माण शीघ्र किया जाए व कर्मशाला में शौचालय बनवाए जाएँ, निगम में रीढ़ की हड्डी समझे जाने वाले पीस मील कर्मचारियों को नियमित किया जाए। तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती नियमित रूप से की जाए तथा पदोन्न्ति की प्रतिक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। चालकों/परिचालकों के लम्बित वितीय लाभ शीघ्र दिये जाए। अनुबंधित परिचालकों को भी चालकों की तर्ज पर बेसिक+ग्रेड पे दिया जाये। सभा के उपरान्त एटक यूनियन के वार्षिक चुनाव भी करवाये गए। जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारयों को सर्वसम्मति से चुना गया। 1 सर्व श्री कामेश्वर दास चेयरमैन 2 " टेक सिंह प्रधान 3 " टेक राज वरि0 उप-प्रधान 4 " रोशन लाल उप-प्रधान 5 " प्यारे लाल महासचिव 6 " दीप कुमार सचिव 7 " गोपाल सिंह कार्यालय सचिव 8 " प्रेम सिंह प्रचार सचिव 9 " हेमन्त कुमार कोषाध्यक्ष 10 " भास्कर ऑडिटर 11 " ज्ञान चन्द प्रवक्ता
कृषि विज्ञान केन्द्र सुन्दरनगर में आज महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिला मण्डी की लगभग 30 महिला किसानों ने भाग लिया। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस कार्यक्रम का वर्चुअल आयोजन किया गया जिसमें केन्द्रिय कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार पुरूषोतम नराला बतौर मुख्यतिथि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में देश भर से चुनिंदा सफल महिला किसानों को केन्द्रिय कृषि राज्य मंत्री के समक्ष उनके अनुभव सांझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। देश के मात्र पांच सफल महिला किसानों में से मण्डी जिला हिमाचल प्रदेश से कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा नामित महिला किसान सुनिता देवी ने भी इस अवसर पर अपने खेती के मॉडल के अनुभव को सांझा किया जिसे केन्द्रिय कृषि राज्य मंत्री ने काफी सराहना की और अपने सम्बोधन में उन्होंने अन्य महिला किसानों को भी इस प्रकार के मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित किया। सुनिता देवी सुन्दरनगर विकासखण्ड के भरजवाणु गांव की निवासी है जिनके पास बहुत ही कम जमीन है जिसमें वह सब्जियों की पौध उत्पादन का कार्य करती हैं। उनके मॉडल की खासबात यह है कि सिमित जमीन होने के वाबजूद वह सब्जियों की पौध को घर की छत पर भी उगाती हैं जिससे लगभग 50000 से 60000 रूपये की सालाना आमदनी होती है। इसके अतिरिक्त लगभग 2 बीघा जमीन पर सब्जियों की खेती करती है जो कि उन्होंने लीज पर ले रखी है जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी होती है। इस अवसर पर केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पंकज सूद ने इस उपलब्धी के लिए सुनिता देवी को बधाई दी तथा उपस्थित महिलांओं को भी सुनिता देवी के मॉडल का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि खेती बाड़ी का अधिकतम कार्य केवल महिलांए ही करती हैं इसलिए महिलांओं को केवल सफल महिला किसान न होकर उन्हें सफल उद्यमी बनने की तरफ प्रयास करना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने भारत सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि सम्बन्धित बिलों के बारे में उपस्थित महिलाओं को अवगत करवाया। इस मौके पर केन्द्र के अन्य वैज्ञानिक डॉ. कविता शर्मा, डॉ. डी एस यादव, डॉ. एल के शर्मा एवं डॉ. शिवानी ठाकुर भी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश में आए दिन कोरोना के मामलों में इज़ाफ़ा हो रहा है। आलम ये है की अब हिमाचल सरकार भी इस से अछूती नहीं रही है। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार कोरोना संक्रमित पाए गए है। परमार के अलावा प्रदेश भर में 234 नए मामले आए। इन मामलो में शिमला से 46, कुल्लू से 34, मंडी से 31, सिरमौर से 27, बिलासपुर से 23, सोलन से 22, काँगड़ा से 17, हमीरपुर से 16, चम्बा 9, लाहौल 5 और ऊना में 4 केस सामने आए हैं। वहीं नेरचौक में उपचारधीन दो लोगों की मौत भी हुई है। बुधवार को परमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनसे पहले मुख्यमंत्री, बंजार के विधायक और शहरी विकास मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बंजार के विधायक सुरेंदर शौरी के साथ सरकार के नुमाइंदों में कोरोना संक्रमितों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। विधायक के प्राथमिक संपर्क में आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहले पॉजिटिव पाए गए और फिर कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। हालाँकि अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। मुख्यमंत्री से पहले शहरी विकास मंत्री सुरेश भरद्वाज भी परिवार समेत कोरोना की चपेट में आए थे। वहीं, उनसे पहले बिजली मंत्री सुखराम चौधरी, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी कोरोना संक्रमित हुए थे। हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामले 18008 पहुंच गए हैं। वहीं, अब तक सूबे में 250 लोगो की कोरोना से मौत हो चुकी है। हालांकि, बीते कुछ दिन से सूबे में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई है। अब 200 से नीचे केस रिपोर्ट हो रहे हैं, जबकि इससे पहले 300 से 400 लोग संक्रमित प्रतिदिन आ रहे थे।
कोरोना कल के बिच महीनो से बंद पड़ी अंतर्राज्यीय बस सेवा आखिरकार बुधवार को बहाल कर दी गई। 25 रूटों पर शुरू हुई बसों में पहले ही दिन से यात्रियों का जमावड़ा देखने को मिला। पेहले ही दिन बसों में 70 से 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। यात्रियों के is रिस्पांस को देखते हुए HRTC ने 35 और नए रुटों पर बस सेवा बहाल करने का फैसला लिया है। साथ ही इंटरस्टेट बस सेवा के लिए आज से यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी। बुधवार को ऑनलाइन पोर्टल न खोलने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी।
बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडी द्वारा इकाई अध्यक्ष गौरव अत्री की मौजूदगी में मंडी के स्थानीय विधायक अनिल शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें विद्यार्थी परिषद की मुख्य मांगे- 1. केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर का जल्द निर्माण हो 2. क्लस्टर विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश व तकनीकी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति जल्द हो। 3. छात्र संघ चुनाव बहाल किय जाए। 4. निजी विश्वविद्यालय में छात्रों में शोषण बंद हो। 5. S.T./S.C.छात्रों की स्कॉलरशिप जल्द जारी की जाए। 6. जेबीटी कमिशन में जेबीटी छात्राओं को प्राथमिकता दी जाए। इत्यादि मांगो को लेकर आज विद्यार्थी परिषद् ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इकाई अध्यक्ष गौरव अत्री, जिला संयोजक दिक्षित, इकाई सह सचिव विशाल, नगर सह मंत्री खेमू भारती, राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजक मालवी, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुन्दरनगर। पाँच दशक उपरांत बीबीएमबी द्वारा अपने ही बनाई इंदिरा मार्कीट, यू मार्कीट व जीरो चौक सब्जी बाजार की सफाई व्यवस्था से हाथ खींच लिया है। अब प्रबन्धन मात्र अपने क्वाटरों व सरकारी कार्यलय की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी ठेके पर देने जा रही जिसके लिए बाकायदा टेंडर आमंत्रित कर दिए गए है लेकिन इस टेंडर मे बीबीएमबी अपने ही बनाए बाजारों की सफाई व्यवस्था को दरकिनार कर दिया है। वही बीबीएमबी द्वारा बाजारों की अनदेखी करने से व्यापारी आक्रोश में है। बीबीएमबी कॉलोनी व्यापार मंडल ने प्रधान अश्वनी सैनी की अगुवाई में स्थानीय विधायक से मुलाकात कर व्यापारियों ने इंदिरा मार्कीट, जीरो चौक व यू मार्कीट में बीबीएमबी से पुन सफाई व्यवस्था निशुल्क बहाल करवाने की मांग की। वही विधायक राकेश जम्वाल ने आश्वश्त किया कि बीबीएमबी चैयरमेन व नगरपरिषद से बातचीत कर इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस मौके पर जानकारी देते हुए बीबीएमबी कॉलोनी व्यापार मंडल के लेखापाल प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पाँच दशक पुरानी इंदिरा मार्केट व जीरो चौक बाजार की सभी दुकानें बीबीएमबी के अधिकार क्षेत्र में है। इनमें अधिकतर बीएसएल परियोजना विस्थापित व परियोजना निर्माण के दौरान जब्री रिटायर व्यक्तियों के परिवार व्यवसाय कर गुजर-बसर कर रहे हैं। आज तक यहा सफाई व्यवस्था बीबीएमबी ही निशुल्क करती आई है और पूरा खर्च स्वयं वहन करती है और कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (CSR) के तहत भी बीबीएमबी की सामाजिक व नैतिक जिमेदारी भी बनती है कि वह अपने कर्तव्य व दायित्त्व का निर्वहन करे। इस दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियो संग वार्ड नम्बर 12 से पार्षद रक्षा धीमान,मनोनीत पार्षद विमल शर्मा व चिंता डोगरा, पार्षद संजय शाश्त्री, तुनाही महिला मंडल की प्रधान नीलम पटियाल, निर्मल वर्मा व प्रदीप कुमार उपस्तिथ रहे।
आज इंटरनेशनल डे फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (आपदा न्यूनीकरण) दिवस के उपलक्ष पर राज्य आपदा प्राधिकरण व जिला आपदा प्राधिकरण मंडी की तरफ से किंग जॉर्ज रॉयल पब्लिक स्कूल नेर चौक में बच्चों से विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। इसमें बच्चों को COVID-19 से सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए कैसे आपदा से बचा जाए, इस के बारे में भी बच्चों को बताया गया। बच्चों को COVID-19 से सुरक्षा के ऊपर भी शपथ दिलाई गई। जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं, उनसे भी ये गतिविधियां ऑनलाइन तरीके से करवाई गई जिसमें बच्चों ने आपदा प्रबंधन और COVID-19 से सम्बंधित चित्र बनाए। स्कूल के प्रधानचार्य डॉ के पी शर्मा ने इसके लिए जिला आपदा प्राधिकरण अधिकारी मंडी का आभार व्यक्त किया।
बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मंगलवार सुबह मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने पहुंची हैं। उन्होंने आज माता के दर्शन किए और अपने परिवार के कुशलक्षेम के लिए मन्नत मांगी। सुनीता आहूजा ने बताया कि वह माता चिंतपूर्णी के दरबार में लंबे समय से आना चाह रही थी लेकिन देश भर में चल रहे लॉकडाउन के चलते वे यहां नहीं पहुंच पाई। अब जैसे जैसे परिस्थितियों सामान्य हो रही हैं वैसे ही उन्होंने मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंच शीश नवाया है। मंदिर के पुजारियों ने सुनीता आहूजा से मंदिर में पूजा अर्चना करवाई। वहीं उन्हें माता की चुनरी और चित्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। बता दें गोविंदा का परिवार पहले भी कई बार माता के दर्शन करने आ चूका है।
सुंदरनगर कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घडोई के चार लोगो ने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। जानकारी देते हुए सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से जनता पूरी तरह से परेशान हैं जिस कारण लोग लगातार कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को निहरी क्षेत्र की घडोई पंचायत के उमादत, वेगाराम, तेजेन्द्र और किरण कुमार ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा है जिनका हार पहनाकर भाजपा में स्वागत किया गया है। विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि हिमाचल और केंद्र में कांग्रेस का कोई भी वजूद नहीं है इसी कारण लोग लगातार भाजपा का दामन थाम रहे हैं।
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा की "कुछ दिनों पहले मैं किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से अपने आवास पर क्वारंटाइन था। गत दो दिनों से कोरोना के कुछ लक्षण आने के कारण आज कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।" कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से मुख्यमंत्री अपने आवास में ही आइसोलेट हो गए हैं। बता दें मुख्यमंत्री 3 अक्टूबर को हुए रोहतांग टनल उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे जिस का उद्घटान प्रधान मंत्री मोदी ने किया था। तत्पश्चात समारोह में शामिल बंजार के विधायक अरुण शौरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और मुख्यमंत्री सहित अन्य नेता विधायक के प्राथमिक संपर्क में आए थे। जिस के बाद सीएम व अन्य नेता सेल्फ आइसोलेट हो गए थे। आज मुख्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
आज से हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूलों में 100 फीसदी शिक्षक व गैर शिक्षक लौट आएं हैं। सरकार द्वारा 12 अक्टूबर से सभी स्कूलों में नई व्यवस्था लागु कर दी है। वहीं स्कूलों को स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की संख्या और कमरों के हिसाब से माइक्रो प्लान बना कर 17 अक्टूबर तक शिक्षा उपनिदेशकों को भेजने को खा गया है। साथ ही 15 से 17 अक्टूबर तक ई-पीटीएम कर अभिवावकों के साथ भी संवाद स्थापित करने कोख गया है। हालांकि विद्यार्थियों के स्कूलों में नियमित तौर पर बुलाने के फैसले का अभी इंतज़ार रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा 15 अक्तूबर के बाद शिक्षण संस्थान खोलने का फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा गया है। हिमाचल में इसको लेकर कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जाना था पर BJP के विधायक के पॉजिटिव आने के मुख्यमंत्री क्वारंटाइन हो गए। कारणवश कैबिनेट की बैठक स्थगित करनी पड़ी। ऐसे में शिक्षा विभाग अपने स्तर पर फैसला लेते हुए अब स्कूलों को छात्रों के लिए खोलने से फ़िलहाल इनकार किया है। केंद्र की एसओपी को लागू करते हुए शिक्षा विभाग ने फिलहाल सोमवार से सौ फीसदी शिक्षकों और गैर शिक्षकों को बुलाने का फैसला लिया है। 12 से 16 अक्तूबर तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का माइक्रो प्लान बनाया जाएगा।
शनिवार को मॉर्निंग और इवनिंग के सेशन में एक ही दिन दो पेपर होने से अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई सेंटरों में आधे से अधिक अभ्यर्थी एक ही दिन में दो पेपर होने से गैरहाजिर रहे। इसके चलते चयन बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर बेरोजगार युवाओं ने गहरा रोष व्यक्त किया है और प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि भविष्य में जब कभी भी चयन बोर्ड के एक से अधिक पेपर हो तो उसके लिए संयोजन तरीके से प्लान तैयार किया जाए ताकि बच्चे किसी भी परीक्षा का पेपर देने से न चूक सके। सुंदर नगर के एंजेल पब्लिक स्कूल में भी सुबह के समय स्टोर कीपर के पद का और इवनिंग सत्र में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए परीक्षा आयोजित की गई जिसमें सुबह के समय 300 में से 150 भी युवा पेपर देने नहीं पहुंचे। जानकारी देते हुए स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कौशल ने बताया कि हिमाचल सरकार और जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया है और इस वैश्विक कोरोना महामारी के दौर में हर अभयार्थी की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्कूल के मुख्य गेट पर पुलिस जवानों की निगरानी में बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है तभी परीक्षा हॉल में प्रवेश किया जा रहा है। इस परीक्षा के दौरान प्रबंधन ने पूरी तैयारियां की है।
आज प्रदेश में कोरोना से दो मौते हो गई हैं। बता दें नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बिलासपुर के एक व्यक्ति और एक कुल्लू के व्यक्ति की मृत्यु हो गई हैं। बिलासपुर निवासी मृतक 58 वर्ष का था और कई अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित था। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से देर रात उसने दम तोड़ दिया। वहीं कुल्लू निवासी मृतक ने शुक्रवार सुबह दम तोडा। वह 55 वर्षीय थे व कुल्लू के भुंतर से ताल्लुक रखते थे।
मंडी जिला में पीडब्ल्यूडी की एक बड़ी नाकामी सामने आई है जहां नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित रेस्ट हाउस चौक पर पिछले 8 महीनों से जारी भूमिगत मार्ग के कार्य के कारण लोगों का बार-बार नुकसान हो रहा है लेकिन शासन व प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जाग नहीं रहा है। ताजा घटनाक्रम में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर सुंदरनगर में विश्राम गृह चौक पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते वीरवार देर रात कुल्लू से अनार लेकर पंजाब जा रही एक जीप मौके पर बने हुए जानलेवा गड्ढे में जा घुसी और पलट गई। इस कारण जीप में सवार तीन लोगों को मामूली चोट आई है और जीप में लदे हज़ारों रुपए के अनार भी बर्बाद हो गए। जीप के पलटने से नेशनल हाईवे-21 के दोनों तरफ जाम लगा रहा जिस कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुप्रीम कोर्ट ने 2630 एसएमसी शिक्षकों को राहत पहुंचाई है। बता दें SC ने हिमाचल हाईकोर्ट के एसएमसी शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी के माध्यम से हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाले शिक्षक संघ अध्यक्ष मनोज रोंगटा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी गई है। मनोज रोंगटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का SC में प्रदेश सरकार की ओर से एसएलपी दायर करने और शिक्षकों के हित में खड़े होने के लिए आभार जताया है। बता दें की हिमाचल प्रदेश HC ने बीते महीने 2630 एसएमसी शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने का फैसला सुनाते हुए इनकी जगह छह माह में नियमित शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला दिया था। ये एसएमसी शिक्षक प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों में काफी वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अस्थाई तौर पर इनकी तैनाती की थी। एसएमसी शिक्षकों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को लेकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही थी। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए शिक्षकों के साथ प्रदेश सरकार ने भी एसएलपी दायर की थी।
कोरोना पॉजिटिव विधायक के समपर्क में आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। मुख्यमंत्री के तीन दिन क्वारंटाइन होने के कारण 9 अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट की मीटिंग टल गई है। मिली जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। बता दें सीएम तीन दिनों के लिए स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं, ऐसे में अब कैबिनेट की बैठक ताल दी गई है। इस बार की कैबिनेट बैठक को अहम मन जा रहा था। इस बार इंटरस्टेट बसों के चलने और स्कूल खोलने जैसे मुद्दों पर फैसले होने वाले थे।
हिमाचल प्रदेश की न्यू लाइफ लाइन संस्था के समाज सेवी डॉ आनंद कागरा और उनकी टीम आए दिन लोगों की मदद के लिए आगे आती रहती है। पिछले कुछ समय से ये समाज सेवी संस्था कई जरूरत मन्द लोगों का इलाज करा चुकी हैं। एक बार फिर संस्था ने मंडी ज़िला की कनैड पंचायत की रहने वाली 47 वर्षीय शकुंतला देवी का जीवन बचाने का जिम्मा उठाया है। शकुंतला देवी पिछले दिनों हादसे का शिकार हो गई थी जिससे उनकी रीड की हड्डी पर चोट आने के कारण जिंदगी और मौत से लड़ रही है। डॉक्टर्स ने शकुंतला देवी को ऑपरेशन के लिए कहा है। अगर समय पर ऑपरेशन न हुआ तो शकुंतला देवी पूरी उम्र भर के लिए अपाहिज हो सकती है या इनकी मौत हो सकती है। इनका उपचार IGMC शिमला मे चल रहा है जहा डॉक्टर ने ऑपरेशन का खर्च 75 हजार बताया है। परिवार इस खर्च को वहन करने मे असमर्थ हैं जिसके बाद परिवार ने दानी सज्जनों से मदद की गुहार लगाई है। परिवार मे शकुंतला देवी के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और 2 बेटे हैं। बड़ा बेटा कुछ समय पहले बीमार था तो संस्था की तरफ से मदद कर जीवन बचाया गया था, छोटा बेटा मजदूरी करके घर का खर्च चलाता है। अब कोरोना काल मे वो भी बंद पड़ा है जिससे परिवार की हालत बहुत दयनीय हो गई है। न्यू लाइफ लाइन संस्था ने एक बार फिर से उस पीड़ित परिवार के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है जो कोई दानी सज्जन मदद करना चाहें वो अपनी स्पर्धा अनुसार मदद कर सकता है।
मंगलवार को अटल टनल रोहतांग के पास बड़ा हादसा होते-होते टला है। बता दें मनाली-केलांग मार्ग पर, अटल टनल से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे, आलू की बोरियों से लदा ट्रक एक कार पर पलट गया। गनीमत रही उस समय कार में मौजूद व्यक्ति ने ट्रक की स्पीड को भांप लिया और कार से छलांग मार सुरक्षित दूरी पर चला गया, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक कार हरयाणा से हिमाचल घूमने आए पर्यटकों की थी व हादसे के समय हाईवे के किनारे पर पार्क थी। इस दौरान विपरीत दिशा से आता हुआ एक ट्रक अचानक कार पर पलट गया। ऑय विटनेसेस की मने तो हादसे से पहले गाड़ी की पिछली सीट पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था जिसने ट्रक की स्पीड भांपते हुए सुरक्षित जगह के लिए छलांग लगा दी। हालाँकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई पर व्यक्ति बाल-बाल बचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के हिमाचल दौरे के बाद कुल्लू के बंजार से विधायक सुरेंदर शौरी के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि 3 अक्टूबर को पीएम ने रोहतांग अटल टनल का शुभारम्भ किया था। उस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वन मंत्री राकेश पठानिया पीएम के संपर्क में रहे। अब वहीं बीते कल कुल्लू के बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिस के बाद से ही सीएम ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि सीएम पॉजिटिव आए विधायक के प्राइमरी कांटेक्ट में थे। स्वास्थ्य विभाग को शौरी के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट टनल उद्घाटन कार्यक्रम से एक दिन पहले 2 अक्तूबर को ही मिल गई थी। हिमाचल सरकार की इस बड़ी चूक से पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के लिए भी कोरोना का खतरा पैदा हो गया है। इस खबर ने हिमाचल में हड़कंप मचा दिया है। स्वास्थ्य विभाग कि इस चूक से सीएम कार्यालय से लेकर पीएम कार्यालय तक कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। मुख्यमंत्री कि माने तो शौरी के पॉजिटिव होने की जानकारी उन्हें 3 अक्तूबर को मिली थी। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, अटल टनल कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी से नजदीक से बात करने वाले वन मंत्री राकेश पठानिया भी संक्रमित विधायक के संपर्क में आए थे। वह भी आइसोलेट हो गए हैं। पठानिया ने कहा कि शौरी के पॉजिटिव आने की जानकारी मुख्यमंत्री के क्वारंटीन होने के बाद मिली है। उन्होंने बताया कि शौरी से दूर से ही उनकी मुलाकात हुई थी और दोनों ने ही मास्क लगाए थे। फिर भी कोविड प्रोटोकॉल के तहत खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुख्यमंत्री, मंत्री के क्वारंटीन होने के बाद सीएम से ही प्रदेश के कई दिग्गज नेता, राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा समेत अन्य क्वारंटीन हो गए हैं। वही शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने विधायक से मुलाकात नहीं की थी। इस वजह से वह अभी तक क्वारंटीन नहीं हुए हैं।
परिवहन विभाग की ओर से इंटरस्टेट बसों में व्यवस्था को लेकर एसओपी तैयार कर दी गई है। जारी निर्देशों के मुताबिक अब हिमाचल सरकार द्वारा बहरी राज्यों के लिए जाने वाली बसों में बच्चों, बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों के लिए सीटें आरक्षित की जाएंगी। सीट नंबर 2 से 6 तक सीटें इनके लिए रिज़र्व रहेंगी, वहीं 1 नंबर सीट कंडक्टर के लिए रहेगी। कंडक्टर सवारियों को बस में चढ़ने से पहले टिकट देगा। साथ ही बिना मास्क बसों में किसी को सफर नहीं करने दिया जाएगा। परिवहन विभाग ने एसओपी तैयार कर सरकार को भेज दी है। अब इस मामले को कैबिनेट बैठक में लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इंटर स्टेट बसें 60 प्रतिशत सीटों के साथ शुरू होंगी। डीलक्स बसों में 50 प्रतिशत सीटों पर यात्री सफर कर सकेंगे। यानी अब 100 सीटर बसों में 50 यात्री सफर कर सकेंगे।
अटल टनल रोहतांग के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी ने लाहौलियों को एक और बड़ी सौगात दी है। बता दें अटल टनल रोहतांग के उत्तरी पोर्टल में पीर पंजाल की पहाड़ी में जल्द ही बुद्ध की एक विशाल प्रतिमा बनाई जाएगी। यह प्रतिमा लगभग 328 फीट यानि 100 मीटर ऊंची होगी। यह प्रतिमा अफगानिस्तान के बामियान की तर्ज बनाई जाएगी। इस निर्माण में लगभग 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट को खुद प्रधानमंत्री ने सहमति दी है। हिमाचल सरकार के इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। प्रतिमा का निर्माण केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की देखरेख में गुजरात की एक निजी फर्म को सौंपा जाएगा। सिस्सू गांव के पार विख्यात वॉटर फाल के पास पीरपंजाल की पहाड़ी को कुरेद कर बुद्ध प्रतिमा बनाई जाएगी। इस निर्माण से जनजातीय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आय के नए द्वार खुलेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर साढ़े 12 बजे मनाली पहुंच गए। वह मनाली के सासे हेलीपैड पर उतरे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले वह मनाली पलचान में पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अटल टनल रोहतांग के दूसरे छोर नार्थ पाेर्टल में चंद्रा नदी पर बने पुल का लोकार्पण करेंगे। फिर वह नार्थ पोर्टल से 40 किलोमीटर दूर मनाली लेह मार्ग के सबसे लंबे पुल दारचा को भी देश को समर्पित करेंगे। आज राजनाथ अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी मनाली पहुंच रहे हैं। वह मनाली में अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन करेंगे।
क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में हर मंगलवार को वृद्धजनों के लिए स्पेशल ओपीड़ी चलाई जाएगी जिसमें सप्ताह के हर मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह बात धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर श्यामनगर में कार्यक्रम के दौरान कही। गुरुवार को हैल्पेज इंडिया संस्था ने धर्मशाला के श्यामनगर में अंतराष्ट्रीय वृद्धाजन दिवस मनाया। धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया का कार्यक्रम में को-आर्डिनेटर निशांत कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। निशांत कुमार ने मुख्यतिथि के समझ वृद्धजनों की समस्याएं व परेशानियों को रखा जिसमें उन्होंने बताया कि श्यामनगर में बुर्जुगों की आवाजाही में परेशानी आती है। उन्होंने बताया कि जिन बर्जुगों के पास अपने निजी वाहन नहीं हैं उन लोगों को बाजार सहित अस्पताल को पैदल आना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने श्याम नगर व रामनगर के लिए एक डिस्पेंसरी नहीं होने की भी प्रमुख समस्या बताई। विधायक विशाल नैहरिया ने लोगों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने की बात कही। उन्होंने बताया कि वृद्धजनों की समस्याओं को देखते हुए मोबाईल हेल्थ वाहन की वयव्स्था की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने श्यामनगर व राम नगर में मिनी बस सर्विस शुरु करने की बात भी कही। इस दौरान मनोवैज्ञानिकों सहित बुजुर्ग व अन्य लोगों में बलेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, नीमा पठानिया, मधु शर्मा, कामीनी सूद, यशवीर, सुजाता आदि मौजूद रहे। समारोह में हैल्पर्ज संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की गई, जबकि बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा के बारे में अवगत करवाया गया।
मंडी। विद्युत उप मंडल मंडी-1 के तहत 3 अक्तूबर को एलटी लाईन, पोल बदलने, अन्य विद्युत उपकरणों की जरूरी मुरम्मत व रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सम्बन्धित क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए विद्युत उप मंडल के सहायक अधिशासी अभियन्ता शैलेश्वर राणा ने बताया कि इस दौरान पैलेस, कुसुम थियेटर, के-चैनल, यश बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक व उसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में चलते काफिले के दौरान सड़क हादसे में हिमाचल के सिरमौर का 42 वर्षीय जवान शहीद हो गया। सिरमौर के धारटीधार इलाके की नौनी (जामटा) पंचायत के कटीयार गांव के सुरेश कुमार, सेना की 155 टी ए बटालियन में शोपियां में तैनात थे। गत 29 सितंबर को सेना की लगभग 100 गाड़ियों का काफिला जम्मू से श्रीनगर के लिए निकाला। उनमें से बीच की गाड़ी उधमपुर के समीप दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें हवलदार सुरेश कुमार भी सवार थे जिन्हें दुर्घटना के बाद सैनिक अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया। 30 सितंबर को शहीद की पार्थिव देह उधमपुर से घर के लिए रवाना कर दी गई। देर रात शहीद की पार्थिव देह नाहन पहुंची और रात को नाहन मे ही रखी गई। गुरूवार को प्रातः 8:00 बजे शहीद की पार्थिव देह भूतपूर्व सैनिक संगठनों व स्थानीय लोगों के कफिले के साथ शहीद के पैतृक गांव कतयाड़ के लिए लाया गया। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। पिता जोगेंद्र सिंह, माता शीला देवी व शहीद की पत्नी शीला देवी तथा बेटे आर्यन एवं विवेक व परिवार तथा गांव के लोग पार्थिव देह को देखकर बिलखने- चिल्लाने लगे। गांव तथा पूरे इलाके में शोक की लहर है। शहीद के जेष्ठ पुत्र विवेक ने पवित्र देह को मुखाग्नि दी। उपस्थित सभी लोगों ने भारत माता की जय, शहीद सुरेश अमर रहे के नारे लगाए। उपस्थित सभी लोगों ने शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। नौनी ग्राम पंचायत के प्रधान नरेश ठाकुर ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर श्मशान घाट के लिए पहाड़ी और संकरा रास्ता होने के बावजूद भी साफ-सफाई तथा देह संस्कार के लिये बहुत अच्छी व्यवस्था की जिसके लिए सभी लोगों ने उनकी सराहना की। इस मौके पर मुख्यतः परिवार के सदस्यों और सगे संबंधियों के अलावा डीसी सिरमौर डॉ० आर के परूथी, अतिरिक्त एसपी सिरमौर बबीता राणा, एसडीएम विवेक, नाहन के विधायक डाॅ राजीव बिंदल, भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा-शिलाई से अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, सचिव नरेंद्र सिंह ठुंडू, पूर्व सैनिक सगंठन धारटीधार, पूर्व सैनिक सगंठन रेणुका जी- सगड़ाह, भूतपुर्व सैनिक सगंठन नाहन, स्थानीय पंचायत व गांव के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
हिमचाल प्रदेश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 15 हज़ार पार करने वाला है। वीरवार को भी कोरोना ने प्रदेश में कहर दिखाया। आज दोपहर तक 21 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं, इनमें कांगड़ा से 2 व ऊना से 19 मामले सामने आए हैं। वहीं 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 218 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 14997 पर पहुँच गया है, वहीं 11588 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। प्रदेश में अब 3197 मामले सक्रिय हैं व 187 मरीजों की मौत हो चुकी है।
प्रधानमंत्री के दौरे तक अटल टनल को सील कर दिया गया है। उद्घाटन तक किसी को भी अटल टनल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। आज उद्घाटन की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के काफिले को भी अटल टनल पार करने के लिए विशेष अनुमति लेनी पड़ी। मुख्यमंत्री का काफिला लाहुल की तरफ अटल टनल के नाॅर्थ पोर्टल सिस्सु में रोका गया। उनके काफिले में एक वाहन वाहन ज्यादा था जिस कारण एसपीजी ने उनके काफिले को रोक दिया। एसपीजी के अधिकारियों ने दिल्ली से अनुमति ली जिसके बाद ही मुख्यमंत्री के काफिले को आगे बढ़ने की इजाज़त दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तैयारियों का जायज़ा लेने आज सुबह लाहुल-स्पीति के सिस्सू पहुंचे। जयराम ठाकुर वहां जिला प्रशासन कुल्लू व लाहुल-स्पीति के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही वह सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ भी बैठकें करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक अक्टूबर तक वहां पर मौजूद रहेंगे।
प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को भी प्रदेश में कोरोना से दो मौते हुई हैं। शिमला के आईजीएमसी में कोरोना से दो व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति सिरमौर के नहान और दूसरा जिला शिमला के घणाहटी का रहने वाला बताया जा रहा है। सिरमौर निवासी मृतक 62 वर्षीय था व नाहन से आईजीएमसी के लिए रेफर किया गया था। 28 सितम्बर को व्यक्ति का टेस्ट हुआ जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और देर रात इनकी मौत हो गई है। शिमला निवासी मृतक का 28 सितम्बर को ही रैपिड एंटीजेन टेस्ट हुआ था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
प्रधानमंत्री मोदी के 3 अक्टूबर को मनाली आ रहे हैं। लेकिन PM के दौरे से पहले पुलिस को मानली में एक गाड़ी से 3 रिवाल्वर बरामद हुई हैं। रिवाल्वर पकड़े जाने के बाद से ही पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां और भी ज़्यादा सतर्क हो गई है और पहरा कड़ा कर दिया गया है। पुलिस ने प्रीणी के एक उद्योगपति की गाड़ी से ये हथियार बरामद किए हैं। तीन में से दो रिवाल्वर के लाइसेंस हैं जबकि एक अवैध हैं। ये सभी हरियाणा में बनी हैं और दो के प्रदेशस्तरीय लाइसेंस हैं, ऐसे में इन्हें दूसरे राज्य में ले जाना अपराध हैं। ये कामयाबी पुलिस को प्रीणी में चेकिंग करते हुए मिली। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद से पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने होटलों में भी चेकिंग का काम शुरू कर दिया है।


















































